samacharsecretary.com

रेखा गुप्ता की सुरक्षा बदलने का फैसला, CRPF की जगह दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा

नई दिल्ली केंद्र ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी गई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। कुछ दिन पहले ही गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके ऑफिस में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान गुजरात के राजकोट निवासी एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को ‘‘उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया था। इस घटना के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाने वाली सीआरपीएफ की ‘वीआईपी’ सिक्योरिटी विंग को केंद्र के ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई है और अब दिल्ली पुलिस ही फिर से मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा बढ़ाने का आदेश केंद्र द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया जाना था, लेकिन योजना में बदलाव हुआ और सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमले की जांच के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजी सकारिया भी शामिल है, जो गुजरात के राजकोट का निवासी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- ग्वालियर के पर्यटन क्षेत्र में निवेश को मिलेगा नया आयाम

पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से निवेशकों को करायेंगे अवगत भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में 29 एवं 30 अगस्त को होने वाली रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में निवेशकों से रू-ब-रू होकर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से अवगत करा कर सीधा संवाद भी करेंगे। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और ग्वालियर–चंबल एवं सागर संभाग में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव होगा। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले इस रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की विशेष उपस्थिति होगी। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इससे ग्वालियर के पर्यटन श्रेत्र में निवेश को नया आयाम मिलेगा। “टाइमलेस ग्वालियर: इकोज़ ऑफ़ कल्चर, स्पिरिट ऑफ़ लेगेसी” थीम पर केन्द्रित यह कॉन्क्लेव पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि कॉन्क्लेव में होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एमओयू एवं अनुबंध भी होंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय समुदाय को पर्यटन आधारित रोजगार प्राप्त होगा और क्षेत्रीय पर्यटन को स्थायित्व के साथ बल मिलेगा। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाएंगे। कॉन्क्लेव में विशेष पर्यटन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों, पर्यटन इकाइयों, हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, होम-स्टे, रिसॉर्ट्स, हैंडलूम/हैंडिक्राफ्ट, साहसिक गतिविधियाँ और सांस्कृतिक धरोहरों को समर्पित स्टॉल शामिल किये जायेंगे। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में दो महत्वपूर्ण सत्र होंगे। पहला “टूरिज़्म ऐज़ अ कल्चरल ब्रिज – ब्रांडिंग ग्वालियर एंड हार्टलैंड ऑफ़ एमपी” विषय पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर, शास्त्रीय संगीत और स्थापत्य कला को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीतियों पर विचार होगा। दूसरा पैनल डिस्कशन “ग्वालियर एंड चंबल राइजिंग – इनबाउंड अपील थ्रू हेरिटेज, लग्ज़री एंड एक्सपीरियंस” विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें विरासत, लग्ज़री स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभवात्मक पर्यटन जैसे नए आयामों पर संवाद होगा।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज जबलपुर में, गौरीघाट महाआरती में भी होंगे शामिल

 जबलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज (25 अगस्त) को 2 दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। वे शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में कई निर्णयों और पहल का शुभारंभ करेंगे।  कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 लाख वय वंदना कार्ड वितरण होगा। मातृ-शिशु सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली योजनाएं और डिजिटल नवाचार के रूप में स्मार्ट चैटबॉट का शुभारंभ और आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। जेपी नड्‌डा भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक लेंगे। वहीं, शाम को गौरीघाट में महाआरती में भी शामिल होंगे। ऐसा रहेगा नड्डा का कार्यक्रम     12 बजे: विशेष विमान से जबलपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे।     12:45 बजे: पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक का समय रिजर्व रहेगा।     3:10 बजे: घंटाघर के पास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंचेंगे। कार्यक्रम 5 बजकर 10 मिनट तक चलेगा।     5:30 बजे: लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित दिवंगत नेता सुभाष चंद्र बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।     6:30 बजे: गौरीघाट पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन करेंगे और महाआरती में शामिल होंगे।     26 अगस्त: दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जबलपुर के दामाद हैं जेपी नड्‌डा जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका बनर्जी नड्डा का मायका जबलपुर में है। नड्डा जब ABVP में थे। उस वक्त देवधर जी ने यह प्रस्ताव रखा था कि उनका मल्लिका बनर्जी के साथ विवाह हो जाएगा, तो अच्छा होगा। मल्लिका बनर्जी भी ABVP में थीं। इसके बाद यह विवाह हुआ। मल्लिका बनर्जी जबलपुर के पुराने जनसंघ के परिवार की बेटी हैं। उनकी मां जयश्री बनर्जी जबलपुर से सांसद और विधायक रह चुकी हैं। जेपी नड्डा जब भी जबलपुर आते है,तो ससुराल में जरूर रूकते हैं।

दिल्ली मेट्रो टिकट रेट अपडेट: अब कितने में होगी आपकी यात्रा?

