samacharsecretary.com

IMD का अलर्ट: 25 सितंबर से MP में आएगा नया मौसम सिस्टम, भारी बारिश के आसार

भोपाल  मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन बादल छाने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, लेकिन कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 25 सितंबर को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे फिर तेज बारिश होने का अनुमान है।इसके बाद सितंबर अंत से मानसून की विदाई शुरू होगी।बता दे कि रविवार को भोपाल ,नर्मदापुरम, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 25 सितंबर को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम     दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा , भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और से होकर गुजर रही है। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों; एचपी और जेके के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अब म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तटों से सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तृत है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।     25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी एपी के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उससे सटे सिक्किम के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 1 जून से 21 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा सोना खरीदने की प्लानिंग है क्या ? ये है आज 22 सितंबर का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का सोमवार का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट     मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 21% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 24% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 43 .8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 118 प्रतिशत है। अब तक 36.3 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।     सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

हमीदिया अस्पताल में चमत्कार! डेढ़ साल के बच्चे की आंख से निकाला गया चार्जर पिन, सफल सर्जरी से बची दृष्टि

भोपाल  हमीदिया अस्पताल में रविवार को हरदा जिले से आए एक डेढ़ साल के बच्चे की आंख की सर्जरी कर उसे बचाया गया। बच्चे की आंख में खेल-खेल में मोबाइल चार्जर का पिन घुस गया, जिससे उसकी आंख का कार्निया क्षतिग्रस्त हो गया था। माता-पिता बच्चे को लेकर तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां से बच्चे की स्थिति को देखते हुए, उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। उन्होंने शहर के तीन बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन सभी ने इमरजेंसी में सर्जरी करने से इनकार कर दिया। अंत में अभिभावक हमीदिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे की स्थिति को देखते हुए कार्निया स्पेशलिस्ट डा. भारती आहूजा को सूचना दी। उन्होंने बिना देरी किए विभाग में पहुंचकर तत्काल मरीज की जांच की। उसे भर्ती किया गया। इसके बाद सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी गई। करीब छह घंटे में सभी व्यवस्थाएं हुईं, जिसके बाद मरीज की सफल सर्जरी कर उसकी आंख की रोशनी बचाई जा सकी। ऑपरेशन में देरी से रोशनी जाने का था खतरा कार्निया स्पेशलिस्ट डा. भारती आहूजा ने बताया कि बच्चे की जांच में कार्नियल टियर की समस्या देखने को मिली थी। इस स्थिति में सर्जरी देर से होने पर इंफेक्शन का खतरा रहता है, जो आगे चलकर किसी गंभीर परेशानी का कारण बन सकता था। बच्चा सिर्फ डेढ़ साल का है। ऐसे में उसकी सर्जरी के लिए जनरल एनेस्थीसिया देना पड़ा। हमने एनेस्थीसिया विभाग की टीम से मदद मांगी। उनके सहयोग से और नेत्र विभाग व इमरजेंसी विभाग के स्टाफ की मदद से बच्चे की आंख की सर्जरी 20 मिनट में पूरी की गई। बच्चे की आंख में फिलहाल पट्टी बंधी हुई है। दो दिन के बाद इसे खोला जाएगा, जिसके बाद आंखों की अंतिम जांच की जाएगी। रिपोर्ट सही आने के बाद बच्चे को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पिपराइच कांड: CM योगी ने दीपक गुप्ता के परिवार से मुलाकात कर दी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद

पिपराइच पिपराइच इलाके में बीते दिनों पशु तस्करों द्वारा मारे गए युवक दीपक गुप्ता के परिजनों से सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपक गुप्ता के माता-पिता और चाचा को सांत्वना दी और ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक गुप्ता के पिता के कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दीपक के हत्यारों और पशु तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।

नवरात्रि में नेताओं की भक्ति और बयान: CM सैनी ने की पूजा, GST रिफॉर्म को बताया तोहफा

