samacharsecretary.com

मंत्री कंसाना विधानसभा में चक्कर खाकर गिर पड़े, कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए फसल तख्तियां लायीं

भोपाल  मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की अचानक तबीयत खराब हो गई। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में मंत्री को चक्कर आ गया। आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मंत्री को 108 एंबुलेंस को लेने पहुंची थी लेकिन कंसाना की तबीयत को देखते हुए इससे पहले ही उनको निजी गाड़ी से अस्पताल रवाना किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री सारंग और मीडिया विभाग अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने उन्हें गाड़ी में बैठाया और अस्पताल रवाना किया। मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा- भाजपा की किसान किसानों के खेतों पर डाका डाल रही है। कर्जा माफ नहीं किया, बिजली नहीं दी, 1 रुपए का कर्जा माफ नहीं किया, फसलों के दाम नहीं मिले। फसल बीमा के नाम पर दो सौ चार सो रुपए दिए जाते हैं, ये मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य है। हमारी मांग है कि किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जाए। वहीं, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि दो हजार 68 करोड़ रुपए राहत राशि के रूप में किसानों को सरकार ने दिया है। प्रदर्शन करना कांग्रेस का काम है। सत्र की अवधि छोटी होने से कांग्रेस विधायक नाराज इस बार का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से 5 दिसंबर तक बुलाया गया है। इसमें से 3 दिसंबर की छुट्‌टी होने के चलते सिर्फ चार ही बैठकें हो रही हैं। इसके चलते कांग्रेस के विधायक नाराज हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने किसानों के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में "चिड़िया चुग गई खेत" की झांकी साथ लेकर आये और भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया और जमकर हंगामा किया।

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: 25,000 पदों का ऐलान, जल्द जुड़ सकते हैं 3,000 और रिक्तियां

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने नई यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी,आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, पीएसी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन दिसम्बर महीने में जारी किया जाएगा। यानी यूपी पुलिस में इसी माह कांस्टेबल और जेल वार्डर के करीब 25000 पदों पर भर्ती निकलेगी। वैकेंसी में कांस्टेबल के करीब 19 हजार और जेल वार्डर के लगभग 2800 पद होंगे। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट uppbpb.gov.in देखते रहने की सलाह दी है। आपको बता दें कि भर्ती बोर्ड ने अप्रैल में 19220 सिपाहियों की भर्ती को आवेदन की जानकारी दी थी मगर इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। बंदी रक्षक (जेल वार्डर) के करीब 2800 पद रिक्त है। इन पर भी भर्ती के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। सीएम योगी ने यूपी पुलिस में कुल 30 हजार नई भर्ती की घोषणा की थी। सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती निकल चुकी है। आवेदन लिए जा चुके हैं। अब कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती का इंतजार है। करीब 3000 अतिरिक्त पदों को बढ़ाकर भर्ती करने की तैयारी आठ माह की अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों की संख्या को जोड़कर अब करीब तीन हजार अतिरिक्त पदों को बढ़ाकर भर्ती करने की तैयारी है। बोर्ड की विज्ञप्ति में रिक्त पदों की संख्या की जानकारी दी जाएगी। यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरा कर लें अपना ओटीआर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरह अपनी तमाम भर्तियों में ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन का सिस्टम लागू कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी आने वाली यूपी पुलिस की कांस्टेबल व एसआई समेत विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे पहले apply.upprpb.in पर जाकर ओटीआर भरना होगा। पिछली भर्ती के आधार पर कांस्टेबल की योग्यता के संभावित नियम योग्यता – 12वीं पास (इंटर पास) । अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स बराबर आते हैं तो डोएक से ओ लेवल वाले अभ्यर्थियों, एनसीसी बी सर्टिफिकेट व प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा का अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस मिलेगा। आयु सीमा – पुरुषों के लिए – 18 वर्ष से 22 वर्ष। (60 हजार भर्ती में तीन साल आयु में छूट दी गई थी) शारीरिक मानक पुरुषों के लिए – सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो। – एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी हो। महिलाओं के लिए – सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। – एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए। – वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो चयन – लिखित परीक्षा, पीएसटी व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। फिजिकल टेस्ट (दौड़)। एग्जाम पैटर्न लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न थे। कुल 150 प्रश्न होंगे। फिजकल टेस्ट – लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।  

