samacharsecretary.com

रिश्ते होंगे और गहरे! जानें कौन-सा रंग लाता है बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर कोना हमारी भावनाओं और जीवन के हर पहलू पर असर डालता है। खासतौर पर बेडरूम का माहौल हमारे मानसिक संतुलन और दांपत्य जीवन से गहराई से जुड़ा होता है। इसलिए वास्तु में बेडरूम की सजावट, दिशा और रंगों को लेकर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्यार और समझ और भी गहरी हो, तो बेडरूम में इस्तेमाल की जाने वाली चादर के रंगों का चयन बहुत ही सोच-समझकर करें। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, बेडरूम मे कौन से रंग की बेडशीट का इस्तेमाल करना चाहिए। कौन-सा रंग है शुभ? वास्तु के अनुसार गुलाबी या हल्का लाल रंग प्रेम, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि चादर का रंग न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि यह पार्टनर के बीच आपसी सामंजस्य और भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है। वास्तु के अनुसार, गुलाबी, हल्का लाल और क्रीम रंग की बेडशीट कपल्स के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। ये रंग प्रेम, सौम्यता और गर्मजोशी का प्रतीक होते हैं, जो रिश्ते में मधुरता बनाए रखते हैं। इन रंगों की चादर बिछाने से रिश्ते में मिठास बढ़ती है और आपसी मतभेद धीरे-धीरे कम होते हैं। ये रंग न केवल कमरे का वातावरण सुकून भरा बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी शांति और आकर्षण का एहसास कराते हैं। किन रंगों से करें परहेज़? बहुत गहरे या उदास रंग जैसे काला, ग्रे या भूरा रंग बेडरूम में नेगेटिविटी ला सकते हैं। ये रंग मन को भारी बना देते हैं और कभी-कभी रिश्तों में दूरी बढ़ा सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि चादर और पर्दे हल्के व सौम्य रंगों के ही हों।

भारत की सराहना करते हुए नोबेल विजेता मारिया मचाडो ने PM मोदी से की बड़ी मांग

नई दिल्ली 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए 20 साल से संघर्ष कर रहीं मारिया कोरिना मचाडो ने भारत को महान लोकतंत्र और दुनिया के लिए आदर्श बताया है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मचाडो ने कहा कि भारत वेनेजुएला का महत्वपूर्ण साथी बन सकता है और दोनों देश लोकतंत्र के बहाली के बाद कई क्षेत्रों में साथ काम कर सकते हैं. मचाडो ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहती हूं और उन्हें स्वतंत्र वेनेजुएला में जल्दी आमंत्रित करना चाहती हूं.” उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक भूमिका की भी तारीफ की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखना बहुत जरूरी है. मचाडो ने महात्मा गांधी की अहिंसात्मक लड़ाई से प्रेरणा लेने की बात कही. उन्होंने कहा, “शांति रखना कमजोरी नहीं है, गांधी ने पूरी दुनिया को यह दिखाया.” वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव पर क्या कहा? उन्होंने वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने मादुरो को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मादुरो ने इनकार कर दिया और देश में सख्त दमन शुरू कर दिया. मचाडो ने जताई ये उम्मीद मचाडो ने कहा कि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र बहाली में उनके मुख्य सहयोगियों में से हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन के चलते मादुरो समझेंगे कि अब उनका समय खत्म हो गया है और उन्हें शांति से सत्ता छोड़नी होगी. मचाडो ने भारत से कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल होने के बाद भारत की कंपनियां ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार में निवेश कर सकती हैं. भारत और वेनेजुएला के संबंधों के लिए अवसर मचाडो ने भारत को भी लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अपनी आवाज उठाने वाले देशों में शामिल होने का आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बहाल होने के बाद भारत की कंपनियां ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार के क्षेत्रों में निवेश कर सकती हैं. मचाडो ने यह भी कहा कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत और अनुभव वेनेजुएला के लोकतंत्र के पुनर्निर्माण में मार्गदर्शन कर सकता है.  मचाडो ने अंत में यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए और भारत जैसे बड़े लोकतंत्र की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, क्योंकि पूरी दुनिया ऐसे उदाहरण से सीखती है.

