samacharsecretary.com

पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह की सतना जमीन के स्वामित्व पर हाईकोर्ट ने जताया संदेह

सतना  हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गोविन्द नारायण सिंह द्वारा अपने ही बेटे शिव बहादुर सिंह को बेची गई सतना की 11.57 एकड़ जमीन के स्वामित्व को संदेहास्पद माना है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि गोविन्द नारायण सिंह ने अपंजीकृत और अपर्याप्त स्टाम्प पर बनी सेल डीड के आधार पर विवादित जमीन बेची थी। ऐसे दस्तावेजों के आधार पर न तो जमीन का स्वामित्व मिलता है और न ही अस्थाई निषेधाज्ञा। हाईकोर्ट ने अधीनस्थ अपीलीय अदालत के उस आदेश को उचित निरूपित किया, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई अस्थायी रोक को निरस्त कर दिया गया था। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों की ओर से दायर याचिका निरस्त कर दी। याचिकाकर्ता अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ निवासी नर्मदेश्वर प्रताप सिंह, रामेश्वर प्रताप सिंह और सतना निवासी माधवी सिंह की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि उनके पिता शिव बहादुर सिंह ने वर्ष 1992 में अपने पिता गोविन्द नारायण सिंह से अपंजीकृत सेल डीड के जरिए 11.57 एकड़ भूमि खरीदी थी। वह भूमि वर्षों से उनके कब्जे में है। इसी आधार पर स्थायी निषेधाज्ञा चाही गई। अधीनस्थ अदालत ने पांच फरवरी, 2025 को उनके पक्ष में अस्थायी निषेधाज्ञा दे दी थी। विवादित जमीन के असली मालिक सेठ मनोहर लाल थे। मनोहर लाल की कथित पावर आफ अटार्नी के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री गोविन्द नारायण सिंह ने 11.57 एकड़ जमीन अपने बेटे शिव बहादुर सिंह को आठ दिसंबर, 1992 को बेची थी। वर्ष 1998 में जमीन का नामांतरण भी हुआ। ट्रायल कोर्ट द्वारा पांच फरवरी, 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को दी गई अस्थाई निषेधाज्ञा के विरुद्ध सेठ मनोहर लाल के वारिसों ने जिला अदालत में अपील दायर की। जिला अदालत ने 13 अक्तूबर 2025 को ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त करके अस्थाई निषेधाज्ञा हटा दी थी। इस पर यह मामले पूर्व मुख्यमंत्री गोविन्द नारायण सिंह के वारिसों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

झज्जर में ADGP ने जूती पहनने पर पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

झज्जर. पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर शुक्रवार को झज्जर पुलिस लाइन में उस समय सख्ती देखने को मिली, जब हरियाणा पुलिस के ए.डी.जी.पी. एच.एस. दुहन ने ड्रैस कोड का पालन न करने पर एक पुलिस कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और उसके निलंबन के निर्देश दिए। ए.डी.जी.पी. ने कहा कि यह पशुपालन विभाग नहीं बल्कि अनुशासन आधारित पुलिस विभाग है, जहां नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी अनुसार पुलिस लाइन में चल रही रिहर्सल दौरान संबंधित पुलिस कर्मचारी वर्दी के बजाय जूती पहनकर पहुंच गया था जिसे उच्चाधिकारी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना। मौके पर ही ए.डी.जी.पी. ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। ए.डी.जी.पी. एच.एस. दुहन शुक्रवार को झज्जर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस में सक्रियता और अनुशासन सबसे अहम है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाए जबकि निष्क्रिय और लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन का आज अंतिम दिन

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आवदेन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।  अभी तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को पूरा सबमिट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का ही समय है। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय फॉर्म भरने के लिए नहीं मिलेगा। हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन के चेयरमैन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है। स्वयं मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पीएमटी एवं पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए है। सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हरियाणा का युवा अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगा। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को दिया था तोहफा बता दें कि हाल ही में नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। HSSC ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी।

पंजाब में 3 मार्च से शुरू होंगी 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं

चंडीगढ़. चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सालाना परीक्षा मार्च 2026 के लिए होवे जा रही प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है। दोनों कक्षाओं के पेपर 3 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 20 मार्च तक चलेंगे। 9वीं कक्षा का पहला पेपर गणित का होगा, जबकि 11वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर होगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक दोनों कक्षाओं के मेन विषय के प्रशन पत्र डी.ई.ओ. स्तर के केंद्रिय तौर पर तय किए जाएंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। इसमें पढ़ने का 15 मिनट का समय भी शामिल होगा। रीडिंग टाइम सुबह 9.15 बजे तक होगा, जबकि आंसर लिखने का टाइम सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तय किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड को निर्देश दिए है कि जिन सब्जेक्ट के प्रशन पत्र सेंट्रल लेवल पर तैयार नहीं होंगे, उनके प्रशन पत्र स्कूल लेवल पर तैयार किए जाएंगे। सभी प्रशन पत्र CBSE की नई गाइडलाइंस के अनुसार तैयार किए जाएंगे।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 फरवरी को बारिश की संभावना

रायपुर. ठंड का प्रभाव खत्म होने के साथ प्रदेश में गर्मी धीमे-धीमे अपना प्रभाव दिखाने लगी है. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9 तक पहुंच गया, वहीं रायपुर का पारा 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अभी पश्चिमी विक्षोभ भी लगातार असर दिखा रहा है, जिसके प्रभाव से 3 फरवरी को बारिश भी होने की संभावना है. जनवरी के अंतिम दिनों में आए पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ने के सिलसिले को रोक दिया था. विक्षोभ की लगातार सक्रियता की वजह से तापमान में गिरावट का दौर रुक गया और धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही मौसम में मामूली बदलाव हो, मगर अब ठंड का दायरा सिमटता जाएगा. अभी इसका प्रभाव सुबह के वक्त महसूस हो रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर भी कम हो जाएगा. पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिखी है. अंबिकापुर का सामान्य से 2 डिग्री अधिक और रायपुर का पारा 3.8 डिग्री अधिक रहा. दिन का अधिकतम तापमान उत्तरी इलाकों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में सामान्य से अधिक हो चुका है. अभी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व ईरान के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दो नया पश्चिमी विक्षोभ 2 और 5 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. अभी न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, मगर 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में क्रमशः वृद्धि होने और 3 फरवरी को उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