Harendra Singh ने टीम इंडिया की कोचिंग से इस्तीफा, वजह निजी कारण

नई दिल्ली एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने ‘निजी कारणों’ का हवाला देकर तुरंत प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया है. हॉकी इंडिया ने देर शाम जारी बयान में कहा ,‘‘ भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है.’’ हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था और समझा जा रहा था कि वह लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक टीम के साथ रहेंगे. सूत्रों ने बताया, तोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही टीम के मुख्य कोच नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की भारतीय टीम में इस पद पर वापसी हो सकती है. अचानक हुए घटनाक्रम में हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि वह तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह विशुद्ध रूप से उनका ‘निजी फैसला’ है. इस फैसले के बारे में हरेंद्र ने कहा ,‘‘ भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच रहना मेरे कैरियर की बड़ी उपलब्धि रही है. मैने निजी कारणों से इस्तीफा देने का फैसला किया है लेकिन मेरा दिल हमेशा इस बेहतरीन टीम के साथ रहेगा. हॉकी इंडिया के साथ सफर मेरे लिये खास रहेगा और मैं भारतीय हॉकी को शीर्ष स्तर तक ले जाने के उनके प्रयासों में सहयोग करता रहूंगा.’ सूत्रों ने बताया कि मारिन की भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में वापसी हो सकती है जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही थी । मारिन ने अगस्त 2021 में महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया था । सूत्रों ने इस्तीफे का कारण टीम का खराब प्रदर्शन बताया है । हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ पिछले डेढ साल में टीम ने अपेक्षित नतीजे नहीं दिये हैं जबकि सारी मनचाही सुविधायें कोच को दी गई. फिटनेस भी बड़ा मसला रहा है और टीम में दर्जन भर खिलाड़ी चोटिल हैं.’’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने बयान में कहा ,‘‘हम हरेंद्र सिंह को उनकी सेवाओं के लिये धन्यवाद देते हैं. भारतीय हॉकी के लिये उनकी प्रतिबद्धता जगजाहिर है. हम जल्दी ही उनके विकल्प की घोषणा करेंगे.’ हरेंद्र सिंह लखनऊ विश्व कप 2016 विजेता भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम के कोच रहे थे. वह भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी से पहले 2021 से 2024 तक अमेरिका की राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के कोच थे. वह सितंबर 2017 में भारतीय सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच बने जिसने उस साल महिला एशिया कप जीता था. इसके बाद वह मई 2018 में शोर्ड मारिन की जगह भारतीय पुरूष टीम के मुख्य कोच बने लेकिन जनवरी 2019 में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें पद से हटा दिया गया था. इससे पहले वह तीन बार पुरूष टीम के अंतरिम मुख्य कोच भी रहे. भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल में निराशाजनक रहा है. एफआईएच प्रो लीग 2024 . 25 में भारतीय टीम ने 16 मैचों में महज दो जीत दर्ज की और तीन मैच ड्रॉ खेले जबकि उसे 11 मैच में हार सामना करना पड़ा. भारतीय टीम 10 अंक के साथ नौ टीम की तालिका में अंतिम स्थान पर रही और अगले सत्र के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही. राजगीर में नवंबर में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने खिताब जीता लेकिन वहां जापान और कोरिया की दोयम दर्जे की टीमें थी. एशिया कप में फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई और अब क्वालीफायर्स खेलने होंगे. हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा ,‘‘ हम हरेंद्र सिंह को भारतीय टीम के लिये उनके योगदान को लेकर धन्यवाद देते हैं. भारतीय महिला टीम की क्वालीफायर्स के लिये तैयारी जारी रहेगी.’’

