samacharsecretary.com

हार से सबक लेकर उतरी हैदराबाद, डेविड पेन की होगी एंट्री, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को घेरने का चक्रव्यूह तैयार

दिल्ली आईपीएल 2026 में KKR vs SRH मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव कर सकती हैं। वापसी करने और टीम के तालमेल को मजबूत बनाने के मकसद से, टीम मैनेजमेंट बेहतर संतुलन और प्रभाव के लिए अहम जगहों पर फेरबदल करने को तैयार नजर आ रहा है। ये बदलाव KKR की ताकतों का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि हैदराबाद इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ज़्यादा मजबूत और प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। तो आइए जानते हैं काव्या मारन KKR vs SRH मुकाबले से पहले क्या बदलाव करने जा रही हैं…. KKR vs SRH मुकाबले से पहले काव्या मारन SRH टीम में कर सकती हैं बदलाव IPL 2026 का छठा मैच KKR vs SRH होना है, जो 02 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले, सनराइजर्स हैदराबाद अपनी प्लेइंग XI में कुछ जरूरी बदलाव कर सकती है। अपना पहला मैच हारने के बाद, टीम मैनेजमेंट टीम का संतुलन और प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इन बदलावों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  ईशान किशन SRH की कप्तानी करने को तैयार पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाल सकते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर वह टीम को वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बल्ले से उनका आक्रामक अंदाज और मैदान पर उनकी जबरदस्त ऊर्जा, KKR के खिलाफ इस हाई-प्रेशर मैच में हैदराबाद को वह जोश दे सकती है जिसकी उसे जरूरत है। डेविड पेन को टीम में शामिल किए जाने की संभावना टीम में होने वाले बड़े बदलावों में से एक इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया जाना है। उन्हें चोटिल जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्हें प्लेइंग XI में तुरंत मौका दिया जा सकता है। उनके आने से तेज गेंदबाजR और मजबूत होगी, खासकर ईडन गार्डन्स में रात के समय, जब पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार हो सकती है। मिडिल-ऑर्डर के संतुलन पर जोर एक और क्षेत्र जहाँ SRH बदलाव कर सकती है, वह है मिडिल-ऑर्डर। हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे विदेशी सितारों के टीम की रीढ़ होने के कारण, टीम सही संतुलन बनाने के लिए भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को रोटेट करने पर विचार कर सकती है। मैच में बीच के ओवरों में स्थिरता और ज़ोरदार बल्लेबाजी सुनिश्चित करना बहुत जरूरी होगा, खासकर KKR की मजबूत गेंदबाजी के सामने। KKR vs SRH मैच के लिए हैदराबाद की संभावित XI दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने भी कुछ चिंताएँ हैं, खासकर कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी फिटनेस को लेकर। वह अभी एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं, जिससे रोवमैन पॉवेल को फिनिशर के तौर पर टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने/पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, हर्ष दुबे।

कोलकाता के मैदान पर ‘गदर’ मचाने को तैयार हैदराबाद, 278 रनों का पुराना जख्म और घरेलू मैदान पर KKR की चुनौती

कोलकाता गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से एक कोलकाता नाइट राइडर्स और एक सनराइजर्स हैदराबाद ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 278 रनों का स्कोर डिफेंड करके कोलकाता को 110 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने महज़ 39 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी। दिन – गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 समय – 07:30 PM IST वेन्यू – ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से तीन रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। KKR vs SRH Head To Head Record कुल – 30 कोलकाता नाइट राइडर्स – 20 सनराइजर्स हैदराबाद – 10 KKR vs SRH, IPL 2026: Where to Watch? आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।  Player to Watch Out For कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। KKR vs SRH Probable Playing XI Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी। Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पायने। KKR vs SRH Today's Match Prediction आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

बिना PR के टीम इंडिया में जगह नहीं? शमी का छलका दर्द, पर्पल कैप जीतने के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

