samacharsecretary.com

रेल दुर्घटना का दर्दनाक मंज़र: 11 की मौत, 20 गंभीर — पहचाने गए 5 मृतकों के नाम व फोटो जारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। लाल खदान स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मृतकों की पहचान का सिलसिला जारी है और अब तक पांच यात्रियों के नाम और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें लोको पायलट, छात्रा और अन्य यात्री शामिल हैं। मृतकों के नाम और पहचान मृतकों में लोको पायलट विद्या सागर, प्रमिला वस्त्रकार, अंकित अग्रवाल, प्रिया चंद्रा और शीला यादव के नाम की पुष्टि हुई है। मृतका शीला यादव देवरी खुर्द के बहनिया मंदिर के पास रहने वाली थीं, जबकि प्रिया चंद्रा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थीं। वह सक्ती जिले के बहेराडीह की निवासी थीं। इनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है। हादसे में लोको पायलट विद्या सागर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा ने तेज गति से आती मेमू ट्रेन को देखकर गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। लगभग 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेल हादसे के बाद लगभग 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जो बुधवार तड़के तक चला। मंगलवार देर रात तक हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगी को हटा लिया गया। रात 3 बजे तक शवों को बाहर निकालने का काम चला। जिसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है। साथ ही अप, डाउन और मिडल लाइन को क्लियर कर दिया गया है। अब रेल यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। घायल यात्रियों के नाम इस रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के नाम सामने आये हैं। इस सूची में 20 लोगों के नाम शामिल हैं।     मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष     चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष     शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष     गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष     मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष     संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष     सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष     संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष     रश्मि राज, स्त्री, आयु 34     ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष     तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष     अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष     मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष     अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष     शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष     प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष     शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष     अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष     नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष     राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष मुआवजे का ऐलान बिलासपुर रेल हादसा में प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान किया गया है। रेलवे ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि इस हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। CRS स्तर पर होगी जांच बिलासपुर रेल हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गटौरा और बिलासपुर के बीच सिग्नल या लाइन-स्विचिंग से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के चलते हुई बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल पटेल को भेंट किया गया

राज्यपाल  पटेल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट म.प्र. लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने राजभवन में की सौजन्य भेंट भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा, सदस्य डॉ. नरेन्द्र कोष्ठी, सचिव मती राखी सहाय और परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के. गुप्ता ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल  पटेल को आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया। राज्यपाल  पटेल को आयोग के अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के लिए 5 हजार 581 पदों हेतु 71 विज्ञापन जारी किये गये। आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोग द्वारा द्विस्तरीय परीक्षाओं और राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन भी किया गया। लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों के पदों के लिए 6 हजार 260 अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। कुल 1 हजार 479 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर शासन को अनुशंसा भेजी गई। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा उत्तरोत्तर गुणवत्ता संवर्धन और अभ्यर्थियों को आयोग की विभिन्न गतिविधियों की उपयोगी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से नवाचार के क्रम में ई-न्यूज लेटर ‘संवदिया’ का प्रकाशन किया गया। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के गोपनीय कार्यों के लिए विषय विशेषज्ञ आमंत्रित करने ‘विषय विशेषज्ञ पोर्टल’ प्रारंभ किया गया है। इसी प्रकार राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैनिंग कर ऑनस्क्रीन मार्किंग के माध्यम से मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है।  

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका एवं  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रहस्यमयी कुटुमसर गुफा का आगाज — पर्यटन सीजन की धमाकेदार शुरुआत

