samacharsecretary.com

ईरान में इजरायल और अमेरिका का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी सहित 30 ठिकानों को बनाया निशाना

तेल अवीव/तेहरान इजरायली सेना ईरान पर हमला करने की घोषणा की है। इसके अलावा इजरायली सेना ने ईरान के पलटवार की आशंका के बीच लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। ईरान की राजधानी तेहरान में कम से कम तीन जगहों पर भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजरायली सेना ने कहा कि ये अलर्ट लोगों को इजरायल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए हैं। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ये हमला किया है। इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर के निजी आवास को उड़ा दिया गया है। लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सुप्रील लीडर उस वक्त अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। वहीं ईरान के एयरस्पेस को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। सिविल एविएशन ऑर्गनाइज़ेशन के स्पोक्सपर्सन ने नए NOTAM जारी होने के बाद पूरे देश में बंद होने की पुष्टि की। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ईरान में एक साथ 30 टारगेट पर हमले किए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ली अली खआमेनेई और ईरानी इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर शामिल हैं। शुरुआती धमाके राजधानी तेहरान में तीन जगहों पर करीब 09:30 बजे रिकॉर्ड किए गए, और आगे के हमलों में राजधानी के कम से कम दो और इलाकों को निशाना बनाया गया। तेहरान में लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10:00 बजे के बाद धमाकों की दूसरी लहर शुरू हुई। इजरायली सेना ईरान पर हमला करने की घोषणा की है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही इजरायल और US ईरान पर हमले कर रहे हैं, तेहरान के उत्तर और पूर्व में, साथ ही इस्फ़हान, करज और करमानशाह में भी धमाके सुनाई दे रहे हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के जिन जगहों पर हमला किया है वो इस प्रकार हैं.    -रक्षा मंत्रालय  -खुफिया मुख्यालय -सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का ऑफिस -एटॉमिक एनर्जी ऑफ ईरान -परचीन ईरान के किन किन शहरों पर हमला हुआ है -तेहरान -कॉम -तबरेज -करमनशाह -कराज -इस्फहान युद्धपोत अब्राहम लिंकन से ईरान पर अमेरिका ने किया हमला इरान पर अमेरिका ने अपने युद्धपोत अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमले कर रहा है. इस हमले में अमेरिकी नौसेना और वायुसेना शामिल है.   इजरायली PM  ने कहा- ये शेर की दहाड़ इजरायल ने ईरान पर कई मिसाइलें दागी हैं. हमले के बाद राजधानी तेहरान में कई स्थानों इमारतों से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है. वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री ने ईरान पर हमले को शेर की दहाड़ नाम दिया है.  तेहरान विस्फोट की आवाज ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह दावा किया। इस विस्फोट पर सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। यह विस्फोट ऐसे समय हुआ जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इजराइल के हमले के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया है और उन्होंने आपातकाल की घोषणा की। इसके साथ ही इजराइल में सायरन बजने लगे। इजरायल ने जवाबी मिसाइल हमले की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है। एपी के मुताबिक, ईरान पर हमले के बाद इजराइल ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद किया। खामेनेई को सुरक्षित जगह पहुंचा गया एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ हमला किया है, जिसमें तेहरान में कई धमाके होने की खबर है। ईरान में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त अलजजीरा की मुताबिक इजरायली हमले में ईरान के मोबाइल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। एक इज़रायली सिक्योरिटी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इस ऑपरेशन की प्लानिंग महीनों पहले से थी और इसकी टाइमिंग कई हफ़्ते पहले तय हो गई थी। डिफेंस एस्टैब्लिशमेंट के सूत्रों ने बताया कि 'शील्ड ऑफ़ जूडा' नाम के इन हमलों का एक मकसद "इज़राइली होम फ्रंट के लिए खतरों को दूर करना होगा, जिसमें मिसाइल लॉन्चर और अनमैन्ड एरियल व्हीकल बेस पर ज़ोर दिया जाएगा।" ईरान गरजा- जंग शुरू तुमने की, खत्म हम करेंगे इस बीच ईरानी संसद राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी के चेयरमैन ने इजरायल-अमेरिका को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि ये लड़ाई तुमने शुरू की है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे. इस बीच ईरान ने कहा है कि इस हमले का जवाब में इजरायल  को कुचल दिया जाएगा.  ईरान पर हमले के बाद इराक में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है और उसने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया गया है.  हमले के बाज ट्रंप का पहला बयान इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर हमले के बाद पहला बयान आया है. उन्होंने कहा है कि ईरान कभी भी परमाणु बम नहीं बना सकता है. ईरान को निशाना बनाना चाहता था. उन्होंने कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जिससे अमेरिका को भी खतरा है. और दूसरे देशों को भी खतरा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान पर भीषण आक्रमण कर रही है.  ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किया हमला अमेरिका पहले ही मिडिल ईस्ट में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत तैनात कर चुका है। कई राउंड की डिप्लोमैटिक कोशिशों के बावजूद इजरायल और अमेरिका का कहना है कि ‘बातचीत का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।’ ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर को एक अज्ञात जगह पर छिपा दिया गया है। इजरायली सेना ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है और लोगों से शेल्टर के पास रहने को कहा है। इजरायली सेना ने कहा है कि "हम समझते हैं कि यह एक कैंपेन है जिसे इजरायल ने अपनी इस पॉलिसी के हिसाब से शुरू किया है कि ईरान इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा है।" इजरायल में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, लोगों के एक जगह पर जमा होने से मना कर दिया गया है और जरूरी सेक्टर्स छोड़कर गैर-जरूरी जगहों को बंद कर … Read more

