samacharsecretary.com

भिवानी में साढ़े 16 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन कर श्रुति चौधरी ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षा व रेल मंत्री रहे चौ. बंसीलाल ने हरियाणा प्रदेश को एक उन्नत राज्य बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया था। उन्होंने दक्षिण हरियाणा जैसे रेतीले क्षेत्र में लिफ्ट इरीगेशन जैसी सिंचाई व्यवस्था को खड़ा करके हरा-भरा करने का कार्य किया। वे आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। यह बात सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने चौ. बंसीलाल की 20वीं पुण्यतिथि पर चौ. बंसीलाल के पैतृक गांव गोलागढ़ में चौ. बंसीलाल की समाधि पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए कही। शाम और कैरू को मिली साढ़े 16 करोड़ की सौगात इस मौके पर मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले के गांव कैरू व तोशाम कस्बे में सिंचाई विभाग तथा पंचायत विभाग से जुड़ी साढ़े 16 करोड़ की पंप हाऊस व सिंचाई संबंधी योजनाओं की उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित करें श्रुति चौधरी ने बताया कि 31 मार्च को मुख्यमंत्री भिवानी जिले के तोशाम में प्रदेश स्तरीय सूक्ष्म सिंचाई मेले में पहुंचेंगे। इस मेले में दक्षिण हरियाणा जैसे रेतीले इलाके को हरा-भरा करने व सिंचाई को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समय है हमारे प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त पानी के स्त्रोतों को संचित करने का, इस दिशा में सिंचाई विभाग कार्य कर रहा है। पेट्रोल और गैस संकट पर हाई लेवल मॉनिटरिंग के निर्देश इस मौके पर मंत्री श्रुति चौधरी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल व गैस के प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री देशभर में व्यवस्थाओं को बेहतर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोल की स्थिति पर हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई है। देश में पेट्रोल की कमी व कालाबाजारी ना हो, इसके लिए सख्ती से कार्य भी किया जा रहा है।  

हरियाणा के सात जिलों के 700 बुजुर्ग श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए

 हरियाणा  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे। अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। विपक्ष पर साधा निशाना पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष चिंता जता रहा है और लाक डाउन की बात कह रहा है। इस पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढने का काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है, इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं। जब भी कोई वैश्विक संकट आया है, प्रधानमंत्री भारत के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करके खड़े हुए नजर आए हैं।

भिवानी में चादर ओढ़े बदमाश ने घर में पर्ची फेंककर दी एजेंसी बंद करने की धमकी

भिवानी भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी संचालक से पत्थर बंधी पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर पर फेंकी गई पर्ची में पांच लाख रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर गैस एजेंसी बंद करवाने की धमकी भी दी गई है जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिसमें एक व्यक्ति चाद्दर ओढ़े दिखाई दे रहा है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बाला देवी पत्नी अशोक बंसल ने बताया कि उनकी अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 76 पर गैस एजेंसी है। ऊपरी मंजिल पर उन्होंने अपना आवास बनाया हुआ है। सफाई के दौरान मिली धमकी भरी पर्ची वह वहां सफाई कर रहे थे तभी अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो एक पर्ची पड़ी मिली। उस पर्ची को उठाकर जब पढ़ा तो उसमें पांच पेटी की डिमांड की गई थी। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने पतिअशोक बंसल को दी जो कि गैस एजेंसी में मौजूद थे। सूचना मिलते ही अशोक बंसल अनाज मंडी स्थित अपने आवास पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। वहीं, कमरे में एक व्यक्ति कंबल ओढ़े हुए जाता दिखाई दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने को लेकर केस दर्ज किया गया। 

सरसों की खरीद पर सरकार की अग्निपरीक्षा, निजी मंडियों में ₹6900 तक मिल रहा भाव, किसानों का रुझान भांपना चुनौती

