samacharsecretary.com

उज्जैन में ट्रांसमिशन लाइनों के लिए बड़ा खतरा बना चीनी मांझा

एमपी ट्रांसको चलाएगा “जागरूकता अभियान" भोपाल उज्जैन शहर और आसपास के क्षेत्रों में चीनी मांझा एक्सट्रा हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। पतंगबाजी के दौरान चीनी मांझा 132 केवी और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों पर फंसने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि ट्रांसमिशन नेटवर्क की सुरक्षा पर भी सीधा असर पड़ने के साथ ही पतंग उड़ाने वाले के लिए भी यह घातक हो सकता है। मानव जीवन के साथ ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा उज्जैन में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें इसके खतरे और बचाव के उपायों के संबंध मे बताया जायेगा। क्यों है चीनी मांझा ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए खतरनाक एमपी ट्रांसको उज्जैन के कार्यपालन अभियंता श्री धन सिंह भलावी ने बताया कि चीनी मांझा ट्रांसमिशन लाइन के लिए इसलिए खतरनाक होता है कि यह धात्विक लेप युक्त होता है जो विद्युत का अच्छा चालक होता है। जब यह एक्स्ट्रा हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के संपर्क में आता है तो लाइन ट्रिपिंग, फ्लैशओवर और शॉर्ट सर्किट जैसी स्थितियाँ बन जाती हैं। इससे इंसुलेटर, जम्पर और कंडक्टर जैसे संवेदनशील उपकरण क्षतिग्रस्त होते हैं और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। साथ ही चीनी मांझा ट्रांसमिशन प्रणाली के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। उज्जैन में यह क्षेत्र हैं संवेदनशील पिछले कुछ वर्षों में उज्जैन मे चीनी मांझे के कारण कई बार ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हुई हैं। उज्जैन शहर क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों की कम से कम दो बार ट्रिपिंग के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की घटनाएँ भी सामने आई हैं। विशेष रूप से पंवासा क्षेत्र से गुजरने वाली 132 केवी उज्जैन-रतड़िया और 132 केवी उज्जैन-भैरूगढ़ ट्रांसमिशन लाइनों के नीचे और आसपास अवैध निर्माण पाए गए हैं। इन क्षेत्रों में लाइन के ठीक नीचे मकान बने होने से जोखिम और अधिक बढ़ गया है। प्रतापनगर, महावीरनगर, पंवासा, पांड्याखेड़ी, सेठीनगर और वागेश्वर धाम जैसे इलाके चीनी मांझे के कारण ट्रांसमिशन दुर्घटनाओं की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील माने गए हैं। चलाया जायेगा जागरूकता अभियान श्री भलावी ने जानकारी दी कि एमपी ट्रांसको द्वारा उज्जैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके माध्यम से नागरिकों को ट्रांसमिशन लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाने, चीनी मांझे का उपयोग न करने और विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एमपी ट्रांसको ने नागरिकों से अपील की है कि ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा में सहयोग करें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही बड़े हादसे और व्यापक बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण बन सकती है।  

आरक्षक भर्ती विवाद: गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया वन-टू-वन संवाद, बोले– गलती हुई तो नहीं बख्शेंगे

रायपुर पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की शिकायतों को दूर करने गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज उनसे अपने बंगले में वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं. इसके पहले अभ्यर्थियों के बंगले के अंदर आने से इंकार करने पर गृह मंत्री बाहर निकलकर उनसे चर्चा कर अंदर आमंत्रित किया. बता दें कि पुलिस विभाग में 5,967 पदों के लिए सितम्बर को भर्ती परीक्षा हुई थीं. अभ्यर्थी और विपक्ष दल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगा रह हैं. शिकायतों को देखते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अभ्यर्थियों को अपने बंगले में चर्चा के लिए बुलाया था. इसके पहले 19 एवं 20 दिसम्बर को एडीजी ने शिकायतों को लेकर चर्चा की थी. आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों पर मीडिया से चर्चा में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज अभ्यर्थियों को बुलाया है. प्रावधानों के विपरीत कुछ हुआ है, गलती हुई है तो जरूर कार्रवाई होगी. गलती नहीं है तो कोई बात ही नहीं, अगर है तो सुधारेंगे और आगे और वैकेंसी निकालेंगे. वहीं केरल में छत्तीसगढ़ के युवक को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीट कर मारे जाने के मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज में आक्रोश है. जो हुआ वो दुःखद बात हुई है, छत्तीसगढ़ सरकार हर स्तर पर परिवार को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है.