दिल्ली मोहम्मद शमी भारतीय टीम में वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान टी20 विश्व कप में नहीं चुने जाने पर उनका दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टी20 का गेंदबाज नहीं समझा जाता। 5-6 सालों में 130 विकेट, फिर भी टी20 गेंदबाज नहीं हूं! मोहम्मद शमी का छलका दर्द मोहम्मद शमी पिछले एक साल से भारत की टी20 और ओडीआई टीम से बाहर चल रहे हैं। वह ओडीआई में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। टी20 फॉर्मेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, हालांकि टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह कम दिखे हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन उससे पहले तक वह लगातार कुछ सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों में शामिल रहे। 2023 में पर्पल कैप तक जीता था। इसके बाद भी शायद उन्हें टी20 का गेंदबाज नहीं समझा जाता। इस पर शमी का दर्द छलका है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में उन्होंने 130 के करीब विकेट लिए हैं, फिर भी उन्हें टी20 गेंदबाज नहीं समझा जाता तो वो क्या कर सकते हैं। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शमी ने कहा, ‘आईपीएल के बाद पिछला रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए कि अगर इंडियन बोलर आसपास भी हो मेरे, आईपीएल में भी, फिर भी मैं टी20 का बोलर नहीं हूं।’ इसके बाद होस्ट बोलते हैं कि आप आईपीएल में पर्पल कैप होल्डर हो फिर भी आपको टी20 का गेंदबाज नहीं मानते लोग, क्यों? इस पर शमी कहते हैं, 'लास्ट के 5-6 सालों में देख लीजिए कि 130 विकेटों के आसपास हैं। इससे ज्यादा आप क्या लोगे किसी बोलर से इस पर शुभांकर ने पूछा कि इसकी क्या वजह है? आपने पीआर वगैरह पर पैसा खर्च नहीं किया, इसलिए ये होता है क्या? इसके जवाब में शमी कहते हैं कि हो सकता है। मोहम्मद शमी टेस्ट में तो करीब दो-ढाई साल से बाहर हैं। वाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पिछला मैच 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसे रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था। टूर्नामेंट में शमी भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस बीच डोमेस्टिक क्रिकेट में भी वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे लेकिन उन्हें न तो पिछले साल एशिया कप के स्क्वाड में जगह मिली और न ही इस साल टी20 क्रिकेट विश्व कप में। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर तब कुछ एक्सपर्ट ने सवाल भी उठाए थे। 35 साल के शमी के अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भी संदेह के बादल छाए हुए हैं। मोहम्मद शमी आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं लेकिन पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गया था। आईपीएल 2025 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन 9 मैच में सिर्फ 6 विकेट ही चटका पाए थे। इस बार वह लखनऊ सुपर जॉइंट्स का हिस्सा हैं। शमी 2019 से लेकर 2024 तक लगातार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 2019 में 19 विकेट, 2020 में 20 विकेट और 2021 में 19 झटके थे। 2022 में शमी गुजरात टाइटंस के साथ चले गए और उन्होंने 20 विकेट झटके। आईपीएल 2023 में उन्होंने 28 विकेट झटके और पर्पल कैप जीता। आईपीएल 2024 में वह नहीं खेले थे और पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में वह सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए थे।

लखनऊ के मैदान पर टॉस बनेगा बॉस, 175 प्लस का औसत स्कोर, बल्लेबाजों और स्पिनरों के बीच होगी कांटे की टक्कर

 लखनऊ लखनऊ में आज आईपीएल 2026 का पांचवां लीग मैच LSG और DC के बीच खेला जाएगा। इस मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? किसे फायदा मिलेगा और किसके लिए दिन खराब हो सकता है?  इकाना में आज गेंदबाजों की लगेगी लंका या बल्लेबाज मांगेंगे पानी आईपीएल के 2026 के सीजन का कारवां आज लखनऊ पहुंचने वाला है। अभी तक बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहटी और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले खेले गए हैं। दो मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं, जबकि एक मुकाबला लो स्कोरिंग और एक मुकाबला 160 प्लस रन वाला रहा है। लखनऊ में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? क्या बल्लेबाज रन बरसाएंगे या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? इसके बारे में आप जान लीजिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने आज दिल्ली कैपिटल्स होगी। दोनों का इस सीजन ये पहला-पहला मैच है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 9 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 12 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। हालांकि, टॉस का अंतर यहां पर बहुत ज्यादा है। टॉस जीतने वाली टीमों ने 14 मुकाबले जीते हैं और हारने वाली टीमों को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर यहां 175 से ज्यादा का है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाई स्कोरिंग क्रिकेट ग्राउंड है। 235 रन भी यहां बन चुके हैं, जबकि सबसे छोटा स्कोर यहां 108 है, जो मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम है। हालांकि, 180 या इससे ज्यादा रनों की रन चेज यहां आईपीएल में अभी तक नहीं हुई है। विकेटों के लिहाज से देखें तो 28.14 का औसत और 8.79 की इकॉनमी यहां गेंदबाजों की रहती है। विकेट भले ही गिरते हैं, लेकिन रन भी खूब बनते हैं। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जो मुकाबला होगा, वह भी हाई स्कोरिंग होगा, क्योंकि दोनों के पास तूफानी बल्लेबाज हैं। स्पिनरों को यहां अच्छी खासी मदद मिलती है।  

