samacharsecretary.com

WPL नीलामी के बाद टीमों की ताकत का विश्लेषण: दीप्ति शर्मा बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, विदेशी सितारों पर भी खूब खर्च

 नई दिल्ली महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया. नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में हुई इस नीलामी में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में दोबारा शामिल किया. दीप्ति के लिए यूपी की टीम ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का प्रयोग किया. खरीदा. विदेशी खिलाड़ियों में एमेलिया केर को सबसे ज्यादा रकम मिली. एमेलिया 3 करोड़ रुपये में आरटीएम के जरिए मुंबई इंडियंस में फिर से शामिल हुई हैं. डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन तो समाप्त हो गया, अब फैन्स की निगाहें अगले सीजन पर हैं. डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोरा में होगा. मुंबई इंडियंस जहां अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए पूरा जाएगी. बाकी चार टीम्स भी अपना बेस्ट देने उतरेंगी. मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही डब्ल्यूपीएल टाइटल जीत सकी है. दीप्ति शर्मा रहीं सबसे महंगी, विदेशी खिलाड़ियों पर भी बरसे करोड़ों  महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी गुरुवार (27 नवंबर) को नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित हुई. सभी 5 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ ही फैन्स को भी इस मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार था. महिला प्रीमियर लीग के लिए इस मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी. हालांकि 67 खिलाड़ी ही ऑक्शन में सोल्ड हुए, जिसमें 23 विदेशी प्लेयर्स शामिल रहे. कुल मिलाकर 40.8 करोड़ रुपये ऑक्शन में खर्च किए गए. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी (3.20 करोड़ रुपये) रहीं, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में एमेलिया केर (3 करोड़ रुपये) सबसे ज्यादा में बिकीं. कंगारू टीम की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं, जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. वहीं कीवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा. भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड के जरिए 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. जबकि मुंबई इंडियंस ने आरटीएम कार्ड के जरिए एमेलिया केर को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ दोबारा जोड़ा. सोफी, दीप्ति और एमेलिया तीनों का बेस प्राइस 50-50 लाख रुपये था. भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह 60 लाख रुपये में गुजरात जायंटस में शामिल हुईं. इंग्लिश ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख रुपये) और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग (1.9 करोड़ रुपये) यूपी वॉरियर्स के लिए खेलेंगी. साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड 1.10 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ीं. चिनेल हेनरी और श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने एक समान 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा. स्पिनर आशा शोभना (1.10 करोड़ रुपये) को भी अच्छी खासी रकम मिली, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम से जोड़ा. उधर भारतीय टीम के लिए खेल चुकीं शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स ने ही 2.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. शिखा का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. ऑक्शन में सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 1. सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़ रुपये, गुजरात जायंट्स 2. दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ यूपी वॉरियर्स (RTM) 3. एमेलिया केर (न्यूजीलैंड)- 3 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस (RTM) 4. रेणुका सिंह- 60 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 5. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)- 85 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स (RTM) 6. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 1.9 करोड़ रुपये,  यूपी वॉरियर्स 7. लॉरा वोलवार्ट (साउथ अफ्रीका)- 1.1 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 8. भारती फूलमाली- 70 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स (RTM) 9. फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)- 1.2 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 10. जॉर्जिया वॉल (ऑस्ट्रेलिया)- 60 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11. किरण नवगिरे- 60 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स (RTM) 12. चिनेल हेनरी (वेस्टइंडीज)- 1.30 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 13. श्री चरणी-1.30 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 14. नादिन डिक्लर्क (साउथ अफ्रीका)- 65 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15. स्नेह राणा- 50 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 16. राधा यादव- 65 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17. हरलीन देओल- 50 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 18. लिजेल ली (साउथ अफ्रीका)- 30 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 19. लॉरेन बेल (इंग्लैंड)- 90 लाख रुपये,  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20. क्रांति गौड़- 50 लाख रुपये,  यूपी वॉरियर्स (RTM) 21. शबनम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)- 60 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 22. तितास साधु- 30 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 23. लिंसी स्मिथ (इंग्लैंड)- 30 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 24. आशा शोभना- 1.10 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 25. दीया यादव- 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 26. संस्कृति गुप्ता- 20 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 27. प्रेमा रावत- 20 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28. डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज)- 80 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 29. काश्वी गौतम- 65 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स (RTM) 30. शिखा पांडे- 2.40 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स 31. अरुंधति रेड्डी- 75 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 32. सजीवन सजना- 75 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 33. पूजा वस्त्राकर- 85 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 34. तानिया भाटिया- 30 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 35. राहिला फिरदौस- 10 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 36. कनिका आहूजा- 30 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 37. तनुजा कंवर- 45 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 38. जॉर्जिया वेयरहैम (ऑस्ट्रेलिया)- 1 करोड़ रुपये, गुजरात जायंट्स 39. अनुष्का शर्मा- 45 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 40. निकोला कैरी (ऑस्ट्रेलिया)- 30 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 41. ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 42. शिप्रा गिरि- 75 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 43. ममता मादीवाला- 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 44. हैप्पी कुमारी- 10 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 45. नंदनी शर्मा- 20 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 46. किम गार्थ (ऑस्ट्रेलिया)- 50 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 47. यास्तिका भाटिया- 50 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 48. सिमरन शेख- 10 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 49. पूनम खेमनार- 10 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 50. शिवानी सिंह- 10 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स 51. तारा नौरिस (यूएसए)- 10 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 52. क्लो ट्रायोन (साउथ अफ्रीका)- 30 लााख रुपये, यूपी वॉरियर्स 53. लुसी हैमिल्टन (ऑस्ट्रेलिया)- 10 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 54. त्रिवेणी वशिष्ठ- 20 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस 55. सुमन मीणा- 10 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स 56. गौतम नाईक- 10 लाख रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 57. … Read more

