samacharsecretary.com

‘टॉक्सिक’ के टीज़र में यश का सिग्नेचर स्वैग, आते ही मचा दिया तहलका

मुंबई, साउथ एक्टर यश अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में फिल्म के पोस्टर्स ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया था। इस बीच अभिनेता ने गुरुवार को 40वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। टीजर में यश अपने किरदार ‘राया’ के रूप में नजर आ रहे हैं। यह टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहां कई लोग मौजूद हैं। उसी बीच यश की धमाकेदार एंट्री होती है और वह पूरी जगह को तहस-नहस कर देते हैं। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज, हाथ में बंदूक और मुंह में सिगार लिए हुए उनका दमदार लुक, दर्शकों को काफी पसंद आता है। टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार ‘राया’ के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें पांच प्रमुख महिला पात्र भी हैं। कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने सबसे पहले इन महिला किरदारों की झलक पेश की थी। ‘टॉक्सिक’ की टीम में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास ने संभाली है। वहीं हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी, जिन्हें सीरीज ‘जॉन विक’ के लिए जाना जाता है, ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है। इस तरह फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज भी निर्धारित है। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दर्शकों को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।  

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की सिडनी जीत से मजबूत हुई शीर्ष पर पकड़, इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी बदतर

नई दिल्ली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर सिडनी में मिली जीत के बाद शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। दूसरी ओर इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब है, जबकि भारत फिलहाल छठे स्थान पर है।   सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत सिडनी में खेले गए एशेज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड ने 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने पांचवें दिन मात्र 31.2 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में जो रूट (160) की बदौलत 384 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (138) के शतकों से 567 रन ठोककर 183 रन की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में जैकब बेथेल (154) के शतक के बावजूद इंग्लैंड 342 पर ढेर हो गया और ऑस्ट्रेलिया को 160 का लक्ष्य मिला था।   ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-एक सिडनी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी के 2025-27 चक्र में आठ में से सात मैच जीतकर 87.50% अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर कब्जा मजबूत किया है। उनकी सीरीज फॉर्म भी बेहद प्रभावी रही है, जिसने डब्ल्यूटीसी फाइनल रेस में उन्हें आगे कर दिया है। टीम को एकमात्र हार इंग्लैंड से एशेज सीरीज के दौरान मेलबर्न में मिली थी।   इंग्लैंड की हालत भारत से भी खराब इंग्लैंड इस समय मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में 10 मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ 31.67% अंक प्रतिशत पर है और सातवें स्थान पर है, यानी भारत से भी नीचे। इंग्लैंड की हालिया सीरीज फॉर्म में चार हार साफ दिखाती है कि टीम को टेस्ट प्रारूप में अभी बहुत सुधार की जरूरत है। भारतीय टीम की हालत नाजुक भारत भले ही टेस्ट रैंकिंग में मजबूत टीमों में गिना जाता हो, लेकिन डब्ल्यूटीसी 2025-27 में अभी तक उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा। भारत नौ मैचों में चार जीत, चार हार और 48.15% अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है। अन्य टीमों की स्थिति न्यूजीलैंड तीन में से दो जीत के साथ 77.78% अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम चार में से तीन जीत और 75% अंक प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। श्रीलंका और पाकिस्तान भी भारत से ऊपर हैं। श्रीलंका का अंक प्रतिशत 66.67% है, जबकि पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 50% है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज निचले स्थानों पर संघर्ष कर रहे हैं। बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 16.67 है, जबकि विंडीज का अंक प्रतिशत 4.17 है।   विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका क्रम टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत 1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50 2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78 3 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00 4 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67 5 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00 6 भारत 9 4 4 1 52 48.15 7 इंग्लैंड 10 3 6 1 38 31.67 8 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67 9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17

ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत: VB-G RAM G अधिनियम 2025, सुश्री निर्मला भूरिया का अहम बयान

ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत : VB-G RAM G अधिनियम, 2025 : सुश्री निर्मला भूरिया हर ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि विकसित भारत–ग्रामीण आजीविका मिशन गारंटी (VB-G RAM G) अधिनियम, 2025 ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत है। यह अधिनियम प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी प्रदान करता है और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि यह कानून महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप गरीबों, जनजातीय और पिछड़े वर्गों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाया गया है। वन क्षेत्रों में कार्य करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अब तक मनरेगा पर 11.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यय किया गया है, जो ग्रामीण रोजगार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। VB-G RAM G अधिनियम, 2025 पूर्ववर्ती MGNREGA का स्थान लेगा, जहां राहत आधारित व्यवस्था के स्थान पर अब रोजगार और आजीविका को राष्ट्रीय विकास लक्ष्य से जोड़ा गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुवाई और कटाई के मौसम में राज्य सरकारें 60 दिनों का 'कार्य विराम' घोषित कर सकेंगी, जिससे कृषि क्षेत्र में श्रम की कमी नहीं होगी और मजदूरों की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। नए कानून में कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है— जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचा निर्माण, आजीविका संपत्तियों का सृजन तथा जलवायु संरक्षण। समयबद्ध भुगतान और पारदर्शिता मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर अनिवार्य किया गया है। देरी की स्थिति में श्रमिकों को स्वतः मुआवजा दिया जाएगा। पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति, जियो-टैगिंग, सैटेलाइट इमेजरी तथा एआई आधारित निगरानी को कानून का हिस्सा बनाया गया है। प्रत्येक छह माह में डिजिटल साक्ष्यों के साथ सोशल ऑडिट भी अनिवार्य होगा। इस योजना में केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच 60:40 का व्यय अनुपात होगा, जबकि पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के लिए यह 90:10 रहेगा। बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक व्यय की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है। ग्रामीण योजनाओं को पीएम गति शक्ति और विकसित भारत नेशनल रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक से जोड़ा गया है। सुश्री भूरिया ने कहा कि VB-G RAM G अधिनियम, 2025 केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत में जवाबदेही, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे और आर्थिक सुरक्षा की नई प्रतिबद्धता है, जो ग्रामीण नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाता है। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री ओमप्रकाश सकलेचा, श्री अनिरुद्ध माधव मारू उपस्थित रहे।  

ट्रंप ने मंजूर किया 500% टैरिफ लगाने वाला बिल, भारत, चीन और ब्राजील पर अमेरिकी प्रतिबंध की तैयारी

