samacharsecretary.com

बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा की ढाल बनी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

रायपुर. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केन्द्र शासन द्वारा असंगठित श्रमिकों को बुढ़ापे में संबल देने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, खेतिहर मजदूर सहित असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद प्रति माह 03 हजार रूपए की सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाती है। यह एक स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें श्रमिक द्वारा किए गए अंशदान के बराबर राशि केंद्र सरकार द्वारा भी जमा की जाती है।       श्रम पदाधिकारी मुंगेली   अभिषेक सिंह ने बताया कि योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के वे श्रमिक उठा सकते हैं, जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपए या उससे कम हो। लाभार्थी का ईपीएफओ, ईएसआईसी या एनपीएस का सदस्य नहीं होना चाहिए और वह आयकर दाता भी न हो। अंशदान आयु के अनुसार तय है। 18 वर्ष की आयु में जुड़ने पर मात्र 55 रूपए प्रतिमाह, जबकि 40 वर्ष की आयु में जुड़ने पर 200 रूपए प्रतिमाह अंशदान निर्धारित है। इच्छुक श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और नामिनी का विवरण आवश्यक है। इसके अलावा लाभार्थी स्वयं 

अश्मिता चालिहा की वापसी: थाईलैंड मास्टर्स में मेन ड्रॉ की हो गई जगह पक्की

पटुमवान भारत की अश्मिता चालिहा ने पटाया में खेले गए दो कड़े क्वालिफाइंग मुकाबले जीतकर थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स मेन ड्रॉ में जगह बना ली। 26 वर्षीय अश्मिता ने अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की ऊंची रैंकिंग वाली हंग यी टिंग के खिलाफ तीन गेम के रोमांचक मुकाबले से की, जिसे उन्होंने 15-21, 21-12, 21-12 से अपने नाम किया। पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की 87वीं रैंक वाली अश्मिता ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे गेम में पूरा नियंत्रण बनाए रखा और मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने इस लय को अंतिम क्वालिफाइंग राउंड में भी बरकरार रखा, जहां उन्होंने कोरिया गणराज्य की किम जूउन को 21-11, 10-21, 21-16 से हराकर मेन ड्रॉ का टिकट पक्का किया। निर्णायक गेम में स्कोर 15-15 की बराबरी पर पहुंचने के बाद अश्मिता ने जबरदस्त धैर्य और आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अंक जुटाकर मुकाबला अपने नाम किया। सुपर 300 श्रेणी के इस टूर्नामेंट में क्वालिफाइंग राउंड से आगे बढ़ने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं। डबल्स वर्ग में भारत का सफर जल्दी समाप्त हो गया। पुरुष डबल्स में साई प्रतीक के और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय को मलेशिया की जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग ने 22-20, 22-20 से हराया। महिला डबल्स में रुतपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा को चीन की बाओ ली जिंग और ली यी जिंग से सीधे गेम में हार मिली, जबकि अश्विनी भट्ट के और शिखा गौतम को इंडोनेशिया की फेब्रियाना कुसुमा और मेलिसा पुष्पितसारी ने बाहर किया। इसके अलावा सानिया सिकंदर और रश्मि गणेश भी क्वालिफाइंग राउंड में बाहर हो गईं। सिंगल्स क्वालिफायर में सतीश कुमार और सनीथ दयानंद पुरुष सिंगल्स से बाहर हुए, जबकि श्रेया लेले महिला सिंगल्स मेन ड्रॉ में जगह नहीं बना सकीं। मिक्स्ड डबल्स में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान का सफर भी क्वालिफायर में ही समाप्त हो गया। भारत का मेन-ड्रॉ अभियान बुधवार से शुरू होगा, जिसमें मालविका बंसोड़, अनमोल खरब, किरण जॉर्ज और प्रियांशु राजावत अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे।  

अजित पवार के विमान हादसे में ग्वालियर की पायलट शांभवी पाठक, मैसेज कर दी थी दादी को