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है. DMRC ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं. नए नियमों के तहत किराए में एक रुपये से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी. DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे "मिनिमल इन्क्रीज" यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में लागू किया गया है. नई फेयर स्लैब्स अब सभी रूट्स पर लागू हो गए हैं और यात्री इन्हीं दरों पर यात्रा करेंगे. दूरी के हिसाब से तय किया गया किराया नए किराए के मुताबिक, सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है. वहीं 2-5 किलोमीटर तक का किराया 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है. 5-12 किलोमीटर की दूरी पर किराया 30 रुपये से 32 रुपये और 12-21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये से 43 रुपये कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो ने एक्स पोस्ट में आगे जानकारी दी है कि, 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से 54 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये किया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराया बढ़ोतरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए आज यानी 25 अगस्त 2025 से संशोधित किए गए हैं. वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर है.” नया किराया      मेट्रो में 0-2 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर पहले 10 रुपये किराया लगता था, जो अब बढ़कर 11 रुपये हो गया है.      2-5 किलोमीटर दूरी तक के सफर पर 20 रुपये किराया लगता था, अब यह बढ़कर 21 रुपये हो गया है.      5 से 12 किलोमीटर दूरी के लिए पहले 30 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 32 रुपये लगेगा.      12 से 21 किलोमीटर दूरी के लिए पहले 40 रुपये का किराया था, अब 43 रुपये लगेगा.      21 से 32 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर पहले 50 रुपये लगते थे, अब 54 रुपये लगेंगे.      32 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर पहले 60 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 64 रुपये लगेगा. स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों को मिलेगी छूट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराया बढ़ोतरी के बाद भी उन यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी जो स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं. इसके अलावा ऑफ-पीक घंटों—यानी सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद—अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट भी मिलेगी.

यूपी एक्सीडेंट: बच्चों समेत श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

बुलंदशहर  यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। देर रात हुआ हादसा घटना को लेकर बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। आठ लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं। ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है। जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ, वो पुलिस की हिरासत में है।    मृतकों की जानकारी… 01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक)  02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज घायलों का नाम पता 01. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 02. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 03. प्रिंस पुत्र विनोद(उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 04. मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 05. दिव्या पुत्री राजीव(उम्र-14 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 06. शकुंतला पत्नी अजीत( उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 07. पातीराम पुत्र गोपी (उम्र-75 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 08. मुस्कान पुत्री राजू(उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 09. रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद 10. जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष)  निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 12. कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 14. आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 16. रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 17. आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 18. संध्या पुत्री सुरेन्द्र(उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 19. कन्छा पत्नी रामसहाय(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 20. रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान(उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायूं 22. भूदेवी पत्नी जंगाली (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 23. लेखराज पुत्र नेमसिंह (उम्र-40 वर्ष) निवासी भैंसौरा  24. सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 25. प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज 26.मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज 27. खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 28. गनेश पुत्र वीरफल(उम्र-28 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 29. जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 30. खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 31. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 32. भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 33. सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 34. विजय पुत्र कालीचरण (उम्र-07 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 35. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 36. नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 37. अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 38. बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 39. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 40. पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 41. रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ0 जवाहरपुर बदायूं 42. संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंज 43. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 … Read more