गंभीर पर निशाना: पूर्व क्रिकेटर बोले— टेस्ट टीम को चाहिए नया हेड कोच

नई दिल्‍ली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि टेस्‍ट टीम को नए कोच की जरुरत है। गंभीर की कोचिंग में भारत को हाल ही में साउथ अफ्रीका के हाथों घरेलू टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप झेलना पड़ा। गौतम गंभीर ने सीरीज हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह जवाब दिए, उससे मनोज तिवारी नाखुश दिखे। गंभीर ने टेस्‍ट टीम की मौजूदा स्थिति पर अलग-अलग जवाब दिए। तिवारी को आपत्ति है क‍ि टीम में स्थिरता की कमी दिखी और टीम में लगातार बदलाव हुए।   मनोज तिवारी ने क्‍या कहा बंगाल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह दीवार पर लिख सकता था। ऐसा होना ही था। मुझे पता था कि चीजें सही नहीं जा रही हैं। जिस प्रक्रिया का वो पालन करने जा रहे थे, वो सही रणनीति या योजना नहीं थी। टीम में काफी बदलाव हुए और कई बाहर हुए, जो कि सबूत हैं। यही वजह है कि बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी, न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऐसा प्रदर्शन दिखा।' टेस्‍ट में नए हेड कोच की जरुरत तिवारी का मानना है कि भारतीय टीम को टेस्‍ट प्रारूप के लिए अलग कोच की जरुरत है। उन्‍होंने कहा, 'निश्चित ही भारत को लाल गेंद क्रिकेट के लिए नए कोच की जरुरत है। यह जरूरी है कि फैसला लिया जाए ताकि भारतीय क्रिकेट को बचाया जा सके। बहुत खराब स्‍तर पर पहुंच गए हैं।' गंभीर की कड़ी आलोचना गंभीर ने अपना बचाव करने के लिए एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी खिताब और इंग्‍लैंड दौरे का श्रेय लिया, जो मनोज तिवारी को बिलकुल रास नहीं आया। तिवारी ने कहा कि इंग्‍लैंड दौरे के नतीजे अपेक्षित नहीं थे। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'गंभीर दावा कर रहे हैं कि युवा टीम के साथ इंग्‍लैंड में सीरीज ड्रॉ कराई। मेरे विचार में इंग्‍लैंड सीरीज ड्रॉ हमारे लिए बेहतर नतीजा नहीं था। वो अच्‍छा नतीजा नहीं था। हमारे पास जैसे खिलाड़ी थे, वो इंग्‍लैंड ने आखिरी दिन कई खराब शॉट खेले। वो आसानी से 3-1 से सीरीज जीत जाते। गंभीर के कार्यकाल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिली है।'  