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 5-6 दिसंबर को थाई बॉक्सिंग का आगाज़, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में 5_6 दिसंबर को थाई बॉक्सिंग का आगाज़ :जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 5-6 दिसंबर को थाई बॉक्सिंग का आगाज़, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा 5-6 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में थाई बॉक्सिंग, प्रशासन कार्यक्रम को बनाएगा सफल  छत्तीसगढ़  दंतेवाड़ा जिलें में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। दंतेवाड़ा में 5 एवं 6 दिसंबर को "इंडोर स्टेडियम पुराना मार्केट" में थाई बॉक्सिंग खेल  शुभारंभ होने जा रहा है। इस मार्शल आर्ट के आगमन से खेल के नए अवसर खुलेंगे,बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और आत्मरक्षा के आधुनिक कौशल भी सीखने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 खेल का आयोजन दंतेवाड़ा जिला एवं युवा कल्याण विभाग  एवं छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोशिएशन के तत्वाधान में खेल को सफल बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर रही है। स्थानीय खेल अधिकारियों का कहना है कि थाई बॉक्सिंग की इस पहल से दंतेवाड़ा के साथ_ साथ पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को एक नया मंच मिलेगा। दूरस्थ क्षेत्रों  में रहने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे अपने हुनर को तराशें और बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाए। थाई बॉक्सिंग के आगाज़ के साथ दंतेवाड़ा (बस्तर) अब उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो गया है,जो आधुनिक कॉम्बैट स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहे है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यहां से उभरने वाले खिलाड़ी, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 दिसंबर को मुख्य अतिथि   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरणदेव जी के हाथों से होने जा रहा है। थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह खेल शरीर को मजबूत बनाने के साथ_ साथ मानसिक एकाग्रता,आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है। युवाओं में इसकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है और शुरुआती में ही बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने नामांकन  कराया है। कैडेट्स,सब जूनियर जूनियर,एवं सीनियर सभी प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे है।

मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद

मुंबई  हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 'बम' की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करा ली. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने की धमकी थी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फ्लाइट को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंड हो चुकी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन पार्क (अलग पार्किंग) में ले जाया गया, जहां बम डिस्पोजल स्क्वायड, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और अन्य सुरक्षा टीमों ने पूर्ण जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है.

झिंझाना के बिडोली जंगल में मुठभेड़, बावरिया गैंग का खौफ अब खत्म

 शामली यूपी के शामली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सोमवार देर रात झिंझाना के बिडोली जंगल में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का सरगना और सवा लाख का इनामी मिथुन ढेर हो गया. मुठभेड़ में एसओजी के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं, जबकि एक थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए. एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वारदात की तैयारी में थे बदमाश, पुलिस ने घेरा एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि वेदखेड़ी–मंसूरा मार्ग पर बावरिया गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. इस सूचना पर झिंझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची.  पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सवा लाख का इनामी मिथुन ढेर हो गया. मिथुन का साथी राहुल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है. एसओजी हेड कांस्टेबल घायल, थाना प्रभारी की बची जान मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से चली गोलियों में एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की जैकेट में गोली लगी, लेकिन वह उसे भेदकर निकल गई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई. पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से एक कार्बाइन और मेड इन इटली पिस्टल बरामद की है. एसपी ने बताया कि मिथुन पर शामली से एक लाख और बागपत पुलिस की ओर से ₹25,000 का इनाम घोषित था. 20 से अधिक मुकदमे दर्ज, कई राज्यों में फैला रखा था खौफ पुलिस के अनुसार, मिथुन के खिलाफ हत्या और लूट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसने कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में एक महिला से लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था. वह वर्ष 2017 में झिंझाना में हुए भारत कुमार हत्याकांड में भी शामिल रहा था. एसपी ने बताया कि मिथुन और उसके गिरोह ने तमिलनाडु में भी कई लूट की वारदातें की थीं. जांच में पता चला कि वह घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर तथा अन्य स्थानों पर ठिकाने बनाता था. वेस्ट यूपी से लेकर तमिलनाडु तक थी उसकी दहशत मिथुन पर पहला मुकदमा मारपीट का दर्ज हुआ था. इसके बाद वह दिल्ली, पंजाब, वेस्ट यूपी के शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जैसे जिलों और तमिलनाडु जैसे दूर के राज्यों में भी लगातार अपराध करता रहा. पुलिस के मुताबिक, उसका मकसद कई राज्यों में अपना प्रभाव और खौफ फैलाना था. पुलिस अब फरार साथी राहुल की तलाश में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए भी अभियान चला रही है.

