samacharsecretary.com

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दिवाली पर अब ग्रीन क्रैकर्स हो सकते हैं वैध?

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल पर लगी रोक हटाने की गुहार लगाई गई है. मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है और कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा, “आपसे गुजारिश है कि इस पर संतुलित रवैया अपनाया जाए. साथ ही एनसीआर में आने वाले राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट को सुझाव दिया कि दिवाली पर ग्रीन पटाखे छोड़ने की अनुमति दी जाए. साथ ही कहा कि लोगों को 2 घंटे के लिए ग्रीन पटाखे फोड़ने की सख्त अनुमति दी जाए. एनसीआर राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच से कहा, “पटाखे फोड़ने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी जा सकती है, जिनमें यह भी शामिल हो कि सिर्फ NEERI की ओर से अनुमोदित ग्रीन पटाखे ही बेचे जाएंगे.” राज्यों का कहना है कि दिवाली पर पटाखे फोड़ने की 2 घंटे (रात 8 बजे से 10 बजे तक) की सख्त अनुमति दी जानी चाहिए. कोर्ट इस पर संतुलित रवैया अपनाएः SG मेहता दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को मंजूरी देने की मांग पर कोर्ट में आज शुक्रवार सुनवाई शुरू हुई. एसजी तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट इस मामले में संतुलित रवैया अपनाए. उन्होंने कहा कि पटाखे और लड़ियां जैसी चीजें एनसीआर में नहीं बन रही हैं और ना ही ई-कॉमर्स के जरिए बिक रही हैं. दिल्ली के अलावा एनसीआर क्षेत्र में आने वाले राज्यों ने भी बैन लगा रखा है. उन्होंने सुझाव दिया कि पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों के जरिए ही होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे केवल अनुमति प्राप्त पटाखे ही बेच रहे हों. उन्होंने कहा, “एनसीआर की राज्य सरकारों, जीएनसीटीडी और पीईएसओ द्वारा यह तय किया जाना चाहिए कि फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि सहित कोई भी ई-कॉमर्स वेबसाइट कोई भी ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार न करे और न ही कोई ऑनलाइन बिक्री करे.” पटाखे छोड़ने का समय तय किया जाएः SG मेहता मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि दिवाली में कुछ लोग सुबह पूजा करते हैं और पटाखे भी जलाते हैं. इस पर कोर्ट के सामने दलील रखते हुए एसजी मेहता ने कहा कि लोगों का अधिकार है कि वे अपना त्योहार मनाएं. यह नियम दिवाली, क्रिसमस और गुरु पर्व सभी के लिए रहेंगे. लोगों के जश्न मनाने के अधिकार को भी संतुलित किया जाएगा, जो शुद्ध हवा के अधिकार के लिए होंगे. मेहता ने यह भी सुझाव दिया कि क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर, पटाखे फोड़ने की अनुमति सिर्फ रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक ही दी जानी चाहिए. इसी तरह गुरुपर्व पर, सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि विवाह और अन्य अवसरों पर, ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी जा सकती है. उनका कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पटाखा निर्माण स्थलों को तुरंत सील कर दिया जाएगा. सिर्फ पटाखों से हवा प्रदूषित नहीं होतीः याचिकाकर्ता सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने कहा कि सिर्फ पटाखों से ही हवा प्रदूषित नहीं होती, बल्कि पराली और गाड़ियों के प्रदूषण को लेकर भी कोर्ट ने कई आदेश जारी किए हैं. पिछले आदेशों के अनुपालन की अवहेलना पर गौर किया जाना चाहिए. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ग्रीन पटाखों और उद्योगों के लिए फॉर्मूलेशन स्थापित करने में भारी मात्रा में धनराशि खर्च की गई है. शीर्ष अदालत ने पिछले महीने 26 सितंबर को प्रमाणित निर्माताओं को इस शर्त के साथ ‘ग्रीन’ पटाखे बनाने की अनुमति दे दी थी कि वे बिना उसकी अनुमति के प्रतिबंधित दिल्ली-एनसीआर में इन्हें नहीं बेचेंगे. उसने केंद्र से दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध पर नए सिरे से विचार करने को कहा. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित कुल 16 जिले एनसीआर में आते हैं.  

क्रिकेट विश्लेषण में संतुलन: ऋचा घोष ने शीर्ष क्रम की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर ऋचा घोष ने वनडे विश्व कप में टीम के शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि एक मैच से उनका आकलन नहीं किया जा सकता। बल्लेबाजों के लिए आसान पिच पर खेलने के बावजूद भारत के शीर्ष बल्लेबाज विश्व कप में लगातार तीसरी बार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और टीम गुरुवार को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका से तीन विकेट से हार गई। प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद भारत का स्कोर एक समय छह विकेट पर 102 रन था। इसके बाद घोष (94) ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत को 251 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने मुश्किल चुनौती का सामना करते हुए यह लक्ष्य हासिल कर लिया। घोष ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे शीर्ष क्रम के सभी खिलाड़ी अच्छे बल्लेबाज हैं। एक मैच से उनका आकलन नहीं किया जा सकता। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना हमारा काम है। आप हमेशा शीर्ष क्रम पर दोष नहीं मढ़ सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मैच में कभी हार नहीं मानी। हम आखिरी गेंद तक खेले और अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश की।’’ घोष ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि क्रांति के ओवर में टर्निंग पॉइंट आया। नादिन डी क्लार्क ने जो एक छक्का और एक चौका लगाया, जिससे वास्तव में पासा पलट गया। बाकी सब कुछ नियंत्रण में था। ’’ घोष ने कहा कि टीम परिणाम की समीक्षा करेगी, लेकिन इससे रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले उनके आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने इस प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। हम इस बात का आकलन करेंगे कि हमने कहां अच्छा प्रदर्शन किया और हम कहां सुधार कर सकते हैं। हम सकारात्मक बने रहेंगे। हम इस मैच से सीख लेकर आगे अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेंगे।’’  

भारत ने पहले दिन 2 विकेट पर 318 रन बनाए, जायसवाल 200 के करीब

नई दिल्ली  भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में पहली बार टॉस जीतकर शुक्रवार को यहां दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले दिन दो विकेट पर 318 रन लिए। स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 173 जबकि कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर पर क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन ने भी 87 रन का योगदान दिया। जायसवाल और सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट जोमेल वारिकन ने लिए।  भारत ने उसी अंतिम एकादश को बरकरार रखा है जिसने अहमदाबाद में पहले टेस्ट में रोस्टन चेज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया था। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग और जोहान लेने की जगह टेविन इमलाच और एंडरसन फिलिप को अंतिम एकादश में शामिल किया है।   

पंजाब की राजनीति गर्माई! सिद्धू-प्रियंका बैठक से बदल सकते हैं समीकरण

चंडीगढ़  नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। वह आज अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। नवजोत सिद्धू ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी का शुक्रिया भी अदा किया। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रही है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से राजनीति से गायब हैं। वह न तो किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा ले रहे हैं और न ही कोई बयान दे रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं। 

AI का खौफनाक इस्तेमाल: रायपुर में छात्राओं की तस्वीरें मॉर्फ कर बनाए 1000 फर्जी अश्लील फोटो, पुलिस जांच शुरू

रायपुर  छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं। ऐसे खुली पोल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। छात्र को किया सस्पेंड शिकायत के बाद संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। फिलहाल संस्थान ने अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इधर भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मसले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जांच के लिए एक विशेष समिति गठित आईआईआईटी के डायरेक्टर 'डॉ. ओम प्रकाश व्यास' ने बताया कि 'महिला स्टाफ को मिली शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है। यह गंभीर मामला है, इसलिए तकनीकी और नैतिक दोनों स्तर पर जांच जारी है।' IIIT प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की निजता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जांच समिति तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है। आरोपी ने क्लासमेट्स को भी नहीं छोड़ा पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कॉलेज इवेंट में क्लास और कॉलेज की छात्राओं की फोटो खींचता था। इन फोटो को उसने AI के माध्यम से अश्लील बनाया और कुछ दोस्तों को दिखाया। दोस्तों के माध्यम से छात्राओं तक जानकारी पहुंची। उन्होंने आरोपी छात्र की शिकायत IIIT प्रबंधन से कर दी। प्रबंधन ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया, लेकिन पुलिस में जानकारी नहीं दी। मामला छात्राओं के बीच से मीडिया तक पहुंचा। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की है। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज किया। कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी भी बनाई इस मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि जांच के लिए महिला स्टाफ की एक विशेष समिति गठित की गई है। कमेटी तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सोशल मीडिया और डेटा लीक की संभावना की भी जांच करेगी। कॉलेज प्रबंधन अपनी रिपोर्ट पुलिस से भी साझा करेगी। आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार इस मामले में ASP दौलत राम पोर्ते ने दैनिक भास्कर को बताया कि आरोपी छात्र की शिकायत प्रबंधन से मिली थी। शिकायत पर जांच की और आरोपी सैय्यद रहीम को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र से लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव जब्त किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

सड़क पर मर्यादा तोड़ता प्यार: कांकेर में स्कूटी पर कपल की हरकतों का वीडियो वायरल

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर एक कपल रोमांस करते दिखा है। स्कूटी सवार के पीछे चल रहे एक कार सवार ने इन दोनों के फोटो और वीडियो बना लिए जो वायरल हो रहे हैं। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिख रही। इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए भी दिखाई दी। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात की घटना बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार रात की है। रात में कांकेर शहर में एक कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। दोनों एक दूसरे में इतने मशगूल थे कि उनके अगल-बगल से कौन निकल रहा है उनको इस बात की जानकारी ही नहीं हुई। लड़की अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी है और उसे कसकर पकड़ी है। वहीं लड़का तेज रफ्तार के साथ गाड़ी चला रहा है। इस दौरान लड़की कई जगहों पर उसे किस करती भी दिखाई दी। बिना नंबर प्लेट की है गाड़ी यह कपल बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटी में सवार था। दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। इस दौरान कई बार लोगों ने उन्हें आवाज भी दी लेकिन उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी। अब इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों में आक्रोश कपल के इस तरह से रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें नहीं होनी चाहिए। इस तरह की हरकतों का समाज में गलत असर होता है। लोगों ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे ऐसा करने वालों को बड़ा सबक मिल सके। पुलिस ने लिया एक्शन वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

घूसखोरी पर कार्रवाई: बिलासपुर में क्लर्क ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार

 बिलासपुर  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपित बाबू अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि जारी करने के बदले युवक से रिश्वत मांग रहा था। बिल्हा थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुर्ग जिले की युवती से अंतरजातीय विवाह किया था। सरकार की ओर से इस योजना के तहत दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिए युवक ने पुराना कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के दौरान वहां पदस्थ बाबू मनोज तोंडेकर ने युवक को कई दिनों तक चक्कर लगवाए और बाद में राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की। युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की शिकायत युवक ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह युवक तय योजना के अनुसार नेहरू चौक स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में पहुंचा और आरोपी बाबू को 10 हजार रुपए दिए। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की राशि ली, वहीं पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। बाबू के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद एसीबी अधिकारियों ने बाबू के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की है। फिलहाल आरोपी से दफ्तर के एक कमरे में पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि बाबू लंबे समय से इसी प्रकार लोगों को योजना की राशि दिलाने के नाम पर परेशान कर अवैध वसूली करता था। एसीबी की कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

इतिहास रच दिया! यशस्वी जायसवाल WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में