महिला प्रीमियर लीग 2026: दीप्ति बनी सबसे महंगी टीम रिटेन, श्री चरनी ने भी छुआ करोड़ों का आंकड़ा

नई दिल्ली  महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। महिला प्रीमियर लीग में पहली बार नीलामी के दौरान आरटीएम का इस्तेमाल किया गया। यूपी वॉरियर्ज ने दिग्गज ऑलराउंडर और पिछले सीजन में टीम की कप्तान रहीं दीप्ति शर्मा को 'आरटीएम' का इस्तेमाल करते हुए फिर से अपने साथ जोड़ा। श्री चरनी को दिल्ली की टीम ने खरीद लिया है. जिसके लिए उन्होंने 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. राधा यादव इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हुईं नजर आएंगी. इसके लिए उन्होंने 65 लाख रुपए खर्च किए हैं. भारतीय ऑलराउंडर हरलीन देओल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपए की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रहीं. यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया था। दीप्ति को रिटेन न करने का फैसला चौंकाने वाला था। वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में दीप्ति का अहम योगदान रहा था। गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। यूपी वॉरियर्ज के लिए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद उन्हें रिटेन न किया जाना चौंकाने वाला फैसला था। नीलामी में यूपी वॉरियर्ज ने फिर से चौंकाया है। टीम ने इतिहास रचते हुए नीलामी में पहली बार आरटीएम का इस्तेमाल किया और दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ की बड़ी कीमत पर फिर से अपने साथ जोड़ लिया। नीलामी में दीप्ति शर्मा मार्की खिलाड़ियों के पहले सेट का हिस्सा थीं। उनके लिए बोली की शुरुआत धीमी रही थी और शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में उन्हें खरीदने का प्रयास किया था। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज ने आरटीम का इस्तेमाल किया और 3.2 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा। दीप्ति शर्मा 2023 से 2025 तक यूपी वॉरियर्ज के लिए खेल चुकी हैं और टीम की कप्तान रह चुकी हैं। तीन साल में दीप्ति ने टीम के लिए 25 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और 507 रन बनाए हैं। यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को तीन बार अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाने वाली मेग लैनिंग को भी खरीदा है। ऐसे में देखना होगा कि टीम की कप्तानी दीप्ति करती हैं या मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग पर भरोसा जताती है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।

आखिरी पलों का रोमांच! भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर दिखाया दम