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे बिल को मंजूरी दे दी है, जिससे रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी. इसके बाद भारत और चीन पर अमेरिकी टैरिफ बहुत ज्यादा बढ़ सकता है, कुछ मामलों में यह 500 फीसदी तक पहुंच सकता है. यह कदम यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को झकझोर देने वाला बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका के निशाने पर भारत, चीन और ब्राजील आ गए हैं। ट्रंप ने एक ऐसे विवादित विधेयक को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जा सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध बना वजह यह प्रस्ताव रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका की सख्त रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने साफ कहा है कि जो देश रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं, वे अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध नीति को आर्थिक समर्थन दे रहे हैं। इसी को रोकने के लिए अमेरिका अब टैरिफ को हथियार बनाने की तैयारी में है। अगले हफ्ते वोटिंग हो सकती है रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ बैठक अच्छी रही और इस बिल पर अगले हफ्ते संसद में वोटिंग हो सकती है. रूस से तेल खरीदने वालों पर कार्रवाई यह बिल लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने मिलकर पेश किया है. इसके तहत ऐसे देशों पर सख्ती की जा सकेगी जो जानबूझकर रूस से तेल और यूरेनियम खरीद रहे हैं. अमेरिका का कहना है कि इससे रूस को जंग जारी रखने के लिए पैसा मिलता है. भारत, चीन और ब्राजील पर दबाव सीनेटर ग्राहम के मुताबिक, इस बिल से राष्ट्रपति ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव बनाने की ताकत मिलेगी, ताकि वे सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करें. पिछले साल ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 25 फीसदी टैक्स लगाया था. इसके साथ ही रूस से तेल खरीदने पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स भी लगाया गया. इससे कुछ भारतीय सामानों पर कुल टैक्स 50 फीसदी तक पहुंच गया और दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई. चीन के साथ भी बिगड़े रिश्ते अमेरिका और चीन के बीच भी टैक्स को लेकर तनाव बढ़ चुका है. अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर 145 फीसदी तक टैक्स लगाया, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी सामान पर 125 फीसदी टैक्स लगा दिया था. हालांकि, बाद में अमेरिका और चीन ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि वे 90 दिनों के लिए अपने-अपने टैरिफ रोक देंगे और बातचीत जारी रखेंगे. समझौते के अनुसार, अमेरिका चीन से आने वाले सामान पर टैक्स 145 फीसदी से घटाकर 30 फीसदी करेगा. वहीं चीन अमेरिका से आने वाले सामान पर टैक्स 125 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर देगा. भारत को लेकर ट्रंप का बयान हाल के दिनों में ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि भारत पर नए टैक्स लगाए जा सकते हैं. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि वह खुश नहीं हैं. ट्रंप ने कहा, 'पीएम मोदी अच्छे आदमी हैं, लेकिन मुझे खुश रखना जरूरी था. हम बहुत जल्दी टैक्स बढ़ा सकते हैं.' चावल पर भी टैक्स की चेतावनी पिछले महीने ट्रंप ने भारतीय चावल पर भी नया टैक्स लगाने की धमकी दी थी. यह बात तब सामने आई, जब व्हाइट हाउस में अमेरिकी किसानों ने भारत, चीन और थाईलैंड पर सस्ता अनाज बेचने का आरोप लगाया. अटकी हुई है बातचीत  भारत और अमेरिका के बीच टैक्स को लेकर चल रही बातचीत फिलहाल रुकी हुई है. अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी खेती से जुड़े सामान पर टैक्स कम करे. वहीं भारत सरकार साफ कह चुकी है कि वह अपने किसानों और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी. किन देशों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? भारत – फिलहाल भारत पर अमेरिका का करीब 50% तक टैरिफ लागू है, जिसे बढ़ाकर सीधे 500% करने का प्रस्ताव है। चीन – पहले से जारी अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के बीच यह फैसला तनाव को और बढ़ा सकता है। ब्राजील – लैटिन अमेरिका की बड़ी अर्थव्यवस्था होने के कारण ब्राजील को भी भारी आर्थिक झटका लग सकता है। लिंडसे ग्राहम का बयान अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने उस विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जिस पर मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं। इसका मकसद रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दंडित करना है। भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।'  

BMC मेयर चुनाव: फडणवीस का ऐलान, मराठी हिंदू ही होगा मेयर, पठान ने की थी बुर्के की चर्चा

