samacharsecretary.com

PM सूर्य घर योजना: पात्र उपभोक्ताओं को जल्द मिले लोन, आवेदनों की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर पात्र उपभोक्ताओं के आवेदनों का समयबद्ध प्रक्रिया को किया जाए सुनिश्चित यूपी नेडा निदेशक ने पीएसयू बैंकों को दिए निर्देश लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी नेडा के निदेशक की अध्यक्षता में प्रमुख पीएसयू बैंकों, आरईसी, एसएलबीसी एवं संबंधित हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।     यूपी नेडा के निदेशक रविन्दर सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण आवेदनों के अनावश्यक रिजेक्शन को न्यूनतम किया जाए। पात्र उपभोक्ताओं के आवेदनों का समयबद्ध प्रक्रिया एवं स्वीकृति सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण किया जाए, ताकि रूफटॉप सोलर की स्थापना में देरी न हो। लंबित मामलों की नियमित बैंकवार समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई।      पीएम सूर्य घर योजना के पोर्टल एवं जन सार्मथ्य से संबंधित प्रक्रियात्मक समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। बैठक में एसएलबीसी के माध्यम से बैंकों के साथ नियमित समन्वय एवं लंबित प्रकरणों की मॉनिटरिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। आरईसी एवं संबंधित हितधारकों से बैंकिंग प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में सहयोग का आग्रह किया गया।     इससे पूर्व,  बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। यूपी नेडा का उद्देश्य है कि सौर ऊर्जा अपनाने के इच्छुक प्रत्येक पात्र परिवार को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध हो, जिससे उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर स्थापना की गति और तेज हो सके।     बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,.इंडियन बैंक, यूको बैंक सहित प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा एसएलबीसी एवं आरईसी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

10 मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत वितरण

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी अनूपपुर   कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने जिले के 136 मेधावी विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आवागमन में सुविधा उपलब्ध हो रही है। यह सुविधा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने में सहयोगी बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज मिली यह स्कूटी आपकी मेहनत और प्रतिभा का सम्मान है। इसे केवल सुविधा के रूप में न देखते हुए अपने सपनों को पूरा करने के साधन के रूप में उपयोग करें। विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करें और अपने परिवार एवं जिले का नाम रोशन करें। मंत्री जायसवाल ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अभिभावकों ने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं और शिक्षकों ने उन्हें ज्ञान एवं सही दिशा प्रदान की है। मेधावी विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिवार और शिक्षकों के लिए भी गौरव का विषय है। स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूटी मिलने से आगे की पढ़ाई के लिए आवागमन आसान होगा और समय की भी बचत होगी। विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों से उच्च शिक्षा के लिए आने-जाने वाले विद्यार्थियों को इससे सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता एवं शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी मेहनत के साथ अध्ययन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही स्कूटी उनकी शैक्षणिक उपलब्धि का सम्मान होने के साथ ही आगे की शिक्षा के लिए सुविधा और प्रेरणा का माध्यम बन रही है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, कलेक्टर रत्नाकर झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सुसरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मों सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

सर्किल जेल रतलाम पहुंचे प्रमुख सचिव मुकेश चन्द गुप्ता, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, भोजन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और बंदी सुविधाओं का लिया जायजा रतलाम जेल विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द गुप्ता ने गुरुवार को सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन तथा बंदियों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने जेल के मुख्य द्वार की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। इसके साथ ही जेल अस्पताल एवं नशामुक्ति वार्ड का भ्रमण कर बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जेल चिकित्सक से बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ अस्पताल में उपलब्ध औषधियों का भी निरीक्षण किया। गुप्ता ने जेल में निरुद्ध बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयीन पेशी की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों के लिए संचालित इनकमिंग टेलीफोन बूथ एवं मुलाकात सुविधा के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव ने जेल स्कूल एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए बंदियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं पठन-पाठन संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। जेल लाइब्रेरी में उपलब्ध धार्मिक पुस्तकों का अवलोकन कर उन्होंने इस व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने पुरुष बंदी वार्ड एवं महिला वार्ड का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के अंत में प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने सर्किल जेल रतलाम में विराजित गणेश जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सर्किल जेल रतलाम के अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया सहित जेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  

निष्पक्ष चयन से पूरा हुआ नौकरी का सपना, नवचयनित अभ्यर्थियों ने CM के सामने रखीं भावनाएं

