samacharsecretary.com

लोकप्रिय SUV Grand Vitara में खामी, Maruti Suzuki ने बड़ी रिट्रीवल की घोषणा की

मुंबई   देश की सबसे कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara एक लोकप्रिय कार है. हालांकि कंपनी ने अब दिसंबर 2024 और अप्रैल 2025 के बीच निर्मित Maruti Grand Vitara की 39,000 से ज़्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया गया है. कार निर्माता कंपनी का कहना है कि प्रभावित वाहनों में फ्यूल लेवल इंडीकेटर और वार्निंग लाइट में गड़बड़ी होने का संदेह है. इस गड़बड़ी से कुल 39,506 यूनिट्स प्रभावित हुई हैं. Maruti Suzuki का कहना है कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में फ्यूल लेवल इंडीकेटर में खराबी के कारण वाहन चालक को ईंधन का गलत स्तर दिखा सकता है. हालांकि इस खराबी से सेफ्टी पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन इससे वाहनों में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दर्शाए गए स्तर से कम फ्यूल होने की स्थिति पैदा हो सकती है. Maruti Suzuki का कहना है कि कंपनी के डीलर और सर्विस सेंटर, रिकॉल से प्रभावित एसयूवी के सभी मालिकों से संपर्क करेंगे और उन्हें निःशुल्क पार्ट्स निरीक्षण और प्रतिस्थापन प्रदान करेंगे. Maruti Suzuki ने साल 2022 में भारत में Grand Vitara नाम को एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में पुनर्जीवित किया है, जिसने कंपनी के लाइन-अप में Maruti S-Cross की जगह ली और प्रतिष्ठित Hyundai Creta को टक्कर दी. Maruti Grand Vitara, Maruti Suzuki-Toyota साझेदारी के तहत विकसित पहला उत्पाद भी था. इस एसयूवी को Toyota से एक सहयोगी मॉडल – Toyota Urban Criuser Hyryder भी मिला. Maruti Grand Vitara कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में बेची जा रही है. इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल् मिलता है. इसके अलावा 1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलता है, जो स्टैंडर्ड तौर पर CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. यह नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के कई वेरिएंट में फ़ैक्टरी CNG किट और टॉप वेरिएंट में वैकल्पिक ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है. Maruti Grand Vitara भारतीय बाज़ार में काफी सफल रही है और इस साल की शुरुआत में इसकी बिक्री 3 लाख यूनिट को पार कर गई थी.

मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, विश्लेषकों ने इसे बिहार चुनाव नतीजों से जोड़ा

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले Sensex ने खुलने के साथ ही 300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty-50 भी अपने पिछले बंद की तुलना में तेज बढ़त लेकर ओपन हुआ. बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत (NDA Wins Bihar Election 2025) का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि ब्रोकरेज हाउस इस जीत से बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव होने की बात कहते नजर आ रहे हैं.  खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी भागे सबसे पहले बताते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी की चाल के बारे में, तो BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,562.78 की तुलना में तेजी लेकर 84,700 के लेवल पर ओपन हुआ. जोरदार ओपनिंग के बाद इस इंडेक्स की रफ्तार और तेज हो गई और खबर लिखे जाने तक 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये उछलकर 84,833 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया.  सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी ग्रीन जोन पर कारोबार शुरू किया. ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,910 के मुकाबले उछलकर 25,948 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर चलते हुए 25,978.95 पर कारोबार करता दिखाई दिया.  ये 10 शेयर सबसे तेज  शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल Kotak Bank Share (1.70%) और Bharti Airtel Share करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल Emcure Share (4.58%), RVNL Share (3.60%), PSB Share (3.10%), Voltas Share (2.50%), Crisil Share (2%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कैटेगरी में देखें, तो VLS Finance Share (19%), Ideaforge Share (12%) और SPAL Share (10%) की तेजी लेकर कारोबार करते दिखे.  अचानक बैंकिंग शेयरों ने मचाया गदर सोमवार को कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों का गदर देखने को मिला और ज्यादातर Banking Stock तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए. मिडकैप में देखें, तो Central Bank Share (3.40%), Maharashtra Bank Share (3.19%), UCO Bank Share (3.32%) और IDFC First Bank Share (2.40%) AU Bank Share (2.10%), Yes Bank Share (1.90%), Bank Of India Share (1.84%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे.  Bihar में बंपर जीत से बमबम बाजार! बाजार में तेजी के पीछे के कारणों के बारे में बात करें, तो ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) इसे बिहार चुनावों में NDA की बंपर जीत से प्रेरित बता रही है. कंपनी ने कहा कि शेयर बाजार के लिए ये जीत काफी सकारात्मक है. हमें उम्मीद है कि बाजार इस जीत पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा, क्योंकि इससे केंद्र में गठबंधन को भी स्थिरता मिलेगी.  बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक निर्णायक जीत पाई है. ये इससे पहले हुए चुनाव में जीती गई 122 सीटों से काफी ज्यादा हैं. ब्रोकरेज ने यहा तक कहा कि ये जो परिणाम बिहार से आए हैं, ये तमाम Exit Polls के अनुमानों से भी कहीं ज्यादा रहा, जिनमें एनडीए को 146 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. भाजपा इस चुनाल में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 

