samacharsecretary.com

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

मेष राशि (Aries) 27 दिसंबर के दिन आपका मूड थोड़ा अच्छा रहने वाला है। अंदर से आप काफी एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। जो काम काफी समय से मन में था, उस पर आज कदम बढ़ा सकते हैं। लोगों से बातचीत आसान रहेगी और रिश्तों में भी खुलापन आएगा। आज आप जो कुछ भी बोलेंगे, लोग उसे समझने की पूरी कोशिश करेंगे। काम को नए तरीके से करने की सोच बन सकती है। दिन का इस्तेमाल सही लोगों से जुड़ने और पुराने मतभेद मिटाने में करें। वृषभ राशि (Taurus) 27 दिसंबर का दिन अपनों के साथ बैठने, बात करने और रिश्तों को मजबूत करने का है। घर-परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। अगर किसी से मनमुटाव चल रहा था तो आज उनसे बात बन सकती है। बस आपको अपने गुस्से पर थोड़ा सा काबू रखना होगा। आज दिल की बात कहने में झिझक ना रखें क्योंकि आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिलेगा। छोटी-छोटी खुशियां आपको अच्छा महसूस कराएंगी। मिथुन राशि (Gemini) 27 दिसंबर को मिथुन राशि के जातकों का मन थोड़ा डगमगाया हुआ रह सकता है। कभी आप ज्यादा सोचेंगे, कभी खुद पर शक करने लगेंगे। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपनों के साथ खुलकर बात करेंगे तो आधी परेशानी वहीं खत्म हो जाएगी। रिश्तों में गलतफहमी की गुंजाइश है, ऐसे में अपनों शब्दों को संभालकर बोलें। दिन थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन शाम तक चीजें ट्रैक पर लौट आएंगी। कर्क राशि (Cancer) 27 दिसंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा भारी रह सकता है। आज मन और शरीर दोनों थोड़ा साथ नहीं दे सकते। छोटी-छोटी बातों पर मन भारी हो सकता है। किसी अपने से बात करना फायदेमंद रहेगा। सब कुछ खुद ही संभालने की कोशिश ना करें। आज आराम और खुद को समझने का दिन है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातक 27 दिसंबर के दिन अच्छा, कॉन्फिडेंट और हल्का महसूस करेंगे। लोग आज आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपकी मौजूदगी नोटिस होगी। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। दिल की बात कहने के लिए आज का दिन सही है। जो बात लंबे समय से अंदर दबाए बैठे थे, आज उसे बिना किसी भी हिचक के कह सकते हैं। कन्या राशि (Virgo) 27 दिसंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रहेगा। आपकी मेहनत का असर अब धीरे-धीरे दिखेगा। परिवार या पुराने दोस्तों से बात करके मन खुश होगा। कोई पुरानी बात फिर से जुड़ सकती है। अब आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप नए मौकों के लिए तैयार रहेंगे। अपनों के साथ समय बिताएं और अपने खानपान का ध्यान रखें। तुला राशि (Libra) आज आप काफी संतुलित महसूस करेंगे। बातचीत में समझदारी रहेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। किसी खास इंसान के साथ दिल की बात शेयर हो सकती है। आज दूसरों की मदद भी करेंगे और खुद को लेकर भी अच्छा महसूस करेंगे। दिन शांत और सुकून भरा रहेगा। धनु राशि (Sagittarius) 27 दिसंबर के दिन धनु राशि वालों का मन थोड़ा उलझा रह सकता है। कुछ बातें अंदर ही अंदर परेशान कर सकती हैं। हर किसी से तुरंत उम्मीद न रखें। बातों में नरमी रखें और खुद को समय दें। आज का दिन आपको धैर्य सिखाने वाला है। जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। वृश्चिक राशि (Scorpio) 27 दिसंबर को वृश्चिक राशि वालों का मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। आपको अब समझना होगा कि ये वक्त खुद के साथ बिताने का है। यही वो समय है जब आप खुद को करीब से समझ पाएंगे। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करें। सही बातचीत से रिश्तों में सुधार आ सकता है। मकर (Capricon) 27 दिसंबर के दिन मकर राशि वालों का दिल थोड़ा खुला रहेगा। अपनों से बात करने का मन करेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आप चीजों को ज्यादा साफ तरीके से देख पाएंगे। अंदर से ताकत और भरोसा महसूस होगा, जिससे सारे काम आसानी से होते दिखेंगे। कुंभ राशि (Aquarius) 27 दिसंबर के दिन आपको लग सकता है कि चीजें आपके कंट्रोल से बाहर जा रही हैं। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। किसी से उलझने के बजाय खुद को समझने की कोशिश करें। आज का दिन खुद को समझने का है। धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आएंगे। मीन राशि (Pisces) 27 दिसंबर के दिन आपको थकान और भावनात्मक उलझन महसूस हो सकती है। छोटी बात भी बड़ी लग सकती है। ऐसे में खुद को थोड़ा स्पेस दें। हर बात पर रिएक्ट न करें। यह समय खुद के बारे में सोचने और मन को शांत करने का है। धैर्य रखें क्योंकि चीजें धीरे-धीरे बदलने वाली हैं।