सोनारिका भदौरिया के बेबी बंप की तस्वीरें वायरल, पति ने माथे पर किया KISS

मुंबई        टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में अपना खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. तस्वीरों में वो अपने पति विकास पराशर के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. लंबे समय के रिश्ते के बाद की शादी सोनारिका ने 2022 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विकास पराशर से शादी की थी. दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में एक ग्रैंड वेडिंग की और सात जन्मों के बंधन में बंधे. अब अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर पेरेंटहुड में कदम रखने की खुशी वे खुले दिल से अपने फैंस के साथ बांट रहे हैं. सोनारिका की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है. फोटोशूट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दिसंबर लिखा. फोटोज में सोनारिका ब्लैक टॉप-पायजामा में बेहद स्टाइलिश लगीं. वेवी हेयर के साथ उन्होंने लुक को कम्प्लीट किया. मैटरनिटी शूट ने जीता फैन्स का दिल अपने लेटेस्ट फोटोशूट में सोनारिका और विकास बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. पति ने उनका बेबी थामा तो वहीं माथे पर किस भी किया. इन तस्वीरों में सोनारिका का प्रेग्नेंसी ग्लो, रोमांटिक पोज और कपल की बॉन्डिंग साफ झलकती है. कमेंट सेक्शन में फैंस और जानी-मानी टीवी हस्तियां उन्हें प्यार, दुआएं और बधाइयां दे रही हैं. इंडस्ट्री से दूर सोनारिका सोनारिका भदौरिया टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सबसे ज्यादा शो ‘देवों के देव… महादेव’ में पार्वती और देवी आदी शाक्ति की भूमिका के लिए सराहा गया. इसके बाद वे ‘दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम-अनारकली’, ‘इश्क में मरजावां’ और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आईं.  टीवी के अलावा उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है. अपनी खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेन्स और एक्टिंग स्किल की वजह से सोनारिका ने जल्दी ही एक मजबूत फैन बेस बना लिया. हालांकि अब वो शोबिज से दूर हैं. सोनारिका ने शादी के बाद से ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. वो पेरेंट क्लब में शामिल होने को बेकरार हैं. एक्ट्रेस लगातार इंस्टा पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी खूबसूरत जर्नी दिखाती रहती हैं.