‘माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और सरकार की निष्पक्षता से साकार हुए सपने’ मुख्यमंत्री के समक्ष नवचयनित अभ्यर्थियों ने खुलकर व्यक्त कीं अपनी भावनाएं भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार  लखनऊ नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और योगी सरकार की निष्पक्षता को दिया। कहा कि हमने काफी मेहनत की, लेकिन सपने तो सरकार की पारदर्शी नीतियों से ही साकार हुए। सीएम ने नवचयनितों से अपेक्षा की कि वे शासन का हिस्सा बनकर ईमानदारी से कार्य करते हुए 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपनी सेवा व प्रतिभा का लाभ देंगे। युवाओं ने भी सीएम योगी से वायदा किया कि वे जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।  मेरी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री जी को  नवचयनित फार्मासिस्ट अंशु गुप्ता ने कहा, मेरे लिए बहुत ही खुशी का पल है। अपने चयन और सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री जी को दे रही हूं, क्योंकि उन्होंने परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपूर्ण कराया। 2022 से लेकर 2026 तक 800 से अधिक होम्योपैथिक फार्मासिस्टों का चयन इसी तरह से हुआ है।  योग्यता पर आए परिणाम ने भरा उत्साह  प्रोफेसर डॉ. रेखा पलावत ने कहा, आवेदन से लेकर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया इतने कम समय में निष्पक्षता और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री का आभार। मेरे पिता किसान हैं। मैं बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं। माता-पिता के अथक परिश्रम से यहां तक आ सकी हूं। मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में योग्यता के आधार पर आए परिणाम से अभ्यर्थियों में नई ऊर्जा और नया उत्साह भर गया है।  बेटियों को दी सुरक्षा, सम्मान व रोजगार एक्स-रे टेक्नीशियन सरिता सोनी ने कहा, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेटियों को सुरक्षा, सम्मान से जीने और आगे बढ़ने के लिए रोजगार का अवसर मिला है। मैं सीएम का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाती हूं कि कर्तव्य का पालन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगी। एक्सरे टेक्नीशियन अनुराग गौतम ने कहा, मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद। पूर्ण निष्ठा से कार्यों का निर्वहन कर जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा। अनुदेशक वायरमैन सचिन कुमार सिंह ने कहा, निष्पक्ष और पारदर्शिता के माध्यम से सरकार से जो भी कार्य-दायित्व मिला है, उसका निष्पक्षता व ईमानदारी से पालन करूंगा।  मेहनत व सरकार की पारदर्शिता का नतीजा सहायक सांख्यिकी अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने कहा, यह सफलता केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं, इसमें माता-पिता, शिक्षकों का आशीर्वाद तथा उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया भी शामिल है। मेरे दिन को गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार। विभाग मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करूंगा। महेश कुमार यादव ने कहा, मेरा चयन प्लंबर अनुदेशक के पद पर गोंडा में हुआ है। मुझे जो भी कार्य मिला है, उसका भरपूर निष्ठा एवं आस्था के साथ पूर्ण निर्वहन करूंगा। सहायक सांख्यिकी अधिकारी यशवंत सिंह ने भी अपने निष्पक्ष चयन के लिए योगी सरकार का हृदय से आभार जताया।

हाईटेक बस स्टैंड की दुकानें होंगी नीलाम, राजनांदगांव में प्रक्रिया जल्द शुरू

राजनांदगांव. पांच करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए शहर के नया हाईटेक बस स्टैंड की दुकानों की नीलामी करने के साथ स्टैड की समस्याओं को ठीक किया जाएगा। दुकान खुलने के बाद चहल-पहल बढ़ने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा खत्म होगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में हाईटेक बस स्टैंड की सुध नही लेने की वजह से यहां चारों ओर गंदगी का आलम है, वहीं नालियों में कचरा जाम होने के कारण बदबू भी उठ रही है। नया बस स्टैंड को संवारने में करोड़ों रूपए खर्च कर दिए गए। लेकिन इसके रखरखाव को लेकर ध्यान नही दिए जाने के चलते यहां गौठान बन गया है। बस स्टैंड में दिनभर भैंसे बैठी हुई मिल जाएगी। ये बस स्टैंड कम और तबेला ज्यादा दिखने लगा है। स्टैंड परिसर जहां यात्री के रूकने के लिए बिलिडंग बनाया गया वहां चारों ओर गोबर दिख रहा हैं। यहां की कुर्सी टूटी हुई है। वहीं कंट्रोल रूम में ताला लगा हुआ है। चारो और धूल से नया बस स्टैंड पटा हुआ है। जायजा लेने पर पाया गया कि यहां कई महिनो से सफाई तक नही की गई है। जिसके चलते यहां यात्री भी रूकना पसंद नहीं कर रहे है। परिसर के अंदर ही शौचालय का उपयोग हो रहा है। पंखे बंद, बिजली गायब, प्लास्टर उखड़ रही नया बस स्टैंड के भवन की उतरी छत पीयूपी पूरी तरह से उखड़ने लगी है। खिड़की की कांच टूटी हुई है। कई जरूरी रूम भी बनाए गए है, जिसमें ताला जड़ दिया गया है। यात्री की सुविधा के लिए बनाए गए कमरों का उपयोग ही नही किया जा रहा है। नालियां में गंदगी पटी हुई हैं। देखा गया कि बसों के आने और जाने के लिए डिजीटल बोर्ड लगाया गया था, जिसकी टाइमिंग यात्री जान सके। वह भी कई सालों से बंद हो चुका है।

