samacharsecretary.com

ट्रेनिंग के दौरान जवानों को मिलेगी गीता से जीवन की सीख, नेक जीवन जीने में मदद मिलेगी

भोपाल  रामचरितमानस के बाद, मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग विंग ने अपने सभी सेंटरों को अपने रंगरूटों के लिए भगवद गीता पाठ सेशन आयोजित करने का निर्देश दिया है, क्योंकि इससे उन्हें "नेक" जीवन जीने में मदद मिलेगी। यह निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने राज्य के सभी आठ ट्रेनिंग स्कूलों के सुपरिटेंडेंट को जारी किया है। इन सेंटरों में जुलाई से लगभग 4,000 युवा लड़के और लड़कियां नौ महीने की कांस्टेबल ट्रेनिंग ले रहे हैं। सिंह ने जुलाई में ट्रेनिंग सेशन का उद्घाटन करते समय इन संस्थानों में रामचरितमानस का पाठ करने का निर्देश दिया था, और कहा था कि इससे उनमें अनुशासन आएगा। रामचरितमानस में भगवान राम के गुणों और जंगल में उनके 14 साल के वनवास का वर्णन है। 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सिंह ने ट्रेनिंग स्कूल के डायरेक्टरों से कहा कि अगर संभव हो तो भगवान कृष्ण के चल रहे पवित्र महीने (अगहन कृष्ण) के दौरान भगवद गीता का कम से कम एक अध्याय पढ़ना शुरू करें। उन्होंने निर्देश दिया कि यह ट्रेनी के रोज़ाना के मेडिटेशन सेशन से ठीक पहले किया जा सकता है। ADG ने ट्रेनिंग स्कूलों को अपने संदेश में कहा, "भगवद गीता हमारा शाश्वत ग्रंथ है। इसका नियमित पाठ निश्चित रूप से हमारे ट्रेनी को एक नेक जीवन जीने में मार्गदर्शन करेगा, और उनका जीवन बेहतर होगा।" यह अधिकारी, लगभग 2019 में ग्वालियर रेंज के पुलिस प्रमुख के रूप में काम करते हुए, इसी तरह का एक अभियान शुरू किया था और कई स्थानीय जेल कैदियों और अन्य लोगों को भगवद गीता की प्रतियां बांटी थीं।

घर में रोज कपूर जलाने से मिलते हैं ये 5 शुभ परिणाम, वास्तु शास्त्र में बताया गया है खास कारण

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल जरूरी होता है। इनमें से एक है कपूर। आरती के समय कपूर जलाना शुभ माना जाता है। कपूर जलाने के कई फायदे हैं। वहीं शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र है कि कपूर से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी खत्म हो जाती है। मेडिकल साइंस की ओर से भी कपूर के कई फायदे बताए जाते हैं। कुल मिलाकर कपूर को रोजाना घर में जलाने से कई फायदे मिलते हैं। आज जानते हैं कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो हमारे घर के वास्तु के हिसाब से भी काफी सही है। 1. खत्म होता है वास्तु दोष अगर आप घर में रोजाना कपूर की लौ प्रज्जवलित करना शुरू कर देंगे तो इससे घर में लगा हुआ वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। वास्तु दोष के खत्म होते ही घर में सुख-शांति फिर से आने लगती है। साथ ही घर में सौभाग्य भी लौटकर वापस आता है। ऐसे में रोजाना कपूर जलाना बेहद ही जरूरी है। 2. घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा पूजा-पाठ के दौरान रोजाना कपूर जलाकर आरती करने से आपका मन शांत रहेगा। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे घर के सदस्यों की जिदंगी में ग्रोथ होती हैं साथ में और भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। 3. आर्थिक समृद्धि में वृद्धि कपूर की ऊर्जा काफी पावरफुल होती है। इसकी महक से घर के हर एक कोने में ये ऊर्जा जाती है। इसे रोजाना जलाने से आर्थिक संकट दूर होता है। ऐसे में धन-धान्य में वृद्धि होती है। 4. बुरी नजर करता है दूर बुरी नजर हटाने के लिए कपूर सबसे सही चीज है। बस इसके साथ आप लौंग भी ले लेंगे तो इसकी ऊर्जा और भी बढ़ जाती है, जोकि बुरी नजर हटाने के लिए जरूरी है। आप चाहे तो रोज कपूर जलाकर अपने घर को क्लींज कर सकते हैं ताकि किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा और नजर दूर की जा सके। 5. खत्म होता है ग्रहों का बुरा प्रभाव जिन लोगों को किसी ग्रह का दोष है वो लोग भी कपूर जलाकर अपनी मुश्किलों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ग्रहों के दोष के चलते जीवन में कई काम बनते-बनते बिगड़ जाते है। ऐसे में बाकी उपायों के साथ-साथ घर में रोजाना कपूर जलाने से इस मामले में शांति मिलेगी।