मुंबई 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी (BMC) चुनावों से ठीक पहले मुंबई की सियासत गरमा गई है। 'मुंबई मंथन' कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि देश की सबसे अमीर महानगरपालिका का अगला मेयर एक मराठी हिंदू ही होगा। फडणवीस का यह बयान विपक्षी दलों और विशेषकर AIMIM नेता वारिस पठान के दावों के जवाब में आया है। आपको बता दें कि हाल ही में AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा था कि मुंबई की मेयर की कुर्सी पर "बुर्का पहनने वाली एक नमाजी मुस्लिम महिला" बैठ सकती है। इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने यह जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "जब विपक्षी नेता ऐसे बयान देते हैं, तो बाकी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल चुप क्यों रहते हैं? मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मुंबई का अगला मेयर निश्चित रूप से एक मराठी हिंदू ही होगा।" जब उनसे सीधा सवाल पूछा गया कि क्या यह पद मराठी हिंदुओं के लिए ही आरक्षित माना जाए, तो मुख्यमंत्री ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, "हां, बिल्कुल।" मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस दौरान अपनी पार्टी की विचारधारा को भी स्पष्ट किया। उन्होंने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि बीजेपी वोटरों को 'मराठी' और 'गैर-मराठी' के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास के नाम पर वोट मांग रही है और मुंबई के हर नागरिक का हित उनके लिए सर्वोपरि है। मुंबई में आगामी 15 जनवरी को मतदान होना है, जिसमें इस बार मुकाबला काफी रोचक है। एक तरफ महायुति (भाजपा-शिंदे शिवसेना) अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं दूसरी तरफ ठाकरे बंधु (उद्धव और राज) भी 'मराठी मानुस' के मुद्दे पर एकजुट नजर आ रहे हैं। ऐसे में फडणवीस का 'मराठी हिंदू' कार्ड मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। मुंबई का ट्रैफिक दिल्ली से बेहतर, कोई लेन ब्रेक… सीएम फडणवीस महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के बीच मुंबई में 'मुंबई मंथन' का मंच सजा है. आजतक के इस आयोजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे. सीएम फडणवीस ने दशकों पुरानी एक बहस को फिर से जिंदा कर दिया है. यह कहते हुए कि दिल्ली के ट्रैफिक से मुंबई का ट्रैफिक बेहतर है. इस पर लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन आजतक के मंच से सीएम फडणवीस ने खुलकर अपनी बात की. उन्होंने कहा कि मुंबई में ट्रैफिक की स्थिति दिल्ली से तो बहुत बेहतर है. मुंबई के लोग अनुशासित हैं और धैर्य के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं. सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई में कोई लेन नहीं तोड़ता. लोग धैर्य के साथ इंतजार करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सड़कों पर इधर गाड़ियां पिचकी दिखेंगी, उधर ठुकी दिखती हैं. मुंबई में ऐसा कहीं भी नजर नहीं आएगा. सीएम फडणवीस ने मुंबई में ट्रैफिक सिस्टम ठीक करने के लिए सबअर्बन रेलवे से मेट्रो तक, महाराष्ट्र सरकार के प्रयास गिनाए और कहा कि आप एक सिंगल ऐप पर अपना पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमने ऐसा सिस्टम तैयार किया है कि कोई भी एक टिकट पर किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकता है. सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई का 80 फीसदी ट्रैफिक वेस्टर्न एक्सप्रेसवे से जाता है. उन्होंने कहा कि हम वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के समानांतर लूपलाइन तैयार कर रहे हैं, जिससे उस पर ट्रैफिक लोड कम हो सके. सीएम फडणवीस ने कहा कि हम अटल सेतु को एक टनल के माध्यम से जोड़ना चाहते हैं. हम वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू कर रहे हैं. हम पूरे मुंबई को इंटीग्रेट करने का काम करेंगे. मुंबई को स्लम फ्री बनाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि धारावी के पुनर्विकास की शुरुआत हमने कर दी. हम 10 लाख लोगों को बसा रहे हैं. आज लोगों के मन में यह विश्वास जागृत हो गया है कि ये हो सकता है. सीएम फडणवीस ने कहा कि अब हमने घरों की डिलीवरी शुरू की है. हम नए डेवलपर लाए हैं. उन्होंने कहा कि अब मुझे कॉन्फिडेंस है कि अगले सात से आठ साल में स्लम फ्री कर लेंगे. उन्होंने मुंबई में जलभराव के कारण ट्रैफिक की समस्या के सवाल पर कहा कि इस बार ट्रैफिक रुकने की खबरें कम ही आईं. मुंबई तटीय शहर है. बारिश का पानी समुद्र में ही जाता है. सीएम फडणवीस ने कहा कि यहां हाईटाइड पानी को वापस भेजता है. हमने कई पंपिंग स्टेशन का काम पूरा किया. हंड्रेड परसेंट पूरा हो जाएगा, तो जलभराव बंद हो जाएगा. बीएमसी खत्म करने के आरोप पर क्या बोले सीएम सीएम फडणवीस ने मुंबई को अलग करने, बीएमसी खत्म करने के आरोपों पर कहा कि एमएमआरडीए की स्थापना 30-40 साल पहले हुई थी. पिछले साल में एमएमआरडीए ने कुछ काम किया, पहले नहीं करता था. उन्होंने कहा कि मुंबई में तो बीएमसी ही काम करता है. मुंबई के बाहर एमएमआरडीए को हमने काम दिया. उद्धव ठाकरे ने मेट्रो में योगदान देने से इनकार कर दिया, तब हमने एमएमआरडीए से योगदान दिया. इसके बावजूद, एमएमआरडीए का बीएमसी के क्षेत्र में कोई अतिक्रमण नहीं है. हमने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया. मराठी, हिंदू बनेगा मुंबई का मेयर- फडणवीस बीएमसी में बीजेपी मेयर के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि हमारे अलायंस का मेयर बनेगा. वो हिंदू बनेगा, मराठी बनेगा. चेन्नई की महानगर पालिका का चुनाव हो, तो लोग कहेंगे न कि तमिल महापौर बनेगा. मुंबई में वैसे ही मराठी महापौर बनेगा. मैं हिंदू हूं, मैं मराठी हूं. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है. फडणवीस ने कहा कि मराठी में कोई भेद नहीं है. जिनकी रगों में छत्रपति शिवाजी का खून बहता है, जो उनके विचारों पर चलते हैं, वह सभी मराठी हैं. उन्होंने कहा कि जो अन्य राज्यों से आकर यहां बसे हुए हैं, वह भी मुंबइकर हैं. भले उनकी भाषा हिंदी होगी. अगर मुंबई के गणेश उत्सव में देखें तो मुंबई का हर नागरिक पूरे उल्लास के साथ मनाता है. हम सारे हिंदू हैं, इसलिए एक हैं. सीएम फडणवीस ने कहा कि हमारी आत्मा हिंदुत्व है. कोई बांग्लादेशियों को हटाने की बात कह … Read more