मंत्री केदार कश्यप की माता का निधन, परिवार में शोक की लहर

 रायपुर  छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थी. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को मंत्री केदार के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके मां की निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि “अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप हमारे बीच नहीं रहीं. दोपहर 03.30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं.” रविवार को 4 बजे बस्तर जिले के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप की मां मानकी देवी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. सीएम साय ने जताया शोक     कैबिनेट के साथी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री केदार कश्यप के माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- चाहे जिस खेल में रहें, हमेशा अपना उत्कृष्ट दीजिए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों में हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा अपना उत्कृष्ट देने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश राज्य ऑलम्पिक एसोशिएशन के संरक्षक भी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैदिककाल से हमारी संस्कृति में खेलों का बड़ा योगदान रहा है। कई मामलों में भारतीयों ने अपने दौर से भी आगे बढ़कर विश्व में खेलों में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका है। खिलाड़ियों के योगदान से हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, बल्कि खेल अधोसंरचना के विकास को भी नए आयाम मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति करने वाला राज्य बन रहा है। औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा। निजी स्कूल के अध्यक्ष श्री स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल की रील से बाहर निकलें, मैदान में आकर परिश्रम करें, तभी वे देश के लिए पसीना और रक्त बहाने के योग्य बनेंगे। उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर अधिकतम योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री बलवंत, श्री गणेश अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।  

मुख्यमंत्री ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रविवार को इंदौर में आगमन हुआ। वे इंदौर में मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी और चाय का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला और श्री सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें। 

गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदी का होगा कायाकल्प, डेढ़ सौ किलोमीटर सर्वे का काम पूरा

