samacharsecretary.com

संस्कृति को सहेजने का संदेश देते हैं पर्व: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को श्री महामृत्युंजय गौशाला में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने कहा कि पर्व अपनी संस्कृति को सहेजने का संदेश देते हैं और गौ-वंश का संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित श्री महामृत्युंजय गौशाला में 800 गायों की सेवा की जाती है। हम सब सौभाग्यशाली है कि श्रद्धा से भरपूर इस कार्यक्रम के साक्षी बनने का अवसर मिला है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्र के रहवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ माता के संरक्षण को सर्वोपरि रखा गया है। हमारी महान संस्कृति है, जो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शगुन लोधी, श्री संतोष ग्वाला, श्री अशोक गुप्ता, श्री सुरेंद्र वाडिका सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।  

ट्रंप ने 155% टैरिफ लगाया, चीन के साथ अच्छे रिश्तों की राह मुश्किल!

वॉशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ वॉर के चलते दुनियाभर के देशों से अपने संबंध खराब कर लिए हैं। इस बीच, उन्होंने एक बार फिर से साफ किया है कि भले ही उनकी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने वाली हो, लेकिन अमेरिका चीन पर 155 फीसदी टैरिफ लगाना एक नवंबर से जारी रखेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या चीन पर टैरिफ लगाने पर विचार किया जाएगा, क्योंकि वह अब भी रूस का सबसे बड़ा तेल इंपोर्टर है, अमेरिकी राष्ट्रपति प्रेसिडेंट ने कहा, "अभी, 1 नवंबर से, चीन पर लगभग 155 परसेंट टैरिफ लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि यह उनके लिए टिकाऊ है।" ट्रंप का कहना है कि वह व्यक्तिगत तौर पर चीन के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन सालों से एकतरफा इकोनॉमिक डील की वजह से अमेरिका के पास सख्त ऐक्शन लेने के अलावा कोई और विकल्प बचा नहीं था। ट्रंप ने आगे कहा, ''मैं चीन के साथ अच्छा बर्ताव करना चाहता हूं, लेकिन चीन पिछले कुछ सालों से हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा है, क्योंकि हमारे प्रेसिडेंट बिजनेस के जरिए से स्मार्ट नहीं थे। उन्होंने चीन और हर दूसरे देश को हमारा फायदा उठाने दिया।'' अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “मैंने यूरोपियन यूनियन के साथ एक डील की। ​​मैंने जापान और साउथ कोरिया के साथ एक डील की। ​​इनमें से बहुत सी डील बहुत अच्छी हैं। यह नेशनल सिक्योरिटी के बारे में है। मैं टैरिफ की वजह से ऐसा कर पाया। हमें अमेरिका में सैकड़ों बिलियन, यहां तक कि ट्रिलियन डॉलर मिल रहे हैं, हम कर्ज चुकाना शुरू कर देंगे।” बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका तमाम देशों पर भारी भरकम अतिरिक्त टैरिफ लगा रहा है। भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लागू है, जबकि चीन रूस का सबसे बड़ा तेल इम्पोर्टर है। ऐसे में पिछले दिनों ट्रंप ने चीन पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस तरह अमेरिका द्वारा चीन पर लगाया जाने वाला कुल टैरिफ 155 फीसदी हो जाएगा। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि इस बात को देखते हुए कि चीन ने यह अनोखा कदम उठाया है, और मैं सिर्फ अमेरिका की तरफ से बोल रहा हूं, न कि उन दूसरे देशों की तरफ से जिन्हें इसी तरह का खतरा था, एक नवंबर, 2025 से अमेरिका चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा, जो अभी चीन दे रहा है, उसके अलावा और भी टैरिफ होगा। साथ ही, एक नवंबर को, हम सभी जरूरी सॉफ्टवेयर पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाएंगे।"

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- गोवर्धन पूजा प्रकृति से जुड़े रहने की देती है सीख

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि किसानों और गौवंश की उन्नति से ही प्रदेश व देश समृद्धशाली होगा। गोवर्धन पूजा व गौपूजन हमारी सनातन संस्कृति है जो प्रकृति से जुड़े रहने की सीख देती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल लक्ष्मणबाग गौशाला व बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में आयोजित गोवर्धन पूजा व गौपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौवंश के संरक्षण से किसान समृद्धशाली होंगे। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोकुल व गौ की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत धारण किया था। हमारा देश किसानों व गौवंश का देश है। इनकी समृद्धि से ही वास्तविक समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दुग्ध उत्पादन को दोगुने करने के संकल्प को पूरा करने के लिए गौवंश संरक्षण व गौपालकों को अतिरिक्त अनुदान राशि दी जा रही है। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। गौवंश के उत्पाद से बनने वाली वस्तुओं को बाजार उपलब्धता के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गोवर्धन व गौपूजन से हमारे संस्कृति व संस्कारों से आने वाली पीढ़ी पूरी तरह से त्यौहारों के आयोजन में प्रशासन की भागीदारी से आने वाली पीढ़ी जागरूक होगी और हम अपनी संस्कृति को अक्षुण्य रखने में सफल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौपूजन कर गायों को भोजन खिलाया। उन्होंने गौ-सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, कर्मचारियों, नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।  