ग्वालियर  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, उस प्लेन को ग्वालियर की रहने वाली शांभवी पाठक उड़ा रही थी। शांभवी पाठक ग्वालियर की रहने वाली थी। उनका जन्म ग्वालियर में ही हुआ और उनका बचपन भी वहीं बीता। उनकी दादी मीरा पाठक को शांभवी ने मुंबई से सुबह 6:36 पर मैसेज भेजा और उसमें लिखा था गुड मॉर्निंग दद्दा… इसके बाद शांभवी अपनी फ्लाइट पर पहुंच गईं और 8:46 बजे प्लेन क्रैश हो गया। ग्वालियर में फिलहाल शांभवी की दादी मीरा पाठक रहती हैं। पायलट शांभवी के घर पर उनकी कुछ बचपन की तस्वीरें हैं और फाइटर प्लेन से उन्हें बेहद लगाव था, क्योंकि उनके पिता भी इंडियन एयरफोर्स में रहे हैं। अगस्त में ग्वालियर आई थी शांभवी शांभवी पाठक के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। दादी मीरा पाठक ने बताया कि वह ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में जन्मी और यहीं एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई लिखाई हुई और उसके बाद वह दिल्ली चली गई। अगस्त के महीने में शांभवी पाठक ग्वालियर आई थी। शांभवी पाठक के बारे में दादी ने बताया कि वह बेहद हंसमुख थी और हमेशा मुझसे बात करती रहती थी।  पड़ोसी पहुंचे घर वहीं शांभवी पाठक की सूचना मिलते ही उनके पड़ोसी भी उनकी दादी के पास पहुंच गए। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि वह बहुत चंचल स्वभाव की थी और वह जब ग्वालियर आई थी तो उनसे मिलना जुलना होता था और खूब बातें करती थी। आज उसकी निधन की सूचना मिलने से गम का माहौल है। 

सड़क और राजमार्ग विकास को लेकर अरुण साव–नितिन गडकरी के बीच सार्थक चर्चा

रायपुर.  केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री   नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूर करने का आग्रह किया। उन्होंने   गडकरी से बिलासपुर शहर में यातायात का दबाव कम करने बायपास निर्माण, रायपुर और बिलासपुर के बीच भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर (आरंग) से बिलासपुर (दर्री) तक 6-लेन मार्ग की मंजूरी तथा मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का अनुरोध किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के साथ ही 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री   साव ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को अवगत कराया कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों के कारण यातायात का काफी दबाव है, जिससे निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने इसके समाधान के लिए राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से शहर के बाहर से होकर उच्च न्यायालय बोदरी से सेंदरी तक करीब 32 किमी लंबा फोरलेन बायपास स्वीकृत करने का अनुरोध किया। यह बायपास बिलासपुर शहर के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक पार्क को रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही शहर के भीतर यातायात के दबाव को प्रभावी तरीके से कम करते हुए औद्योगिक विकास संचार तंत्र एवं नियोजित शहरी विस्तार को बढ़ावा देगा।   साव ने राज्य के उत्तरी हिस्से में कोल माइन्स एवं दक्षिणी हिस्से में आयरन माइन्स को देखते हुए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने, कोयला एवं लौह अयस्क के परिवहन, स्टील व सीमेंट उत्पाद को बाहर भेजने तथा प्रदेशवासियों के सुचारू आवागमन के लिए मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग को ग्रीन फील्ड सड़क के रूप में रायपुर तक विस्तारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रायपुर-नागपुर-मुंबई एक्सेस कंट्रोल 8-लेन कनेक्टीविटी से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उप मुख्यमंत्री  साव ने  गडकरी से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक लगभग 95 किमी 6-लेन मार्ग के निर्माण की मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने   गडकरी को बताया कि वर्तमान में रायपुर से बिलासपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ा हुआ है, किंतु एक्सेस कंट्रोल नहीं होने के कारण राज्य की तीनों भारतमाला परियोजनाओं के बीच सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरंग-दर्री मार्ग के निर्माण से रायपुर से बिलासपुर की दूरी एक घंटे में तय होगी तथा तीनों भारतमाला सड़कों के आपस में जुड़ जाने से सीधा संपर्क होगा, जिससे सभी तरह के परिवहन में समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी।    साव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के 13 खंडों के उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए विद्यमान मार्गों को उन्नत किए जाने पर जोर देते हुए आठ सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियातेक ने एलिना रायबकिना और जेसिका पेगुला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