NCP अपडेट: सुनेत्रा पवार चुनी गईं विधायक दल की नेता, डिप्टी CM पद संभालेंगी आज

मुंबई      एनसीपी (अजित गुट) की विधायक दल बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया विधायक दल नेता चुन लिया गया है. इस फैसले के साथ ही उनके आज ही महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है. बैठक से पहले ही संकेत मिल गए थे. पार्टी नेता दिलीप वलसे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पार्टी के अन्य नेताओं ने समर्थन दिया. सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद के रूप में विधान भवन पहुंची थीं, जहां सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी का नेता बनाए जाने का फैसला लिया गया. इससे पहले एनसीपी नेताओं ने दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि दी. पार्टी नेताओं के मुताबिक यह फैसला संगठन और राज्य की राजनीति के लिए निर्णायक माना जा रहा है. परिवार में कोई समस्या नहीं जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में भरोसे में लिया गया था, इस पर शरद पवार ने कहा, ‘अगर परिवार पर कोई विपदा आती है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है।’ – सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का आधिकारिक नेता चुन लिया गया है. उनके चयन के बाद, पार्टी सभी उपस्थित विधायकों के हस्ताक्षर के साथ एक औपचारिक पत्र राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपेगी. यह पत्र नेतृत्व परिवर्तन की आधिकारिक सूचना का काम करेगा और पार्टी की पूरी एकजुटता और समर्थन को उनकी नियुक्ति के लिए प्रमाणित करेगा. इस कदम से सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया और भी मजबूत हुई है, जबकि पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश भी साफ तौर पर दिखाई देता है. – एनसीपी (अजित गुट) के विधायकों ने शनिवार को सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया. इसके साथ ही महायुति सरकार में उनके उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे ने रखा, जिसे कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला. राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को आज शाम 5 बजे राज्यपाल शपथ दिलाएंगे. इस फैसले के साथ सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. यह फैसला अजित पवार के निधन के बाद पार्टी की नई सियासी दिशा और नेतृत्व को भी दर्शाता है. – अब तक अनुपस्थित रहे विधायक अशुतोष काळे भी विधान भवन पहुंच गए हैं, जो लगभग थकावट के साथ पहुंचे. उनके आने के साथ ही NCP (अजित पवार गुट) के सभी विधायक एकत्रित हो चुके हैं. यह बैठक सुनेत्रा पवार के विधायक दल नेता चुने जाने और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ की प्रक्रिया के लिए अहम मानी जा रही है. – एनसीपी (अजित गुट) की विधायक दल बैठक में औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत दिवंगत नेता अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. पार्टी नेता सुनील तटकरे ने शोक प्रस्ताव पेश कर अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नए नेता को लेकर अहम प्रस्ताव सदन के सामने रखा, जिसे वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने समर्थन दिया. – राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार विधान भवन पहुंची हैं, जहां एनसीपी की विधायक दल की अहम बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में पार्टी अपना नया नेता चुन सकती है. माना जा रहा है कि इस फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है. बैठक के नतीजे सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी खोल सकते हैं. – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को एनसीपी नेताओं ने विधायिका दल की अहम बैठक से पहले श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्टी की ओर से जारी अंदरूनी दृश्यों में वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद अजित पवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते नजर आए. यह श्रद्धांजलि ऐसे समय दी गई है, जब एनसीपी की बैठक में पार्टी के नए नेता के चुनाव को लेकर चर्चा होनी है. – एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने कहा है कि पार्टी दिवंगत अजित दादा की अस्थियां पूरे महाराष्ट्र में ले जाएगी. उन्होंने हालिया वीडियो और बैठक को लेकर सफाई देते हुए बताया कि यह मुलाकात एक कृषि प्रदर्शनी के दौरान चाय पर हुई थी, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों पर चर्चा हुई. तटकरे के मुताबिक, उसी के बाद अजित दादा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा कि बैठक के बाद पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. साथ ही तटकरे ने साफ किया कि एनसीपी के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया है, जो पार्टी की अगली रणनीति के लिए अहम माना जा रहा. – NCP MP प्रफुल्ल पटेल NCP विधायकों की मीटिंग के लिए विधान भवन पहुंचे. महाराष्ट्र की राजनीति में क्या चल रहा है? डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दो गुटों के संभावित विलय पर वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बातचीत फिर शुरू की, यह कहते हुए कि अजित पवार अपने जीवनकाल में इसे चाहते थे. इस बीच, अजित पवार के बेटे पार्थ पवार बारामती में शरद पवार के निवास पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे, जो परिवार और पार्टी के बीच जारी चर्चा का संकेत है. विधायक दल की बैठक से पहले एनसीपी नेताओं ने दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महाराष्ट्र के प्रति समर्पण और जनता के लिए किए गए कार्यों को याद किया.

बिहार में नए गन्ना किसानों को फ्री में मिलेगा बीज

पटना. सरकार नई चीनी मिल लगाने से पहले गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए हर जतन कर रही है। प्रयास है कि अधिक से अधिक गन्ना की खेती को बढ़ाया जाए, ताकि मिलों को गन्ना की कमी नहीं रहे। इसके लिए जिन इलाकों में गन्ना की खेती नहीं होती है, वहां के किसानों को पांच एकड़ तक गन्ना की खेती करने के लिए निशुल्क गन्ना बीज दिया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में गन्ने की खेती नहीं है, उसे डेवलप किया जाए। गन्ना की खेती करने के लिए किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि वह गन्ना की खेती करने के लिए जागरूक हो सकें। 15 दिन कें अंदर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के बकाये मूल्य का 15 दिनों के अंदर भुगतान किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी गन्ना किसानों का 15 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने का सख्त निर्देश दिया। इसके पहले उन्होंने ईख मूल्य भुगतान, मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, यांत्रिकरण योजना, गुड़ प्रोत्साहन योजना, चीनी मिलों की समस्या, नई चीनी मिलों की स्थापना और अन्य योजनाओं की समीक्षा की। सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर फोकस उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ उन किसानों को कैसे मिले, इसके बारे सोंचना होगा। वहीं, गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा ने कहा कि प्रमाणित बीज उत्पादन प्रोत्साहन कार्यक्रम मद का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे हर हालत में प्राप्त करना है। बेहतर करने वालों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में संयुक्त गन्ना आयुक्त जेपीएन सिंह, सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक, सभी उपनिदेशक, सहायक निदेशक सभी पदाधिकारी मौजूद थे। गन्ना क्षेत्र को जलजमाव से मुक्त करने के लिए 72 योजनाएं चिह्नित गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अभियंताओं को सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार करने का निर्देश पिछले वर्ष 30 दिसंबर को दिया गया था। शुक्रवार को जल संसाधन विभाग और गन्ना उद्योग विभाग ने निर्देश के अनुपालन की संयुक्त रूप से समीक्षा की। गन्ना कृषि क्षेत्रों से संबंधित नहरों, नहर संरचनाओं तथा स्लुइस गेट, पुलिया निर्माण, नाला उड़ाही (सफाई) एवं अतिक्रमण मुक्ति के लिए जिलों में सर्वेक्षण हो रहा है। अब तक 72 योजनाएं चिह्नित पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में अब तक कुल 72 योजनाएं चिह्नित हुई हैं, जिनके क्रियान्वयन से 61,590 एकड़ क्षेत्र को जल-जमाव से मुक्ति मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एसके मल्ल ने सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं बनाई जा सकें।