बस्तर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है. हर साल की तरह इस बार भी बारिश के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. अब मानसून समाप्त होने के बाद इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोला गया है. शनिवार को खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक कुटुमसर गुफा का मनमोहक नजारा देखने पहुंचे. वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर वर्ष लाखों पर्यटक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच स्थित इस अद्भुत गुफा को देखने आते हैं. इस साल भी पर्यटकों की भारी आमद की उम्मीद जताई जा रही है. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कुटुमसर गुफा अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, चूना पत्थर की संरचना और रहस्यमय वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यह गुफा छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण मानी जाती है. सतीश चंद्रदास, महासमुंद जिला – “कुटुमसर गुफा का प्राकृतिक नज़ारा वाकई अद्भुत है, हर किसी को यहां आना चाहिए.” प्रेमीचंद साहू, रायपुर – “यह जगह बहुत खूबसूरत और अनोखी है, यहां आकर मन को शांति मिलती है.”

देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी: रागी हरजीत सिंह ने हाईकोर्ट में पेश की माफी

 अंबाला   देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले रागी हरजीत सिंह ने हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली है। उनके खिलाफ अंबाला शहर में एफआईआर दर्ज हुई थी। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने बताया कि प्रचारक बठिंडा निवासी रागी हरजीत सिंह ने 2017 में देवी देवताओं के बारे में इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी की थी, जिसमें सनातन धर्म की छवि खराब की थी। इस पर शांडिल्य ने अंबाला के पूर्व पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा को हरजीत सिंह रागी के खिलाफ शिकायत दी थी जिसकी जांच के बाद अंबाला शहर थाना में पुलिस ने हरजीत सिंह रागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। रागी ने उनके द्वारा दर्ज करवाई एफआईआर को रद करवाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वह याचिका हाईकोर्ट ने रद कर दी थी। शांडिल्य ने बताया कि रागी ने हिन्दु सिख भाई चारे को मजबूत करने को लेकर समाज के कुछ लोगों को बीच में डाला और उनसे बातचीत की। सार्वजनिक तरीके से रागी ने देवी देवताओं सहित सनातनियों से माफी मांगते हुए कहा कि वह गलती से अपशब्दों का इस्तेमाल कर गए। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लिखित में बिना शर्त माफी मांगी। हाईकोर्ट ने अंबाला शहर की संबंधित अदालत को शांडिल्य व रागी हरजीत सिंह के बयान दर्ज करवाने के आदेश दिए। शांडिल्य अपने वकील सुमित शर्मा, शुभम मल्होत्रा के साथ कोर्ट में पेश हुए। जहां बयान दर्ज करवाए। भाई चारा मजबूत रहे इसलिए हरजीत सिंह रागी को माफ कर रहे हैं, क्योंकि सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर ने ब्राह्मण समाज के तिलक की रक्षा के लिए शीश दिया। दसवें गुरु ने अपना सब कुछ वार दिया। हरजीत सिंह रागी व उसके वकील भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले अभिनेता आशुतोष राणा, सौजन्य मुलाकात में हुई आत्मीय चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता  आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए दिया आमंत्रण पत्र भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  आशुतोष राणा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता  राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता  राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। अभिनेता  राणा ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक  संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता  राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।  

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने त्यागा पद, झारखंड सरकार करेगी पुष्टि

रांची  1990 बैच के आईपीएस अधिकारी और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्र इस खबर को सही बता रहे हैं. अनुराग गुप्ता को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड का डीजीपी नियुक्त किया गया था, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर अवमानना याचिका मंजूर नहीं की जा सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार ने इस नियुक्ति को नियम खिलाफ करार देते हुए राज्य सरकार को लगातार तीन बार पत्र लिखा था. अनुराग गुप्ता को आइपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित यूपीएससी (UPSC) की मीटिंग में भी आने के लिए निमंत्रित नहीं किया गया था. सूत्रों के हवाले से खबर है कि झारखंड को जल्द नया डीजीपी मिल सकता है. 2026 जुलाई तक के लिए राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया था. 

करनाल हैफेड में प्रशासनिक सख्ती, धान घोटाले के सिलसिले में जिला प्रबंधक अमित कुमार पर कार्रवाई

करनाल हरियाणा के करनाल जिले में सरकारी धान घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह मामला हैफेड विभाग तक पहुंच गया है, जहां बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के प्रबंध निदेशक ने जिला प्रबंधक (डीएम) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हैफेड मुख्यालय पंचकूला से 4 नवंबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान अमित कुमार नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते प्राप्त करेंगे तथा उनका मुख्यालय पंचकूला रहेगा। मार्केट कमेटी के बाद अब हैफेड में एक्शन करनाल और तरावड़ी मंडियों में धान खरीद में हुए फर्जीवाड़े के बाद पहले ही कई अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। फूड एंड सप्लाई विभाग के चार इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा, करनाल मंडी की सचिव आशा रानी, दो मंडी सुपरवाइजर, एक ऑक्शन रिकॉर्डर और तीन ऑपरेटरों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब हैफेड के जिला प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैफेड एमडी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अमित कुमार, जो उप महाप्रबंधक (कार्य एवं संचालन) के पद पर रहते हुए जिला प्रबंधक, हैफेड करनाल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें हैफेड कॉमन कैडर नियम, 1988 के तहत वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। आदेश की प्रतियां करनाल जिला कार्यालय, मुख्य महाप्रबंधक पंचकूला और सहकारिता विभाग चंडीगढ़ को भी भेजी गई हैं। मंडी में फर्जी गेट पास और करोड़ों का घोटाला धान खरीद सीजन में करनाल मंडी से करोड़ों रुपए के सरकारी धान के घोटाले का खुलासा हुआ था। मार्केटिंग बोर्ड के जिला अधिकारी ईश्वर सिंह राणा की शिकायत पर मंडी सचिव आशा रानी और तीन निजी व्यक्तियों — राजेंद्र, अमित और अजय के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जांच में पाया गया कि कई गेट पास ऐसे मोबाइल नंबरों और IP एड्रेस से जारी किए गए थे, जो मंडी क्षेत्र से बाहर के थे। इसका मतलब यह हुआ कि मंडी का डेटा सिस्टम किसी बाहरी लोकेशन से ऑपरेट किया जा रहा था। साइबर सेल करेगी डिजिटल जांच अब साइबर सेल को पूरे गेट पास सिस्टम की तकनीकी जांच सौंपी गई है। प्राथमिक रिपोर्ट में यह शक जताया गया है कि मंडी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की मिलीभगत से सरकारी धान को कालाबाजारी में बेचा गया। अनुमान है कि घोटाले की रकम करोड़ों में है। पहले भी कई अधिकारी रहे हैं कटघरे में यह पहली बार नहीं है जब करनाल में इस तरह का घोटाला सामने आया हो। इससे पहले भी करनाल, घरौंडा, जुंडला, निसिंग और तरावड़ी मंडियों में धान घोटाले के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राइस मिल ‘बतान फूड्स सलारू’ के संचालक सतीश कुमार, तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव, घरौंडा के निरीक्षक यशवीर, जुंडला के निरीक्षक संदीप, करनाल के निरीक्षक समीर और निसिंग के निरीक्षक लोकेश पर यह आरोप है कि उन्होंने मिलों में 5 करोड़ 93 लाख 86 हजार 936 रुपए का धान नहीं पहुंचाया।

देश-विदेश से आए श्रद्धालु नतमस्तक, अमृतसर में प्रकाश पर्व पर हरमंदिर साहिब में दिखा अद्भुत नजारा

