samacharsecretary.com

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे PM मोदी, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने दिया साथ

नंद्याल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश दौरे पर हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. आंध्र प्रदेश पहुंचते ही सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने नंद्याल जिले के श्रीशैलम में स्थित श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश दौरे पर हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. आंध्र प्रदेश पहुंचते ही सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने नंद्याल जिले के श्रीशैलम में स्थित श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग से सजा हुआ अंगवस्त्र पहना. यह अंगवस्त्र बिहार की कला, संस्कृति और परंपरा के प्रति उनके गहरे लगाव और गर्व का प्रतीक है. मधुबनी पेंटिंग, जो बिहार के मिथिला इलाके की बेहद मशहूर लोक कला है, अपने नेचुरल रंगों, मोटी लाइनों और ज्योमेट्रिक पैटर्न के लिए जानी जाती है. प्रधानमंत्री मोदी की मंदिर से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं. तीनों नेताओं का साथ आना केवल धार्मिक भाव-प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में कई स्तरों पर बड़े संकेत देती है.  तीनों नेता साथ आकर दक्षिण भारत में बीजेपी-टीडीपी-जनसेना एकता का सार्वजनिक प्रदर्शन है. साथ आकर मतदाताओं को यह संदेश भी दे रहे हैं कि वे पारंपरिक मूल्यों और धार्मिक भावनाओं के संरक्षक हैं. इसके साथ ही राज्य-केंद्र संबंधों की मजबूत छवि को पेश किया जा रहा है.  मल्लिकार्जुन मंदिर में पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक तरीके से पूजा करते हुए पंचामृत से रुद्राभिषेक किया. पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण होता है, जो भगवान शिव को समर्पित खास अभिषेक में इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के दौरान मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मंदिर के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से बताया. मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने कुरनूल में 13,430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिनमें एनर्जी, डिफेंस, रेलवे और पेट्रोलियम जैसे अहम सेक्टर शामिल थे. बिहार की संस्कृति और कला का प्रेम मधुबनी कला को पीएम मोदी ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बढ़ावा दिया है. वे कई देशों के नेताओं को मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट करके इस कला को ग्लोबल पहचान दिलाने में मदद करते रहे हैं. साथ ही, बिहार की इस सांस्कृतिक परंपरा के प्रति उनका प्यार और सपोर्ट बिहार की जनता के बीच गहरा सम्मान और जुड़ाव बनाता है. पीएम मोदी का यह कदम न सिर्फ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और आस्था को दिखाता है, बल्कि बिहार के लोगों के साथ उनकी मजबूत पहचान और विकास की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है. 

रेल आपूर्तिकर्ताओं के लिए चेतावनी — घटिया सामग्री पर बैन व ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी

नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने रेल कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्‍होंने सीधे शब्‍दों में कहा है कि गुणवत्ता में सुधार कीजिए नहीं तो ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया जाएगा. CII के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि ऐसे किसी भी मैन्‍युफैक्‍चरर और सप्‍लायर को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा, जो रेलवे को बेकार माल सप्‍लाई करते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि ऐसी कंपनियों पर सख्‍त रवैया अपनाते हुए ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया जाएगा.  इस कार्यक्रम में रेल मंत्री ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्रॉसेस के ऑडिट का आदेश दिया और 2400 किलोवाट की हाइड्रोजन बेस्‍ड ट्रेन के लॉन्‍च करने के साथ ग्रीन एनर्जी में एक बड़ी छलांग का ऐलान किया, जो पूरी तरह से भारत में डेवलप हुई है.  गुणवत्ता में बदलाव करने की जरूरत ट्रैक और उपकरण आपूर्तिकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि मुझे पता है कि कई कलपुर्जा निर्माता इसे पसंद नहीं करेंगे, लेकिन यह हमारे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत-बहुत महत्वपूर्ण है. कड़े शब्दों में लिखे एक निर्देश में वैष्‍णव ने प्रोडक्‍ट्स के सेलेक्‍शन से लेकर सप्‍लाई तक गुणवत्ता नियंत्रण में पूरी तरह से बदलाव करने के लिए कहा.  ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया जाएगा वैष्‍णव ने कहा कि जो सुधार नहीं करेंगे, वे हार जाएंगे. मैं आप सभी से प्रक्रियाओं में सुधार करने के लिए आह्वान करता हूं. वैष्णव ने कहा कि उन्होंने रेलवे बोर्ड को ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है जो गुणवत्ता की जांच करने में परफेक्‍ट हों. उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें घटिया उपकरण बनाने और रेलवे को आपूर्ति करने वाले लोगों को प्रतिबंधित, सूची से हटाना और कभी-कभी ब्‍लैकलिस्‍ट भी करना चाहिए. निर्दयी बनें.  उन्होंने आगे कहा कि घटिया सामग्री सप्लाई करने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा. चाहे सिग्नलिंग हो, अर्थिंग हो, ट्रैक उपकरण हों, या लोकोमोटिव के पुर्जे हों. सभी प्रोडक्‍ट्स में 10 गुना सुधार चाहिए.  लोग 1950 या 60 के दशक की सेवाओं से खुश नहीं रेल मंत्री ने RDSO की भूमिका पर भी जोर दिया, जो पिछले 3 सालों से स्‍पेसिफिकेशन अपग्रेडशन पर काम कर रहा है. अब उन्होंने कहा कि यह काम बहुत तेजी से आगे बढ़ना चाहिए. वैष्‍णव ने कहा कि यह एक महत्‍वाकांक्षी समाज है. लोग 1950 या 60 के दशक की सेवाओं से खुश नहीं होंगे. 2025 की दुनिया विश्‍वस्‍तरीय रेल यात्रा की हकदार है और इसकी मांग भी करती है.  इस दौरान रेल मंत्री ने भारत की पहली 2400 किलोवाट की हाइड्रोजन ट्रेन का प्रदर्शन किया और इसे एक साहसिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि हमने इस तकनीक का आयात न करने का एक कठिन फैसला लिया है. हम नई तकनीकों में सबसे आगे होंगे. 

दिवाली नसीहत पर तीखी टिप्पणी: बाबा बागेश्वर ने कहा— गलत लोगों के खिलाफ सख्ती जरूरी, बयान पर मिली आलोचना

छतरपुर दीवाली पर पटाखा चलाने की नसीहत देने वालों पर तीखा हमला करने के चलते मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास और बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण के बयान खूब चर्चाओं में हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने नसीहत देने वालों पर बरसते हुए कहा- "दोपक्षीय नियम लगाने की जो बात करते हैं, ऐसे लोगों के ऊपर हमें सुतली बम रखवाना है।" धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, एक साहब ने कहा कि पटाखों से प्रदूषण होता है। 1 जनवरी को इनका ज्ञान गायब हो जाता है। हैप्पी न्यू के नाम पर पूरी दुनिया में पटाखे होते हैं। तब प्रदूषण नहीं होता है, लेकिन दीवाली आती है तो प्रदूषण होता है। होली आती है तो पानी खराब होता है। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा- "खून खराबा होता है तो ये लोग तब ऐसे स्टेटमेंट नहीं देते हैं। तब ये मांग नहीं करते। तब ये ऐसे कानून लगाने की बात नहीं करते। बाबा बागेश्वर ने हमलावर होते हुए कहा- ये दोपक्षीय नियम लगाने की जो बात करते हैं, ऐसे लोगों के ऊपर ही हमें सुतली बम रखवाना है। भैया हम दीवाली अच्छे से मनाएंगे। हमने सुतली बम खरीद लिया है।" चलते-चलते पढ़ते जाइए कि आखिर कुमार विश्वास ने ऐसा क्या कह दिया कि उनके बयान भी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा- “तीन साल से यूक्रेन और रूस आपस में भिड़े हुए हैं। इतना गोला बारूद बर्बाद कर दिया। हमारा भी पाकिस्तान के बीच थोड़ा वॉर्म अप हुआ था।” विश्वास ने तंज कसते हुए कहा- “इतना गोला बारूद हुआ लेकिन ओजोन परत एकदम सुरक्षित रही। अभी दीवाली पर चार फुलझड़ी चलेंगी और ओजोन परत में इतना बड़ा वाला छेद हो जाएगा कि उसमें से बहुत सारे बुद्धजीवि ऊपर जाएंगे और नीचे आएंगे।”