बंदूक और गांजा सहित आपत्तिजनक ऐड्स को लेकर Flipkart फिर चर्चा में

 नई दिल्ली अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आपत्तिजनक विज्ञापन चलाने के आरोप लग रहे हैं. कुछ स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमे आपत्तिजनक फ़ोटोज़ दिख रही हैं.  Reddit पर कई यूजर्स लगातार Flipkart के सोशल मीडिया ऐंड कैंपेन की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में मॉडल्स की न्यूड तस्वीरें, गांजा , बंदूक़ और नेकेड मैनिक्यून्स दिख रहे हैं.  लोगों कि शिकायत ये भी है कि सोशल मीडिया पर अचानक से फ्लिपकार्ट के आपत्तिजनक ऐड्स दिख जाते हैं. लेकिन लिंक पर क्लिक करते ही कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स दिखने लगते हैं सवाल ये है कि आख़िर Flipkart इस तरह के आपत्तिजनक ऐड्स क्यों दिखाता है? एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ये एक तरह के क्लिकबेट होते हैं. इनमे लिस्ट किए गए प्रोडक्ट असली होते हैं और आपत्तिजनक नहीं होते, लेकिन ऐड कैंपेन में आपत्तिजनक तस्वीरें होती हैं, ताकि यूजर्स उन पर क्लिक करके वेबसाइट तक आ जाएं.  उदाहरण के तौर पर ऐड कैंपेन में दिखाई गई गन 100% असली लगती है. लेकिन आप जैसे लिंक पर जाते हैं तो वेबसाइट पर टॉय गन दिखती है. ज़ाहिर है भारत में किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बंदूक़ की खरीद फरोख्त नहीं की जा सकती है.  इसी तरह दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे फोटो में दिख रहा गांजे की जगह ड्राई फ्लावर्स ओपन होते हैं, इसी तरह न्यूड फ़ोटोज़ में कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स खुलते हैं. इस तरह के स्क्रीनशॉट्स Reditt पर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं.  Reditt पर कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा है कि इस तरह के ऐड्स सिर्फ उन्हें ही दिखते हैं जो ऐसे कीवर्ड्स यूज करते हैं. लेकिन सच्चाई ये नहीं है, क्योंकि यहां कुछ ऐसे यूजर्स भी इन ऐड्स के स्क्रीनशॉट्स पोस्ट कर रहे हैं जिन्होंने साइनअप तक नहीं किया है.  इससे पहले भी सोशल मीडिया पर फ्लिपकार्ट की तरफ से चलाए जाने वाले आपत्तिजनक ऐड्स की शिकायत यूजर्स कर चुके हैं. लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इसे लेकर चुप्पी ये दर्शाती है कि कंपनी को ये पता है, लेकिन क्लिकबेट के चक्कर में कुछ नहीं कहती है.  हमने Flipkart से इस बारे में पूछना चाहा तो कंपनी की तरफ़ से क्वेरी ईमेल करने के लिए कहा गया. हमने Flipkart को उन स्क्रीनशॉट्स के साथ ईमेल किया है. लेकिन दो दिन से कंपनी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

