samacharsecretary.com

संजय दत्त की ‘वास्तव 2’ पर बड़ा अपडेट, सीक्वल पर काम शुरू

1999 में रिलीज हुई फिल्म वास्तव: द रियलिटी को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था. उसमें संजय दत्त ने रघुनाथ 'रघु' नामदेव शिवलकर का दमदार किरदार निभाया था. फिल्म ने एक्टर को अलग ही पहचान दिलाई थी. अब संजय दत्त ने रिवील किया कि इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है. 24 अप्रैल 2026 को खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने ऑफिशियली बताया कि वो वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके कोई और मशहूर किरदार भी वापसी करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया. वास्तव 2 पर क्या बोले संजय दत्त? रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त ने कहा कि वास्तव 2 पर काम चल रहा है. साथ ही उन्होंने मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा- हम वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जहां तक मुन्ना भाई का सवाल है, इसके लिए आपको राजकुमार हिरानी से पूछना होगा. राजू, प्लीज मुन्ना भाई फिर से बनाओ. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर मुन्ना भाई की वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. ‘खलनायक’ की कास्टिंग की कहानी इसी दौरान फिल्ममेकर सुभाष घई ने खलनायक की कास्टिंग से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी शेयर की. उन्होंने बताया- जब मैंने खलनायक पर काम शुरू किया, तो इंडस्ट्री में इसकी चर्चा होने लगी. कई स्टार्स मुझसे मिलने आए और फिल्म में काम करने की इच्छा जताई. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मेरे दिमाग में पहले से ही एक एक्टर है. उन्होंने संजय दत्त को बुलाकर कहानी सुनाई, जिस पर संजय ने कहा- सर, मुझे आप पर भरोसा है. हम ये फिल्म करेंगे. ये फिल्म 90 के दशक की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बनी, जिसमें संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी थे. जेल में आया ‘खलनायक 2’ का आइडिया संजय दत्त ने बताया कि खलनायक रिटर्न्स का आइडिया उन्हें 90 के दशक में जेल के दौरान आया था. उन्होंने कहा- जेल में मैं म्यूजिक बजाता था और कैदी सिर्फ खलनायक के गाने सुनना चाहते थे. मैंने उनसे पूछा कि अगर खलनायक दोबारा बने, तो कौन देखना चाहेगा? सभी 4000 कैदियों ने एक साथ कहा कि वो इसे देखना चाहेंगे. उन्होंने आगे बताया- मैंने उनसे फिल्म के लिए आइडिया लिखकर देने को कहा. मुझे 4000 पन्ने पढ़ने पड़े. उनमें से एक आइडिया मुझे बहुत पसंद आया. बाद में पैरोल पर बाहर आने के बाद उन्होंने सुभाष घई को वो आइडिया सुनाया, जिसे सुनकर वो भी उत्साहित हो गए और बोले कि ये फिल्म बननी चाहिए. हाल ही में संजय दत्त फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में नजर आए थे. अब उनकी 'आखिरी सवाल' रिलीज होने वाली है.  