पंचकूला  नवरात्र की शुभ शुरुआत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन में भी हिस्सा लिया। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण 'जय माता दी' के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व समाज में आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व समाज में आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को जीएसटी सुधारों का ऐलान किया था और महज एक महीने के भीतर इसे लागू किया। कई वस्तुओं पर जीएसटी जीरो कर दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर टिप्पणी करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय इंस्पेक्टरी राज चलता था, लोगों के कपड़े तक उतार लिए जाते थे। तब भी खड़गे साहब थे। आज वही कांग्रेस जीएसटी सुधारों का विरोध कर रही है। सैनी ने कहा कि हरियाणा की बात करें, तो 4 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी कम हुआ है। खड़गे और कांग्रेस को तो हर चीज में कमी नजर आती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में धान की खरीद प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है और साथ ही जीएसटी की नई दरें भी लागू हो गई हैं, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है।   राज्यसभा सांसद कार्तिकेय ने भी देवी दर्शन किए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन का लाभ उठाया। मां के दरबार में माथा टेक कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिन पर आज मुझे माता रानी का आशीर्वाद मिला। आपके माध्यम से देशवासियों और प्रदेश वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। इस पर्व को हम एक ऐतिहासिक पर्व बनाएं। कालका के काली माता मंदिर में निर्माण शुरू हो चुका है, उम्मीद करते हैं कि अगले साल कार्यक्रम होगा तो एक भव्य मंदिर होगा। माता के मंदिर में प्रसाद महंगा हुआ पिछले कुछ समय से ड्राई फ्रूट्स की कीमत बढ़ने के कारण इस बार माता मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद महंगा मिलेगा। 100 ग्राम का 50 रुपए वाला पैकेट अब 80 रुपए का मिलेगा। वहीं, 200 ग्राम वाला प्रसाद का पैकेट 100 के बजाय 130 रुपए में मिलेगा। माता मनसा देवी मंदिर के अलावा कालका काली मंदिर में भी इसे लागू किया गया है।दरअसल, 9 सितंबर को सीएम की अध्यक्षता में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में प्रसाद की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया था। 1.80 करोड़ रुपए ड्राई फ्रूट पर खर्च करेगा बोर्ड बोर्ड के मुताबिक 2024-25 के दौरान 1.30 करोड़ का ड्राई फ्रूट्स खरीदा गया था और 1.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 2025-26 के लिए बोर्ड ने 1.80 करोड़ रुपए ड्राई फ्रूट्स पर खर्चने का फैसला लिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए वाटिका बनाई जाएगी। बोर्ड की ओर से एस्टीमेट बनाया जा रहा है, जल्द ही टेंडर कॉल कर काम शुरू किया जाएगा। वाटिका में लाइटिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा सहित कई तरह की सुविधाएं होंगी। मंदिर परिसर में आधा एकड़ में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। d इसके अलावा मंदिर के पास पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कर उसे 'मनसा भवन' नाम दिया जाएगा। यहां बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी बैठेंगे। बोर्ड के कर्मचारियों को चैत्र और आश्विन नवरात्र पर 50% बेसिक सैलरी बोनस दिए जाने का भी फैसला लिया गया है।    

नमो मैराथन में दौड़ा रायगढ़: आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

