samacharsecretary.com

KKR की हार का कारण बने दो बड़े ब्लंडर्स, रन ‘चोरी’ का लालच पड़ा भारी

 कोलकाता  क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2 रन आउट नहीं होते तो शायद स्कोरकार्ड में र‍िजल्ट कुछ और होता… कुल म‍िलाकर वो दो ब्लंडर ही कोलकाता के लिए भारी पड़े और अंतत: उसे मैच हारना पड़ा।  कोलकाता के 25.20 करोड़ी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन रन आउट हुए और अंगकृष रघुवंशी भी रन आउट हुए, खास बात यह रही कि एक मौके पर रघुवंशी रनआउट होते ही भी बचे थे. जब रघुवंशी बचे तो उस मौके पर कैमरन आउट होकर वापस लौटे. हालांकि इस पर खूब बवाल भी हुआ, पर न‍ियमत: कैमरन ग्रीन ही आउट थे, और इस बारे में आकाश चोपड़ा ने भी भी व‍िस्तार से समझाया।  कैमरन ग्रीन छठे ओवर में तीसरे विकेट के रूप में 2 रन बनाकर आउट हुए, उस समय कोलकाता का स्कोर 74/3 हुआ. वहीं अंगकृष रघुवंशी जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 120/4 हो गया और यह 11वें ओवर की बात थी. कोलकाता की टीम 227 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. लेकिन वो 4 ओवर पहले ही 161 रन पर 16 ओवर्स में स‍िमट गई।  सोच‍िए अगर कोलकाता के ये दो रन आउट नहीं होते और टीम ने पूरे ओवर खेले होते तो नतीजा उनके खाते में जा सकता था।  तेज शुरुआत के बाद भी ढह गई KKR, रनआउट ने पलट दिया पूरा मैच KKR की पारी में दो अलग-अलग अंदाज साफ दिखे, लेकिन अंत में नतीजा एक ही रहा, करारी हार. अज‍िंक्य रहाणे जहां 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर धीमे नजर आए, वहीं फ‍िन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए।  एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए. उनकी हर स्कोरिंग शॉट बाउंड्री थी, चाहे चौका हो या छक्का. हालांकि, पारी की 9वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखा।  जब SRH ने अभ‍िषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का इस्तेमाल किया, तो रघुवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. KKR ने महज 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो टीम की तेज शुरुआत को दर्शाता है।  तेज शुरुआत के बावजूद KKR की पारी का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. रघुवंशी ने एक गैर-जरूरी रन के लिए कॉल किया, जिससे कैमरन रनआउट हो गए. इस समय तक टीम 74 रन बना चुकी थी, लेकिन तीन विकेट गिरने से दबाव बन गया।  रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री लगाना जारी रखा, लेकिन अपनी फिफ्टी के बाद वह भी रनआउट हो गए. इस बार र‍िंकू स‍िंह के साथ उनका तालमेल फ‍िट नहीं बैठा और वो रन आउट हो गए. हालांकि जिस गेंद पर रघुवंशी रन आउट हुए, वो कहीं से भी रन नहीं था क्योंकि गेंद फील्डर के हाथ में थी, खुद र‍िंंकू भी रघुवंशी से इस बात पर नाराज द‍िखे।  KKR की पूरी पारी में सिर्फ एक ही अहम साझेदारी हुई, वो भी 46 रन की. यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. र‍िंकू सिंह ने 35 रन की उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू का विकेट लेकर KKR की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 4 ओवर पहले ही 161 रन पर सिमट गई।  हेड-अभिषेक की आग, क्लासेन का तूफान  इससे पहले SRH ने 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया. यह इस सीजन में SRH की पहली जीत भी रही. पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब ओपनर्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 21-21 गेंदों में 40-40 रन बनाकर KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.अभ‍िषेक ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 253 से ज्यादा रहा।  हालांकि, बीच में SRH की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, जब टीम ने 6 गेंदों में 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हेनर‍िक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोर को फिर से पटरी पर ला दिया।  आखिरी ओवर्स में नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही. फ‍िर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम बाउंड्री लगाकर स्कोर को 226 तक पहुंचाया। 