माइकल जैक्सन बायोपिक का भारत में धमाका, दो दिनों में 10.5 करोड़ का कलेक्शन

माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में कितना तगड़ा रहा है, इसके गवाह तो हम सब रहे हैं. इसलिए ये अनुमान लगाना किसी के भी लिए मुश्किल नहीं था कि 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक को इंडिया में बहुत सॉलिड रिस्पॉन्स मिलने वाला है. मगर ये रिस्पॉन्स इतना तगड़ा होगा, ये शायद किसी ने नहीं सोचा था! शुक्रवार को रिलीज हुई ये बायोपिक माइकल, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. पहले से थिएटर्स में भीड़ जुटा रही कई बड़ी फिल्मों के बीच भी माइकल इंडिया में धमाका करने में कामयाब हुई है. इंडिया में माइकल का जलवा माइकल जैक्सन की बायोपिक का क्रेज गुरुवार शाम से नजर आने लगा था, जब इसने प्रीव्यू शोज से ही करीब 1.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. शुक्रवार को कमाए 3.70 करोड़ के साथ माइकल का टोटल ओपनिंग कलेक्शन 5 करोड़ से ज्यादा रहा. 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई माइकल लगातार जमकर दर्शक जुटा रही है. शनिवार को फिल्म ने एक शानदार जंप के साथ बता दिया है कि माइकल का क्रेज इंडिया में कितना तगड़ा है. सैकनिल्क के अनुसार माइकल ने शनिवार को 5.10 करोड़ कलेक्शन किया है. ये शुक्रवार के मुकाबले ऑलमोस्ट 40% का जंप है. जनरली ऐसा तब होता है जब फिल्मों के शोज बढ़ाए जाते हैं. लेकिन माइकल के मामले में ये फैक्टर भी बहुत बड़ा नहीं है. शुक्रवार को इसके शोज 3000 से थोड़े ज्यादा थे और शनिवार को 3200 से थोड़े कम. ये साफ है कि माइकल के शोज में शुक्रवार से ज्यादा भीड़ शनिवार को नजर आई. पेड प्रीव्यूज मिलाकर माइकल ने दो दिनों में इंडिया में 10.5 करोड़ नेट कलेक्शन कर डाला है. माइकल का ये इंडिया कलेक्शन इसलिए दमदार है क्योंकि ये कई बड़ी फिल्मों के बीच थिएटर्स में पहुंची है. महीने भर से ज्यादा पुरानी धुरंधर 2 को अभी भी अच्छे दर्शक मिल रहे हैं. दूसरे हफ्ते में चल रही अक्षय कुमार की भूत बंगला भी जमकर भीड़ जुटा रही है. हॉलीवुड की दो फिल्में प्रोजेक्ट हेल मैरी और द ममी को ऐसा रिस्पॉन्स मिला है कि कोई भी थिएटर इनके पहले से सेट शोज हटाकर नई फिल्म नहीं लगाना चाहेगा. मगर फिर भी माइकल ने जनता को इतना इंप्रेस कर दिया है कि इतनी फिल्मों के बीच ये तगड़ी कमाई कर रही है. ये इंडिया में माइकल जैक्सन के जादू का कमाल है.

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है. अक्षय-प्रियदर्शन के कॉमेडी रीयूनियन ने जनता को थिएटर्स में खींचने का पूरा प्रबंध कर रखा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वर्किंग डेज में भी भूत बंगला दमदार बनी रही और अब दूसरे वीकेंड में भी धमाके कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार एक हफ्ता बिताने के बाद, शुक्रवार से इस फिल्म ने दमदार तरीके से दूसरा हफ्ता स्टार्ट किया. लेकिन शनिवार को तो भूत बंगला फिर से धाकड़ मोड में आ गई. शनिवार सुबह से ही जनता ने इस फिल्म के टिकट धड़ाधड़ उठाने शुरू कर दिए. ऑडियंस में ऐसी एक्साइटमेंट थी कि एक ही दिन में फिल्म का कलेक्शन डबल हो गया. भूत बंगला का तगड़ा जंप शुक्रवार को वीकेंड की शुरुआत होती है लेकिन दिन में तो लोग नौकरियों पर ही रहते हैं. इसलिए कलेक्शन गुरुवार से थोड़ा सा ही बेहतर हुआ, मगर ये दिखने लगा था कि शाम के शोज से जनता में भूत बंगला के टिकटों की डिमांड बढ़ रही है. शुक्रवार को भूत बंगला ने ऑलमोस्ट 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को भूत बंगला ने असली वीकेंड धमाका किया. ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भूत बंगला की कमाई में 90% तक का जंप आया है. यानी कलेक्शन करीब दोगुना होकर 11 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. अब 9 दिन में भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 111 करोड़ रुपये के करीब है. सुपरहिट बनने के रास्ते पर भूत बंगला संडे को एक बार फिर से भूत बंगला के कलेक्शन में अच्छा जंप आने का अनुमान है. इस जंप के साथ 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 125 करोड़ के बहुत करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का रिपोर्टेड बजट 110-120 करोड़ बताया गया है. यानी पहले 10 दिनों में ही अक्षय की फिल्म ने अपना बजट सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से ही पूरी तरह रिकवर कर लिया है. अभी अगले दो हफ्तों तक भूत बंगला के सामने कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं आने वाली जिसके आने से इसके कलेक्शन पर असर पड़े. इसलिए अक्षय की फिल्म कम से कम 150 करोड़ नेट कलेक्शन तक तो आराम से पहुंचेगी. एक लंबे समय बाद अक्षय की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह हिट होने जा रही है.