सरकारी क्रेडिट कार्ड स्कीम: कितनी मिलेगी खर्च करने की सीमा? पूरी डिटेल पढ़ें

नई दिल्ली  केंद्र की कई ऐसी स्कीम हैं जिसमें सरकार लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराती है। ऐसी ही स्कीम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) भी है। बीते साल के आम बजट में सरकार ने इस स्कीम के तहत यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने का ऐलान किया था। इसकी लिमिट 30 हजार रुपये तक की तय की गई है। यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत से स्ट्रीट वेंडरों को किसी भी आकस्मिक व्यावसायिक और व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्काल ऋण उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा, स्ट्रीट वेंडर खुदरा और थोक लेनदेन करने पर 1,600 रुपए तक के कैशबैक प्रोत्साहन का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की शुरुआत कोरोना काल में हुई थी। इसके तहत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन दिया जाता है ताकि वे अपना काम कर सकें। यह योजना 31 मार्च, 2030 तक के लिए है। पहले योजना के तहत पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये दिया जाता था लेकिन बीते अगस्त महीने में सरकार ने इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया। इसी तरह, पहले लोन की दूसरी किस्त 20,000 रुपये होती थी। इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया। वहीं, तीसरी किस्त पहले की तरह 50,000 रुपये पर है। अगस्त में क्या बदला था? बीते अगस्त महीने में सरकार ने बताया था कि इस योजना का कुल परिव्यय 7,332 करोड़ रुपए है। पुनर्गठित योजना का लक्ष्य 50 लाख नए लाभार्थियों सहित 1.15 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देना है। इस योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी, आवास एवं शहरी मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) पर संयुक्त रूप से रहेगी। इसमें डीएफएस की भूमिका, बैंकों/वित्तीय संस्थानों और उनके जमीनी स्तर के अधिकारियों के माध्यम से ऋण/क्रेडिट कार्ड तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने की रहेगी। पुनर्गठित योजना की प्रमुख विशेषताओं में पहली और दूसरी किस्त में बढ़ी हुई ऋण राशि, दूसरा ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों के लिए यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड का प्रावधान और खुदरा एवं थोक लेनदेन के लिए डिजिटल कैशबैक प्रोत्साहन शामिल हैं। इस योजना का दायरा चरणबद्ध तरीके से जनगणना कस्बों व अर्ध-शहरी क्षेत्रों आदि बढ़ाया जा रहा है।  

