samacharsecretary.com

पेंशनरों के खाते में बढ़ेगा लाभ, डॉ मोहन यादव ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाने का ऐलान किया

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कोई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के पेंशनरों की महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सोयाबीन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना का अनुसमर्थन किया गया। इसमें यह प्रविधान किया गया है कि यदि मंडी में कृषक की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकती है तो फिर सरकार उसे अंतर की राशि का भुगतान करेगी। मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीअन्न फेडरेशन बनाने का निर्णय लिया गया। यह किसानों को न केवल मोटा अनाज की खेती के लिए प्रेरित करेगा बल्कि उपज की बिक्री, ब्रांडिंग के लिए भी काम करेगा।  मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर     रेशम समृद्धि योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ लागत मूल्य में वृद्धि की गई है। साथ ही किसानों की अंश राशि को कम कर दिया गया है, ताकि आम किसान भी इससे जुड़ सकें।     प्रदेश में कोदो और कुटकी की खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसका उचित मूल्य किसानों को मिले इसके लिए कोदो का मूल्य ₹3500 प्रति क्विंटल और कुटकी का मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल तय किया गया है।     रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो, कुटकी उत्पादक जिले जबलपुर कटनी मंडला डिंडौरी छिंदवाड़ा शहडोल अनूपपुर उमरिया रीवा सीधी और सिंगरौली के किसानों से कोदो कुटकी का उपार्जन किया जाएगा।     7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनरों की महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है,जिसके बाद डीआर दर 53 फीसदी से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई है। इसके लिए 170 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे साढ़े चार लाख से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स के डीए में भी वृद्धि की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति मिलने के बाद वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था।     सोयाबीन उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए कैबिनेट द्वारा भावान्तर योजना को मंजूरी दी गई है। सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपए है।यह राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।     सूक्ष्म-लघु उद्योग के लिए 105 करोड़ स्वीकृत किए है। यह राशि उत्पादकों की क्वालिटी सुधारने, देश में मार्केट की स्थिति, एक्सपोर्ट पर खर्च करेंगे।  प्रदेश में लागू करने की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। राज्य सरकार अपनी ओर से 30 करोड़ रुपये लगाएगी।     सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना अंतर्गत पात्र छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके आवास का किराया प्रतिमाह ₹1000 सरकार देगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम     सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।     दोपहर 1 बजे बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे।     2 बजे रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह कार्यक्रम     3 बजे समन्वय भवन में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।     3:30 बजे देवास के लिए रवाना । संदीपनी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण, नेमवार में सामूह जलप्रदाय योजना का शुभारंभ समेत विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन।     शाम 6:05 बजे देवास से भोपाल लौटेंगे।     रात 8:30 सीएम हाउस में वीसी माध्यम से खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। कोदो-कुटकी के लिए समर्थन मूल्य तय राज्य सरकार ने कोदो-कुटकी की खरीद के लिए दाम तय किए हैं। कुटकी 3500 प्रति क्विंटल और कोदो का दाम 2500 प्रति क्विंटल तय किया गया है। ये दोनों ही फसलें मिलेट्स की श्रेणी में आती हैं और प्रदेश के 11 जिलों में इनकी बड़े पैमाने पर खेती होती है। सरकार ने निर्णय लिया है कि श्री अन्न फेडरेशन कोदो-कुटकी की मार्केटिंग का कार्य करेगा, ताकि उत्पादक किसानों को उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए फेडरेशन को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। विद्यार्थियों को 1000 रुपए की सहायता कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदाय के वे विद्यार्थी जो कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत हैं, उन्हें 1000 रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है। रेशम समृद्धि योजना को मंजूरी बैठक में रेशम समृद्धि योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत राज्य में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और बुनकरों को आर्थिक सशक्तिकरण का मौका मिलेगा। MSME को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन कैबिनेट ने MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) को प्रोत्साहन देने के लिए ₹105 करोड़ की मंजूरी दी है। इसमें 30% राशि राज्य सरकार की ओर से और शेष राशि केंद्र सरकार से प्राप्त होगी। यह राशि उद्योगों के विस्तार, तकनीकी उन्नयन और रोजगार सृजन में मदद करेगी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को लाभ, युवाओं को अवसर और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिले।    