इपोह (मलेशिया) सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने मेजबान मलेशिया को 4-3 के रोमांचक मुकाबले में मात देकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए सेल्वम कार्थी (7’), सुखजीत सिंह (21’), अमित रोहिदास (39’) और कप्तान संजय (53’) ने गोल किए। वहीं मलेशिया के लिए फैजल सारी (13’), फितरी सारी (36’) और कप्तान मरहान जलील (45’) ने गोल दागे। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों में छह अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने पहला मुकाबला कोरिया के खिलाफ जीता था, जबकि दूसरे मैच में बेल्जियम से हार मिली थी। पहला हाफ: तेज शुरुआत, फिर मलेशिया की बराबरी भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और शुरुआती मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लगातार दबाव का फायदा टीम को 7वें मिनट में मिला जब सुखजीत के बेहतरीन मूव पर सेल्वम कार्थी ने आसान टैप-इन से गोल किया। हालांकि, पहले क्वार्टर के अंत में यशदीप सिवाच की गलती से मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे फैजल सारी ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरा क्वार्टर: भारत ने फिर बनाई बढ़त 21वें मिनट में अभिषेक के शॉट को रिबाउंड पर नियंत्रित करते हुए सुखजीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। भारत को बढ़त बढ़ाने के अवसर मिले, लेकिन मलेशिया की डिफेंस ने और गोल नहीं होने दिया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे रहा। तीसरा क्वार्टर: दोनों टीमों का कड़ा संघर्ष तीसरे क्वार्टर में शुरुआत भारत के पेनल्टी कॉर्नर से हुई, लेकिन टीम मौके को भुना नहीं पाई। इसके बाद 34वें मिनट में जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड मिला, जिसका फायदा उठाते हुए मलेशिया ने फितरी सारी की मदद से 2-2 की बराबरी कर ली। कुछ देर बाद भारत की ओर से अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर जोरदार हिट लगाकर स्कोर 3-2 कर दिया। क्वार्टर के आखिरी मिनट में सेल्वम कार्थी येलो कार्ड से बाहर हुए और मलेशिया ने खिलाड़ियों की संख्या का फायदा उठाते हुए कप्तान मरहान जलील के जरिए मैच को फिर बराबरी पर ला दिया (3-3)। आखिरी क्वार्टर: कप्तान संजय बने हीरो अंतिम क्वार्टर में मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था। भारतीय गोलकीपर पवन ने एक कठिन शॉट रोककर स्कोर को बराबरी पर बनाए रखा। 53वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे कप्तान संजय ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर भारत को चौथी बार बढ़त दिलाई (4-3)। आखिरी मिनटों में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस और पवन के शानदार बचाव ने जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया। अगला मुकाबला भारत अपना अगला सुल्तान अजलान शाह कप 2025 मैच गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।  

मैच से पहले टिकटों की मारामारी, ब्लैकरों की चांदी—IND vs SA ODI में धड़ल्ले से बिकी ब्लैक टिकटें

झारखंड  झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पुरुष और महिलाएं लाइन में खड़े दिखाई दिए बीते बुधवार को वनडे मैच देखने के लिए टिकट बिक्री का अंतिम दिन था। पहली ही पाली में सस्ते टिकट खत्म हो गए। इसका फायदा ब्लैकरों ने खूब उठाया। ब्लैकरों ने 1,600 रुपये का टिकट 4,000 रुपये में, 1,900 रुपये का टिकट 4,500–5,000 रुपये में और 2,200 रुपये रेंज के टिकट 5,500 रुपये तक बेचे। पूछताछ में एक ब्लैकर ने बताया कि वह महिलाओं और बच्चों को रातभर 500 रुपये देकर लाइन में खड़ा करता है, जिससे बड़ी संख्या में टिकट उसके पास पहुंच जाते हैं। वहीं, टिकट के लिए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पुरुष और महिलाएं लाइन में खड़े दिखाई दिए। दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जाएगा मैच बता दें कि क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर खास रोमांच है क्योंकि काफी समय बाद रांची में एकदिवसीय मुकाबला आयोजित हो रहा है। यह मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला है। इस बार टेस्ट नहीं, बल्कि वनडे में दोनों टीमें आमने सामने होंगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जो 6 दिसंबर को होगा। सभी तीन के तीन मैच दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जाएंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच चुंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा।  

कोच गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया: टेस्ट मैच-दर-मैच प्रदर्शन का बड़ा विश्लेषण