मेलबर्न साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना राइबाकिना ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी इगा स्वियातेक को चौंकाते हुए बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पोलैंड की स्टार के करियर ग्रैंड स्लैम जीतने के की उम्मीदों को करारा झटका लगा. मास्को में जन्मी कजाख खिलाड़ी ने शुरुआती सर्विस की दिक्कतों से उबरते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराया. अब फाइनल में पहुंचने के लिए उनका मुकाबला जेसिका पेगुला या अमांडा अनीसिमोवा से होगा. राइबाकिना इससे पहले 2023 में मेलबर्न फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें आर्यना सबालेंका के खिलाफ तीन कड़े सेटों में हार मिली थी. इसके बाद से वह मेलबर्न में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं. लेकिन 2022 की विंबलडन चैंपियन राइबाकिना हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में रही हैं. उन्होंने पिछले 19 मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है और इस महीने ब्रिस्बेन क्वार्टर फाइनल में ही उन्हें एकमात्र हार मिली थी. अब वह अपने करियर के चौथे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और 2024 विंबलडन के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं. 26 साल की राइबाकिना ने कहा, “इस जीत से मैं बहुत खुश हूं. हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और मैं बस आक्रामक खेलने की कोशिश कर रही थी. मुझे लगता है कि पहले सेट में दोनों के लिए पहली सर्विस ज्यादा काम नहीं कर रही थी, तो हम दोनों दूसरी सर्विस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. दूसरे सेट में मैंने ज्यादा खुलकर खेलना शुरू किया और सर्विस भी बेहतर रही.” इस हार से स्वियातेक का करियर ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया. उन्होंने चार बार फ्रेंच ओपन, एक बार यूएस ओपन और एक बार विंबलडन जीता है, लेकिन मेलबर्न पार्क में खिताब अभी भी उनके नाम नहीं है. स्वियातेक और राइबाकिना इससे पहले 11 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें पांच मुकाबले पिछले सीजन में हुए थे.

सरकारी अस्पतालों में ‘दलाल राज’ खत्म करने के लिए बनेगा ‘धावा दल’

पटना. सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों की मजबूरी का फायदा उठा जेब भरने वाले दलालों की अब खैर नहीं है। यही नहीं उनका साथ देने वाले डॉक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों की संलिप्तता साबित होने पर उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इस बाबत मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, जिला-अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य उपकेंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए धावा दल गठित करने को कहा है।  राज्यस्तर पर नोडल पदाधिकारी बनाया गया इस छापामार दल में वरीय उप समाहर्ता, जिलास्तरीय अन्य अधिकारी व सरकारी अस्पताल के डॉक्टर रहेंगे जो अस्पताल-अस्पताल जाकर जांच करेंगे। हर दिन की कार्रवाई की समीक्षा के लिए राज्यस्तर पर अपर सचिव धनंजय कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं जिला स्तर पर भी नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो जिले में की गई हर दिन की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे। स्वास्थ्य सचिव ने डीजीपी को भी पत्र भेज सभी जिलों के एसपी-एसएसपी को अस्पतालों की जांच कराने का अनुरोध किया है। सख्त कानूनी कार्रवाई तय पत्र में स्वास्थ्य सचिव ने लिखा है कि लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को जानबूझकर गुमराह कर महंगे निजी अस्पतालों, जांच घरों और दवा दुकानों की ओर मोड़ा जा रहा है। इसके लिए परिसर में निजी नर्सिंग होम, निजी जांच केंद्र-रेडियो डायग्नोसिस व दवा दुकानदारों के कर्मचारियों का जमावड़ा रहता है। इलाज के लिए आए मजबूर मरीजों को गुमराह कर सरकारी सुविधाओं से वंचित व महंगे निजी इलाज में झोंका जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ आमजन को सरकारी चिकित्सा सुविधा से वंचित व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जानी अपेक्षित है। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में सक्रिय दलालों, निजी नर्सिंग होम एजेंटों व जांच माफिया के खिलाफ सख्त व सघन कार्रवाई की जरूरत है। मिलीभगत पर सरकारी कर्मी भी नहीं बचेंगे पत्र में सबसे बड़ा संदेश यह है कि अगर किसी सरकारी डॉक्टर या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। उस पर भी कठोर विभागीय व कानूनी कार्रवाई होगी। हर दिन की कार्रवाई की प्रगति सीधे स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी।