इंजीनियर को जूते से पीटने का मामला: बलिया में BJP नेता की गिरफ्तारी पर बवाल

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर सिंह द्वारा दफ्तर में घुसकर बिजली विभाग के इंजीनियर को जूते से पीटने के मामले में नया मोड़ आ गया है. जब पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो वहां हंगामा खड़ा हो गया. मुन्ना बहादुर ने पुलिस की गाड़ी में बैठने से मना कर दिया और उनके समर्थकों ने भी मौके पर जमकर बवाल काटा. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने घसीट कर मुन्ना को गाड़ी में बैठा लिया और वहां से निकल गई.  पुलिस और बीजेपी समर्थकों में झड़प यह घटना बलिया में बीते रविवार को हुई. बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर, जिन्हें पुलिस ने इंजीनियर को पीटने के आरोप में हिरासत में लिया था, सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल ले जाए गए. मेडिकल जांच के बाद जब पुलिस उन्हें वापस गाड़ी में बिठाने लगी, तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसी बीच, सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. ऐसे में पुलिस को मुन्ना को जबरन गाड़ी तक घसीटकर ले जाना पड़ा, जिसके बाद ही वह बैठने को राजी हुए.  हालांकि, पुलिस वाहन में बैठने से पहले मुन्ना बहादुर सिंह ने खूब ड्रामा किया. उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. साथ ही कहा कि उन्होंने लोगों की समस्या उठाई थी, लेकिन इंजीनियर के लोगों ने उनपर हमला किया. अब पुलिस उन्हें ही अरेस्ट कर रही है.  क्या था पूरा मामला? पूरा विवाद शनिवार को बिजली कटौती की शिकायत को लेकर शुरू हुआ. बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर बिजली विभाग के इंजीनियर श्रीलाल सिंह के ऑफिस पहुंचे थे. बातचीत के दौरान दोनों में बहस हुई और मुन्ना ने इंजीनियर को जूते से पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. देखें वीडियो-  इंजीनियर श्रीलाल सिंह ने आरोप लगाया कि मुन्ना ने उनके साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की. वहीं, मुन्ना बहादुर का आरोप है कि इंजीनियर ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की और कर्मचारियों ने उन पर हमला किया.  पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सीओ सिटी श्यामाकांत ने बताया कि इंजीनियर की तहरीर पर मुन्ना बहादुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित इंजीनियर का मेडिकल भी कराया गया है. बीते दिन मुन्ना बहादुर को जिला अस्पताल से गिरफ्तार किया गया. अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस घटना ने बलिया में सियासी माहौल गरमा दिया है. 