पर्थ पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से – रोहित और कोहली होंगे मैच के स्टार

नई दिल्ली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा, नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल सहित भारतीय एकदिवसीय टीम के प्रमुख सदस्य 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिए गुरुवार को पर्थ पहुंच गये। कोहली, रोहित और गिल के अलावा पहले बैच के साथ यहां पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल थे। मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा टीम और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य गुरुवार दिन में टीम से जुड़ेंगे क्योंकि वे बुधवार को दिल्ली से शाम की उड़ान से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे। वनडे श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में रविवार को खेला जाएगा। उसके बाद अगले दो मैच एडिलेड (23 अक्टूबर) और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला शुरू होगी। इस साल मार्च में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित और कोहली का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होने के कारण इस श्रृंखला को लेकर काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि यह श्रृंखला इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। यह दोनों पहले ही टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे कम से कम 2027 वनडे विश्व कप तक खेलना जारी रखना चाहते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को नए कप्तान गिल का समर्थन हासिल है जिनका मानना है कि उनका अनुभव वनडे टीम के लिए काफी मायने रखता है।  

भाजपा विधायक का अजीबो-गरीब जवाब! बोले— चश्मे का नंबर बढ़ा लो, सब दिखेगा!

पिथौरागढ़ उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से डीडीहाट के भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशन सिंह चुफाल एक व्यक्ति के साथ तीखी बहस कर रहे हैं। इस वीडियो में विधायक और व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर तकरार होती दिखाई दे रही है। विधायक के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे, लेकिन वो चुपचाप इस बहस को सुनते रहे। युवक ने विकास को लेकर सवाल किया तो विधायक ने तैश में आकर कहा- तुम डराते हो, चश्मे का नंबर बढ़ा लो तो काम दिखेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा भी वीडियो में नजर आ रहे हैं और उनके सामने ही बहस हो रही है। यह वीडियो मंगलवार को डीडीहाट का बताया जा रहा है। वीडियो में योगेश कन्याल खेल मैदान के विस्तारीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा को ज्ञापन देने पहुंचते हैं। जमकर हुई कहासुनी इस दरमियान विधायक और कन्याल के बीच कहासुनी होती है। वीडियो में कन्याल कहते हैं लंबे समय से खेल मैदान का मामला लंबित पड़ा है। वे इस मामले का ठीकरा विधायक पर फोड़ते हैं। कन्याल की ओर से डराने की बात कहे जाने पर सामने से विधायक विशन सिंह चुफाल वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि तुम डराते हो फेसबुक में। जब संबंधित ने विधायक से उनके कार्यकाल की उपलब्धियां पूछी तो विधायक विशन सिंह चुफाल ने स्कूल, अस्पताल, सड़क निर्माण समेत तमाम कामों का जिक्र करते हुए बहस कर रहे व्यक्ति को चश्मे का नंबर बढ़ाने को कहा जा रहा हैं। कन्याल ने कहा कि वह आज भी अपने गांव पैदल जाते हैं। बढ़ते विवाद को देख वहां मौजूद भाजपा नेता लोकेश भड़ मामले को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी वीडियो को देखकर तरह-तरह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

विशेष अवसर पर CM मान देंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं को न्योता

पंजाब  पंजाब सरकार श्री गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को भव्य स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की योजना है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं दिल्ली जाकर उन्हें निमंत्रण देंगे। इसके अलावा समारोह में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए पंजाब कैबिनेट के अलग-अलग मंत्री जिम्मेदारी संभालेंगे और आमंत्रण देंगे। सरकार ने पूरे कार्यक्रम का विस्तृत खाका तैयार कर लिया है और सुनिश्चित किया है कि यह ऐतिहासिक समारोह भव्य और संगठित तरीके से संपन्न हो। मंत्रियों की ड्यूटियों का विवरण     वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लालचंद कटारुचक: बंगाल, असम और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण देने जाएंगे।     अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सौंध: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जाएंगे।     डॉ. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडिया: छत्तीसगढ़ और झारखंड जाएंग।     हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर कुमार गोयल: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुदुचेरी जाएंगे।     हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन-सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली: महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जाएंगे।  