नई दिल्ली  दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत को 2-0 से हराकर टेस्ट श्रृंखला अपने नाम कर ली। मेजबान टीम को मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में तीसरी टेस्ट श्रृंखला में हार का मुंह देखना पड़ा। कोच गौतम गंभीर का 16 महीने का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस दौरान भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 0-3, ऑस्ट्रेलिया से उसकी सरजमीं पर 1-3 से और अब घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार मिली। इससे गंभीर का बतौर कोच टेस्ट कोचिंग रिकॉर्ड 19 मैच में सात जीत, 10 हार और दो ड्रॉ है जिसमें जीत का प्रतिशत महज 36.82 है। वह केवल डंकन फ्लेचर से आगे हैं जिनकी जीत का प्रतिशत 33.33 (39 टेस्ट में 13 जीत, 17 हार, 9 ड्रॉ) रहा है। अब तक खेले टेस्ट- 19 जीत- 7 हार- 10 ड्रॉ- 2 जीत प्रतिशत- 36.82 गंभीर के कार्यकाल में अब तक के हर टेस्ट के नतीजे 1- भारत बनाम बांग्लादेश, चेन्नई टेस्ट, भारत 280 रन से जीता 2- भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर टेस्ट, भारत 7 विकेट से जीता 3- भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु टेस्ट, भारत 8 विकेट से हारा 4- भारत बनाम न्यूजीलैंड,पुणे टेस्ट, भारत 113 रन से हारा 5- भारत बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े टेस्ट, भारत 25 रन से हारा 6- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ टेस्ट, भारत 295 रन से जीता 7 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया,एडिलेड टेस्ट, भारत 10 विकेट से हारा 8- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन टेस्ट, मैच ड्रॉ रहा 9- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न टेस्ट, भारत 184 रन से हारा 10- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी टेस्ट, भारत 6 विकेट से हारा 11- भारत बनाम इंग्लैंड, लीड्स टेस्ट, भारत 5 विकेट से हारा 12- भारत बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम टेस्ट, भारत 336 रन से जीता 13- भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स टेस्ट, भारत 22 रन से हारा 14- भारत बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर टेस्ट, मैच ड्रॉ रहा 15- भारत बनाम इंग्लैंड, द ओवल टेस्ट, भारत 6 रन से जीता 16- भारत बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद टेस्ट, भारत पारी और 140 रन से जीता 17- भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली टेस्ट, भारत 7 विकेट से जीता 18- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता टेस्ट, भारत 30 रन से हारा 19- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, भारत 408 रन से हारा 1. बेंगलुरु : न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया 36 वर्षों में पहली बार भारत को घरले मैदान पर न्यूजीलैंड से टेस्ट में हार मिली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत को 46 रन पर समेट दिया। यह पहली बार था जब भारत घरेलू मैदान पर 50 से कम स्कोर पर ऑल आउट हुआ। 2. पुणे : न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारत को बुरी तरह परेशान किया। मिचेल सैंटनर को एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स का पूरा साथ मिला और उन्होंने तीन-टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में 13 विकेट लेकर भारत को हार तक पहुंचा दिया। 3. मुंबई : न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हराया आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को 174 पर समेट दिया जिससे 147 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था। ऋषभ पंत के 57 गेंद में 64 रन के बावजूद भारत पटेल (57 रन देकर छह विकेट) और फिलिप्स (42 रन देकर तीन विकेट) के सामने 121 रन पर ढेर हो गया। 4. एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया पर्थ में मिली 295 रन की जीत का जोश दूसरे दिन रात्रि टेस्ट में उतर गया। मिचेल स्टार्क (48 रन देकर छह विकेट) और ट्रेविस हेड (140) ने ऑस्ट्रेलिया को दबदबा बनाने में मदद की। दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस (57 रन देकर पांच विकेट) ने भारत को समेट दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 19 रन का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने बिना नुकसान के हासिल कर लिया। 5. मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया ब्रिस्बेन में खराब मौसम ने भारत को संभावित हार से बचाया था। इसके बाद अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास ले लिया। चौथे टेस्ट में स्टीव स्मिथ के 140 के सहारे ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 500 का स्कोर बनाया। पदार्पण करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी के शतक के बावजूद भारत 100 से ज्यादा रन से पिछड़ गया। 340 के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल यशस्वी जायसवाल (208 गेंद पर 84 रन) थोड़ा टिके, लेकिन टीम 155 पर ढेर हो गई। 6. सिडनी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराया श्रृंखला में 1-2 से पीछे होने के बावजूद भारत के पास बराबरी का मौका था। लेकिन स्कॉट बोलैंड (31 रन देकर चार विकेट, 45 रन देकर छह विकेट) के सामने बल्लेबाजी बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआती विकेट गंवाने के बावजूद 162 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 7. कोलकाता : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया एक साल में दूसरी बार भारतीय बल्लेबाज स्पिन के जाल में फंसे। साइमन हार्मर और उनके साथी मार्को यानसन ने भारत को 124 का छोटा लक्ष्य भी पार नहीं करने दिया। हार्मर ने मैच में आठ विकेट लिए और भारत 93 पर सिमट गया। 8. गुवाहाटी : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया देश के नए टेस्ट स्थल पर यह भारत की रन अंतर से लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हार रही। मार्को यानसन ने 48 रन देकर छह विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका 288 रन की बढ़त लेकर उतरा और भारत के सामने 549 का विशाल लक्ष्य रखा। भारत एक बार फिर हार्मर (37 रन देकर छह विकेट) के सामने जूझता रहा और 140 पर ढेर हो गया।

