samacharsecretary.com

एनआईए को मिली बड़ी कड़ी: लुधियाना लिंक सामने आते ही अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर से सवाल-जवाब

 चंडीगढ़ दिल्ली के लाल किला के बाहर हुए बम धमाके की जांच में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने विभिन्न राज्यों में दबिश देते हुए अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्रों और शिक्षकों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में लुधियाना का लिंक सामने आने के बाद 13 नवंबर को एनआईए की टीम ने बाल सिंह नगर में छापेमारी की थी। टीम ने यहां अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर जाननिसार आलम की क्लिनिक पर दबिश दी, जो उस समय बंद मिला। क्लिनिक के पास स्थित डॉक्टर के घर पर टीम ने उनके पिता तोहिद आलम से पूछताछ की। परिवार के मुताबिक, डॉक्टर कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में पश्चिम बंगाल के डालखोला गए हुए थे। एनआईए ने वहीं पर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और पूरा दिन सवाल-जवाब के बाद शाम को छोड़ दिया। एजेंसी ने उनका लैपटॉप और मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आज डॉक्टर आलम को दिल्ली स्थित एनआईए दफ्तर में दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टर का क्लिनिक कई दिनों से बंद है। अक्सर उनके पिता ही मरीजों को दवाइयां देते थे। 2020 में लिया एमबीबीएस में दाखिला डॉ. आलम के पिता तौहीद आलम का कहना है कि उनके बेटे ने 2020 में एमबीबीएस में दाखिला लिया था और 2025 में डिग्री पूरी कर लुधियाना में क्लिनिक चला रहा था। परिवार 1984 से लुधियाना में रह रहा है और पैतृक घर बंगाल में है। शादी-विवाह के सिलसिले में बेटा और परिवार गांव गया हुआ था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा एम्स में पीजी के लिए तैयारी कर रहा है, जिससे क्लिनिक पर कम समय दे पाता था। परिवार ने कहा कि वे जांच एजेंसी का पूरा सहयोग कर रहे हैं और हर कार्रवाई में मदद करेंगे।  पठानकोट से पकड़े डॉ. रईस भट्ट को जांच एजेंसियों ने पूछताछ के बाद छोड़ा दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी डा. उमर के संपर्क में रहने वाले डा. रईस भट्ट को एनआईए ने पठानकोट से हिरासत में लिया था। जांच एजेंसी ने रविवार को उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जांच एजेंसियां इस मामले में करीब तीन हजार कश्मीरियों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं पठानकोट में द व्हाइट मेडिकल पहुंचकर डा. रईस ने एक पत्रकार वार्ता में अहम खुलासे भी किए। डा. भट्ट ने कहा कि पठानकोट आने पहले उसने दिल्ली के हमदर्द नेशनल इंस्टीट्यूट में हेड ऑफ यूनिट और वार्डर काम कर चुका है और उससे पहले अल फलाह यूनिवर्सिटी में ब्तौर प्रोफेसर रहा। उसने बताया कि दिल्ली जाने से पहले उसने 2022 में अल फलाह यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। मेरे यूनिवर्सिटी छोड़ने से पहले ब्लास्ट में शामिल लोग यूनिवर्सिटी आए और एक इमरजेंसी में तो दूसरा फिजिशियन रहा। मरीजों के आने जाने के बाद उक्त लोगों के साथ उसका मेल मिलाप बढ़ा।  एजेंसियों ने पूछा- कहां-कहां मिले आरोपी से जांच एजेंसियां जब शुक्रवार देर रात डा. रईस भट्ट को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई तो सबसे पहले यही सवाल पूछा गया कि आरोपी डा. उमर मोहम्मद से कहां-कहां मिलना हुआ। क्या कहीं आरोपी से दिलली-कश्मीर में मिले? कभी आउट साइड मुलाकत हुई है। कोई फोन मैसेज से कांटेक्ट हुआ क्या? डा. रईस ने एजेंसियों को जवाब दिया अल फलाह यूनिवर्सिटी छोड़ने के बाद उनका आरोपियों में से किसी के साथ कोई तालमेल नहीं हुआ। जबकि एजेंसियों ने डा. रईस से कहा कि जिन लोगों का भी आरोपी के साथ तालमेल रहा या फिर हो रहा है उसी को हम जांच पड़ताल के लिए हिरासत में ले रहे है। अल फलाह यूनिवर्सिटी के बहुत से लोग थे वहां जिनसे पूछताछ हो रही है और डा. भट्ट को भी एजेंसियां पहले अंबाला लेकर गई, फिर दिल्ली पूछताछ के लिए ले गए।    