पंजाब में AAP का चुनावी अभियान तेज, CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

लुधियाना. पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने लुधियाना से अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट जारी किया। सीएम ने कहा कि हमने जितनी गारंटी लोगों को दी उससे ज्यादा काम किया। उन्होंने कहा कि हमने सड़क सुरक्षा योजना के तहत सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) से हर साल 2700 लोगों की जान बचाई। इसकी तारीफ तो खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की। CM मान ने आगे कहा कि भाजपा-अकाली सरकारों के दौरान पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी, अब वही लोग नशा विरोधी यात्रा निकाल रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नशा खत्म करने के नाम पर लोगों से वोट मांगे थे, लेकिन पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ। सीएम भगवंत मान ने कहा कि 1 अक्तूबर को फिर से अगले 3 महीने की टूं-टूं होगी। महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। सभी विरोधियों ने भी फार्म भरे है लेकिन कह कुछ नहीं सकते। कभी विरोधियों ने नहीं खुलकर बताया कि उनका रोड मेप चुनाव में क्या है। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट जारी किया। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट जारी किया। सिसोदिया बोले- भगवंत मान पर रब का हाथ इससे पहले पंजाब के AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ईडी-सीबीआई भेजकर खूब कोशिश की कि इनका काम रुक जाए, लेकिन भगवंत मान पर रब का हाथ है। कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं सका। वहीं, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 2.68 लाख बूथ सदस्य सरकार के काम घर-घर पहुंचाएंगे और लोगों के मुद्दे सरकार तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो काम आप सरकार ने किए वो पिछली किसी सरकार ने नहीं किए। 25,332 बूथों तक पहुंचेगा संगठन AAP के मुताबिक पंजाब में 25,332 बूथ हैं और कैंपेन में 2,68,553 बूथ कमेटी सदस्य शामिल होंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के साढ़े चार साल के काम, योजनाओं और चुनावी गारंटियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही पार्टी का सदस्यता कैंपेन भी चलाया जाएगा। पार्टी ने कैंपेन को करीब एक महीने तक चलाने की बात कही है। 20 सितंबर से धूरी से घर-घर जाएंगे CM मान चुनावी कैंपेन के अगले चरण में मुख्यमंत्री भगवंत मान 20 सितंबर को धूरी में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाएंगे। इसके बाद बूथ कमेटियों के जरिए पूरे पंजाब में कैंपेन चलाया जाएगा। पार्टी का फोकस सरकार के काम और योजनाओं को सीधे मतदाताओं तक पहुंचाने पर रहेगा।

SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से 5 उड़ानों में देरी, 500 से ज्यादा यात्री परेशान