सहकारिता विभाग को सफल व प्रभावी क्रियान्वयन पर मिली सराहना

सहकारिता विभाग मध्यप्रदेश मिशन कर्मयोगी में निभा रहा देश में अग्रणी भूमिका : मंत्री  सारंग सहकारिता विभाग को सफल व प्रभावी क्रियान्वयन पर मिली सराहना सहकारिता आंदोलन को मजबूत करेगा राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन : मंत्री  सारंग भोपाल सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने  मंत्रालय में मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के एचआर विशेषज्ञ डॉ. आर. बाला सुब्रमण्यम (बालू) तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभाग में मिशन कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री  सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मिशन कर्मयोगी के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मध्यप्रदेश का सहकारिता विभाग अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी से विभागीय कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल मील का पत्थर साबित होगी। विभाग को प्रभावी क्रियान्वयन पर मिली सराहना मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के एचआर विशेषज्ञ डॉ. आर. बाला सुब्रमण्यम (बालू) ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सबसे अधिक और प्रभावी कार्य मध्यप्रदेश द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सफल मॉड्यूल को अन्य राज्यों में भी लागू करेंगे। मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम में विभागीय उपलब्धियाँ सहकारिता विभाग ने अपने सभी 1122 अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर सफलतापूर्वक ऑनबोर्ड कर लिया है। विभागीय कर्मचारियों ने 11337 से अधिक ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं, जो सीखने की संस्कृति और सतत कौशल विकास के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इन प्रशिक्षणों से विभागीय कार्यक्षमता, सेवा वितरण और प्रशासनिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मिशन कर्मयोगी मिशन कर्मयोगी राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और भविष्य उन्मुख प्रशासनिक क्षमताओं से लैस करना, शासन प्रणाली को कुशल, पारदर्शी और जन-केन्द्रित बनाना, प्रशिक्षण के माध्यम से निरंतर सीखने की संस्कृति विकसित करना है। कर्मयोगी पोर्टल इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रमुख माध्यम है, जिसके द्वारा कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित आवश्यक कौशल और ज्ञान को निरंतर अपडेट कर सकते हैं।  

उत्तर–दक्षिण की सांस्कृतिक धरोहर को जोड़ने वाला एक अभिनव सेतु बन रहा तमिल संगमम

काशी तमिल संगमम् के चौथे संस्करण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर–दक्षिण की सांस्कृतिक धरोहर को जोड़ने वाला एक अभिनव सेतु बन रहा तमिल संगमम वाराणसी के नमो घाट पर होगा कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि सहित अनेक विशिष्ट अतिथि होंगे उपस्थित “तमिल करकलाम” (तमिल सीखें) थीम पर आधारित है इस वर्ष का आयोजन वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी तमिल संगमम् के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होने हेतु 2 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेंगे। उत्तर और दक्षिण भारत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने वाला यह महत्त्वपूर्ण आयोजन अब अपने चौथे संस्करण में प्रवेश कर चुका है। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को नमो घाट पर होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, तमिलनाडु के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि, पुडुचेरी के उपराज्यपाल श्री के. कैलाश नाथ सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थिति दर्ज कराएंगे। “तमिल करकलाम” यानी “तमिल सीखें” की थीम पर आधारित इस आयोजन में तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी पहुंच रहे हैं। काशी और तमिलनाडु के पारंपरिक कलाकार संयुक्त प्रस्तुति देते हुए भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन समारोह के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तथा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। कन्याकुमारी से रवाना हुआ छात्रों का दल, 2 दिसंबर को पहुंचेगा काशी काशी तमिल संगमम् में शामिल होने हेतु छात्रों का पहला दल शनिवार सुबह कन्याकुमारी से विशेष ट्रेन द्वारा रवाना हुआ। कन्याकुमारी से 43, तिरुचिरापल्ली से 86 तथा चेन्नई से 87 छात्र इस यात्रा में सम्मिलित हुए हैं। यह दल मंगलवार को काशी पहुंचकर भ्रमण के बाद शाम को नमो घाट पर आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेगा। डेलीगेट्स का काशी भ्रमण कार्यक्रम तमिल संगमम् 4.0 के डेलीगेट्स सर्वप्रथम हनुमान घाट पहुंचेंगे, जहाँ वे गंगा स्नान, दक्षिण भारतीय परंपरा से जुड़े मंदिरों में दर्शन-पूजन तथा इतिहास से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत प्रतिनिधि श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और मां अन्नपूर्णा रसोई में प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों को बीएचयू ले जाया जाएगा, जहाँ वे एकेडमिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आधुनिक, समावेशी व सक्षम उत्तर प्रदेश बनाने के रोडमैप पर कर रही काम