लापरवाही पड़ी भारी! पंजाब मंडी बोर्ड के जेई टर्मिनेट, सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने की कड़ी कार्रवाई

 चंडीगढ़ सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने आज बड़ी कार्रवाई की। मार्केट कमेटी भीखी के माखा चहलां विशेष संपर्क मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण में खामियां मिलीं। खराब क्वालिटी की सड़क निर्माण के कारण पंजाब मंडी बोर्ड के जेई गुरप्रीत सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है। उपमंडल अधिकारी चमकौर सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं एसडीओ के अधीन आने वाले सभी कार्य तुरंत प्रभाव से वापस लिए गए हैं। पंजाब सरकार का साफ संदेश है कि राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने 11 लाख से अधिक को MSP का लाभ पहुँचाया

मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 लाख से ज्यादा किसानों को मिला MSP का लाभ किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने 11 लाख से अधिक को MSP का लाभ पहुँचाया एमएसपी के जरिए 11 लाख से ज्यादा किसानों को राहत, मान सरकार का दावा चंडीगढ़ धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार की सक्रिय पहल के चलते 12 नवंबर तक 11,31,270 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ प्राप्त हुआ है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। अब तक 96,920 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला राज्य में सबसे आगे है। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर की शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 1,54,78,162.41 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,53,89,039.51 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल फसल का 99 प्रतिशत है। कुल उठान का आंकड़ा 1,41,09,483.18 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई फसल का 91 प्रतिशत बनता है।

मेन चौक की राह हुई आसान, जालंधरवासियों को मिलेगा जाम से छुटकारा

जालंधर  शहर के श्री राम चौक से जेल चौक तक बनने वाली नई सड़क का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ 56 लाख रुपये है। नई सड़क न केवल शहर में यातायात को व्यवस्थित करेगी, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी। कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर का विकास केवल किसी एक विभाग का नहीं, बल्कि शहरवासियों और अधिकारियों की सामूहिक इच्छा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण सिर्फ इमारत का काम नहीं, बल्कि नागरिकों की सुविधा और शहर के भविष्य से जुड़ा एक अहम कदम है।   नितिन कोहली ने आगे बताया कि जालंधर में सड़क निर्माण के साथ-साथ सीवरेज सुधार, स्ट्रीट लाइट अपग्रेड और सफाई व्यवस्था जैसी परियोजनाओं को भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। उनका कहना था कि आने वाले महीनों में शहरवासियों को ऐसी सुविधाएं मिलेंगी, जो जालंधर को आधुनिक और सुरक्षित शहर बनाने में मदद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की कोशिश है कि हर योजना समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो, ताकि शहर के लोग किसी तरह की असुविधा न झेलें। इस सड़क निर्माण कार्य को इसी दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जतिन गुलाटी, सोनू चड्ढा, गुरप्रीत कौर, दीपक दयान, धीरज सेठ, समीर मारवाहा, विजय वासन, रवि कुमार, बंटी, गजानंद, सन्नी, दीपक और पंकज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पाकिस्तान कनेक्शन उजागर! पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, पाँच दबोचे गए

अमृतसर  खुफिया जानकारी के आधार पर, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह आधुनिक पिस्तौल (पांच .30 बोर और एक ग्लॉक 9 एमएम) और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया और ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे और पंजाब में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति और वितरण का समन्वय करते थे। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ छेहरटा पुलिस स्टेशन और कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। संचालकों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। 