RJD पर बरसे अमित शाह, बोले—बिहार में फिर नहीं आने देंगे जंगलराज

पटना बिहार के चुनावी मैदान में आज गृह मंत्री अमित शाह ने जमुई में लोगों के अंदर जोश भरने का काम किया। शाह ने मंच से कहा कि एक वक्त था जब जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ था। यही वो जमीन थी जहां नक्सलवादियों ने अपना ठिकाना बनाया था। मगर आज, मोदी जी की सरकार ने बिहार से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया है। शाह ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से कहा कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई और आप कमल छाप या तीर छाप से जरा भी इधर-उधर गए तो फिर से जंगलराज आने वाला है। जमुई को जंगलराज चाहिए क्या? कल ही चुनाव का पहला चरण समाप्त हुआ है। लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। जमुई में भी उनका खाता नहीं खुलना चाहिए। यहां की सभी चारों सीटें आपको NDA के खाते में डालनी हैं। आरजेडी पर खूब बरसे अमित शाह रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “कभी गया, औरंगाबाद और जमुई में नक्सलियों का राज चलता था। उन्होंने 150 साथियों के साथ धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक किया था और तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी। मगर आज हालात बदल चुके हैं, चोरमारा गांव, जो मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर है, 25 साल बाद नक्सलमुक्त हुआ है।” उन्होंने कहा, “पहले बिहार में ऐसे जिले थे जहां तीन बजे तक ही मतदान होता था, डर के माहौल में। अब शाम पांच बजे तक वोटिंग चल रही है, क्योंकि डर खत्म हो गया है।” अमित शाह ने लालू-राबड़ी राज पर भी जमकर हमला बोला। शाह ने कहा बोले, “उन दिनों बारात जाती थी तो उगाही के लिए कट्टा लेकर लोग पहुंचते थे। अपहरण, फिरौती और बीस से ज्यादा नरसंहार होता था, यही था उस दौर का बिहार। उसी जंगलराज ने बिहार की फैक्ट्रियां और कारोबार बंद करवा दिए और राज्य को गरीबी की तरफ धकेला।”

मार्गशीर्ष में क्यों की जाती है श्रीकृष्ण की शंख और तुलसी से पूजा — जानें धार्मिक महत्व और विधि

कार्तिक मास के बाद मार्गशीर्ष का महीना आता है। ऐसा कहा जाता है कि सतयुग में देवों ने मार्गशीर्ष से ही नया साल शुरू किया था। इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा का बहुत अधिक महत्व है। इस महीने में तुलसी और शंख से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। सुबह शाम गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि अगहन के महीने में विष्णु भगवान का गरुड़ की पीठ पर लक्ष्मी के साथ बैठे हुए भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इस महीने में धूप, आरती, स्नान, पूजा के समय भगवान ‌विष्णु के आगे घंटा बजाएं। एक शंख लें और उसमें चंदन रखें और महीने में रोज भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके अलावा अगहन में तुलसीदल और आंवला भी भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। जो इस तरह भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने में बेला, चमेली, जही, अतिमुक्ता (माधवी लता), कनेर, वैजयन्ती, विजया, चमेली के गुच्छे से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरियां अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने पर मोक्ष मिलता है। स्कंदपुराण में लिखा है कि भगवान विष्णु को बिल्वपत्र, शमीपत्र, चमेली और कमल , कौस्तुभमणि से भी ज्यादा तुलसीदल भगवान विष्अणु को अधिक प्रिय हैं। ऐसी तुलसी जिसके पत्ते कटे न हों ओर जो मंजरीके साथ हो, ऐसी तुलसी भगवान विष्णु को लक्ष्मीजी के तरह प्रिय है। इसके अलावा मार्गशीर्ष मास में कपूर से दीपक जलाकर भगवान विष्णु की आरती करनी चाहिए। इसलिए मार्गशीर्ष महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। इस महीने में तीर्थ स्नान जरूर करना चागिए, इससे पुण्य मिलता है और हर तरह के रोग, शोक दूर होते हैं।

