samacharsecretary.com

घर में तुलसी और मनी प्लांट साथ रखना कितना सही? जानें वास्तु के नियम और सही दिशा

जब भी घर में शुभ पौधे लगाने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में दो नाम सबसे पहले आते हैं, तुलसी और मनी प्लांट.एक तरफ तुलसी घर में सुख-शांति लाती हैं, तो दूसरी तरफ मनी प्लांट है जो आर्थिक तरक्की से जुड़ा है.अक्सर लोग सोचते हैं कि क्या इन दोनों को एक साथ रखा जा सकता है? इन दोनों को साथ रखने का नियम और सही तरीका क्या है, अगर आप वो तरीका जान गए, तो किस्मत चमक सकती है. क्या है वास्तु का नियम ज्योतिष और वास्तु के हिसाब से देखें तो मनी प्लांट का कनेक्शन बुध ग्रह से है, जो हमारे दिमाग और बिजनेस को संभालता है. तुलसी जी का कनेक्शन गुरु ग्रह और भगवान विष्णु से है, जो हमें सुख और अच्छी सोच देते हैं. अब आप ही सोचिए, बिना बुद्धि के पैसा टिकता नहीं और बिना पैसे के जिंदगी चलती नहीं. इसलिए जब ये दोनों पौधे आपके घर में सही तरीके से साथ होते हैं, तो आपको बुद्धि और पैसा दोनों एक साथ मिलते हैं. दूरी है जरूरी दोनों पौधों को साथ रखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप दोनों को एक ही गमले में लगा दें. दोनों का स्वभाव अलग है, इसलिए इन्हें थोड़ी दूरी पर रखें. तुलसी को कहां रखें? इन्हें हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा (North or East) में रखें. यह दिशा भगवान की मानी जाती है. मनी प्लांट को कहां रखें? इन्हें घर के साउथ-ईस्ट कोने (South-East) में रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर जी की होती है. बालकनी में कैसे सेट करें? अगर आप इन्हें अपनी बालकनी या लिविंग रूम में रख रहे हैं, तो तुलसी को थोड़ा उत्तर की तरफ और मनी प्लांट को थोड़ा दक्षिण की तरफ रखें. दोनों के बीच कुछ फीट का गैप जरूर होना चाहिए. इन दो बातों का खास ख्याल रखें अगर आप इन दोनों पौधों को पास-पास रख रहे हैं, तो बस दो गलतियों से बचना है: मनी प्लांट को तुलसी पर न चढ़ने दें: मनी प्लांट एक बेल (creeper) है जो ऊपर की तरफ भागती है. ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल बढ़ते-बढ़ते तुलसी के पौधे को ढक न ले. तुलसी का पौधा हमेशा साफ और खुला दिखना चाहिए. साफ-सफाई: तुलसी जी के पास हम सब पूजा करते हैं, इसलिए वहां चप्पल-जूते या कचरा न रखें. साथ ही, मनी प्लांट के जो पत्ते सूख जाएं, उन्हें तुरंत काट कर हटा दें.

कोहली vs गिल की जंग, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए महासंग्राम

नई दिल्ली  आईपीएल-2026 का रोमांच खत्म होने में अब सिर्फ एक मैच ही बचा है। बहुत संभावना है कि ये मैच इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। ये दोनो टीमें पहले क्वालिफायर में भी भिड़ चुकी हैं जहां आरसीबी ने जीत हासिल की थी। आरसीबी ने वहां से सीधे फाइनल में जगह बनाई तो वहीं गुजरात दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देने के बाद खिताबी मुकाबले में आ रही है। दोनों ही टीमें दमदार फॉर्म में हैं और दूसरी बार ट्रॉफी उठाने की तलाश में हैं। गिल लेंगे बड़ा फैसला जीत के लिए जरूरी है कि दोनों टीमें अपने बेस्ट 11 चुने। यूं तो टीमें अपने विजयी कॉम्बीनेशन में बदलाव नहीं करती हैं, लेकिन गिल एक बदलाव कर सकते हैं। निशांत सिंधू को लगातार गुजरात ने मौका दिया है, लेकिन इस खिलाड़ी ने निराश किया है। उनकी जगह गिल तूफानी फिनिशर शाहरुख खान को मौका दे सकते हैं जो लंबे-लंबे शॉट्स मार मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। बाकी गुजरात की टीम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज को टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। गिल और सुदर्शन पारी की शुरुआत करेंगे तो वहीं जोस बटलर तीसरे नंबर पर होंगे। सिंधू के बाहर जाने पर वॉशिंगटन सुंदर चौथे नंबर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उनके बाद शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर राशिद खान मध्य और निचले क्रम को मजबूत करेंगे। गेंदबाजी में काफी दारोमदार कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान पर होगा। आरसीबी के सामने टेंशन आरसीबी के सामने एक चिंता की बात फिल सॉल्ट की चोट है। इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है कि सॉल्ट मैच फिट हैं या नहीं। अगर वह आते हैं तो आरसीबी के तूफानी अंदाज में इजाफा होगा। अगर नहीं आते हैं तो टीम फिर वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की सलामी जोड़ी पर निर्भर रहेगी। इसके अलावा आरसीबी अपनी प्लेइंग-11 को छेड़ना नहीं चाहेगी। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल हैं तो चौथे नंबर पर रजत पाटीदार हैं। मध्य और निचले क्रम में टीम के पास क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रासिख सलाम पर जिम्मेदारी रहेगी। टीम रोमारियो शेफर्ड को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर सकती है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- राहुल तेवतिया आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रासिख सलाम। इम्पैक्ट प्लेयर- रोमारियो शेफर्ड