अब नहीं होगी रजिस्ट्री की भागदौड़: ऑनलाइन मिलेगी सुविधा, बस एक क्लिक में

जालंधर पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नागरिकों के लिए एक और बड़ी सुविधा शुरू की है। अब राज्य में देश की पहली पारदर्शी संपत्ति पंजीकरण प्रणाली ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ के जरिए लोग घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों की दफ़्तरों में दौड़-भाग कम करना और भ्रष्टाचार पर रोक लगाना बताया गया है। ईज़ी रजिस्ट्री के तहत नागरिक बस एक क्लिक में अपने डीड को पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अब तहसीलों या सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। वेबसाइट www.easyregistry.punjab.gov.in पर आवेदन करके 48 घंटे में ही ऑनलाइन रजिस्ट्री पूरी की जा सकती है। सरकार ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से सब-रजिस्ट्रार का एकाधिकार समाप्त हो गया है। अब कोई भी नागरिक अपने जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्री कार्यालय से या घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक सुपर आसान शिकायत प्रणाली भी लागू की गई है। अगर किसी नागरिक से रिश्वत मांगी जाए या कोई अवैध मांग की जाए, तो वह व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से सीधे अपने डी.सी. तक शिकायत भेज सकता है। मुख्य बातें: -किसी भी सब-रजिस्ट्री कार्यालय में अपना डीड ऑनलाइन पंजीकृत करें। -48 घंटे में पूरी प्रक्रिया पूरी। -डीड तुरंत ऑनलाइन प्राप्त करें। -अब तहसीलदार बेवजह आपत्ति नहीं उठा पाएंगे। -किसी तरह की रिश्वत या अवैध मांग होने पर तुरंत व्हाट्सएप शिकायत करें। सरकार ने इस पहल को भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। इसका मकसद तहसीलों की जटिल प्रक्रियाओं को सरल करना और जनता को परेशानी से मुक्त करना है।

विसावदर, लुधियाना के बाद तरनतारन में भी AAP का परचम, विपक्ष को बड़ा झटका

तरनतारन तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता काम करने वाली सरकार के साथ खड़ी है. यह जीत सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के मन की बात है- मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के काम पर भरोसा, और अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति पर विश्वास. कांग्रेस और बीजेपी- दोनों अहम दलों की जमानत जब्त होना इस बात का साफ संकेत है कि पंजाब अब पुरानी, विभाजनकारी और अहंकारी राजनीति से तंग आ चुका है. कांग्रेस द्वारा दलित समाज के साथ बरती गई उपेक्षा और अपमान का जवाब जनता ने वोट से दिया. दलित समाज ने कांग्रेस को यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि सम्मान से बड़ा कोई मुद्दा नहीं, और उसकी कीमत कांग्रेस ने अपनी ज़मानत गंवाकर चुकाई. वहीं बीजेपी की पंजाब-विरोधी नीतियों, किसानों के खिलाफ फैसलों और पंजाब के अधिकारों पर की गई साज़िशों को पंजाब ने फिर नकार दिया. भाजपा की ज़मानत जब्त होना इस बात का प्रमाण है कि लोग राज्य के स्वाभिमान और हितों पर किसी समझौते को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पहले लुधियाना जैसी बड़ी शहरी सीट जीतना और अब तरनतारन जैसी पंथक राजनीति के केंद्र पर विजय यह सरल उदाहरण है कि आम आदमी पार्टी आज हर वर्ग, हर जाति, हर मज़हब और हर क्षेत्र की पसंद बन चुकी है. यह जीत साफ संदेश देती है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी संगठन की निष्ठा, समर्पण और जमीनी मजबूती को पहचानते हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए घर-घर संपर्क, मुद्दों की साफ समझ और जनता से सीधा संवाद- इन सबने मिलकर यह भरोसा बनाया है कि पंजाब की असल राजनीति जनता की समस्याओं का हल निकालने से निकलती है, न कि मंचों से दिए गए खोखले भाषणों से. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जिस प्रकार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों और मजदूरों के हित में फैसले, स्कूलों- अस्पतालों का सुधार और रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान दिया गया- उसने सरकार के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है. तरनतारन की जीत इस बात की गवाही है कि पंजाब में अब काम की राजनीति चल रही है, और आम आदमी पार्टी उसके केंद्र में है. लोगों ने साफ संदेश दिया है, जिन्होंने काम किया, उन्हें जीत मिली. जिन्होंने पंजाब का अपमान किया, उन्हें जनता ने दरवाजे पर रोक दिया. यह जीत पंजाब के बदलते जनमानस, पंजाब की एकजुटता और पंजाब की भविष्य की नई दिशा का संकेत है, पंजाब अब विकास, ईमानदारी और विश्वास की राजनीति चाहता है, और आम आदमी पार्टी उसी राजनीति का नाम है.  