सरकार का बड़ा बयान: पेंशनर्स के DA और वेतन आयोग में नहीं होगा बदलाव

नई दिल्ली हाल ही में सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया कि फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और पे कमीशन से मिलने वाले लाभ बंद कर दिए जाएंगे। यह संदेश लाखों पेंशनर्स के बीच चिंता का कारण बन गया था। केंद्र सरकार ने अब इस दावे को पूरी तरह नकारते हुए साफ किया है कि रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलने वाला DA और वेतन आयोग का लाभ जारी रहेगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों की जानकारी पर भरोसा करें और ऐसे वायरल मैसेजों पर विश्वास न करें। PIB ने बताया सच प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर स्पष्ट किया कि वायरल मैसेज झूठा और भ्रामक है। PIB ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है जिसमें पेंशनर्स को मिलने वाले लाभ रोके जाने की बात कही गई हो। PIB फैक्टचेक के अनुसार, CCS (पेंशन) नियम, 2021 के नियम 37 में सिर्फ इतना बदलाव किया गया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी गलत काम के कारण बर्खास्त किया जाता है, तो उसके रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पेंशन और अन्य लाभ जब्त किए जा सकते हैं। सामान्य रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए इस नियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। DA की बढ़ोतरी और पे कमीशन के तहत मिलने वाले फायदे उन्हें जारी रहेंगे। मई 2025 में PIB ने इस संशोधन की जानकारी भी प्रेस रिलीज के माध्यम से साझा की थी। पेंशनर्स को मिली राहत सरकारी बयान से स्पष्ट हो गया है कि केवल अनुशासनात्मक कारणों से बर्खास्त कर्मचारी ही अपने पेंशन और लाभ खो सकते हैं। अन्य सभी रिटायर्ड कर्मचारियों के DA और पे कमीशन का लाभ बिना किसी रोक के मिलता रहेगा।  

US से आ रही है बड़ी डील: सीनियर अधिकारी के मुताबिक बातचीत में कई पॉजिटिव डेवलपमेंट

नई दिल्‍ली भारत और संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में व्‍यापार डील जल्‍द होने जा रही है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने संकेत दिया है कि भारत के साथ लंबे समय से पेंडिंग व्‍यापार समझौते पर बातचीत तेजी से बढ़ी है. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच हालिया चर्चा में काफी पॉजिटिव डेवलपमेंट हुए हैं.  अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीद पर अपने पहले के टकराव वाले रुख से पीछे हटते हुए, महीनों के टकराव और रुकी हुई वार्ता के बाद व्यापार पर रचनात्मक रूप से जुड़ने की इच्छा का संकेत दिया है.  गुरुवार को सीनियर अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ दो 2 समानांतर मुद्दों पर काम कर रहा है. पहला- एक पारस्‍परिक व्‍यापार समझौता और दूसरा- भारत द्वारा रूसी तेल के आयात पर जारी चिंताएं. ANI के मुताबिक, सीनियर अधिकारी ने कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ हमारी कई साकारात्‍मक तेजी हुई है. उनके साथ हमारी दो बातें चल रही हैं. बेशक हम एक पारस्‍परिक व्‍यापार वार्ता कर रहे हैं, लेकिन रूसी तेल का मुद्दा भी हमारे सामने है, जिसपर हमने बाजार में सुधार देखा है. अभी डील को लेकर बहुत काम बाकी अधिकारी ने आगे कहा कि चर्चाओं से साल के अंत से पहले नतीजे मिल सकते हैं, हालांकि अभी बहुत काम बाकी है. उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि हम थोड़ा आराम कर सकते हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. पारस्‍परि व्‍यापार समझौते से टैरिफ में संतुलन स्‍थापित होगा और दोनों अर्थव्‍यवस्थाओं के बीच बाजार पहुंच बढ़ेगा.  अमेरिका और  भारत के बीच डील से सुलझेंगे ये मसले अधिकारी ने कहा कि इस डील से अमेरिकी एग्रीकल्‍चर और इंडस्‍ट्रीज वस्‍तुओं पर टैरिफ, भारत के लिए बड़ा व्‍यापार मार्केट और अमेरिका में भारतीय कारोबारियों के लिए अधिक पहुंच संबंधी कई समाधान होंगे. ध्‍यान देने वाली बात है कि यह खबर ऐसे समय में आई है, जब व्हाइट हाउस ने चार लैटिन अमेरिकी देशों – अर्जेंटीना, अल सल्वाडोर, इक्वाडोर और ग्वाटेमाला के साथ शुरुआती व्‍यापार समझौतों का ऐलान किया है. यह अमेरिका में उपलब्‍ध न होने वाली वस्‍तुओं पर टैरिफ में की की पेशकश करेंगे.  कई अन्‍य देशों से भी व्यापार को लेकर पॉजिटिव बातचीत अधिकारी ने वियतनाम, इंडोनेशिया और स्विट्ज़रलैंड के साथ हाल के सहयोग का भी जिक्र किया, जो व्यापक बहुपक्षीय व्यापार ढांचों के बजाय लक्षित समझौतों की ओर बदलाव का संकेत देता है. अधिकारी ने कहा कि हम कई क्षेत्रों में काफी पॉजिटिव बातचीत कर रहे हैं. नए दूत गोर व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाएंगे यह नई गति तब आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी सर्जियो गोर ने भारत में नए राजदूत का पदभार संभाला है. सोमवार को गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने संकेत दिया कि भारतीय आयातों पर टैरिफ में कटौती आगामी व्यापार सफलता का हिस्सा हो सकती है. ट्रंप ने कहा कि हम ऐसी चीज के बहुत करीब हैं जो वास्तविक अंतर ला सकती है.   