आख़िरी गेंद तक चला रोमांच: हार्दिक पांड्या चमके, फिर भी मुंबई को 1 रन से हार

नई दिल्ली 7वें राउंड का खेल खत्म हो गया है। आज के दिन आकर्षण का केंद्र हार्दिक पांड्या रहे, जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर बड़ौदा जीता। वहीं मुंबई को पंजाब ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा भी पूरा किया जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए। 7वें और फाइनल राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल का भी शेड्यूल साफ हो गया है। दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, यूपी, विदर्भ, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नॉकआउट में पहुंचे हैं।   बड़ोदा जीता, हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग में दिखाया दम हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए, और उन्होंने अपने 10 ओवर पूरे किए। बड़ौदा ने 149 रनों से शानदार जीत हासिल की। यूपी 5 विकेट से जीता रिंकू सिंह ने बंगाल के खिलाफ चेज में यूपी को आसान जीत दिलाई। यूपी ने पांच विकेट से जीत हासिल की। झारखंड की उम्मीदों पर त्रिपुरा ने फेरा पानी त्रिपुरा ने 197 रनों से बड़ी जीत हासिल की और इसके साथ ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की झारखंड की उम्मीदें खत्म हो गईं। आंध्र ने सर्विसेज को हराया आंध्र ने सर्विसेज़ को पांच विकेट से हराया। के. महीप कुमार ने नाबाद फिफ्टी बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।   मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हराया मध्य प्रदेश ने कर्नाटक के खिलाफ सात विकेट से जल्दी जीत हासिल करके क्वालिफिकेशन की अपनी संभावनाओं को मज़बूत किया। ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया। बंगाल के खिलाफ 270 रनों की चेज में यूपी कंट्रोल में है। 31 ओवर में यूपी का स्कोर 197/2 है।