भोपाल गैस त्रासदी से लेकर आपातकाल तक,रघु राय ने कैमरे में कैद किया भारत का इतिहास

नई दिल्ली भारत के विविध रूपों को अपने कैमरे में कैद करने वाले देश के प्रख्यात छायाकारों (फोटोग्राफर) में से एक रघु राय का रविवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. रघु राय के बेटे एवं छायाकार नितिन राय ने बताया ‘‘पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें राहत मिलने लगी थी. फिर कैंसर पेट तक फैल गया, जो ठीक हो गया. हाल में यह मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उन्हें उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी थीं.'' रघु राय के परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और तीन बेटियां- लगन, अवनि और पूर्वाई हैं. उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम चार बजे लोधी श्मशान में किया जाएगा. रघु राय का जन्म 18 दिसंबर 1942 को पंजाब के झंग (पाकिस्तान वाले हिस्से) में हुआ था. उन्होंने फोटोग्राफी पर कई किताबें भी लिखी थीं. रघु राय का भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता (Photo Journalist) में करियर 5 दशक से भी ज्यादा रहा है. उन्होंने आपातकाल से लेकर भोपाल गैस त्रासदी को अपने कैमरे में कैद किया था. इसके अलावा उन्होंने देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को भी अपने कैमरे में उतारा था. उनकी ली हुई आज भी कई ऐतिहासिक तस्वीरें ऐसे ही हैं, जो महज फोटो नहीं बल्कि एक जीवंत दस्तावेज मानी जाती हैं. भोपाल त्रासदी की यह तस्वीर नहीं भूल सकता कोई उनकी भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) की वह तस्वीर तो कई भी नहीं भूल सकता जो उन्होंने 4 दिसंबर 1984 को ली थी. यह उस समय की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी. जब यह फोटो सामने आई तो पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. अगर भी कोई तस्वीर देखता है तो वह उस वक्त के हादसे के दर्द को बयान करती है. रघु द्वारा ली गई भोपाल त्रासदी की इस तस्वीर को बाद में स्‍वतंत्र फोटो जर्नलिस्‍ट पाब्‍लो बार्थोलमियो कलर इमेज के साथ नया रूप दे दिया था. 42 साल भी ताजा लगते हैं गैस त्रासदी के जख्म भोपाल में यूनियन कार्बाइड लिमिटेड (Union Carbide Limited Fctory) नाम की एक फैक्ट्री थी, जहां कीटनाशक दवाओं का निर्माण किया जाता था. फैक्ट्री स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया हुआ करती थी. दो दिसंबर 1984 को कर्मचारी अपनी रात की ड्यूटी पर थे. इसी बीच संयंत्र से खतरनाक गैस (मिथाइल आइसोसाइनेट) का रिसाव शुरू हो गया. टैंक नंबर 610, जहां सबसे पहले गैस रिसाव हुआ. बताया जाता है कि इसी टैंक से निकली गैस पानी से मिल जाने की वजह से बहुत जल्द भोपाल के एक हिस्से को अपने आगोश में लपेट लिया. 3 दिसंबर की सुबह, पूरी दुनिया को इस प्रलय के बारे में पता चला और उन्हें यकीन नहीं हुआ. इस हादसे में तुरंत लगभग 3000 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग हमेशा के लिए शारीरिक रूप से कमजोर हो गए.