कहीं आपकी टेबल ही तो नहीं रोक रही सफलता? जानें डेस्क से जुड़े खास वास्तु नियम

अक्सर हम अपने काम में कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन, फिर भी ऑफिस या घर पर काम करते समय वह मानसिक शांति और तरक्की महसूस नहीं होती जिसकी हम उम्मीद करते हैं। क्या आपने कभी अपनी वर्क टेबल यानी काम करने की मेज पर ध्यान दिया है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी टेबल पर रखी हर छोटी-बड़ी चीज आपकी कार्यक्षमता और करियर की ग्रोथ पर काफी हद तक असर डालती हैं। लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स की सही जगह आज के समय में लैपटॉप हमारी वर्क टेबल का सबसे अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लैपटॉप, कंप्यूटर या कोई भी बिजली से चलने वाला गैजेट हमेशा टेबल के दक्षिण-पूर्व (South-East) कोने में होना चाहिए। इसे आग्नेय कोण कहा जाता है, जो अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। सही दिशा में रखा लैपटॉप न केवल लंबे समय तक चलता है, बल्कि आपके विचारों में स्पष्टता भी लाता है। मेज पर पौधों का जादू डेस्क पर हरियाली न केवल आंखों को सुकून देती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। वास्तु के अनुसार, टेबल के उत्तर या पूर्व (North or East) दिशा में छोटा 'मनी प्लांट' या 'बैम्बू प्लांट' रखना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि टेबल पर कभी भी कैक्टस या कांटेदार पौधे न रखें, क्योंकि ये आपसी संबंधों में कड़वाहट और काम में बाधाएं पैदा करते हैं। चीजों का बिखराव और ग्रोथ क्या आपकी टेबल फाइलों और कागजों से भरी रहती है? वास्तु के अनुसार, अव्यवस्थित मेज मानसिक भ्रम पैदा करती है। मेज का बीच का हिस्सा हमेशा खाली और साफ होना चाहिए, जिसे 'ब्रह्म स्थान' कहा जाता है। काम खत्म करने के बाद अपनी टेबल को साफ करना आने वाले कल की सफलता की नींव रखता है। पानी और रोशनी का संतुलन पानी की बोतल हमेशा टेबल के उत्तर या उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में रखें। यह दिशा जल तत्व की है और यहां पानी रखने से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, आपकी टेबल पर सही मात्रा में रोशनी होनी चाहिए। अगर आप टेबल लैंप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे दक्षिण-पूर्व कोने में रखना ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।  