दर्दनाक एक्सीडेंट! गिरिडीह में दो बाइक आपस में भिड़ीं, मौके पर ही 2 की जान गई

गिरिडीह झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में सोमवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीरटांड़ के हरलाडीह में दो बाइक के बीच आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई थी। बाइकों के बीच हुई टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बाइक में सवार दो युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में लोगों की मदद से तीनों युवकों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल भेजने के बाद जहां चिकित्सकों ने बताया जा रहा है कि घायल युवक का पैर टूट गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।  

ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए यात्री को कोर्ट ने भेजा जेल, सफर बना सबक

खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा में पहली बार दो से ज्यादा बार बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हुए पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने 52 दिन की जेल की सजा सुनाई है। दरअसल कोर्ट ने माना कि दो या तीन से ज्यादा अपराध करने वालों का सिर्फ जुर्माना देकर छोड़ना उचित नहीं जेल भेजना उचित होगा। अधिवक्ता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने फैसला सुनाया है जिसमें बुरहानपुर के शेख जाकिर नासिर व मीनाक्षी को रेलवे अधिनियम की धारा 147, 145, 146 में दोष सिद्ध पाया है। तीनों को कोर्ट ने अर्थ दंड के अलावा 52 दिन तक जेल में रहने की सजा भी सुनाई है। आरोपी पूर्व में भी बार-बार बिना टिकट प्लेटफार्म और ट्रेन में घूमते हुए पकड़ाए थे। वह हर बार अर्थ दंड चुका कर अपराध कर रहे थे। कोर्ट ने माना कि हर बार की तरह इस बार भी आरोपी अर्थदंड चुका कर छूट न जाए। इसलिए उन्होंने जेल में कठोर कारावास की सजा भी देना उचित होगा। ऐसी स्थिति में मात्र अर्थ दंड लगाकर छोड़ देना उचित नहीं होगा।  

कुशीनगर में जर्जर सड़कों की सुध, 4 मुख्य मार्गों सहित 11 सड़कों के कायाकल्प को हरी झंडी

 राजापाकड़ क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी, बसंतपुर रामलगन राय, मठिया भोकरिया, बेनीभार गांव की सड़कों सहित फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र की 11 जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा। 8.9 किमी लंबाई वाली सड़कों के लिए 208.52 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, शासन ने 104.20 लाख रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त भी कर दी है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने इसका प्रस्ताव भेजा था। इन सड़कों का होगा कायाकल्प 1150 मीटर सेमरा हर्दोपट्टी संपर्क मार्ग के लिए 16.17 के सापेक्ष 8.09 लाख रुपये, 400 मीटर मठिया भोकरिया मुसहर टोला मार्ग के लिए 5.88 लाख के सापेक्ष 2.94 लाख रुपये, 150 मीटर रामलगन राय संपर्क मार्ग के लिए 2.98 लाख के सापेक्ष 1.49 लाख रुपये व बेनीभार संपर्क मार्ग लंबाई 800 मीटर के लिए 21.61 लाख के सापेक्ष 10.81 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में बीसीटी से लोहार पट्टी 500 मीटर मार्ग के लिए 25.12 लाख के सापेक्ष 12.56 लाख रुपये, कोकिलपट्टी पांडेय टोला संपर्क मार्ग लंबाई 1600 मीटर के लिए 39.21 लाख के सापेक्ष 19.61 लाख, पटहेरवा पिपरा कनक से चैनपट्टी गगलवा संपर्क मार्ग लंबाई 200 मीटर के लिए 7.53 लाख के सापेक्ष 3.77 लाख, करमैनी का मजरा नूरखार टोला संपर्क मार्ग लंबाई 700 मीटर के लिए स्वीकृत 17.84 लाख रुपये के सापेक्ष 8.92 लाख, फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग से नरायनपुर संपर्क मार्ग लंबाई 1000 मीटर के लिए स्वीकृत 22.81 लाख रुपये के सापेक्ष 11.32 लाख, समऊर नोनिया पट्टी मार्ग से परसौनी खुर्द पश्चिम टोला संपर्क मार्ग लंबाई 1500 मीटर के लिए स्वीकृत 26.73 लाख रुपये के सापेक्ष 13.37 लाख और नरायनपुर खास टोला संपर्क मार्ग लंबाई 900 मीटर के लिए स्वीकृत धनराशि 22.64 लाख रुपये के सापेक्ष 11.32 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।