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में किया गया व्यापक सर्वे नदियों में जीरो डिस्चार्ज की बनाई जा रही कार्ययोजना लखनऊ उत्तर प्रदेश में नदियों के संरक्षण को लेकर चल रही योगी सरकार की पहल अब राष्ट्रीय मॉडल बन चुकी है। पहली बार किसी राज्य ने नदी संरक्षण में हाई-टेक रिवर ड्रोन सर्वे सिस्टम का इतना व्यापक उपयोग किया है। इसका असर इतना प्रभावी रहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के मॉडल को पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है। गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदी के लगभग 150 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन सर्वे पूरा कर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन ने नदी पुनरुद्धार के प्रयासों में नई ऊर्जा भर दी है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में किए गए सर्वे ने नदियों की असल स्थिति, प्रदूषण स्रोतों और नालों के गिरने वाले बिंदुओं की स्पष्ट पहचान करना अब आसान कर दिया है। इन प्रयासों का पहला सबसे बड़ा लाभ कानपुर जिले को मिलने जा रहा है। ड्रोन सर्वे के बाद नदियों में जीरो डिस्चार्ज की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके क्रियान्वयन के बाद नदियों में जीरो डिस्चार्ज का दर्जा मिल जाएगा। गोमती नदी के कायाकल्प को मिलेगी नई दिशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता हमेशा से यह रही है कि राज्य की नदियां पूरी तरह स्वच्छ बनें और स्थानीय लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिले। इसी सोच के अनुरूप अब नालों की पहचान और प्रदूषण नियंत्रण आसान हो गया है। लखनऊ नगर के लिए ड्रोन सर्वे आधारित संपूर्ण पुनरुद्धार कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिससे गोमती नदी के कायाकल्प को नई दिशा मिलेगी। नदियों के कायाकल्प के साथ गांव-गांव में स्वच्छता राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक जोगिन्दर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नदियों के संरक्षण को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न केवल नदियों का कायाकल्प हो रहा है, बल्कि इन प्रयासों से गांव-गांव में स्वच्छता, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीति और तकनीक के सशक्त उपयोग का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज नदी संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। इसके साथ ही पूरा देश उत्तर प्रदेश के मॉडल को अपनाने जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने सहकारिता विभाग की उपलब्धियों व नवाचारों पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की उपलब्धियों व नवाचारों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी व महराजगंज के वर्तमान जिलाधिकारी समेत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लिए ऋण का चेक भी प्रदान किया।  मुख्यमंत्री के हाथों किए गए सम्मानित   सत्येंद्र कुमार (वर्तमान जिलाधिकारी, वाराणसी)- महराजगंज, बाराबंकी व वाराणसी में सहकारिता में सर्वांगीण विकास व मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मिला सम्मान संतोष कुमार शर्मा (वर्तमान जिलाधिकारी महराजगंज)- एम पैक्स सदस्यता महाभियान-2025 में प्रदेश में सर्वाधिक 1.22 लाख सदस्य बनाने और सर्वाधिक 28 हजार ऑनलाइन सदस्य जोड़ने के लिए हुए सम्मानित  यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत अजय प्रताप सिंह को दनिश्ता फातिमा को पांच-पांच लाख ऋण का चेक दिया गया   मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सोनम वर्मा न मनीष कुमार भदौरिया को 25-25 लाख रुपये व आकांक्षा सिंह को 10 लाख रुपये के ऋण का चेक दिया गया  नमो ड्रोन दीदी के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंदना तिवारी व ललिता देवी को सम्मानित किया गया  एम पैक्स सदस्यता महाभियान के अंतर्गत सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले तीन जनपद को सम्मानित किया गया महराजगंज- जितेंद्र बहादुर सिंह, यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड व सुनील कुमार गुप्ता एआर, को-ऑपरेटिव (1.22 लाख सदस्य बनाए)  शाहजहांपुरः जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर व सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह (1.08 लाख सदस्य बनाए) उन्नाव- डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह व सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार सिंह (1.02 लाख से अधिक सदस्य बनाए)  एम-पैक्स सदस्यता महाभियान-2025 में सर्वाधिक डिपॉजिट एकत्र करने वाले तीन जिला सहकारी बैंक  मेरठ (125 करोड़ रुपये से अधिक)- विमल कुमार शर्मा बैंक अध्यक्ष व विनय सिंह सचिव  गाजियाबाद (65.48 करोड़ से अधिक)- कृष्णवीर सिंह बैंक अध्यक्ष व संदीप सिंह बैंक सचिव  लखीमपुर खीरी- विनीत मनार पटेल बैंक अध्यक्ष व सचिव सुधांशु चौधरी