मारुति ने पेश किया नया ऑफर, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा की खरीदारी में मिला खास फायदा

मुंबई  मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने अपने 200वें NEXA स्टूडियो आउटलेट के खुलने की घोषणा की है। यह मारुति सुजुकी के अपने फ्लैगशिप ‘NEXA’ चैनल के तहत प्रीमियम और पर्सनलाइज्ड कार ओनरशिप एक्सपीरियंस देने के सफर में एक और कदम है। जगह और सेल्स पोटेंशियल के आधार पर, NEXA चैनल को दो फॉर्मेट में बनाया गया है, जिसमें NEXA मेन आउटलेट और NEXA स्टूडियो आउटलेट शामिल हैं। कुल मिलाकर, NEXA सेल्स नेटवर्क के अभी 530 से ज्यादा शहरों में 740 से ज्यादा आउटलेट हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, मिस्टर हिसाशी ताकेउची ने कहा, "NEXA का मतलब है इनोवेशन, डिजाइन और प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरियंस है। NEXA स्टूडियोज का तेजी से बढ़ना दिखाता है कि हम सेमी-अर्बन इलाकों में अपने एस्पिरेशनल कस्टमर्स को यह एक्सपीरियंस देने के लिए कमिटेड हैं। इन इलाकों में ऐसे कस्टमर्स का एक बढ़ता हुआ सेगमेंट है जो प्रीमियम कार खरीदने का एक्सपीरियंस चाहते हैं। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए, हमें ऐसी जगहों पर अपने NEXA फुटप्रिंट को बढ़ाकर खुशी हो रही है। हम अपने डीलर पार्टनर्स और कस्टमर्स के उनके भरोसे और जोश के लिए शुक्रगुजार हैं जो NEXA की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके सपोर्ट से हमारा मकसद FY 2030-31 के आखिर तक NEXA स्टूडियो आउटलेट्स की कुल संख्या 600 तक ले जाना है।" जुलाई 2015 में लॉन्च हुआ चैनल मारुति सुजुकी ने जुलाई 2015 में अपना NEXA चैनल लॉन्च किया था ताकि कार खरीदने के बेहतरीन एक्सपीरियंस के जरिए नए तरह के कस्टमर्स को आकर्षित किया जा सके। NEXA लॉन्च करने के एक साल के अंदर, कंपनी ने 94 शहरों में 100 NEXA सेल्स आउटलेट सफलतापूर्वक स्थापित किए। FY 2024-25 में 5.4 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री के साथ, NEXA मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री का लगभग 30% है। मारुति सुजुकी NEXA के जरिए बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, XL6, इग्निस, जिम्नी, इनविक्टो और ई विटारा बेचती है। नेक्सा डीलरशिप पर ई-विटारा पहली इलेक्ट्रिक SUV कंपनी ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में भी कदम रख लिया है। मारुति का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल ई विटारा है, जिसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जा रहा है। कंपनी ने इसे बैटरी और बैटरी सब्सक्रिप्शन दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। यानी इसमें BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) का ऑप्शन भी मिलेगा। ई-विटारा को 3 वैरिएंट डेल्टा, जेटा और अल्फा में खरीद पाएंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG ZS EV, टोयोटा ईबेला, MG विंडसर जैसे मॉडल से होगा। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन 49kWh और 61kWh में खरीद पाएंगे। इनकी रेंज 440km और 543km तक होगी।

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का आरोप: रोल पाने के लिए रखा गया इंटीमेट होने का दबाव

मुंबई  टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं. वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. अब आकांक्षा ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउंच पर बात की है. साथ ही उन्होंने इंटीमेट सीन्स शूट करने के अनुभव के बारे में भी बताया.  कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं आकांक्षा? Hauterrfly संग बातचीत में आकांक्षा चमोला ने बिना झिझके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर बात की. उन्होंने ये भी बताया इंडस्ट्री में किस तरह कास्टिंग काउच होता है. आकांक्षा बोलीं- मैंने पर्सनली कभी कास्टिंग काउच जैसी सिचुएशन नहीं देखी है. लेकिन कॉम्प्रोमाइज की बातचीत हमेशा होती रही है. 'टेलीविजन एक बहुत ही साफ-सुथरा प्लेटफॉर्म है, लेकिन अगर आप इसमें आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह बहुत मुश्किल बन जाता है. खासकर जब आपके पास कोई गॉडफादर न हो. मैं किसी एक इंडस्ट्री को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं थी, लेकिन मैंने सोचा कि अगर मौका मिल रहा है, तो मुझे एक बार कोशिश करनी चाहिए.' आकांक्षा आगे बोलीं- कई बार तो लोग पहली ही मुलाकात में इस बारे में खुलकर बोलने की हिम्मत कर बैठते हैं. वो कहते हैं कि हम ऑडिशन नहीं लेंगे और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करेंगे. यह भी डिमांड करते हैं कि आपको इस व्यक्ति के करीबी जाना पड़ेगा. सब कुछ बहुत सीधा-सादा होता है. वो साफ-साफ लिख देते हैं कि इस खास व्यक्ति से रिश्ते बनाने के लिए आपको यह रोल मिलेगा. मेरे साथ भी 'एक-दो बार ऐसा हुआ है और मैं इस कड़वी सच्चाई को देखकर दंग रह गई थी.' इंटीमेट सीन्स पर बोलीं आकांक्षा वहीं, इंटीमेट सीन्स शूट करने पर आकांक्षा बोलीं- आपको अपनी निजी सीमाएं तय करनी पड़ती हैं. साथ ही ऐसे सीन्स वाले किसी भी शो को साइन करने से पहले उन सभी चीजों के बारे में खुलकर बात करनी होगी जो आप नहीं करना चाहते. जैसे कि मैंने, शुरू से ही साफ कह दिया था कि मैं किसी भी तरह के उत्तेजक सीन्स नहीं करूंगी, न ही बैकलेस सीन दूंगी. मैंने यह बात बिल्कुल साफ कह दी थी कि मैं ओवर एग्रेसिव बोल्ड सीन्स नहीं करूंगी. 

पंजाब में 1 मार्च से सुबह 8:30 बजे से खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। विभाग ने कहा है कि आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मेन्यू वाला मिड-डे मील ही इंचार्ज की निगरानी में परोसें: निर्देश

लुधियाना. पंजाब स्टेट मिड डे मील सोसायटी ने पीएम पोषण स्कीम के तहत स्कूलों में परोसे जा रहे मिड-डे मील के साप्ताहिक मेन्यू को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।  जारी निर्देशों के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को लाइन में बिठाकर मिड-डे मील इंचार्ज की निगरानी में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन परोसा जाए। सोसाइटी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्कूल में तय मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार नहीं किया जाता या निर्देशों का उल्लंघन होता है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख (हेड) की होगी।  यह व्यवस्था 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। जनरल मैनेजर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। 

पास्टर नरूला के धर्मांतरण वाले खेल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त