राजनीतिक पारा हाई: AAP नेता ने CM रेखा गुप्ता से मिलने की तैयारी की, सामने आई चुनौती

नई दिल्ली  छठ महापर्व से पहले एक बार फिर दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी चुनौती दी है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि वह इस युमना के पानी को सीएम रेखा गुप्ता के पास ले जाएंगे और चुनौती देंगे कि वह इसे पीकर दिखा दें। उन्होंने कहा, हमने वजीराबाद के पास यमुना से पानी भरा हुआ है। इस पानी में नीचे जमी हुई चीज मल है जो नजफगढ़ नाले से बहकर यमुना में मिली है। ये पानी पीने योग्य छोड़िए नहाने योग्य भी नहीं है। ये बात BJP सरकार के दिल्ली पलूशन कंट्रोल बोर्ड की दो दिन पुरानी रिपुोर्ट में भी कही गई है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस रिपोर्ट के मुताबिक जगह-जगह से यमुना के पानी को जो सैंपल लिए गए, उससे पता चला है कि ये प्रदूषित है। आप नेता ने दिल्ली की सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर छठ के दौरान गरीब लोग इनकी बात सच मानकर यमुना के अंदर जाकर अर्क दें और गलती से वो पानी पीलें तो वह इतने बीमार हो जाएंगे कि शायद उनकी मौत भी हो जाए। क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे कि अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करा सकें। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिल्ली में झूठतंत्र फैला रखा है और इसी के दम पर बातें कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमारी सरकार ने यमुना जी को साफ करने का प्लान बनाया लेकिन बीजेपी के उपराज्यपाल ने तमाम अड़चनें पैदा कीं और काम नहीं होने दिया। अब रेखा गुप्ता जी को चैलेंज है कि वह यमुना जी के इस पानी को पीकर दिखाएं और अगर ना पी सकें तो इसे लेकर झूठ ना फैलाएं। 'पूर्वांचलियों की सेहत से खिलवाड़' वहीं बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विझायक संजीव झा ने दावा किया है कि बीजेपी के नेता जिस यमुना जी को साफ करने का दावा करते हैं, हम उसी जगह से यह पानी लेकर आए हैं। बीजेपी सत्ता में रहकर राजनीतिक फायदों के लिए पूर्वांचल समाज के साथ खिलवाड़ कर रही है। बीजेपी हमेशा से ही पूर्वांचलियों से नफ़रत करती है और इस बार उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।  