गौतम गंभीर को मिली ‘राहत’! वर्ल्ड कप के चलते BCCI नरम दिखी

नई दिल्ली  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बैकफुट पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त करने की मांग हो रही है। सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ होने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। क्रिकेट महत्वपूर्ण हैं, वह नहीं। अब ऐसा लगता है कि बोर्ड से उन्हें अभयदान मिल चुका है। बीसीसीआई करारी हार की समीक्षा जरूर करेगा। चयनकर्ताओं और टीम को तलब किया जाएगा लेकिन अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर गौतम गंभीर पर फिलहाल गाज नहीं गिरेगी।   मीडिया ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया है कि बोर्ड आनन-फानन में गंभीर के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेने वाला है। इसके बजाय बोर्ड आने वाले दिनों में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से बात करेगा। रिपोर्ट में बीसीसीआई अधिकारी को कोट करते हुए लिखा गया है, ‘बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगा। टीम ट्रांजिशन फेज में है। जहां तक कोच गौतम गंभीर का सवाल है तो हम उन पर कोई फैसला नहीं लेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप सिर पर है और उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक का है। बीसीसीआई सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात करेगी लेकिन आनन-फानन में कोई कार्रवाई नहीं होगी।’ हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम पतन की राह पर है। पिछले 12 महीने में ही उसे दो बार घर में ही सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही सीरीज में टीम का सूपड़ा साफ हो गया। एक अदद जीत के लिए टीम तरस गई। दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की 0-2 से सीरीज हार पिछले एक साल में टीम की तीसरी टेस्ट सीरीज हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को भारतीय सरजमीं पर 3-0 से हराया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर ने अपने भविष्य को लेकर कहा था, 'यह बीसीसीआई के ऊपर है कि वह क्या फैसला लेता है। मैं जब हेड कोच बना था तब अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कह चुका हूं कि भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। और मैं आज भी अपने उन शब्दों पर कायम हूं…।'  

भारत को मिली खुशखबरी: 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अब अहमदाबाद में

