samacharsecretary.com

अब US पासपोर्ट उतना ताकतवर नहीं! रैंकिंग में गिरावट, मलेशिया से हुई बराबरी

वाशिंगटन अमेरिका की साख को बड़ा झटका लगा है. Henley Passport Index के ताजा आंकड़ों में अमेरिकी पासपोर्ट 20 साल में पहली बार दुनिया के टॉप 10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स की लिस्ट से बाहर हो गया है. अब यह 12वें पायदान पर पहुंच गया है और मलेशिया के साथ टाई हो गया है. कभी नंबर 1 पर रहा अमेरिकी पासपोर्ट अब सिर्फ 180 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल एंट्री देता है. यह गिरावट ग्लोबल सॉफ्ट पावर में अमेरिका के कमजोर होते प्रभाव का संकेत मानी जा रही है. वहीं, एशिया-पैसिफिक देशों ने एक बार फिर पासपोर्ट पावर में बाजी मार ली है. सिंगापुर और साउथ कोरिया ने दिखाया दम, एशिया की पासपोर्ट ताकत हावी Henley Passport Index के मुताबिक, सिंगापुर अब दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है, जो 193 देशों में वीजा-फ्री एंट्री देता है. दूसरे नंबर पर साउथ कोरिया (190 डेस्टिनेशंस) और तीसरे पर जापान (189) हैं. वहीं, यूरोप के पारंपरिक पावरहाउस देशों – जर्मनी, इटली और स्पेन – भी टॉप 5 में शामिल हैं. इस बीच, अमेरिका का दो पायदान नीचे खिसककर 12वें स्थान पर पहुंचना ग्लोबल ट्रैवल फ्रीडम की रैंकिंग में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. क्यों गिरा अमेरिकी पासपोर्ट का रुतबा?     अमेरिकी पासपोर्ट की गिरावट के पीछे कई कारण हैं – खासकर उसकी विदेश नीति और वीजा-रिक्रिप्रोसिटी की कमी.     ब्राजील ने हाल ही में अमेरिका के नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री खत्म की क्योंकि अमेरिका ने ब्राजीलियनों के लिए वैसी छूट नहीं दी.     चीन और वियतनाम की नई वीजा-फ्री लिस्ट में भी अमेरिका को शामिल नहीं किया गया.     इसके अलावा, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार और सोमालिया जैसे देशों ने नए ई-वीजा सिस्टम लागू किए, जिससे अमेरिकी पासपोर्ट की पहुंच और घट गई. ‘ओपननेस’ में अमेरिका पीछे, दुनिया जवाब दे रही है उसी अंदाज में डेटा दिखाता है कि अमेरिकी नागरिकों को भले ही 180 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती हो, मगर खुद अमेरिका सिर्फ 46 देशों के नागरिकों को बिना वीजा एंट्री देता है. Henley Openness Index में अमेरिका 77वें स्थान पर है. इसका मतलब साफ है कि अमेरिका जितना बंद होता जा रहा है, उतना ही बाकी देश भी उसके नागरिकों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहे हैं. यह स्थिति ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया में सबसे बड़ी ‘रीसिप्रोकल गैप’ है. चीन ने दिखाई ग्रोथ, अमेरिका से आगे बढ़ा कूटनीतिक पासपोर्ट गेम जहां अमेरिका की रैंक नीचे जा रही है, वहीं चीन ने पासपोर्ट पावर में जबरदस्त उछाल दर्ज की है. 2015 में 94वें स्थान पर रहा चीन अब 2025 में 64वें नंबर पर पहुंच गया है. पिछले 10 सालों में चीन ने 37 नए देशों में वीजा-फ्री एंट्री हासिल की है. चीन अब 76 देशों को वीजा-फ्री एक्सेस देता है, यानी अमेरिका से 30 ज्यादा. हाल ही में उसने रूस को भी इस लिस्ट में जोड़ा है. यह कदम साफ दिखाता है कि बीजिंग अपने ‘ट्रैवल डिप्लोमेसी’ कार्ड को बखूबी इस्तेमाल कर रहा है, जबकि वाशिंगटन अपनी ‘ओपननेस पॉलिसी’ में पिछड़ रहा है. अमेरिकियों में बढ़ी ‘दूसरी सिटिजनशिप’ की होड़ US पासपोर्ट की गिरती ताकत का असर अब अमेरिकियों के व्यवहार पर भी दिखने लगा है. Henley & Partners की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अमेरिकी नागरिक ‘इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन प्रोग्राम्स’ में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बना रहे हैं. साल की तीसरी तिमाही तक अमेरिकियों के एप्लिकेशन पिछले पूरे साल की तुलना में 67% ज्यादा रहे. यह ट्रेंड बताता है कि कई अमेरिकी अब वैकल्पिक नागरिकता या रेसिडेंसी के जरिए अपनी ‘ट्रैवल फ्रीडम’ वापस पाना चाहते हैं.  