सोने में गिरावट, चांदी में उछाल: आज का गोल्ड-चांदी भाव (14 नवंबर)

इंदौर  अगर आपके घर में शादी या कोई खास फंक्शन है और आप सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का सोच रहे है तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आज 14 नवंबर को सोने के दाम में 770 रूपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है वही चांदी की कीमतों में 100 रूपए प्रति किलो का उछाल आया है।आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1, 17,350 , 24 कैरेट का भाव 1,28,000 और 18 ग्राम सोने का रेट 96,040 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 73, 100 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव…… शुक्रवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव     दिल्ली व जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 96,040/- रुपये।     कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 95,890/- रुपये।     इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 96,890 चल रहा है।     चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 98, 750/- रुपये पर ट्रेड कर रही है। शुक्रवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव     भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,17,300/- रुपये ।     जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 1,17, 350/- रुपये ।     हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 17,200/- रुपये ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव     भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,27,900 रुपये     दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1, 28, 000/- रुपये।     हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,27, 850/- रुपये ।     चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,29, 160 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। पढ़िए शुक्रवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट     जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,73,100 /- रुपये     चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,82,100/- रुपये।     भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,73,100/ रुपए ट्रेंड कर रही है। कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?     ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24     कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।     22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।     24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।     24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते है। चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम     सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।     हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।     भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और     990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

ग्लोबल संकेत कमजोर: भारतीय मार्केट धड़ाम, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

मुंबई  ग्‍लोबल कमजोर संकेत के कारण आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. Nifty 100 अंक टूटकर 25800 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्‍स 325 अंक टूटकर 84151 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है. BSE टॉप 30 शेयरों में से 13 स्‍टॉक तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा तेजी एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयर में आई है, जबकि 17 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.टाटा मोटर्स कमशर्यिल व्‍हीकल (TMCV) के शेयर में 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. सेक्‍टर्स की बात करें तो आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्‍टर्स में दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्‍टर्स में तेजी जारी है. क्‍यों आई आज गिरावट?  दिसंबर में फेड रेट में कटौती की उम्‍मीद कम होने के कारण अमेरिका से एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई है, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. वहीं बिहार व‍िधानसभा चुनाव नतीजे के शुरुआती रुझान आने लगे हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही है , लेकिन RJD भी कड़ी टक्‍कर दे रही है. ऐसे में शेयर बाजार इसपर भी नजर बनाए हुए है. इन शेयरों में बडी गिरावट सोनाटा सॉफ्टवेयर 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है. वहीं तिलकनगर इंडस्‍ट्रीज के शेयर में भी 5 फीसदी की कमी आई है. एलजी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिराव आई है. आईटीआई के शेयर भी 2 फीसदी गिरे हैं.  इन शेयरों में रही शानदार तेजी सुबह 9.50 बजे बीएसई स्‍मालकैप इंडेक्‍स में 43 अंकों की उछाल देखने को मिली, जबकि मिडकैप में 100 अंकों की तेजी रही. मूथुट फाइनेस के शेयर में 9 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई. वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 8 फीसदी की उछाल रही. बीडीएल के शेयरों में 5 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल रही. स्‍मॉलकैप शेयरों में Expleo Solutions Ltd के शेयर 16 फीसदी, मैन इंडस्‍ट्रीज (इंडिया) के शेयर 14 प्रतिशत और Transformers and Rectifiers (India) Ltd के शेयर ने 10 प्रतिशत का अपर सर्किट टच किया.