एयर प्यूरीफायर पर टैक्स कम करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से तलब किया विस्तृत जवाब

नई दिल्ली  एयर प्यूरीफायर पर लगाए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को कम करने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 दिनों में केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करने या खत्म करने पर फैसला लेने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की कोई भी बैठक सिर्फ आमने-सामने हो सकती है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक नहीं कर सकते। जस्टिस विकास महाजन और जस्टिस विनोद कुमार की वेकेशन बेंच ने केंद्र सरकार को अपना काउंटर-एफिडेविट दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एन. वेंकटरमन ने एयर प्यूरीफायर को मेडिकल डिवाइस घोषित करने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। जस्टिस महाजन की बेंच ने अपने आदेश में कहा, "केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एन. वेंकटरमन ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक अगर होनी है तो वह सिर्फ आमने-सामने ही संभव है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक नहीं हो सकती।" उन्होंने आगे कहा कि एक विस्तृत काउंटर एफिडेविट दाखिल करने की जरूरत है और याचिकाकर्ता को इसके बाद जवाब दाखिल करने की इजाजत दी। सुनवाई के दौरान वेंकटरमन ने वकील कपिल मदान द्वारा दायर जनहित याचिका की वैधता पर गंभीर आपत्ति जताई। यह तर्क देते हुए कि याचिका पक्षपातपूर्ण थी और सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति को प्रभावित करने वाले निर्देशों की मांग करने के बावजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पक्षकार बनाए बिना दायर की गई थी। केंद्र सरकार के कानून अधिकारी ने कहा, "कल हमारी एक आपातकाल बैठक हुई थी। हमें इस पीआईएल से चिंता है। हमें नहीं पता कि इस याचिका के पीछे कौन है। यह पीआईएल नहीं है। स्वास्थ्य विभाग तो पार्टी भी नहीं है। उन्होंने तर्क दिया, "सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सहमत होना होगा। वित्त मंत्री सदस्य हैं। अगर किसी चीज पर वोटिंग होनी है तो वह सिर्फ आमने-सामने ही हो सकती है।" एन. वेंकटरमन ने आगे कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना जीएसटी में कमी का निर्देश देना "पैंडोरा बॉक्स" खोल सकता है। केंद्र सरकार के कानून अधिकारी ने कहा, "संसदीय समिति ने कुछ सिफारिश की है। एक प्रक्रिया है। हम अभी कुछ नहीं कह रहे हैं। या तो हम कम करेंगे या नहीं। संवैधानिक मुद्दा शामिल है," यह सुझाव देते हुए कि जनहित याचिका को जीएसटी काउंसिल के सामने एक प्रतिनिधित्व के रूप में माना जा सकता है। दूसरी ओर याचिकाकर्ता ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए केंद्र की आपत्तियों का जवाब दिया और तर्क दिया कि एयर प्यूरीफायर पर गलत जीएसटी स्लैब के तहत टैक्स लगाया जा रहा है। वकील मदन ने कहा, नोटिफिकेशन को पढ़ने से यह साफ है कि वे एक अलग शेड्यूल के तहत आते हैं और उन पर गलत तरीके से टैक्स लगाया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देरी से राष्ट्रीय राजधानी में रहने वालों की परेशानी और बढ़ेगी, हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि काउंटर एफिडेविट मंगवाए बिना वह इस मामले में अंतिम निर्देश जारी नहीं कर सकता। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी।

ISIS पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में हवाई हमला; स्ट्राइक का वीडियो वायरल

