samacharsecretary.com

आईएएस तबादला सूची में भारी उलटफेर, रिया डाबी को सीएमओ में एंट्री, तो बहन टीना डाबी का घटा सियासी कद

जयपुर राजस्थान में आईएएस तबादला सूची में सीएमओ में 7 नए आईएएस को एंट्री मिली है। इसके साथ ही सीएमओ में अब आईएएस की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। सीएमओ में इतनी बड़ी संख्या में आईएएस की तैनाती राजस्थान में पहली बार देखने को मिली है। इसमें जूनियर अफसरों में रजत यादव, अक्षत कुमार सिंह, गरीमा नरूला, रीया डाबी, अमीता शर्मा शामिल है। इनके अलावा जितेंद्र कुमार सोनी, उत्सव कौशल और मुकुल शर्मा को भी सीएमओ में लगाया है। इस लिस्ट के साथ अब यह भी लगभग तय हो गया है कि जल्द ही आरएएस तबादला सूची भी आएगी जिसमें सीएमओ में तैनात आरएएस अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है क्योंकि अब यहां इनका काम आईएएस अफसरों के जिम्मे किया जा रहा है। क्या सीएस को नहीं मिला पसंद का असर? लिस्ट में किसकी चली इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि यह लिस्ट पूरी तरह सीएमओ के शीर्ष अफसरों की है। जानकार सूत्रों सीएस वी श्रीनिवासन ने अपने ऑफिस के लिए आईएएस अफसर जुनैद पीपी को मांग रखा था। इसके लिए दिसंबर में नोटशीट भी चलाई गई थी। लेकिन जुनैद पीपी को इस तबादला सूची में छोटे जिले सलुंबर में कलेक्टर लगा दिया गया। कुछ नाम पहले से चर्चाओं में थे लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें लेकर एक साल पहले से चर्चाएं थीं। जयपुर कलेक्टर से सीएम सचिव लगाए गए जितेंद्र सोनी के तबादले को लेकर साल भर से चर्चाएं थीं कि वे सीएमओ आ रहे हैं। हालांकि वे सचिव रैंक में आ चुके हैं और कलेक्टर का पद सचिव के लिए जूनियर रैंक वाला होता है। इसलिए उनका तबादला तय था। संदेश नायक जयपुर कलेक्टर लगाए गए हैं, उनके सीएमओ से बाहर जाने की चर्चाएं भी काफी पहले से चल रहीं थीं। आरएएस और अन्य सेवाओं से बने आईएएस खाली हाथ पिछले साल आरएएस और अन्य सेवाओं से आईएएस बने 16 अफसरों को इस लिस्ट में कोई खास तवज्जो नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही थी कि इनमें से एक-आध असफसर को कलेक्टर की पोस्ट मिलेगी। लेकिन इनमें से एक भी अफसर को कलेक्टरशिप नहीं मिली है। टीना डाबी को छोटा जिला आईएएस टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी का नाम भी इस लिस्ट में है। टीना डाबी को बाड़मेर जैसे बॉर्डर जिले से हटाकर टोंक का कलेक्टर बनाया गया है। सियासी भाषा में इसे कद घटना कहा जाता है। हालांकि बाड़मेर में उनके काम को लेकर तारीफ हुई थी लेकिन शोशल मीडिया पर रीलबाजी को लेकर काफी विवादों में भी रहीं थीं। उनकी बहन रिया डाबी को सीएमओ में एंट्री मिली है। रिया को सीएम का ओएसडी लगाया गया है।     

जयपुर में संदेश नायक और टोंक में टीना डाबी की एंट्री, सीएमओ में भी बड़ा बदलाव, देर रात सरकार का बड़ा एक्शन

जयपुर  राजस्थान सरकार ने मार्च के आखिरी दिन देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश सरकार ने  देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को बदल गया है। जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  वहीं मुख्यमंत्री के विशिष्ठ सचिव संदेश नायक को अब जयपुर कलेक्टर के अहम पद पर लगाया गया है। सीएमओ में इसके अलावा भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में विशिष्ठ सचिव लगाया है। वहीं आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी को भी सीएमओ में सीएम का ओएसडी लगाया गया है। टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजन विशाल को जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया है। पिछले दिनों आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची आई थी। इसके बाद से ही प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची का इंतजार था।  26 जिलों में बदले गए कलेक्टर जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को करौली बहरोड़ में जिला कलेक्टर लगाया गया है।