CM भगवंत मान पहुंचे अजनाला: बाढ़ प्रभावितों को दिए राहत चेक, सहायता जारी रखने का आश्वासन

चंडीगढ़  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अमृतसर जिले के अजनाला के भाला पिंड का दौरा किया था. यहां उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से कई परिवार प्रभावित से मुलाकात भी की थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में राहत चेक वितरित किए. मान के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. इस योजना का नाम ‘मिशन चढ़दीकला’ है जिसके तहत राहत राशि वितरित की गई थी. हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी भगवंत मान की सरकार सीएम भगवंत मान ने इस दौरान पंजाब के लोगों से कहा कि मान सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जिसने प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान झेला है. भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और पुनर्वास (rehabilitation) के सभी कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए ताकि प्रभावित लोग एक बार फिर अपने सामान्य जीवन की ओर लौट सकें.   फसलों को हुआ था नुकसान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मान सरकार ने पहले भी आपदाओं के समय लोगों के हित में ठोस कदम उठाए हैं और आगे भी जनता की भलाई के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन कर हर जरूरतमंद को पारदर्शी तरीके से वित्तीय मदद दी जाएगी. बता दें कि बरसात के दौरान रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से अजनाला, रमदास और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई थी, जिससे कई किसानों की फसलें, घर और पशुधन को भारी नुकसान हुआ था. क्षतिग्रस्त हुई सड़कों-मार्गों का पुनर्निर्माण किया जाएगा भाला पिंड के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके आने से उन्हें एक नई उम्मीद मिली है. सीएम ने गांव के हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा भी की थी. उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, घरों और फसलों की मरम्मत के लिए भी प्रशासन को विशेष दिशा-निर्देश दिए है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘सरकार जनता की सरकार है और संकट के समय लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. हम हर परिवार तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए पंजाब के लोगों ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने यह दिखाया है कि संवेदनशील नेतृत्व किस तरह जनता की परेशानियों में उनके साथ खड़ा रहता है. इस राहत अभियान से न सिर्फ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा बल्कि पूरे प्रदेश में सरकार की जनसेवा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.  

अब सभी सरकारी सुविधाएं एक जगह! पंजाब में लॉन्च होगा नया सिंगल-विंडो सिस्टम

चंडीगढ़  भगवंत मान सरकार का दावा है कि ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य भी है.राज्य सरकार के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने इसका ऐलान किया है. बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यमस से सरकार विभागों की योजनाएं बिना किसी बाधा के जनता तक पहुंचेगी. इस सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के लिए सरकार ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. इसे डिजाइन करने से लेकर रखरखाव करने तक सरकार ने ई कनेक्ट सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया है. भगवंत मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकारी सेवाओं को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाने के लिए दक्षता और जवाबदेही तय करने के लिए पोर्टल 6 महीने के भीतर लॉन्च कर दिया जाएगा. बताया कि नागरिक पोर्टल वेब, मोबाइल ऐप, सेवा केंद्रों और व्हाट्सएप के माध्यम से आसान होगा ताकि सरकार नागरिकों की उंगलियों पर आ सके. पोर्टल के बारे में बात करते हुए आप नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि नया नागरिक पोर्टल सभी सरकारी सेवाओं के लिए एक एकल, एकीकृत डिजिटल गेटवे होगा, जो नागरिकों की जीवन भर की जरूरतों को पूरा करेगा. कागजी झंझट से छुटकारा देते हुए कहा कि यह पोर्टल प्रमुख विशेषता दस्तावेजों का खुद मिलने जैसा होगा. इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. पोर्टल की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार जब कोई नागरिक किसी भी प्रकार की सेवा के लिए दस्तावेज अपलोड करता है, तो वे भविष्य के आवेदनों के लिए ऑटोमैचटिक प्राप्त हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे सेवाओं को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा और नागरिक अनुभव को बेहतर बनाया जा सकेगा . 

पंजाब के इस पूर्व MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, पोस्ट शेयर कर की खास अपील

फिरोजपुर  जीरा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनका व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। बताया जा रहा है कि 15 तारीख को शाम 5 बजे के करीब हैकिंग हुई है। इसे लेकर खुद उन्होंने फेसबुक पर जानकारी सांझा की है।  उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ''मैं आप सभी से फेसबुक के जरिए कर रहा हूं कि मेरे दोनों व्हाट्सएप नंबर शाम 5 बजे के करीब हैक हो गए। मैं सभी से विनती करता हूं कि अगर किसी को कोई मैसेज मिलता है तो कृप्या करके मेरे से संपर्क करें।