samacharsecretary.com

रामलला के दर्शन को अयोध्या आए गुयाना के उपराष्ट्रपति, तीन घंटे का रहेगा राम मंदिर परिसर में प्रवास

अयोध्या भारत और गुयाना के सांस्कृतिक रिश्तों के बीच एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार सुबह अयोध्या पहुंचें। उनका निजी विमान सुबह 9:40 बजे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद उप राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। वे करीब 11:15 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। वे मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। डॉ. जगदेव लगभग तीन घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें निर्माण की प्रगति और भावी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दर्शन और निरीक्षण के बाद उप राष्ट्रपति सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

मिट्टी की महक ने बुलाया वतन: ब्रिटेन के AI मंत्री की 23 साल बाद बिहार वापसी

मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्म और भारत पर लगभग दो सदी तक राज करने वाले देश युनाइटेड किंगडम में आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस विभाग के मंत्री। सुनने में ख्वाब जैसा लगता है पर इसे सच कर दिखाया है कनिष्क नारायण ने। दिल्ली में एआई समिट में इंगलैंड का प्रतिनिधित्व करने आए तो बिहार की धरती पटना खींच लाई। शाही लीची और आम की महक के दीवाने कनिष्क नारायण अपनी जन्मस्थली मुजफ्फरपुर आए हैं जहां से अपनी पहचान बनाने वे मात्र 12 साल की उम्र में दिल्ली के रास्ते लंदन रवाना हुए थे। उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की। 23 साल बाद बिहार पहुंचे कनिष्क प्रदेश की तरक्की और बदली हुई सूरत देखकर वे काफी प्रसन्न हैं। पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने मिथिला संस्कृति में उनका स्वागत किया। कनिष्क नारायण मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना अंतर्गत छाता चौक के पास रहता है। उनके चाचा जयंत कुमार एसकेजे लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल थे। नवंबर 1989 में मुजफ्फरपुर में जन्मे कनिष्क नारायण ने पढ़ाई की शुरुआत शहर के प्रभात तारा स्कूल से की। उनके पैत्रिक गांव वैशाली ज़िले के गोरौल में है। उनके दादाजी कृष्ण कुमार मुज़फ़्फ़रपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के अध्यक्ष रहे। बाद में परिवार दिल्ली गया और फिर लगभग 12 वर्ष की आयु में वे अपने माता-पिता के साथ इंगलैंड चले गए और वेल्स में जाकर बस गए। ब्रिटेन में उन्होंने कार्डिफ़ के स्कूल में पढ़ाई की और फिर छात्रवृत्ति के आधार पर Eton College में दाख़िला पाया। आगे चलकर उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की। बाद में एमबीए करने अमेरिका चले गए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेश मैनेजमेंट कोर्स किया। कनिष्क बताते हैं कि वह 18 वर्ष की उम्र में लेबर पार्टी से जुड़ गए। राजनीति में आने से पहले कनिष्क ने ब्रिटिश सिविल सर्विस जॉइन किया। वे कैबिनेट ऑफिस में एडवाइजर के तौर पर सेवा देते रहे। पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काफी काम किया। 4 जुलाई 2024 को कनिष्क नारायण वेल्स लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सांसद चुने गए। उनकी गिनती वेल्स से चुने जाने वाले पहले भारतीय-मूल के सांसदों में होती है। सितंबर 2025 में उन्हें ब्रिटेन सरकार में एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री बनाया गया। उन्होंने AI पॉलिसी, ऑनलाइन सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बौद्धिक संपदा और एमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में उन्होंने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 23 साल बाद बिहार आया तो पाया कि यह राज्य बहुत बदल गया है। राज्य में काफी तरक्की हुई है। मुजफ्फरपुर की लीची और आम का स्वाद उन्हें याद है। अभी तो इसका सीजन नहीं है पर घर के लोगों से मिलने मुजफ्फरपुर आए हैं। स्थानीय एसकेजे लॉ कॉलेज में उन्होंने छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया

रायपुर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता, मुख्यमंत्री ने सभी का किया आभार व्यक्त मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री  साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता मती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री  साय के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस विशेष अवसर पर बगिया स्थित  राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, उनकी माताजी मती जसमनी देवी, धर्मपत्नी मती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत कथा का श्रवण किया तथा ईश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के आगमन से पूर्व ही उनके गृहग्राम बगिया स्थित गृहनिवास में उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों में मुख्यमंत्री से भेंट करने और उन्हें शुभकामनाएं देने को लेकर विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक मती गोमती साय एवं मती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य  कृष्ण कुमार राय सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधिगण,  जनप्रतिनिधि, कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, आईजी  दीपक कुमार झा, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह तथा अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट में जिले का नाम रोशन कर चुकी छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान की क्रिकेट किट क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट प्रदान किया। छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें। पारंपरिक परिधान में आए पहाड़ी कोरवा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई बगीचा से आए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पहाड़ी कोरवा समाज के सदस्य अपने पारम्परिक वेशभूषा एवं तीर-धनुष के साथ उपस्थित हुए, जिससे उनकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक दिखाई दी।मुख्यमंत्री  साय ने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस पर पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में उनके क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य संचालित हो रहे हैं तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उनके गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और उनके क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

गांव में बैठकर चला रहे थे साइबर ब्लैकमेल गैंग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 शिवपुरी शिवपुरी के करैरा और पिछोर के गांवों में बैठे अनपढ़ व सामान्य पढ़े लिखे लोग देश भर में ऑनलाइन चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। भोपाल से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला शामिल है, एक आरोपित उत्तर प्रदेश के झांसी का है। गिरोह शिवपुरी के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने कुल 80 बैंक खाते ट्रेस किए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम निवासी झांसी, अंगद लोधी पुत्र पेज सिंह लोधी निवासी कुंडलपुर, सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम तिंधारी गिरोह के सरगना और हैंडलर हैं। शेष सभी आरोपित दलाल हैं। ब्लैकमेलिंग का पैसा दलालों के खाते में आता था और इसके बाद उस पैसे में से 80 से 90 प्रतिशत पैसा हैंडलर के खातों में चला जाता था। साइबर पुलिस की टीम ने कुल 80 बैंक खाते ट्रेस किए हैं, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के अनुसार पुलिस अभी तक आधे खातों की पड़ताल कर चुकी है, जिनमें करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। ऐसे करता था ब्लैकमेल व डिजिटल अरेस्ट महिलाओं के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाकर अश्लील चैट और वीडियो कॉल गिरोह कराता था। कॉल और चैट की रिकॉर्डिंग कर बाद में पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ितों को ब्लैकमेल करता था। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे एप का उपयोग किया जा रहा था। ये एप एपीके फाइल के जरिए मोबाइल में आसानी से डाउनलोड हो जाते हैं। आमतौर पर ऑनलाइन चैटिंग की तलाश करने वाले लोग इन्हें सर्च कर इंस्टाल कर लेते हैं, जिसका फायदा आरोपित उठाते थे।  

भोपाल में सियासी टकराव: पथराव में भाजयुमो नेता घायल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ICU में

  भोपालमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सियासी माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (PCC) रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। शिवाजी नगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के घुसने और तोड़फोड़ करने के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह राजनीतिक विरोध देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। भाजयुमो जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूटी दोनों ओर से हुए पथराव में भारी नुकसान हुआ है। इस हिंसा में भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) गोपिल कोतवाल के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों दलों के लगभग आधा दर्जन अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।   कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने दफ्तर में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। मौके पर जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है। बीजेपी का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन है।

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: प्रदेश में 5.15 करोड़ मतदाता, 31 लाख लोगों के नाम बाहर