एमपीसीए का बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को मिलेगा पेंशन

इंदौर  मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। यदि घरेलू मैच खेले हैं तो कम से कम छह हजार रुपये पेंशन प्राप्त होगी।  यह फैसला एमपीसीए की प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने लिया। बैठक में पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। संघ के मानद सचिव सुधीर असनानी ने कहा कि पेंशन की राशि प्रति माह 6,000 रुपये से 12,500 रुपये तक होगी। जिन महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई  की तरफ से पेंशन नहीं मिल रही है, वे ही इस योजना के लिए पात्र होंगी। 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर साढ़े सात हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन मंगाए जाएंगे। नौकरी करने वाली महिला खिलाड़ियों को सेवानिवृत्त होने के बाद एमपीसीए की पेंशन मिलेगी। घरेलू क्रिकेट खेलने वाली महिला खिलाडि़यों को उनके द्वारा खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर पेंशन दी जाएगी।  वर्ष 2006 से पहले मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी भी इस पेंशन की पात्र होगी, क्योकि बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को एडाॅप्ट किया था। इसके अलावा अंपायर और स्कोरर के मानदेय में भी इजाफा करने का फैसला लिया गया है। एमपी की टीम के कोच चंद्रकांत पंडित को अगले दो साल के लिए मध्य प्रदेश का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। यह फैसला भी बैठक में लिया गया है। एमपीसीए जिला व संभाग स्तर के क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने के बेहतर मौके देगा।

RCB गेंदबाज ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, NOC के लिए बोर्ड से कानूनी लड़ाई

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस टेस्ट फेल होने की वजह से उन्हें NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने से मना कर दिया था, जिसके बाद तुषारा ने यह कदम उठाया है. IPL 2026 में खेलने के लिए कोर्ट पहुंचे नुवान तुषारा श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा उन्हें NOC देने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ कोलंबो जिला कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है. 31 साल के तुषारा को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया है, लेकिन बिना NOC के वो IPL में नहीं खेल सकते. ऐसे में उन्होंने अदालत में अपील कर दी है कि श्रीलंका क्रिकेट को उन्हें NOC जारी करने का आदेश दिया जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. बता दें कि, तुषारा को हाल ही में कोई चोट नहीं लगी है, लेकिन श्रीलंकाई बोर्ड ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में फेल होने पर NOC नहीं देने का फैसला किया है. टॉप न्यूज़ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं तुषारा रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, तुषारा ने कहा है कि उनका SLC के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है और वो इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते. इतना ही नहीं, उन्होंने बोर्ड को ये भी बता दिया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होना चाहते हैं. उनका तर्क ये है कि जब वो अब देश के लिए खेलना ही नहीं चाहते, तो फिर फिटनेस टेस्ट के आधार पर NOC रोकना गलत है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फिटनेस पहले भी इसी लेवल की रही है और तब उन्हें खेलने से कभी नहीं रोका गया. नुवान तुषारा का IPL करियर RCB ने नुवान तुषारा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. तुषारा पिछले साल की चैंपियन आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला था. इससे पहले वह 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. तुषारा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और 8 विकेट चटकाए हैं. वह अब तक 137 टी20 मैचों में 174 विकेट ले चुके हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पर बढ़ी जिम्मेदारी, पंजाब के खिलाफ जीत के लिए चेन्नई की टीम में होंगे दो बड़े बदलाव