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने भारत में की धमाकेदार ओपनिंग

माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में गली-गली, उन बच्चों की शक्ल में मौजूद है जो चलते-फिरते 'मून वॉक' की कोशिश करते रहते हैं. बिना माइकल के डांस स्टाइल को कॉपी किए इंडिया में किसी को डांसर नहीं माना जाता. इसलिए ये अनुमान सभी को था कि पॉप के किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल, इंडिया में खूब पॉपुलर होगी. इन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए शुक्रवार को रिलीज हुई माइकल ने इंडिया में धमाकेदार ओपनिंग की है. माइकल आते ही, इस साल इंडिया में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. माइकल की शानदार ओपनिंग इंडिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज ही मिले. फिल्म को इंडिया में माइकल की पुरानी फैन फॉलोइंग का भी फायदा मिलना ही था. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि रिलीज से पहले, गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज से ही माइकल ने इंडिया में करीब 1.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. शुक्रवार को माइकल ने इंडिया में 3.80 करोड़ नेट ओपनिंग कलेक्शन किया है. खास बात ये है कि एक महीने से ज्यादा पुरानी धुरंधर 2 अभी भी थिएटर्स में डटी हुई है. हॉलीवुड की लिमिटेड रिलीज प्रोजेक्ट हेल मैरी भी थिएटर्स में टिकी हुई है. और पिछले हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी जमकर कमाई कर रही है. इसलिए माइकल को शोज बहुत ज्यादा नहीं मिले. शुक्रवार को इस फिल्म के करीब तीन हजार शोज ही पूरे इंडिया में चले और इन शोज में ही माइकल ने शानदार ओपनिंग की. जबकि शुक्रवार को ही साढ़े आठ हजार से ज्यादा शोज में चली भूत बंगला ने 6 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है. इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि माइकल को इंडिया में कितना तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. ये 2026 में हॉलीवुड की इंडिया में सबसे बड़ी ओपनिंग भी है. माइकल से पहले प्रोजेक्ट हेल मैरी ने इंडिया में 2.25 करोड़ और द ममी ने 2 करोड़ ओपनिंग कलेक्शन किया था. इस साल इंडिया में चल रही हॉलीवुड की पार्टी 2026 के पहले 4 महीनों में ही हॉलीवुड के लिए माइकल, इंडिया में तीसरी बड़ी हिट बनने के रास्ते पर है. इंडिया में हॉलीवुड की कामयाबी का राज रिलीज की स्ट्रेटेजी में छुपा है. बड़े स्टूडियोज की ये फिल्में बहुत ज्यादा स्क्रीन की डिमांड करके देसी फिल्मों के सामने नहीं आतीं. मेकर्स इन्हें अपनी टारगेट ऑडियंस यानी शहरी इलाकों के उन थिएटर्स में रिलीज करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जहां पहले से इंग्लिश फिल्मों को ऑडियंस मिलती रही हो. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहर हॉलीवुड के लिए मेन टारगेट रहते हैं. धुरंधर 2 के अगले हफ्ते रिलीज हुई साइंस-फिक्शन हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी, इस लिमिटेड रिलीज के भरोसे ही इंडिया पहुंची. ये फिल्म अभी भी थिएटर्स में दमदार बनी हुई है और 60 करोड़ से ज्यादा कमाकर इंडिया में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. पिछले हफ्ते आई द ममी 8 दिन में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी है. माइकल ने तो शुक्रवार को सिर्फ शुरुआत की है. जनता का रिस्पॉन्स देखने के बाद इसके शोज भी बढ़ाए जाएंगे और शनिवार-रविवार को कलेक्शन में जंप देखने को मिलेगा. अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि माइकल इंडिया में कितनी बड़ी हिट साबित होती है.