जयपुर राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य की 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को कर दिया गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 27 अक्तूबर 2025 को जारी प्रारंभिक आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 31 लाख 36 हजार 286 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार यह कार्रवाई मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र पाए गए मतदाताओं के नामों के सत्यापन के बाद की गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना था, ताकि आगामी चुनावों में निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित किया जा सके। क्र.स. विवरण कुल 1 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता 5,46,56,215 2 ड्राफ्ट सूची में शामिल ना हुये मतदाता (ASD) 41,84,891 3 16 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाता 5,04,71,324 4 ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद जोड़े गये कुल नये मतदाता 12,91,365 5 ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद हटाये गये कुल मतदाता 2,42,760 6 मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाता 5,15,19,929 राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या में 4.35 लाख से अधिक की बढ़ोतरी राज्य में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर 0.82 प्रतिशत की वृद्धि है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार जयपुर जिले में 1.30 प्रतिशत, बाड़मेर में 1.26 प्रतिशत, भरतपुर में 1.22 प्रतिशत, फलौदी में 1.18 प्रतिशत तथा बूंदी में 1.09 प्रतिशत युवा मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में 21 फरवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली-2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटो रहित) और एक हार्ड कॉपी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से अपनी जानकारी देख सकता है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या बताया? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस व्यापक अभियान को राज्य के सभी 41 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), 199 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 1651 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 61,136 बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ), लाखों स्वयंसेवकों और प्रमुख राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से सफल बनाया गया। अभियान में जिला अध्यक्षों के साथ 1,08,252 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी शामिल रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरी प्रक्रिया के दौरान जागरूकता और सकारात्मक सहयोग के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक स्व. ठाकुर दास यादव को बैरवार में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 टीकमगढ़ जतारा वरिष्ठ किसान एवं सहकारिता नेता मेरे दादाजी स्वर्गीय  ठाकुर दास यादव जी पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक टीकमगढ़ को 21 फरवरी 2026 को 26 वीं पुण्यतिथि पर समाधी स्थल बैरवार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सुंदरकांड किया गया वक्ताओं द्वारा उनके कार्यो याद किया एवं सभी ने कहा उनके बताये मार्ग तथा सिद्धांत सदा मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देते है.इस अवसर पर  अमर सिंह यादव पूर्व प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक, प्रदेश प्रवक्ता  अजय सिंह यादव , पूर्व जनपद अध्यक्षद्वय  मलखान सिंह घोष,  लखन सिंह दांगी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष  नवीन साहू, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष  किशन पटेरिया भाजपा जिला महामंत्री  पवन जैन, जिला उपाध्यक्ष  मुकेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष  गणेश आदिवासी,जतारा मण्डल अध्यक्ष  रोहित चौरसिया जिला पंचायत सदस्य  संजू यादव ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  अब्दुल लतीफ़ चौधरी,वरिष्ठ अधिवक्तागण  सुरेश दुबे , जयहिंद यादव,  शफी मोहम्मद, मूरत सिंह यादव,  उदेनिया, पप्पू यादव रेलवे भोपाल,पार्षद  बाबूलाल गुप्ता, धीरेन्द्र चौबे पंजीयन,डॉ अंजनी दीक्षित, अशोक साहू पत्रकार  बंटी भार्गव,  रोहित तिवारी, सुन्दर यादव,  मनोहर यादव,  विपुल यादव  अभिनव यादव  अमन यादव   समिति प्रवंधक  महिपत यादव  सीताराम यादव  मुन्नालाल कुशवाहा, पंचायत सचिव  प्रमोद जैन  प्रीतम सेन, रामजी यादव,खरगपुर से  नरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव,  रामराजा यादव  अखिलेश यादव  सतीश यादव , नीरज यादव  योगेंद्र यादव  धर्मेंद्र यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिकजन उपस्थित रहे