नई दिल्ली  भारत 20 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और बुधवार को ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स की आमसभा की बैठक में अहमदाबाद को मेजबान के तौर पर औपचारिक मंजूरी मिल गई । बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य लोगों ने किया । कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष ने क्या कहा? कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ डोनाल्ड रुकारे ने कहा, ‘यह कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक नए सुनहरे दौर की शुरुआत है। भारत व्यापकता, युवा शक्ति, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति, अपार खेल-जुनून और प्रासंगिकता लेकर आता है। हम कॉमनवेल्थ गेम्स के अगले शतक की शुरुआत मजबूत स्थिति में कर रहे हैं।’ राष्ट्रमंडल खेल 2030 में अपने सौ साल भी पूरे कर रहे हैं लिहाजा यह संस्करण विशेष रहने वाला है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दौड़ में भी है और अहमदाबाद को ही मेजबान शहर के रूप में पेश किया गया है । 2010 में दिल्ली ने की थी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था लेकिन 2030 में इन खेलों को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा जिसने पिछले एक दशक में अपने खेल ढांचे को नए स्तर तक पहुंचाया है। राष्ट्रमंडल खेल बोर्ड ने मूल्यांकन समिति की देखरेख में एक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत को मेजबानी देने की की सिफारिश की थी। इसने मेजबानी के दावेदार शहरों का ‘तकनीकी वितरण, खिलाड़ियों के अनुभव, बुनियादी ढांचे, प्रशासन और राष्ट्रमंडल खेल मूल्यों के साथ अनुकूलता’ के आधार पर मूल्यांकन किया था । राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए भारत को नाइजीरिया के शहर अबुजा से कड़ी टक्कर मिल रही थी, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने 2034 के खेलों की मेजबानी के लिए अफ्रीका के इस शहर के नाम पर विचार करने का फैसला किया। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने खर्च किए थे तकरीबन 70,000 करोड़ रुपये कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘यह राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के भविष्य के लिए एक निर्णायक क्षण होगा और इसके 100 साल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा।’ भारत ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जो शुरुआती अनुमान 1600 करोड़ रुपये से कहीं अधिक था। चार साल में एक बार होने वाले इन खेलों में 72 देश हिस्सा लेते हैं जिनमें से ज़्यादातर पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हैं। राष्ट्रमंडल खेल के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा था कि कार्यकारी बोर्ड को भारत और नाइजीरिया दोनों के प्रस्ताव ‘‘प्रेरक’’ लगे, लेकिन आखिर में 2030 में होने वाले खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को चुना गया। अहमदाबाद ने हाल के महीनों में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप और फुटबॉल के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर की मेजबानी की। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले इन इवेंट्स को भी होस्ट करेगा अहमदाबाद यह शहर अगले साल एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप और एशिया पैरा-तीरंदाजी कप की मेजबानी करेगा। इसके अलावा 2029 में विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में आयोजित किए जाएंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल खेल परिसर उन प्रमुख स्थलों में से एक है, जिसको इन खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है। इनमें एक लाख से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। इसके अलावा इस परिसर में एक जलक्रीड़ा केंद्र और एक फुटबॉल स्टेडियम के साथ-साथ इनडोर खेलों के लिए दो मैदान भी होंगे। इस परिसर के अंदर 3,000 लोगों के रहने की क्षमता वाला खेल गांव भी बनाया जाएगा। ग्लास्गो में 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का बजट बहुत कम कर दिया गया है। यह शहर पूरे आयोजन को आठ मील (लगभग 12 किमी) के दायरे में आयोजित करना चाहता है। उसने इन खेलों का बजट 114 मिलियन पाउंड (लगभग 1300 करोड़ रुपये) रखा है। इस कारण कुश्ती, निशानेबाजी, बैडमिंटन और हॉकी जैसे कुछ प्रमुख खेलों को बाहर कर दिया गया। भारत इसका कड़ा विरोध कर रहा था क्योंकि इससे उसकी पदक जीतने की क्षमता पर गहरा असर पड़ा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने हालांकि स्पष्ट कर दिया था कि 2030 के खेलों में उन सभी खेलों को शामिल किया जाएगा जिन्हें ग्लासगो खेलों से हटा दिया गया है। आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कहा था, ‘‘योजना यह है कि निशानेबाजी, तीरंदाजी, कुश्ती आदि जैसे सभी खेलों को इसमें शामिल किया जाए। हमारे पारंपरिक खेल जैसे कबड्डी और खो-खो को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए।’’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित, 15 फरवरी को IND-PAK भिड़ंत