रायपुर : जिंदगी में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है पूरी क्षमता से खेलना: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी नमो मैराथन में दौड़ा रायगढ़: आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का दिया संदेश  वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का युवाओं को संदेश – जीत-हार से ऊपर है समर्पण और प्रयास प्रथम दस स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 5-5 हजार रूपये का पुरूस्कार   रायपुर रायगढ़ में आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन रायगढ़ के दौड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए गांधी चौक, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक से हेमू कालानी चौक होते हुए कमला नेहरू उद्यान में समाप्त हुई। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आयोजित किया गया। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत हुआ नमो मैराथन दौड़ का आयोजन वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने मैराथन दौड़ के विजेताओं को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी पूरी क्षमता और खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है।  लगन और समर्पण के साथ किया गया प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर आने वाले बालक और बालिकाओं को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से आज भारत को वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन में किए जा रहे कार्यों से देश ने प्रगति के कई सोपान तय किए हैं। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक यह सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने कहा कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में एक भी राष्ट्रीय स्तर की संस्था नहीं थी। किन्तु आज आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपलआईटी, एनआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी देश की लगभग सभी प्रमुख संस्थाएं यहां संचालित हैं। पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय स्तर कि संस्थाओं की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टी टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटीज शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण देने रायपुर कलेक्टर रहते नालंदा परिसर की आधारशिला रखी थी। आज वहां 3 हजार छात्र प्रवेशित हैं और लगभग उतने ही छात्र प्रतीक्षा सूची में है। रायगढ़ के छात्रों के सुदृढ़ भविष्य के लिए यहां मरीन ड्राइव में 40 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से हो रहा है। रायगढ़ स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है। खेल सुविधाओं को नया आयाम देने लोहरसिंह में 105 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसका लाभ पूरे जिले के खिलाडिय़ों को मिलेगा। पुसौर और महापल्ली में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/स्टेडियम का निर्माण होगा। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट की तैयारी की सुविधा उर्दना पुलिस लाइन में प्रदान की जाती है। यहां प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार के साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। वित्त मंत्री ने बताया कि रायगढ़ में नव गुरुकुल संस्था का शुभारंभ किया गया है। यहां बालिकाओं एवं युवतियों को आज के बदलते दौर की आवश्यकता के हिसाब से जरूरी ट्रेनिंग प्रदान किया जा रहा है। जिससे वे आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार हासिल कर सके। रायगढ़ में प्रयास आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है। यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निरूशुल्क तैयारी कराई जाती है। संस्था का संचालन प्रारंभ हो चुका है तथा 50 करोड़ में इसका नया भवन बनने वाला है। लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया ने कहा कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक हम सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। जिसके तहत यह मैराथन दौड़ का आयोजन आज रायगढ़ में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढऩे के लिए फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश देना है। महापौर  जीवर्धन चौहान ने कहा कि यह नमो मैराथन दौड़ युवाओं के प्रयास और सहभागिता से संपन्न हुआ है। युवा देश में भविष्य हैं। विजेताओं को दिए गए पुरस्कार वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने नमो मैराथन दौड़ के समापन में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इनमें पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार यादव, द्वितीय-भोजराम साहू एवं तृतीय स्थान पर सुनील कुमार साहू रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर सोना चौहान, द्वितीय-संगीता यादव एवं तृतीय स्थान पर धनकुवर सिदार रही। प्रथम आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 5100 रूपए, द्वितीय को 3100 रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100 रुपए दिए गए। बालक और बालिका वर्ग से प्रथम दस स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।

नारायणपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर

अबूझमाड़  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के महाराष्ट्र सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ है तो वहीं हथियार भी जब्त किए गए हैं। अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ मुठभेड़ की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ ने एक नक्सली को मार गिराया है। अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिशन पर भेजा गया था। नक्सलियों ने शुरू की फायरिंग अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम जब क्षेत्र में पहुंची तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। क्षेत्र में गोलीबारी जारी है। गोलीबारी रुकने के बाद क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जवानों की वापसी के बाद ही मिशन की डिटेल्स दी जाएगी। एक नक्सली ढेर डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम इस इलाके में पहुंची. इस दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. फिलहाल सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है. हथियार भी बरामद इस मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया. मारे गए नक्सली का शव फिलहाल बरामद कर लिया गया है. मौके से एक हथियार भी बरामद किया है.  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है. क्षेत्र में गोलीबारी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान अब भी जारी है. अभियान पूर्ण होने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.  इस साल छत्तीसगढ़ में मारे गए 248 नक्सली बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 248 नक्सली मारे गए हैं. इनमें से 219 बस्तर संभाग (जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए. राज्य के गरियाबंद जिले में 11 सितंबर को एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए थे. इस साल 248 नक्सली ढेर अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई के साथ इस साल छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 248 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 219 बस्तर संभाग जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं मारे गए हैं। जबकि 27 नक्सलियों को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारा गया है। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। 11 सितंबर को हुई थी मुठभेड़ बता दें कि हाल ही में गरियाबंद जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली थी। जवानों ने गरियाबंद जिले में 11 सितंबर को एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया था। पवन तिवारी