वंदे मातरम् हमारे चरित्र की धड़कन – मुख्य सचिव रस्तोगी का संबोधन

चंडीगढ़  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का स्मरणोत्सव आज पूरे हरियाणा में पूरी गरिमा और शालीनता से मनाया गया। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रस्तोगी ने कहा कि अपने ही देश में पराधीनता की पीड़ा कितनी कष्टदायी होती है, इसकी कल्पना ही बड़ी मुश्किल है। सन 1857 में स्वतंत्रता के पहले संग्राम का बिगुल बजा और प्रबुद्ध नागरिकों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत, राग-रागनी की हमारे देश में एक लंबी परंपरा रही है। ऐसा ही एक गीत है-वंदे मातरम्। इस अमर गीत ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों से ग्रस्त और त्रस्त जनमानस को उद्वेलित कर जन-जन में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की, राष्ट्रीय चेतना को स्वर प्रदान किया और भारत के स्वाधीनता संग्राम को दिशा दी उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बड़े ही गर्व और गौरव के साथ ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता की आराधना है, हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा है। मुख्य सचिव ने कहा कि जो देश-प्रदेश अपने इतिहास को याद नहीं रखते, उनका अस्तित्व भी ज्यादा समय तक नहीं रहता। इसलिए हमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास को, इसकी अमूल्य धरोहर को निरंतर स्मरण रखना है। हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के दिखलाए मार्ग पर चलना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर इस अमर गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें उनके जीवन के जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और इससे कुछ न कुछ सीखकर जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय गीत को हिन्दी में भी उच्चारण किया।   एक ही बयान में अभय, बिश्नोई और श्रुति चौधरी पर बरसीं गीता भुक्कल' कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ गाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ भी गाया गया। इससे पूर्व, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में उन्हें ‘वंदे मातरम्’ गीत का चित्र भेंट किया। कार्यक्रम में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्यामल मिश्रा, सभी के लिए आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव रजनीकांथन, मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पी.सी. मीणा, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव डाॅ. आदित्य दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक श्रीमती प्रियंका सोनी और सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव सम्वर्तक सिंह खंगवाल समेत हरियाणा सिविल सचिवालय के कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

ठाकरे और शिंदे गुट साथ, महाराष्ट्र में BJP को टक्कर देने की तैयारी

मुंबई  राजनीति संभावनाओं का खेल है. कब कौन किसका दोस्त बन जाए कहा नहीं जा सकता. पूरे देश में ऐसे खेल चलते रहते हैं. इस बीच महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के बिगुल बज चुके हैं. इसके साथ ही दोस्त और विरोधी बदलने का खेल भी शुरू हो गया है. सबसे मजेदार घटना राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में देखी जा रही है. वहां के कणकवली शहर में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के नेता ही आपस में मिल गए हैं. दरअसल, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राजनीतिक समीकरण बिठाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. स्थानीय स्तर पर बड़े घटनाक्रम के संकेत मिल रहे हैं और राज्य की राजनीति में भी एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है. शिवसेना ठाकरे और शिंदे गुटों के एक साथ आने की हलचल शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि शिवसेना के दोनों गुट भाजपा के खिलाफ एक साथ आएंगे. कोंकण की राजनीति में भूचाल रिपोर्ट के मुताबिक कोंकण की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है. सिंधुदुर्ग जिले में आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों से पहले कणकवली में राजनीतिक समीकरण में एक बड़ा बदलाव आया है. यहां शिवसेना ठाकरे और शिंदे गुटों के बीच एक गुप्त बैठक हुई है. इससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है. इस बैठक से पता चलता है कि कणकवली में भाजपा के खिलाफ और राणे के खिलाफ ‘शहर विकास अघाड़ी’ के जरिए एक गठबंधन बन रहा है. सिंधुदुर्ग में भाजपा ने अकेले लड़ने का नारा दिया है. इसके बाद स्थानीय स्तर पर शिवसेना के दोनों ठाकरे गुट और शिंदे गुट एक साथ आने के संकेत के दे रहे हैं. कणकवली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से समीर नलावड़े इच्छुक हैं. राजनीतिक गलियारों में उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी और शिंदे सेना के हाथ मिलाने की संभावना पर चर्चा हो रही है. सूत्रों के अनुसार बैठक में ठाकरे गुट के नेता संदेश पारकर का नाम मेयर पद के लिए प्रस्तावित किया गया है. चर्चा यह भी है कि संदेश पारकर को शिंदे गुट का समर्थन भी मिल सकता है. वैभव नाइक-नीलेश राणे एक साथ? इन सब घटनाक्रमों के बीच कणकवली में पुरानी प्रतिद्वंद्वी राजनीति को भी नया मोड़ मिल सकता है. यहां विधायक नीलेश राणे और पूर्व विधायक वैभव नाइक के एक साथ आने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, कणकवली में नीलेश राणे और नितेश राणे के बीच घर के भीतर ही युद्ध छिड़ने की भी संभावना है. नाइक और राणे के बीच दुश्मनी कई सालों से चली आ रही है. अब जब नाइक और राणे एक साथ आ रहे हैं, तो सबकी नजर इस आगामी चुनाव पर है. यह समीकरण आने वाले दिनों में और साफ हो जाएगा. हालांकि, ठाकरे-शिंदे गुट के एक साथ आने से कणकवली की राजनीति के गरमाने के संकेत मिल रहे हैं.