अमृतसर पंजाब के अमृतसर में सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आज बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुँच रही है।इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब में गुरु साहिबानों के अस्त्र-शस्त्रों (जलो साहिब) की विशेष सजावट की गई। रात में श्री दरबार साहिब में दीपमाला और भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। हज़ारों की संख्या में संगतें हरमंदिर साहिब पहुँचकर एक-दूसरे को गुरपुरब की बधाई देती नजर आईं। गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संदेश श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने गुरु नानक नाम लेवा संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, गुरबाणी से जुड़ना चाहिए और गुरु के उपदेशों के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने किया सरोवर स्नान और अमन-शांति की अरदास श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धगेड़ा ने भी संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता और समानता के प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने आज गुरु घर पहुँचकर सरोवर में स्नान किया और वाहेगुरु से देश व परिवार की अमन-शांति के लिए अरदास की। उनका कहना था कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि इस पवित्र दिन उन्हें सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में स्नान करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी की जमीन पर फ्लैट्स का वितरण, 72 परिवारों को मिली चाबी

लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई प्राइम लोकेशन की जमीन पर बने फ्लैटों का उद्घाटन किया और 72 गरीब परिवारों को इसकी चाबी सौंपी. सीएम योगी ने इस कार्यक्रम को केवल आवंटन नहीं, बल्कि माफियाओं के लिए एक कड़ा 'संदेश' बताया. उन्होंने कहा कि जो माफिया किसी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा, उसका यही हाल होगा.  1 करोड़ के फ्लैट ₹10.70 लाख में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान माफियाओं और उनके समर्थकों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "ये लखनऊ की सबसे प्राइम लोकेशन है. एक आवास एलडीए ने 10 लाख 70 हजार में उपलब्ध कराया है, जबकि मार्केट रेट यहां पर एक करोड़ तक है."  उन्होंने चेतावनी दी, "ये उनके लिए संदेश है जो माफिया को शागिर्द बनाते हैं. उनकी कब्र में जाकर फातिहा पढ़ते हैं. अब उत्तर प्रदेश में ये नहीं कर पाएंगे." सीएम ने स्पष्ट किया कि माफिया किसी के नहीं होते, वे हर गरीब और व्यापारी का शोषण करते हैं. 'माफिया जिस भाषा में समझते हैं, उन्हें उसी भाषा में समझाया' सीएम योगी ने पुरानी सरकारों को घेरते हुए कहा कि पहले माफिया और पेशेवर अपराधी भारत के संविधान का अपमान करते थे और अपराध से छाती ठोंककर सरकारों को झुकाते थे. पूरे प्रदेश में हर जगह ये माफिया हावी थे. उन्होंने आगे कहा- लेकिन अब यूपी में कानून व्यवस्था का मॉडल बदल गया है. सीएम ने जोर देकर कहा कि "अब ये माफिया जिस भाषा में समझते हैं, उन्हें इसी भाषा में समझाया गया." उन्होंने माफियाओं से सहानुभूति रखने वालों को 'अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने' वाला बताया.  कुकरैल नदी के किनारे, वीआईपी इलाके में हैं फ्लैट आपको बता दें कि एलडीए ने माफिया मुख्तार अंसारी की खाली करवाई जमीन पर 72 फ्लैट बनवाए हैं, जिनकी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लॉटरी कराई गई. लॉटरी में चयनित आवंटियों को सीएम योगी ने आज यानी कि बुधवार को स्वयं चाबी सौंपी. इस दौरान उन्होंने माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर बने आवासों के आवंटन को एक कड़ा संदेश बताया. सीएम ने कहा, "यह संदेश है गरीब की जमीन पर अगर किसी माफिया ने कब्जा किया तो उसका यही हाल होगा जो यहां किया और जो प्रयागराज मे हमने किया." योगी का सख्त का संदेश सीएम योगी ने माफिया समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा, "उन लोगों को संदेश है जो कब्र में जाकर फातिहा पढ़ते हैं. माफिया अब यूपी में नहीं कर पाएंगे." उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने माफिया की गिरफ्त में यूपी को लाया, वही लोग हैं जो जाति में बांटते हैं, जातीय नरसंहार करते हैं और सत्ता से हटने के बाद माफिया के लिए फातिहा पढ़ते थे." सीएम ने कहा कि कुकरैल नदी के किनारे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का कब्जा था, जिसे हटाकर अब उपवन (पार्क) बनाया गया है.