टोयोटा फॉर्च्यूनर ने ऑस्ट्रेलिया को कहा अलविदा, जानें बंद होने की बड़ी वजह

कैनबरा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) इन दिनों भारत में अपने दो फ्लैगशिप मॉडल इनोवा और फॉर्च्यूनर की बदौलत लगातार सफलता के सफर पर है। वहीं, पिकअप Hilux की पकड़ उतनी मजबूत नहीं दिखी। जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह कहानी पूरी तरह पलट जाती है। वहां Hilux सबसे ज्यादा बिकने वाली टोयोटा कारों में से एक है। जबकि फॉर्च्यूनर का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। अब इसी गिरावट के चलते टोयोटा ऑस्ट्रेलिया ने फॉर्च्यूनर को बंद करने का बड़ा फैसला ले लिया है। कुछ ऐसी रही बिक्री फॉर्च्यूनर पिछले करीब 11 सालों से ऑस्ट्रेलियाई मार्केट में मौजूद है। बता दें कि जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 2,928 यूनिट फॉर्च्यूनर बेचीं। जबकि फोर्ड एवरेस्ट की बिक्री 21,915 यूनिट, Isuzu MU-X की 12,499 यूनिट, और टोयोटा की अपनी लेंड क्रूजर की 23,298 यूनिट रही। इतनी है फॉर्च्यूनर की कीमत ऑस्ट्रेलिया में फॉर्च्यूनर की कीमत AUD 59,000 (लगभग 34 लाख रुपये) से शुरू होकर AUD 72,500 (करीब 42 लाख रुपये) तक जाती है। जबकि Land Cruiser Prado की शुरुआती कीमत AUD 78,550 (करीब 46 लाख रुपये) है। टोयोटा ऑस्ट्रेलिया के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट सीन हैंली ने कन्फर्म किया कि कंपनी 2026 तक फॉर्च्यूनर को अपने लाइनअप से हटा देगी। भारत में है काफी पॉपुलर भारत में यह तस्वीर बिल्कुल उलट है। यहां पिकअप ट्रक का कल्चर लगभग न के बराबर है। इसलिए फॉर्च्यूनर की डिमांड लगातार बनी हुई है। यह SUV यहां स्टेटस सिंबल मानी जाती है और लगातार Mahindra Scorpio और MG Gloster जैसी गाड़ियों को बिक्री में पीछे छोड़ती रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Toyota जल्द ही भारत के लिए नई जनरेशन Fortuner ला सकती है।