गौरव का पल: विश्व कप जीतकर लौटीं पंजाब की बेटियां, मोहाली में हुआ शानदार अभिनंदन

चंडीगढ़  महिला क्रिकेट में भारत के लिए पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन वापसी पर पंजाब सरकार द्वारा यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से शानदार स्वागत किया गया. मंत्रियों और विधायकों ने बढ़ाया बेटियों का मान इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे. उनके साथ विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी मौजूद रहे. हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा ढोल की थाप और फूलों के हार पहनाकर विजेता बेटियों का सम्मान किया गया. सरकार द्वारा विशेष सम्मान का ऐलान गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही वीडियो कॉल के जरिए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी थी. हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने कहा कि हमारी इन बेटियों ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने घोषणा की कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद पंजाब सरकार द्वारा तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई फिल्म जगत से एक और दुख भरी खबर सामने आई है।  संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन हो गया है।  वह 81 वर्ष की थीं। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं, आज उन्होंनें अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस लिया। जरीन के परिवार में उनके पति संजय खान और बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं। कथित तौर पर, संजय और जरीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। उन्होंने 1966 में शादी की थी। उन्होंने तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। इस साल जुलाई में, सुजैन खान ने अपनी मां का 81वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां जरीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए कुछ पलों का एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ, सुजैन ने लिखा,- "मां मिया। मेरी मां… आप कितनी अद्भुत मां हैं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी खूबसूरत, सुंदर मां। मैं जो कुछ भी करती हूं और अपने जीवन में जो कुछ भी रचती हूं, वह सब आपके द्वारा मेरे दिल, दिमाग और मेरे साहस को गढ़ने के तरीके से जुड़ा है… मैं आपकी नन्ही परी होने पर बहुत सम्मानित और आभारी हूं… ब्रह्मांड हमेशा आपकी रक्षा करे और आपके प्यार और मुस्कुराहट को फैलाता रहे… आपका यह साल बेहद शानदार हो "।  सुजैन खान की शादी पहले ऋतिक रोशन से हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2000 में शादी कर ली। 2014 में उनका तलाक हो गया। यह पूर्व जोड़ा अपने दो बेटों, रिहान और ऋदान, का साथ मिलकर पालन-पोषण कर रहा है।

नक्सली के मारे जाने की आशंका, बालाघाट में सर्च अभियान हुआ तेज

बालाघाट  मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया। इस ताजा मुठभेड़ ने एक बार फिर इस इलाके में नक्सली गतिविधियों की मौजूदगी को साबित कर दिया है। एनकाउंटर के बाद सर्चिंग में सुरक्षाबलों को जंगल में खून से सने जूते और नक्सलियों के रोजाना इस्तेमाल वाला पिट्ठू बैग मिला है। इससे संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया या गंभीर रूप से घायल हुआ है। जंगल में लगातार सर्च ऑपरेशन बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि 2-3 नवंबर की दरमियानी रात नक्सलियों की सूचना पर सुरक्षाबल की टीम तलाशी अभियान चला रही थी। तभी हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम पर माओवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर भागे नक्सली अंधेरा और घना जंगल होने का फायदा उठाकर नक्सली फायरिंग करते हुए सुरक्षाबलों की पकड़ से भाग निकले। इसके बाद से सुरक्षाबलों की टीम पानी भरे इलाकों, खड़ी पहाड़ियों और घने जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। जहां खून से सना जूता बरामद हुआ है। उसके पास से राइफल और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्रियां जब्त की गई। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गतिविधि की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। लगातार जारी है नक्सल विरोधी अभियान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर नक्सल मुक्त मिशन के तहत पूरे देश में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसके चलते कई नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले 3 राज्यों में वांटेड दुर्दांत नक्सली ने सरेंडर किया था। उस पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था।