नई दिल्ली  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैं​पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैं​पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी भी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब टेस्ट ​क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित अब केवल वनडे ही भारत के लिए खेले हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी भी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब टेस्ट ​क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित अब केवल वनडे ही भारत के लिए खेले हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 39 मैचों की 70 पारियों में 9 शतक लगा दिए हैं। अब शुभमन गिल ही टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब तो शुभमन ​को वनडे की भी कमान सौंप दी गई है। शतकों के मामले में जल्द ही शुभमन गिल रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं। शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 39 मैचों की 70 पारियों में 9 शतक लगा दिए हैं। अब शुभमन गिल ही टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब तो शुभमन ​को वनडे की भी कमान सौंप दी गई है। शतकों के मामले में जल्द ही शुभमन गिल रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 26 मैचों की 48 पारियों में 7 शतक लगाए हैं। वे इससे पहले छह शतक लगा चुके थे। अब जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है तो उन्होंने अपना सातवां शतक भी जड़ दिया। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 26 मैचों की 48 पारियों में 7 शतक लगाए हैं। वे इससे पहले छह शतक लगा चुके थे। अब जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है तो उन्होंने अपना सातवां शतक भी जड़ दिया। केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 31 मैचों की 57 पारियों में छह शतक अब तक लगा दिए हैं। राहुल इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं, ये बात और है कि दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्ला उस तरह से रन नहीं बना पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 31 मैचों की 57 पारियों में छह शतक अब तक लगा दिए हैं। राहुल इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं, ये बात और है कि दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्ला उस तरह से रन नहीं बना पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऋषभ पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 38 मैचों की 67 पारियों में छह शतक लगाए हैं। पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसलिए वे वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही वापसी करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 38 मैचों की 67 पारियों में छह शतक लगाए हैं। पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसलिए वे वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही वापसी करते हुए नजर आएंगे।  

भारत-अफगान नज़दीकियों से बौखलाया पाकिस्तान, सीमा पार की एयरस्ट्राइक में दिखी बौखलाहट

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार सुबह तेज धमाकों से दहल उठी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) की कथित एयरस्ट्राइक के कारण हुए हैं. पाकिस्तानी चैनलों ने दावा किया कि इन हमलों का निशाना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकाने थे. यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब तालिबान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं. मुत्तकी का यह दौरा अफगानिस्तान की नई सरकार और भारत के बीच संवाद की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान की ज़मीन अगर पाकिस्तान विरोधी आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होती है, तो ‘कड़ी कार्रवाई’ की जाएगी. उसी के कुछ दिन बाद यह कथित एयरस्ट्राइक सामने आई है. कतर में तालिबान के राजदूत मुहम्मद सुहैल शाहीन ने बयान जारी कर कहा, ‘काबुल में दो धमाकों की आवाज सुनी गई, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.’ पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि हमले में TTP प्रमुख नूर वली महमूद मारा गया. अफगान मीडिया के मुताबिक, अटैक के बाद TTP के प्रमुख नूर वली महसूद का एक ऑडियो सामने आया जिसमें उसने खुद के जिंदा होने की बात कही और पाकिस्तान पर ‘फर्जी प्रचार’ करने का आरोप लगाया. ख्वाजा आसिफ ने दी थी धमकी इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को धमकी भरे लहजे में अफगानिस्तान के अंतरिम प्रशासन को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अपने देश के अंदर सुरक्षित पनाहगाह दे रहा है. उन्होंने कहा था कि ‘इनफ इज इनफ’ यानी अब बहुत हो गया. पाकिस्तानी सेना लगातार TTP के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. गुरुवार को कम से कम सात टीटीपी आतंकी मारे गए. मुत्ताकी की भारत यात्रा के बीच हमला एक कहावत है घर वाला घर नहीं हमें किसी का डर नहीं. यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब भारत और अफगानिस्तान के संबंध बेहतर हो रहे हैं और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे. अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है, जब काबुल से कोई मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधि नई दिल्ली का दौरा कर रहा है. मुत्तकी की यह यात्रा लगभग एक सप्ताह की है. इसे दोनों देशों के बीच संवाद की नई पहल के रूप में देखा जा रहा है.  