RBI का नया नियम: बदल गए आपके बैंक के डोमेन नेम, जानें क्या है नया वेब एड्रेस

मुंबई  अगली बार जब आप अपने बैंक की वेबसाइट खोलने जाएं, तो एक पल रुकिए। अगर आपकी उंगलियां sbi.com या hdfcbank.com टाइप करने जा रही हैं, तो यह खबर आपके और आपके पैसों के लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सख्त निर्देश पर देश के सभी बड़े-छोटे बैंकों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का डोमेन नाम बदल दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक सहित तमाम बैंक अब '.bank.in' डोमेन पर शिफ्ट हो गए हैं। यह कदम साइबर फिशिंग हमलों से ग्राहकों की गाढ़ी कमाई बचाने के लिए उठाया गया अब तक का सबसे मजबूत उपाय है। फिशिंग का बढ़ता खतरा आरबीआई के इस फैसले की जड़ में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के बढ़ते मामले हैं। फिशिंग अपराधी बैंक की असली वेबसाइट से मिलती-जुलती नकली साइट बनाकर यूजर्स को ठगते थे। उदाहरण के तौर पर, अगर असली साइट 'mybank.com' थी, तो ठग 'mybank.co.in' या 'mybank-online.com' जैसी फर्जी साइट बना लेते। ये साइट्स रंग-रूप, लोगो और डिजाइन में पूरी तरह असली जैसी लगती थीं। अपराधी एसएमएस या ईमेल भेजकर डराते या लालच देते – जैसे 'आपका अकाउंट ब्लॉक हो गया', 'KYC एक्सपायर हो गई' या '50,000 रुपये की लॉटरी जीत गए'। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर नकली साइट पर पहुंचता और यूजरनेम, पासवर्ड, ओटीपी डाल देता। नतीजा? ठग खाता खाली कर देते। पुराने '.com' या '.in' डोमेन कोई भी आसानी से खरीद सकता था, इसलिए रोकना मुश्किल था। नया सुरक्षा कवच कैसे काम करेगा? आरबीआई ने फिशिंग के इस जाल को तोड़ने के लिए '.bank.in' डोमेन अनिवार्य किया है। यह सामान्य डोमेन नहीं, बल्कि हाई-सिक्योरिटी जोन है। '.com', '.in' या '.org' जैसे टॉप-लेवल डोमेन (TLD) कोई भी रजिस्टर करा सकता है, लेकिन '.bank.in' केवल आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त वित्तीय संस्थानों को ही मिलेगा। कड़ी सत्यापन प्रक्रिया: बैंक को आरबीआई की सभी शर्तें पूरी करनी होंगी। फर्जी साइट्स पर रोक: अब कोई ठग '.bank.in' से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट नहीं बना पाएगा। गारंटीड सुरक्षा: यह डोमेन खुद एक पहचान पत्र की तरह है, जो पुष्टि करता है कि आप असली और वेरिफाइड बैंकिंग पोर्टल पर हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसे सरकारी साइट्स के लिए 'gov.in' या 'nic.in' विश्वसनीयता की गारंटी देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से फिशिंग अटैक में भारी गिरावट आएगी और ग्राहक निश्चिंत होकर ऑनलाइन बैंकिंग कर सकेंगे। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि पुरानी साइट्स से यूजर्स को स्वचालित रूप से नई '.bank.in' साइट पर रीडायरेक्ट किया जाए। ग्राहकों से अपील है कि हमेशा ब्राउजर में '.bank.in' चेक करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।  

गुरुग्राम में एमार का नया लग्जरी प्रोजेक्ट ‘सेरेनिटी हिल्स’ लॉन्च, सेक्टर 86 बना हॉट डेस्टिनेशन

