samacharsecretary.com

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में दिए निर्देश- 60 वर्षीय श्रमिक हनुमंत राव का तत्काल बनाएं राशन कार्ड

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सभी से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उसी क्रम में रायपुर के 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक हनुमंत राव ने मुख्यमंत्री से मिलकर कर उन्हें बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसकी वजह से वे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल राव का राशन कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए । मुख्यमंत्री को राव ने बताया कि वे राजधानी रायपुर के तात्यापारा वार्ड में लगभग 60 वर्ष से निवासरत हैं। पूर्व में उनके माता-पिता के राशन कार्ड में उनका भी नाम जुड़ा था, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलता था। उनके माता-पिता की अब मृत्यु हो चुकी है। वे अविवाहित हैं और अकेले जीवन यापन करते हैं। राशन कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें खाद्य विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय की व्यथा को बहुत आत्मीयता से सुना और अधिकारियों को तत्काल राव को राशनकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बेडरूम में भगवान की मूर्ति व तराजू और शीशा रखने से आती है घर में नेगेटिविटी

घर का वास्तु हमेशा सही होना चाहिए। वहीं बेडरूम में रखी हुई चीजों का प्लेसमेंट तो जरूर इसके हिसाब से होना चाहिए क्योंकि ऐसा ना करने पर पूरे घर का वास्तु खराब होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम हैं जो बहुत ही आसान हैं। अगर सलीके से इन नियमों का पालन कर लिया जाए तो घर की एनर्जी पल भर में बदल सकती है। कई बार ऐसा होता होगा ना कि बाहर से घर आने पर अचानक ही भारीपन सा लगने लगता है। या फिर मन करता है कि कहीं बाहर चला जाए। अगर आपको घर की दीवारें काटने को दौड़ती हैं तो कुछ बदलाव करके आप इन चीजों को पूरी तरह से पॉजिटिव कर सकते हैं। शास्त्र के कुछ नियम घर में रखी हुई चीजों के प्लेसमेंट के इर्द-गिर्द भी घूमती है। आज बात करेंगे बेडरूम की। वास्तु शास्त्र के हिसाब से यहां पर कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। बेडरूम में ना रखें ये चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी भूलकर भगवान की कोई भी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। हालांकि कलात्मक मूर्तियां यहां पर रख सकते हैं। इसके अलावा कभी भी यहां पर अनाज नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो अन्न देवता नाराज होते है और इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी तराजू नहीं रखना चाहिए। ना ही यहां पर कभी किसी चीज को तौलना चाहिए। इन चीजों को बेडरूम में करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे घर का वास्तु कहीं ना कहीं जरूर प्रभावित होता है और नेगेटिविटी आती है। ध्यान में रखें ये बातें घर के बेडरूम का वास्तु हर मायने में सही होना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि यहां पर कोई भी शीशा ना लगा हो। अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो बेड से दूर ही रखें। बेड पर अगर कोई है तो शीशे में वो ना दिखें। शीशे की प्लेसमेंट ऐसे ही करें। साथ ही बेड के नीचे सामान ना इकट्ठा करें। आम तौर पर लोग बेड के नीचे कोई ना कोई सामान जरूर रख देते हैं जोकि सही नहीं है। साथ ही यहां पर कोई भी भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। वहीं बेडरूम की दीवारें हल्के और वाइब्रेंट कलर के होने चाहिए। नियमित रूप से यहां की सफाई जरूरी है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