आदर्श परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था, घंटों इंतजार के बाद परीक्षा कैंसिल

नोएडा नोएडा सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू ही नहीं हो सकी। आखिरकार परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि वे सुबह नौ बजे की परीक्षा के लिए समय से केंद्र पहुंच गए थे। लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद जब उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला तो वहां भी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते हुए उन्हें एक से दो घंटे तक कक्ष में बैठाए रखा गया, जबकि कई कमरों में पंखे तक नहीं चल रहे थे। भीषण गर्मी के बीच छात्र लगातार परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंत में परीक्षा रद्द कर दी गई। प्रदर्शन में शामिल अनुज ने बताया कि उनके भाई की परीक्षा सुबह नौ बजे से थी। वह सुबह 6:30 बजे उन्हें केंद्र छोड़कर घर लौट गए थे और दस बजे लेने पहुंचे। लेकिन तब तक कोई भी छात्र बाहर नहीं आया था। अंदर से लगातार घोषणा की जा रही थी कि तकनीकी कारणों से परीक्षा शुरू नहीं हो पा रही है। अनुज के मुताबिक, एक छात्र ने बाहर आकर बताया कि दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परीक्षा शुरू नहीं हुई और छात्रों को बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं दी जा रही थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई महीनों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 12वीं के बाद देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के रद्द होने से उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

पंचकूला में हाई लेवल बैठक, परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सख्त निगरानी

पंचकूला  21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया तंत्र सक्रिय रहेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद पूरे मामले को मॉनिटर कर रहे हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। प्रदेश में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नीट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था तथा नशामुक्त हरियाणा अभियान की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेशभर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप गंभीरता, सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का समय रहते निरीक्षण किया जाए तथा सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पेपर लीक अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर हरियाणा पुलिस की नजर रहनी चाहिए। बैठक में नशामुक्त हरियाणा अभियान को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो संजय कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार नशामुक्त अभियान को लेकर काफी संवेदनशील है तथा उच्च स्तर पर निगरानी की जा रही है। नशा तस्करी के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश एडीजीपी संजय कुमार ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में बढ़ती नशा तस्करी का सीधा प्रभाव हरियाणा पर पड़ता है। ऐसे में डिमांड और सप्लाई दोनों स्तरों पर रणनीतिक कार्रवाई करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा बिक्री अथवा स्टोरेज की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोर एवं केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएं तथा केमिस्ट शाप्स के स्टाक, सीसीटीवी सिस्टम और रिकार्ड की लगातार निगरानी की जाए। डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन हर परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव तैयार रहना होगा। प्रत्येक जिले में गठित कानून एवं व्यवस्था कंपनियों का नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

ZEE5 पर देखें ये 5 कड़क सस्पेंस थ्रिलर, वीकेंड को बना देंगे धमाकेदार

ओटीटी पर कुछ धमाकेदार, सस्पेंस से भरपूर और कड़क कंटेंट तलाश रहे हैं, तो जी5 (ZEE5) पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां बदले की आग में झुलसती हाई-प्रोफाइल कहानियों से लेकर असल जिंदगी के खूंखार अपराधियों की सच्ची दास्तां और दिमाग को चकरा देने वाले सस्पेंस थ्रिलर का एक बेहतरीन कॉकटेल देखने को मिलता है. चाहे आपको देसी मिजाज का क्राइम ड्रामा पसंद हो या फिर पंकज त्रिपाठी का कड़क अंदाज, ZEE5 की ये चुनिंदा फिल्में और वेब सीरीज आपके वीकेंड को पूरी तरह से एंटरटेनिंग बनाने के लिए तैयार हैं. पॉइजन 2 (Poison 2) यह एक हाई-वोल्टेज सस्पेंस और रिवेंज ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी 'आदित्य' नाम के एक अमीर शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी बर्बाद करने वाले 'जोश गैंग' (तीन पार्टनर्स के ग्रुप) से बदला लेने के लिए रेसकोर्स और बिजनेस की दुनिया में लौटता है. धोखे, प्यार और चालबाजी से भरी यह कहानी अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है. अगर आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर मसाला थ्रिलर और ग्लैमरस अंदाज में फिल्माई गई बदले की कहानियां पसंद हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन वन-टाइम वॉच है. कास्ट: आफताब शिवदासानी, राय लक्ष्मी, पूजा चोपड़ा, जैन इमाम IMDb रेटिंग- 7.1 ऑटो शंकर (Auto Shankar) यह वेब सीरीज एक बदनाम सीरियल किलर 'ऑटो शंकर' के जीवन पर आधारित है, जिसने 1980 के दशक के अंत में छह हत्याएं की थीं. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण ऑटो ड्राइवर अवैध शराब की तस्करी और वेश्यावृत्ति के धंधे में उतरकर एक खूंखार गैंगस्टर बन जाता है और कैसे राजनीतिक-पुलिस सांठगांठ के बीच उसका अंत होता है. यह भारतीय अपराध इतिहास के एक काले पन्ने को बिना किसी कांट-छांट के बेहद डार्क और रियलिस्टिक तरीके से पेश करती है. कास्ट: अप्पनी सरथ, अर्जुन चिदंबरम, सरण्या रवि IMDb रेटिंग- 6.8 कंट्री माफिया (Country Mafia) यह वेब सीरीज बिहार के बैकड्रॉप पर आधारित एक पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा है. दो भाई-बहन (अजय और नन्नू) आईएएस (IAS) बनने का सपना देखते हैं, लेकिन जब वहां का क्रूर शराब माफिया 'बब्बन राय' उनके पिता की हत्या कर देता है, तो उनकी दुनिया बदल जाती है. अपनी मां के कहने पर दोनों भाई-बहन किताब छोड़कर बंदूक उठा लेते हैं और बब्बन के साम्राज्य को खत्म करने के लिए खुद शराब के धंधे में उतर जाते हैं. यह देसी मिजाज और ग्रामीण इलाकों की कड़वी सच्चाई को बयां करती हुई एक तेज रफ्तार बदले की कहानी है. रवि किशन की बेहतरीन अदाकारी और सतीश कौशिक जी की मौजूदगी इसे देखने लायक बनाती है. कास्ट: रवि किशन, अंशुमान पुष्कर, सौंदर्य शर्मा, अनीता राज, सतीश कौशिक IMDb रेटिंग- 3.2 कड़क सिंह (Kadak Singh) यह एक अनोखी सस्पेंस-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी 'एके श्रीवास्तव' (कड़क सिंह) की है, जो फाइनेंशियल क्राइम डिपार्टमेंट के एक सख्त अधिकारी हैं, लेकिन एक बड़े चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान वो अस्पताल में 'रेट्रोग्रेड एम्नेशिया' (याददाश्त जाने की बीमारी) के साथ होश में आते हैं. उन्हें नहीं पता कि वो वहां कैसे पहुंचे. इसके बाद उनकी बेटी, गर्लफ्रेंड और सहकर्मी अपनी-अपनी कहानियों से उनके अतीत और घोटाले के सच की परतें खोलते हैं. पंकज त्रिपाठी की सधी हुई एक्टिंग और फिल्म का नॉन-लीनियर स्क्रीनप्ले इसे बेहद कड़क और दिलचस्प बनाता है. यह दिमाग दौड़ाने पर मजबूर करने वाली एक बेहतरीन मिस्ट्री फिल्म है. कास्ट: पंकज त्रिपाठी,  संजना सांघी, पार्वती थिरुवोथु, जया अहसान IMDb रेटिंग- 6.2 अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी (Unbroken: The Unmukt Chand Story) यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि भारत के पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद के जीवन की इंस्पिरेशनल दास्तां है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक वक्त पर भारत के अगले विराट कोहली माने जाने वाले उन्मुक्त को काफी प्यार और फेम मिलता है, लेकिन बाद में खराब फॉर्म, दबाव और टीम में मौके न मिलने के कारण उनका करियर ढलान पर आ गया. यह डॉक्यूमेंट्री उनके उसी दर्द, भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले और फिर अमेरिका (USA) जाकर मेजर क्रिकेट लीग के जरिए अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने के संघर्ष को बयां करती है. अगर आप क्रिकेट लवर हैं या ऐसी कहानियों के शौकीन हैं, जो हार न मानने का जज्बा सिखाती हैं, तो यह डॉक्यूमेंट्री आपके लिए बेस्ट है. यह खेल की चकाचौंध के पीछे छिपे मानसिक दबाव, टूटे हुए सपनों और एक नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने की भावुक और सच्ची कहानी को परदे पर लाती है. IMDb रेटिंग- 8.8 कास्ट: इसमें कोई फिल्मी कलाकार नहीं हैं, बल्कि खुद उन्मुक्त चंद, उनकी पत्नी सिमरन खोसला, उनके पिता सुंदर चंद ठाकुर, उनके कोच संजय भारद्वाज और उनके परिवार के लोग दिखे हैं.

एशियन U-20 चैंपियनशिप: पूजा सिंह ने तोड़ा 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

हांगकांग  एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 14 वर्ष से चले आ रहे इस स्पर्धा के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। पूजा ने 1.93 मीटर की छलांग लगाते हुए सहाना कुमारी के 2012 में बनाए गए 1.92 मीटर के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। प्रतियोगिता से पहले पूजा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था। इसलिए पूजा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना कोई हैरानी की बात नहीं थी। पिछले साल भी दिखाया कमाल पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुई एशियाई चैंपियनशिप में भी पूजा ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि पूजा ने हाल में रांची में हुए फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब इस छलांग से उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय किए गए 1.92 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर लिया है। संघर्षों का किया सामना हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में राजमिस्त्री की बेटी पूजा को अपने करियर की शुरुआत में आर्थिक तंगी के चलते गांव के खेतों में बांस के डंडों और भूसे की बोरियों की मदद से अभ्यास करना पड़ा था। दो दिनों की प्रतियोगिताओं में भारत अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है। नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 5000 मीटर की पैदल दौड़ और अमानत कंबोज ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता पदक।  

CNG कीमतों ने फिर दिया झटका, मुंबई में 2 रुपये की नई बढ़ोतरी लागू

 मुंबई मुंबई में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. अब सीएनजी 86 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में सरकारी गैस डिस्ट्रीब्यूटर महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है।  इस बदलाव के बाद, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और MMR के अन्य हिस्सों में CNG की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी. हाल के हफ़्तों में यह दूसरी बढ़ोतरी है; इससे पहले MGL ने 14 मई को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी।  जानकारी के मुताबिक, महानगर गैस लिमिटेड ने 1 किलो सीएनजी की कीमत को 84 रुपये से बढाकर 86 रुपये कर दिया है. सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. इससे पहले 14 मई को ही सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. तब भी इसमें 2 रुपये बढ़ाकर 82 से 84 रुपये दाम किया गया था।  तब महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike को लेकर कहा था कि कीमतों में ये इजाफा वेस्ट एशिया संघर्ष (West Asia Conflict) के चलते पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के चलते किया गया है. जिसमें गैस खरीदने की लागत में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, भारतीय करेंसी रुपये में गिरावट और सप्लाई चेन में रुकावट शामिल है।  एक रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि इन नए ग्लोबल कारणों के चलते सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा करते हुए इसे 84 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।  सीएनजी महंगी होते ही, किराया बढ़ाने की मांग सीएनजी के दाम बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा होगा. मुंबई में ऑटो यूनियन पहले ही किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. आंकड़े देखें, तो महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL के मुताबिक, मुंबई महानगर क्षेत्र में करीब 12 लाख से अधिक वाहन सीएनजी पर चल रहे हैं। 

