samacharsecretary.com

कारीगरों के लिए खुशखबरी: शुरू हुई मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना, मिलेगा अतिरिक्त लाभ

रोहतक भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा में कारीगरों और शिल्पकारों को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत हरियाणा के उन कारीगरों को 5 हजार रुपये का टॉप-अप प्रोत्साहन मिलेगा, जिन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने नई अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि यह दिन उन सभी मेहनती, ईमानदार और कर्मठ श्रमिकों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपनी मेहनत से देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज द्वारा आवेदन करने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियमानुसार प्लॉट भी आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत प्रदेश की 4200 बेटियों की शादी के लिए 22 करोड़ रुपये की राशि 30 सितंबर तक जारी कर दी जाएगी। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जल्द पंजीकरण शुरू होंगे और बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा। हरियाणा में पीएम विश्वकर्मा योजना में 41,366 आवेदक पंजीकृत सीएम ने बताया कि हरियाणा में पीएम विश्वकर्मा योजना में अब तक 41,366 आवेदक पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 30,655 कारीगरों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और लगभग 12,000 कारीगरों को टूलकिट दी जा चुकी है। साथ ही, 6,000 कारीगरों को 56 करोड़ रुपये के ऋण दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड और विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कार्यरत हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृतांत और उनकी जनसेवा को प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहेः धनखड़ पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि और विकास का जो आधार स्थापित किया था, आज उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। पीएम मोदी भारत के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। युवाओं को पारदर्शी ढंग से प्रदान हो रहा रोजगार : गंगवा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी संत महापुरुषों की जयंती मना रही है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है और संत महापुरुषों का सम्मान है। ऐसे आयोजन युवा शक्ति के लिए हैं प्रेरणादायक : पंवार विकास एवं पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भगवान श्री विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा शक्ति के लिए प्रेरणादायक हैं। हरियाणा सरकार की ओर से संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत इस तरह के आयोजन हमें जीवन में महान विभूतियों की कार्यशैली से अवगत कराती है। विश्वकर्मा समाज आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ : अरविंद शर्मा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संदेश में स्पष्ट रूप से जोर दिया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें देशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाना होगा। विश्वकर्मा समाज देश की रीढ़ है और इस समाज की भूमिका आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में विशेष होगी।

सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई: अमृतसर में 25 किलो हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा गया

चंडीगढ़ अमृतसर में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के पास से 25 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह बरामदगी बुधवार रात बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान की गई। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के स्वापक-रोधी कार्यबल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल सवार इस व्यक्ति को रोका और उसके पास से 25.9 किलोग्राम हेरोइन के 23 पैकेटों से भरा एक बड़ा बैग बरामद किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और दो मैगजीन भी बरामद की गई। अधिकारी के अनुसार, आरोपी अमृतसर के बेहरवाल गांव का निवासी है।

1 अक्टूबर से वीजा शुल्क में भारी वृद्धि, डबल फीस चुकानी होगी, हर दिन 900 से ज्यादा आवेदन आते रहे