लखनऊ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के साथ ही प्रदेश में 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ाने पर विशेष रूप से फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना विजन जनता के सामने रखा था और कहा था "उत्तर प्रदेश 'ईज ऑफ लिविंग' का मानक प्रदेश बन रहा है।" मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर लाने के लिए और राज्य को निकट भविष्य में वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए 'विकसित उत्तर प्रदेश' मुहिम के अंतर्गत तेजी से पर्यावरण समावेशी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तथा अवसंरचनात्मक विकास पर जोर दिया जा रहा है। इन मानकों के आधार पर ही प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों का कायाकल्प सुनिश्चित होगा, और इसी के मद्देनगर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के समेकित विकास का खाका खींचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन व स्टेकहोल्डर्स के सुझावों को अंगीकार कर व्यापक रोडमैप बनाया जा रहा है। वैश्विक मानकों के अनुरूप जीवन गुणवत्ता में सुधार पर होगा कार्य उत्तर प्रदेश में 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार वैश्विक मानकों को अपनाते हुए एक आधुनिक, सुरक्षित, समावेशी और सक्षम उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। इसके लिए शहरी परिवहन को कुशल बनाने, पर्यावरण अनुकूल अवसंरचना बढ़ाने और सेवाओं को प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाने की दिशा में अनेक योजनाओं को गति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ किसी भी व्यक्ति तक पहुंचने से न छूटे। वहीं, यह भी तथ्य है कि किसी भी विकसित क्षेत्र का नगरी क्षेत्र  उसकी अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा स्तंभ होता है। ऐसे में, प्रदेश का हर नगरी क्षेत्र वैश्विक मानकों के अनुरूप आधुनिक नगरी नियोजन की अवधारणाओं को अपनाते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपनी अहम भूमिका को सार्थक करे, इस दिशा में व्यापक स्तर पर मंथन व कार्य जारी है। आधुनिक तथा समावेशी नगरों की अवधारणा को सच करेगा रोडमैप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार नगरीय विकास को प्राथमिकता देते हुए शहरों में रहने वाले लोगों की जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के नगर  भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित हों, जहां बेहतर आवास, स्वच्छ जल, सुचारु यातायात, सुरक्षित सार्वजनिक स्थान तथा तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध हों। इन विकास परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी मिशन का विस्तार, नगर निकायों की क्षमता वृद्धि, ठोस कचरा प्रबंधन में सुधार, उत्तम प्रकाश, पार्क, स्वास्थ्य तथा आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के नगर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप न केवल बढ़ती आबादी का दबाव संभालने में सक्षम बनें बल्कि आर्थिक विकास, निवेश तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन मानकों में वृद्धि के प्रयास को भी धरातल पर उतारने का माध्यम बनें। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखकर ही विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए रोडमैप का निर्माण हो रहा है।  कुशल परिवहन व पर्यावरण अनुकूल अवसंरचना से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का विशेष जोर कुशल व सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के विकास पर है। मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार, बस सेवाओं का आधुनिकीकरण, ई-वाहनों को बढ़ावा देने और सड़कों को जाम मुक्त बनाने के प्रयासों को गति दी जा रही है। वहीं रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम व रोप-वे को भी प्रदेश में सुचारू रूप से क्रियान्वित कर आगे बढ़ाने का कार्य जारी है। प्रदेश सरकार का मानना है कि सुचारु परिवहन न केवल नागरिकों की दिनचर्या को सरल बनाता है, बल्कि उद्योग तथा व्यापार को भी नई ऊर्जा देता है। इसके साथ ही, एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग्स, ग्रीन कॉरीडोर, जल संरक्षण संरचनाएं तथा प्रदूषण नियंत्रण उपायों को बढ़ावा देकर पर्यावरण समावेशी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश के नगर पर्यावरणीय संतुलन, उच्च जीवन स्तर तथा सुदृढ़ आर्थिक गतिविधियों के आदर्श मॉडल के रूप में उभरें और इसी दिशा में विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप उत्तर प्रदेश के कायाकल्प की रूपरेखा तय की जा रही है।