samacharsecretary.com

भावना बोहरा का धार्मिक स्वागत, 125 आदिवासियों ने घर वापसी और हिंदू धर्म अपनाया

कबीरधाम छत्तीसगढ़ में ईसाई धर्म को मानने वाले आदिवासियों की घर वापसी हुई है. कबीरधाम जिले के पंडरिया के नेउर गांव में 41 आदिवासी परिवारों के 125 सदस्यों ने हिंदू धर्म में वापसी की है, जिनका भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक भावना बोहरा ने स्वागत किया. उन्होंने 11 नवंबर को 'जनजाति संस्कृति और गौरव का जनजागरण' कार्यक्रम में 115 आदिवासियों के 'घर वापसी' पर उनके पैर धोए. यह अभियान रुकेगा नहीं: भावना बोहरा भावना बोहरा ने खुशी जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग घर लौट रहे हैं और कई लोग स्वेच्छा से अपने मूल स्थानों पर वापसी के लिए संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान रुकेगा नहीं. 41 परिवारों के लगभग 125 सदस्य घर लौट आए हैं. यह अभियान जारी रहेगा. लगभग डेढ़ महीने पहले 75 से 80 लोग घर लौट आए थे. अब हम वन क्षेत्र में हैं और लोग स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में लौटने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं.' आदिवासी समुदाय का विशाल और समृद्ध इतिहास इसके अलावा भावना बोहरा ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को यह समझ आने लगा है कि अगर वे अपनी संस्कृति में नहीं लौटेंगे, तो वे आने वाली पीढ़ी को आदिवासी समुदाय के विशाल और समृद्ध इतिहास के बारे में नहीं बता पाएंगे. उन्होंने आगे कहा, 'वे लगातार यह समझ रहे हैं कि लालच और दबाव के कारण उन्हें अपने धर्म से दूर कर दिया गया था. अब, जब हमारे बच्चे बड़े होकर अपने भविष्य की ओर बढ़ेंगे तो वे अपने इतिहास के बारे में क्या बताएंगे? क्योंकि आज हम जिस आदिवासी समाज में हैं, जंगल और जमीन ही उनकी पहचान हैं. ये पांच मूल तत्व उनकी पहचान हैं. इन सबसे दूर रहना किसी के लिए भी संभव नहीं है. बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने मूल धर्म में लौट आए हैं.' प्रयासों से आदिवासी परिवारों को मिल रहा लाभ इससे पहले, भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सनातन संस्कारों के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी और वनवासी संस्कृतियों के संरक्षण तक, लगातार सार्थक प्रयास करती रही हैं. इन जमीनी प्रयासों से वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी परिवारों को लाभ मिल रहा है. 125 सदस्यों की धर्म वापसी उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी चोट है जो भोले-भाले आदिवासियों को गलत तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए बहकाते हैं. भावना बोहरा ने नेउर, अमनिया, कदवानी, दमगढ़ और बिरहुलडीह गांवों के 125 आदिवासी समुदाय के सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें उनके मूल धर्म में वापसी कराई.

e-KYC अनिवार्यता पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा विधायक पुरंदर बोले – ‘कांग्रेस को बिना आरोप लगाए चैन नहीं’