वाशिंगटन  क्रिसमस के मौके पर अमेरिका ने पश्चिम अफ्रीका में आतंकवाद के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी वायुसेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों पर भीषण एयर स्ट्राइक की। इस हमले की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए की है। ट्रंप का कड़ा संदेश: नरसंहार बर्दाश्त नहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' हैंडल पर इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए इसे ईसाइयों की हत्याओं का बदला बताया। ट्रंप ने कहा, मैंने इन आतंकवादियों को पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर निर्दोष ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रुका तो उन्हें इसके भयानक परिणाम भुगतने होंगे। आज रात वही हुआ। राष्ट्रपति के अनुसार कमांडर-इन-चीफ के रूप में उनके निर्देश पर युद्ध विभाग (Department of War) ने ISIS के ठिकानों पर सटीक और घातक हमले किए। हमले का वीडियो आया सामने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इस ऑपरेशन का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें अंधेरी रात में आतंकियों के ठिकानों को तबाह होते देखा जा सकता है। अमेरिका ने इस सैन्य अभियान को शक्ति के बल पर शांति (Peace through Strength) का प्रदर्शन बताया है। यह नाइजीरिया की धरती पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं।    हमले की असली वजह (Context) यह हमला महज एक जवाबी कार्रवाई नहीं बल्कि अमेरिका की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है:     ईसाई समुदायों की सुरक्षा: ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ISIS सदियों से इस क्षेत्र में धार्मिक आधार पर हिंसा फैला रहा है और अमेरिका अब कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।     हालिया संघर्ष: कुछ दिनों पहले सीरिया के पल्मायरा में अमेरिकी और सीरियाई बलों के काफिले पर हमला हुआ था जिसके बाद से ही अमेरिका ISIS के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में था।     क्रिसमस मैसेज: ट्रंप ने अपनी पोस्ट का समापन अमेरिकी सेना को आशीर्वाद देते हुए और देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देकर किया।  

अल्पसंख्यक हत्याओं से घिरे बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय छवि बचाने की मुहिम में यूनुस

नई दिल्ली  बांग्लादेश में जिस तरह के हालात बने हुए हैं और जो हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं, उनसे यूनुस की अंतरिम सरकार की छवि धूमिल हुई है। यूनुस की सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर सीधा सवाल उठ रहा है। इस बीच बिगड़ी छवि सुधारने के लिए अपने प्रयास में यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। एक हालिया मामले में बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का एक और युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। बुधवार को हिंदू युवक अमृत मंडोल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल, जिसे सम्राट के नाम से भी जाना जाता है, पैसा वसूली करने वाला था। अमृत पर कथित तौर पर भीड़ ने तब हमला किया, जब वह वसूली के पैसे मांगने पहुंचा था। पुलिस ने कहा कि इस बात के कोई साफ संकेत नहीं थे कि उसे उसके धर्म की वजह से टारगेट किया गया था या नहीं। वहीं, भारत और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ उसके कथित कनेक्शन को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। चौधरी के इस्तीफा देने के तुरंत बाद उसे मंजूर कर लिया गया। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि सरकार का इरादा कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े लोगों को दोषी ठहराना है। इस कदम ने यूनुस सरकार को एक हफ्ते के अंदर दो हिंदू युवकों की हत्या की वजह से हो रही आलोचना से थोड़ी सी राहत जरूर दे दी है। यह हत्या उस्मान हादी की मौत के बाद फैली अशांति के बीच हुई। हादी पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में से एक था। वह स्टूडेंट से नेता बना था, और बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 27 साल के हिंदू कपड़ा मजदूर दीपू को ईशनिंदा के आरोप में भालुका में भीड़ ने मार डाला। उसे बुरी तरह पीटा गया। प्रशासन ने हत्या की निंदा की और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया, लेकिन इस घटना ने अल्पसंख्यकों की कमजोरी और राजनीतिक अशांति के समय में बिना रोक-टोक के अफवाहों से होने वाली हिंसा के खतरों को दिखाया। वहीं दूसरी ओर सम्राट पर हत्या समेत कई अपराध के मामले चल रहे थे। स्थानीय रिपोर्ट्स में गांववालों के हवाले से कहा गया कि वह एक गैंग का हिस्सा था और अगस्त 2024 के विद्रोह के बाद हसीना के सत्ता से हटने के बाद भारत में कहीं छिपा हुआ था। हालांकि, यह साफ नहीं था कि उसने वापस लौटने और मौजूदा हालात में फिर से अपराध करने का फैसला क्यों किया? खुदा बख्श चौधरी पहले पुलिस इंस्पेक्टर जनरल (आईजीपी) थे। हालांकि, उन्हें पिछले साल 10 नवंबर को मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस का विशेष सहायक बनाया गया था। द डेली स्टार ने बिना नाम बताए सीनियर अधिकारियों के हवाले से कहा कि उन्हें पिछले साल के बड़े विद्रोह के बाद इस उम्मीद के साथ नियुक्त किया गया था कि वह कानून लागू करने वाली एजेंसियों, खासकर पुलिस में अनुशासन बहाल करने और हौसला बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उम्मीद के मुताबिक काम न कर पाने और क्राइसिस मैनेजमेंट में कमियों के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