हाथापाई की नौबत से दोस्ताना मुलाकात तक, पंत ने खत्म कराया राणा-राठी विवाद, लखनऊ-दिल्ली मैच से पहले बदला माहौल

दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ मौके ऐसे आए, जब मैदान पर तीखी नोक-झोंक और विवाद देखने को मिले. कीरोन पोलार्ड vs मिचेल स्टार्क का विवाद हो या महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर अंपायर से भिड़ना या फिर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच टकराव- ये सभी पल आज भी फैन्स को याद हैं. हालांकि अब आईपीएल का माहौल पहले से ज्यादा शांत और प्रोफेशनल नजर आता है. पिछले साल अगस्त में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में दिग्वेश राठी और नीतीश राणा के बीच हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. तब दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई थी और मामला हाथापाई तक पहुंचने वाला था. उस विवाद के बाद नीतीश राणा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था. जबकि दिग्वेश राठी की 80 फीसदी मैच फीस काटी गई थी. इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 1 मार्च को निर्धारित आईपीएल 2026 के मुकाबले से पहले जब दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए, तो फैन्स को फिर से टकराव की उम्मीद थी. हालांकि, मुकाबले से पहले ही पूरा मामला शांत हो गया. ऋषभ पंत बने पीसमेकर कैमरों में कैद हुआ कि लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर राठी और दिल्ली कैपिटल्स के बैटर नीतीश राणा बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ ने पहल करते हुए दोनों को बुलाया और विवाद खत्म करने को कहा. पंत ने दिग्वेश राठी से कहा, 'तू कहां जा रहा है? बस हो गया.' वहीं नीतीश राणा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, 'फिर तो मुझे तेरे साथ बैठना पड़ेगा.' इस दौरान कुलदीप यादव भी बातचीत में शामिल हुए और माहौल को हल्का बना दिया. उन्होंने मजाक में कहा, 'बहुत ज्ञान दे दिया.' इसके बाद पंत और कुलदीप के बीच दोस्ताना अंदाज भी देखने को मिला. अब भले ही मैदान पर पहले की तरह गरमागरमी कम हो गई हो, लेकिन ऐसे छोटे-छोटे मोमेंट्स आईपीएल को और दिलचस्प जरूर बना रहे हैं. पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन औसत रहा था और इस बार दोनों टीमें नई शुरुआत करना चाहेंगी.

श्रेयस अय्यर पर एक्शन, जीत के बावजूद लाखों का फटका पड़ा

मुल्लांपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में 31 मार्च (मंगलवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटन्स (GT) पर 3 विकेट से जीत हासिल की. मुल्लांपुर के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।  पंजाब किंग्स की जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली रहे, जिन्होंने 5 छक्के और 5 चौके की मदद से 44 बॉल पर नाबाद 72 रन बनाए. बैटिंग ऑलराउंडर कोनोली का ये आईपीएल में डेब्यू मुकाबला था. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने गदर काट दिया और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।  पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटन्स पर जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को स्लो ओवर रेट की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ी है. पंजाब किंग्स ने इस मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए. आईपीएल की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह टीम की इस सीजन की पहली गलती थी. इसी के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  श्रेयस अय्यर पर कब लग सकता है बैन? पंजाब किंग्स से अगर दूसरी बार इस सीजन में स्लो ओवर रेट का अपराध होता है, तो श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही टीम के सदस्यों पर 6 लाख रुपये या या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं, अगर टीम तीसरी बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो मामला और गंभीर हो जाएगा. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक मैच का बैन लगाया जाएगा।  श्रेयस अय्यर के लिए स्लो ओवर रेट का मामला नया नहीं है, वह इससे पहले भी इस गलती के लिए सजा झेल चुके हैं. पिछले सीजन में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस अय्यर पर दो बार कार्रवाई की थी. पहली बार नियम तोड़ने पर उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. हालांकि, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ और दूसरी बार वही गलती दोहराने पर श्रेयस अय्यर को 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ा था।  अब आईपीएल 2026 में एक बार फिर स्लो ओवर रेट के कारण श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगा है. इससे यह साफ हो गया है कि यह समस्या लगातार उनके साथ जुड़ी रही है। 