त्योहारों से पहले बयान विवादित: रामेश्वर शर्मा ने तंज रोकने को कहा, अन्यथा कदम उठाने की धमकी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दीपावली से पहले पटाखें चलाने और दीए जलाने को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहां बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुस्लिम समाज ने पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने को लेकर बयान दिया है, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भी दो टूक कह दिया है कि- हम तो पटाखे फोड़ेंगे.. कृपया इस पर हमें ज्ञान ना पेलें। इसी क्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने भी बाबा बागेश्वर के बयान पर सहमति जताई है और कहा है कि दीए भी जलेंगे और पटाखें भी फूटेंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं तो कोई होली पर पानी की बचाने की बात और दिवाली पर प्रदूषण की बात होने लगती है। लेकिन पेड़ भी तो हिंदू वादी संगठन ही लगाते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब 31 दिसंबर की रात को पटाखें चलते हैं तब कोई नहीं बोलता और अब तो मुस्लिम समाज के शादी समारोह में भी पटाखें और आतिशबाजी चलती है। लेकिन तब कोई नहीं बोलता, लेकिन जब होली, दशहरा दीपावली आते हैं तो सनातन और हिंदू धर्म पर चोट करने के लिए तब कहा जाता है कि पटाखें न चलाओं। लेकिन हम तो पटाखें चलाएंगे। दीए भी जलाएंगे। क्योंकि कानून सबके लिए समान है और व्यवहार भी सबके लिए समान है। इसलिए तंज कसना बंद करें, क्योंकि जब हिंदू तुमपे क्या कसेगा और जब हिंदू कसना शुरु करेगा तो ध्यान रखना कोई बचाने वाला भी नहीं आएगा।

कोर्ट में हिंसक वारदात, अधिवक्ता और पुलिसकर्मी घायल; पीलीभीत में दो आरोपी पकड़े गए

पीलीभीत पीलीभीत के कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह अधिवक्ता पर बांके से हमला कर दिया गया। उन्हें बचाने पहुंचे दरोगा भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में नामजद अधिवक्ता ओमपाल निवासी गांव खरदाई (थाना दियोरिया) मंगलवार को मुकदमे की तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान मुकदमे के दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अचानक बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कचहरी परिसर में मचा हड़कंप हमले में अधिवक्ता ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे कोर्ट परिसर में तैनात दरोगा अरविंद त्यागी भी बांके के प्रहार से घायल हो गए। घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसपी अभिषेक यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हमला करने के आरोपी कचहरी के पीछे खुले रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। बांका छिपाकर लाए थे। घायल अधिवक्ता बीसलपुर में प्रैक्टिस करता है और हत्या के एक मुकदमे में आरोपी है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पवन सिंह को 30 करोड़ का झटका? एलिमनी डिमांड पर वकील का तंज – ‘इज्जत बची कहां!