5 मिनट की एक्सरसाइज से पाएं स्ट्रेच और यंग गर्दन – झुर्रियाँ अब नहीं आएँगी

अक्सर हम अपने चेहरे का बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि गर्दन की त्वचा सबसे पहले ढीली पड़ना शुरू होती है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 मिनट की आसान नेक एक्सरसाइज आपकी गर्दन की त्वचा को कसकर रख सकती हैं और लकीरों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं। क्यों जरूरी है गर्दन की एक्सरसाइज? गर्दन की त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है और इस हिस्से की मांसपेशियां जल्दी कमजोर पड़ जाती हैं। जब मांसपेशियां कमजोर होती हैं, तो त्वचा भी ढीली पड़नी शुरू हो जाती है। इसके अलावा, आजकल हम घंटों फोन या लैपटॉप पर देखते हुए अपना सिर नीचे रखते हैं, जिसे 'टेक नेक' कहा जाता है। इससे भी गर्दन के आस-पास गहरी लकीरें बन जाती हैं। रोजाना 5 मिनट की एक्सरसाइज इन मांसपेशियों को मजबूत करती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और त्वचा में कसाव लाती है। 5 मिनट का सिंपल एंटी-एजिंग रूटीन आप ये तीनों एक्सरसाइज कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं। चाहे आप ऑफिस में हों या घर पर आराम कर रहे हों। हर एक्सरसाइज को 10 बार दोहराएं: 'स्काई किस'     सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।     अपने सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकाएं और छत या आसमान की तरफ देखें।     अब, अपने होठों को ऐसे सिकोड़ें जैसे आप आसमान को चूमने की कोशिश कर रहे हों। आपको अपनी गर्दन के अगले हिस्से और गले के पास खिंचाव महसूस होगा।     इस पोजीशन को 5 सेकंड तक रोकें और फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। 'साइड स्ट्रेच'     सीधे बैठें और अपने कंधों को ढीला छोड़ दें।     धीरे-धीरे अपना सिर दाईं ओर झुकाएं, जैसे आप अपने कान को अपने दाहिने कंधे से छूना चाहते हैं (कंधे को ऊपर न उठाएं)।     जब आपको गर्दन के बाईं तरफ अच्छा खिंचाव महसूस हो, तो 5 सेकंड के लिए रुकें।     अब, यही प्रक्रिया बाईं ओर दोहराएं। 'जबड़ा खींचना'     सीधे बैठें और सामने की तरफ देखें।     अपने निचले जबड़े को धीरे-धीरे आगे की ओर धकेलें, ताकि आपको अपनी ठुड्डी के नीचे और गर्दन के अगले हिस्से में गहरा खिंचाव महसूस हो।     5 सेकंड के लिए रुकें और फिर आराम करें।     यह छोटा सा रूटीन आपकी गर्दन की लकीरों को कम करने में जादुई असर दिखा सकता है। याद रखें, अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाना भी उतना ही जरूरी है, जितना एक्सरसाइज करना।  

भीड़ से डर नहीं, सरकार से सवाल है! 12 हजार स्पेशल ट्रेनें गायब, छत और दरवाजों पर लोग

नई दिल्ली  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्योहारों के मौसम में कई रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। शनिवार को उन्होंने आरोप लगाया कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। यह सवाल भी किया कि 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? रेल मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक निर्धारित 12,011 रेल यात्राओं की सूची पिछले दिनों जारी की थी। इसमें बताया गया कि त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन औसतन 196 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। अब तक एक दिन में संचालित विशेष रेलगाड़ियों की सबसे अधिक संख्या 18 अक्टूबर को लगभग 280 थी, जबकि सबसे कम 8 अक्टूबर को लगभग 166 थी। राहुल गांधी ने कुछ रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ से जुड़े वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'त्योहारों का महीना है – दिवाली, भाईदूज, छठ। बिहार में इन त्यौहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है – मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन। लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है।' राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं। टिकट मिलना असंभव है और सफर अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं। लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं। राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल कांग्रेस नेता गांधी ने सवाल किया, 'कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?' राहुल गांधी ने कहा कि अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि ये सिर्फ मजबूर यात्री नहीं, राजग की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।  

पीएम मोदी की छठ पूजा के बाद चुनावी धमाका, जानें कौन-कौन से जिलों में मंच संभालेंगे

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। यह जानकारी शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय का दौरा किया और चुनावी राज्य में दो रैलियों को संबोधित किया। दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री छठ पूजा के ठीक बाद 30 अक्टूबर को फिर से बिहार आ रहे हैं। उनका पहला कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में होगा। मुजफ्फरपुर के बाद, दोपहर करीब 1 बजे छपरा में उनका कार्यक्रम होगा और इन दो कार्यक्रमों के बाद, नवंबर में उनके कार्यक्रम जारी रहेंगे। फिलहाल, प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में कार्यक्रमों के लिए बिहार आ रहे हैं।" शुक्रवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की और राज्य में एनडीए की सत्ता में वापसी का दावा किया। समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है 'फिर एक बार एनडीए सरकार', 'फिर एक बार सुशासन सरकार'। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।"  