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ

एलडीबी से अब महज छह फीसदी की दर पर मिलेगा ऋण  अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन को-ऑपरेटिव बैंक की दिशा में बढ़ रहा प्रदेशः मुख्यमंत्री  लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु व सीमांत किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक का रेट ऑफ इंटरेस्ट लगभग साढ़े 11 फीसदी है। किसानों को इसका काफी ब्याज देना होता है। सरकार इसे कम करने की दिशा में बढ़ रही है। लघु व सीमांत किसान को यह लोन अब महज 6 फीसदी पर मिले। प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत छह प्रतिशत पर लोन एलडीबी के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। शेष योगदान राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।  पीएम मोदी की प्रेरणा से सहकारिता के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बढ़ाए गए अनेक कदम  सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार ने पहली बार सहकारिता का नया मंत्रालय गठित किया। पहले यह कृषि मंत्रालय के अधीन छोटा आयाम हुआ करता था। पहले सहकारिता मंत्री के रूप में अमित शाह जी सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। पीएम मोदी की प्रेरणा से हम लोगों ने सहकारिता के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। सहकारिता आपसी विश्वास, सामाजिक समता और आत्मनिर्भरता की गारंटी भी है। दुनिया की एक चौथाई सहकारी समितियां भारत में हैं। इनमें 8.44 लाख से अधिक समितियां, 30 करोड़ से अधिक सदस्य पूरे अभियान में सामूहिक शक्ति के रूप में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।  11 वर्ष में तकनीक का उपयोग कर दी जा रही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सीएम योगी ने कहा कि 11 वर्ष में हमने बदलते भारत में देखा है कि तकनीक का उपयोग कर जीवन को सरल बनाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी जा रही है। डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और पारदर्शी नीतियों के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में भी सुशासन व जवाबदेही सुनिश्चित होने की कार्रवाई बढ़ी है। एम पैक्स के माध्यम से बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों के सदस्यता का विस्तार, वित्तीय समावेशन को जोड़ते हुए इसे बढ़ाने, कृषि व ग्रामीण विकास को बढ़ाने व सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान किया गया है।  सीएम योगी ने यूपी में हुए कार्यों को गिनाया  सीएम योगी ने कहा कि सहकारिता वर्ष 2025 पर यूपी में पहली बार बड़े पैमाने पर कार्य हुए। 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का शुभारंभ किया गया। रन फॉर कॉरपोरेशन में हजारों लोगों ने सहभागिता की। 21 मार्च 2025 को यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा एजीएम का आयोजन किया गया, इसमें स्टेक होल्डर्स को 76 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लाभांश वितरित किया गया। छह जुलाई 2025 को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के चौथे स्थापना दिवस पर 266 ड्रोन दीदियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 12 सितंबर से 30 नवंबर तक एम पैक्स सदस्यता का महाभियान प्रारंभ हुआ। इसमें 24 लाख नए सदस्यों के माध्यम से 43 करोड़ का शेयर कैपिटल भी प्राप्त हुआ। प्रदेश में पहली बार सितंबर 2023 में एमपैक्स सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। 30 लाख नए सदस्य बने और 70 करोड़ का शेयर कैपिटल प्राप्त हुआ था। आज जिला सहकारी बैंकों में दो लाख से अधिक बैंक अकाउंट और 550 करोड़ का डिपॉजिट है।  अब बीमार नहीं, किसानों की समृद्धि मे योगदान दे रहे को-ऑपरेटिव बैंक  सीएम योगी ने 2017 से पहले डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की दुर्दशा का जिक्र करते हुए बताया कि 16 बैंक डिफॉल्टर घोषित हो गए थे। रिजर्व बैंक ने उनके लाइसेंस जब्त कर लिए थे, लेकिन अब यूपी के को-ऑपरेटिव बैंक डिफॉल्टर और बीमार नहीं हैं, बल्कि स्वयं स्वस्थ हैं और को-ऑपरेटिव से जुड़े सदस्यों के साथ ही किसान की समृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं। शासन की अनेक योजनाओं को बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने एम पैक्स को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण की सीमा दी है। इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे, लेकिन उससे पहले मैनपॉवर की कमी पूरा करेंगे। सीएम ने बताया कि 6760 एमपैक्स को उर्वरक व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण स्वीकृत किया गया है। इससे निरंतर उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। हम लोगों ने प्रयास किया है कि प्रदेश में जितना भी फर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड, केमिकल का वितरण होता है, उसका आधा को-ऑपरेटिव से जुड़े एम पैक्स, साधन सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित हो, लेकिन इसके लिए मैनपॉवर को पूरा करना पड़ेगा। प्रत्येक में यह व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तो किसान जुड़ेगा और सदस्य संख्या बढ़ेगी। एम पैक्स द्वारा 6400 करोड़ का व्यवसाय किया गया और 191 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया गया। 161 एम पैक्स ने जनऔषधि केंद्र के रूप में जेनरिक दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके माध्यम से उन्होंने अब तक 1 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक का व्यवसाय किया है।  अब तक 70 करोड़ रुपये से 980 एम पैक्स के सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ है सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भंडारण, ऊर्जा व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी को-ऑपरेटिव क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। भारत सरकार की योजनाओं के माध्यम से कोठवा पांडेय एम पैक्स ने 1500 मीट्रिक टन क्षमता का सबसे बड़ा गोदाम बनाया है।  

किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अब कम ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण

लखनऊ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। रविवार को लखनऊ में युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को ऑपरेटिव एक्सपो 2025 के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरकार किसानों के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के जरिए मिलने वाले लोन के ब्याज की दर को कम किया जाएगा। हम चाहते हैं कि यह लोन सिर्फ छह प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाए। राज्य सरकार इसमें सहयोग करेगी।   कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पी प्रभु बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सीएम योगी की इस घोषणा को अन्नदाता किसानों के हित में उठाया गया बड़ा कदम बताया जा रहा है। इससे प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक LDB से लोन का रेट अभी करीब साढ़े 11 प्रतिशत है। किसान को बहुत ब्याज देना पड़ता है। हम लोग इसको कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार इसमें योगदान देगी। लघु और सीमांत किसानों को 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' के अंतर्गत हम 6% की ब्याज दर पर LDB के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर में एक नए जिला कोआपरेटिव बैंक के गठन की कार्रवाई आगे बढ चुकी है। 2024-25 में 162 करोड़ 2 लाख रुपए का लाभ भी हमारे कोआपरेटिव बैंक ने कमाया है। अब हम इसमें तेजी के साथ काम कर रहे हैं। विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पालती थीं। पिछली सरकारों के माफिया राज के कारण कोआपरेटिव क्षेत्र बर्बाद हो गया था। किसानों की हजारों करोड़ पूंजी फंस गई थी। हम लोगों धीरे-धीरे करके किसानों का पैसा वापस कराया। आज वो पैसा भी वापस है। बैंक भी आगे बढ़ रहा है। अब हम वन डिस्ट्रिक्ट वन कोआपरेटिव बैंक की दिशा में बैंक आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों ने प्रयास किया है कि प्रदेश के अंदर जितना भी फर्टिलाइजर, केमिकल और पेस्टिसाइड का वितरण होता है। इसमें से कम से कम आधा को-ऑपरेटिव से जुड़े हुए एम-पैक्स के माध्यम से वितरित हो। सहकारिता की उपलब्धियों पर पुस्तक का विमोचन सीएम योगी ने इस मौके पर सहकारिता विभाग की उपलब्धियों एवं नवाचार पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके साथ ही सहकारिता के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ​विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।  

खिताबी जंग में भारत को झटका, पाकिस्तान बना U19 एशिया कप चैंपियन

दुबई  पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई है। पिछली बार बांग्लादेश ने फाइनल जीता था। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की टीम 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।   इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने रविवाार को फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए समीर मिन्हास की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए समीर ने सर्वाधिक 172 रन बनाए। भारत की ओर से दिपेश ने तीन, हेनिल और पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। आयुष म्हात्रे दो रन, आरोन जॉर्ज 16 और वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा 13 गेंद में सात रन ही बना सके। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत पर लगाम हेनिल पटेल ने चौथे ओवर में हमजा जहूर (18) को आउट करके लगाई। इसके बाद समीर मिन्हास और उस्मान खान ने 92 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को खिलन पटेल ने तोड़ा। समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर है। भारतीय पारी के 26वें ओवर में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी है। गेंद पकड़ने के प्रयास में बाउंड्री के पास उन्हें चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर ही लेट गए। पाकिस्तान की टीम जीतने के काफी करीब है। भारत ने नौ विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 168 गेंद में 233 रन चाहिए। लगातार अंतराल पर भारत के विकेट गिर रहे हैं। टीम ने कनिष्क चौहान का विकेट गंवाया है। वह नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है। कुंडू 20 गेंद में 13 रन ही बना सके। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेदांत 14 गेंद में 9 रन ही बना सके।