samacharsecretary.com

बिहार में महागठबंधन की सरकार? राहुल बोले- रोजगार और उद्योग हमारा एजेंडा

पटना  लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार के किशनगंज में एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि अगर वोट चोरी नहीं हुई, तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना राहुल गांधी ने रैली में कहा, भारत में इस समय दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ आरएसएस है, जो जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर देश को बांटना चाहता है, दूसरी ओर कांग्रेस और हमारा महागठबंधन है, जो सबको जोड़ने की बात करता है। उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलना था। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, नफरत मोदी जी की सोच और खून में है। वे देश को बांटने और दुश्मनी फैलाने की राजनीति करते हैं। क्या मोदी जी ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं? राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान हुआ। हरियाणा में दो करोड़ मतदाता हैं, लेकिन 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। मतदाता सूची में ब्राज़ील मॉडल की तस्वीरें तक मिलीं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। क्या मोदी जी ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं? नहीं कहा, क्योंकि मैंने सच बोला। राहुल ने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वोट चोरी रोकी गई, तो यहां 100 प्रतिशत महागठबंधन की सरकार बनेगी। रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर तीखा बयान राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में रोजगार का संकट गहराता जा रहा है और सरकार शिक्षा संस्थानों को बेचने में लगी है। बिना स्कूल और कॉलेज के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? बिहार के लोग पूरे देश में मेहनत करते हैं, लेकिन अपने राज्य में काम नहीं पा रहे। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल बोले, मुख्यमंत्री बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। हम चाहते हैं कि फोन के पीछे ‘मेड इन चाइना’ नहीं, बल्कि ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो। किसानों और उद्योग की बात भी उठाई राहुल गांधी ने मक्का, मछली, आम और मखाना जैसे उत्पादों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की कमी के कारण किसानों को उचित दाम नहीं मिलते। उन्होंने अमित शाह और अडानी समूह पर तंज कसते हुए कहा, अमित शाह कहते हैं कि बिहार में जमीन नहीं है, लेकिन अडानी को औने-पौने दाम पर जमीन मिल जाती है। 

आपका फोन हर जगह ट्रैक कर रहा है! ऐसे बंद करें लोकेशन ट्रैकिंग

मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) प्रदाता कंपनी अपने उपयोगकर्ता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती हैं। लेकिन तकनीक के इस युग में उपयोगकर्ता की प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसके लिए एंड्रॉयड और आईओएस में लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का खास विकल्प है, जिसे ऑफ किया जा सकता है। एंड्रॉयड: गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) एंड्रॉयड पर लोकेशन बंद करने के दो विकल्प हैं। पहला ऊपर की तरफ दिए गए ट्रे बार में जाकर जीपीएस ऑफ कर दें। यह बैटरी सेविंग के साथ-साथ एप को    लोकेशन देना बंद कर देता है। अगर उपयोगकर्ता चाहते हैं कि एंड्रॉयड भी लोकेशन ट्रैक न कर सके तो इसके लिए सेटिंग में एक विकल्प है। स्मार्टफोन की सेटिंग्स की मदद से जब गूगल के अंदर ‘गूगल अकाउंट’ पर जाएंगे  तो उसमें ‘रिव्यू योर प्राइवेसी सेटिंग्स’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद ‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं  कि एंड्रॉयड कौन-कौन सी जानकारी स्टोर कर रहा है। फोन में खुद कर सकते हैं अपनी प्राइवेसी का रिव्यू. स्मार्टफोन की सेटिंग्स की मदद से जब गूगल के अंदर ‘गूगल अकाउंट’ पर जाएंगे  तो उसमें ‘रिव्यू योर प्राइवेसी सेटिंग्स’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद ‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं  कि एंड्रॉयड कौन-कौन सी जानकारी स्टोर कर रहा है। आईफोन : एप्पल के आईओएस को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक मजबूत ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है लेकिन यूजर चाहे तो एप्पल को भी अपनी लोकेशन ट्रैक करने से रोक सकता है। पहले अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद प्राइवेसी का चुनाव करें. ऐसा करने के बाद लोकेशन सर्विसेस का चुनाव करें. लोकेशन हिस्ट्री को ऑफ कर दें. एप की सूची दिख जाएगी, जो लोकेशन ट्रैक करते हैं. उन एप के लिए लोकेशन ऑफ कर दें जिनके लिए वह गैर जरूरी है.  