48 टीमों के बीच छिड़ेगा फुटबॉल का विश्व युद्ध, अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा करेंगे मेजबानी, ग्रुप्स का हुआ ऐलान

दिल्ली करीब ढाई साल तक चले क्वालिफाइंग मैराथन के बाद आखिरकार 48 टीमों वाला फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ तैयार हो गया. आखिरी टिकट इराक ने हासिल किया, जिसने मेक्सिको के मॉन्टेरी में खेले गए इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में बोलीविया को 2-1 से हराया. इससे कुछ घंटे पहले ही यूरोपियन प्लेऑफ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने चार बार की चैम्पियन इटली को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बाहर कर दिया. यूरोप से आखिरी दिन 8 टीमें चार जगहों के लिए भिड़ीं, जिसमें स्वीडन, तुर्किये और चेकिया (Czechia- Czech Republic) ने जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप में जगह बनाई. वहीं इंटरकॉन्टिनेंटल मुकाबले में कांगो ने एक्स्ट्रा टाइम में जमैका को हराकर क्वालिफाई किया. अब 11 जून से शुरू होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2026 – ग्रुप्स ग्रुप A: चेकिया (Czech Republic), मेक्सिको, साउथ अफ्रीका और साउथ कोरिया ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया, कतर और स्विट्जरलैंड ग्रुप C : ब्राजील, हैती, मोरक्को और स्कॉटलैंड ग्रुप D : तुर्किये, अमेरिका, पैराग्वे और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप E : कुरासाओ, इक्वाडोर, जर्मनी और आइवरी कोस्ट ग्रुप F : स्वीडन, नीदरलैंड्स, जापान और ट्यूनीशिया ग्रुप G : बेल्जियम, मिस्र, ईरान और न्यूजीलैंड ग्रुप H : केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन और उरुग्वे ग्रुप I : फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल और इराक ग्रुप J : अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन ग्रुप K : कोलंबिया, कांगो, पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान ग्रुप L : क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना और पनामा 7 सितंबर 2023 से शुरू हुआ यह लंबा क्वालिफाइंग सफर अब खत्म हो चुका है और दुनिया की 48 सर्वश्रेष्ठ टीमें अब खिताब की जंग के लिए तैयार हैं.

नेहरा जी की रणनीति पर फिरा पानी, 3 करोड़ी कोनोली ने पंजाब को जिताया हारा हुआ मैच, शुभमन गिल की मेहनत बेकार