नागिन 7 ने TRP में मचाया बवाल, अनुपमा की रेटिंग गिरी, सास बहू शोज को पीछे छोड़ा

मुंबई  एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. शो का प्रीमियर वीकेंड धमाकेदार रहा. सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी के शो की कहानी, स्क्रीनप्ले, वीएफएक्स और कलाकारों की एक्टिंग को सराहा गया. जनता की तरफ से मिली इस तारीफ में नया एडिशन हुआ है. वो ये कि लोगों के प्यार ने शो को जबरदस्त टीआरपी दिलाई है. नागिन 7 ने पहले ही हफ्ते में बार्क रेटिंग में धमाकेदार एंट्री पाई है. टीआरपी लिस्ट में कौन आगे, कौन पीछे? 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इसी के साथ टॉप 40 शोज में कौन किस नंबर पर है इसका खुलासा हो गया है. 'अनुपमा' की बादशाहत को तोड़ते हुए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर पर है. वहीं सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 7 ने दूसरी पोजिशन पर कब्जा किया है. प्रीमियर एपिसोड ने लॉन्च होते ही बाजी मार ली है. इससे साफ होता है कि शो को दर्शकों का कितना प्यार मिला है. शो का कॉन्सेप्ट आतंकवाद और महाकुंभ से जोड़ा गया है. नागिन 7 को मिली छप्परफाड़ टीआरपी ने इसे सुपरहिट शो बना दिया है. उम्मीद है आगे भी ये शो अपने चटपटे ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों का दिल जीतेगा. तीसरे नंबर पर रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' है. चौथे पर 25वें ITA अवॉर्ड्स 2025 को जगह मिली है. 5वीं रैंक पर 'तुम से तुम तक' है. छठे नंबर पर 'उड़ने की आशा- सपनों का सफर' है. 7वें पर 'लाफ्टर शेफ 3' है. 9वें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जगह मिली है. वहीं दसवीं रैंक पर टीवी शो 'गंगा माई की बिटियां' है. लिस्ट में इंडियन आइडल 26वीं रैंक पर है. माही विज का कमबैक शो 'सहर होने को है' खास लाइमलाइट नहीं लूट सका है. ये 28वें नंबर पर है. कौन बनेगा करोड़पति 36वें नंबर पर है. नागिन की वजह से सास बहू ड्रामा की गिरी TRP बार्क रेटिंग देखकर इतना तो साफ है कि डेली शोज को एकता कपूर का ये सुपरनैचुरल ड्रामा कड़ी टक्कर देने वाला है. शो आते ही जिस तरह दूसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुआ है, इससे ये साबित भी हो गया है. नागिन 7 की बात करें तो इसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं. उनके अपोजिट नमिक पॉल को कास्ट किया गया है. ईशा सिंह भी अहम रोल में हैं. नमिक और प्रियंका की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. प्रियंका के रोल का नाम अनंता है. वो सीरियल में 25 साल बाद होने वाले महाकुंभ में आने वाले प्रलय से दुनिया को बचाने का काम करेगी. इसी मकसद से उसका जन्म हुआ है.   

