samacharsecretary.com

फेमस सिंगर अदनान सामी मुश्किल में! इवेंट ऑर्गनाइजर ने लगाया 17 लाख की ठगी का आरोप

ग्वालियर फेमस बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन पर ग्वालियर की इवेंट ऑर्गनाइजर लावण्या सक्सेना ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। लावण्या ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए कहा कि अदनान सामी की टीम ने म्यूज़िक कॉन्सर्ट के लिए ₹17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन कार्यक्रम को बिना कारण रद्द कर दिया गया, और अब तक राशि वापस नहीं की गई। नई तारीख का दिया आश्वासन, लेकिन नहीं हुआ कार्यक्रम लावण्या सक्सेना के अनुसार, कॉन्सर्ट के लिए अदनान सामी और उनकी टीम को एडवांस पेमेंट करने के बाद शो रद्द कर दिया गया। उस समय टीम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द नई तारीख तय की जाएगी, लेकिन न तो नया कार्यक्रम हुआ, न ही एडवांस वापस मिला। पुलिस से नहीं मिली मदद, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में पहले पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय का रुख किया। अदालत ने इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस और एसपी से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। पाकिस्तान से आए थे भारत, बड़े सिंगरों में नाम बता दें कि 2016 में अदनान सामी ने भारती की नागरिकता ली। इससे पहले वे पाकिस्तानी थे। अदनान सामी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, कंपोज़र और पियानिस्ट हैं। उन्हें उनके सुपरहिट गानों ‘भरदे झोली’ ‘तेरा चेहरा’, ‘लिफ्ट करा दे’ और ‘भीगी भीगी रातों में’ से पहचान मिली। उनकी सॉफ्ट मेलोडी और रोमांटिक आवाज़ ने लाखों फैंस का दिल जीता है। लोग उन्हें प्यार से ‘म्यूज़िक का जादूगर’ और ‘सॉफ्ट म्यूज़िक के किंग’ भी कहते हैं।

बच्चों की सुरक्षा पर बाल आयोग सख्त, बिना रजिस्ट्रेशन प्ले स्कूल चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

यमुनानगर  हरियाणा में निजी रूप से प्ले स्कूल चलाने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जो इसका पंजीकरण नहीं करवाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इसको लेकर प्ले स्कूल संचालकों को जागरूक किया जा रहा है, उसके बाद उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्ले स्कूल संचालकों के साथ की बैठक जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार और श्याम शुक्ला आज यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने प्ले स्कूल संचालकों से स्कूलों के पंजीकरण और बच्चों की सुरक्षा विषयों को लेकर बैठक ली। आयोग के सदस्य अनिल कुमार ने कहा कि जिले में चल रहे प्राइवेट प्ले स्कूलों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा और निजी संस्थानों व एजेंसियों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली है। उन्होंने कहा कि इन प्ले स्कूलों में कोई भी स्टाफ होगा उसकी पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक होगी, उसका रिकॉर्ड आधार कार्ड रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निजी प्ले स्कूलों का पंजीकरण सभी खंड शिक्षा अधिकारी  जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से करें। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: आयोग आयोग के सदस्य ने कहा ने कि अगर किसी विद्यालय के साथ कहीं पर भी बच्चों के शोषण से संबंधित कोई मामला संज्ञान में आता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई के लिए जिला बाल कल्याण समिति को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है, उसी को पूरा करने के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है। आयोग ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  अभिभावकों से की खास अपील आयोग के सदस्य ने अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का दाखिला करवाने से पहले प्ले स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य कर लें। प्ले स्कूल पंजीकरण अनिवार्य: आयोग सदस्य बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्ले स्कूल पंजीकरण का कार्य नियम अनुसार करवा बाल कल्याण समिति जिला बाल संरक्षण इकाई इसके लिए पूरा सहयोग कर रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मिक्षा रंगा ने सभी प्राइवेट प्ले स्कूल संचालकों से जल्द पंजीकरण करवाना और सुनिश्चित करने के लिए कहा कि बिना पंजीकरण के चल रहे प्ले स्कूलों को नियमानुसार बंद करवा दिया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   

किसानों ने जलाई पराली: पंजाब में एक दिन में सामने आए इतने केस, प्रशासन में हड़कंप