सिवनी लूटकांड पर सीएम डॉ. यादव सख्त, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कड़ा रुख सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा कानून सबके लिये बराबर भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी लूट मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी प्रकरण में जो भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। राज्य सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने सतत रूप से कार्य कर रही हैं, इस दिशा में किसी का हस्तक्षेप सहन नहीं होगा। ये भी हैं आरोपी सिवनी मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) डकैती, 126(2) गलत तरीके से रोकना, 140(3) अपहरण और 61(2) आपराधिक षडयंत्र के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किये गये 5 अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा जिनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई, उनमें प्रधान आरक्षक माखन, प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला, प्रधान आरक्षक रविंद्र उईके, आरक्षक रितेश वर्मा, एसएएफ आरक्षक केदार और एसएएफ आरक्षक सुभाष सदाफल शामिल हैं।  

त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें शुरू, पंजाब से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी

लुधियाना उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर अपने गृह राज्यों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से यूपी, बिहार रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। ये सभी ट्रेनें लुधियाना स्टेशन से चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में लुधियाना-सहरसा-लुधियाना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04656/04655) अप और डाउन के तीन-तीन फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 22, 23 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके अगले दिन की रात्रि 20:00 बजे सहरसा पहुंचेगी और 23, 24 व 25 अक्तूबर को रात्रि 23:50 बजे सहरसा से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 9:20 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इसी तरह से लुधियाना-कटिहार-लुधियाना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04658/04657) अप और डाउन का एक-एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन 22 अक्तूबर को रात्रि 23:35 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके 34 घंटे 25 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे कटिहार पहुंचेगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 13:00 बजे कटिहार से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके 34 घंटे 30 मिनट की यात्रा के बाद रात्रि 23:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, कटिहार के लिए एक और आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04660/04659) चलाई जाएगी, जो अप व डाउन का एक-एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन 23 अक्तूबर को शाम 16:50 बजे लुधियाना से चलकर 34 घंटे 40 मिनट के बाद सुबह 3:30 बजे कटिहार पहुंचेगी और 25 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे कटिहार से चलकर 36 घंटे बाद शाम 18:30 बजे लुधियाना वापस लौटेगी। लुधियाना और पटना के बीच भी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04664/04663) चलाई जाएगी। ये ट्रेन अप व डाउन का एक-एक फेरा लगाएगी और 24 अक्तूबर को रात्रि 20:20 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके अगले दिन की रात्रि 22:40 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह से 26 अक्तूबर को सुबह 1:00 बजे पटना से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके अगले दिन की सुबह 5:00 बजे लुधियाना पहुंचेगी। लुधियाना स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षकों ने बताया कि सहरसा और कटिहार रूट पर चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें अप व डाउन के दौरान ढंडारी कलां स्टेशन पर भी रुकेगी।