मेरठ दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

मेरठ     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के मेरठ दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।  पीएम से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे हैं। वह सभास्थल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लेंगे। सीएम की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान वह सभास्थल, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा का जायजा लेंगे। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएं।   अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। शहर में प्रमुख मार्गों की बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर काम तेज कर दिया गया है। सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।   ये बोले डीएम मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे मेरठ पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे। सुरक्षा और यातायात से जुड़े पहलुओं को परखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीएम के दौरे की तैयारी से जुड़े बिंदुओं की सीएम को जानकारी दी जाएगी। –  डॉ. वीके सिंह, डीएम रैपिड रेल के मोदीपुरम तक के कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में रैपिड रेल के मोदीपुरम तक के कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर एसपीजी कमांडो ने पहले ही डेरा डाल लिया है। मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल के बाद शताब्दीनगर और मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशनों के अलावा हेलिपैड का भी एसपीजी ने निरीक्षण किया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है।

विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी- अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल

अनूपपुर  कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रदेश सरकार की सबसे संवेदनशील और महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह केवल योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। हमारी सरकार बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी स्वयं निभा रही है। यह सरकार का परम सौभाग्य और कर्तव्य है कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अमला स्वयं उपस्थित रहकर वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे हैं, जो सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य मंत्री  दिलीप जयसवाल आज कोतमा नगर पालिका के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। ‌ राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। इसी सोच के साथ यह योजना संचालित की जा रही है ताकि हर बेटी का विवाह खुशी और गरिमा के साथ हो सके। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को भावी दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल ने कहा कि विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यह हमारे समाज और परिवार का आधार है। सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल और सहयोग के प्रतीक हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के साथ हमारी सरकार दोस्त बनकर हमेशा साथ खड़ी है। उन्होंने सभी दांपत्य जोड़ों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत मती प्रीति सिंह ने कहा कि सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के हितों की रक्षा के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है। हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़े नए जीवन में प्रवेश ले रहे हैं आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से यह विवाह का बंधन जीवन भर निभाएं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खुशियों से गूंजा समारोह स्थल  विवाह स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंत्रोच्चार, जयमाला और आशीर्वाद के बीच नवदंपतियों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी। परिवारों ने शासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके लिए बड़ी राहत बताया। वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।  वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में परिजन एवं आमजन उपस्थित रहे। आयोजन के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव का माहौल बना दिया। बारातियों का पुष्पवर्षा एवं आतिथ्य सत्कार के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।   इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मती अर्चना कुमारी, जनपद अध्यक्ष अनूपपुर मती धनमति सिंह, जनपद अध्यक्ष कोतमा  जीवन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा  अजय सराफ, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पूरी, नगर पालिका बिजुरी अध्यक्ष मती सहबीन पनिका, अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी राजस्व कोतमा  टी आर नाग, तहसीलदार कोतमा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोतमा  प्रदीप झारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

ग्रामीणों को हो रही आने जाने में असुविधा पहुंच मार्ग हुआ गड्ढे पत्थरों में तब्दील

छबिलाल राजेंद्रग्राम भालू छुआ मार्ग जर्जर सड़क में ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा हो रही है यह मार्ग भालू छुआ व परसेल के ग्रामीण जनो को आने-जाने  में सहज एवं सही मार्ग बताया जाता है जो कि यह मार्ग सीधा भालू चूहा से जरही के लिए निश्चित है और जरही से राजेंद्रग्राम के लिए मुख मार्ग तैनात है जिसमें कच्ची सड़क  व घाट चढ़ने में हो रही परेशानियों का सामना करते है।  ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता चलने पर डर के कारण भय बना रहता है अगर गलती से पैर फिसल जाए व एक पत्थर गिर जाए तो जान जोखिम में हो सकता है लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी पंचायत अधिकारियों को तनिक भी ग्रामीणों का परवाह नहीं है। इन ग्रामीणों के लोग करते हैं जर्जर सड़क में आवागमन  ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की इस जर्जर मार्ग पर लगभग 5 से 6 ग्राम पंचायतो के ग्रामीणों का आवागमन रहता है जैसे भालू चूआ, परसेल कला, मौहारी, के पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भी आवा गमन रहता है जो की शासकीय हाई स्कूल जरही में स्थित है बच्चे अपना समस्या किसको बताएं कोई सुनने वाला ही नहीं है। और सबसे ज्यादा बरसात के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है