क्या आपके घर में है वास्तु दोष? इन सरल उपायों से तुरंत पाएं राहत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की ऊर्जा का हमारे जीवन, स्वास्थ्य और धन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर आपको कुछ संकेत मिल सकते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में वास्तु दोष होने पर आप किन उपायों से इससे मुक्ति पा सकत हैं। मिलता है ये संकेत     घर में बिना वजह घर में क्लेश की स्थिति बने रहना भी वास्तु दोष का ही एक लक्षण है।     कड़ी मेहनत के बाद भी तरक्की नहीं मिलती।     घर में तनाव की स्थिति बनी रहती है। जिसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।     वास्तु दोष के कारण घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं।     धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। हो सकते हैं ये कारण वास्तु शास्त्र में टपकता हुआ नल आर्थिक नुकसान और वास्तु दोष (Vastu Dosh) की ओर इशारा करता है। घर के जिन कोनों में प्राकृतिक रोशनी नहीं पहुंचती, वहां अक्सर नकारात्मक ऊर्जा का बसेरा हो जाता है, जो वास्तु दोष का कारण बनता है। घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट होने पर भी आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही घर और मुख्य द्वार को गंदा रखने पर भी व्यक्ति को वास्तु दोष झेलना पड़ सकता है। कर सकते हैं ये उपाय वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको वास्तु शांति का पाठ करवाना चाहिए। शाम के समय घर में कपूर जलाकर घुमाएं, जो वास्तु दोष दूर करने का एक कारगर उपाय माना जाता है। शाम के समय घर के मुख्य द्वार व तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इन कार्यों को करने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है। अगर घर में यदि नेगेटिविटी बढ़ गई है, तो इसके लिए घर में नमक का पोछा लगाएं। साथ ही खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें, वहीं शौचालय के दरवाजे को हमेशा बंद रखें।  

कोच ने नेशनल शूटर का फरीदाबाद के होटल में किया यौन शोषण

चंडीगढ़. हरियाणा के फरीदाबाद से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. यहां राष्ट्रीय स्तर की एक नाबालिग शूटर के साथ उसके शूटिंग कोच ने यौन शोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस से की गई शिकायत में 17 साल की नाबालिग शूटर ने कहा है कि यह घटना 16 दिसंबर की है. उस समय दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही थी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शूटर अपने कोच के साथ आई थी. चैंपियनशिप के दौरान कोच फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था. पीड़िता के मुताबिक, प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कोच ने उसके खेल प्रदर्शन का आकलन करने के बहाने उसे होटल की लॉबी में बुलाया. आरोप है कि इसके बाद कोच ने उस पर होटल के कमरे में चलने का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, जब वह कोच के साथ कमरे में गई तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका यौन शोषण किया. मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी कोच इससे पहले भी मोहाली में आयोजित एक शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान पीड़िता से जबरन मिलने की कोशिश कर चुका था. फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें. फिलहाल पुलिस आरोपी कोच से पूछताछ की तैयारी कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भोपाल में विचार, साहित्य और कला का उत्सव, 9-11 जनवरी को होगा भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल

विचार, साहित्य और कला के उत्सव के लिए सजेगा भोपाल भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का 8वां संस्करण 9 से 11 जनवरी तक भोपाल झीलों की नगरी भोपाल एक बार फिर विचार, साहित्य, कला और संस्कृति के सशक्त संवाद का केंद्र बनने जा रही है। भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल (बीएलएफ) 2026 का आठवां संस्करण 9 से 11 जनवरी तक भारत भवन में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी फेस्टिवल डायरेक्टर राघव चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चंद्रा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाला यह फेस्टिवल देश और विदेश के प्रतिष्ठित लेखकों, विचारकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को एक मंच पर लाकर गहन वैचारिक संवाद और सांस्कृतिक सहभागिता को नया आयाम देगा। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल भोपाल को एक सशक्त सांस्कृतिक एवं बौद्धिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। फेस्टिवल के दौरान लेखक संवाद, परिचर्चाएं, पुस्तकों का विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनियां तथा विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में भारत सहित विभिन्न देशों से आए प्रसिद्ध लेखक, राजनयिक, इतिहासकार, सैन्य अधिकारी, सांसद, कलाकार और शिक्षाविद भाग लेंगे। फेस्टिवल में लेखक संवाद, परिचर्चाएं, पुस्तक विमोचन, कला प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे। भारत और विदेश से लेखक, इतिहासकार, राजनयिक, सैन्य अधिकारी, कलाकार और शिक्षाविद इसमें सहभागिता करेंगे। समृद्ध बौद्धिक विमर्श का मंच फेस्टिवल के अंतर्गत भारत की सभ्यतागत यात्रा, वैश्विक राजनीति और संघर्ष, भारत-चीन संबंध, संवैधानिक मूल्य, तकनीकी शासन प्रणाली, पर्यावरणीय संकट, जनजातीय इतिहास, महिला नेतृत्व, सिनेमा एवं जन-संस्कृति तथा लोकतंत्र के भविष्य जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। इन सत्रों में प्रमुख वक्ताओं के रूप में विलियम डैलरिम्पल, अश्विन सांघी, नीरा चांधोके, साल्वातोरे बाबोनेस, गौतम मुखोपाध्याय, सैयद अकबरुद्दीन, सुजान चिनॉय, अशोक के. कंथा और प्रोबल दासगुप्ता सहभागिता करेंगे। ट्राइबल आर्ट कैंप एंड फेयर फेस्टिवल के अंतर्गत भारत भवन द्वारा ट्राइबल आर्ट कैंप एंड फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 राज्यों से 60 से अधिक आदिवासी कलाकार भाग लेंगे। गोंड, बैगा, भील, पिथोरा, वारली और भारिया चित्रकला के साथ बांस, लकड़ी और लोहे के शिल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। इस वर्ष गोंडना और मुरिया जैसी दुर्लभ कला परंपराओं पर विशेष ध्यान रहेगा। युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं की रचनात्मकता और सांस्कृतिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा ‘यंगरंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कहानी-कथन, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। फेस्टिवल में मंचीय और दृश्य कलाओं को समर्पित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें दास्तान-ए-गुरु दत्त, काव्यराग—जब कविता संगीत से मिलती है, शाम-ए-कलाम और दास्तान-ए-शंकर शामिल हैं। आधुनिक कला दीर्घा में पद्मश्री दुर्गा बाई व्याम की कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। 

आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव प्रदेश में प्रथम

रायपुर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के उन्नयन हेतु निरंतर और प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड में शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100.20 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है। इसके साथ ही राजनांदगांव जिला राज्य का सर्वप्रथम शत-प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने वाला जिला बन गया है। जिले में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 25 हजार 138 पात्र वरिष्ठ नागरिकों में से 25 हजार 88 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी प्रदेश में अग्रणी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन का लक्ष्य 9 लाख 52 हजार 546 के विरुद्ध 9 लाख 37 हजार 461 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है, जो कि 98.42 प्रतिशत उपलब्धि है। इस उपलब्धि के साथ आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीयन कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी पात्र हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का कार्य पूर्ण किया गया है। इस अभियान के माध्यम से कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार लाभ आयुष्मान वय वंदना कार्ड के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इससे बुजुर्गों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षा कवच आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क, कैशलेस एवं पेपरलेस उपचार सार्वजनिक एवं निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना शासन की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा पहल है, जो सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करती है।

लुधियाना का हौजरी कारोबारी और कोर्ट का एजेंट निकला खालिस्तानी

चंडीगढ़. लुधियाना में एक आतंकी साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को पकडे़ गए आरोपियों में एक कोर्ट परिसर में एजेंट का काम करता है और दूसरा हौजरी का काम करता है। आरोपी करनबीर (21) हैबोवाल कलां और अवतार सिंह तारी न्यू शिमलापुरी मिलरगंज का रहने वाला है। अवतार सिंह कोर्ट परिसर में एजेंट का काम करता है। यहीं से वह सभी सरकारी इमारतों की रेकी करता रहता था। बाद में वह एक निहंग बन गया। इसी तरह आरोपी करनबीर अपने पिता के साथ हौजरी का काम करता है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ जल्द करेगी। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से हैंडलर के संपर्क में आए। पुलिस ने बताया कि अवतार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी के तहत कई मामले दर्ज हैं, जबकि करनबीर सिंह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस को मिला पिस्तौल और जिंदा कारतूस पुलिस ने इनके कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी ब्रिटेन और जर्मनी में बैठे आकाओं के सीधे संपर्क में थे। जिनका संबंध खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) और कट्टरपंथी विचारधारा से है। उनके निर्देशों पर, आरोपियों ने कथित तौर पर लुधियाना में सरकारी इमारतों और प्रमुख कार्यालयों की रेकी की थी, जो एक लक्षित हमले को अंजाम देने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों को कई चिह्नित व्यक्तियों से संबंधित इनपुट एकत्र करने और जमीनी कार्य करने का भी काम सौंपा गया था, जो एक व्यापक नेटवर्क और संभावित रूप से एक बड़ी साजिश का संकेत देता है। खुफिया जानकारी के बाद ऑपरेशन किया एसएसओसी एसएएस नगर के एआईजी डी.सुडरविजी ने ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि साजिश के बारे में विशिष्ट और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के बाद, एसएसओसी एसएएस नगर और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की एक संयुक्त टीम ने एक सटीक अभियान शुरू किया और दोनों आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, अवतार सिंह के कब्जे से एक 9 एमएम पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए। AIG ने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि दोनों व्यक्तियों को उनके विदेश स्थित आकाओं द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और भर्ती किया गया था। उन्हें अपने काम के हिस्से के रूप में सोशल मीडिया पर चरमपंथी सामग्री प्रसारित