Yes Bank के शेयर ने मारी छलांग, पीछे जापान से आई खबर

मुंबई  यस बैंक को लेकर जापान (Japan) से एक खबर आने के बाद शेयर (Yes Bank Share) में सप्ताह के पहले दिन शुरुआत के साथ ही जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को खुलने के साथ ही प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया और लगातार तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. दरअसल, बीते शनिवार को बैंक ने फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जापानी सुमितोमो मित्‍सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को 24.99% तक अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी है. इस खबर का असर Banking Stock पर देखने को मिला है.  खुलते ही भागने लगा शेयर  Yes Bank Share बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 19.29 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन सोमवार को ग्रीन जोन में मार्केट ओपन होने के साथ ही ये बैंकिंग शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 20.33 रुपये पर ओपन हुआ. शेयर में आई इस तेजी का असर बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी देखने को मिला, जो बढ़कर 6180 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बता दें कि यस बैंक के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 24.53 रुपये है, जबकि इस शेयर का 52-वीक का लो-लेवल 16.02 रुपये है.  शेयर बाजार की तूफानी शुरुआत शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही करीब 250 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद की तुलना में बढ़त लेकर 24,900 के पार कारोबार शुरू किया. इस बीच तमाम आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में Infosys, TCS, Tech Mahidra से लेकर HCL Tech तक के शेयर भागते नजर आए.  खुलते ही पकड़ ली रफ्तार बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) ने अपने पिछले बंद 81,306.85 के लेवल से बढ़त लेकर ओपनिंग की और खुलने के साथ ही रफ्तार पकड़ता चला गया. ये 30 शेयरों वाला इंडेक्स 81,501.06 पर खुला और मिनटों में ही उछलकर 81,592.47 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी अपने पिछले कारोबारी बंद 24,870.10 की तुलना में तेजी लेकर 24,949.15 पर खुला और फिर 24,961.35 तक चढ़कर कारोबार करता दिखा. इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को Sensex-Nifty जोरदार गिरावट लेकर क्लोज हुए थे. पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत के चलते मार्केट ओपन होने पर करीब 1845 कंपनियों के शेयरों ने अपने पिछले बंद की तुलना में बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत की, तो वहीं 793 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे रहे, जिनकी ओपनिंग धीमी और रेड जोन में हुई. इसके अलावा 224 कंपनियों के शेयरों की स्थिति में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला.  इंफोसिस से टीसीएस तक उछले शेयर मार्केट (Share Market) में शुरुआती कारोबार के दौरान आईटी और टेक कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (2.45%), TCS Share (2.25%), HCL Tech Share (1.70%), Tech Mahindra Share (1.60%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल KPI Tech Share में भी 2.44% की तेजी नजर आई. इन 10 शेयरों में जोरदार तेजी  आईटी और टेक शेयरों के अलावा सोमवार को जिन कंपनियों के शेयरों ने तेज शुरुआत की, उनमें Bajaj Finance, Tata Steel और Tata Motors के शेयर 1 फीसदी के आसपास चढ़े, तो वहीं मिडकैप में शामिल कंपनियों में  JSL Share (4.73%), Mphasis Share (3.87%), OFSS Share (2.59%) और Yes Bank Share (2.50%) तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप में TNPL Share (13.28%), JK Paper Share (13.28%) और NewGen Share (7.50%) उछलकर ट्रेड कर रहा था.  24.99% हिस्सेदारी खरीद रहा जापानी बैंक! प्राइवेट लैंडर Yes Bank ने बीते शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जापान के सुमितोमो मित्‍सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को बैंक में 24.99% तक अधिग्रहण करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. जापान के इस बैंक की तरफ से YES Bank में यह सबसे बड़ी हिस्‍सेदारी खरीद होगी. इससे पहले भी जापानी बैंक यस बैंक में हिस्सेदारी खरीद चुका है और ये उसकी दूसरी खरीद है. रेग्युलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, अप्रूवल 22 अगस्‍त से 1 साल के लिए वैलिड है और केंद्रीय बैंक द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया है कि इस हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद SMBC को यस बैंक के प्रमोटर्स के तौर पर नहीं रखा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्तावित सौदे में एसबीआई से 13.19% की सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी, तो वहीं Yes Bank में अन्य सात स्टेकहोल्डर्स से भी हिस्सेदारी खरीदी जानी है, जिनमें एक्सिस बैंक (Axis Bank), बंधन बैंक (Bandhan Bank), फेडरल बैंक (Fedral Bank), HDFC Bank, ICICI Bank, IDFC First Bank के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) शामिल हैं.  जापान का दूसरा बड़ा बैंकिंग ग्रुप है SMFG गौरतलब है कि एसएमबीसी जापान के सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप (SMFG) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है और यस बैंक में पहले इसने 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बीते जुलाई महीने में इसे 4.9 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था. यहां बता दें कि SMFG जापान का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग ग्रुप भी है, जो 2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करता है.

रवीन्द्र भवन में नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम 26 अगस्त को

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं। ऊर्जा विभाग अंतर्गत भी विभिन्न बिजली कंपनियों में परीक्षा के बाद कर्मचारियों को चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चयनित 1050 कर्मचारियों को रवीन्द्र भवन में 26 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में नियुक्त-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बिजली कंपनियों के लिए नवीन संगठनात्मक संरचना स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन भी किया जायेगा। ऊर्जा विभाग ने संकल्प-पत्र के आधार पर विभिन्न पदों पर एमपी ऑन लाइन के माध्यम से परीक्षा लेकर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती की हैं। चयनित पदों में बिजली इंजीनिय़र, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, लाइन अटैंड़ेंट, सिक्य़ोरिटी ऑफिसर, पॉवर प्लांट फार्मासिस्ट, केमिस्ट, एएनएम, ट्रेसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, ईसीजी टैक्निशियन, पब्लिसिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आदि पद शामिल हैं। भोपाल में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश की विभन्न बिजली कंपनियों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही विद्युत कर्मचारी संगठनों को भी आमंत्रित कर कर्मचारी हितों और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर चर्चा भी की जाएगी।  