भोपाल  अमरीका जाने का सपना महंगा होने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन की वीजा इंटीग्रिटी शुल्क लगाने का ऐलान और इसके लागू होने से पहले प्रदेश के लोगों में अमरीका जाने की होड़ मच गई है। वीजा फीस में वृद्धि 1 अक्टूबर से लागू होगी, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इससे पहले ही आवेदन कर रहे हैं। इससे वीजा आवेदन की रफ्तार दोगुनी हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किया नया बिल ट्रंप प्रशासन ने 4 जुलाई को वन बिग ब्यूटीफुल बिल अधिनियम (One Big Beautiful Bill Act) के तहत गैर अप्रवासी वीजा पर 250 डॉलर (21,539 रुपए) के वीजा इंटीग्रिटी शुल्क पर हस्ताक्षर किए थे। यह शुल्क 1 अक्टूबर से लागू होगा। इसके बाद भारतीय नागरिकों के लिए अमरीका का वीजा करीब 435 डॉलर (36,700 रुपए) का होगा। हर दिन आते थे 300, अब आ रहे 900 आवेदन टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर डॉ. छवि सिंघल बताती हैं, वीजा इंटीग्रिटी शुल्क में वृद्धि (VISA Fee Hike) के डर से लोग 1 अक्टूबर के पहले वीजा आवेदन दे रहे हैं। रोज संख्या बढ़ रही है। पहले प्रदेशभर से दिनभर में 300 वीजा के आवेदन आते थे, अब इनकी संख्या 900 पार हो चुकी है। अपॉइंटमेंट की वेटिंग 370 से 420 दिन तक अमरीका जाने के इच्छुक लोगों को आवेदन के बाद बायोमेट्रिक और इंटरव्यू अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। उन्हें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के दूतावास में प्रक्रिया पूरी करनी होती है। कोविड से पहले बायोमेट्रिक और इंटरव्यू पांच दिन में बैक-टू-बैक हो जाते थे। अब 370 से 420 दिन की वेटिंग है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: एनकाउंटर में 4 नक्सली मारे गए, BGL लॉन्चर और राइफल जब्त

रायपुर  छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और कांकेर में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 4 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें 2 महिला नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया था। 2 महिला नक्सली भी शामिल बीजापुर में गंगालूर इलाके में 2 नक्सली मारे गए, जिनकी पहचान अभी की जा रही है। कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले के गट्टा जाबिया में सुरक्षाबलों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी और बढ़ सकती है संख्या डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर इलाके में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। घात लगाकर बैठे थे नक्सली बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलियां चलाईं। सर्चिंग में 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक 303 राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। महिला नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एक दिन पहले जारी किया था प्रेस नोट एनकाउंटर के एक दिन पहले ही नक्सली लीडर अभय ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि सरकार के सामने सरेंडर करने और हथियार डालने को तैयार हैं। गरियाबंद जिले में 11 सितंबर को जवानों ने एनकाउंटर में 5 करोड़ के 10 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालाकृष्ण भी शामिल था, जो ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने बताया था कि नए जगह पांव पसारने से पहले नक्सलियों का खात्मा कर दिया गया। बड़े नक्सल नेटवर्क को तोड़ा गया। जवानों ने जंगल में घेरकर नक्सलियों को मारा। सभी इनामी नक्सली थे।  

देशभर में लागू होगा SIR, वोटिंग में दस्तावेजों की जरूरत होगी खत्म? जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली पूरे देश में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, 50 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को किसी भी अतिरिक्त दस्तावेज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसका कारण यह है कि उनके नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज हैं. एक जुलाई, 1987 से पहले जन्म होने की अंडरटेकिंग देने वाले मतदाताओं को कोई अन्य दस्तावेज लगाने की जरूरत नहीं होगी. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, भारत के आधे से ज्यादा वोटर्स इस नए प्रोसेस के दायरे में आएंगे. इन मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनका नाम उनके राज्य में आयोजित पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मतदाता सूची में शामिल होगा.  ज्यादातर राज्यों में मतदाता सूची का आखिरी एसआईआर 2002 से 2008 के बीच हुआ था, जिसे इस प्रक्रिया के लिए कट-ऑफ माना जाएगा. राज्यों की तैयारी… अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग जल्द ही अखिल भारतीय एसआईआर को लागू करने की तारीख तय करेगा. राज्यों में मतदाता सूचियों को सुधारने करने का काम इस साल के अंत से पहले शुरू हो सकता है. पिछले हफ्ते ही हुए एक सम्मेलन में, राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को अपने-अपने राज्यों में पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची तैयार रखने को कहा गया है. सुर्खियों में बिहार का SIR  बिहार में आखिरी एसआईआर 2003 में हुआ था. इसके मुताबिक, अभी इसमें सूचीबद्ध कुल मतदाताओं के 60%, यानी 4.96 करोड़ मतदाताओं को अपनी जन्मतिथि या जन्मस्थान स्थापित करने के लिए मतदाता सूची के प्रासंगिक भाग को छोड़कर कोई सहायक दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. बिहार में इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद भी हो चुका है, जहां विपक्षी दलों ने दस्तावेजों की कमी के कारण लोगों के मताधिकार से वंचित होने की आशंका जताई थी. अन्य मतदाताओं के लिए नियम केवल 40% मतदाताओं को ही अपनी जन्मतिथि या स्थान की पुष्टि के लिए सूचीबद्ध 12 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा. इसके अलावा, वोटर बनने या राज्य के बाहर से आने वाले कुछ आवेदकों के लिए एक अतिरिक्त 'घोषणा पत्र' भी शुरू किया गया है. ऐसे लोगों को यह शपथपत्र देना होगा कि उनका जन्म 1 जुलाई, 1987 से पहले भारत में हुआ था.

