samacharsecretary.com

ट्रेन में मामूली बहस बनी जानलेवा: कंबल मांगने पर अटेंडेंट ने फौजी को चाकू मारा

बीकानेर  पंजाब से गुजरात जा रही साबरमती एक्सप्रेस में एक फौजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कंबल को लेकर बहस के बाद एसी कोच के अटेंडेंट ने सेना के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। राजस्थान के बीकानेर में हमले के बाद घायल फौजी की अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। आरपीएफ ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना रविवार-सोमवार रात की है। साबरमती गुजरात के रहने वाले फौजी जिगर कुमार पंजाब के फिरोजपुर कैंट से ट्रेन में सवार हुए थे। जिगर स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। लेकिन रात को उन्हें ठंड लगने लगी। आधी रात को जब जिगर को ठंड बर्दाश्त नहीं हुई तो वह कंबल मांगने के लिए एसी कोच में चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने एसी कोच के अटेंडेंट जुबैर मेनन से कंबल की मांग की। जुबैर ने जिगर को यह कहते हुए कंबल देने से इनकार किया कि यह सिर्फ एसी कोच के यात्रियों के लिए है। इसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई और फिर इसका अंजाम बेहद खौफनाक हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर से ट्रेन रवाना होने के बाद मेनन ने चाकू से फौजी पर हमला बोल दिया। जीआरपी के एसएचओ आनंद के मुताबिक, ट्रेन के बीकानेर पहुंचने के बाद सभी कोच के अटेंडेंट को उतारा गया और पूछताछ की गई। अंत में जुबैर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में खून से सना चाकू भी मेरता रोड से बरामद किया गया। चाकूबाजी से लहूलुहान हुए जिगर को बीकानेर के बीपीएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान चली गई। ट्रेन में चाकूबाजी की घटना देखकर यात्री बेहद डर गए। टीटीई को जानकारी दी गई। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।

फ्री राशन योजना में परेशानी, पंजाब के इन परिवारों को हो सकती है मुश्किल

पंजाब में मुफ्त राशन पर संकट, कुछ परिवारों के लिए आई बड़ी मुसीबत फ्री राशन योजना में परेशानी, पंजाब के इन परिवारों को हो सकती है मुश्किल पंजाब में मुफ्त राशन के मामलों में चिंता, प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी समस्या लुधियाना माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए अंतरिम आदेशों के बावजूद फ्री अनाज प्राप्त करने के लिए पंजाब के 1,49,604 राशन कार्ड धारक परिवारों के 4,63,407 लाख सदस्य कभी राशन डिपो तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय में इधर से उधर भटक रहे हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद उक्त ई-श्रम राशन कार्ड धारकों को पिछले 9 महीनों की फ्री गेहूं का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई फटकार के बाद पंजाब सरकार के निर्देशों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारियों द्वारा पंजाब भर में डेढ़ लाख के करीब मजदूर परिवारों के ई-श्रम राशन कार्ड तो बना दिए गए हैं लेकिन उक्त सभी परिवार पिछले लंबे समय से अपने अधिकारों से वंचित हैं जो कि राशन डिपुओं पर मिलने वाली फ्री गेहूं प्राप्त करने के लिए पिछले 9 महीनों से डिपुओं और विभागीय कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं लेकिन उक्त परिवारों को डिपो होल्डरों और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर बार झूठा आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। किस जिले में कितने ई-श्रम राशन कार्डॉ 1 अमृतसर________7984 2 बरनाला________4322 3 बठिंडा_________5201 4 फरीदकोट ______3561 5 फतेहगढ़ साहिब __4499 6 फाजिल्का_______5888 7 फिरोजपुर ______3764 8 गुरदासपुर ______6979 9 होशियारपुर_____12804 10 जालंधर _______7288 11 कपूरथला______1982 12 लुधियाना ______14098 13 मालेरकोटला_____2044 14 मानसा _________5947 15 मोगा___________6008 16 पठानकोट _______4430 17 पटियाला________ 20192 18 रूपनगर__________5086 19 एस.ए.एस.नगर_____5151 20 संगरूर ___________9028 21 एस.बी.एस.नगर____6807 22 श्री मुक्तसर साहिब __3168 23 तरनतारन ________4143  