छात्रों के लिए बड़ी खबर: 9वीं से 12वीं तक के परीक्षा फार्म की प्रक्रिया हुई सरल

गुना  आखिरकार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल को अपने पुराने आदेश में संशोधन करने विवश होना पड़ा है। जिसके तहत इस बार कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म (exam form) में अपार आईडी भरने के लिए राहत मिल गई है क्योंकि समय सीमा में सभी स्टूडेंट की अपार आईडी नहीं बन सकी। इसके निर्माण में शुरुआत से जो तकनीकी परेशानियां सामने आईं वह 9 माह बाद भी दूर नहीं हो सकीं। इस वजह से आपार आईडी को नहीं किया गया अनिवार्य गुना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2 लाख 70 हजार 126 स्टूडेंट की अपार आईडी (Apaar ID) बनाई जानी। लेकिन अब तक एक लाख 72 हजार 33 बच्चों की आईडी ही बन सकी हैं। बता दें कि अपार आईडी बनाने का आदेश अक्टूबर 2024 को ही सभी स्कूलों को जारी हो चुका था। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एक शिक्षक की जिम्मेदार भी तय की लेकिन आधार और समग्र आईडी के डेटा का सही मिलान न होने की वजह से यह काम समय सीमा में नहीं हो सका।   नया संशोधित आदेश बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जो नया संशोधित आदेश जारी किया है उसके तहत इस बार भजाने वाले परीक्षा आवेदन फार्म में अपार आईडी भरना अनिवार्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा शिक्षण सत्र 2025-2 के लिए हाइ व हायर सेकंडरी परीक्षा संबंधी मार्गदर्शिका एवं ऑनलाइन आवेदन भरने के निर्देश 28 जून 2023 को जारी किए जिसके तहत मंडल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के फार्म में यूडाइस पोर्टल पर आधारित विद्यार्थियों के लिए स्थाई शैक्षणिक आईडी (अपार आईडी) ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट को अनिवार्य किया गया था। इसे ध्यान में रखते ह इस बार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9 से 12 वीं में भरे जाने वाले आवेदन पत्रों में अपार आईडी को वैकल्पिक किय गया है। वहीं यह भी स्पष्ट किया गया है कि आगामी सत्र 2026-27 से उक्त व्यवस्था अनिवार्य होगी। एक साल पहले शुरू हुआ था आईडी बनाने का काम बता दें कि अपार आईडी बनाने का काम एक साल पहले ही शुरू हो चुका है लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की अपार आ नहीं बन सकी है। इनमें सरकारी और निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ऐसे में आईडी की अनिवार्यता की वजह से ज्यादातर वि‌द्यार्थी तो परीक्षा फार्म ही नहीं भर पाएंगे। इसी वजह से मंडल को अपने आदेश में संशोधन करना पड़ा है। आधार के डेटा संशोधन में लगता है ज्यादा समय एक्सीलेंस स्कूल गुना के पूर्व प्राचार्य आसिफ खान के मुताबिक अपार आईडी निर्माण में शिक्षकों और बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले समझ लें कि अपार आईडी आधार बेस्ड है। यानि कि आधार के डेटा के हिसाब से ही आईडी का निर्माण होगा। ऐसे में यदि आधार और समग्र आईडी का डेटा मिलान नहीं करेगा तो आईडी नहीं बन पाएगी। निर्माण के समय ऐसे कई केस सामने आए जब स्टूडेंट के नाम की स्पेलिंग और जन्म तारीख अलग-अलग पाई गई। यूआईडी के दिशा निर्देश के तहत आधार को अपडेट बार-बार नहीं कराया जा सकता। खासतौर पर जन्म तारीख। वहीं नाम, पता संशोधित होकर आने में एक माह का समय लगता है। दिक्कत सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की आईडी में आ रही है। अभिभावक कोई खेती किसानी तो कोई मजदूरी में व्यस्त है। इन सभी कारणों के चलते अपार आईडी नहीं बन पाई हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट: झारखंड के कई जिलों में अगले 72 घंटे तक मूसलाधार बारिश

रांची झारखंड में जारी भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने बीते मंगलवार सुबह तक कई जिलों में और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी बाबूराज पी.पी. ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 जिलों के लिए और मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है।'' अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिन से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कई घरों और पुलों को नुकसान पहुंचा है, तथा कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि खेतों में फसलों और पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्वर्णरेखा, खरकई, बराकर और दामोदर सहित प्रमुख नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारी ने कहा,  बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन सोमवार को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके कारण बारिश का सिलसिला 29 अगस्त तक जारी रह सकता है।'' अधिकारी ने बताया कि झारखंड में एक जून से 23 अगस्त के बीच 927.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 738.3 मिलीमीटर की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है।