चंडीगढ़  प्रदेश में रबी-2026 की सरसों की खरीद शनिवार से होगी। सुबह 6 छह बजे से रात 8 बजे तक गेटपास बनेंगे। किसानों के मोबाइल नंबर पर गेटपास से संबंधित मैसेज मंडी में पहुंचने पर ही आएंगे। बायोमीटि्रक्स की प्रक्रिया अंदर एंट्री के बाद शुरू होगी। खरीद की शुरुआत के साथ ही हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की भी परीक्षा शुरू हो गई है।  सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6200 रुपये तय हैं  रेवाड़ी में निजी व्यापारी 6900 रुपये में सरसों खरीद रहे हैं। नारनौल में अब तक 6841 क्विंटल की खरीद खुली बोली के तहत हो चुकी है। जींद में निजी व्यापारी 6500 रुपये में सरसों खरीद रहे हैं। झज्जर और बहादुरगढ़ के किसानों को 6500 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिल रहा है। हिसार में भी 5800 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल बाजार में सरसों का भाव होने से किसानों का मंडियों की तरफ कम रुझान है। कैथल और कलायत में फिलहाल निजी खरीद 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक की जा रही है। जिलावार मंडियों में खरीद के इंतजाम रोहतक : सरसों की खरीद के लिए नमी जांच के लिए 20 मशीनों का इंतजाम किया है। 20 कर्मचारी तैनात रहेंगे। सोनीपत : मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र सेन का कहना है कि सरसों की खरीद का अधिकारिक पत्र नहीं आया है। रेवाड़ी : सुपरवाइजर, डाटा इंट्री ऑपरेटर और चौकीदार की तैनाती की गई है। 8 नमी मापक यंत्र भी उपलब्ध हैं। नारनौल : सुपरवाइजर, डाटा इंट्री ऑपरेटर और चौकीदार की तैनाती की जा चुकी है। 8 नमी मापक यंत्र भी उपलब्ध हैं। जींद : किसानों की सरसों नमी की जांच कर खरीदी जाएगी। इसकी व्यवस्था की गई है। यमुनानगर : हैफेड ने 7000 क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा है। सीसीटीवी लग गए हैं। गेटपास का जिम्मा मंडी समिति संभालेगी। हिसार : जिले की 13 मंडियों में 54 कर्मचारी और नमी मापने के लिए 27 मशीन लगाई हैं। 11 लाख बैग मंगाए गए हैं। फतेहाबाद : फतेहाबाद, भट्टू, भूना की मंडियों में हैफेड व नैफेड खरीद करेगा। 200 नमी जांचने की मशीनों का इंतजाम किया है। सिरसा : सिरसा में 14 केंद्रों पर 200 नमी जांच की मशीनों की व्यवस्था की गई है। भिवानी : 10 मंडियों में खरीद होगी। भिवानी की चारा मंडी सहित ग्रामीण मंडियों में पर्याप्त शेड नहीं है। चरखरी दादरी : बाढड़ा, झोझूकलां में खरीद होगी। दादरी व बौंदकलां मंडी में हैंडलिंग एजेंट न होने से खरीद अभी नहीं होगी। 15 बायोमीटि्रक्स मशीन रहेंगी। अंबाला : शहजादपुर, नारायणगढ़, मुलना में गेटपास के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं, सत्यापन को लेकर परेशानी हो सकती है। करनाल : घराैंडा व इंद्री में खरीद होगी, देर रात तक व्यवस्थाएं बनाई जा रही थीं। कैथल : कैथल व कलायत मंडी में 80-90 प्रतिशत सरसों मंडियों में आ चुकी है। पानीपत : मंडी में रात 8 बजे के बाद नो एंट्री रहेगी। पानीपत, समालखा, इसराना, मतलौडा, बापौली समेत नौ मंडियों में खरीद होगी। कुरुक्षेत्र : हैफेड एक सोसाइटी के माध्यम से सरसों की खरीद करेगा। गेटपास मंडी के कर्मचारी बनाएंगे। किसान अपनी समस्याओं को लेकर टोल फ्री नंबर पर कर सकेंगे काॅल किसानों को गेटपास से लेकर बायोमीटि्रक्स, वाहन नंबरों की प्लेट की फोटोग्राफी आदि को लेकर कोई परेशानी होती है तो वह टोल फ्री नंबर 18001802060 पर कॉल कर सकते हैं। हरियाणा में सरसों और गेहूं की खरीद की प्रक्रिया को लेकर खुद मंडियों के दाैरे कर रहा हूं। बारदाने की कोई कमी नहीं रहेगी। किसी भी मंडी में टिनशेड के नीचे पुरानी फसल नहीं है। गेटपास से लेकर दूसरे सभी नियम-निर्देशों को लेकर किसानों को जागरूक किया गया है। फिर भी किसानों को कहीं तंग किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। राजेश नागर, मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

केयू के छात्रों ने तैयार की ऐतिहासिक स्मारक मूर्तियां, पीएम और सीएम को की गईं भेंट