करने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन एसएसओसी एसएएस नगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113 (5) और 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन से सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे को टाल दिया गया है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। आरोपियों ने कई नेताओं की रेकी की आरोपी विदेश में रहने वाले कुलवंत सिंह मान खालसा नाम के एक हैंडलर के संपर्क में आए। खालसा ने दोनों को एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा और उन्हें कट्टरपंथी बना दिया। उसने उन्हें शहर में दक्षिणपंथी नेताओं और सरकारी कार्यालयों की रेकी करने का काम दिया। आरोपियों ने उनके घरों और कार्यालयों की तस्वीरें क्लिक कीं और उन्हें भेज दीं।

सीएम योगी का संकल्प: सबकी समस्या का निराकरण, जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं

सबकी समस्या का निराकरण सरकार का संकल्प : सीएम योगी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शीघ्रता से करें समस्याओं का निस्तारण गंभीर बीमारियों के इलाज में करेंगे भरपूर आर्थिक सहायता गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प है। सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।  गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।  जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़ गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया। गुरुवार सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ आए बच्चों से मिल उन्हें प्यार-दुलार, आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को दीं बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन में आरंग से आए भारत साहू को बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान किया, साहू ने बताया कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पहले किसी के समय मिलने पर ही वे बाहर जा पाते थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। बैटरी ट्राइसिकल मिलने से उनका जीवन अब कहीं अधिक सहज हो जाएगा। इसी तरह खमतराई रायपुर निवासी जीवन दास मानिकपुरी ने बताया कि उनका पैर बचपन से पोलियोग्रस्त है, आज उन्हें बैटरी ट्राइसिकल प्रदान की गई। दास ने बताया कि जनदर्शन में उनकी समस्या का तत्काल समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनकी दैनिक दिनचर्या आसान हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने रायपुर के मोवा निवासी चंदू यादव को ट्राइसिकल और सुमन साहू को व्हीलचेयर प्रदान किया। जिसे पाकर दोनों के चेहरे खिल गए। जनदर्शन के दौरान रायपुर निवासी सागर नायक एवं उमेश पटेल को श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए। श्री सागर नायक ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई थी, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे। उनकी समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र मिलने पर उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें फिर से सुनने की क्षमता मिल पाई है, उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन आज, शाम को गोवा दौरे पर जाएंगे साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों से भरपूर रहने वाला है. मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन से लेकर मुख्यमंत्री के गोवा दौरे, कांग्रेस नेता सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ आगमन, नगर निगम की अहम बैठक और शहर में होने वाले विभिन्न सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों तक कई महत्वपूर्ण आयोजन आज के एजेंडे में शामिल हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, योग कक्षा, निःशुल्क कोचिंग और आगामी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं. आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन रायपुर. मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनता से सीधे संवाद करेंगे. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके. आज दो दिवसीय गोवा दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री जनदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दो दिवसीय गोवा दौरे पर जाएंगे. वे शाम करीब 6 बजे रायपुर से गोवा के लिए रवाना होंगे. गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. कार्यक्रम कल सुबह 11 बजे आयोजित होगा.