एमार ने गुरुग्राम के सेक्टर 86 में लॉन्च किया नया प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘सेरेनिटी हिल्स’ • एमार इंडिया ने गुरुग्राम में अपने नए प्रीमियम हाई-राइज़ रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का अनावरण किया, जिसमें 8 एकड़ का सेंट्रल ग्रीन और 20 एकड़ से अधिक ओपन लैंडस्केप्ड एरिया शामिल है। • ओपन-डिज़ाइन कॉन्सेप्ट पर आधारित यह प्रोजेक्ट लगभग 80% यूनिट्स को ग्रीन-व्यू या कॉर्नर यूनिट की सुविधा प्रदान करेगा। गुरुग्राम विश्व प्रसिद्ध रियल एस्टेट ब्रांड एमार प्रॉपर्टीज की भारतीय इकाई एमार इंडिया ने सेक्टर 86, गुरुग्राम में अपने नए प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘सेरेनिटी हिल्‍स’ को लॉन्‍च किया है। न्यू गुरुग्राम में स्थित यह प्रोजेक्ट एमार की गुणवत्ता, आधुनिक आर्किटेक्चर और पर्यावरण के प्रति संवेदी दृष्टिकोण का प्रतीक है। प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण के साथ तैयार किया गया ‘सेरेनिटी हिल्स’ उन निवासियों के लिए है जो शहर में रहते हुए भी संतुलित, सुकून भरा और समृद्ध जीवन अनुभव चाहते हैं। यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सबसे ग्रीन और सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स में से एक होगा, जिसे IGBC प्लेटिनम प्री-सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है, और पहले चरण में 7 टावरों में करीब 1,000 यूनिट्स लॉन्च की जा रही हैं। बाजार की मांग को देखते हुए, एमार ने इसमें 3BHK और 4BHK के प्रीमियम रेजिडेंशियल विकल्प शामिल किए हैं, जिनमें से अधिकतर यूनिट्स 3BHK अपार्टमेंट्स की होंगी। मुख्य विशेषताएँ 1. पूरा प्रोजेक्ट 25.90 एकड़ में फैला है, जिसमें वर्तमान चरण 15.217 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। 2. करीब 8 एकड़ का विस्तृत सेंट्रल ग्रीन स्पेस, खूबसूरत वॉटर फीचर और लंबा वॉकवे (प्रोमेनेड) शामिल है। 3. लगभग 1 लाख वर्गफुट सुविधाएँ, जिनमें 65,000 वर्गफुट का आधुनिक क्लबहाउस – मनोरंजन, फिटनेस और रिलैक्सेशन के लिए। 4. यूनिट कॉन्फ़िगरेशन (पार्किंग सहित): • 4BHK: 1576 वर्गफुट कार्पेट + 430 वर्गफुट बालकनी | 3 कार पार्किंग • 3BHK (बड़ा): 1219 वर्गफुट कार्पेट + 318 वर्गफुट बालकनी | 2 कार पार्किंग • 3BHK (छोटा): 948 वर्गफुट कार्पेट + 235 वर्गफुट बालकनी | 1 कार पार्किंग इस लॉन्च के अवसर पर एमार इंडिया के सीईओ, श्री कल्याण चक्रवर्ती ने कहा, “हमें ‘सेरेनिटी हिल्स’ पेश करते हुए बेहद प्रसन्नता है। यह प्रोजेक्ट एमार के ‘प्रोडक्ट फर्स्ट’ सिद्धांत और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को दर्शाता है। हमारा प्रयास हमेशा ऐसे स्थान विकसित करना है, जहाँ डिज़ाइन, सुविधाएँ और प्रकृति, तीनों का सुंदर सामंजस्य हो। ‘सेरेनिटी हिल्स’ न्यू गुरुग्राम में एक शांत और हरियाली से घिरा आवासीय वातावरण प्रदान करता है, जहाँ निवासी आधुनिक सुविधाओं और सुसंगठित वास्तुकला के साथ एक संतुलित और बेहतर जीवन जी पाएंगे। यह प्रोजेक्ट भारत में प्रीमियम जीवनशैली को नई दिशा देने का हमारा एक और महत्वपूर्ण कदम है।” आधुनिक घरों के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया डिज़ाइन ‘सेरेनिटी हिल्स’ का लेआउट इस प्रकार विकसित किया गया है कि सभी आवासीय टावर्स एक बड़े केंद्रीय हरियाली क्षेत्र को घेरे हुए हैं। इससे पूरे परिसर में खुलापन, प्राकृतिक रोशनी और बेहतर वेंटिलेशन प्राप्त होता है। करीब 8 एकड़ के इस सेंट्रल ग्रीन की ओर अधिकांश अपार्टमेंट्स का दृश्य खुलता है, जिससे हर निवास को अधिक गोपनीय, सुखद और आरामदायक वातावरण मिलता है। एमार सेरेनिटी हिल्स वास्तु के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रोजेक्ट के केंद्रीय क्षेत्र, जिसे ‘ब्रह्मस्थान’ कहा जाता है, को खुला रखा गया है ताकि ऊर्जा प्रवाह सकारात्मक और संतुलित बना रहे। सेक्टर 86 में स्थित यह प्रोजेक्ट साउदर्न पेरिफेरल रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 से सुगमता से जुड़ा हुआ है। व्यावसायिक केंद्र, प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान और प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएँ इसकी नजदीक हैं। यहाँ से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग 40 मिनट, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन 25 मिनट, और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन 20 मिनट की दूरी पर है। इस प्रकार एनसीआर के सभी हिस्सों तक तेज़ और सुविधाजनक पहुँच संभव है। सुरक्षा और तकनीक के साथ आधुनिक जीवन ‘सेरेनिटी हिल्स’ में निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सात-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिसमें 24×7 सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल डोर लॉक और एक्सेस-कंट्रोल्ड प्रवेश द्वार शामिल हैं। परिसर में ईवी फास्ट-चार्जिंग सुविधा, हब-लेस पाइपिंग, सुरक्षित फायर ज़ोनिंग, केंद्रीय जल-शोधन प्रणाली और उपयोग में आसान विज़िटर मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ये सभी व्यवस्थाएँ निवासियों के लिए एक सुरक्षित, सुचारु और तनाव-मुक्त जीवन अनुभव सुनिश्चित करती हैं। सतत विकास के नए मानक यह प्रोजेक्ट IGBC प्लेटिनम-रेटेड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के सिद्धांतों पर आधारित है। आम क्षेत्रों के लिए सोलर पीवी सिस्टम, मॉड्यूलर वर्षा जल संचयन, एडवांस्ड सीवेज ट्रीटमेंट, ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर, और ऊर्जा-कुशल ग्लेज़िंग यहाँ लागू किए गए हैं। लो-फ्लो फिटिंग्स और प्रत्येक अपार्टमेंट में अलग जल मीटरिंग सिस्टम पानी के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देता है। पूरा परिसर NBC 2016 और अन्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन करता है तथा भूकंप क्षेत्र 4 के अनुरूप है। लैंडस्केप्ड ज़ोन और शैडेड डेक्स हवा की गुणवत्ता और थर्मल कम्फर्ट को बढ़ाते हैं, जबकि टावर्स को स्थानीय हवा के दबाव के अनुसार संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाया गया है। स्पेस, लाइट और लग्ज़री पर केंद्रित निवास एमार इंडिया की डिज़ाइन फिलॉसफी के अनुरूप, ‘सेरेनिटी हिल्स’ के हर टॉवर को संतुलित और कार्यात्मक जीवन-पर्यावरण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। प्रत्येक टॉवर में 5.5 मीटर ऊँची भव्य लॉबी और चार अपार्टमेंट-प्रति-कोर लेआउट है, जिससे प्राइवेसी और एक्सक्लूसिव रहने का अनुभव बेहतर होता है। अपार्टमेंट्स में विस्तृत बालकनी, 10 फीट ऊँची छतें, फुल-हाइट कॉर्नर ग्लेज़िंग, और अलग सर्विस एंट्री जैसी विशेषताएँ शामिल हैं, जो आराम, सौंदर्य और स्टाइल का सुंदर संतुलन प्रस्तुत करती हैं। अपार्टमेंट्स की मुख्य विशेषताएँ: 1. सभी 4BHK यूनिट्स का दृश्य सेंट्रल ग्रीन्स की ओर खुलता है 2. 4BHK और बड़े 3BHK (3BHK-L) में मास्टर बेडरूम के लिए अलग निजी बालकनी 3. कई कमरों को जोड़ती हुई लंबी बालकनी, जिससे लिविंग स्पेस दृश्य रूप से बड़ा महसूस होता है 4. मल्टीपर्पज़ निच — जिसे लॉन्ड्री, पूजा कक्ष या स्टोरेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है 5. तीन तरफ़ खुला लेआउट, जिससे प्राकृतिक रोशनी और क्रॉस वेंटिलेशन उत्कृष्ट मिलता है 6. 90% से अधिक यूनिट्स में फुल-हाइट कॉर्नर विंडोज़, जिससे बाहरी दृश्य स्पष्ट और खुला रहता है 7. अपार्टमेंट की एंट्री को एंटे स्पेस से डिज़ाइन किया गया है, जिससे लिफ्ट लॉबी से सीधी नजर न आए और गोपनीयता बनी रहे 8. यूनिट्स को इस प्रकार प्लान … Read more