MP के पचमढ़ी में जश्न का माहौल: सुप्रीम कोर्ट ने हटाई 25 साल पुरानी रोक, अब मिलेगी मकान निर्माण की छूट

पचमढ़ी  हिल स्टेशन पचमढ़ी के छावनी परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोग चार मंजिला तक भवन निर्माण (four storey building construction) कर सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई के दौरान पचमढ़ी कैंटोनमेंट एरिया में निर्माण पर लगी रोक को हटा दिया है। यहां ग्राउंड प्लस थ्री (G+3) के हिसाब से निर्माण करने के पक्ष में निर्णय सुनाया है। 25 साल बाद रोक हटने से पचमढ़ी में जश्न का महौल है। लोग सड़क पर निकलकर खुशियां मना रहे हैं।  सुप्रीम कोर्ट ने जी प्लस थ्री लागू करने का दिया आदेश सुप्रीम कोर्ट में पचमढ़ी छावनी परिषद की तरफ से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने बताया कि पचमढ़ी के कैंटोनमेंट एरिया में प्लॉट के साइज छोटे हैं। यहां 300 स्क्वायर फीट में भवन निर्माण संभव नहीं है। इसलिए जी प्लस थ्री (G+3) को लागू किया जाना चाहिए। सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि कैंटोनमेंट एरिया में भवन निर्माण के नियमों के तहत ग्राउंड प्लस थ्री लागू किया जाए। शहर में जश्न का माहौल क्षेत्र में आर्मी की भूमि की सुरक्षा आर्मी करेगी। छावनी परिषद में भारत सरकार के ओर से नामित सदस्य संजय लेडवानी ने बताया कि आज पचमढ़ी की जनता की जीत हुई है। इससे जनता को राहत मिलेगी। कार्ट के आदेश के बाद पचमढ़ी में दोपहर से जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक दूसरे को शुभाकानाएं देकर मिठाइयां बांटी। सुप्रीम कोर्ट ने बनाई थी कमेटी वरिष्ठ अधिवक्ता तन्खा ने बताया 2000 में पचमढ़ी के छावनी एरिया में निर्माण पर रोक लगाई थी। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2018 में कमेटी बनाई थी। कमेटी ने छावनी एरिया में जी प्लस थ्री लागू करने की सिफारिश की थी। जर्जर हो गए कई मकान पचमढ़ी में अधिकतर मकान जर्जर हैं। लोग मकानों की मरम्मत कराना चाहते हैं लेकिन रोक लगी होने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पचमढ़ी की जनता को मिलेगी राहत- विवेक तन्खा पचमढ़ी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने ग्राउंड प्लस थ्री को लागू कर दिया है। हमने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा था। इस निर्णय से पचमढ़ी की जनता को राहत मिलेगी। मैंने इसे लेकर ट्वीट भी किया है।– विवेक तन्खा, छावनी परिषद के अधिवक्ता

इस बार इंदौर में शूर्पणखा दहन! मुस्कान-सोनम समेत 11 महिलाओं के पुतले जलेंगे प्रतीकात्मक विरोध में