जमीन विवादों के लिए सरकार का महा-अभियान, 1700 न्यायालयों में पेंडिंग 7 लाख मामलों पर मुख्य सचिव की सख्ती

जयपुर राजस्थान सरकार ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए नए वित्तीय वर्ष से विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य वर्षों से लंबित विवादों को तेजी से निपटाना और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्यभर के राजस्व अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत तहसील से लेकर जिला और संभाग स्तर तक न्यायिक कार्यवाही को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया गया है। निर्देशों के अनुसार सभी राजस्व न्यायालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनिवार्य रूप से चार घंटे की नियमित सुनवाई करनी होगी। साथ ही तीन साल से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस की समय पर तामील सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अखबारों में प्रकाशन का सहारा लेने को भी कहा गया है। उपखंड अधिकारियों और सहायक कलेक्टरों को 1 अप्रैल 2026 तक के 100 सबसे पुराने लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मासिक प्रगति समीक्षा भी अनिवार्य होगी। सरकार ने यह भी माना है कि नोटिस में देरी, रिकॉर्ड की अनुपलब्धता और प्रक्रियागत खामियां लंबित मामलों का मुख्य कारण हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए निस्तारण प्रक्रिया की सख्त निगरानी की जाएगी। संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को नियमित निरीक्षण करने तथा प्रगति में सुधार की रिपोर्ट राजस्व मंडल को भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुराने मामलों में रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मुख्य सचिव ने इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि लंबित मामलों में कमी आए और आमजन को समय पर न्याय मिल सके। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति राजस्थान के करीब 1700 से अधिक राजस्व न्यायालयों में 10 लाख लाख से ज्यादा मामले रजिस्टर्ड हैं करीब साढ़े 7 लाख से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। इनमें  सबसे ज्यादा पेंडेंसी 5 लाख 77 हजार से ज्यादा एसडीओ कोर्ट में तथा इसके बाइद रेवेन्यू बोर्ड में दूसरे नंबर पर सर्वाधिक सवा लाख मामले पेंडिंग हैं। पेंडेंसी में 83 प्रतिशत(लगभग 4 लाख मामले) मामले 1 साल से अधिक पुराने एवं 10 प्रतिशत मामले करीब एक साल पुराने इनमें मुख्य रूप से नामांतरण (दाखिल – ख़ारिज ), जमीन पर मालिकाना हक की घोषणा से सम्बंधित मुक़दमे व बटवारा के वाद से जुड़े मुकदमें शामिल हैं। पेंडेंसी का मुख्य कारण -न्यायिक अधिकारियों की कमी और नियमित रूप से न्यायालय में न बैठना। – तकनीकी संसाधनों की कमी और प्रक्रियागत जटिलताएं। – अधिकारियों का स्थानांतरण होने से मामलों की सुनवाई में देरी। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए ऑनलाइन केस मैनेजमेंट सिस्टम और नियमित मासिक समीक्षा के निर्देश दिए हैं ताकि पेंडेंसी कम हो सके।  

राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, टीना डाबी समेत 65 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 25 कलेक्टर बदले