₹88 लाख तक की फीस के बाद अब H-1B में नई सख्ती! ट्रंप की तैयारी से भारतीयों को लग सकता है झटका

नई दिल्ली अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन फिर से H-1B वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. ये वीजा खासतौर पर भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम होते हैं, क्योंकि इसी से अमेरिका में काम करने और आगे चलकर ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता बनता है. लेकिन अब अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने ‘रिफॉर्मिंग द H-1B वीजा नॉन इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम’ नाम से एक नया प्रस्ताव जारी किया है. इसमें सिर्फ 1 लाख डॉलर की नई फीस ही नहीं, बल्कि कई सख्त बदलाव भी शामिल हैं- जैसे कौन सी कंपनी यह वीजा इस्तेमाल कर सकती है, कौन से पदों के लिए आवेदन मान्य होंगे और थर्ड पार्टी कंपनियों की निगरानी बढ़ाई जाएगी. क्या है नया प्रस्ताव? नए नियमों के तहत H-1B वीजा के चयन में अब ‘वेतन आधारित प्रणाली’ (Wage-Based Selection) लागू करने की योजना है. यानी जिन लोगों को ज्यादा वेतन मिलेगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. अब तक यह चयन पूरी तरह लॉटरी सिस्टम पर आधारित था. DHS का कहना है कि इन बदलावों का मकसद है ‘अमेरिकी मजदूरों के हितों की रक्षा करना और वीजा प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ाना.’ अगर यह नियम लागू हुआ तो अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले छात्रों और कम एक्सपीरियंस वाले वर्किंग प्रोफेशनल्स को एंट्री मुश्किल हो जाएगी. साथ ही, सरकार उन कंपनियों पर कड़ी नजर रखेगी जिन्होंने पहले वीजा नियमों का उल्लंघन किया है. च-1बी वीजा कैटिगरी की शुरुआत 1990 के इमिग्रेशन ऐक्ट के तहत की गई थी। इसके तहत यह प्रावधान किया गया था कि अमेरिकी कंपनियां बाहर के लोगों को ला सकें, जिनके पास जरूरी तकनीकी स्किल हो। इसी नियम के चलते बड़े पैमाने पर भारतीयों को अमेरिका में जाने का मौका मिला। खासतौर पर अमेरिकी टेक कंपनियों में भारतीय की बड़ी संख्या है। अब तक नियम था कि 65 हजार एच-1बी वीजा ही साल में जारी किए जा सकते थे। इसके अलावा 20 हजार ऐसे लोगों को भी छूट थी, जिन्होंने अमेरिका की किसी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली हो। इसके अलावा कई यूनिवर्सिटी और गैर-लाभकारी संस्थानों को इससे छूट रही हो। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में एच-1 बी वीजा के तहत अमेरिका जाने वाले लोगों में तीन चौथाई भारतीय ही थे। 2012 से अब तक एच-1 बी वीजा हासिल करने वाले 60 फीसदी लोग कंप्यूटर से संबंधित नौकरियों में गए। इसके अलावा हेल्थ सेक्टर, बैंक, यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों के लिए भी एच-1 बी वीजा जारी किए गए। कब लागू होंगे नियम? अभी यह प्रस्ताव फेडरल रजिस्टर में सार्वजनिक सुझावों के लिए रखा गया है. अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो दिसंबर 2025 तक यह नया नियम लागू हो सकता है. H-1B वीजा 1990 के इमीग्रेशन Act के तहत शुरू हुआ था ताकि अमेरिकी कंपनियां ऐसे कुशल लोगों को ला सकें जिनकी विशेषज्ञता अमेरिका में आसानी से नहीं मिलती. यही वजह है कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न जैसी कंपनियों में हजारों भारतीय इसी वीजा पर काम कर रहे हैं. अभी हर साल अमेरिका 65,000 H-1B वीजा जारी करता है, और 20,000 अतिरिक्त वीजा अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स या उससे ऊपर की डिग्री धारकों को मिलते हैं. 2023 में मिले सभी H-1B वीजा में से करीब 75% भारतीय नागरिकों को मिले थे. ऐसे में यह कदम भारत के लिए भी बड़ी खबर है.