 इंदौर इस बार दशहरे पर इंदौर में अनोखा दहन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। एक संस्था ने ऐलान किया है कि वह परंपरागत रावण दहन की बजाय 'शूर्पणखा दहन' का आयोजन करेगा। कार्यक्रम के लिए बाकायदा पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। पोस्टर में 11 मुखी शूर्पणखा का दहन कार्यक्रम तय किया गया है। इनमें मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान और सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं की तस्वीरें हैं। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य दर्शकों को यह संदेश देना है कि बुराई चाहे किसी भी रूप में हो, उसका अंत निश्चित है। ये आयोजन संस्था पौरूष द्वारा महालक्ष्मी ग्राउंड पर किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इस बार हमने रावण दहन की थीम को बदलकर दशहरा पर शूर्पणखा दहन रखी है। सवाल रावण का नहीं है, बुराई का है। पिछले दिनों में देशभर में कई महिलाओं ने अपने पति की हत्या की। यह भी एक सामाजिक बुराई है। इसलिए हमने ऐसा कार्यक्रम करने का सोचा है। 11 तस्वीरों वाली शूर्पणखा उन्होंने आगे कहा कि हमने देशभर की 11 ऐसी पत्नियों को चुना है, जिन्होंने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसलिए दशहरा पर्व पर शूर्पणखा का दहन किया जाएगा और दस शीशों में दस ऐसी हत्यारिन पत्नियों के मुख लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन के पोस्टर 'मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं'के नाम से वायरल हो रहे हैं। राजा रघुवंशी के घरवालों को भी न्योता दशोरा ने बताया कि मुख्य चेहरा सोनम रघुवंशी का होगा। इस दहन कार्यक्रम में सोनम ने जिस पति राजा की बेरहमी से हत्या की थी, उसके परिजन समेत रघुवंशी समाज के लोग भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और प्रचार-प्रसार के लिए दर्जनों बैनर्स जारी किए जा रहे हैं। ये बैनर्स ऑटो रिक्शा, मैजिक और अन्य वाहनों पर लगाए जाएंगे और पूरे शहर में ऑडियो अनाउंसमेंट के साथ घुमाए जाएंगे। इनकी तस्वीरें लगाई संस्था ने 11 मुखी पुतला तैयार किया है। इनमें सोनम रघुवंशी (इंदौर), मुस्कान (मेरठ, नीले ड्रम में पति को मारकर डालने वाली), हर्षा (राजस्थान), निकिता सिंघानिया (जौनपुर), सुष्मिता (दिल्ली), रविता (मेरठ), शशि (फिरोजाबाद), सूचना सेठ (बेंगलुरु), हंसा (देवास), चमन उर्फ गुडिय़ा (मुंबई) और प्रियंका (औरैया) शामिल हैं। जुलूस भी निकालेंगे दशोरा ने बताया कि दहन के पूर्व बॉम्बे अस्पताल चौराहा से शूर्पणखा और उसकी सेना का जुलूस ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जाएगा जो महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पहुंचेगा जहां दहन होगा। दहन का वक्त शाम 6.30 बजे होगा।

मर्डर केस में झटका: सोनम रघुवंशी की बेल याचिका खारिज, 3 आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर

इंदौर इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आनंद, आकाश और विशाल ने मेघालय के सोहरा उप प्रभाग प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने जमानत की अर्जी दायर की थी। लेकिन पुलिस की कड़ी आपत्ति के बाद कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। शिलांग पुलिस ने इस मामले में 790 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें सोनम की हर साज़िश का विस्तार से जिक्र है। हालांकि, इसी केस में पहले तीन आरोपियों बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स को जमानत मिल चुकी है। बाकी आरोपी इन्हीं की जमानत को आधार बनाकर जेल से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी दलील कोर्ट ने मानने से इंकार कर दिया। राजा रघुवंशी की हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रही है, लेकिन राजा का परिवार इस थ्योरी को मानने को तैयार नहीं है। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी का आरोप है कि पुलिस ने जांच में कई गड़बड़ियां कीं और कुछ षड्यंत्रकारियों को बचाने की कोशिश की। उनका कहना है कि सोनम के खातों तक को फ्रीज़ नहीं किया गया। क्या हुआ था? 29 वर्षीय राजा रघुवंशी और 24 वर्षीय सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। पुलिस के अनुसार, सोनम इस शादी से खुश नहीं थी क्योंकि वह परिवार के फर्नीचर कारोबार में काम करने वाले अकाउंटेंट राज कुशवाह को चाहती थी। शादी के कुछ ही दिन बाद सोनम ने हत्या की साजिश रची और हनीमून के बहाने 20 मई को राजा को मेघालय ले गई। 23 मई को दोनों लापता हो गए और लंबे इंतज़ार के बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ। जांच में कई राज खुले और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनम ने यूपी में सरेंडर किया। बताया गया कि हत्या के बाद वह इंदौर में जाकर छिपी हुई थी। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में सोनम समेत आठ आरोपियों सोनम, राज कुशवाह, आनंद, आकाश, विशाल, बलवीर अहिरवार, सिलोम जेम्स और लोकेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है।