कांग्रेस नेता बाजवा का हमला: पंजाब में सिर्फ भगवंत मान और केजरीवाल ही सुरक्षित

  चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कपूरथला में कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में अब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सुल्तानपुर लोधी की घटना दिल दहला देने वाली है। कपूरथला जिला परिषद के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह जिंदा, शाहजहांपुर गांव में अपने घर के बाहर गोलियों की बौछार में बाल-बाल बचे।” उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पंजाब में अब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं है।” बताया जाता है कि कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह पर दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। कांग्रेस नेता पर यह हमला घर के नजदीक हुआ था। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि, फायरिंग के कारण और हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले भी कांग्रेस की पंजाब इकाई ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाए कि पंजाब में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण गैंगवार और गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं और बदलाव के बड़े-बड़े नारे लगाने वाली झाड़ू पार्टी के मंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने अपनी सुरक्षा के लिए चुना था, इस खून-खराबे के लिए नहीं। कांग्रेस इकाई ने मानसा, जालंधर, जगराओं, मोहाली और अमृतसर की हालिया घटनाओं का उदाहरण दिया। अमृतसर में मेडिकल शॉप और मानसा में आरटीआई कार्यकर्ता की दुकान पर गोलीबारी हुई थी। जालंधर में सुनार की दुकान को बंदूक के बल पर लूटा गया। जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके अलावा, मोहाली में रियल एस्टेट व्यापारी पर फायरिंग की घटना हुई थी।  

मौसम विभाग का अलर्ट: इन तारीखों में पंजाब में झमाझम बारिश के आसार

चंडीगढ़ पंजाब के मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। राज्य का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। यह विक्षोभ सोमवार से सक्रिय होगा, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है और ठंड बढ़ेगी। कई जिलों में बारिश की संभावना 4 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश होने की संभावना है। 5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता इसी बीच, पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी के कारण पंजाब में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के दो शहरों खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। रविवार को खन्ना का AQI 458 और मंडी गोबिंदगढ़ का 445 दर्ज किया गया, जबकि औसत क्रमशः 307 और 320 रहा। पटियाला का AQI भी 286 दर्ज किया गया, जो चिंताजनक श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश से जहां तापमान में और गिरावट आएगी, वहीं प्रदूषण के स्तर में अस्थायी सुधार भी देखने को मिल सकता है।  

लाइव में बोले CM मान — पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार का ऐतिहासिक फैसला

चंडीगढ़ पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट भंग करने के केंद्र सरकार के फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सोशल मीडिया पर लाइव हुए और इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि वह पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट भंग करने और उसमें पंजाब की भागीदारी समाप्त करने के भाजपा के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के साथ किसी भी कीमत पर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय उनकी विरासत है और इसे बचाने के लिए उनसे जो भी बन पड़ा वह करेंगे। उन्हें हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा, वह वहां भी जाएंगे, वह कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं और वह यह धक्केशाही नहीं होने देंगे। भाजपा का यह फैसला पूरी तरह से असंवैधानिक है। केंद्र सरकार विधानसभा में पारित किसी अधिनियम को किसी भी अधिसूचना के जरिए रद्द नहीं कर सकती। इस फैसले से भाजपा ने अपना पंजाब विरोधी चेहरा दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब दिवस के दिन भाजपा ने पंजाबियों को तोहफा दिया है। उनके दिलों में पंजाब के प्रति नफरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय पंजाब की धरोहर है और वह इसे नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे और बड़े वकील नियुक्त करके पंजाब के पक्ष में खड़े होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ऐसी नापाक हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।   

वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार: पंजाब के इन रूट्स पर शुरू होगी नई ट्रेन सेवा, जानें पूरा शेड्यूल

फिरोजपुर  रेलवे विभाग द्वारा घोषित फिरोजपुर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द पटड़ी पर दौड़ने जा रही है। रेल विभाग की ओर से इस गाड़ी का टाईमटेबल जारी कर दिया है और जल्द ही इसके चलने की तिथि घोषित हो जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चला करेगी। फिरोजपुर कैंट से ट्रेन चलने का समय सुबह 7:55 बजे रखा गया है जो बाद दोपहर 2:35 दिल्ली पहुंचा करेगी। वहां से वापसी ट्रेन चलने का समय सायं 4 बजे है और रात 10:35 बजे यह गाड़ी फिरोजपुर पहुंचा करेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, पानीपत स्टेशनों पर होगा। वहीं गुरुपर्व के अवसर पर रेलवे द्वारा फिरोजपुर को एक ओर नया तोहफा दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा मोगा से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी गाड़ी को फिरोजपुर से चलाने के निर्णय पर हरी झंडी दी गई है और यह गाड़ी नवंबर महीने में फिरोजपुर से चलने शुरू हो जाएगी। इस बात का खुलासा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राणा गुरमीत सिंह सोढी ने किया है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस गाड़ी का फिरोजपुर सहित आसपास के लोगो को काफी लाभ मिलेगा। राणा सोढ़ी ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देशक कोचिंग संजय आर नीलम द्वारा जारी पत्र में यह गाड़ी सुबह 7 बजे नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी और जाखल, लुधियाना, मोगा से होते हुए दोपहर 3 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस तरह फिरोजपुर से दोपहर 3:35 पर चलकर रात्रि 11:35 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार चलने वाली इस ट्रेन को लेकर विभाग द्वारा सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। केन्द्र सरकार का फिरोजपुर के विकास में विशेष ध्यान है। सोढी ने कहा कि मार्च 2026 से पहले पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर की सौगात भी यहां की जनता को मिल जाएगी और ओ.पी.डी. शुरू हो जाएगी। 

किन्नरों का बधाई डांस बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

फिरोजपुर  फिरोजपुर शहर के हीरा मंडी में एक शादी वाले घर से बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो ग्रुपों में खूनी झड़प हो गई। इस लड़ाई में दोनों ग्रुपों के कुछ किन्नर घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। किन्नरों के एक ग्रुप ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी करने वाले एक परिवार ने उनको फोन करके बधाई लेकर जाने के लिए कहा था और जब वह बधाई लेने के लिए उस घर में पहुंचे तो वहीं पर दूसरा किन्नर ग्रुप भी आ गया जिन्होंने लाठियों और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया।   किन्नरों के दूसरे ग्रुप का पक्ष दूसरी और किन्नरों के दूसरे पक्ष ने सभी आरोपी को गलत बताते हुए बताया कि यह एरिया कृष्णा महंत का है और उन्होंने यह इलाके खरीदे हुए हैं। जहां पर दूसरा ग्रुप जबरदस्ती जाकर बधाइयां लेता है और जानबूझकर उनका नुकसान करता है। बॉबी देवा और कृष्णा महंत ने कहा कि वह इस घर में बधाई लेने के लिए आए हुए थे जहां पर किन्नरों के दूसरे ग्रुप में उन पर हमला कर दिया और उनकी कार भी तोड़ दी। उन्होंने बताया कि उनके एक सदस्य के सिर पर राड़ से हमला किया गया है और एक घायल के 8 टांके लगे हैं। इस सारी घटना की रिकॉर्डिंग सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। दोनों ही किन्नर ग्रुप एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं । वास्तव में कसूरवार कौन है इस बात का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

11 साल के मासूम की किस्मत चमकी, पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी में बना करोड़पति