रायपुर महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी अनिवार्यता को नाम काटने वाले कांग्रेस के आरोप पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने हमला बोला है. पुरंदर ने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार है, सरकार अच्छा काम करे तो उनको आपत्ति दर्ज करवाना जरूरी है. उनका कहना है कि केवायसी एक प्रक्रिया है, अगर कांग्रेस को आपत्ति है तो उनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. पिछले 2 सालों में पूरी तरह से महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है, हम अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हैं. भाजपा किसान हितैशी सरकार : विधायक पुरंदर प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रदर्शन कर रहे कमर्चारियों को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है. जो तारीख निश्चित किया गया है उसे तारीख में खरीदी होगा, हड़ताल होते रहते है. मुख्यमंत्री साय का शासन है सब ठीक होगा. नक्सल विरोधी अभियान को लेकर कांग्रेस पर पुरंदर का हमला बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने टॉप नक्सली कमाडंर की माताओं से मुलाकात कर पुनर्वास में बेहतर जीवन के भरोसा दिए जाने पर गृहमंत्री शर्मा का धन्यवाद किया. विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 8 साल कांग्रेस सरकार में रही. लेकिन 8 नक्सलियों का भी आत्मसमर्पण नहीं करवा पाई. कांग्रेस नक्सलियों से मिलकर छत्तीसगढ़ को बर्बाद करना चाहती थी, इसके लिए कांग्रेस की निंदा करता हूं, गृह मंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद उन्होंने नक्सलियों के परिवार वालों को समझाइश दी. जहां अपराध हुए वहां कांग्रसी लिप्त : MLA पुरंदर दिल्ली बम धमाके में केंद्र की जिम्मेदारी पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर विधायक पुरंदर ने कहा कि भाजपा सरकार में आतंकवाद नक्सलवाद सिर उठाकर नहीं चल सकता, जिन्होंने भी यह किया है, उसका परिणाम वो भुगतेगा. जहां पर भी अपराध हुए वहां पर कहीं ना कहीं कांग्रेसी लिप्त होते हैं. इसका भी कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए.

ICC T20 रैंकिंग अपडेट: पाकिस्तान को बड़ा फायदा, भारतीय सितारों की रैंकिंग गिरी

नई दिल्ली  इंटरनेशनल क्रिकेट काउसिल (आईसीसी) ने बुधवार को वनडे और टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। कई पाकिस्तानियों की वनडे रैंकिंग में लॉटरी लगी है। सलमान आगा 14 स्थान की छलांग लगाकर 16वें पर आ गए हैं। उन्होंने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मैच जिताऊ पारी खेली। सलमान ने 87 गेंदों पर 105 रन रन बनाए थे। पाकिस्तान ने श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले घर पर दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। साइम अयूब जो श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन दक्षिण अफ्रीका के सामने लगातार अर्धशतक जमाने के कारण 18 स्थानों के सुधार के साथ 35वें आ गए। रोहित शर्मा नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उनके 781 अंक हैं। एशिया कप फाइनल के बाद अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थानों का सुधार किया। वह अब 28वें पायदान पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट चटकाए। पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में नहीं खेलने के बावजूद 17 पायदान की छलांग लगाई। अबरार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म नजर आए। उन्होंने तीनों वनडे मैच में पचास प्लस स्कोर बनाया। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाकर 15वें पर पहुंच गए हैं। वानिन्दु हसरंगा को हुआ फायदा श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा को भी फायदा हुआ है। वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 14 स्थान चढ़कर 116वें पर हैं। उन्होंने रावलपिंडी में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 54 रन देकर 3 विकेट झटेका और फिर निचले क्रम में 59 रनों की जबर्दस्त पारी खेली। वह गेंदबाजी रैंकिंग में भी एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें पर) आ गए हैं। वहीं, टी20 रैंकिंग में जैकब डफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की करीबी जीत में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद छह स्थानों छलांग लगाई है। डफी ने सीरीज के चार मैचों में छह विकेट लिए औ टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक और वरुण का नुकसान अभिषेक शर्मा नंबर वन टी20 बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें रेटिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। उनके पांच रेटिंग अंक घट गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 920 अंक हैं। अभिषेक ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में सर्वाधिक 163 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। सीरीज के दो मैच बारिश में धुल गए थे। भारत के 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती भी शीर्ष पर बरकरार हैं लेकिन उन्हें 19 अंकों का घाटा हो गया। उनके 780 अंक हैं। चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में तीन पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीती।