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग ने भगवद गीता की शिक्षाओं से प्रेरित दो भव्य स्मारक मूर्तियां तैयार की हैं। इनमें से एक मूर्ति भगवान कृष्ण के विराट रूप को दर्शाती है, जबकि दूसरी मूर्ति उस ऐतिहासिक दृश्य को सजीव करती है, जिसमें भगवान कृष्ण रथ पर अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए दिखाई देते हैं। कलाकृतियां मिलकर गुरु-शिष्य के अटूट संबंध का प्रतीक बनती हैं दोनों कलाकृतियां मिलकर दिव्य ज्ञान, मार्गदर्शन और गुरु-शिष्य के अटूट संबंध का प्रतीक बनती हैं। विराट रूप की मूर्ति भगवान कृष्ण के उस विशाल और दिव्य स्वरूप को दर्शाती है, जिसे उन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान प्रकट किया था। यह मूर्ति इस विचार को भी उजागर करती है कि एक अदृश्य और शक्तिशाली शक्ति जीवन के संचालन और संरक्षण में निरंतर सक्रिय रहती है। दूसरी मूर्ति उस महत्वपूर्ण क्षण को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है, जब भगवान कृष्ण युद्धभूमि में भ्रमित अर्जुन को साहस, स्पष्टता और निडरता का संदेश देते हैं। यह दृश्य गीता के जीवन-दर्शन और कर्तव्य की भावना को दर्शाता है।  अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कार की परियोजनाएं छात्रों को प्रोत्साहित करती हैं ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं। ऐसे प्रोजेक्ट छात्रों को अपने कौशल को निखारने और भारतीय संस्कृति को गहराई से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इन मूर्तियों को भारत के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख हस्तियों को भेंट किया जा चुका है, जो इनके सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। सामूहिक प्रयास से साकार हुई परियोजना डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि यह परियोजना मूर्तिकला अनुभाग के छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से साकार हुई है। कई महीनों की योजना, डिजाइन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से इन मूर्तियों को जीवंत रूप दिया गया है। भविष्य में इन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह पहल न केवल कुरुक्षेत्र के आध्यात्मिक महत्व को उजागर करती है बल्कि कला शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

सावधान किसान! 29 मार्च से 1 अप्रैल तक हरियाणा में बादल और बूंदाबांदी की चेतावनी, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी

हरियाणा मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में अब तक चार पश्चिम विक्षोभ आ चुके हैं। पांचवां विक्षोभ शनिवार रात को सक्रिय होगा। जिसके चलते 29 मार्च से एक अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा। मार्च में विक्षोभों की झड़ी,शनिवार रात से सक्रिय होगा नया मौसमी सिस्टम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के दूसरे पखवाड़े में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। अब शनिवार रात से पांचवां मध्यम श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गेहूं की फसल गिरने और उत्पादन घटने का डर पिछले दो हफ्तों से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है और हिसार जैसे जिलों में सामान्य से 70% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में हो रही बारिश और तेज हवाएं पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। फसल गिरने से दानों की गुणवत्ता और कुल पैदावार पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई गई है। किसानों के लिए विशेष सलाह, कटाई और सिंचाई पर लगाएं रोक मौसम विभाग के डॉ. चंद्रशेखर डागर ने किसानों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बदलते मौसम को देखते हुए अगले तीन-चार दिनों तक फसलों की कटाई बिल्कुल न करें। साथ ही, खेतों में सिंचाई पूरी तरह से रोक देने की सलाह दी गई है ताकि गीली जमीन के कारण तेज हवाओं में फसल गिरने का खतरा कम किया जा सके।

अब सिर्फ नंबर नहीं, बच्चे का पूरा व्यक्तित्व दिखेगा: हरियाणा के स्कूलों में अभिभावकों को मिलेगी स्पेशल गाइडबुक