आस्था का महासागर: सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 30 लाख से अधिक तीर्थयात्री

नई दिल्ली  सबरीमाला मंदिर में इस वर्ष दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 30 लाख को पार कर गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में दो लाख से अधिक की कमी को दर्शाती है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। 25 दिसंबर तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 30,01,532 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष (2024) 30 लाख का आंकड़ा 23 दिसंबर तक ही पार हो गया था जब 30,78,044 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए थे। पिछले साल 25 दिसंबर तक कुल 32,49,756 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके थे। वहीं 2023 में इस तारीख तक यह संख्या करीब 28.42 लाख थी।  हालांकि वर्ष की शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली लेकिन उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 'वर्चुअल क्यू' (ऑनलाइन दर्शन) और मंदिर परिसर में जाकर दर्शन के लिए बुकिंग (स्पॉट बुकिंग) के लिए नियम कड़े कर दिए। एक दिन में सबसे अधिक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 19 नवंबर को दर्ज की गई थी जब मंदिर खुलने के चार दिन बाद 1,02,299 भक्तों ने दर्शन किये थे। सबसे कम भीड़ 12 दिसंबर को रही,जब 49,738 श्रद्धालु पहुंचे।  अधिकारियों के अनुसार छुट्टी होने के बावजूद रविवार के दिन पिछले वर्षों की तुलना में कम भीड़ रही। 21 दिसंबर, जो रविवार था, उस दिन 61,576 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अन्य दिनों में रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या 80,000 से अधिक रही। मंडला पूजा के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार (26 और 27 दिसंबर) को वर्चुअल क्यू के जरिए दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटाकर क्रमशः 30,000 और 35,000 कर दी गई है जबकि स्पॉट बुकिंग को 2,000 तक सीमित किया गया है।  ‘थंगा अंकी' जुलूस के चलते शुक्रवार सुबह से पंपा से श्रद्धालुओं की आवाजाही भी नियंत्रित कर दी गई। सुबह नौ बजे तक 22,039 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। अधिकारियों ने बताया कि मंडला पूजा शनिवार को होगी। इस अवसर पर भगवान का स्वर्ण जड़ित वस्त्रों और आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10.10 बजे से 11.30 बजे के बीच है। सबरीमाला मंदिर शनिवार रात 11 बजे ‘हरिवरसनम' (भक्ति गीत) के बाद बंद हो जाएगा और 30 दिसंबर को मकरविलक्कु उत्सव के लिए फिर से खोला जाएगा। 

राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग

कोलकाता  पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व भाजपा नेता पर्णो मित्रा शुक्रवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जर्नी हमेशा हम जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। ममता सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने पर्णो मित्रा को पार्टी में शामिल कराया। कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में टीएमसी नेता और अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी के काम करने का तरीका पसंद है। यही वजह है कि लोगों के हित के लिए मैं भी आज उनके साथ जुड़ी हूं। चुनाव से पहले टीएमसी जॉइन करने पर उन्होंने कहा कि इसका कारण हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। वे बंगाल के लोगों, खासकर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वे साथ काम करने के लिए सबसे अच्छी इंसान हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने सोचा था कि मैं राजनीति में आऊंगी, तो मैं सिर्फ जनता के हित के लिए काम करूंगी। शायद मुझे जितनी आकांक्षा थी, उतना कार्य करने का मौका नहीं मिला। चूंकि मैं अब टीएमसी के साथ हूं तो अपने लोगों के लिए काम करने में काफी खुशी होगी। उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि हम महिलाएं ममता बनर्जी की जर्नी से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए काफी काम किया है। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पर्णो मित्रा ने खुद कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि वे भाजपा में शामिल होकर काम कर पाएंगी, लेकिन सच यह है कि भाजपा में कोई काम नहीं कर सकता, इसीलिए वे हमारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