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी. जहां पर टीम को शर्मनाक हार मिली थी. ऐसे में सीएसके की टीम अगले मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है.  चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलने वाली है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके ऋतुराज गायकवाड़ की टीम कमबैक करना चाहेगी. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मौका देना होगा. पिछले मैच की प्लेइंग 11 में सीएसके की टीम मैनेजमेंट 2 बड़े बदलाव कर सकती है. डेवाल्ड ब्रेविस की होगी वापसी इंजरी के कारण पहले मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेले थे. उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को टीम में मौका मिला था. शॉर्ट ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. जिसके कारण ही अब शॉर्ट को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. प्रशांत वीर को मिलेगा डेब्यू का मौका पिछले मुकाबले में ऑलराउंडर प्रशांत वीर को खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि इस मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया सकता है. आयुष म्हात्रे की जगह वीर को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वहीं सरफराज खान को तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है. खलील अहमद इस मुकाबले में खलील अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया जा सकता है. पिछले मुकाबले में भी उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था. गेंदबाजी के समय ही खलील ही इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रहेंगे. गायकवाड़-सैमसन को लेनी होगी जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. दोनों पिछले मैच में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दूसरे मुकाबले में उन्हें कमबैक करना होगा. यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11 संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद.   इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर का बड़ा दांव, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की होगी एंट्री

चेन्नई CSK vs PBKS के बीच होने वाले अगले महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मची हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए थे, जिससे टीम प्रबंधन नाराज नजर आ रहा है। इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए अब अर्शदीप की जगह विदेशी तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म बनी पंजाब की सिरदर्द आईपीएल 2026 के इस सीजन में अर्शदीप सिंह अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 42 रन लुटाए और कई वाइड गेंदें भी फेंकी। उनकी लाइन और लेंथ बिगड़ने के कारण विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाना काफी आसान हो गया था। सीएसके जैसी बड़ी टीम के खिलाफ मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। अर्शदीप की डेथ ओवरों में गेंदबाजी अब पंजाब के लिए चिंता का विषय बन गई है। अनुशासन की कमी और अतिरिक्त रन देने की आदत के कारण अब उनका पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। CSK vs PBKS मैच में बेन ड्वारशुइस की हो सकती है एंट्री अर्शदीप सिंह के विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस का नाम सबसे आगे चल रहा है। ड्वारशुइस के पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है और वह अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। CSK vs PBKS मैच की पिच को देखते हुए पंजाब की टीम एक ऐसे गेंदबाज को चाहती है जो रन गति पर लगाम लगा सके। ड्वारशुइस न केवल नई गेंद से विकेट निकाल सकते हैं, बल्कि अंतिम ओवरों में भी काफी किफायती रहते हैं। CSK vs PBKS के मुकाबले में उनकी मौजूदगी पंजाब के आक्रमण को एक नया आयाम दे सकती है, जिससे टीम की जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर का क्या प्लान होगा ! चेन्नई की टीम भले ही पहला मैच हार गए लेकिन सारेउनके पास रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। CSK vs PBKS की इस जंग में श्रेयस अय्यर जानते हैं कि थोड़ी सी भी ढिलाई मैच को हाथ से निकाल सकती है। इसी वजह से वह प्लेइंग इलेवन में कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। CSK vs PBKS मैच के दौरान पंजाब की टीम अपनी फील्डिंग और डेथ बॉलिंग पर विशेष ध्यान देगी। श्रेयस अय्यर खुद मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. लेकिन गेंदबाजी विभाग में संतुलन बनाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अगर ड्वारशुइस को मौका मिलता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह सीएसके के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को कैसे रोकते हैं। CSK vs PBKS क्या होगा खास ? CSK vs PBKS मैच दोनों टीमों के लिए पॉइंट्स टेबल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उन्हें अपनी गलतियों को सुधारना होगा। अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी को बाहर करना एक साहसिक फैसला होगा, लेकिन टीम की जरूरत को देखते हुए यह अनिवार्य लग रहा है। बेन ड्वारशुइस के आने से पंजाब की गेंदबाजी में विविधता आएगी। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि CSK vs PBKS का यह मुकाबला हाई-वोल्टेज होगा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना यह है कि टॉस के वक्त श्रेयस अय्यर कौन से 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी और पंजाब किंग्स को हराना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स भी अपन प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए डेवल्ड ब्रेविस को शामिल करना चाहेगी।  

हार के बाद इकाना के मैदान पर बढ़ी टेंशन, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच गहन चर्चा का वीडियो वायरल

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया था, जो नाकाफी साबित हुआ. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 26 रनों के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एकतरफा हो जाएगा. लेकिन यहीं से समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले पारी को संभाला और फिर लखनऊ के गेंदबाजों पर पलटवार करते हुए 119* रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर डाली. 'इम्पैक्ट सब' समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की अहम पारी खेली. दिल्ली ने इन दोनों के दम पर लक्ष्य को 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया. लखनऊ की हार के बाद मैदान पर दिखा 'टेंशन' मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर को मैदान पर गहन चर्चा करते देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोयनका दोनों से कुछ कहते नजर आए, जबकि ऋषभ पंत भी अपनी बात रखते दिखे. इस बातचीत ने फैन्स के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है. क्या यह रणनीति को लेकर चर्चा थी या फिर हार पर नाराजगी, ये अनुमान लगाना मुश्किल है. गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही थी. मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. इसके बाद मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने भी विकेट्स लेकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मैच पर पकड़ बनाए नहीं रख सके और यही उसकी हार की सबसे बड़ी वजह बनी. 26/4 से मैच जीतना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा मोमेंट रहा, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई. दिल्ली कैपिटल्स अपने दूसरे मुकाबले में 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी.

कोलकाता का किला और हैदराबाद की चुनौती, कमजोर गेंदबाजी के बीच बल्लेबाजों के दम पर होगा फैसला

 कोलकाता  अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। इन दोनों टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है। कोलकाता की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी चाहेगी जबकि हैदराबाद को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा। केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण कुछ प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से कमजोर हुआ है। वहीं सनराइजर्स में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उसका भी बोलिंग अटैक कमजोर नजर आता है। होम ग्राउंड पर लय पाने का मौका यह मुकाबला ईडन गार्डंस के मैदान पर हो रहा है जो केकेआर का होम ग्राउंड और गढ़ रहा है। टीम ने साल 2008 से यहां खेले गए कुल 95 मैचों में से 54 मैच अप नाम किए हैं। खास बात यह है कि बंगाल में आगामी चुना के चलते ईडन पर सात दिन में तीन मैच और फिर 19 अप्रैल को एक और मैच खेला जाना है। चुनाव के चलते कोलकाता में लगभग एक महीने तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा। केकेआर को इसके बाद चार मैच दूसरी टीमों के मैदान पर खेलने है। उसका ईडन पर अगला मैच 16 मई को होगा। ऐसे में टीम होम ग्राउंड पर लय हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। पिच एवं मौसम ईडन गार्डस की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ओस का फायदा मिलता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। संभावित प्लेइंग XI कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी। इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान एवं विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी,हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पेन लाइव टेलिकास्ट: शाम 7:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर।

समीर रिजवी के नेतृत्व में दिल्ली ने लखनऊ को सख्त मुकाबले में शिकस्त दी

 लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-5 में बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया।  दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा. इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया. स्टब्स ने अपनी इनिंग्स में तीन चौके के अलावा एक सिक्स लगाया।  दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था. दिल्ली कैपिटल्स जहां पांचवें स्थान पर रही थी. वहीं वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7वां स्थान हासिल किया था. दोनों ही टीमें अब मौजूदा सीजन में अच्छा खेल दिखाने के लिए उतरी हैं।  ऐसा रहा है दिल्ली का रनचेज रनचेज में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इनिंग्स की पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0 रन) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर नीतीश राणा को मोहसिन खान ने 15 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया. पावरप्ले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी कहर बरपाया।  प्रिंस यादव ने लगातार गेंदों पर पथुम निसंका (1 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (0 रन) को आउट किया. अक्षर के आउट होने के समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 26/4 था. यहां से समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने लखनऊ के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।  ऐसी रही लखनऊ की पारी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद एडेन मार्करम (11 रन) के रूप में लखनऊ को दूसरा झटका लगा, जो विपक्षी टीम के कप्तान अक्षर पटेल की गेंद को पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए. आयुष बदोनी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें टी. नटराजन ने आउट किया।  लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा, जिन्हें 8 रनों के निजी स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने बोल्ड किया. पूरन के आउट होने के समय लखनऊ का स्कोर 65/4 था. लखनऊ को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब ओपनर मिचेल मार्श को कुलदीप ने अपनी फिरकी में फंसा लिया. मार्श ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 28 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए।  डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी (14 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट भी कुलदीप यादव ने झटका. अब्दुल समद ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 25 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया. समद ने अपनी इनिंग्स में  3 चौके के अलावा एक छक्का लगाया. समद का विकेट टी. नटराजन लिया. नटराजन ने फिर मोहम्मद शमी (1 रन) को भी चलता किया।  एनरिक नॉर्किया अपना खाता भी नहीं खोल सके और उनका विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया. एनिगडी ने फिर मोहसिन खान (0 रन) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग्स समेट दी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने तीन विकेट झटके. जबकि कुलदीप यादव को दो सफलताएं हासिल हुईं।   इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 5 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स विजेता बनी. यानी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबले तगड़े रहे हैं।  लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स H2H कुल IPL मुकाबले: 8 लखनऊ ने जीते: 3 दिल्ली ने जीते: 5 लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया और प्रिंस यादव. इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद।  दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार. इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी

MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में किया शॉपिंग

भोपाल   मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 (MPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आशुतोष शर्मा को मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदकर टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही अक्षत रघुवंशी को रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपये में खरीदा है जो कि एमपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा के लिए लगी जिन्हें 13.20 लाख रुपये में भोपाल लेपर्ड्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। ग्रेड-ए के सभी खिलाड़ियों के लिए लगी बोली इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में MPL 2026 के लिए हुई नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा। ग्रुप-एक के सभी 10 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा चुकी है, इन सभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 3 लाख रुपये रखा गया था। ग्रुप-ए के किस खिलाड़ी को किस टीम ने कितने में खरीदा     आशुतोष शर्मा- 15 लाख रुपये में मालवा स्टेलियंस ने खरीदा।     अक्षत रघुवंशी- 13.80 लाख रुपये में रीवा जगुआर ने खरीदा।     आवेश खान- 8.20 लाख रुपये में चंबल घड़ियाल ने खरीदा।     शिवम शुक्ला- 6.60 लाख रुपये में पिंक पैंथर ने खरीदा।     शिवांग कुमार- 13 लाख रुपए में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा।     माधव तिवारी- 10.60 लाख में उज्जैन फाल्कन ने खरीदा।     सारांश जैन- 9 लाख 60 हजार रुपये में निमाड़ ईगल ने खरीदा।     कुलदीप सेन- 7 लाख में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा।     कुमार कार्तिकेय सिंह- 10.20 लाख रुपए कीमत में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने खरीदा।     मंगेश यादव- 12 लाख रुपए में ग्वालियर चीताज ने खरीदा। सात टीमों ने एक-एक आईकॉन खिलाड़ी को किया रिटेन MPL ऑक्शन में पिछले संस्करण की सात टीमों ने अपने एक-एक आईकॉन खिलाड़ी को रिटेन किया है। जिन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन किया है उनमें सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेशन अय्यर हैं जिन्हें पिंक पैंथर्स ने 12 लाख 50 हजार रुपए में रिटेन किया है। इसके साथ ही रजत पाटीदार को लियर चीताज ने सात लाख रुपए में और अरशद खान को भोपाल लेपर्ड्स ने 8 लाख रुपए में रिटेन किया है। खिलाड़ियों को 4 श्रेणियों में बांटा MPL (एमपीएल) की नीलामी में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उन्हें चार श्रेणियों में ए, बी, सी और डी में बांटा गया है।     A श्रेणी- ए श्रेणी में उन खिलाड़ियों को रखा गया है जो भारतीय टीम में खेल चुके हैं और पिछले दो सत्रों में आईपीएल में खरीदे गए हैं या फिर भारत-ए की क्रिकेट टीम में शामिल रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 3 लाख रुपये है।     B श्रेणी- बी श्रेणी में वो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जो कि पिछले दो सत्रों में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सीनियर टीम में चुने गए हों। इन खिलाड़ियों का आधार मूल्य 1.5 लाख रुपए है।     C श्रेणी- सी श्रेणी में वो खिलाड़ी हैं जो पिछले दो सत्रों में मध्य प्रदेश की जूनियर टीम में शामिल रहे हैं, इनका आधार मूल्य 75 हजार रुपए है।     D श्रेणी- डी श्रेणी में वो खिलाड़ी रखे गए हैं जो कि पिछले दो सत्रों में जेएन भाया ट्रॉफी या माधवराव सिंधिया ट्रॉफी में संभागीय टीम से अंतिम एकादश में खेले हों, इनका आधार मूल्य 50 हजार रुपये है।