सिर्फ 30 सेकेंड में ECG रिपोर्ट, ब्लड प्रेशर भी ट्रैक करेगी नई स्मार्टवॉच

नई दिल्ली हुवावे ने मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। हुवावे की इस नई वॉच का नाम Huawei Watch D2 Blue Edition है। यह वॉच मेडिकल ग्रेड हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। इसे CE-MDR (EU Medical Device Regulation) ने मेडिकल डिवाइस के तौर पर सर्टिफाइ किया है। कंपनी ने इस वॉच को अभी यूरोप में लॉन्च किया है। यूके में इसकी कीमत £349.99 (करीब 41,500 रुपये) है। वॉच ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस है। साथ ही इसमें ECG फंक्शन भी दिया गया है, जो 30 सेकेंड में रिपोर्ट जेनरेट कर देता है। हुवावे वॉच D2 ब्लू एडिशन के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस वॉच में मेडिकल-ग्रेड हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग सिस्टम दे रही है। इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी ऑफर किया जा रहा है, यूजर्स को रेग्युलर चेक के लिए रिमाइंडर भी देता है। वॉच के यूजर मेजरमेंट को शेड्यूल कर सकते हैं और डीटेल्ड रिपोर्ट देख सकते हैं। यह पल्स रेट भी बताता है। वॉच यूरोपियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की गाइडलान्स को पूरी तरह फॉलो करती है। हुवावे की यह वॉच कंपनी की TruSense सिस्टम के साथ आती है। इसके स्ट्रैप में हाई-प्रिसिशन प्रेशर सेंसर, एक मिनी पंप और एक 26.5mm का इन्फ्लेटेबल एयरबैग मौजूद है। वॉच में यूजर्स को Pulse Wave Arrhythmia Analysis के साथ ऑन-रिस्ट ईसीजी फंक्शन भी मिलेगा, जो 30 सेकेंड मेजरमेंट करके रिपोर्ट जेनरेट कर देता है। इन सब शानदार हेल्थ फीचर्स के अलावा वॉच में कंपनी हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, स्किन टेंप्रेचर मॉनिटरिंग और स्लीप ऐनालिसिस भी दे रही है। हुवावे की इस वॉच में आपको 480 x 408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 1500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। वॉच का वजन बिना स्ट्रैप 40 ग्राम है। कंपनी ने इस वॉच को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

हिमाचल के मंत्री ने रचाई दूसरी शादी, दुल्हन अमरीन का प्रोफेशन जानकर चौंक जाएंगे

 चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री और छह बार के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शादी कर ली है। सोमवार को चंडीगढ़ में वह अमरीन शेखों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। दुल्हन अमरीन शेखों पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने अंग्रेजी और मनोविज्ञान में डबल मास्टर डिग्री ली है। साथ ही मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। वह विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। शेखों भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करक चुकी हैं। अमरीन सरदार जोतिंदर सिंह शेखों और ओपिंदर कौर की बेटी हैं। चंडीगढ़ में हुई शादी 36 साल के विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरभद्र सिंह की विरासत के मालिक हैं। विक्रमादित्य सिंह इस समय शिमला ग्रामीण सीट से विधायक और सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में ताकतवर मंत्री हैं। पीडब्ल्यूडी के अलावा वह शहरी विकास मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। 2024 में वह मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 2019 में हुई थी। विक्रमादित्य सिंह ने तब राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से शादी की थी। लेकिन दोनों के बीच रिश्ता अधिक लंबा नहीं चला। मतभेद के बाद 2024 में दोनों ने संबंध खत्म कर लिया।

रायपुर : प्रदेश में अब तक 1044.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1044.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।  रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 910.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 766.3 मि.मी., गरियाबंद में 921.9 मि.मी., महासमुंद में 749.0 मि.मी. और धमतरी में 943.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1092.9 मि.मी., मुंगेली में 1057.2 मि.मी., रायगढ़ में 1272.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 917.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1245.7 मि.मी., सक्ती में 1147.5 मि.मी., कोरबा में 1055.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1011.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 799..0 मि.मी., कबीरधाम में 766.9 मि.मी., राजनांदगांव में 885.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1250.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 792.0 मि.मी. और बालोद में 1090.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 735.6 मि.मी., सूरजपुर में 1102.1 मि.मी जशपुर में 1026.3 मि.मी., कोरिया में 1169.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1425.2 कोंडागांव जिले में 970.4 मि.मी., कांकेर में 1167.4 मि.मी., नारायणपुर में 1259.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1401.5 मि.मी., सुकमा में 1099.5 मि.मी. और बीजापुर में 1423.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। 