अभिषेक कुमार ने कहा: यादों से भरा ये सफर हमेशा रहेगा खास

मुंबई, अभिनेता अभिषेक कुमार ने टीवी शो पति पत्नी और पंगा को अलविदा कह दिया है। अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस शो के बारे में अपने विचार और भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, मैं बहुत सारे खूबसूरत पल साथ लेकर जा रहा हूं। क्या ही शो था, सब लोग इतने प्यारे और इतने अच्छे थे कि क्या ही बताऊं। आखिरी दिन पर मेरा अलग लेवल का एक्साइटमेंट था और इमोशनल भी था। आप सभी ने इतना प्यार दिया हमारे शो को, उसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया, बस ऐसे ही अपना प्यार बनाए रखना, मिलते हैं जल्द। उनके इस पोस्ट पर अभिनेत्री हिना खान ने कमेंट किया, प्यार, प्यार और बहुत सारा प्यार मेरे बच्चे। वहीं, बालिका वधू फेम अविका गौर ने कमेंट में लिखा, मिल जल्दी। अभिषेक ने इस मौके पर होस्ट और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, मुनव्वर फारूकी और कई सेलिब्रिटी जोड़ों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इन जोड़ों में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी ममता लहरी, हिना खान और रॉकी जायसवाल, अविका गौर और मिलिंद चांदवानी, और देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शामिल थे। बता दें कि पति, पत्नी और पंगा का फिनाले 16 नवंबर को है। इस शो को लाफ्टर शेफ सीजन 3 रिप्लेस कर रहा है। अभिषेक कुमार की बात करें तो उनका असली नाम अभिषेक पांडे था, लेकिन जब उनके को-स्टार्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से की तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अभिषेक कुमार रख लिया। उन्होंने करियर की शुरुआत 2018 में एक म्यूजिक वीडियो ये प्यार नहीं तो क्या है से की थी। इसके बाद, उन्होंने साल 2021 में छोटे पर्दे के सीरियल उडारियां से डेब्यू किया। उडारियां में अमरीक सिंह विर्क के किरदार से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अभिनेता फिर बेकाबू सीरियल में नजर आए, जिसमें उन्होंने आदित्य रायचंद का नेगेटिव किरदार निभाया। वह बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट रहे। मालूम हो कि टीवी शो पति पत्नी और पंगा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह शो अपने मजेदार कॉन्सेप्ट और सेलिब्रिटी जोड़ों के बीच की नोक-झोंक और मस्ती के लिए जाना जाता है। शो का फिनाले करीब है। ऐसे में कलाकार और होस्ट्स सभी काफी इमोशनल हैं।  

चीन का सैन्य शक्ति प्रदर्शन! लड़ाकू विमानों और जहाजों से ताइवान को घेरा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

ताइवान ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के चारों ओर चीन के 10 लड़ाकू विमान  और 10 नौसैनिक जहाज सक्रिय रूप से संचालित होते देखे गए हैं। इनमें से चार विमान ताइवान की “मीडियन लाइन” पार कर उसके उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गए। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “आज सुबह 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक 10 PLA विमानों और 10 PLAN जहाजों को ताइवान के आसपास देखा गया। ताइवान की सशस्त्र सेनाएं हालात की बारीकी से निगरानी कर रही हैं और आवश्यक कदम उठा रही हैं।”  इससे पहले शनिवार को ताइवान ने 18 चीनी विमानों, सात नौसैनिक जहाजों और एक सरकारी पोत की गतिविधियां दर्ज की थीं। वहीं शुक्रवार को 38 विमान और नौ जहाज ताइवान के आसपास देखे गए थे, जिनमें से 31 विमानों ने मीडियन लाइन पार की थी। यह “मीडियन लाइन” ताइवान जलडमरूमध्य में एक अनौपचारिक सीमा है, जिसे चीन ने हाल के वर्षों में बार-बार पार कर ताइवान पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है। इन लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों ने ताइवान स्ट्रेट में तनाव और बढ़ा दिया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा-“बीजिंग जानता है कि अगर उसने ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की तो परिणाम क्या होंगे।”सीबीएस को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने खुलासा किया कि उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मुलाकात में यह विषय नहीं उठा, लेकिन उन्होंने कहा,“अगर कुछ होता है तो दुनिया देखेगी… मैं अपनी रणनीति नहीं बताऊंगा, लेकिन चीन जानता है कि नतीजे क्या होंगे।”

रणवीर सिंह ने दिखाई ‘धुरंधर’ की झलक, अर्जुन रामपाल का लुक बना चर्चा का विषय

मुंबई, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर से अर्जुन रामपाल का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है। इस बीच रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल का एक शानदार लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन रामपाल का ‘धुरंधर’ लुक फैंस के बीच चर्चा में है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन रामपाल का दमदार लुक शेयर किया। इस पोस्ट के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को 12.12 बजे आएगा। इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल को इंटेंस लुक में देखा जा सकता है. जैकेट, चश्मे और इंटेंस लुक के साथ अर्जुन का यह किलर अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म धुरंधर 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