नई दिल्ली मामला सुबह-सुबह का है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से उड़ने वाली 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से रवाना हुईं. इससे 500 से ज्यादा यात्रियों पर असर पड़ा. टर्मिनल 1 से जाने वाली चार घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं. इनमें तीन लेह की और एक जम्मू की थी. इन उड़ानों के करीब 450 यात्री परेशान हुए. लेह की उड़ान SG127 को सुबह 4.50 बजे उड़ान भरनी थी. लेकिन यह सुबह करीब 9 बजे रवाना हुई. लेह की दूसरी उड़ान SG121 का तय समय सुबह 6.10 बजे था. तीसरी लेह उड़ान SG125 को सुबह 8.45 बजे जाना था. जम्मू की उड़ान SG2160 का तय समय सुबह 7.40 बजे था और यह एक घंटे से ज्यादा देरी से चली।  सूत्रों का दावा है कि रात करीब 2.30 बजे IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर लेह की उड़ानों के यात्रियों का चेक इन शुरू करने के लिए एयरलाइन का चेक इन स्टाफ पहुंचा ही नहीं. यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि वे किससे संपर्क करें. वे काफी नाराज थे. ड्यूटी मैनेजर को बुलाया गया, जिसके बाद यात्रियों को शांत कराया गया. इसके बाद ही इस उड़ान का चेक इन शुरू हुआ।  दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान SG5111 को टर्मिनल 3 से सुबह 7.45 बजे रवाना होना था. यह उड़ान भी देर से चली. फ्लाइट रडार के आंकड़ों के मुताबिक इसने सुबह 9.42 बजे उड़ान भरी. सूत्रों के अनुसार बाद में जम्मू की एक और लेह की दो उड़ानें रवाना हो चुकी थीं।. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि SG121 और SG127 (दिल्ली से लेह) और SG2160 (दिल्ली से जम्मू) परिचालन कारणों से देरी से चलीं. कंपनी के मुताबिक ये उड़ानें रवाना होकर अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं. प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा पर गहरा खेद जताया।  दिल्ली एयरपोर्ट ने भी बयान जारी किया. एयरपोर्ट ने कहा कि स्पाइसजेट की कुछ उड़ानों में परिचालन गड़बड़ी से यात्रियों को दिक्कत हुई, इसका उसे खेद है. एयरपोर्ट की टीमें एयरलाइन और संबंधित पक्षों के साथ तालमेल करके प्रभावित यात्रियों की मदद कर रही हैं, ताकि हालात सामान्य हो सकें. यात्रियों से धैर्य की अपील की गई है और ताजा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने को कहा गया है।   

झज्जर में पार्कों को मिलेगी नई खूबसूरती, ₹1.58 करोड़ से होंगे विकास कार्य

झज्जर. शहर के सेक्टर-9 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण की उठ रही मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-9 पार्ट-ए और पार्ट-बी में स्थित छह पार्कों के कायाकल्प के लिए रफ कास्ट एस्टीमेट और डीएनआईटी तैयार कर लिया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 1.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पार्कों में बागवानी, बाउंड्री वाल, ग्रिल फेंसिंग, गार्डन बेंच और बच्चों के लिए खेल उपकरण लगाए जाएंगे। पार्ट-ए और पार्ट-बी के लिए बजट का ब्योरा  एचएसवीपी के एसडीओ देवेंद्र ने बताया कि सेक्टर-9 पार्ट-ए के पार्कों के विकास के लिए 82.57 लाख रुपये का अनुमानित बजट रखा गया है। इसमें टो वॉल व ग्रिल फेंसिंग के लिए 49.92 लाख, हार्टिकल्चर (बागवानी) कार्यों के लिए 9.94 लाख तथा गार्डन बेंच व बच्चों के खेल उपकरणों के लिए 5.71 लाख रुपये का प्रावधान है।

पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, सचिन पायलट की रिपोर्ट पर टिकी नेताओं की नजर

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति और नेताओं के बीच समन्वय को लेकर इसी सप्ताह कांग्रेस हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। पायलट के पंजाब दौरे के बाद अब कांग्रेस में आगे के अभियान की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि पायलट की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब कांग्रेस के लिए आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। सचिन पायलट की ओर से अभी तक पंजाब के सभी लगभग नेताओं से मीटिंग की जा चुकी है पायलट ने नया पदभार संभालने के बाद से ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। गेम चेंजर हो सकते हैं सचिन पायलट? कांग्रेस ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव बनाकर एक समझदारी भरा कदम उठाया है। इससे कांग्रेस नेतृत्व की राज्य स्तरीय पार्टी इकाई में व्याप्त फूट को दूर करने की गंभीरता का संकेत मिलता है, जो आगामी विधानसभा चुनावों में उसकी संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। 49 वर्षीय पायलट को राहुल गांधी का पूरा भरोसा प्राप्त है , राष्ट्रीय स्तर पर उनकी अच्छी प्रतिष्ठा है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पंजाब में पार्टी के सभी गुटों ने उनका स्वागत किया है।

BSP में स्क्रैप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो डायरेक्टर पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग. भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। 26 मई को लोहा स्क्रैप अकलोरडीह खदान पर स्थित ए के ट्रेडर्स से भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ था। इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की है और आगे विवेचना जारी है। इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग निवासी भाठागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह निवासी जुनवानी रोड स्मृति नगर थाना सुपेला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।