सोनाली राऊत का बड़ा दाव,विजय माल्या ने बनाया कई एक्ट्रेसेस का करियर

भारतीय करोबारी विजय माल्या कई हजार करोड़ का घपला करके लंदन भाग गए हैं. माल्या सालों से इंडिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी बातें होती हैं. एक्ट्रेस सोनाली राऊत ने भी उन्हें लेकर कई दावे किए हैं. सोनाली का कहना है कि विजय माल्या ने कई बॉलीवुड हसीनाओं के करियर बनाए हैं. ये भी बताया कि वो असल जिंदगी में कैसे शख्स हैं. माल्या ने बनाया करियर मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली राऊत हाल ही में बिग बॉस मराठी सीजन 6 में नजर आईं. शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने साफ-सफाई को लेकर मेकर्स की पोल खोली. उन्होंने बताया कि बिग बॉस हाउस में गंदगी की वजह से उन्हें स्किन एलर्जी हो गई. सोनाली से पूछा गया कि क्या बचपन से ही हाइजिन को लेकर यही रवैया रहा है. फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नहीं. मैंने ये सब विजय माल्या से सीखा है. वो कहती हैं कि जब मैंने किंगफिशर कैलेंडर किया, तो मैं डॉक्टर विजय माल्या से मिली. वो एक क्लासी शख्स हैं, जिन्हें पार्टी करना आता है. किंगफिशर कैलेंडर शूट के दौरान मैं टॉप क्लास के लोगों से मिली. मैं विजय माल्या से बहुत प्रभावित थी. वो बहुत क्लासी और दरियादिल इंसान हैं. उनकी उपस्थिति बहुत स्ट्रॉन्ग है. वो देना जानते हैं. उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे. जो बोला कर दिया. वो पूछते हैं कि बताओ और क्या करना है. किंगफिशर की वजह से हमारे करियर बने हैं. बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है. इससे दीपिका और कटरीना जैसी बहुत सारी एक्ट्रेस फेमस हुई हैं. सोनाली कहती हैं कि विजय माल्या ने बहुत सारी हीरोइनों का करियर बनाया है. सोनाली ने ये भी बताया कि कैलेंडर शूट से पहले बहुत सारी बातों का ख्याल रखा जाता था.   कैलेंडर के लिए कैसे होता था बिकिनी शूट सोनाली कहती हैं कि ये बिकिनी कैलेंडर था, तो आपको बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना होता है. मैं किंगफिशर कैलेंडर का पार्ट थी. हमें तीन महीने पहले फिटनेस, स्किन केयर, सबकी ट्रेनिंग दी गई. उनकी तरफ से जिम दिया जाता था. बालों का ख्याल रखना है. क्या खाना है, कैसे रहना है. कैसे बात करना है. मैंने सब विजय माल्या से ही सीखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें किंगफिशर कैलेंडर के शूट का ऑफर आया तब वो चबी थीं. उन्होंने कहा कि तब मैं चबी थी, लेकिन तीन महीने में मेरा सारा मोटापा खत्म हो गया. मैं बेस्ट ट्रेनर के पास गई, ये सब विजय माल्या की वजह से हो पाया. वो सारी चीजों की देखरेख करते थे. उनसे सीखा है कि खुद की वैल्यू कैसे करनी है.

लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक, OTT रिलीज पर विवाद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार उसने किसी को धमकाया नहीं है, बल्कि उसकी जिंदगी पर एक डॉक्यू सीरीज बनी है. जिसका नाम है- लॉरेंस ऑफ पंजाब. इसे 27 अप्रैल को जी5 पर रिलीज किया जाना है. लेकिन इससे पहले इस डॉक्यू सीरीज पर रोक लग गई है. लॉरेंस की सीरीज पर बवाल पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने X पर इस संदर्भ में एक वीडियो शेयर किया है है. कैप्शन में उन्होंने लिखा- पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ((MoIB) को लेटर लिखा था. उन्होंने आईटी एक्ट सेक्शन 69 के तहत 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की. मंत्रालय ने इस अपील पर सख्त एक्शन लेते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार, लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने का निर्देश दिया गया है. वीडियो में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि इस सीरीज में लॉरेंस के कुख्यात कामों को ग्लोरिफाई किया गया है. पंजाब पुलिस पूरी तरह से राज्य में शांति और सौहार्द बनाकर रखना चाहती है. इस तरह की किसी भी एक्टिविटी को मंजूरी नहीं मिलेगी, जिससे शांति भंग हो. दूसरी तरफ, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज की रिलीज को रोकने की मांग की थी. उनका कहना था कि सीरीज में लॉरेंस का महिमामंडन किया गया है. क्राइम और गैंगस्टर कल्चर को ग्लोरिफाई करना यूथ के दिमाग पर खतरनाक असर छोड़ सकता है. वो क्राइम करने की दिशा में खुद को मोड़ सकते हैं. मेकर्स ने क्या दी दलील? डॉक्यू सीरीज को बैन किए जाने की मांग पर इसके डायरेक्टर राघव दर का भी रिएक्शन आया है. बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में उन्होंने कहा- लॉरेंस ऑफ पंजाब को हमेशा सिर्फ एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा समझा गया था. इस सीरीज के जरिए हमारा मकसद बस यही बताना था कि क्यों लोग खुद की ऐसी पहचान बनाते हैं. उनके आसपास का मौहाल क्या होता है, कौन सी चीज उन्हें इंफ्लुएंस करती है. किस सिस्टम की वजह से वो गैंगस्टर बनते हैं. ये भी बताना जरूरी था कि ऐसी जर्नी अपने पीछे क्या छोड़कर जाती है. इस सीरीज के जरिए हमने एक ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश की है जो जानकारी देती है और इंसान के इमोशंस से गहराई से जुड़ी है. विवादों का दूसरा नाम है लॉरेंस गैंगस्टर लॉरेंस का बीते सालों में दबदबा बढ़ा है. वो और उसका साथी गोल्डी बराड़ मिलकर बॉलीवुड सेलेब्स को धमका रहे हैं. लॉरेंस बीते कई सालों से सलमान खान के पीछ पड़ा है. एक्टर के 1998 में काले हिरण शिकार केस को लेकर वो गुस्साया है. क्योंकि उसका बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है. जबसे सलमान का इस केस में नाम आया है लॉरेंस दबंग खान को टारगेट कर रहा है. आए दिन सलमान खान और उनके करीबियों को लॉरेंस अपना निशाना बना रहा है. लॉरेंस ने सलमान के अलावा, कपिल शर्मा, एपी ढिल्लन, रणवीर सिंह, पवन सिंह, बी प्राक, बादशाह, रोहित शेट्टी को धमकाया है. बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला की मौत के पीछे लॉरेंस का हाथ बताया गया है. सबसे मजेदार बात ये है कि पंजाब का रहने वाला लॉरेंस जेल से आपराधिक साजिश रच रहा है. वो सलाखों के पीछे रहकर हत्याओं, धमकियों और फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है.

टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

  हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉप गन’ को रिलीज हुए इस साल 40 साल पूरे हो जाएंगे। अब इस मौके पर भारत में ‘टॉप गन’ फिर से रिलीज होगी। खुद मेकर्स न इसकी घोषणा की है। 15 मई को होगी री-रिलीज पैरामाउंट पिक्चर्स ने आज यह घोषणा की कि वह 1986 की ब्लॉकबस्टर फिल्म और इसके 2022 के सीक्वल ‘टॉप गन: मैवरिक’ को एक विशेष एक सप्ताह के लिए सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टॉम क्रूज के पीट 'मैवरिक' मिशेल को 15 मई से एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा। 1986 में रिलीज हुई ‘टॉप गन’ की ऐसी है कहानी 1986 में रिलीज हुई ‘टॉप गन’ सुपरहिट थी। फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीन, एयरिय बैटल्स व डॉगफाइट्स और अमेरिकी वायु सेना के पायलटों की ग्लैमरस जिंदगी को दिखाया है। यह फिल्म टॉप गन के नाम से मशहूर फाइटर वेपन्स स्कूल में नौसेना के प्रतिभाशाली पायलटों के एक ग्रुप की कहानी है, जो बेस्ट बनने की होड़ में अपने विमानों और एक-दूसरे की क्षमताओं की चरम सीमा तक पहुंच जाते हैं। दिवंगत टोनी स्कॉट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वैल किल्मर, एंथनी एडवर्ड्स, केली मैकगिलिस, मेग रयान और टॉम स्केरिट ने सहायक भूमिकाएं निभाईं। इस फिल्म ने टॉम क्रूज को सुपरस्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई। 36 साल बाद आया सीक्वल, अब आएगा पार्ट 3 टॉम क्रूज 36 साल बाद ‘टॉप गन: मैवरिक’ के रूप में कॉकपिट में लौटे। सीक्वल में तीस से अधिक साल की सेवा के बाद मैवरिक टॉप गन में लौटते हैं और नए ग्रेजुएट्स की एक टुकड़ी को एक खास मिशन के लिए ट्रेनिंग देते हैं। ‘टॉप गन: मैवरिक’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और 2022 की नंबर 1 फिल्म और पैरामाउंट पिक्चर्स के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। ‘टॉप गन: मैवरिक’ का निर्देशन जोसेफ कोसिनस्की ने किया था और इसमें टॉम क्रूज के अलावा टेलर, जेनिफर कोनेली, जॉन हैम, ग्लेन पॉवेल, मोनिका बारबारो, लुईस पुलमैन, एड हैरिस और वैल किल्मर जैसे कलाकार नजर आए हैं। हाल ही में इस फ्रैंचाइजी की तीसरे पार्ट की घोषणा की गई है, जिसमें टॉम क्रूज की वापसी तय है।  

वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

शोबिज में कई ऐसे चहरे हैं जो आज सक्सेसफुल हैं. करोड़ों के एम्पायर के मालिक हैं. लेकिन उन्होंने ये मुकाम सालों के संघर्ष के बाद हासिल किया है. ऐसा ही एक नाम वासु भगनानी का है. वो बॉलीवुड के टॉप प्रोड्यूसर्स में गिने जाते हैं. लेकिन एक वक्त वो भी था जब वो फुटपाथ पर साड़ी बेचा करते थे. फर्श से अर्श तक की उनकी ये जर्नी इंस्पायरिंग है. वासु पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं. उनके बैनर तले कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और बीवी नंबर 1 जैसी फिल्में बनी हैं. कमर्शियल बॉलीवुड को खड़ा करने में उन्होंने दशकों लगाए हैं. उनकी कंपनी ने बीते सालों में 40 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की हैं. जिंदाबाद पॉडकास्ट संग बात करते हुए वासु ने अपने स्ट्रगल, बिजनेस वेंचर्स और उस पल के बारे में बताया जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलकर रख दी.   वासु की मुश्किल जर्नी उन्होंने कहा, मैं फुटपाथ पर साड़ियां बेचा करता था. 13 साल की उम्र में जो लड़का सड़क पर साड़ियां बेचता था, वो आज यहां पहुंच गया. ये जर्नी मुझे और मेरे बच्चों को हमेशा याद रहेगी. उस समय मेरा परिवार कोलकाता में रहता था, वहां कम मौके मिलते थे. हम कोलकाता में चार भाई थे, वहां लिमिटेड ऑप्शन थे. इसलिए हमने सोचा कि एक भाई दिल्ली जाना चाहिए. ये फैसला टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. मैंने दिल्ली जाकर प्रीत विहार में एक छोटा सा प्लॉट खरीदा. इसी तरह आनंद विहार जैसे इलाकों में प्लॉट खरीदे, विला बनाए और बेच दिए. फिर शकरपुर में एक बिल्डिंग है, जिसे वीआईपी बिल्डिंग बुलाते हैं, उसे मैंने 4 महीने में बनाकर खड़ा किया. ''वहां से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हुआ. कोलकाता में हमारा साड़ियों का काम था. लेकिन मुंबई ने मेरी जर्नी को बदला. होली के समय हम मुंबई आए और कभी दिल्ली वापस नहीं गए. ये किस्मत थी. मैंने कभी नहीं सोचा था मुंबई में सैटल हो जाऊंगा. होली पर मुंबई आया. फिर यहीं रह गए, प्लॉट खरीदा और कंस्ट्रक्शन शुरू किया. तेजी से बिजनेस फैला. मैंने तीन-चार साल में 12-15 बिल्डिंग बना दी थीं. काम को बढ़ाया, फिर ऑडियो कैसेट बनाने का काम शुरू किया.'' मैंने 10,000 से शुरू किया, वहां से वो टॉप कंपनियों में शुमार हो गई. हम रोजाना तीन लाख पीस बनाते थे, जिसे भारत में आज तक किसी ने नहीं बनाया. वासु इसके बाद फिल्म लाइन में आए. मूवी आंखें देखने के बाद उनकी लाइफ में टर्निंग पॉइंट आया. घर आकर उन्होंने कहा कि डेविड (डेविड धवन) और गोविंदा को साइन करना है. अगली सुबह पैसे लेकर उनके पास पहुंचे और फिल्म साइन कर ली. सालों में भगनानी ने ढेर सारी फिल्में प्रोड्यूस कीं. उनके बैनर की हालिया रिलीज मूवी मिशन रानीगंज, गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां हैं. सफल फिल्मों के बीच वासुको फिल्म पिटने पर नुकसान भी झेलना पड़ा है. फिर भी वो इस फील्ड में डटे रहे. उनकी पिछली रिलीज मूवी बड़े मियां छोटे मियां (2024) बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हुई.

सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान जब भी कोई फिल्म लाते हैं, तो वह सिर्फ एक रिलीज नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए किसी त्योहार की तरह होती है. सलमान और 'ईद' का रिश्ता इतना गहरा है कि फैंस को हर साल इस मौके पर भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब एक्टर ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. इस बार सलमान ने सीधे साल 2027 की प्लानिंग कर ली है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ईद 2027' के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सलमान खान की इस नई फिल्म की सबसे खास बात इसकी टीम है. इस बार भाईजान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली और दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ हाथ मिलाया है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को वर्किंग टाइटल 'SVC63' दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी. सलमान खान का अंदाज वायरल सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट शेयर करने के साथ ही अपने फैंस के लिए एक मजेदार और सस्पेंस भरा मैसेज भी लिखा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'थोड़ी दूर की सोच चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई. चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा. धैर्य, थोड़ा सा सबर. मेरे जितना वह इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है… हाहा.' अब सलमान का यह बेबाक अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है और लोग अभी से 2027 की ईद का इंतजार करने लगे हैं. वहीं ईद पर सलमान खान की फिल्मों का जो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 2027 की यह रिलीज भी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. दिल राजू कर रहे प्रोड्यूस इस मेगा प्रोजेक्ट को दिल राजू, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने 60 से ज़्यादा फिल्में बनाई हैं. उन्हें 'महर्षि' और 'सथमानम भवति' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं. वामशी पैडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी ने पहले भी 5 फिल्मों में साथ काम किया है, और बॉक्स ऑफिस पर उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है.