न्यू चंडीगढ़ पंजाब किंग्स ने अपने पहले आईपीएल मैच में 1 मार्च को गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर  में खेला गया. आईपीएल 2026 का यह मैच नंबर 4 था. गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल ने 39, जोस बटलर ने 38, ग्लेन फिलिप्स ने 25 और वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन बनाए. पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन जानसन ने 1 विकेट लिया. जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया. कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. उनकी 44 गेंदों की पारी में 5 चौके और 5 छक्के शाम‍िल रहे. कुल म‍िलाकर कोनोली की पारी ने ही पंजाब की जीत की कहानी लिखी, क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच गुजरात के पाले में भी जा सकता है, वह अंत तक ट‍िके रहे और अपनी टीम को जीत द‍िलाकर ही नाबाद पवेल‍ियन लौटे. एक समय पंजाब किंग्स का स्कोर 83/1 था, फ‍िर 118/6 हो गया. लेकिन कूपर कोनोली ने अपनी बल्लेबाजी अंत तक डटे रहे. अंत में आए मार्को जानसेन ने 10 गेंदों पर 9 और जेव‍ियर बार्टलेट ने 5 गेंदों 11 रन बनाकर  नॉट आउट लौटे. जो पंजाब की जीत में अहम साब‍ित हुआ. जब पंजाब के 118/6 विकेट ग‍िरे तो लगा गुजरात की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा की रणनीत‍ि रंग लाने वाली है, लेकिन कोनोली के इरादे कुछ और ही थे. कोनोली ने कुल म‍िलाकर नेहरा जी की सारी रणनीत‍ि पर पानी फेर द‍िया.    कौन हैं कूपर कोनोली कूपर कोनोली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का ख‍िताब दिया गया. उनका यह आईपीएल डेब्यू मैच था. वह 22 साल के हैं  और उनको पंजाब की टीम ने 3 करोड़ रुपए की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था. ऑस्ट्रेल‍िया के पर्थ में में 22 अगस्त 2003 को उनका जन्म हुआ था. कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और थोड़ा बहुत बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज़ी भी करते हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श को अपना आदर्श मानते हैं. अपने टीनएज दिनों से ही उन्हें भविष्य का स्टार माना जाता था और उन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी भी की थी. उन्हें असली पहचान 2022-23 बिग बैश लीग फाइनल में मिली, जब उन्होंने सिर्फ अपने दूसरे T20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को खिताब जिताया. इसके बाद 2023-24 शेफील्ड शील्ड फाइनल में भी उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में 90 रन बनाकर सबको प्रभावित किया. हालांकि चोट के कारण उनका डेब्यू थोड़ा देर से हुआ. कम अनुभव के बावजूद उन्हें 2024 में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर वनडे और T20 टीम में चुना गया, जहां उन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 2024-25 सीजन की शुरुआत में इंडिया A के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया A के लिए भी खेला. पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच में अंगूठा टूटने के कारण वह कुछ समय के लिए बाहर हो गए, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए. इसके बावजूद श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में उनका चयन थोड़ा चौंकाने वाला था. लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी के साथ-साथ लेफ्ट-आर्म स्पिन को देखते हुए कप्तान स्टीव स्मिथ ने उनके चयन का समर्थन किया. कूपर कोनोली के लिए सब कुछ बहुत तेजी से हुआ. सिर्फ 5 महीनों (सितंबर 2024 से जनवरी 2025) के अंदर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गाले में अपना पहला टेस्ट मैच खेला, वो भी अपने सिर्फ चौथे फर्स्ट-क्लास मैच के तौर पर था. कूपर कोनोली का इंटरनेशनल क्रिकेट कर‍ियर     1 टेस्ट, 4 रन, 0 विकेट     8 वनडे, 94 रन, 6 विकेट     11 टी20, 28 रन , 3 विकेट  

चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली का टूटा गुरूर, बोस्निया से मिली शर्मनाक हार, मेक्सिको-कनाडा का सपना चकनाचूर

नई दिल्ली चार बार की वर्ल्ड चैम्पियन इटली के लिए यह हार सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं, बल्कि एक युग के ढहने जैसा है. बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने जेनिका (Zenica,  Bosnia and Herzegovina)) में खेले गए प्लेऑफ फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हराकर इटली को लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. मैच की शुरुआत इटली के पक्ष में रही, जब मोइस कीन ने शुरुआती बढ़त दिलाई. लेकिन खेल ने करवट तब ली, जब डिफेंडर एलेसेंड्रो बास्टोनी को रेड कार्ड दिखा दिया गया. 10 खिलाड़ियों के साथ जूझती इटली पर दबाव बढ़ता गया और 79वें मिनट में हारिस ताबाकोविच ने बराबरी का गोल दाग दिया. एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक जा पहुंचा. यहां इटली के पियो एस्पोसिटो और ब्रायन क्रिस्टांटे अपने मौके चूक गए, जबकि अमेरिका में जन्मे एस्मीर बाजराक्तारेविच ने निर्णायक पेनल्टी ठोककर बोस्निया को ऐतिहासिक जीत दिला दी. हार के बाद इटली के डिफेंडर लियोनार्डो स्पिनजोला ने कहा, 'हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि हम बाहर हो गए. यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, उन बच्चों के लिए भी दर्दनाक है, जिन्होंने कभी इटली को वर्ल्ड कप में खेलते नहीं देखा.' यह हार इटली के लिए और भी कड़वी इसलिए है क्योंकि इससे पहले वे स्वीडन के खिलाफ भी प्लेऑफ में हारकर बाहर हो चुके हैं. आखिरी बार इटली ने 2006 में FIFA World Cup Final 2006 में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था. कोच जेनारो गट्टूसो (Gennaro Gattuso) के भविष्य पर भी अब सवाल उठने लगे हैं. उन्होंने हार के बाद कहा, 'आज मेरे भविष्य की बात मायने नहीं रखती, हम वर्ल्ड कप में पहुंचना चाहते थे और असफल रहे.' दूसरी ओर, बोस्निया अब अपने इतिहास का दूसरा वर्ल्ड कप खेलेगा. 2014 के बाद यह उनका दूसरा मौका होगा, जहां वे ग्रुप स्टेज में कनाडा, कतर और स्विट्ज़रलैंड के साथ भिड़ेंगे. यूरोपियन प्लेऑफ के अन्य मुकाबलों में स्वीडन और तुर्किये ने भी क्वालिफाई किया, जबकि चेकिया (Czechia- Czech Republic) ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप में वापसी की.