झारखंड में कैदियों को रिश्वतखोरी और शोषण से बचाने घर बैठे पैसा भेज सकेंगे परिजन

रांची. झारखंड की जेलों में कैदियों के परिजन अब उन्हें ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए सुविधा शुरू की गई है। जेल आईजी सुदर्शन मंडल के अनुसार, एक्सिस बैंक के सहयोग से कैदियों के डिजिटल अकाउंट खोले गए हैं। अब परिजन घर बैठे पैसे जेल में बंद अपने परिवार के सदस्य को पैसे भेज सकेंगे। इससे रिश्वत जैसी बुराई पर लगाम लगेगी। परिजनों को जेल के गेट पर घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। कैदी इन पैसों का उपयोग जेल कैंटीन से साबुन, तेल और बिस्किट जैसे सामान खरीदने के लिए कर सकेंगे। भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने जानकारी दी कि रांची सहित झारखंड की अलग-अलग जेलों में अब कैदियों के परिवार ऑनलाइन पैसे भेज सकेंगे। जेलों में नकद लेन-देन के कारण होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए जेल प्रशासन ने जरूरी बैंक डिटेल्स जारी कर दी हैं। इस नई सुविधा से अब कैदियों के रिश्तेदार घर बैठे ही उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। जेल कैंटीन के खाते में आएगा पैसा अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा से परिजनों को न तो जेल प्रशासन को रिश्वत देनी होगी और न ही मुलाकात के लिए गेट पर घंटों इंतजार करना पड़ेगा। यह नियम राज्य की सभी मुख्य जेलों में लागू कर दिया गया है। सभी कैदियों के लिए डिजिटल खाते खोले जा रहे हैं। अभी एक्सिस बैंक की मदद से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हुई है। अब कैदी के परिजन और दोस्त घर बैठे ही जेल कैंटीन के खाते में पैसा भेज सकेंगे। जरूरत की चीजें खरीद पाएंगे कैदी अधिकारी ने बताया कि इन पैसों का इस्तेमाल कर कैदी जेल की कैंटीन से अपनी जरूरत की चीजें खरीद पाएंगे। नई व्यवस्था के तहत हर कैदी का एक डिजिटल खाता बनाया गया हैए जिससे वे साबुनए तेलए टूथपेस्ट और बिस्किट जैसा सामान ले सकेंगे। पहले यह सारा काम नकद पैसों से होता थाए जिसमें अक्सर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती थीं। अब डिजिटल सिस्टम होने से सारा हिसाब-किताब साफ रहेगा। कैदियों के शोषण का डर होगा खत्म इस योजना के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया गया है और जेलों में जरूरी मशीनें लगा दी गई हैं। इस सुविधा के बदले विभाग बैंक को तय फीस दे रहा है। जेल प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से कैदियों को अपनी जरूरत का सामान समय पर मिल सकेगा। नकद लेन-देन बंद होने से पारदर्शिता आएगी। साथ ही किसी बिचौलिए की जरूरत न होने से कैदियों के शोषण का डर भी काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

ज्वेलरी दुकान पर घूंघट-नकाब बैन नहीं बिहार सरकार का फैसला: JDU

पटना. बिहार में अब हिजाब और नकाब को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) ने फैसला लिया है कि बिहार में अब हिजाब और नकाब पहन कर दुकान में आनेवाले गहने नहीं खरीद पाएंगे। सर्राफा कारोबारी हिजाब पहनकर आई महिलाओं को सोना-चांदी या किसी अन्य तरह के आभूषण न तो बेचेंगे ना ही उनसे खरीद करेंगे। घूंघट, मास्क या हेलमेट पहनकर दुकान में आने वालों पर भी यह लागू होगा। एआईजेजीएफ के इस फैसले के बाद अब सरकार जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राजीव रंजन की भी प्रतिक्रिया आई है। जदयू नेता ने साफ किया है कि यह सरकार का फैसला नहीं है बल्कि यह फैसला ज्वेलर्स एसोसिएशन ने लिया है। राजीव रंजन ने कहा कि इस फैसले को लेने के पीछे उनके अपने कारण हैं। दुकान में चोरी की घटनाओं के दौरान उन्हें आरोपियों को पहचानने में परेशानी होती है। जाहिर है जदयू ने हिजाब-नकाब बैन विवाद को लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। बता दें कि ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन की ओर से लिये गये इस फैसले को पूरे राज्य के सर्राफा कारोबारी सदस्यों के लिए अनिवार्य किया गया है। राज्य स्तर पर ऐसा नियम लागू करने वाला बिहार देश का पहला प्रदेश है। एआईजेजीएफ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा के मुताबिक इसके पहले झांसी और जोधपुर के कारोबारियों ने जिला स्तर पर यह लागू किया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बुर्का और हिजाब पहने कुछ अपराधियों ने मुंबई में सर्राफा दुकान में लूटपाट की। कई जगहों पर नकाबपोश लूटपाट कर चुके हैं। इसलिए सुरक्षा के ख्याल से यह कदम उठाया गया है। खुले चेहरा वालों की पहचान आसान होता है और सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड होता है। इन वजहों से निर्णय 1. सर्राफा दुकानों पर चेहरा ढककर कोई बदमाश न घुसे 2. नकाब या मास्क पहनकर पूर्व में चोरी या लूटपाट की घटनाएं घटित हो चुकीं हैं 3. दुकान पर खरीदारी करने वाले व्यक्ति की पहचान हो सकेगी धार्मिक मूल्य से समझौता नहीं : जमात-ए-इस्लामी इस फैसले पर जमात-ए-इस्लामी हिंद, बिहार के अध्यक्ष मौलाना रिजवान इस्लाही ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा का प्रावधान है। मुस्लिम महिलाएं इस पर कायम हैं। यदि हिजाब पहनने वाली महिलाओं को खरीदारी से रोका जाता है तो वे खरीदारी नहीं करेंगी। धार्मिक मूल्यों से कोई भी समझौता नहीं कर सकता है।