पटना  भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन उन्होंने कुछ ही महीनों बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था. पवन सिंह ने खुद भी इसके बारे में बात की थी. इसके बाद 2018 में उन्होंने दूसरी शादी की. उनकी दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ हुई. इस शादी में भी अब सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच में जमकर बवाल चल रहा है. दोनों का झगड़ा पब्लिक में आ गया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए थे. पवन सिंह ज्योति से तलाक चाहते हैं. अब खबरें हैं कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से एलिमनी में 30 करोड़ मांगे हैं. पवन सिंह से ज्योति ने मांगी एलिमनी पवन सिंह के वकील का वीडियो वायरल है. इसमें वो बता रहे हैं कि ज्योति सिंह ने 30 करोड़ एलिमनी की डिमांड की है. वकील ने बताया, 'ज्योति ने एलिमनी में पवन सिंह से 30 करोड़ रुपये डिमांड किए हैं. अभी कोर्ट से आदेश नहीं आया है. कोर्ट की तरफ से जब तक आदेश नहीं होगा तब तक कुछ नहीं होगा. इन्हें घर में बैठकर बात कर लेनी चाहिए. मीडिया में इन बातों को लाना ठीक नहीं है. इतनी बेइज्जती के बाद कौन उन्हें रखेगा. पवन सिंह को तलाक चाहिए. ज्योति कितनी भी एलिमनी मांग लें कुछ नहीं होगा. पवन सिंह की कमाई कितनी है उसे ध्यान में रखा जाएगा. सही फैसला कोर्ट करेगी.' बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार हैं. उन्हें हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल में देखा गया था. इस शो में वो कुछ ही हफ्ते रुके थे. शो में भी उन्होंने ज्योति संग अनबन को लेकर बात की थी. पवन सिंह ने राजनीति के चलते ये शो बीच में ही छोड़ दिया था.

लुधियाना में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान का दौरा, बाढ़ प्रभावितों को दी राहत राशि

लुधियाना केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को लुधियाना पहुंचे। मानसून सीजन के दौरान पंजाब में आई बाढ़ के बाद यह केंद्रीय कृषि मंत्री का दूसरा दौरा है। कृषि मंत्री लाडोवाल स्थित आईसीएआर के मक्का अनुसंधान केंद्र में पहुंचे। वहां पर अफसरों के साथ बैठक की। संस्थान के कामकाज का आकलन किया और संस्थान की नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया। उद्घाटन से पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही वेद मंत्रों का उच्चारण कर सब का दिल जीत लिया और कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दी। उन्होंने 36,703 टूटे घरों के लिए प्रति घर 1.60 लाख रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार को सौंपी। यह राशि पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि यह रकम तत्काल जारी कर दी गई है। इसमें 1.20 लाख रुपये नए मकान के निर्माण के लिए और 40 हजार रुपये मजदूरी व टॉयलेट निर्माण के लिए दिए जाएंगे।  चौहान ने साफ किया कि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए केंद्र सरकार सहयोग के लिए तत्पर है और यथा संभव मदद की जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने पंजाब को गेहूं के बीज के लिए 74 करोड़ रुपये और सरसों की फसल हेतु 3.40 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि बागों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी केंद्र सरकार सहायता देगी। राज्य सरकार को नुकसान का सटीक आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।  चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है और सरकार के सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर मदद देंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिनके घर टूटे हैं, वास्तव में उन्हें ही राहत राशि मिले और निर्माण कार्य सही ढंग से हो। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय रेल एवं फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी मौजूद रहे।  

नगर पालिका की सफाई के दौरान तालाब में लाश बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोंडागांव नगर पालिका की सफाई टीम को मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब नियमित सफाई अभियान के दौरान बंधा तालाब में एक शख्स का शव मिला। नगर पालिका के कर्मचारी तालाब से जलकुंभी हटाने के लिए जेसीबी मशीन से सफाई कर रहे थे, तभी अचानक जलकुंभी के बीच फंसा हुआ शव पानी की सतह पर तैरने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी संतोष ने बताया कि सुबह सफाई के दौरान जलकुंभी के बीच कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर कर्मचारियों को शव नजर आया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जो मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि युवक की मौत दुर्घटनावश पानी में डूबने से हुई या फिर किसी अन्य कारण से। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