पेयजल योजनाओं के सफल संचालन पर केंद्र और राज्यों के बीच रणनीतिक संवाद

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री   अरुण साव केंद्र सरकार और राज्यों के बीच पंचायतों को हस्तांतरित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव पर मंथन उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री   अरुण साव भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) के लिए आयोजित मिनिस्टर्स लेवल पॉलिसी डायलॉग ऑन सस्टेनेबल ओएंडएम ऑफ रुरल ड्रिंकिंग वाटर सर्विसेस (Ministers Level Policy Dialogue on Sustainable O&M of Rural Drinking Water Services) में शामिल हुए। नई दिल्ली में आयोजित इस नीति संवाद की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री   सी.आर. पाटिल एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री   राजीव रंजन सिंह ने की। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री   वी. सोमन्ना, भारत सरकार के सचिव एवं अतिरिक्त सचिव सहित देश के विभिन्न राज्यों के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री भी शामिल हुए। इस संवाद कार्यक्रम में भारत सरकार और विभिन्न राज्यों के बीच ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को दीर्घकालिक, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने गहन विचार-विमर्श किया गया। केंद्र सरकार और राज्यों के बीच पंचायतों को हस्तांतरित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव पर मंथन उप मुख्यमंत्री   अरुण साव ने नीति संवाद में छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों, जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों तथा राज्य की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत निर्मित पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हस्तांतरित करने के बाद उनका प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति बनी रहे।   साव ने पंचायतों की भूमिका, स्थानीय सहभागिता और तकनीकी सहयोग को जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिरता का आधार बताया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त व्यावहारिक अनुभवों एवं सुझावों पर भी गहन चर्चा हुई, जिससे जमीनी स्तर पर जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सशक्त, टिकाऊ तथा जनहितकारी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। राज्य की ओर से जल जीवन मिशन के मिशन संचालक   जितेंद्र शुक्ला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता   ओंकेश चंद्रवंशी, अधीक्षण अभियंता   ए.के. मालवे तथा कार्यपालन अभियंता   संजय राठौर ने भी बैठक में भागीदारी की।

Djokovic ने बनाए इतिहास, Australian Open में 400वीं जीत से फेडरर का रिकॉर्ड छिन्न-भिन्न

मेलबर्न  मेलबर्न पार्क के नीले कोर्ट पर टेनिस लेजेंड नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए महज एक संख्या है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के तीसरे दौर के मुकाबले में नीदरलैंड के बोटिक वैन डी जैंडशुल्प को सीधे सेटों में हराकर जोकोविच ने अपने करियर की 400वीं ग्रैंड स्लैम जीत दर्ज की। जोकोविच ने हासिल की बड़ी उपलब्धि  इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने महान रोजर फेडरर के सर्वकालिक रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। जोकोविच अब ग्रैंड स्लैम इतिहास में 400 जीत का आंकड़ा छूने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोजर फेडरर (369 जीत) के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब वे उनसे 31 जीत आगे निकल चुके हैं। 38 वर्षीय जोकोविच के लिए यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड्स की झड़ी लेकर आया है। इसी हफ्ते उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी 100वीं जीत भी पूरी की। जोकोविच ने दमदार प्रदर्शन कर हासिल की जीत तीसरे दौर के मुकाबले में जोकोविच ने वैन डी जैंडशुल्प को 6-3, 6-4, 7-6(4) से मात दी। हालांकि तीसरे सेट में डच खिलाड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन जोकोविच ने टाई-ब्रेकर में अपने अनुभव का परिचय देते हुए जीत सुनिश्चित की। टूर्नामेंट के पहले हफ्ते में जोकोविच की फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। जीत के बाद कही दिल जीतने वाली बात कार्लोस अल्कराज और यानिक सिनर जैसे युवा खिलाड़ियों के उभार के बीच जोकोविच की निरंतरता खेल विशेषज्ञों को हैरान कर रही है। अपनी लंबी उम्र और फिटनेस पर बात करते हुए जोकोविच ने कहा कि जब मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा होता हूं तो मुझे विश्वास होता है कि मैं दुनिया के किसी भी खिलाड़ी को हरा सकता हूं।