नशा तस्करी मामला: चार दोषियों को 15 साल कैद, एक की तलाश जारी

रायपुर राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रा-10 की अवैध बिक्री करते पकड़े गए चार आरोपियों को कोर्ट ने 15-15 साल की कठोर सजा और एक-एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. यह फैसला विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) पंकज सिन्हा की अदालत ने सुनाया है. मार्च 2021 में खमतराई पुलिस ने बंजारी मंदिर के पीछे घेराबंदी कर अतुल शर्मा, विनीत शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, पदुम कुमार सिंह और युवराज शर्मा को पकड़ा था. इनके पास से अलग-अलग स्ट्रीप और डिब्बों में रखी कुल 10 हजार निट्रा-10 टेबलेट जब्त की थी. पूछताछ में आरोपी बिक्री के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 4 आरोपियों को 15-15 साल की सजा सुनाई है. इनमें से एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पिछले 9 महीनों में 255 से ज्यादा तस्करों को सजा गांजा, हेरोइन, कोकीन, प्रतिबंधित टैबलेट, कैप्सूल और सिरप जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में रायपुर नारकोटिक्स कोर्ट सख्त हो गया है. रोजाना इन मामलों में सुनवाई और गवाही हो रही है. यही वजह है कि कोर्ट ने पिछले 9 माह के भीतर नारकोटिक्स के 145 मामलों में 255 से ज्यादा तस्करों को सजा सुनाई है. इनमें तस्करों को एक साल से लेकर 20 साल कारावास तक की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने अपने फैसले में सख्त टिप्पणी करते हुए सूखे नशे को समाज के लिए घातक बताया है. कोर्ट के फैसलों के बाद पुलिस ने भी नारकोटिक्स मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है. नारकोटिक्स के प्रकरण विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा, किरण थवाइत, शैलेष शर्मा और दिलेश कुमार की अदालतों में चल रहे हैं. तीनों अदालतों में जनवरी से अब तक 145 से ज्यादा मामलों की सुनवाई हुई है. 20 साल कठोर कारावास की सजा मंदिर हसौद में 2023 में गांजा के साथ अजरुद्दीन उर्फ अजहर और उसका साथी पकड़ा गया था. 6 मई 2025 को अदालत ने दोनों आरोपियों को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई. डीडी नगर के मामले में सलाम कुरैशी, डीआरआई के केस में जयप्रकाश और साथी, जीआरपी के केस में सहदेव और साथी, सुशील और अन्य, गांजा प्रकरण में मोहनिश कुरैशी तथा मंदिर हसौद के केस में अक्षय कोल को भी 20-20 साल की सजा दी गई है. 15 और 10 साल की कैद आमानाका इलाके में 2024 में पकड़े गए तस्कर अमन सोनकर को 15 साल की सजा हुई. जीआरपी के केस में तरंग राणा, पंडरी के मामले में समीर उर्फ गुड्डू, डीआरआई के केस में एनडी मलेश्वर व अन्यु, खमतराई प्रकरण में हिम्मत बंजारे, आजाद चौक प्रकरण में नियाजुद्दीन और साथी, तेलीबांधा के शेख रहमान को भी 15-15 साल की सजा दी गई है. टिकरापारा के गांजा तस्करी के मामले में कोर्ट ने रितिका बंजारा को 10 साल की कैद हुई. 2024 के प्रकरणों में एक साल में ही सजा कोर्ट एक साल के भीतर ही नशे के मामलों में फैसला सुना रही है. 2024 के 50 से ज्यादा नारकोटिक्स मामलों में कोर्ट ने इस साल सजा सुना दी है. इन सभी मामलों में कैद के साथ अर्थदंड भी लगाया गया है. कार्रवाई से सुनवाई तक हो रही मॉनिटरिंग एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स मामलों में कार्रवाई से लेकर सुनवाई तक सुपरविजन और मॉनिटरिंग का एक सिस्टम तैयार किया गया है. टीआई यमन देवांगन की टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुनवाई से पहले केस से जुड़े लोगों से संपर्क करते हैं. सुनवाई के दौरान टीम मौजूद रहती है, ताकि कोर्ट की किसी टिप्पणी या निर्देश पर तुरंत कार्रवाई हो सके. इसी वजह से आरोपियों को सजा मिल रही है.

दिल्ली ब्लास्ट में विदेशी कनेक्शन? तुर्की ट्रिप से मिले अहम सबूतों ने बढ़ाई जांच की रफ्तार

नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के तार अब तुर्की से जुड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि डॉक्टर मोहम्मद उमर और डॉक्टर मुजम्मिल शकील के पासपोर्ट में तुर्की यात्रा का पता चला है। हालांकि, पुलिस या जांच एजेंसियों की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। जिस i20 कार में सोमवार शाम धमाका हुआ, उसे तब उमर ही चला रहा था। उमर के तार हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए टेरर मॉड्यूल से जोड़े जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि जांचकर्ता दिल्ली धमाके के संभावित तुर्की कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उमर और मुजम्मिल कुछ टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के कुछ समय बाद ही तुर्की गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि एक हैंडलर ने पूरे भारत में डॉक्टर मॉड्यूल फैलाने के निर्देश दिए गए थे। खास बात है कि उस दौरान टारगेट लोकेशन भी सौंपी गई थी, जिसमें फरीदाबाद और सहारनपुर शामिल थे। टेलीग्राम से खुलेगा राज रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं को दो टेलीग्राम समूहों का पता चला है, जिनके जरिए डॉक्टर मॉड्यूल तैयार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से एक को जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेटिव उमर बिन खत्तब पाकिस्तान से चलाता है। अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं कि हैं कि वो हैंडलर्स से कहां पर मिले होंगे। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। लाल किला की टोह ले रहा था डॉक्टर मुजम्मिल पीटीआई भाषा के मुताबिक, सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए प्रमुख संदिग्धों में से एक डॉ. मुजम्मिल गनई ने इस साल जनवरी में लाल किला क्षेत्र की कई बार टोह ली थी। उसके मोबाइल डेटा का विश्लेषण कर रही पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह रेकी 26 जनवरी को ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जो उस समय क्षेत्र में गहन गश्त के कारण विफल हो गई होगी। एजेंसी के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि डॉ. मुजम्मिल के मोबाइल फोन से प्राप्त ‘डंप डेटा’ के विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास उसकी बार-बार उपस्थिति थी। उन्होंने बताया कि डॉ. मुजम्मिल ने अपने साथी डॉ. उमर नबी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए कई बार लाल किले का दौरा कर किया। टावर लोकेशन डेटा और आसपास के इलाकों से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी गतिविधियों की पुष्टि की गई है। जांचकर्ताओं ने बताया कि वे अब डॉ. मुजम्मिल के संचार और डिजिटल फ़ुटप्रिंट का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि मॉड्यूल की गतिविधियों के लिए धन और विस्फोटकों की प्राप्ति के स्रोत का पता लगाया जा सके। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या अन्य संदिग्धों ने भी इसी तरह की टोह ली थी या गिरफ्तार संदिग्धों को रसद सहायता प्रदान की थी।  

IIT भिलाई में विरोध प्रदर्शन: छात्र की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल

दुर्ग आईआईटी भिलाई के छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ. परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने बड़ी संख्या में छात्रों ने देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वह प्रबंधन से मौत की पूरी जानकरी की मांग करते रहे. उन्होंने मेडिकल सुविधा में लापरवाही के कारण सोमिल की मौत होने का आरोप लगाया. प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद छात्रों को शांत कराया. दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्र सोमिल साहू मूल रूप से मध्यप्रदेश के हरदा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह IIT भिलाई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था. शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया था कि छात्र को मिर्गी (एपिलेप्सी) की बीमारी थी और संभवतः इसी के कारण उसकी हालत बिगड़ी होगी. फिलहाल, शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलाहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा.

भावांतर योजना: आज जारी हुआ नया मॉडल रेट, बढ़कर 4077 रुपए

भोपाल भावांतर योजना 2025 अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए बुधवार 12 नवंबर को 4077 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी रही। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए तथा 11 नवंबर को 4056 रुपए प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी हुआ।

दिल्ली बम धमाकों के घायलों से मिले पीएम मोदी, भूटान से लौटते ही पहुंचे LNJP अस्पताल

नई दिल्ली दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. भूटान से वापस आते ही पीएम मोदी एलएनजीपी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की. बताते चलें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस घटना की जांच कर रही है. एनआईए के अधिकारी भी एलएनजीपी अस्पताल जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए 'स्पेशल 10' अधिकारियों की टीम तैयार की है, जिसमें आईजी, दो डीआईजी और 3 एसपी होंगे. बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी इस टीम में शामिल हैं. दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर बुधवार को एनआईए के डीजी और आईबी चीफ की बैठक भी हुई है.  सूत्रों ने यह भी बताया कि एनआईए की टीम जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस से 'जैश मॉड्यूल' की तमाम केस डायरी आज अपने कब्जे में लेगी. वहीं, फरीदाबाद में 'आतंकी मॉड्यूल' का पर्दाफाश होने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में है. इस यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ. मामले में एजेंसियों ने जांच दायरा बढ़ाते हुए छह और लोगों को हिरासत में लिया.  अल फलाह यूनिवर्सिटी में जांच एजेंसियां 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं. इन लोगों में यूनिवर्सिटी में डॉक्टर मुजम्मिल के साथ काम करने वाले संकाय सदस्य, विश्वविद्यालय के छात्र और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शामिल हैं. इस कार्रवाई के बीच छह लोगों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल, फरीदाबाद पुलिस उनसे संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के बारे में पूछताछ कर रही है. 