रोमांचक मुकाबले का विजेता न्यूजीलैंड, 2-1 से आगे; जैमीसन बने हीरो

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को नौ रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। जैमीसन ने गुरुवार को दूसरे मैच में भी आखिरी ओवर फेंका था जिसे न्यूजीलैंड ने तीन रन से जीत लिया था। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात रन से जीता था। तीनों मैचों का फैसला अंतिम ओवर में हुआ है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर में 88 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे जिससे लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा। लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंद में 49 और शमर स्प्रिंगर ने 20 गेंद में 39 रन बना दिए। जिससे वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। शेफर्ड और अकील होसेन क्रीज पर थे। आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी फिर से लंबे कद के तेज गेंदबाज जैमीसन को दी गई। उन्होंने संयम से गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंद में सिर्फ दो रन दिए और पांचवीं गेंद पर शेफर्ड को आउट कर मैच खत्म कर दिया। रविवार को एक बार फिर शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला। मेहमान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में जैकब डफी की गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। इससे पावरप्ले की में टीम का स्कोर दो विकेट पर 47 रन था। और फिर बीच के ओवरों में टीम ने 35 रन पर छह विकेट गंवा दिए। स्पिनर ईश सोढ़ी ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए और ‘प्लयर ऑफ द मैच’ रहे। इससे पहले डेवोन कॉनवे ने 34 गेंद में 56 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। हालांकि टीम ने पांच ओवरों में 31 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। वेस्टइंडीज के शानदार क्षेत्ररक्षण से तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जेसन होल्डर और मैट फोर्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी की। फोर्ड ने 20 रन देकर दो और होल्डर ने 31 रन देकर दो विकेट झटकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। टिम रॉबिन्सन (23) और रचिन रविंद्र (26) दोनों अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके।  

सावधान! जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर बढ़ी परेशानी, निकलने से पहले देखें अपडेट

भोगपुर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पड़ते भोगपुर शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है। हर रोज शहर में लगते लंबे ट्रैफिक जाम से शहरवासी परेशान हैं परंतु पुलिस और सिविल प्रशासन लोगों कि इस समस्या से बिल्कुल बेखबर हैं। सनद रहे कि चीनी मिल के चालू होने पर जब गन्नों की ट्रालियां सड़क पर आएंगी तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिसका हल पुलिस और सिविल प्रशासन को समय रहते कर लेना चाहिए। भोगपुर शहर में लगते हर रोज लंबे ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण चार लेन नेशनल हाईवे के दोनों तरफ कथित तौर पर गलत तरीकों से गाड़ियों की पार्किंग होना है, जिसके कारण चार लेन नेशनल हाईवे के केवल 2 मार्ग ही ट्रैफिक के लिए उपलब्ध रहते हैं, जबकि 2 मार्ग गाड़ियों की कथित तौर पर पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे के बीच पार्किंग की जाती गाड़ियां सारा दिन ही खड़ी रहती है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम होने से शहर में लंबा जाम लग जाता है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए कहीं भी कोई पुलिस मुलाजिम कोशिश करता हुआ नजर नहीं आता है। ट्रैफिक जाम में फंसे लोग परेशानी के कारण प्रशासन को कोसते रहते हैं। कई बार इस ट्रैफिक जाम में गंभीर हालातों में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। वहीं शहर की ट्रैफिक समस्या की ओर पुलिस और सिविल प्रशासन को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

पाक-अफगानिस्तान में अमन की नई कोशिश: तुर्किए किनारे, नया इस्लामिक देश मैदान में

अफगानिस्तान पाकिस्तान और अफगानिस्तान तालिबान के बीच माहौल गरमाता ही जा रहा है। कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता विफल हो चुकी है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर से हिंसा बढ़ने की आशंका है। इन तमाम उठा पटक के बीच अब दोनों का पड़ोसी ईरान मध्यस्थता का प्रस्ताव लेकर आया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने काबुल और इस्लामाबाद के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की है। आईआरएनए के मुताबिक, शनिवार रात में पाकिस्तानी विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से बातचीत के दौरान अरागची ने यह प्रस्ताव रखा। चर्चा के दौरान, ईरानी विदेश मंत्री ने ईरान और पाकिस्तान के बीच एक गहरी दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों का हवाला देते हुए दोनों को साझा हितों से जुड़े दोस्त मुस्लिम राष्ट्र बताया। अफगानिस्तान तालिबान के साथ पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर करते हुए अरागची ने मतभेदों को दूर करके बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने का आग्रह किया। अरागची ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच शांति पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी जरूरी है। इस बातचीत के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भी अपने ईरानी समकक्ष को हालिया घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसमें उन्होंने इस्तांबुल में संपन्न हुई शांति वार्ता और अन्य कूटनीतिक प्रयासों के बारे में भी बताया, जिन पर दोनों देशों की सहमति नहीं बन पाई थी। हालांकि, डार ने यहां इस बात पर जोर दिया कि वह अफगानिस्तान के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान विवाद इससे पहले, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर विवाद जारी है। पिछले महीने पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमले कर दिए थे, जिसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था। अफगानिस्तान तालिबान की तरफ से किए गए हमले में पाकिस्तान के कई दर्जन जवान भी मारे गए थे। हालांकि, इसमें अफगानिस्तान के कई आम नागरिकों की भी जान गई थी। सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच तुर्किए की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच में एक संघर्षविराम हुआ, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चल सका। पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच में इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता भी विफल हो गई, और दोनों देश एक-दूसरे को धमकी देते नजर आए। गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता है कि अफगानिस्तान अपनी धरती पर पाकिस्तान के दुश्मनों को पनाह दे रहा है, हालांकि अफगानिस्तान लगातार इससे इनकार करता रहा है।  

हरियाणा पुलिस का एक्शन मोड: जींद में दबोचा गया गैंगस्टर, अवैध हथियार बरामद

जींद  हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत जींद में एवीटी स्टाफ ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ के इंचार्ज एसआई कमल सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में  अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया है। इसके तहत एवीटी स्टाफ की टीम  HC जितेन्द्र सिहं की अगुवाई में जींद से कैथल रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने गांव कंडेला में रजवाहा के पास एक नौजवान को देखकर नजरे चुराकर भागने लगा, जिसको शक के आधार पर पकड़ा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम नरेश वासी कंडेला बताया।  पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल और 32 बोर नाजायज बरामद हुए। पुलिस ने युवक से हथियार का कोई लाइसेंस और परमिट मांगा, तो वह पेश नहीं कर सका, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लगातार ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई की जा रही है।  

अमित शाह की तीखी टिप्पणी: सासाराम में कांग्रेस और आरजेडी नेतृत्व पर बोला हमला

सासाराम गृहमंत्री अमित शाह ने सासाराम में सभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध घुसपैठियों के मुद्दे को उछाला तथा विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के समय आतंकवादियों पर कार्रवाई ढीली रहती थी, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। अमित शाह ने कहा, “जब सोनिया, मनमोहन और लालू के समय था, तो आतंकवादी घुस आते थे, हमारे देश में हमला करते थे और भाग निकलते थे, कोई सवाल नहीं करता था। नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद उरी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की गई और पुलवामा हमले के बाद हवाई कार्रवाई की गई। पाहलगाम में हमारे टूरिस्टों से उनके धर्म के बारे में पूछा गया और उन्हें मारा गया। 22 दिनों में हमने ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया।” उन्होंने शस्त्राई स्वर में कहा, “यहां मां शाक्तिपीठ की पवित्र भूमि पर मैं कहता हूं, अगर आतंकवादी गोली चलाएंगे तो हम गोलाबारी से जवाब देंगे। क्या आप जानते हैं वह गोला कहां बनेगा? प्रधानमंत्री मोदी बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे और एक आर्डनेंस फैक्ट्री स्थापित की जाएगी।” घुसपैठियों के मुद्दे पर अमित शाह ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी नेता विशेषकर राहुल और तेजस्वी घुसपैठियों के समर्थन में यात्रा निकालते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले राहुल और तेजस्वी ने एक यात्रा निकाली थी, ये यात्रा उन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली थी। हमारे देश में घुसपैठिये हमारे युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों के राशन में अपना हिस्सा ले रहे हैं और देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं।” अमित शाह ने स्पष्ट किया, “राहुल और तेजस्वी जो करना चाहें, करने दें,  मैं आज सासाराम की धरती से यह कहता हूं कि हम बिहार और देश से एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे। उन्होंने (राहुल और तेजस्वी) घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है। हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए, हम सासाराम के युवाओं के वोट और मेहनती दीदियों के वोट से जीतने आए हैं।” सभा में अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं के उल्लंघन तथा स्थानीय युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर जोर देते हुए सरकार की नीतियों का बचाव किया और जनता से बीजेपी का समर्थन मांगते हुए कहा कि वह बिहार और देश की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाते रहेंगे।