हरियाणा हरियाणा में इस बार एक अप्रैल को होने जा रही मेगा पीटीएम अलग होने वाली है। यह पहली बार होगा कि बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के साथ होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) अभिभावकों को दिया जाएगा। इस कार्ड में बच्चे की पूरी प्रोग्रेस दर्शाई जाएगी।इस कार्ड से अभिभावकों को यह समझने में आसानी होगी कि उनका बच्चा किन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसके अलावा इस पीटीएम में अभिभावकों को स्पेशल गाइडबुक भी दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई और विकास में कैसे सहयोग कर सकते हैं। पीटीएम में अभिभावकों को जानकारी देते टीचर। फाइल फोटो। पीटीएम में अभिभावकों को जानकारी देते टीचर। फाइल फोटो। अभिभावकों को भी मिलेगी ‘गाइडबुक’ बैठक के दौरान अभिभावकों को एक विशेष गाइडबुक दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई और विकास में कैसे सहयोग कर सकते हैं। आगामी कक्षाओं के लिए जरूरी लर्निंग लक्ष्य और दस्तावेजों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इससे अभिभावक शिक्षा प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। अभिभावकों की राय भी होगी अहम इस बार पीटीएम को एकतरफा संवाद न बनाकर सहभागिता पर जोर दिया गया है। अभिभावकों के सुझाव और फीडबैक को महत्व दिया जाएगा। इन सुझावों को प्रोग्रेस कार्ड में दर्ज किया जाएगा। इससे शिक्षण पद्धति में सुधार के नए रास्ते खुलेंगे। अधिकारियों से लेकर टीचरों तक जिम्मेदारी तय मेगा पीटीएम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। टीचर पहले से मूल्यांकन कर होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेंगे।अधिकारी स्कूलों का दौरा कर मॉनिटरिंग करेंगे। कार्यक्रम को ‘निपुण हरियाणा अभियान’ से भी जोड़ा गया है। इसकी झलक और गतिविधियां सोशल मीडिया पर भी साझा की जाएगी।

पैनिक बाइंग से खाली हुए पेट्रोल पंप, तेल कंपनियों की सप्लाई चेन बिगड़ी, संचालकों ने उधार देना किया बंद

नारनौल हरियाणा के नारनौल में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बीच रास्ते ही सिलेंडर की लाइन लगा दी। इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर ट्रैफिक रुका रहा। इससे पहले सुबह कुरुक्षेत्र में भी लोगों ने सिलेंडर न मिलने से अंबाला रोड जाम कर दी। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना ,लोग पैनिक होकर गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे उधर, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि एडवांस पेमेंट के बाद भी तेल कंपनियां 2-3 दिन बाद स्टॉक भिजवा रही है। जिससे फ्यूल पंप ड्राई हो गए हैं। सप्लाई चेन डिले होने के बाद कस्टमर भी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। संचालकों का कहना है कि लोग पैनिक होकर गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं। कुछ कस्टमर बड़े ड्रम और पानी के टैंक में डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब स्टॉक में कमी आने के बाद पंप संचालकों ने सरकारी विभागों को उधार में तेल देना बंद कर दिया है। हालांकि सीएम नायब सैनी कह चुके हैं कि प्रदेश में पेट्रोल का 6 दिन और डीजल का 4 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर सीएम क्या बोल पेट्रोल-डीजल का दिन का स्टॉक: शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि टर्मिनलों पर पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का भंडार है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। सिलेंडरों का 5 दिन का स्टॉक: घरेलू एलपीजी की स्थिति के बारे में सीएम ने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2 लाख सिलेंडर मिल रहे हैं, जिसमें से 1 लाख 90 हजार सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉटलिंग प्लांट्स पर 5 दिन का स्टॉक बचा है। पीएनजी कनेक्शन बढ़ाएंगे: सीएम ने ब्रीफ करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में इस समय 1 लाख 73 हजार 38 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक भी उपलब्ध है। प्रदेश में 3 लाख 32 हजार कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। घरेलू कनेक्शन की संख्या भी आने वाले 3 माह में दोगुनी की जाएगी। हिसार में पंप संचालकों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा हिसार में पेट्रोल पंप संचालकों ने कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) समय से ईंधन की आपूर्ति नहीं कर रही हैं। जिससे कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। कंपनियों को समय से एडवांस पेमेंट देने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की रेगुलर सप्लाई नहीं मिल रही। पंप संचालकों ने ये मांग की इमरजेंसी सेवाओं पर भी खतरा: पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि कई बार एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी ईंधन उपलब्ध नहीं रह पाता। मैनेजमेंट में गड़बड़ी के कारण सप्लाई में दिक्कत हो रही है। मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए: पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन से मांग की, प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए। जिससे हर पंप पर स्टॉक की स्थिति पर नजर रखी जा सके।

अवैध गैस स्टॉक पर बड़ी कार्रवाई: सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने 30 सिलिंडर किए जब्त