अल्पसंख्यकों पर हिंसा का मुद्दा: बांग्लादेश को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली  बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने भी बांग्लादेश के हालातों पर चिंता जाहिर की है और कहा कि सरकार को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह चिंता की बात है कि हर दिन वहां जान-माल पर हमलों की खबरें आती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत सरकार इस दिशा में कोई खास कदम उठा रही है।" कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया और कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भारत को इसके खिलाफ आवाज उठाते रहना चाहिए, दबाव बनाना चाहिए और हर मुमकिन तरीका अपनाना चाहिए। तारिक अनवर ने कहा कि जब भी किसी देश में किसी भी समुदाय के खिलाफ अन्याय होता है, तो भारत को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने सरकार पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा, "क्या यहां विपक्ष की गलती है? अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के जरिए बांग्लादेश पर दबाव क्यों नहीं डाला जा रहा है? सरकार इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है?" उन्होंने कहा कि अगर सरकार पड़ोसी देश नहीं संभाल सकती है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर से हमले बढ़े हैं। हाल ही में दो युवकों की हत्या की जा चुकी है। कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास की लिंचिंग करके उसकी बॉडी को आग लगा दी गई थी। इसके बाद एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 29 साल के अमृत मंडल उर्फ ​​सम्राट की हत्या राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में रात करीब 11 बजे हुई। यह जगह राजधानी ढाका से करीब साढ़े तीन घंटे दूर है।

अटल जी को सम्मान: हरियाणा के 87 शहरी निकायों में स्थापित होंगी प्रतिमाएं, नायब सैनी ने की घोषणा

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी राजनेता बताया। उन्होंने कहा वाजपेयी का जीवन ईमानदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन केंद्रित शासन का प्रतीक रहा। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि वे अपने विचारों में जितने दृढ़ थे, उतने ही अपने मूल्यों और सिद्धांतों में भी अडिग थे। मुख्यमंत्री नायव सैनी पंचकूला में राज्यस्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन वाजपेयी हमेशा अपने आदशों पर अटल रहे। सुशासन दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नायब सैनी ने कहा कि राज्य के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में कम से कम एक सार्वजनिक स्थल का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा। उनमें अटल की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। ताकि उनके लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और पारदर्शी शासन के आदर्श समाज का मार्गदर्शन करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी निकायों में एक ऐसे सामुदायिक भवन, पार्क, वाचनालय, सभागार, वृद्धाश्रम या व्यावसायिक स्थल को चिन्हित कर लिया गया है और अगले 6 माह में वाजपेयी की स्मृति में इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कार्यों से नई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनके नाम पर अनेक संस्थाएं भी खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए। इसी भाव के साथ सुशासन दिवस पर उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में शासन अब आदेश नहीं, सेवा है। प्रक्रिया नहीं, – परिणाम है और सत्ता नहीं, उत्तरदायित्व है।

घटिया सड़क निर्माण पर मुख्यमंत्री मान का कड़ा रुख, ठेकेदार से मांगा जवाब

जालंधर/चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रही संपर्क सड़को की क्वालिटी की चैकिंग करते हुए उसमें पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जहां एक तरफ ठेकेदार की क्लास लगाई वहीं पर सरकार की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी करवा दिया है। मुख्यमंत्री मान जब चंडीगढ़ जा रहे थे तो उन्होंने बन रही सड़क की क्वालिटी चैक करने के लिए अपना काफिला रुकवा लिया और मौके पर ही सड़क पर डाली गई लुक को खुदवा कर स्वयं निरीक्षण किया। मौके पर ही सड़क बना रहा ठेकेदार भी मौजूद था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि सड़क की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क को कहीं से भी उखाड़ कर क्वालिटी चैक की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने तुरंत मौके पर अधिकारियों से कहा कि ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि इस ठेकेदार ने और भी सड़के जहां-जहां बनवाई है वहां सड़कों की क्वालिटी को चैक किया जाए।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों की अवहेलना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठेकेदार की पेमैंट रोक दी गई है और भविष्य में इस ठेकेदार को और कोई भी काम नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सड़क बनाने के बदले कोई रिश्वत किसी भी ठेकेदार से नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को पुरानी आदतें पड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सड़क निर्माण में कम मटीरियल का प्रयोग किया गया तो वह उसे ठीक कर लें अन्यथा वह पंजाब भर में सड़कों की क्वालिटी को चैक करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे लोकार्पण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 दिसम्बर को सतना जिले को 652 करोड 54 लाख रूपये लागत के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना शहर में 31 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और 8 करोड़ 39 लाख रूपये लागत के नवनिर्मित धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आई.एस.बी.टी. सतना में आयोजित कार्यक्रम में सतना शहर के 168 लाख 33 हजार रूपये लागत के 6 कार्यो का लोकार्पण और 484 करोड़ 21 लाख रूपये लागत के 6 विकास कार्यो का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय मेडीकल कॉलेज सतना में आयोजित कार्यक्रम में 383 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना में आयोजित विंध्य व्यापार मेला के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।