MLA गोलू शुक्ला की बस से हादसा, इंदौर में बाइक सवार परिवार की मौत

 इंदौर  ट्रक हादसे का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पति-पत्नी और बच्चे की जान ले ली। चालक तीनों को रौंदने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल एक मासूम की हालत गंभीर है। उसका अरबिंदो अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाणगंगा टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार, घटना बुधवार देर रात धरमपुरी के समीप ग्राम रिंगनोदिया की है। टक्कर मारने वाली बस विधायक गोलू शुक्ला की बस एमपी 09एफए 6390 ने बाइक एमपी 09वीएफ 3495 को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपती बच्चों सहित दूर जाकर गिरे। हादसे में महेंद्र सोलंकी, जयश्री सोलंकी और 15 वर्षीय जिगर सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। 10 साल का तेजस सोलंकी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सांवेर टीआइ गिरजाशंकर महोबिया के अनुसार, टक्कर मारने वाली बस विधायक गोलू शुक्ला की है। बस के पीछे भी गोलू लिखा है। भाई-भाभी से मिलकर घर लौट रहा था टक्कर के बाद चालक और हेल्पर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। महेंद्र सोलंकी निवासी तीन इमली मूसाखेड़ी की चाय की दुकान है। वह साईं विहार कॉलोनी में रहने वाले भाई बाबूसिंह सोलंकी और भाभी शांति सोलंकी से मिलने आया था। बाबू बुधवार को भोपाल गए थे। लौटने में देरी हो गई और महेंद्र को निकलने में रात हो गई। परीक्षा होने से सभी तो रात में ही रवाना बाबू सिंह ने तेज बारिश का कहते हुए महेंद्र को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन सुबह जिगर की परीक्षा होने से सभी तो रात में ही रवाना होना पड़ा। करीब एक घंटे बाद भी घर पहुंचने की खबर नहीं आई तो बाबूसिंह की बेटी ने काल लगाया। थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आया कि चारों को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज, आज 30 जिलों में झमाझम के आसार, इंदौर में पहले ही खुला मौसम का पिटारा

भोपाल   राजस्थान, गुजरात एवं पंजाब से भले ही मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन मध्य प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश से सितंबर माह में मानसून के वापस होने की संभावना कम ही है। वर्तमान में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके प्रभाव से बुधवार देर शाम इंदौर में झमाझम बारिश हुई। गुरुवार-शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा संभाग के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के 30 जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर में आज बारिश के आसार हैं। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में 43, रीवा में 41, टीकमगढ़ में 32, सतना में 21, छिंदवाड़ा में 16, पचमढ़ी में तीन, सीधी में दो, नौगांव एवं खजुराहो में एक मिलीमीटर बारिश हुई। बता दें कि सामान्य तौर पर 21 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू हो जाती है। एमपी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी है द्रोणिका मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी विदर्भ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक प्रभावी चक्रवात सक्रिय है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश के मध्य से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से होकर जा रही है। सितंबर में नहीं होगी मानसून की विदाई मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से लगातार नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से सितंबर माह में मानसून के वापस जाने की संभावना कम ही दिख रही है।