चंडीगढ़  पंजाब में एक दिन में पराली जलाने के सबसे ज्यादा  147 मामले दर्ज किए गए, जिससे 15 सितंबर से अब तक ऐसी घटनाओं की कुल संख्या 890 हो गई है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) के आंकड़ों के अनुसार, तरनतारन और अमृतसर जिलों में पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं। पी.पी.सी.बी. के अनुसार, कई किसान पराली जलाने से रोकने की राज्य सरकार की अपील की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। 20 अक्टूबर से राज्य में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या बढ़कर 537 हो गई है, जबकि 20 अक्टूबर को यह आंकड़ा 353 था। आंकड़ों के अनुसार, तरनतारन में पराली जलाने की सबसे ज्यादा 249 घटनाएं हुई हैं। इसके बाद अमृतसर (169), फिरोजपुर (87), संगरूर (79), पटियाला (46), गुरदासपुर (41), बठिंडा (38) और कपूरथला (35) में पराली जलाने की घटनाएं हुईं। पठानकोट और रूपनगर जिलों में अब तक पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर में तीन-तीन, मलेरकोटला में चार और लुधियाना में 9 पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली-एन.सी.आर. में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को हमेशा जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसका कारण यह है कि अक्टूबर-नवंबर में धान की कटाई के बाद, रबी की फसल- गेहूं- की बुवाई के लिए बहुत कम समय बचता है। इसलिए, कुछ किसान खेतों में बचे अवशेषों को जल्दी से हटाने के लिए अपने खेतों में आग लगा देते हैं। पी.पी.सी.बी. के आंकड़ों के अनुसार, इस साल पंजाब में धान की खेती का कुल रकबा 31.72 लाख हेक्टेयर है और 26 अक्टूबर तक इसमें से 59.82 प्रतिशत रकबे में कटाई हो चुकी है। पी.पी.सी.बी. के अनुसार, अब तक 386 मामलों में पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में 19.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 13.40 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि इस अवधि के दौरान, भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 223 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत खेतों में आग लगाने की घटनाओं के खिलाफ 302 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं।

CM डॉ. यादव बोले – मार्ग चौड़ीकरण में सहयोग करने वाले पात्र नागरिकों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वत: निर्माण हटाने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग के प्रगतिरत चौड़ीकरण कार्य का खजूरवाली मस्जिद के समीप मंगलवार को निरीक्षण किया। स्वप्रेरणा से विकास के लिए नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने घरों के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत अनुपम उदाहरण पर प्रसन्नता व्यक्त कर नागरिकों का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण से शहर के इस पुराने बाजार को पुनः नई दिशा मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां नागरिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सिंहस्थ कार्यों की व्यवस्थाओं की चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह को निर्देश दिए कि शहर के विकास के लिए स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ने का कार्य करने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाए। कार्य तीव्र गति से हो और नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएं। निरीक्षण के दौरान विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा,  संजय अग्रवाल,  रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहें।  

राज्यपाल से उपमुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट

जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राज्य की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल श्री बागडे से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

नियुक्तियों को लेकर Chhattisgarh HC ने GGU के शीर्ष अधिकारियों से मांगा जवाब

 बिलासपुर  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत हो रही नियुक्तियों में निर्धारित मापदंडों को लेकर दायर याचिका पर जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता के जवाब के बाद कोर्ट ने यूनिवर्सिटी के कुलपति व रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। बीते सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा था कि यह विश्वविद्यालय का दायित्व बनता है कि वह यह स्पष्ट करे कि विज्ञापन किस विषय से संबंधित है और क्या वह एनसीटीई द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं के अनुरूप है। अदालत ने इस संबंध में विश्वविद्यालय से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आज इस मामले की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। बता दें कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत हो रही नियुक्ति पर शिक्षा विभाग को मान्यता देने वाली संस्था नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन के नियमों की अनदेखी संबंधी मामला याचिकाकर्ता नवीन चौबे की ओर से अधिवक्ता आशुतोष शुक्ल ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय के अधिवक्ता कोर्ट में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। कोर्ट ने अपने पिछले आदेश नौ अक्टूबर का उचित परिपालन विश्वविद्यालय द्वारा नहीं किए जाने के पर जवाब मांगा है। विश्वविद्यालय से हाई कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण हाई कोर्ट ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके द्वारा जारी की गई भर्ती विज्ञापन में किस विषय या विशेषज्ञता क्षेत्र के लिए पद निकाले गए हैं और क्या यह विज्ञापन राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम 2014 के अनुरूप है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बीते सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अशुतोष शुक्ला ने अदालत को बताया था कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि उसमें संबंधित विषय या विशेषज्ञता का उल्लेख नहीं है। अधिवक्ता ने पेश किया जवाब गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से अधिवक्ता ने जवाब प्रस्तुत किया था। उन्होंने दलील दी थी कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा 1993 के अधिनियम की धारा 32(2) के अंतर्गत 2014 में जो विनियम बनाए गए हैं, उनके अनुसार पर्सपेक्टिव इन एजुकेशन या फांउडेशन कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या अन्य सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ। एमए. या एमएड में भी कम से कम 55 प्रतिशत अंक। साथ ही बीएड या बीएएलएड में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक वाली योग्यताएं होनी चाहिए। याचिकाकर्ता के अनुसार, जब तक विश्वविद्यालय यह स्पष्ट नहीं करता कि यह विज्ञापन किस विषय या कोर्स के लिए है, तब तक यह अस्पष्ट और अपूर्ण माना जाएगा।