जाने भी दो यारों से साराभाई वर्सेस साराभाई तक: सतीश शाह की कहानी

मुंबई 'जाने भी दो यारों', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' और 'फना' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कभी गंभीर तो कभी मजाकिया किरदार निभाकर सतीश शाह ने अपनी पहचान बनाई थी। शनिवार दोपहर टेलीविजन और फिल्मी दुनिया के इस मशहूर अभिनेता ने हमें अलविदा कह दिया। किडनी फेलियर के चलते 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। सतीश शाह अपनी बेहतरीन टाइमिंग और किरदारों को पर्दे पर हुबहू जीने के लिए जाने जाते थे। आपको बताते चलें कि उनका करियर सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्हें गंभीर भूमिकाओं के लिए भी पहचाना जाता था। सतीश शाह को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ टीवी शो से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी। जानिए उनके फिल्में और सीरियल के बारे में। 'भगवान परशुराम' से की करियर की शुरुआत सतीश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। उन्हें पहला बड़ा रोल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में दिलावर के रूप में मिला।  इसके बाद 1983 में रिलीज हुई ‘जाने भी दो यारों’ में कमिश्नर डिमेलो का किरदार निभाकर वो घर-घर मशहूर हो गए। सतीश आगे कई फिल्मों में काम करते रहे पर ज्यादातर चरित्र भूमिकाओं में ही नजर आते थे। 90 के दशक में निभाए कॉमेडी किरदार चाहे 'हम आपके हैं कौन' में डॉक्टर का किरदार हो या 'अकेले हम अकेले तुम' में गुलबदन कुमार का। 90 के दशक में सतीश ने ज्यादातर फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभाईं। इनमें 'जुड़वा', 'साजन चले ससुराल', 'घरवाली-बाहरवाली', 'अनाड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्में शामिल थीं। शाहरुख के साथ 'चलते-चलते', सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी' और आमिर के साथ 'अकेले हम अकेले तुम'। अपने करियर में सतीश ने तीनों खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। आखिरी बार सतीश 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमशक्ल्स’ में नजर आए थे। टीवी से बनाई असली पहचान सतीश ने अपनी असली पहचान टेलीविजन की दुनिया से बनाई। यहां उन्होंने 'घर जमाई' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे टीवी शो करने के साथ ही 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज भी भाग लिया। यहां वो अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की कुर्सी पर बैठे नजर आते थे। आपको बताते चलें कि अभिनेता लगभग 11 साल से इंडस्ट्री से दूर थे। इन पुरस्कारों से नवाजे गए थे सतीश शाह सतीश शाह को उनके लंबे और प्रभावशाली करियर के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्हें 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लिए इंडियन टेली एकेडमी अवॉर्ड की तरफ से बेस्ट कॉमिक एक्टर का पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें इंडियन टैली अवॉर्ड भी मिला था।  

यात्रियों के लिए नई चुनौती: हरियाणा की बस सेवा में हुई किराया वृद्धि

चंडीगढ़  अब हरियाणा रोडवेज की बस में यात्रा करने महंगा हो गया है। दरअसल, हरियाणा में ग्रीनफील्ड NH-352 ए पर मोहाना के पास टोल प्लाजा बना है, जो चालू हो गया है। इसके बाद रोडवेज ने बस का किराया 5 रुपये बढ़ा दिया गया है।  इसके सीधा असर सोनीपत से जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार अब सोनीपत से गोहाना जाने वाले यात्रियों को 45 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा। पहले इस रूट पर जाने के लिए 40 रुपये देने पड़ते थे। इसके अलावा गोहाना से बड़वासनी और सोनीपत से खेड़ी दमकन का किराया 10-10 रुपये बढ़ाया गया है। बता दें प्रतिदिन हजारों यात्री इस मार्ग पर सफर करते हैं। गोहाना रूट पर हर 15 मिनट में बस सेवा उपलब्ध रहती है। वहीं, मोहाना टोल प्लाजा चालू होने के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से नई किराया सूची जारी की है।  सोनीपत-गोहाना रूट पर बढ़ा पांच रुपये किराया स्टेशन सुपरवाइजर सुरेंद्र दुग्गल ने कहा कि मोहाना के पास टोल शुरू होने के चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है। सोनीपत-गोहाना रूट पर हर बस स्टाप पर पांच रुपये किराया बढ़ा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में भीड़ का हंगामा: चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई

झांसी/मऊरानीपुर यूपी के झांसी में मॉब लिंचिंग जैसा मामला सामने आया है। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ ने दोनों युवकों को घसीट-घसीट कर पीटा। इतना ही नहीं दोनों युवकों के कपड़े भी फाड़ डाले। भीड़ की पिटाई से दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। किसी ने उसकी मदद नहीं कि, उल्टे लोग तमाशा बनकर देखते रहे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन की है। यहां करीब 30 से 35 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों को पीट दिया। भीड़ दोनों युवकों को प्लेटफार्म से घसीटकर पार्किंग एरिया तक ले आई। खास बात यह रही कि अन्य मुसाफिर तमाशा देखने रहे। किसी ने बचाने तक का प्रयास नहीं किया। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मुसाफिर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रहे तभी हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। चोरी के शक में भीड़ दो युवकों पर टूट पड़ी। उनके कपड़े फाड़ दिए। करीब आधे घंटे से अधिक पूरा मामला चलता रहा। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ का गुस्सा इतना तीखा था कि कोई उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आया। जबकि कई तो वीडियो बनाते रहे। यहीं नहीं भीड़ प्लेटफार्म से घसीटकर दोनों युवकों को पार्किंग एरिया तक लाई। जहां उनके साथ फिर मारपीट की गई। लोगों को इन दोनों पर चोरी का शक था। हालांकि कोई ऐसा सामान बरामद हुआ। सूचना पर मऊरानीपुर रेलवे पुलिस पहुंची। इस बीच भीड़ गायब हो गई। वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने प्राइवेट में अपना इलाज कराया। रेलवे पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है।

सर्द हवाओं का असर: राजस्थान का तापमान 13°C से नीचे, कोटा-उदयपुर में बारिश की संभावना

जयपुर राजस्थान में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। सीकर के बाद अब दौसा में भी रात का तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार करौली, जालोर, गंगानगर, बाड़मेर, भीलवाड़ा और अजमेर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रातों में बढ़ी ठंड, दिन में गर्मी बरकरार पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम साफ रहा। दिन में धूप तेज रही, लेकिन रात में तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 13°C, दौसा में 13.7°C, नागौर में 14.4°C और जयपुर में 19.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि जैसलमेर में 36.5°C और बीकानेर में 35.5°C दर्ज हुआ। 27 अक्टूबर को बारिश की संभावना मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में डिप्रेशन सिस्टम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। साथ ही, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इन तीनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में 26 से 28 अक्टूबर के बीच मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। सबसे अधिक असर 27 और 28 अक्टूबर को रहेगा, जब कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश की स्थिति बनेगी। यह भी पढें-  जैसलमेर बस अग्निकांड: बस क्यों बन गई थी 26 लोगों की चिता? FSL रिपोर्ट में सामने आई आग लगने की वजह, जानें… किसानों और आमजन के लिए सलाह मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित बारिश को देखते हुए फसलों की कटाई और भंडारण के कार्यों में सावधानी बरतें। वहीं, तापमान में गिरावट को देखते हुए सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के इंतजाम करने की सलाह दी गई है। बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही:  अजमेर में अधिकतम 32.8°C और न्यूनतम 15.4°C, भीलवाड़ा में 31.6°C और 16°C, अलवर में 33.5°C और 15.4°C, जयपुर में 31.8°C और 19.2°C, तथा नागौर में 30.4°C और 15.5°C तापमान दर्ज हुआ। सीकर में रात का तापमान सबसे नीचे 13°C रहा, जिससे सर्दी का असर बढ़ा। उदयपुर में अधिकतम 35.2°C और न्यूनतम 18.2°C, फलोदी में 34.8°C और 20.2°C, बीकानेर में 35.5°C और 21°C, जबकि श्रीगंगानगर में 34.4°C और 17.7°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में अधिकतम 36.5°C, बाड़मेर में 37.6°C, और चित्तौड़गढ़ में 34.6°C तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा।