samacharsecretary.com

खराब प्रदर्शन पर नीतिश रेड्डी को नहीं ठहराया जिम्मेदार, भारतीय कोच ने किस पर डाला दोष? रोहित पर टिप्पणी

राजकोट भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौके दिए जाने के बावजूद ‘अधिकतर कुछ खास नहीं कर पाए’। उन्होंने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने के बाद भी ‘कम क्रिकेट’ खेल रहे हैं। दूसरे वनडे के लिए भारत की एकादश में एकमात्र बदलाव के तौर पर शामिल रेड्डी बल्ले या गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए जिससे मेजबान टीम बुधवार को यहां न्यूजीलैंड से सात विकेट से हार गई।   मैच के बाद डोएशे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘नितीश के साथ हम उन्हें तैयार करने और मैच खिलाने के बारे में बात करते रहते हैं और जब आप उन्हें खेलने के लिए मैच देते हैं तो वह अक्सर मैच में कुछ खास नहीं कर पाते हैं।’’ डोएशे ने संकेत दिया कि रेड्डी को दूसरे वनडे में मिले मौके का फायदा उठाना चाहिए था लेकिन वह सिर्फ 20 रन बना पाए और अपने दो ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए। न्यूजीलैंड ने भारत के 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। उन्होंने कहा, ‘‘जो खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, उसके लिए आज रात (बुधवार) बल्ले से यह शानदार मौका था जहां आपको विकेट पर 15 ओवर बिताने का मौका मिलता है। आपको टीम में चयन की अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऐसे मौकों का फायदा उठाना ही होगा।’’ डोएश ने कहा कि अगर अगर पीछे मुड़कर देखें तो भारत रेड्डी की जगह तीसरे स्पिनर को खिलाना पसंद करता, विशेषकर यह देखते हुए कि न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने परिस्थितियों का कितनी अच्छी तरह से फायदा उठाया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के फरमान के बाद भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अपने-अपने राज्य की टीम के लिए 50 ओवर के शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट में लौटे लेकिन इसके बावजूद डोएशे ने कहा कि रोहित पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेल रहे। डोएशे ने कहा, ‘‘‘दोनों विकेट नई गेंद के लिए अच्छी थी। बल्लेबाजी करना आसान नहीं लग रहा था। अगर आप पहले वनडे में देखें तो वह (रोहित) उस लय में नहीं थे जिसमें वह आमतौर पर रहते हैं और यह उनके लिए एक चुनौती होगी, दो श्रृंखलाओं के बीच क्रिकेट नहीं खेलना।’’ जब डोएशे से पूछा गया कि क्या रोहित ने विकेट के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव का फैसला जानबूझकर किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह जानबूझकर किया गया फैसला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह खतरनाक खिलाड़ी हैं लेकिन असल में वह लय में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह गेंद को टाइम करते हैं इसलिए जैसे ही विकेट बहुत अच्छे नहीं होते तो उनके लिए उस लय में खेलना मुश्किल हो जाता है।’’ डोएशे ने कहा कि लोकेश राहुल जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उन्हें पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल पांचवें नंबर पर खेलने के लिए अच्छा खिलाड़ी है। उसने शानदार शतक जड़ा और 50 ओवर के क्रिकेट में विकेटकीपिंग से भी असर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि हम उसे बचा रहे हैं।’’ डोएशे ने कहा, ‘‘पिछले 18 महीने में हमारी एक रणनीति बल्लेबाजी क्रम को लंबा करना रही है और हम ऑलराउंडर का इस्तेमाल या तो ऊपरी क्रम या पांचवें नंबर पर करना पसंद करते हैं जैसा कि हमने पहले वाशी (वाशिंगटन सुंदर) के साथ किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह निश्चित रूप से एक विकल्प है जिस पर विचार किया जा सकता है। राहुल जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए वह नियमित रूप से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और फिर आप ऑलराउंडर को खिला सकते हैं।’’ डोएशे ने पिछले कुछ समय में वनडे क्रिकेट में रविंद्र जडेजा के साधारण प्रदर्शन का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह दबाव महसूस कर रहे हैं। उनके आंकड़े शानदार हैं। हाल में उन्हें शायद थोड़े कम विकेट मिले हैं। लेकिन यह चिंता की बात नहीं है। हमने उनकी गेंदबाजी की गति के मामले में जो चीजें देखी हैं, जिन चीजों पर हमने उसे काम करने के लिए कहा है, मुझे लगता है कि वह असल में बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि विकेट भी मिलने लगेंगे।’’  