क्रिकेटिंग रैंकिंग्स में बड़ा बदलाव, इंडियन स्टार की शानदार रेटिंग और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की छलांग

मुंबई  भारत में वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 चल रहा है और इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के दमदार परफॉर्मेंस की वजह से आईसीसी वनडे रैकिंग्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी ODI रैंकिंग्स में नंबर वन पर कायम है. स्मृति के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ आई शतकीय पारी ने इस खिलाड़ी को क्रिकेटिंग करियर की बेस्ट रेटिंग दिलाई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एश गार्डनर को आईसीसी रैंकिंग्स में बड़ा फायदा हुआ है. गार्डनर लेटेस्ट वनडे रैंकिंग्स में आठवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर आ गई हैं. आईसीसी रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना का जादू आईसीसी वीमेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग्स की टॉप 10 लिस्ट में केवल एक ही भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है और वो हैं स्मृति मंधाना. स्मृति इस लिस्ट में काफी समय से नंबर वन बनी हुई हैं. लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में स्मृति मंधाना 828 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन हैं. स्मृति ने वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में खेले गए आखिरी दो मुकाबलों में शानदार रन बनाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मंधाना ने 109 रन की पारी खेली. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच में स्मृति 34 रन बनाकर नाबाद लौटीं. ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फायदा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश गार्डनर 731 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गई हैं. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में गार्डनर को करीब 100 रेटिंग पॉइंट्स की बढ़त हासिल हुई है. ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दमदार शतकीय पारी खेली थी. साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड भी आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप 3 में शामिल हो गई हैं. लौरा को लेटेस्ट रैंकिंग में 2 स्पॉट की बढ़त हासिल हुई है. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान 716 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

इंदौर बस चोरी मामला: 500-500 के नोटों की 250 गड्डियां चोरी, देवास पुलिस ने किया खुलासा

देवास  देवास पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपए की सनसनीखेज चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है. दीपावली से पहले छतरपुर के एक कारोबारी के मुनीम से यह बड़ी रकम चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में धार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है. एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया, 16 अक्टूबर की रात नौगांव जिला छतरपुर के व्यापारी आशीष गुप्ता ने अपने मुनीम नितेश कुमार सेन को इंदौर से सोना-चांदी खरीदने के लिए सवा करोड़ रुपए से भरा बैग देकर इंदौर जा रही महाकाल बस में बैठाया था. यह घटना 17 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे हाइवे पर देवास जिले के सोनकच्छ स्थित पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर हुई. मुनीम जब चाय-नाश्ते के लिए बस से नीचे उतरा, तो अज्ञात बदमाशों ने पैसों से भरा बैग उड़ा लिया. कारोबारी आशीष गुप्ता ने चोरी की जानकारी आठ दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को देवास पहुंचकर एसपी पुनीत गेहलोद को दी. एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध एक सफेद रंग की XUV 300 कार में बैग ले जाते दिखे. देवास पुलिस ने धार पुलिस की मदद से धरमपुरी में दबिश दी और नामदार पिता शहजाद खान (35) निवासी खेरवा जागीर को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से ₹500-₹500 की 250 गड्डियां (कुल ₹1.25 करोड़) बरामद की गई हैं. बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद एसपी पुनीत गेहलोद के अनुसार, आरोपियों ने यह वारदात बस में भारी रकम की जानकारी मिलने के बाद अंजाम दी थी, यानी बड़ी धनराशि जाने की भनक आरोपियों तक पहुंच गई थी.   पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों और चोरी में इस्तेमाल हुई सफेद XUV 300 कार की तलाश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है.

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड 2025: गांधीनगर और केवडिया में दिखेगा मध्यप्रदेश पुलिस का दम

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025 गांधीनगर एवं केवडिया में मध्यप्रदेश पुलिस की भागीदारी भोपाल  गुजरात राज्य के गांधीनगर एवं केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025 में मध्यप्रदेश पुलिस के कुल 334 जवान भाग लेंगे। यह दल अदम्य उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। मध्यप्रदेश पुलिस का कॉन्टिजेंट गांधीनगर तथा केवड़िया में रहकर प्रशिक्षण, रिहर्सल और परेड अभ्यास में संलग्न है। जवानों ने प्रतिकूल परिस्थितियाँ एवं गहन अभ्यास कार्यक्रमों के बावजूद अथक परिश्रम और एकजुटता के साथ अपने प्रदर्शन की तैयारी की है। दल गुजरात पहुंच गया है। 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित एकता दिवस परेड के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के कॉन्टिजेंट अपनी अनुशासित चाल, सटीक कमांड तथा उत्कृष्ट तालमेल से सभी को प्रभावित करेगा। परेड दल का नेतृत्व परेड कमाण्डर उपुअ मती अन्नपूर्णा सिरसाम तथा सहायक कमाण्डर के रूप में उपनिरीक्षक  संजय चौहान एवं उपनिरीक्षक  चंचल रोमड़े दायित्व संभालेंगे। इनके सहयोगार्थ उपुअ मती निति दण्डोत्या, उपनिरीक्षक  राजवीर विक्रम और उपनिरीक्षक  रितेश सिसौदिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। कॉन्टिजेंट में प्लाटून संख्या 144 एवं बैण्ड बल 72 का संयोजन रहेगा।  

शतरंज की दुनिया में रोमांच: गुकेश ने उसी नाकामुरा को मात दी जिसने फेंका था मोहरा

नई दिल्ली विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश ने ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की. यह एक शॉर्ट रैपिड टूर्नामेंट है जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी गुकेश, मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना भाग ले रहे हैं. पहले राउंड में गुकेश को कार्लसन के खिलाफ 1.5–0.5 से हार मिली, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराया और तीसरे राउंड में कारुआना को 2–0 से मात दी. पहले दिन के अंत में गुकेश 4 में से 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे. कार्लसन 3.5, नाकामुरा 3 और कारुआना 1.5 अंकों के साथ उनके पीछे रहे. दरअसल, कभी एक प्रदर्शनी मैच में हिकारू नाकामुरा ने जीत के बाद  गुकेश का किंग पीस (राजा मोहरा) दर्शकों की ओर फेंक दिया था. वह पल काफी विवादों में रहा. लेकिन इस बार गुकेश ने बिना कुछ कहे, बिना किसी इशारे के उसी प्रतिद्वंद्वी को बोर्ड पर मात दे दी. सेंट लुइस में चल रहे ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ के पहले दिन भारतीय विश्व चैम्पियन ने नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराकर यह दिखा दिया कि जवाब हमेशा शब्दों से नहीं, चालों से दिया जाता है. गुकेश और नाकामुरा के बीच खेले गए उस मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. कुछ हफ्ते पहले दोनों खिलाड़ी ‘चेकमेट: यूएसए बनाम इंडिया’ नामक प्रदर्शनी मुकाबले में आमने-सामने आए थे. उस समय नाकामुरा ने जीत के बाद गुकेश का किंग पीस उठाकर दर्शकों की ओर फेंक दिया था, जिसे बाद में एक स्टेज्ड एक्ट बताया गया. हालांकि, उस दौरान कई शतरंज प्रेमियों और भारतीय प्रशंसकों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया था. नाकामुरा ने बाद में सफाई देते हुए कहा,'यह कोई अपमान नहीं था… अगर यह किसी गंभीर टूर्नामेंट जैसे कैंडिडेट्स में होता, तो कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं करता. चाहे वो कार्लसन हों, हांस नीमन, अनीश गिरि या मैं खुद' गुकेश ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत बने रहे. नाकामुरा ने मजाक में कहा था कि अगली बार हारने पर वे ‘बॉलीवुड गाना’ गाएंगे, लेकिन गुकेश ने हमेशा की तरह संयम दिखाया. ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ सेंट लुइस चेस क्लब, मिसौरी (अमेरिका) में (25 से 30 अक्टूबर तक) खेला जा रहा है. इसमें नौ राउंड (कुल 18 गेम) होंगे, जो तीन डबल राउंड-रॉबिन के रूप में खेले जाएंगे. हर चरण में अंक और इनामी राशि बढ़ती जाएगी जैसे, दूसरे दिन के मुकाबलों में दोगुने अंक मिलेंगे. कुल $4,12,000 (करीब ₹3.63 करोड़) की इनामी राशि में $3 लाख से अधिक स्टैंडिंग प्राइज के तौर पर रखे गए हैं. शीर्ष चार खिलाड़ियों को क्रमशः $1,20,000 (₹1.06 करोड़), $90,000 (₹79 लाख), $70,000 (₹62 लाख) और $60,000 (₹53 लाख) मिलेंगे. इसके अलावा, हर राउंड-रॉबिन में जीत पर बोनस इनाम भी मिलेगा — $1,000, $2,000 और $3,000 तक.