राजनीतिक खेल में उलटफेर: लालू और तेजस्वी ने कांग्रेस की उम्मीदों को किया मात

पटना  बिहार चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन के भीतर आपसी रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कई सीटों पर गठबंधन के घटक दल- कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने हैं। ऐसे में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने गए थे लेकिन उनके बीच कोई पुख्ता बातचीत नहीं हो सकी। आरजेडी नेतृत्व ने कांग्रेस को खाली हाथ लौटाया मगर गहलोत ने मीडिया में बातचीत के दौरान कहा कि कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। बैठक के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा, “लालू जी और तेजस्वी जी से बहुत अच्छी बातचीत हुई। तमाम काम अच्छे से चल रहे हैं। 5-7 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है, एक-दो दिन में जो भी भ्रम है, वह पूरी तरह दूर हो जाएगा।” कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट आम: अशोक गहलोत गहलोत ने माना कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से कुछ पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने आ सकते हैं। उन्होंने इसे मतभेद नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जोश का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, “कभी-कभी कार्यकर्ताओं में उत्साह होता है, स्थानीय परिस्थितियों में ऐसी स्थितियां आती हैं। इसे कमजोरी नहीं, मजबूती की निशानी समझिए।” गौरतलब है कि करीब 11 सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों के उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोक दी है, जिससे अंदरूनी नाराजगी बढ़ी है। खासकर सीमांचल और कोसी इलाकों में कई ऐसी सीटें हैं जहां सीट एडजस्टमेंट पर सहमति नहीं बन पाई है। लड़ाई जनता के भविष्य की है: कृष्णा अल्लावरु इस बीच, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी साफ किया कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का भविष्य है। उन्होंने कहा, “बिहार में मुकाबला 243 सीटों पर है और यह सीधी लड़ाई एनडीए के खिलाफ है। हम जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।” अल्लावरु ने विश्वास जताया कि महागठबंधन जनता के मुद्दों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और बिहार में बदलाव की बयार लाएगा। महागठबंधन में भरोसे की बात लेकिन जमीन पर खिंचतान बरकरार हालांकि कांग्रेस नेताओं के बयान में एकता का संदेश साफ झलकता है, मगर जमीनी हकीकत कुछ और कहती है। अंदरखाने आरजेडी और कांग्रेस दोनों के कार्यकर्ताओं में टिकट को लेकर असंतोष है। कई जगह कार्यकर्ताओं ने खुलकर नाराजगी भी जताई है। अब सबकी नजरें लालू-तेजस्वी और कांग्रेस की अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। सवाल ये है कि क्या यह दोस्ताना मुकाबला सच में दोस्ताना रहेगा या चुनावी रण में मतों की कीमत पर भारी पड़ जाएगा?  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन ने की सौजन्य भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री श्री मुरुगन का स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन ने पुष्प-गुच्छ, तिरूपति बालाजी मंदिर का प्रसाद देकर और शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ मुरुगन ने मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मल्हारगंज में हुई घटना पर जताई संवेदना, परिजन को दिलाया न्याय का भरोसा

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना के मृतक अंकित राठौर के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक की पत्नी श्रीमती खुशबू राठौर को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।  

कर्नाटक की राजनीति में हलचल: सिद्धारमैया के आखिरी दौर में CM के बेटे का बड़ा खुलासा

बेंगलुरु कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद में बदलाव को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। इस बीच, बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह (सिद्धारमैया) अपने पॉलिटिकल करियर के आखिरी फेज में हैं और उन्हें अपने कैबिनेट के साथी सतीश जारकीहोली का मार्गदर्शक बनना चाहिए। कई महीनों से ऐसी अटकलें चल रही हैं कि सिद्धारमैया को हटाकर डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, लगभग हर बार इस बारे में मना किया जाता रहा है, लेकिन कभी विधायक तो कभी सियासी गलियारे में ऐसी अटकलें लगती रही हैं। पिछले महीने ही सिद्धारमैया ने ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि मैं पूरे पांच साल के टर्म के लिए मुख्यमंत्री हूं। एनडीटीवी के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा में एमएलसी और मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा, ''मेरे पिता अपने पॉलिटिकल करियर के आखिरी दौर में हैं। इस स्टेज पर उन्हें एक मजबूत आइडियोलॉजी और प्रोग्रेसिव सोच वाले नेता की जरूरत है, जिसके वे मार्गदर्शक बन सकें। जारकीहोली ऐसे ही इंसान हैं, जो कांग्रेस पार्टी की आइडियोलॉजी को बनाए रख सकते हैं और पार्टी को लीड भी कर सकते हैं। मेरा मानना है कि ऐसे आइडियोलॉजी वाले लीडर का मिलना बहुत मुश्किल है और मैं चाहता हूं कि यह अपना अच्छा काम जारी रखें।'' जिस समय यतींद्र ने यह बयान दिया, उस समय जारकीहोली भी वहीं कार्यक्रम में थे। 'कैबिनेट में भी अभी नहीं होगा कोई बदलाव' इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न होने तक राज्य मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। सिद्दारमैया ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार तालुक पंचायत और जिला पंचायत सहित सभी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए तैयार है। अदालत का आदेश मिलते ही हम चुनाव कराएंगे। सभी चुनाव चरणों में होंगे। चुनावों से लोकतंत्र मजबूत होता है… पहले चुनाव संपन्न हो जाएं, फिर हम मंत्रिमंडल फेरबदल के बारे में सोचेंगे।"  