जयपुर राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. सूबे की सरकार ने एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिससे ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो गई है. राज्य के 25 कलेक्टर बदले गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़कर करीब सभी अधिकारियों को बदल दिया गया है. इसे सरकार का बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।  आईएएस टीना डाबी का बाड़मेर से सचिन पायलट के इलाके टोंक में कलेक्टर पद पर तबादला हुआ है. टीना की बहन रिया डाबी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है।  राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को बहुत जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर एक साथ तबादले कम ही देखने को मिलते हैं।  जयपुर में संदेश नायक को कलेक्टर बनाया गया है, जबकि टोंक की जिम्मेदारी टीना डाबी को सौंपी गई है. उदयपुर में गौरव अग्रवाल और बीकानेर में निशांत जैन को तैनात किया गया है. करौली में अक्षय गोदारा और जोधपुर में आलोक रंजन को जिम्मेदारी दी गई है।  जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, बाड़मेर में चिनमयी गोपाल, प्रतापगढ़ में शुभम चौधरी और सीकर में आशीष मोदी को कलेक्टर बनाया गया है. फलौदी में अंकित कुमार सिंह और बारां में बाल मुकुंद असावा को पोस्टिंग मिली है।  श्रीगंगानगर में अमित यादव, चित्तौड़गढ़ में मंजू, पाली में रविन्द्र गोस्वामी और सिरोही में रोहिताश्व सिंह तोमर को नियुक्त किया गया है. बूंदी में हरफूल सिंह यादव, डीडवाना-कुचामन में अवधेश मीणा और नागौर में देवेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।  दौसा में सौम्या झा, खैरथल-तिजारा में अतुल प्रकाश, सलूंबर में मुहम्मद जुनैद पीपी, डूंगरपुर में देशल दान और डीग में मयंक मनीष को कलेक्टर बनाया गया है. वहीं, करौली-बहरोड़ में अपर्णा गुप्ता को जिला कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

राजस्थान सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, पंचायती राज चुनाव में देरी को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह से की अपील

 जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह जब जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे, तो उनके तेवर काफी तल्ख नजर आए। त्रिवेंद्रम रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वर्तमान सरकार पर जनहित के कामों को रोकने का सीधा आरोप लगाया। गहलोत ने साफ कहा कि उनकी इंतजार शास्त्र सीरीज का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। बेटे वैभव को लेकर किया खुलासा खबरों के बीच सबसे चौंकाने वाली बात तब आई जब गहलोत ने अपने परिवार पर हो रहे निजी हमलों का जवाब दिया। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि राजनीति में परिवार को घसीटना गलत है। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरा बेटा वैभव सीएम आवास में नहीं बल्कि किराए के मकान में रहता था। आरसीए (RCA) चुनाव में भी वैभव को कोई सरकारी फायदा नहीं दिया गया। जोधपुर से चुनाव लड़ने का मौका पार्टी ने दिया था, मैंने उसे आउट ऑफ टर्म कोई लाभ नहीं पहुंचाया। पंचायत चुनाव पर मोदी-शाह से अपील गहलोत ने पंचायती राज चुनाव में हो रही देरी को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है, जो कि संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने दिल्ली दरबार से अपील की है कि राजस्थान के इस मामले में तुरंत दखल दें। राजस्थान दिवस पर भी खिंची तलवारें गहलोत ने कहा कि राजस्थान दिवस हमेशा से एक तय तारीख पर मनाया जाता रहा है और खुद प्रधानमंत्री भी इसी दिन बधाई देते रहे हैं। लेकिन अब परंपराओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

1 अप्रैल से राजस्थान में जंगल सफारी का आनंद पड़ेगा महंगा, वन विभाग ने गुपचुप बढ़ाए 10% दाम

जयपुर  राजस्थान में एक अप्रैल से शराब महंगी होगी। राजस्थान में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही एक अप्रेल से शराब की कीमतों में 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने जा रही है। राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी ड्यूटी में 5 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बीयर की एक बोतल अब करीब 15 से 20 रुपए तक महंगी मिल सकती है, जबकि 1000 रुपए की शराब की बोतल की कीमत बढ़कर लगभग 1100 रुपए तक पहुंचने की संभावना है। विभाग के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी से करीब 19 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा गया था। वहीं, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए यह लक्ष्य बढ़ाकर 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक निर्धारित किया गया है। कल से महंगा होगा जंगल घूमना, दस फीसदी बढे़गा किराया प्रदेशभर में बुधवार से आमजन का जंगल घूमना महंगा हो जाएगा। यानि अब पर्यटकों को जंगल या सफारी घूमने में थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। वजह यह है​ कि वन विभाग ने दस फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। इस संबंध में विभाग ने गुपचुप आदेश जारी किए है। वन अधिकारियों के अनुसार एक अप्रेल से सफारी शुल्क में करीब 10 प्रतिशत तक वृद्धि होगी, जो जिप्सी और कैन्टर सहित विभिन्न श्रेणियों पर लागू रहेगी। वन विभाग के अनुसार यह निर्णय बढ़ती परिचालन लागत और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। यह जैविक उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों में एक साथ लागू होगा। रणथंभौर में सफारी का समय बदलेगा रणथंभौर (सवाई माधोपुर) के डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल से सफारी के समय में बदलाव किया जाएगा। नए समय के अनुसार, मॉर्निंग सफारी सुबह 6 से 9.30 बजे तक और इवनिंग सफारी दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक संचालित होगी।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कोटा में ओलावृष्टि और तेज बारिश से तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट

जयपुर राजस्थान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है, जबकि इसका प्रभाव अप्रैल के पहले सप्ताह तक बना रहेगा। सोमवार को इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कोटा सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। कोटा में 20.4 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि अलवर के कोटकासिम और टपूकड़ा में भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में स्थानों पर बारिश हुई पिछले 24 घंटे में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और टोंक के साथ जयपुर और अजमेर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 2 से 6 डिग्री तक नीचे आया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अप्रैल की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में इस सिस्टम का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा, जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों में प्रदेश के शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर 36.4 और बारां, करौली व प्रतापगढ़ में 35.9 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। अजमेर में 34/24.3, अलवर में 35/20.4 और उदयपुर में 35/23.2 डिग्री रहा। पिलानी 33.3/21, सीकर 29.5/21 और झुंझुनूं 31.8/22.5 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर 35/25.7, बीकानेर 31.8/24 और चूरू 31.5/22.2 डिग्री रहा। गंगानगर में 34/20.6 और नागौर में 32.6/24.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दौसा 35.3/22.4, पाली 34.6/25.2 और सिरोही में 30.4/19.4 डिग्री तापमान रहा।

राजस्थान बोर्ड ने 20 दिनों में रिजल्ट जारी कर बनाया रिकॉर्ड, 12वीं कला वर्ग में फिर बेटियों ने मारी बाजी

उदयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। बारहवीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई थी। बोर्ड ने महज 20 दिन में परिणाम जारी कर रेकार्ड कायम किया है। 12वीं कला वर्ग में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। कला वर्ग का रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा। कला वर्ग में नव्या मीणा और नरपत संयुक्त रूप से टॉपर रहे। दोनों ने परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।     स्टेप 1- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।     स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज में 'Main Examination Results 2026' लिंक पर क्लिक करें।     स्टेप 3- यहां 'RBSE Senior Secondary Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।     अब अपना रोल नंबर (Roll Number) भरकर सबमिट पर क्लिक करें।     स्टेप 4- 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे ध्यान से चेक करें।     स्टेप 5- आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। इस बार बारहवीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं। पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बारहवीं का परिणाम मात्र 30 दिनों की रिकॉर्ड अवधि में तैयार किया गया है। नव्या मीणा और नरपत रहे टॉपर 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। कला वर्ग में नव्या मीणा और नरपत संयुक्त रूप से टॉपर रहे। दोनों ने परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कला वर्ग का रिजल्ट कुल 97.54 फीसदी रहा, हालांकि यह गत वर्ष की तुलना में 0.24 फीसदी कम रहा है। परीक्षा में 96.68 छात्र उत्तीर्ण हुए वहीं छात्राओं का रिजल्ट 98.29 फीसदी रहा। शिवानी मीणा को 97% से ज्यादा अंक मिले शिवानी मीणा ने RBSE की 12वीं आर्ट्स में 97.40% अंक हासिल किए। शिवानी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जमवारामगढ़ की छात्रा है। शिवानी ने सरकारी स्कूल में पढ़कर 97% से ज्यादा अंक हासिल कर कहा कि नियमित पढ़ाई की जाए तो किसी भी स्कूल में विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है। कला वर्ग का 97.54 प्रतिशत परिणाम     उच्च माध्यमिक कला वर्ग में सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। इस वर्ग में कुल 5,91,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए।     कला वर्ग का कुल परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.68 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।     कला वर्ग में 2,72,970 छात्रों में से 1,56,818 छात्र तथा 3,10,231 छात्राओं में से 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। कला वर्ग रिजल्ट फैक्ट फाइल     कुल परिणाम: 97.54%     छात्र: 96.68%     छात्राएं: 98.29% जुड़वा भाईयों को मिले एक जैसे अंक जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स संकाय में करीब-करीब एक जैसे नंबर लाए। आयुष अग्रवाल की 97% और उनके भाई पियुष अग्रवाल की 96.4% बनी है। वे किस्टल कॉन्वेट स्कूल के छात्र है। पिछले सत्र में रहा शानदार रिजल्ट पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आंकड़ें के अनुसार राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कला वर्ग में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,78,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,69,575 ने सफलता प्राप्त की थी और पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 जबकि लड़कों का 95.80 प्रतिशत रहा। 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में लड़कियां अव्वल रही हैं। कला वर्ग का रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा, हालांकि यह गत वर्ष की तुलना में 0.24 फीसदी कम रहा है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम: बेटियों की शानदार सफलता, दीपिका ने 99.8% और नव्या मीणा ने 99.6% अंक प्राप्त किए

जयपुर   राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट Link आज 31 मार्च को सुबह 10 बजे एक्टिव कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी किया है। इस दौरान बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी बोर्ड कार्यालय से कार्यक्रम में शामिल रहे। रिजल्ट जारी हो गया है और Rajasthan Board 12th Result 2025 Direct Link ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव है। छात्र सबसे पहले रोल नंबर से यहीं अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यहां राजस्थान बोर्ड बारहवीं परिणाम 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स देखते रहें। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 96.23 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. पिछले साल की तरह इस बार भी [लड़कियों/लड़कों] का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने सफलता का परचम लहराया. बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी नतीजों की पुष्टि की है।  तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत (Stream-wise Data) विज्ञान (Science): 97.52 प्रतिशत वाणिज्य (Commerce): 93.64 प्रतिशत कला (Arts): 97.54 प्रतिशत साइंस में लड़कियों ने मारी बाजी राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में लड़कों से ज्यादा लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं.  साइंस में कुल 287068 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे. साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा. 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं. 178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।  कॉमर्स में लड़कों का दिखा जलवा राजस्थान 12वीं बोर्ड  कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट बेहतर रहा. कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट परीक्षा हिस्सा लिया था. कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा.  छात्रों के पास होने का प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 92.82 रहा. 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।  आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में बेटियां आगे रहीं. आट्‌र्स में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 583201 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा।  कैसे चेक करें अपना रिजल्ट: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी स्ट्रीम (Science/Arts/Commerce) का चुनाव करें. अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें. रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही उन छात्रों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं. यदि किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे उसकी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं, तो वह 'स्क्रूटनी' या कॉपियों की 'री-चेकिंग' के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है. इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रति विषय शुल्क जमा करना होगा. स्क्रूटनी की प्रक्रिया परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर पूरी करनी अनिवार्य होती है, जिसके बाद संशोधित अंकतालिका जारी की जाती है।  वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ऐसे विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा का आयोजन करेगा. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अगले 48 घंटों में आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी. इससे छात्रों को अपना कीमती साल बचाने का एक और अवसर मिलेगा। 

प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा का बीपी 190 पार, स्थिति अब भी गंभीर

प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात करीब 1 बजे उदयपुर रेफर कर दिया है। अचानक 190 पहुंचा ब्लड प्रेशर दरअसल, रविवार रात मंत्री मीणा के अंबा माता स्थित आवास पर उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक यादव के अनुसार हेमंत मीणा का ब्लड प्रेशर (BP) 190 तक पहुंच गया था, जो काफी चिंताजनक था। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजकुमार जोशी और उनकी टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। इंजेक्शन और दवाइयों के बाद बीपी 150 तक आया, लेकिन रिस्क न लेते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया है। 3 दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले भी हेमंत मीणा को हाई ब्लड प्रेशर और फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। तब भी उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन काम के दबाव और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के चलते उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया। दिनभर सक्रिय रहे मंत्री मीणा जानकारी के अनुसार बीमार होने के बावजूद रविवार को मंत्री मीणा काफी सक्रिय नजर आए। उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन और कई वरिष्ठ पदाधिकारी वहां मौजूद थे। रात होते-होते अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। हेमंत मीणा प्रतापगढ़ और आसपास के आदिवासी अंचल के बड़े नेता हैं। उनके बीमार होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे। रायपुर से लेकर प्रतापगढ़ तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।