776 रन के धमाके के बाद वैभव सूर्यवंशी फिर मैदान में, जून में होगा अगला मैच

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्वालिफायर-2 में हारते ही टीम का फाइनल खेलने का सपना टूट गया, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में ऐसा खेल दिखाया जिसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स को अपना दीवाना बना दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वैभव अगली बार मैदान पर कब नजर आएंगे? वैभव सूर्यवंशी के लिए क्रिकेट का अगला अध्याय अब अगले महीने यानी जून में शुरू होने जा रहा है. वैभव को श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली है. 50 ओवरों के फॉर्मेट में होने वाली इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए के अलावा श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम्स भी भाग लेने जा रही हैं. इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे. इंडिया-ए अपना पहला मुकाबला 9 जून (मंगलवार) को श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 11 जून को अफगानिस्तान-ए, 15 जून को फिर श्रीलंका-ए और 17 जून को दोबारा अफगानिस्तान-ए से मुकाबला होगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 21 जून को होना है. ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल 09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए 11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए 13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए 15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए 17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए 19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए 21-जून: फाइनल भारत-ए का स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, अंशुल कम्बोज और अनुकूल रॉय. वैभव सूर्यवंशी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. महज 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 टीम के लिए 58 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह लंबे रेस के खिलाड़ी हैं.   वैभव सूर्यवंशी ने एक तरह से IPL 2026 को अपने नाम कर लिया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 16 मैचों में 776 रन ठोक दिए. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज के लिए अविश्वसनीय माना जा रहा है. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए. सीजन के आखिरी दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से अलग ही स्तर दिखाया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने 97 रनो की विस्फोटक पारी खेली, जबकि गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 96 रन बनाकर अकेले दम पर राजस्थान की उम्मीदें जिंदा रखीं. हालांकि, उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया.

राजस्थान के कई इलाकों में मौसम ने ली करवट, बाजारों में लौटी रौनक

 जैसलमेर नौतपा के बीच राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में जैसलमेर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. पिछले एक सप्ताह से जैसलमेर भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे जैसलमेर में आंधी और तेज हवाएं चल रही है. सुबह से ही मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत का अहसास कराया. पश्चिम राजस्थान ही नहीं, बल्कि राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश देखने को मिली है. जून के पहले सप्ताह तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पूर्वानुमान के मुताबिक, तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है. 'आग का दरिया' बन गया था थार, अब राहत बीते दिनों थार का रेगिस्तान मानो आग का दरिया बना हुआ था. दोपहर के समय तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच रहा था और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था. दोपहर में सड़कें सूनी नजर आती थीं और लोग घरों में रहने को मजबूर थे. नौतपा के दौरान लगातार बढ़ती गर्मी ने आमजन के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी प्रभावित किया था. तापमान 40 डिग्री से भी नीचे शनिवार (30 मई) दोपहर के समय जहां पिछले दिनों तापमान 45-46 डिग्री के आसपास था, वहीं आज यह घटकर 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया. तापमान में आई इस गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम में आए बदलाव का असर शहर की गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दिया. सुनसान पड़े बाजारों में लौटी रौनक पिछले कई दिनों से सुनसान पड़ी सड़कों और बाजारों में एक बार फिर रौनक लौटती नजर आई. लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन बरकरार नहीं रहेगी. संभावना है कि कुछ दिनों के बाद तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026 में आई 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई इस बिग बजट, मल्टी स्टारर पिक्चर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को 'धुरंधर' के लिए साइन कर लिया था? सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि वे 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में सबसे पहले कास्ट किए गए कलाकार थे. उन्हें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से बहुत पहले पिक्चर में काम दे दिया गया था. राकेश बेदी के अनुसार, डायरेक्टर आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से सालों पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी. राकेश बेदी, 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरे हैं. राकेश बेदी ने एक एजेंसी को बताया, 'मेरा मानना है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले कास्ट किया था, जब उन्होंने उरी फिल्म बनाई थी. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी. लेकिन एक आइडिया था, और उसी आइडिया के हिसाब से उन्होंने मुझे इस फिल्म में एक रोल के लिए चुना था. इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा. उन्होंने मुझे इस रोल के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरे काम को देखा था. अपने सभी रोल्स में मैंने हमेशा कैरेक्टर को आगे रखने की कोशिश की है. यही वजह है कि आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती शो वाले कैरेक्टर के नाम से पुकारते हैं.' धुरंधर का OTT रिलीज प्लान 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की ओटीटी रिलीज ने सुर्खियां बटोरी हैं. मेकर्स ने एक दुर्लभ ड्यूल ओटीटी रिलीज स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसमें फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होंगे. 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' वर्जन 22 मई से ग्लोबली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. यह वर्जन भारत में 24 मई को आया था. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के डोमेस्टिक स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को गए हैं. 'धुरंधर 2' का भारत में प्रीमियर 4 जून को जियो हॉटस्टार पर होगा. खबरों के मुताबिक, भारत में जियो हॉटस्टार ने फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसे हाल के सालों में भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक माना जा रहा है. भारतीय दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन भी देखने को मिलेगा.