हार से सबक लेकर उतरी हैदराबाद, डेविड पेन की होगी एंट्री, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को घेरने का चक्रव्यूह तैयार

दिल्ली आईपीएल 2026 में KKR vs SRH मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव कर सकती हैं। वापसी करने और टीम के तालमेल को मजबूत बनाने के मकसद से, टीम मैनेजमेंट बेहतर संतुलन और प्रभाव के लिए अहम जगहों पर फेरबदल करने को तैयार नजर आ रहा है। ये बदलाव KKR की ताकतों का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि हैदराबाद इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ज़्यादा मजबूत और प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। तो आइए जानते हैं काव्या मारन KKR vs SRH मुकाबले से पहले क्या बदलाव करने जा रही हैं…. KKR vs SRH मुकाबले से पहले काव्या मारन SRH टीम में कर सकती हैं बदलाव IPL 2026 का छठा मैच KKR vs SRH होना है, जो 02 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले, सनराइजर्स हैदराबाद अपनी प्लेइंग XI में कुछ जरूरी बदलाव कर सकती है। अपना पहला मैच हारने के बाद, टीम मैनेजमेंट टीम का संतुलन और प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इन बदलावों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  ईशान किशन SRH की कप्तानी करने को तैयार पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाल सकते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर वह टीम को वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बल्ले से उनका आक्रामक अंदाज और मैदान पर उनकी जबरदस्त ऊर्जा, KKR के खिलाफ इस हाई-प्रेशर मैच में हैदराबाद को वह जोश दे सकती है जिसकी उसे जरूरत है। डेविड पेन को टीम में शामिल किए जाने की संभावना टीम में होने वाले बड़े बदलावों में से एक इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया जाना है। उन्हें चोटिल जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्हें प्लेइंग XI में तुरंत मौका दिया जा सकता है। उनके आने से तेज गेंदबाजR और मजबूत होगी, खासकर ईडन गार्डन्स में रात के समय, जब पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार हो सकती है। मिडिल-ऑर्डर के संतुलन पर जोर एक और क्षेत्र जहाँ SRH बदलाव कर सकती है, वह है मिडिल-ऑर्डर। हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे विदेशी सितारों के टीम की रीढ़ होने के कारण, टीम सही संतुलन बनाने के लिए भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को रोटेट करने पर विचार कर सकती है। मैच में बीच के ओवरों में स्थिरता और ज़ोरदार बल्लेबाजी सुनिश्चित करना बहुत जरूरी होगा, खासकर KKR की मजबूत गेंदबाजी के सामने। KKR vs SRH मैच के लिए हैदराबाद की संभावित XI दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने भी कुछ चिंताएँ हैं, खासकर कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी फिटनेस को लेकर। वह अभी एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं, जिससे रोवमैन पॉवेल को फिनिशर के तौर पर टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने/पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, हर्ष दुबे।