होशयारपुर लुधियाना में 31 अक्टूबर को पंजाब स्टेट डियर लॉटरी दिवाली बंपर 2025 का ड्रा निकाला गया, जिसमें होशियारपुर के डीलर की किस्मत चमक गई। होशियारपुर के एक डीलर का 1 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। बता दें कि इस बार कुल 38 करोड़ के इनाम निकाले गए हैं। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर से लुधियाना अपने रिश्तेदारों के घर आए एक व्यक्ति ने अपने बेटे की जिद्द पर कुछ घंटे पहले ही दिवाली बंपर का टिकट खरीदा था और उसी टिकट पर 1 करोड़ रुपए का इनाम निकल आया। खुशी में लॉटरी स्टॉल के मालिक ने लड्डू बांटे और ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा भी किया।  1 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी होशियारपुर के डीलर को अधिकारियों ने बताया कि पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा दिवाली बंपर 2025 के लिए ₹38 करोड़ के इनामों का ड्रा निकाला गया। दूसरी ओर, लुधियाना में रिश्तेदारों के घर आए व्यक्ति ने शाम के समय घंटा घर चौक स्थित गांधी ब्रदर्स से लॉटरी टिकट खरीदे। ड्रॉ से लगभग ढाई घंटे पहले खरीदी गई टिकट पर ही उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम मिला। विजेता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा दिवाली बंपर लेने की जिद्द कर रहा था, और जब उन्होंने पांच आखिरी बची टिकटें खरीदीं, तो उन्हीं में से एक टिकट पर यह 1 करोड़ का इनाम निकल आया। ड्रा की तारीख और स्थान: पंजाब स्टेट दिवाली बंपर 2025 का लाइव ड्रा 31 अक्टूबर 2025 को रात 8:00 बजे लुधियाना के कैंप कार्यालय में निकाला गया। पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 की इनामी संरचना इस प्रकार है:      पहला पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1) – ₹11,00,00,000     दूसरा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 3) – ₹1,00,00,000     तीसरा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 3) – ₹50,00,000     चौथा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 9) – ₹10,00,000     पांचवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 9) – ₹5,00,000     छठा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹9,000     सातवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹5,000     आठवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹3,000     नवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1,20,000) – ₹1,000 इस वर्ष कुल 24 लाख टिकटें तीन सीरीज — A, B और C में छपी हैं, जिनके सीरियल नंबर 200000 से 999999 तक हैं। यहां पर आपको रियल टाइम लाइव अपडेट्स और सभी विजेता नंबरों की पूरी सूची मिलेगी।  

सीएम भगवंत मान के आगमन से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में एक साथ 5 लोगों के एकत्रित होने ओर ड्रोन उठाने पर रोक लगा दी है। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह थिंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 2 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जिले में आगमन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर हैलीपैड, मार्ग और कार्यक्रम स्थलों के आसपास 5 या 5 से अधिक लोगों के अवैध रूप से एकत्र होने तथा हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य आदेश के तहत मुख्यमंत्री की आमद को देखते हुए हैलीपैड, रूट और कार्यक्रम स्थलों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल और उसके 5 किलोमीटर दायरे (360 डिग्री क्षेत्र) में ड्रोन, बिना चालक वाले वाहन या रिमोट कंट्रोल यू.ए.वी. उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। 

पंजाब के गांवों में खुशखबरी! CM मान ने दी बड़ी सौगात, अब हर गांव में मिलेगा ये फायदा

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए एक बड़ी पहल की है। इसके तहत राज्य के हर गांव में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले चरण में 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे ग्रामीण स्तर पर खेलों के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल खेल सुविधाएं प्रदान करना है, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाना भी है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पंजाब सरकार के खेल विभाग के अनुसार, हर स्टेडियम में आधुनिक खेल उपकरण, ट्रैक और कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, गांवों के बच्चों और युवाओं को अपने घर के पास ही खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।