आज भी दर्शकों पर गहरा असर डालता है टेलीविजन: अपरा मेहता

मुंबई, जानी मानी चरित्र अभिनेत्री अपरा मेहता का कहना है कि आज के दौर में भी टेलीविज़न प्रभावशाली और सशक्त माध्यम बना हुआ है। अपरा मेहता इन दिनों सन नियो के शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में काम कर रही है। वह इस शो में राजश्री की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी टेलीविज़न प्रभावशाली और सशक्त माध्यम बना हुआ है। अपरा मेहता ने कहा, “मैंने खुद टेलीविज़न को इन सालों में बदलते हुए देखा है और मुझे गर्व है कि मैं इस सफर का हिस्सा रही हूँ। जो भी शो अच्छा और सकारात्मक संदेश देता है, वह हमेशा दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़ता है। टीवी पहले जैसा जरूर नहीं रहा, लेकिन यह खत्म होने वाला नहीं है। टीवी की पहुँच बहुत व्यापक है और इसके दर्शक आज भी बड़ी संख्या में हैं। यही वजह है कि टीवी आज भी बदलाव लाने और सही संदेश लोगों तक पहुँचाने का एक मजबूत माध्यम बना हुआ है।” अपरा मेहता ने कहा, “मैं अपने ड्रामा के लिए दुनिया भर की सैर करती हूँ और मैंने देखा है कि विदेशों में रहने वाले लोग भारतीय टीवी से आज भी कितनी गहराई से जुड़े हैं। हो सकता है कि वे फिल्में नियमित रूप से न देखते हों, लेकिन टीवी जरूर देखते हैं। इसलिए हमारे लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम आज की सच्चाई को अपनी कहानी के जरिए दिखाएँ, न कि पुरानी सोच को। जैसा कि सन नियो के मेरे मौजूदा शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में मेरा किरदार मानता है कि लड़कियों को पढ़ने की जरूरत नहीं है। लेकिन, कहानी और मुख्य किरदारों के जरिए शो यह मजबूत संदेश देता है कि लड़कियों की शिक्षा बहुत जरूरी है। आज भी कई जगहों पर लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता, ऐसे में यह संदेश लोगों तक पहुँचाना बहुत जरूरी है।” 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' शो राजस्थान की एक गाँव की लड़की घेवर की कहानी है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके परिवार में एक नवजात बच्चा आता है, जो दो अलग-अलग जिंदगियों को एक साथ जोड़ता है। प्यार, त्याग और छिपे हुए सच के बीच घेवर अपने हौसले और हिम्मत से अपनी सबसे कीमती चीज की रक्षा करती है। 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' शो हर रोज रात नौ बजे, सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।