टीकमगढ़ में भयानक हादसा : सेप्टिक टैंक में चप्पलें तैर रही थीं, अंदर पाए गए दो भाईयों के शव

टीकमगढ़   टीकमगढ़ जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में गरकर डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। ये सनसनीखेज मामला शहर की शिवनगर कॉलोनी का है, किराये के मकान में रहने वाले सचिन यादव के दो बच्चों, जिनमें 7 वर्षीय नरेंद्र और 5 वर्षीय आशीष की शाम 4 बजे घर से अपनी मां से खेलने का बोलकर घर से निकले और खेलते-खेलते कॉलोनी में मुकुंद यादव के निर्माणाधीन मकान में चले गए, जहां वे खुले सेप्टिक टैंक में गिर गए। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो चिंतित माँ ने पहले बच्चों को कॉलोनी में रहवासियों के घरों में तलाशा, जब बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो कॉलोनी के लोगों ने मिलकर कॉलोनी में लगे सभी सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो एक सीसीटीवी फुटेज में बच्चे निर्माणाधीन मकान के अंदर जाते दिखे। इसके तुरंत बाद पड़ोसी जैसे ही उस मकान में घुसे तो उन्हें सेप्टिक टैंक में दोनों बच्चों के शव पानी में पड़े मिले, जिसके बाद इलाके के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बच्चों को टैंक से निकलवाया और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरात दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया गया। आज शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपा जाएंगे। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

सीएम साय ने “अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन” को दिखाई झंडी

रायपुर. सीएम साय ने आज नारायणपुर में आयोजित “अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन” को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, नारायणपुर से बासिंग तक 21 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक दौड़ में 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय धावकों सहित 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया। देश-विदेश से आए धावकों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि अबूझमाड़ आज शांति, विश्वास और विकास के नए अध्याय की ओर तेज़ी से बढ़ रहा ह। यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में हमारे संकल्प का प्रतीक है। अबूझमाड़ की धरती पर दौड़ते कदम, एक सशक्त और आत्मविश्वासी छत्तीसगढ़ की कहानी कह रहे हैं।

महिला डबल्स चैंपियंस: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में बाज़ी मारी

मेलबर्न  एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को कड़े मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया। फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद चौथी वरीयता प्राप्त मर्टेनस-झांग की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सेट टाईब्रेक में जीत लिया। दूसरे सेट में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली, हालांकि सातवीं वरीयता प्राप्त डैनिलिना-क्रुनिक की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और 5-2 पर दो चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन अंततः मर्टेनस और झांग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था। लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया। मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था. लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं. वहीं, झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं. इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था. मर्टेंस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है. मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी. अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी. इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं। वहीं झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं। इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था। मर्टेनस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है। मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी। अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी। पुरुष डबल्स में होमटाउन वाइल्डकार्ड जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स फाइनल में उतरने वाले हैं। वहीं मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।