80 वर्षों में चौथी बार बदला Tata Motors का नाम, डीमर्जर के बाद नई शुरुआत

नई दिल्ली भारत की सबसे भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने 80 साल के इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है. 13 अक्टूबर 2025 को कंपनी का नाम बदलकर 'टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड' कर दिया गया है. यह बदलाव सिर्फ एक नाम का नहीं, बल्कि कंपनी के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक कदम है. यह कदम टाटा ग्रुप की उस दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग-अलग इकाइयों में बांट रही है. अब जहां पैसेंजर व्हीकल्स, SUVs, इलेक्ट्रिक वाहनों और जगुआर लैंडरोवर के बिजनेस को नई यूनिट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPVL) संभालेगी, वहीं ट्रक, बस और पिकअप जैसे कमर्शियल वाहनों की जिम्मेदारी TML Commercial Vehicles Limited (जो जल्द ही अपना नाम टाटा मोटर्स लिमिटेड रखेगी) के पास होगी. टाटा मोटर्स का यह डीमर्जर (विभाजन) 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया है, जिसे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) मुंबई बेंच ने 25 अगस्त 2025 और 10 सितंबर 2025 को पारित आदेशों के माध्यम से मंज़ूरी दी थी. जिन शेयरधारकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर 14 अक्टूबर 2025 की रिकॉर्ड डेट पर होंगे, उन्हें अब दोनों नई यूनिट (पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल कंपनियों) में एक-एक शेयर मिलेगा. 80 साल में चौथी बार अगर टाटा मोटर्स का इतिहास पलटकर देखें, तो हर नाम बदलाव के पीछे एक सोच रही है. समय के साथ अपने कारोबार की दिशा को साफ़ परिभाषित करना. 1945: शुरुआत हुई टाटा लोकोमोटिव एंड इजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के रूप में. एक ऐसी कंपनी जो भारत के औद्योगिक भविष्य का सपना देख रही थी. 1960: नाम बदला टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड (TELCO). जब भारत औद्योगिक क्रांति की दहलीज पर था. 2000: कंपनी ने इंजीनियरिंग पर फोकस बढ़ाते हुए खुद को टाटा इंजीनिरिंग लिमिटेड कहा. 2003: एक निर्णायक मोड़, जब TELCO का नाम बदलकर टाटा मोटर्स लिमिटेड हुआ. उस वक्त रतन टाटा ने कहा था “टाटा मोटर्स उस काम को परिभाषित करता है जो हम वास्तव में करते हैं.” और अब, 2025 में, टाटा मोटर्स ने खुद को दो अलग रास्तों पर विभाजित किया है. ताकि हर सेगमेंट अपने सामर्थ्य के हिसाब से उड़ान भर सके. नया स्ट्रक्चर, नया विज़न     टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड: कार, SUV, EV और लक्ज़री JLR ब्रांड्स का घर बनेगी.     टाटा मोटर्स लिमिटेड (नई यूनिट): ट्रक, बस और कमर्शियल वाहनों का निर्माण करेगी. टाटा का डीमर्जर एक नए युग की शुरुआत है. एक ओर जहां पैसेंजर व्हीकल डिविजन देश के इलेक्ट्रिक ट्रांजिशन की अगुवाई करेगा, वहीं कमर्शियल व्हीकल डिविजन भारत के बुनियादी ढांचे की ताकत बने रहने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

कुशीनगर में जर्जर सड़कों की सुध, 4 मुख्य मार्गों सहित 11 सड़कों के कायाकल्प को हरी झंडी

 राजापाकड़ क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी, बसंतपुर रामलगन राय, मठिया भोकरिया, बेनीभार गांव की सड़कों सहित फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र की 11 जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा। 8.9 किमी लंबाई वाली सड़कों के लिए 208.52 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, शासन ने 104.20 लाख रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त भी कर दी है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने इसका प्रस्ताव भेजा था। इन सड़कों का होगा कायाकल्प 1150 मीटर सेमरा हर्दोपट्टी संपर्क मार्ग के लिए 16.17 के सापेक्ष 8.09 लाख रुपये, 400 मीटर मठिया भोकरिया मुसहर टोला मार्ग के लिए 5.88 लाख के सापेक्ष 2.94 लाख रुपये, 150 मीटर रामलगन राय संपर्क मार्ग के लिए 2.98 लाख के सापेक्ष 1.49 लाख रुपये व बेनीभार संपर्क मार्ग लंबाई 800 मीटर के लिए 21.61 लाख के सापेक्ष 10.81 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में बीसीटी से लोहार पट्टी 500 मीटर मार्ग के लिए 25.12 लाख के सापेक्ष 12.56 लाख रुपये, कोकिलपट्टी पांडेय टोला संपर्क मार्ग लंबाई 1600 मीटर के लिए 39.21 लाख के सापेक्ष 19.61 लाख, पटहेरवा पिपरा कनक से चैनपट्टी गगलवा संपर्क मार्ग लंबाई 200 मीटर के लिए 7.53 लाख के सापेक्ष 3.77 लाख, करमैनी का मजरा नूरखार टोला संपर्क मार्ग लंबाई 700 मीटर के लिए स्वीकृत 17.84 लाख रुपये के सापेक्ष 8.92 लाख, फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग से नरायनपुर संपर्क मार्ग लंबाई 1000 मीटर के लिए स्वीकृत 22.81 लाख रुपये के सापेक्ष 11.32 लाख, समऊर नोनिया पट्टी मार्ग से परसौनी खुर्द पश्चिम टोला संपर्क मार्ग लंबाई 1500 मीटर के लिए स्वीकृत 26.73 लाख रुपये के सापेक्ष 13.37 लाख और नरायनपुर खास टोला संपर्क मार्ग लंबाई 900 मीटर के लिए स्वीकृत धनराशि 22.64 लाख रुपये के सापेक्ष 11.32 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।

त्योहारों से पहले बयान विवादित: रामेश्वर शर्मा ने तंज रोकने को कहा, अन्यथा कदम उठाने की धमकी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले पटाखें चलाने और दीए जलाने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहां बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुस्लिम समाज ने पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने को लेकर बयान दिया है, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी दो टूक कह दिया है कि- हम तो पटाखे फोड़ेंगे.. कृपया इस पर हमें ज्ञान ना पेलें। इसी क्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने भी बाबा बागेश्वर के बयान पर सहमति जताई है और कहा है कि दीए भी जलेंगे और पटाखें भी फूटेंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं तो कोई होली पर पानी की बचाने की बात और दिवाली पर प्रदूषण की बात होने लगती है। लेकिन पेड़ भी तो हिंदू वादी संगठन ही लगाते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब 31 दिसंबर की रात को पटाखें चलते हैं तब कोई नहीं बोलता और अब तो मुस्लिम समाज के शादी समारोह में भी पटाखें और आतिशबाजी चलती है। लेकिन तब कोई नहीं बोलता, लेकिन जब होली, दशहरा दीपावली आते हैं तो सनातन और हिंदू धर्म पर चोट करने के लिए तब कहा जाता है कि पटाखें न चलाओं। लेकिन हम तो पटाखें चलाएंगे। दीए भी जलाएंगे। क्योंकि कानून सबके लिए समान है और व्यवहार भी सबके लिए समान है। इसलिए तंज कसना बंद करें, क्योंकि जब हिंदू तुमपे क्या कसेगा और जब हिंदू कसना शुरु करेगा तो ध्यान रखना कोई बचाने वाला भी नहीं आएगा।

पवन सिंह को 30 करोड़ का झटका? एलिमनी डिमांड पर वकील का तंज – ‘इज्जत बची कहां!

पटना  भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन उन्होंने कुछ ही महीनों बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था. पवन सिंह ने खुद भी इसके बारे में बात की थी. इसके बाद 2018 में उन्होंने दूसरी शादी की. उनकी दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ हुई. इस शादी में भी अब सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच में जमकर बवाल चल रहा है. दोनों का झगड़ा पब्लिक में आ गया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए थे. पवन सिंह ज्योति से तलाक चाहते हैं. अब खबरें हैं कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से एलिमनी में 30 करोड़ मांगे हैं. पवन सिंह से ज्योति ने मांगी एलिमनी पवन सिंह के वकील का वीडियो वायरल है. इसमें वो बता रहे हैं कि ज्योति सिंह ने 30 करोड़ एलिमनी की डिमांड की है. वकील ने बताया, 'ज्योति ने एलिमनी में पवन सिंह से 30 करोड़ रुपये डिमांड किए हैं. अभी कोर्ट से आदेश नहीं आया है. कोर्ट की तरफ से जब तक आदेश नहीं होगा तब तक कुछ नहीं होगा. इन्हें घर में बैठकर बात कर लेनी चाहिए. मीडिया में इन बातों को लाना ठीक नहीं है. इतनी बेइज्जती के बाद कौन उन्हें रखेगा. पवन सिंह को तलाक चाहिए. ज्योति कितनी भी एलिमनी मांग लें कुछ नहीं होगा. पवन सिंह की कमाई कितनी है उसे ध्यान में रखा जाएगा. सही फैसला कोर्ट करेगी.' बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार हैं. उन्हें हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल में देखा गया था. इस शो में वो कुछ ही हफ्ते रुके थे. शो में भी उन्होंने ज्योति संग अनबन को लेकर बात की थी. पवन सिंह ने राजनीति के चलते ये शो बीच में ही छोड़ दिया था.

राजधानी में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा, पुलिस ने पकड़े छह अफ्रीकी नागरिक

नई दिल्ली   दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे छह अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई बाहरी जिला पुलिस के विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अवैध प्रवास पर रोक लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 10 अक्टूबर को निहाल विहार पुलिस थाने की गश्ती टीम को चंदर विहार में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल गजानंद, दलवीर, जगपाल, सरदार मल और कांस्टेबल महेंद्र की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर छह विदेशी नागरिकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में इनकी पहचान फ्रैंक फॉचिंग (कैमरून), रोमियो लुसिएन (कैमरून), सैमुनेल (नाइजीरिया), माल्क फैराडे (नाइजीरिया), इवांस डांसो (घाना), और इनौसा (नाइजीरिया) के रूप में हुई। सत्यापन के दौरान पता चला कि इनके पास वैध वीजा या पासपोर्ट नहीं थे और ये सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम, 1946 की धारा 14(सी) के तहत मकान मालिक के खिलाफ अवैध शरण देने का मामला दर्ज किया। इसके बाद विदेशी नागरिक क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सहयोग से निर्वासन प्रक्रिया शुरू की गई। वर्तमान में सभी छह व्यक्तियों को लामपुर, नरेला के हिरासत केंद्र में रखा गया है, जहां से उनकी निर्वासन प्रक्रिया पूरी होगी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि दिल्ली में अवैध प्रवास के खिलाफ सख्त नीति अपनाई जा रही है। पुलिस नियमित गश्त, सत्यापन और खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसे मामलों पर नजर रख रही है। यह अभियान स्थानीय लोगों की सुरक्षा और आव्रजन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें। अवैध प्रवासियों की पहचान और कार्रवाई के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि में भारत-अमेरिका की वायुसेनाएं आमने-सामने, ग्वालियर एयरबेस बना रणक्षेत्र

 ग्वालियर  टैरिफ वॉर के चलते भार और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों में एक बार फिर दोनों देशों की वायुसेनाएं के साथ युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं। देश के महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल मध्य प्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरबेस पर अमेरिकी और भारतीय वायुसेना के विमान अपने-अपने युद्ध कौशल दिखाएंगे। अमेरिकी वायुसेना की टीम इस युद्धाभ्यास के लिए ग्वालियर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार यानी आज से ये युद्धाभ्यास शुरू होगा। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में जापान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होंगे। 2004 में भी ग्वालियर एयरबेस पर अमेरिकी वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास किया गया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही अलास्का में भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हो चुका है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है युद्धाभ्यास! आपको बताते चलें कि, हालही में दुनियाभर में भारत और अमेरिका के संबंध चर्चा में रहे हैं। इसको देखते हुए दोनों देशों के बीच लगातार युद्धाभ्यास सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अफगानिस्तान पर बयानबाज़ी में भारत का पलटवार, पाकिस्तान को UN में लगाई फटकार

नई दिल्ली भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में बाल अधिकारों के गंभीर उल्लंघन और सीमापार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जमकर धोया. 80वें UNGA सत्र में बोलते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का बचाव करते हुए इसे नागरिकों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए वैध और आवश्यक बताया. सांसद पीपी चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल दुबे ने कहा कि पाकिस्तान बाल एवं सशस्त्र संघर्ष (सीएएसी) एजेंडे का सबसे गंभीर उल्लंघनकर्ता बना हुआ है. उन्होंने सीएएसी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीमापार आतंकवाद, गोलाबारी और हवाई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया, जिसके कारण अफगान बच्चों की हत्या और अपंगता हुई है. 'अफगान बच्चों की हत्या और अपंगता के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार' बीजेपी सांसद ने कहा, "अपनी सीमाओं से परे इसी रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा स्कूलों, खासकर लड़कियों के स्कूलों में स्वास्थ्य कर्मियों पर किए गए हमलों और अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर हुई घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया गया है, जहां पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी और हवाई हमले सीधे तौर पर अफ़ग़ान बच्चों की हत्या और अपंगता के लिए जिम्मेदार थे."