CM स्टालिन का वक्फ बिल पर समर्थन, बोले: मुस्लिमों के हितों की रक्षा जारी रहेगी

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पैगंबर मोहम्मद की 1500वीं जयंती के अवसर पर एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. स्टालिन ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश दिया और उनकी शिक्षाओं को अपनाकर विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी डीएमके हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिमों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगी और उनके हितों की रक्षा करेगी. इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास करार दिया है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया को मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया. उनकी 1500वीं जयंती के अवसर पर हमें उनके इस संदेश को अपनाना चाहिए और विश्व में शांति स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए. डीएमके हमेशा से अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है. जब भी मुस्लिम समुदाय या अन्य अल्पसंख्यकों पर कोई संकट आएगा डीएमके उनकी रक्षा के लिए एक मजबूत किला बनकर खड़ी रहेगी. तमिलनाडु की राजनीति में तूफान इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक नया तूफान खड़ा हो गया है. विपक्षी दलों विशेष रूप से बीजेपी और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने स्टालिन के इस बयान को वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा है. उसका कहना है कि स्टालिन का यह बयान धार्मिक आधार पर समाज को बांटने की कोशिश है. डीएमके हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और यह बयान उसी का एक उदाहरण है. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि डीएमके अल्पसंख्यक समुदाय को केवल वोटबैंक के रूप में देखती है और उनके कल्याण के लिए कोई ठोस नीति लागू नहीं करती. मुख्यमंत्री ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और तीन तलाक जैसे मुद्दों को लेकर AIADMK पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अन्नाद्रमुक के विश्वासघात के कारण ही मुख्य विपक्षी दल (AIADMK) के अनवर राजा जैसे नेता उस पार्टी को छोड़कर DMK में शामिल हो गए। पैगंबर मोहम्मद की 1,500वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि द्रमुक संस्थापक सीएन अन्नादुरई और दिवंगत पार्टी संरक्षक एम करुणानिधि पहली बार तिरुवरूर में मिलाद-उन-नबी से जुड़े एक कार्यक्रम में मिले थे और दोनों नेताओं के बीच जो घनिष्ठता बढ़ी, वह तमिलनाडु के विकास की नींव बनी। गाजा मुद्दे पर तत्काल कदम उठाने का केंद्र से आग्रह विभिन्न दलों के मुस्लिम नेताओं की मौजूदगी का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि एकता जीत की ओर पहला कदम है। पैगंबर मोहम्मद के उपदेशों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधारवादी नेता पेरियार ईवीआर और प्रतिष्ठित नेता अन्नादुरई तथा करुणानिधि ने पैगंबर के सिखाए समानता और प्रेम के संदेश की सराहना की थी। गाजा पट्टी की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्टालिन ने कहा कि फलस्तीनियों पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। मिलाद-उन-नबी पर अवकाश स्टालिन ने कहा कि करुणानिधि ने ही 1969 में मिलाद-उन-नबी के लिए अवकाश घोषित किया था और 2001 में अन्नाद्रमुक सरकार ने इसे रद्द कर दिया था, जबकि द्रमुक सरकार ने 2006 में इसे बहाल कर दिया था। स्कूली पाठ्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद पर विषयवस्तु शामिल करने के एसडीपीआई नेता नेल्लई मुबारक के अनुरोध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पहले ही पाठ्यक्रम में शामिल किया जा चुका है। अगर मुसलमानों को कोई परेशानी होती है, तो… उन्होंने कहा, ‘‘केवल इतना ही नहीं; अगर मुसलमानों को कोई परेशानी होती है, तो सबसे पहले आपके समर्थन में आने वाला राजनीतिक दल द्रमुक ही रहा है।’’ स्टालिन ने कहा, ‘‘वह द्रमुक ही थी, जिसने सीएए के खिलाफ सच्ची मित्रता की भावना से लड़ाई लड़ी थी।’’ अन्नाद्रमुक प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी का नाम लिए बिना स्टालिन ने कहा, ‘‘आप अच्छी तरह से जानते हैं कि किसने पूछा था कि क्या कोई इससे (सीएए) प्रभावित हुआ है और इन्हीं के शासन काल में सीएए का विरोध करने पर मुसलमानों पर लाठीचार्ज किया गया था।’’ AIADMK के मानदंड दोहरे उन्होंने कहा कि इसी तरह, केंद्र के तीन तलाक कानून लाने पर अन्नाद्रमुक द्वारा अपनाए गए ‘‘दोहरे मानदंडों’’ से सभी वाकिफ हैं, यही कारण था कि अनवर राजा जैसे नेता विश्वासघात के कारण अन्नाद्रमुक छोड़कर द्रमुक में शामिल हो गए। स्टालिन ने अन्नाद्रमुक का नाम लिए बिना कहा, ‘‘जो लोग भाजपा की घटिया और निरंकुश राजनीति का समर्थन करके विश्वासघात कर रहे हैं, उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।’