हरियाणा गांव पाली में एलपीजी सिलिंडर के अवैध स्टॉक की सूचना पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। इसमें टीम को एक ही व्यक्ति के तीन स्थानों पर 30 सिलिंडर बरामद हुए। आरोपी गोपाल कृष्ण के खिलाफ सदर पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। तीन अलग-अलग ठिकानों और पिकअप गाड़ी से बरामद हुए अवैध सिलिंडर बता दें कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि पाली निवासी गोपाल कृष्ण ने एलपीजी सिलिंडर का अवैध स्टॉक कर रखा है। इस पर सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी से एसआई सुरेंद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़ से निरीक्षक प्रवीण ने दबिश दी। टीम गोपाल के घर पहुंची तो यहां पर जांच के दौरान एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 5 खाली सिलिंडर, इंडेन के 5 किलोग्राम के 2 सिलिंडर पाए गए। इंडेन और एचपी गैस के सिलिंडरों के साथ पिकअप भी पकड़ी गई बाद में टीम पास की धर्मशाला में पहुंची तो यहां पर एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 7 सिलिंडर, इंडेन के 4 सिलिंडर और एचपी के 5 किलोग्राम के 9 सिलिंडर बरामद हुए। ये सभी सिलिंडर खाली पाए गए।इसके अलावा यूपी नंबर की एक पिकअप गोपाल के घर के पास खड़ी मिली। इसकी जांच की तो इंडेन के 14 किलोग्राम एक भरा व एक खाली सिलिंडर और एक एचपी गैस का भरा सिलिंडर बरामद हुआ। आरोपी नहीं दिखा पाया साक्ष्य, पुलिस ने शुरू की जांच  टीम के पूछताछ करने पर गोपाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही इनसे संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया। इसके बाद टीम ने गोपाल कृष्ण पर गैस सिलिंडर का अवैध स्टॉक करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और सिलिंडर जब्त कर लिए। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई और 30 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – प्रवीण कुमार, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग, महेंद्रगढ़  

जल जीवन मिशन का बड़ा कदम: हरियाणा के हर जिले से एक गांव में शुरू होगी 24/7 पेयजल आपूर्ति

हरियाणा महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव में अब जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की तरफ से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अगर किसी के घर में नल पर टोटी नहीं मिली तो लगवाई जाएगी। वहीं, पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। प्रदेश के 23 गांवों में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक गांव चयनित हुआ है। इन गांवों में अब 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। हर घर नल योजना फेल: गैरपटा में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, एक किमी दूर से ढोना पड़ रहा पानी 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव का चयन हुआ है। यहां पहले से ही वाटर टैंक बना है। इसके अलावा घर-घर नल भी लगे हैं। हालांकि 11 मार्च तक प्रदेश के 6 जिलों ने गांवों की सूची नहीं भेजी थी। इसके बाद उन्हें ऐसे गांवों का चयन कर जल्द सूची उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया था। अब प्रदेश के 23 जिलों से एक-एक गांव का चयन किया जा चुका है। इन गांवों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत आवश्यक तकनीक और प्रबंधन संबंधी सुधार किए जाएंगे। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में 2841428 और शहरी क्षेत्र में 995691 पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें महेंद्रगढ़ जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 153845 उपभोक्ता हैं। संवाद जल और स्वच्छता सहायता संगठन गांव में करेगा सर्वे महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव में अब जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की तरफ से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अगर किसी के घर में नल पर टोटी नहीं मिली तो लगवाई जाएगी। वहीं, पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। प्रदेश में इन जिलों से एक-एक गांव का किया गया चयन जिला                                        गांव अंबाला                                     टेपला भिवानी                                     रूपाना चरखी दादरी                            नोरंगाबास राजपूतान फरीदाबाद                                बहादुरपुर फतेहाबाद                               उदयपुर गुरुग्राम                                     खेड़ा हांसी                                        मोहला हिसार                                     फ्रांसी झज्जर                                     लंगरपुर/देसलपुर जींद                                        सुंदरपुरा कैथल                                     सलीमपुर महमूद करनाल                                     यूनिसपुर कुरुक्षेत्र                                     अरुनाई/रामगढ़ रोर महेंद्रगढ़                                     सिगड़ी नूंह                                           खोरी खुर्द पलवल                                     रसूलपुर पंचकूला                                     बरवाला पानीपत                                     थिराना रेवाड़ी                                     साबन रोहतक                                     सिंहपुरा खुर्द सिरसा                                     नकोरा सोनीपत                                     नहरा यमुनानगर                                 अलाहर अधिकारी के अनुसार गांव सिगड़ी में हर घर में नल पर टोली लगी हुई या नहीं, इसको लेकर सर्वे करवाया जाएगा। जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा की अध्यक्षता में एक टीम बनाई जाएगी। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। गांव सिगड़ी में पहले से ही वाटर टैंक बना हुआ है। -अमित जैन, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।