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने चहल, वैशाख और कोनोली की ताबड़तोड़ खेल से गुजरात को किया पस्त

न्यू चंडीगढ़ IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को गजब का रोमांच देखने को मिला. जहां जीत अंतत: पंजाब किंग्स को को मिली. मैच में एक स्थ‍ित‍ि तो ऐसी लग रही थी कि गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स में पता नहीं कौन जीतेगा? लेकिन  पंजाब के कूपर कोनोली अंत तक ट‍िके रहे और अपनी टीम को जीत द‍िलाकर ही दम ली।   कुल म‍िलाकर पंजाब की जीत के सबसे बड़े हीरो कूपर कोनोली (Cooper Connolly) की शानदार नाबाद पारी (72, 44 गेंद, 5 चौके और 5 छक्के) रही. ज‍िसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ आगाज किया।   मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला पंजाब के लिए सही साबित हुआ. अनुशासित गेंदबाज़ी के दम पर टीम ने गुजरात को 20 ओवर में 162/6 पर रोक दिया।  अपने-अपने 4 ओवर्स में विजयकुमार वैशाख (3/34), युजवेंद्र चहल (2/28) और मार्को जानसेन (1/20) ने कमाल की गेंदबाजी. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन ग‍िल (39) और जोस बटलर (38) ने अच्छी शुरुआत दी, जबकि ग्लेन फ‍िल‍िप्स (25) और वॉश‍िंगटन सुंदर (18) ने योगदान दिया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत उतनी मजबूत नहीं रही, लेकिन कोनोली ने एक छोर संभालकर रखा. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाते हुए टीम को 19.1 ओवर में 165/7 तक पहुंचा दिया और जीत दिलाई. कुल म‍िलाकर कोनोली की पारी ही एक्स फैक्टर साब‍ित हुई.  गुजरात की ओर से प्रस‍िद्ध कृष्णा (3/29), राश‍िद खान (1/29) और वॉश‍िंगटन सुंद (1/27) ने विकेट लिए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके।  गुजरात ने ऐसे किया मैच रोमांचक  एक समय रनचेज के दौरान पंजाब किंग्स का स्कोर 83/1 था, फ‍िर 118/6 हो गया. लेकिन कूपर कोनोली ने अपनी बल्लेबाजी अंत तक डटे रहे. अंत में आए मार्को जानसेन ने 10 गेंदों पर 9 और जेव‍ियर बार्टलेट ने 5 गेंदों 11 रन बनाकर  नाबाद लौटे. जो पंजाब की जीत में अहम साब‍ित हुआ।  म‍िड‍िल ओवर्स में चहल की कमाल की गेंदबाजी  अनुभव और चतुराई का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए युजवेंद्र चहल ने मिडिल ओवर्स में शानदार गेंदबाज़ी की, जिससे गुजरात को 162/6 के स्कोर पर रोका जा सका।  चहल ने अपने चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं वैशाख व‍िजयकमार ने 3/34 के आंकड़े के साथ अहम योगदान दिया. गुजरात ने पहले तीन ओवर में 35 रन तक पहुंचाया।  इसके बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मार्को जानसेन को आक्रमण पर लगाया, और यह फैसला तुरंत कारगर साबित हुआ. जानसेन ने साई सुदर्शन (13) को मिड-ऑफ पर कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई।  इसके बाद क्रीज़ पर आए जोस बटलर ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए. उन्होंने कवर ड्राइव और कट शॉट के जरिए रन बटोरे और एक छक्का भी जड़ा. पावरप्ले के अंत तक गुजरात का स्कोर 54/1 था।  मिडिल ओवर्स में मैच का रुख बदला. चहल, जिनका गिल के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने एक बार फिर उन्हें अपना शिकार बनाया. गिल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं कर पाई और डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए.  इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने जरूर कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन पंजाब के गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा. धीरे-धीरे रन गति पर अंकुश लग गया और गुजरात की टीम 162/6 तक ही पहुंच सकी.  पंजाब किंग्स ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी करते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जहां चहल और वैशाख की भूमिका निर्णायक रही।