पति-पत्नी के झगड़े की हद पार, महिला अधिकारी ने नदी में कूदकर की खुदकुशी

बड़वानी जिला मुख्यालय से सटे धार जिले को जोड़ने वाले नर्मदा पर बने बड़े पुल से बुधवार सुबह एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने छलांग लगा दी। NDRF की टीम ने महिला को नर्मदा से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अंगूरबाला राजपुर के बोराली गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ थीं। वहीं उनके पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े इंदौर में बच्चों के डॉक्टर हैं। दंपती दिवाली मनाने बड़वानी स्थित अपने गांव कल्याणपुरा आए हुए थे। आभूषण को लेकर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल से सुबह 9.30 बजे कल्याणपुरा गांव निवासी सीएचओ अंगूरबाला लोनखेड़े और उसके पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े के बीच आभूषण को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वे स्कूटी से निकली और नर्मदा पुल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कूदते देखा और तुरंत नाविकों को सूचना दी। नर्मदा पुल पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने नाव से सीएचओ का रेस्क्यू किया और उन्हें पानी से बाहर निकाला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. लोनखेड़े ने बताया कि बुधवार सुबह घर में पत्नी से मंगलसूत्र को लेकर विवाद हुआ था। वह मंगलसूत्र न लाने से नाराज होकर स्कूटी लेकर घर से निकली। उन्हें डर था कि पत्नी गुस्से में कोई गलत कदम उठा सकती है, इसलिए उन्होंने तुरंत डायल 100 और पुलिस को सूचना दी और खुद भी गाड़ी से उनके पीछे गए। हालांकि वह उन्हें बचा नहीं पाए। दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिस शहर कोतवाली टीआई दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि डायल 100 से सूचना मिली थी कि एक महिला कसरावद पुल से सुसाइड करने वाली है। इसकी सूचना पर स्टाफ वहां पहुंचा और एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। महिला को तत्काल नदी से बाहर निकाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल बघेल परिवार को ढांढस बंधाया, शोक संवेदना व्यक्त की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को विदिशा जिले के ग्राम बल्लाखेड़ी पहुँचे और शोकाकुल बघेल परिवार से भेंटकर स्व. श्री विशाल सिंह बघेल के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री राजमोहन के पिता स्व. श्री विशाल सिंह बघेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए ढांढस बंधाया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, शमशाबाद विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीणा, कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रे, बासौदा विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

AC बसों के जरिए हरियाणा के 5 धार्मिक स्थल सिर्फ एक क्लिक दूर, जानिए पूरी जानकारी

रोहतक हरियाणा रोडवेज ने रोहतक से पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए 5 एयर कंडीशंड (AC) बसों का शुभारंभ किया है। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालु रोजाना आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। बसों का उद्घाटन मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी सचिन गुप्ता और रोडवेज के जनरल मैनेजर (GM) विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने इस अवसर पर कहा कि सरकार लगातार जनकल्याण के लिए नई परियोजनाओं को शुरू कर रही है। इस कड़ी में रोहतक डिपो से पांच नई AC बसें धार्मिक स्थलों के लिए शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए इन बसों का किराया सामान्य बसों से मात्र 50 रुपए अधिक रखा गया है, जिससे यह यात्रियों के बजट में फिट बैठती हैं। 5 धार्मिक स्थलों के लिए सेवा उपलब्ध रोडवेज GM विपिन कुमार ने बताया कि ये AC बसें वृंदावन, मेहंदीपुर, बालाजी, हरिद्वार और हल्द्वानी के लिए प्रतिदिन रवाना होंगी और अगले दिन वापसी करेंगी। रोहतक से वृंदावन का किराया 357 रुपए तय किया गया है, जो सामान्य बस किराए का लगभग डेढ़ गुना है। बसें दोपहर 12:10 बजे रोहतक से रवाना होंगी, जबकि वृंदावन से सुबह 5 बजे वापसी होगी।   छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम विपिन कुमार ने कहा कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा और कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। सिटी बसों को भी बढ़ती मांग के अनुसार सड़कों पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वृंदावन और हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इन रूटों पर AC बसें लंबी दूरी पर चलाई जाएंगी। इस पहल से धार्मिक स्थलों की यात्रा और भी सुगम और सुरक्षित बनेगी, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।