मेघालय कोर्ट में पेश हुए विपिन रघुवंशी, हत्याकांड पर किए सवालों के जवाब और वीडियो पेश

 इंदौर  इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मंगलवार को भाई विपिन रघुवंशी के बयान शिलांग की कोर्ट में दर्ज किए गए। यहां दो घंटे तक विपिन से 20 से अधिक सवाल पूछे गए। विपिन ने हर सवाल का जवाब दिया। बयान 3.30 बजे शुरू हुए थे, जो शाम 5.30 बजे तक चलते रहे। बयान में बताया कि राजा और सोनम की सहमति से शादी की थी। शादी में दोनों पक्षों के रिश्तेदार और समाजजन पहुंचे थे। इस दौरान शिलांग के सोहरा गांव स्थित खाई के पास राजा के शव की वीडियो रिकार्डिंग भी कोर्ट के समक्ष रखी गई। उसने कहा कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह, आकाश सिंह राजपूत, विशाल और आनंद कुर्मी की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या के बाद सोनम लगातार पुलिस को बरगला रही थी। विपिन ने बताया कि जब राजा से बात नहीं हो रही थी तो वे उसे ढूंढते हुए शिलांग पहुंचे थे। यहां रुककर राजा को ढूंढा, मशक्कत के बाद शव मिला था। हाथ पर नाम गुदा होने से उसकी पहचान हो पाई थी। विपिन ने शिलांग की कुछ होटलों के फुटेज हासिल किए थे। यह फुटेज भी कोर्ट में दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई आगामी 26 नवंबर को होगी।  

BCCI की शर्त के सामने रोहित का करियर बचाने वाला फैसला, झुकना पड़ा खिलाड़ी को

नई दिल्ली अपने वनडे भविष्य को लेकर अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने अपने घरेलू क्रिकेट बोर्ड यानी मुंबई क्रिकेट संघ को साफ कर दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मगर विराट कोहली की उपलब्धता पर अब भी संदेह बना हुआ है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वनडे टीम में बने रहने के लिए दोनों दिग्गजों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ सकता है. मैच फिटनेस नहीं तो सिलेक्शन नहीं! टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में उनकी मैच फिटनेस एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है. टीम मैजनेंट और बोर्ड ने दोनों दिग्गजों से साफ कर दिया है कि अगर वनडे टीम में खेलना है तो घरेलू टूर्नामेंट में खेलना ही होगा. विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होनी है. भारत को इससे पहले 3 से 9 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है और इसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला खेली जाएगी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेलेंगे रोहित? बताया जा रहा है कि रोहित ने एमसीए को सूचित किया है कि वह 26 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए भी उपलब्ध हो सकते हैं. वह मुंबई की शरद पवार इनडोर अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं. भारतीय बोर्ड को उम्मीद है कि लंदन में बस चुके कोहली भी घरेलू क्रिकेट खेलने भारत आएंगे. BCCI का संदेश साफ, घरेलू क्रिकेट खेले आप अगर भारतीय क्रिकेट के दो सबसे चमकते सितारों को टीम में बने रहना है, तो उन्हें घरेलू मैदान पर कड़ी मेहनत करनी होगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का यही संदेश है. दोनों ही दिग्गज 2027 का वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं, जो साउथ अफ्रीका में होना है. ऑस्ट्रेलिया में रोहित बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट कोहली (37) और रोहित शर्मा (38) ने आखिरी बार पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने आखिरी मैच में विजयी पार्टनरशिप की थी. रोहित ने तीन में से दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे मैच में शतक जड़ा, जबकि कोहली ने दो शून्य के बाद वापसी करते हुए नाबाद 87 रन बनाए.