BJP ने पंचकूला में बैठक कर बनाई निकाय चुनावों की रणनीति

चंडीगढ़. हरियाणा के पंचकूला स्थित बीजेपी के पंचकमल कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ी संगठनात्मक बैठक हुई। इस दौरान नगर निगम चुनावों में जीत, 'वीबी जीरामजी' सम्मेलन और 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया ने एक-एक विषय को उपस्थित नेताओं के सामने बड़ी बारीकी से रखा। इस दौरान सभी बीजेपी विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चा पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि कांग्रेस द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर फैलाए जा रहे हर झूठ को बेनकाब करना है। इसके साथ ही नगर निगम चुनावों में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है और पार्टी की मजबूती के लिए भी लगातार दिए जा रहे कार्य भी पूरे करने हैं। खासकर विधायकों को कहा गया कि वे विधानसभाओं में वीबी जीरामजी पर पांच पांच जागरूकता सम्मेलन करें। बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय "मन की बात" कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति बनाई गई एवं लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने "मन की बात" प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को संयोजक, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, आदित्य चावला, भारत भूषण जुयाल, नरेंद्र भारती और मनोज ढाण को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। मन की बात कार्यक्रम के लिए लोकसभा संयोजक भी नियुक्त किए गए। राजेश बतौरा को अंबाला, धुमन सिंह किरमिच को कुरूक्षेत्र, मेधराज गुप्ता को करनाल, आजाद नेहरा को सोनीपत, प्रदीप जैन को रोहतक, मनदीप मलिक को हिसार, बलदेव ग्रोहा को सिरसा, राकेश शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़, हरविन्द कोहली को गुरुग्राम और अनिता शर्मा को फरीदाबाद लोकसभा संयोजक बनाया गया। कुरूक्षेत्र और हांसी जिला के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा को कुरूक्षेत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को हांसी जिला प्रभारी बनाया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हर समय चुनाव मोड़ पर रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा करेगा, उसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर ने तो मुझे भी हैरान कर दिया। कांग्रेस का 10 दिन का प्रशिक्षण चला है तो जरूर उन्होंने कुछ सीखा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तो एक घंटे में ही चले गए, कांग्रेस में अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग है। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी पर राहुल गांधी को ही भ्रम में डाल दिया। सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बजट पर बोलते हुए कहा कि लोगों के अच्छे सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हरियाणा भाजपा सरकार का बजट जनता के सुझाव का बजट होगा। नायब सैनी ने कहा कि पारदर्शिता हमारी सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बजट का एक-एक पैसा लोगों के वेलफेयर पर खर्च होगा। एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने विपक्ष के विधायकों से भी बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। विपक्ष के विधायक भी अगर सुझाव देते हैं तो उनका स्वागत है। एसवाईएल पर हुई बैठक के बारे में श्री सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ सार्थक बैठक हुई है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखी है। अधिकारियों को समाधान खोजने के लिए कहा गया है। एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मुद्दा चुनाव आयोग का है। चुनाव आयोग एसआईआर करा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में भी एसआईआर की प्रक्रिया होती रहती थी, लेकिन जिनकी वोट होती थी उनकी वोटों को काट दिया जाता था। एक-एक मकान में 100 वोटों का गुच्छा होता था। उन्होंने कहा कि अब एक-एक वोट की जांच हो रही है। वीबी जीरामजी योजना को लेकर होंगे विधानसभाओं में सम्मेलन: बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बैठक में विधायकों को अपनी-अपनी विधानसभाओं के अलावा दूसरी विधानसभाओं में भी पांच-पांच वीबी-जीरामजी योजना को लेकर सम्मेलन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। आज की बैठक में निकाय चुनाव के प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारियां और काम में जुट जाने के लिए कहा गया है। भाजपा वोटों की नहीं, सरोकारों की पार्टी है: डॉ. सतीश पूनिया भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी तब भाजपा के कार्यकर्ता इस महामारी से पूरी ताकत के साथ लड़ रहे थे। डॉ. पूनिया ने कहा कि अगर हम वोट की राजनीति और सरकार बनाने के लिए काम करते तो महामारी से लड़ा नहीं जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों की नहीं, सरोकारों की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता 565 दिन काम करते हैं। संगठनात्मक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, श्याम सिंह राणा, अनिल विज, आरती राव, श्रुति चौधरी, रणबीर गंगवा, राजेश नागर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।