गेंदबाजी में भारत का कहर, अमेरिका के बल्लेबाज टिक नहीं सके

जिम्बाब्वे भारत और अमेरिका के बीच अंडर 19 विश्व कप का पहला मुकाबला गुरुवार को बुलावायो (जिम्बाब्वे) में खेला जा रहा है। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने हाल ही में अफ्रीका को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। वहीं उससे पहले अंडर-19 एशिया कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी, जोकि कागज पर काफी कमजोर टीम नजर आ रही है। अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। अब तक 16 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम 5 बार चैंपियन रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1988 में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता था। अमेरिका ने पूरे किए 50 रन अमेरिका ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में 20वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौटी अमेरिका की आधी टीम 17 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गई है। अमोघ 13 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। दीपेश देवेन्द्रन ने दिलाई दूसरी विकेट हेनिल पटेल के बाद चमके दीपेश देवेन्द्रन, साहिल गर्ग को आउट कर उन्होंने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। 10 ओवर के बाद यूएसए 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन।

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें

मुंबई  आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड का आगाज आज यानी 15 जनवरी, 2026 से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा, अन्य दो मैचों में जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से और वेस्टइंडीज का मुकाबला तंजानिया से होगा. भारतीय टीम का कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे, वहीं आज सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अंडर-19 और सीनियर लेवल क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वैभव-आयुष के पास सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव  इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी के पास सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है. दोनों ही आईपीएल में अलग-अलग टीम की तरफ से खेले हैं और टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में उतर रही है. म्हात्रे चोट के कारण उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच कब और कहां देखें लाइव? आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. भारत के सभी मैच टीवी पर जरूर दिखाए जाएंगे और बाकी मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाएंगे. एक ही दिन में तीन मैच होने के कारण कुछ चुनिंदा मैच ही टीवी पर दिखाए जा सकते हैं. वहीं, भारतीय समयानुसार सभी मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 4 खिलाड़ी, देखें लिस्ट आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप आज यानी 15 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस बार अंडर 19 वर्ल्ड कप मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुलवायो में भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम आपको बताने वाले हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। क्वेना मफाका साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 28 विकेट झटके हैं। वेस्ली मधेवेरे जिम्बाब्वे के वेस्ली मधेवेरे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में 18 मैच में 28 विकेट लिए हैं। मोइसेस हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया के मोइसेस हेनरिक्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 13 अंडर 19 वर्ल्ड कप मैचों में 27 विकेट झटके हैं। ग्रेग थॉम्पसन आयरलैंड के ग्रेग थॉम्पसन ने 19 अंडर 19 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 27 विकेट झटके हैं। भारत-अमेरिका की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमें: भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद इनान, हरवंश पंगालिया. अमेरिका की अंडर-19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनित झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रायान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी. 

बांग्लादेश क्रिकेट में आंतरिक संकट, खिलाड़ियों ने BCB निदेशक को हटाने और हड़ताल की दी धमकी

 ढाका बांग्लादेश क्रिकेट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. देश के शीर्ष और घरेलू खिलाड़ियों ने अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल खोल दिया है. खिलाड़ियों ने धमकी दी है कि अगर बीसीबी के डायरेक्टर और फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम तुरंत इस्तीफा नहीं देते, तो वो सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद कर देंगे. इसमें BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) से लेकर घरेलू टूर्नामेंट तक शामिल हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) की ओर से एक आपातकालीन ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जहां खिलाड़ियों के प्रतिनिधि और सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद मिथुन ने साफ कहा कि एम. नजमुल इस्लाम के बयान अब सहन सीमा से बाहर हो चुके हैं. मामला तब भड़क गया था, जब एम. नजमुल इस्लाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलता है, तो इससे बोर्ड को नहीं बल्कि सिर्फ खिलाड़ियों को वित्तीय नुकसान होगा और बोर्ड उन्हें होने वाले घाटे की कोई भरपाई नहीं करेगा. सीडब्ल्यूएबी ने इसे न सिर्फ अपमानजनक और खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने वाला बयान बताया. सीडब्ल्यूएबी अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा, 'बोर्ड डायरेक्टर के शब्द खिलाड़ियों के लिए बेहद अपमानजनक हैं. हम बार-बार चुप रहे, लेकिन अब सीमा पार हो गई है. यह गुस्सा सिर्फ एक बयान का परिणाम नहीं हैय खिलाड़ियों की नाराज़गी कई महीने से बनी हुई है. यदि नजमुल इस्लाम 15 जनवरी के बीपीएल मैच से पहले इस्तीफा नहीं देते, तो हम पूरे देश की क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे. खिलाड़ियों की धमकी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तुरंत हरकत में आया. बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'नजमुल इस्लाम के बयान बोर्ड की आधिकारिक राय नहीं हैं. बोर्ड किसी भी अनुचित और अपमानजनक टिप्पणी पर खेद जताता है. खिलाड़ी बोर्ड की रीढ़ और सबसे अहम हिस्सा हैं.' ये एम. नजमुल इस्लाम ही हैं, जिन्होंने तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' बता दिया था. इसके बाद बांग्लादेंशी खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी. अब नजरें 15 जनवरी को होने वाली बीपीएल मैच पर हैं. क्या बांग्लादेश क्रिकेट ठप हो जाएगा? हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं।. अगर नजमुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तो बीपीएल रुक सकता है. घरेलू टूर्नामेंट स्थगित हो सकते हैं. राष्ट्रीय टीम का तैयारी कैम्प प्रभावित होगा. अब बांग्लादेशी फैन्स की निगाहें बीपीएल मैच पर टिकी हैं क्योंकि वही बांग्लादेश क्रिकेट की अगली दिशा तय करेगा.

WPL: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को दी मात, शेफाली और लिजेल की शानदार बल्लेबाजी

 नवी मुंबई महिला प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स विमेन (DCW) ने यूपी वॉरियर्स विमेन (UPW) को 7 विकेट से मात दे दी. मैच का नतीजा आख‍िरी गेंद पर निकला. जहां दिल्ली की टीम ने एक गेंद पर एक रन बनाकर रिजल्ट अपने पाले में कर दिया. आख‍िरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे. मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाट‍िल स्टेड‍ियम में बुधवार को खेला गया था.  पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉर‍ियर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए. कप्तान मेग लेनिंग ने 54 तो हरलीन देओल ने 47 रनों की पारी खेली. दिल्ली की टीम की ओर से मार‍िजाने कैप और शेफाली वर्मा ने 2-2 विकेट लिए.  155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने संयमित और आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी की. दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.  जानें कैसे दिल्ली ने जीता WPL 2026 में पहला मैच  दिल्ली की जीत में लिजेल ली की अहम भूमिका रही. उन्होंने 44 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन शानदार छक्के शामिल थे. इससे पहले भी वह पिछले मैच में 86 रन बना चुकी थीं.  ली ने आखिरी बार 2022 में साउथ अफ्रीका के लिए खेला था और WPL में उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर उनकी नेशनल टीम में वापसी की मजबूत दावेदारी बनती दिख रही है.  अनुभवी लॉरा ने 24 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर दिल्ली को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं और उनका अंत तक न टिक पाना उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था.  आख‍िरी ओवर रहा रोमांचक  दिल्ली कैपिटल्स मैच में आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आखिरी ओवर तक मुकाबला खिंच गया. सोफी एक्लेस्टोन ने 20वां ओवर शानदार डाला, लेकिन लॉरा के चौके ने दिल्ली को जीत दिला दी.  यह जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में टीम की तीन मैचों में पहली जीत थी, जबकि यूपी वॉरियर्स अब तक इस सीजन में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है. लिजेल ली के अलावा शेफाली वर्मा ने भी शानदार शुरुआत करते हुए 32 गेंदों में 36 रन बनाए, इससे पहले कि वह रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में आउट हो गईं. शेफाली वर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने राजकोट में 285 रनों के टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। डेरिल मिचेल और विल यंग ने टीम इंडिया की बत्ती गुल की। मिचेल ने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जमाए। यंग ने 98 गेंदों में सात चौकों के जरिए 87 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने खराब आगाज किया। हर्षित राणा ने छठे ओवर में डेवोन कॉनवे (16) को बोल्ड किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकोल्स (10) को 13वें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, मिचेल और यंग ने 162 रनों साझेदारी की और न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी कर दिया। यंग को नितीश कुमार रेड्डी ने 38वें ओवर में आउट किया। ऐसे में मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स (25 गेंदों में नाबाद 28) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की अटूट पार्टनरशिप कर न्यूजीलैंड की विजयी परचम फहराया। इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 287 रन बनाए। केएल राहुल ने संकट में शतक ठोका और भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 92 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल (53 गेंदों में) और रोहित शर्मा (38 गेंदों में 24) ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। हालांकि, एक समय भारत मुश्किल में घिर गया था। 118 रन पर भारत के विकेट गिर गए। विराट कोहली (29 गेंदों में 23) और श्रेयस अय्यर (17 गेंदों में 8) उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रवींद्र जडेजा (44 गेंदों में 24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। राहुल ने नितीश कुमार रेड्डी (21 गेंदों में 20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के नजदीक पहुंचाया। हर्षित राणा के बल्ले से दो रन निकले। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, जकारी फाउल्केस और जेडन लेनोक्स को एक-एक मिकेट मिला। बुधवार को शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर में आयोजित होगा। न्यूजीलैंड सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। डेरिल मिचेल 131 और ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मुकाबले तय

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले 29 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दिन रात्रि टी20 मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के ग्रुप मैच भारत में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं। यह अप्रैल 2022 के बाद पहला अवसर होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मैच पाकिस्तान में खेले थे। पाकिस्तान के चयनकर्ता इस सप्ताह के आखिर में मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला और विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देंगे। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की मंजूरी के बाद अगले सप्ताह टीम की घोषणा की जाएगी।  

विराट कोहली फिर नंबर वन! ICC ODI रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली ICC ODI Rankings में एक बार फिर किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। विराट कोहली फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा से नंबर वन वनडे बैटर का ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भले ही विराट कोहली 54वां वनडे शतक नहीं जड़ पाए, लेकिन फिर भी नंबर वन बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं। 91 गेंदों में 93 रनों की पारी वडोदरा में विराट कोहली ने खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।   इस वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन पहले मैच के बाद वे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बड़ी पारी रोहित शर्मा वडोदरा में नहीं खेल पाए थे। वहीं, विराट कोहली ने दमदार पारी खेली। इसके अलावा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बल्ले से भी एक दमदार पारी इस मैच में देखने को मिली थी। डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा 29 गेंदों में 26 रन की पारी ही खेल पाए थे। ऐसे में उनकी नंबर वन की कुर्सी छिन गई है। रोहित शर्मा पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रेटिंग पॉइंट्स की बात करें तो डेरिल मिचेल 784 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में 785 पॉइंट्स हैं। रोहित शर्मा के खाते में 775 अंक हैं। 10 अंकों का फासला रोहित और विराट के बीच है। चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और पांचवें नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। 764 अंक जादरान और 725 पॉइंट्स गिल के खाते में हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग टॉप 10 में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। कोई बदलाव इस लिस्ट में नहीं हुआ है। विराट कोहली के लिए 785 पॉइंट्स बहुत अच्छे नहीं हैं, क्योंकि 2018 में उनकी वनडे रैंकिंग के रेटिंग पॉइंट्स 909 थे। उस आंकड़े से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि क्रिकेट का ये किंग फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गया है। आईसीसी ने दूसरे वनडे मैच के शुरू में ही रैंकिंग जारी की है।  

तीसरा विकेट गिरते ही बढ़ी चिंता, अय्यर रहे नाकाम, कोहली-राहुल ने संभाली पारी

नई दिल्ली आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड और भारत दोनों ने ही एक-एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड की टीम में आदित्य अशोक की जगह जेडन लेनेक्स खेल रहे हैं, जो डेब्यू करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में होगी, क्योंकि भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। कप्तान शुभमन गिल लौटे पवेलियन कप्तान शुभमन गिल फिफ्ट जड़कर पवेलियन गए हैं। उन्हें काइल जैमीसन ने 17वें ओवर में डेरिल मिचेल को कैच कराया। गिल ने 53 गेंदों का सामना करने के बाद 56 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक सिक्स है। कोहली 11 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन गिल ने फिर ठोकी फिफ्टी कप्तान शुभमन गिल ने फिर फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 47 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 17वां अर्धशतक है। रोहित फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। वह फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए। रोहित ने शुभमन (41)* के साथ 70 रनों की साझेदारी की। शुभमन का साथ देने विराट कोहली आए हैं।

भारत नहीं आने देंगे पाकिस्तानी मूल के चार खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप 2026 में वीजा को लेकर बहस

मुंबई  टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अमेरिकी टीम को झटका लगा है. पाकिस्तानी मूल के चार खिलाड़ियों को भारत आने का वीजा नहीं मिला है. ऐसे में अब इन खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप में खेलने पर खतरा मंडरा रहा है. मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. एक खिलाड़ी ने 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' को बताया कि उसे और तीन अन्य खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीजा नहीं मिला है. पेसर अली खान ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को एक वीडियो मैसेज में बताया, "हां, यह सच है कि तीन पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारतीय वीजा नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि हम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे." रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय यूएस टीम में शामिल अन्य तीन खिलाड़ी शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल हैं. तीनों का जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन अब वे यूएस के नागरिक हैं. भारत के वीजा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके वीजा के लिए आवेदन करना होता है. यह समस्या पहले भी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को परेशान कर चुकी है. इससे पहले सिकंदर जुल्फिकार और साकिब जुल्फिकार साल को 2019 में वीजा देने से मना कर दिया गया था. वहीं, सिराज अहमद को वर्ल्ड कप 2023 के लिए देर से वीजा मिला था. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा (2017) और इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद और शोएब बशीर (2024) को भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ा है. यूएसए के अलावा यूएई, ओमान, नेपाल, कनाडा, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की टीम में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. ऐसे में इन देशों को टी20 विश्व कप 2026 से पहले परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों ने कहा है कि वे टीमों को वीजा दिलाने में मदद कर रहे हैं, लेकिन इस नई समस्या ने उनका काम बढ़ा दिया है.