 नई दिल्ली अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो गया है. पहला मैच 7 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. फाइनल मैच 8 मार्च को होगा. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगा. इस वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों के बीच 15 फरवरी को पहली भिड़ंत होगी. वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी 20 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं.  जानें भारत के कब-कब हैं मुकाबले इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा. तीसरा मैच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी. जानें किस ग्रुप में कौनः ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान ग्रुप सी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल ग्रुप डी – न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा 8 वेन्यू पर होगा वर्ल्ड कप जय शाह ने ऐलान किया कि यह पूरा टूर्नामेंट 8 वेन्यू पर खेला जाएगा. इसमें 5 भारत के होंगे, जबकि 3 वेन्यू श्रीलंका के होंगे जहां वर्ल्ड कप के मैच होंगे. जानें कहां होगा मैचः भारत (India) अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली. ईडन गार्डन्स, कोलकाता. एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई. श्रीलंका (Sri Lanka) पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी. आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो. सिनालेस स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो. ये टूर्नामेंट 7 फरवरी को भारत-अमेरिका के बीच मैच से शुरू होगा. इस दिन तीन मुकाबले हैं. वहीं, सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेला जाएगा. जबकि फाइनल 8 मार्च को होगा. कब कौन जीता टी20 वर्ल्ड कप  वर्ष             विजेता 2007 –  भारत 2009 –  पाकिस्तान 2010 – इंग्लैंड 2012 – वेस्ट इंडीज 2014 – श्रीलंका 2016 – वेस्ट इंडीज 2021 – ऑस्ट्रेलिया 2022 – इंग्लैंड 2024 – भारत दूसरा लगातार टूर्नामेंट जिसमें 20 टीमें होंगी   2026 का टी20 विश्व कप लगातार दूसरी बार 20 टीमों वाला टूर्नामेंट होगा. यह आईसीसी की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत खेल को दुनिया के हर कोने में फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. पिछली बार टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था. ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टीमें   भारत,  श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई.

MP की लड़कियों का जलवा WPL 2026 में, 12 खिलाड़ियों के नाम हुए शामिल

इंदौर  डब्लूपीएल 2026 के ऑक्शन में एमपी की खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलने वाला है। इस सीजन की ऑक्शन लिस्ट में राज्य की 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें से तीन खिलाड़ी नेशनल लेवल और नौ डोमेस्टिक लेवल की हैं। यह ऑक्शन कल यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा जहां इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही हैं। कैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नजर इस बार, ऑक्शन लिस्ट में तीन ऐसे प्लेयर्स के नाम हैं जिन्होंने इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्हें लिस्ट में कैप्ड प्लेयर्स के तौर पर शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि उनका बेस प्राइस ज़्यादा होगा। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तेज़ बॉलर क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) का है, जो विमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 विनिंग टीम की मेंबर हैं। क्रांति का बेस प्राइस 50 लाख रखा गया है। वह पिछली बार उत्तर प्रदेश वॉरियर्स के लिए खेली थीं। लिस्ट में एक और बड़ा नाम पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar) का है। पूजा चोट की वजह से पिछले सीज़न में WPL में नहीं खेल पाई थीं। हालांकि, इस बार उन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। कैप्ड ग्रुप में तीसरी बड़ी एंट्री 19 साल की तेज़ बॉलर शुचि उपाध्याय (Shuchi Upadhyay) की है, जिन्होंने इंग्लैंड टूर पर शानदार परफॉर्म किया था। लिस्ट के लिए बेस प्राइस 30 लाख रखा गया है। घरेलू खिलाड़ियों के लिए MPL परफॉर्मेंस बना क्राइटेरिया मिली जानकारी के मुताबिक, MPL विमेंस 2025 टूर्नामेंट में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर अनकैप्ड खिलाड़ियों को ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है। जिसमें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली आयुषी शुक्ला और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्रियंका कौशल भी शामिल हैं।  ये है खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट कैप्ड खिलाड़ी     क्रांति गौड़ – (छतरपुर) – बेस प्राइस 50 लाख     पूजा वस्त्रकार- (शहडोल) – बेस प्राइस 50 लाख     शुचि उपाध्याय- (मंडला)- बेस प्राइस 30 लाख अनकैप्ड खिलाड़ी     संस्कृति गुप्ता- (शहडोल)- बेस प्राइस 20 लाख     प्रियंका कौशल- (इंदौर)-बेस प्राइस 10 लाख     राहिला फिरदौस-(भोपाल)- बेस प्राइस 10 लाख     अनुष्का शर्मा- (ग्वालियर) -बेस प्राइस 10 लाख     वैष्णवी शर्मा -(ग्वालियर)- बेस प्राइस 10 लाख     आयुषी शुक्ला- (इंदौर)- बेस प्राइस 10 लाख     सौम्या तिवारी- (भोपाल)- बेस प्राइस 10 लाख     निकिता सिंह – (रीवा)-बेस प्राइस 10 लाख     अनादि तागड़े – (इंदौर) – बेस प्राइस 10 लाख