PM मोदी को भेंट किए गए 108 नदियों के जल कलश, प्रहलाद पटेल की बेटी ने खुद बनाए बॉक्स

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी में उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह खबर फैलते ही कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, मंत्री के एक ट्वीट ने कुछ ही देर में सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और मुलाकात की असली वजह साफ हो गई। पीएम को भेंट की परिक्रमा-कृपा सार मध्य प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात कोई राजनीतिक चर्चा या मंत्रिमंडल से संबंधित नहीं थी। बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भेंट थी। मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीएम मोदी को अपनी पुस्तक परिक्रमा-कृपा सार भेंट की, जो उनके मां नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और अनुभूतियों पर आधारित है। यह पुस्तक उनके दो वर्षों के गहन श्रम और साधना का परिणाम है। 108 नदियों के जल कलश किए भेंट  पुस्तक के साथ-साथ, मंत्री पटेल ने 108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित पवित्र जल का एक संग्रह भी एक विशेष अखरोट के डिब्बे में प्रधानमंत्री को भेंट किया। उन्होंने एक्स पर बताया कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत एक आध्यात्मिक संगम बन गई। 108 नदियों का पवित्र जल पटेल ने प्रधानमंत्री को 108 नदियों के उद्गम स्थानों से भरा पवित्र जल भी एक विशेष अखरोट के डिब्बे में अर्पित किया. इसे उन्होंने अपनी 'उद्गम मानस यात्रा' के दौरान एकत्रित किया था. यह भेंट भारतीय जल संस्कृति और नदियों के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है. प्रधानमंत्री मोदी ने श्री पटेल के इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रयास की सराहना की और उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया. प्रधानमंत्री को भेंट करने से पहले, इस पुस्तक का विमोचन 14 सितंबर, 2025 को 'हिंदी दिवस' के अवसर पर इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने किया था. प्रधानमंत्री को यह ग्रंथ भेंट किया जाना इसे अब राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दे रहा है. भेंट के बाद, श्री पटेल ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा कि यह मुलाकात मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि "श्रद्धा, संस्कृति और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत एक आध्यात्मिक संगम बन गई." मंत्री की बेटी ने बनाया अखरोट की लड़की का बॉक्स मंत्री प्रहलाद पटेल ने 2024 और 2025 में एमपी से निकलने वाली 108 नदियों के उद्गम स्थलों की यात्रा की। इस दौरान नदियों के उद्गम स्थलों से भरे गए जल कलशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए मंत्री पटेल की आर्किटेक्ट बेटी फलित सिंह पटेल ने खुद एक बॉक्स तैयार कराया। इस बॉक्स में कांच की शीशियों में 108 नदियों के उद्गमों का जल भरा गया। इस बॉक्स के कवर पर नदियों के उद्गम स्थलों का मैप और अंदर नदियों के उद्गमों के नाम लिखे गए हैं। मंत्री बोले- दो साल में 108 नदियों के उद्गम की यात्रा की मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि यह पुस्तक उनके दो सालों की मेहनत और साधना का परिणाम है। उन्होंने दो बार नर्मदा परिक्रमा की है। उसी अनुभव, आस्था व तपस्या को इस पुस्तक में समर्पित भाव से संजोया है।यह पुस्तक न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय संस्कृति में नदियों और परिक्रमा की परंपरा का भी जीवंत दस्तावेज है। पीएम ने पटेल के आध्यात्मिक प्रयास की तारीफ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री प्रहलाद पटेल के इस आध्यात्मिक प्रयास की तारीफ की और उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि 'परिक्रमा कृपा सार' केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि मातृ नर्मदा और भारत की जल संस्कृति के प्रति श्रद्धा का साकार रूप है। मोहन भागवत ने किया था किताब का विमोचन प्रहलाद पटेल की पुस्तक का विमोचन पिछले महीने 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' पर इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया था।