गुजरात में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक! 10 नए मंत्री बनाए जाएंगे, चुनावी मिशन 2027 की तैयारी शुरू

अहमदाबाद  साल 2027 में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे 2 साल पहले चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। राज्य की कैबिनेट का विस्तार 17 अक्तूबर को होगा। BJP के एक सीनियर नेता की माने तो इस कैबिनेट विस्तार में राज्य को करीब 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से करीब आधे को बदला जा सकता है। एक सरकारी रिलीज में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे होगा। आपको बताते चलें कि गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में CM पटेल समेत 17 मंत्री हैं। इनमें 8 कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। इस कैबिनेट विस्तार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के भी शामिल होने की उम्मीद है। यह कैबिनेट फेरबदल सरकार के लगभग तीन साल पूरे होने पर और नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के लिए राज्य भर में होने वाले लोकल बॉडी चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है। गुरुवार की कैबिनेट मीटिंग के दौरान, मुख्यमंत्री उन मंत्रियों से इस्तीफा मांग सकते हैं जिन्हें या तो हटा दिया जाएगा या उन्हें दूसरे पोर्टफोलियो दिए जाएंगे। भाजपा के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि जिन मंत्रियों को हटाया जाएगा, उन्हें पार्टी के राज्य संगठन में पद दिए जा सकते हैं। नए बने भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा अपनी कोर टीम के नाम फाइनल कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। गुजरात में 182 सदस्यों वाली विधानसभा है। इस हिसाब से 15 प्रतिशत यानी 27 मंत्री कैबिनेट में मंत्री हो सकते हैं। ऐसा संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के तहत होता है। इसके मुताबिक- किसी राज्य में मंत्रिपरिषद (Council of Ministers) का आकार उस राज्य की विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15% से अधिक नहीं होगा।  

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान: मनमोहन सिंह को बताया पूरे देश का प्रधानमंत्री

भोपाल  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस देश की संस्कृति और परंपरा की कोई समझ नहीं है. इस कारण वह विदेश की धरती पर देश की आलोचना करते हैं. उन्होंने कहा कि इस देश पर कांग्रेस की सरकारों का भी राज रहा है. उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस वक्त वह बतौर मुख्यमंत्री अमेरिका गए थे और अमेरिका में उनसे पूछा गया कि क्या मनमोहन सिंह ‘अंडर एचीवर’ पीएम हैं? उन्होंने जवाब दिया था कि मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के पीएम नहीं हैं. बल्कि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं. उनके बारे में वह ऐसी कोई बात नहीं कर सकते. एक साथ चुनाव की वकालत शिवराज सिंह ने इस कार्यक्रम में पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की वकालत की और कहा कि इसको लेकर सहमति बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ हो या नहीं लेकिन कहीं न कहीं चुनाव जरूर होते रहते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल वह कृषि मंत्री बने तो उसके कुछ दिनों बाद ही झारखंड के चुनाव शुरू हो गए. अब बिहार चुनाव चल रहा है. अगले साल बंगाल और फिर असम में चुनाव है. उन्होंने कहा कि इन चुनावों में काफी ऊर्जा लगती है. पार्टी मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक सबसे चुनाव में लगा देती है. इस कारण काम पर पूरा समय देना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने देश में अनाज के पर्याप्त भंडार होने की बात कहते हुए कहा कि बीते 11 साल साल में खाद्यान्न उत्पादन 44 फीसदी बढ़ा है. देश में गेहूं-चावल का पर्याप्त भंडार है. उन्होंने कहा कि देश में थोड़ा दलहन और तेलहन की कमी है. उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि जेडीयू और भाजपा के बीच स्वाभाविक गठबंधन है. दूसरी तरफ, महागठबंधन आपस में उलझा हुआ है. बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार हैं. वह सुशासन बाबू हैं. उनके नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है.

बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान, गरियाबंद में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की पहल

गरियाबंद  कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा जिला समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत् महिला सशक्तिकरण केन्द्र के द्वारा बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बालिकाओं के बीच बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित करना है। अधिकतर यह देखा गया है कि लड़कियां विभिन्न समाजिक और पारिवारिक दबावों के कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे चिंता और तनाव का अधिक शिकार होती हैं। लड़कियां अक्सर शैक्षणिक प्रदर्शन, सामाजिक अपेक्षाओं, शारीरिक बनावट और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे मुद्दों के कारण अत्यधिक दबाव महसूस करती हैं तथा यह भी देखा गया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के छुरा के बढ़ते उपयोग ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाला है इसी कड़ी में सर्वप्रथम शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसेला एवं सोरिद खुर्द, भसेरा, आंगनबाड़ी केन्द्र सोरिद खुर्द, विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेका, सशक्तिकरण केन्द्र द्वारा बालिकाओं से उनके मेंटल हेल्थ तथा उनके परिवार व स्वास्थ्य के बारे मे चर्चा की गई जिससे उनका आत्म विश्वास व मनोबल बढ़े एक स्वस्थ्य मन उन्हे शिक्षा, कैरियर और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है एवं जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती अंजली नाविक, श्रीमती पद्मनी दीवान द्वारा महिला सशक्तिकारण केन्द्र, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत बाल लिंगानुपात, पीसीपीएनडीटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रताड़ना, सुकन्या समृध्दि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सखी वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्प लाईन 181, चाईल्ड लाईन 1098, महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ लिंग आधारित भेदभाव की विस्तृत जानकारी साझा की तथा बच्चियों को उनकी सुरक्षा एवं बचाव के तरीके बताए गए। गुडटच बैड टच तथा स्पांसरशीप योजना को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभियान में महिला सशक्तिकारण केन्द्र  से वि.सा.स.वि. श्रीमती अर्चना सिंह व सुश्री शोभा मरकाम, का. सहायक श्वेता शुक्ला व सखी से पैरामेडिकल श्रीमती रूपमती वर्मा, केस वर्कर श्रीमती रंजनी समदार, श्रीमती सुमन तिवारी एवं पैरालीगल कर्मिक सुश्री निशा नेताम शामिल रहे।

महासमुन्द : जिले में संचालित समस्त स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के संबंध में सावधानियां बरतने के निर्देश

महासमुन्द अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल के निर्देशानुसार आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर सेना, नवा रायपुर द्वारा जिले में संचालित समस्त स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के संबंध में सावधानियां बरतने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना महासमुन्द द्वारा जिले के सभी पटाखा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा के लिए दिए गए दिशा निर्देश में पटाखा दुकान अज्वलनशील सामग्री (जैसे टीन शेड) से निर्मित होनी चाहिए, किसी भी प्रकार के कपड़ा, बांस, रस्सी या टेंट से नहीं। प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखी जाए तथा दुकानें आमने-सामने न बनाई जाएं। प्रकाश व्यवस्था के लिए तेल का लैम्प, गैस लैंप या खुली बिजली बत्ती का उपयोग न करें। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। विद्युत तारों में कोई खुला ज्वाइंट न हो तथा मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर अवश्य लगा हो। पटाखा दुकानें ट्रांसफार्मर या हाई टेंशन पावर लाइन के नीचे या पास में न हों। प्रत्येक दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से रखा जाए। दुकानों के सामने 500 लीटर पानी की ड्रम एवं बाल्टियों की व्यवस्था की जाए। दुकानों के सामने बाइक या कार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। अग्निशमन विभाग एवं एम्बुलेंस के फोन नंबर दुकान परिसर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही अग्निशमन वाहन के आवागमन हेतु पर्याप्त खुला स्थान रखा जाए। जिला अग्निशमन अधिकारी ने सभी व्यापारी, दुकानदार एवं नागरिको को सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूर्ण पालन करने कहा है।