चंडीगढ़. पास्टर अंकुर नरूला और उनकी संस्था चर्च ऑफ साइन एंड वंडर्स की गतिविधियों के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। याचिका में आरोप है कि पास्टर गरीबों को गुमराह कर मतांतरण करवा रहा है। चीफ जस्टिस शील नागू की खंडपीठ ने यह नोटिस जालंधर निवासी तेजस्वी मिन्हास द्वारा दायर जनहित याचिका पर जारी किया। याचिकाकर्ता के वकील विशाल गर्ग नरवाना ने कोर्ट को बताया कि नरूला और उनकी पत्नी सोनिया नरूला द्वारा कथित रूप से गंभीर बीमारियों का चमत्कारी उपचार व अभिषेक तेल (एनाइंटिंग आयल) के नाम पर गरीब और भोले-भाले लोगों को गुमराह कर मतांतरण करवाया जा रहा है। संस्था यूट्यूब और फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार कर रही है। यह ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट, 1954 का स्पष्ट उल्लंघन है। अंकुर नरूला की कार्यप्रणाली नाइजीरिया के दिवंगत प्रचारक टीबी जोशुआ से प्रेरित है, जिनकी संस्था पर कथित रूप से फर्जी चमत्कार दिखाने और लोगों को भ्रमित करने के आरोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगाए गए थे। कथित मंचित चमत्कारों के जरिए कमजोर वर्गों को मतांतरण के लिए प्रभावित किया जा रहा है। विदेशी मिशनरियों को पर्यटक वीजा पर भारत बुलाकर धार्मिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जो विदेशी अधिनियम, 1946 का उल्लंघन है। 12 जनवरी को प्रशासन को शिकायत देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिका में दावा है कि संस्था को बिना वैध एफसीआरए पंजीकरण के विदेशी चंदा प्राप्त हुआ है। घड़ियां और कथित अभिषेक तेल की बिक्री बिना जीएसटी बिल के किए जाने तथा मनी लांड्रिंग की आशंका भी जताई है। खांबड़ा गांव में बने विशाल चर्च भवन के निर्माण को भी चुनौती दी गई है।

भोपाल केस में पीड़िता का आरोप: धर्मांतरण वाली बहनें गरीब युवतियों को सेक्स रैकेट में धकेलती थीं

भोपाल  भोपाल में धर्मांतरण, रेप और देह व्यापार के आरोपों में घिरी दो बहनें आफरीन और अमरीन चार साल पहले अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती छोड़ चुकी थीं। इसके बाद भी स्थानीय रहवासी उनकी करतूतों के कारण परेशान थे।भोपाल में धर्म परिवर्तन करवाकर सैक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया था, जिसमें दो सगी बहनें अपने साथियों के साथ मिलकर मासूस लड़कियों को फंसाती थीं और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था. भोपाल में इन लोगों ने किराए पर एक कमरा भी लिया था, जो अय्याशी का अड्डा बना हुआ था. अब भोपाल केस में बड़ा खुलासा हुआ है, जब मीडिया के सामने अमरीन और आफरीन गैंग की शिकार बनी पीड़िताएं सामने आई हैं. पीड़िताओं ने लगाए गंभीर आरोप अब इसको लेकर दो पीड़िताएं सामने आई हैं, जहां वह बजरंग दल के लोगों के साथ पुलिस कंट्रोलरूम पहुंची हैं. उन्होंने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने, गौ मांस खिलाने के आरोप शामिल हैं. पीड़िताओं की तरफ से बताया गया है कि दोनों सगी बहनों के बैग में हमेशा एमडी ड्रग्स के पाउच रहते थे. कई लोग सागर विला वाले घर पर ड्रग्स लेने आते थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमरीन ने भोपाल से ही 6 से 7 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. वह हिंदू देवी देवताओं को गंदी गालियां देते हुए कहती थी कि तुम्हारा भगवान किसी काम का नहीं है. अल्लाह को बहुत ताकतवर बताते हुए कहती थी कि गौ मांस खा चुकीं. अब तुम हिंदू कहां हो. अब्बास नगर में रहने वाले पड़ोसी ताज मोहम्मद ने बताया कि दोनों बहनें कभी भी देर रात युवक और युवतियों को लेकर मोहल्ले में आती थीं। यहां पार्टी के नाम पर हुड़दंग करती थीं। मोहल्ले वाले विरोध करते तो वे उनके खिलाफ थाने में शिकायत कर देती थीं। इतना ही नहीं, ज्यादा विरोध करने पर रेप के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती थीं। ताज का कहना है कि 2006 में दोनों बहनें पिता और मां के साथ मोहल्ले में रहने आई थीं। पिता की मौत के बाद अचानक दोनों का आचरण बदल गया। उनके घर बड़ी संख्या में अनजान युवक और युवतियां आने लगे। चार साल पहले दोनों बहनें फतेहगढ़ में रहने चली गईं। कुछ समय बाद भाई बिलाल भी चला गया और मां ने दूसरा निकाह कर लिया। वह भी कहीं और रहने लगी। पब और लाउंज में लड़कियों से कराती थीं ड्रग डिलीवरी आफरीन और अमरीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों युवतियां शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें ड्रग तस्करी का काम करती हैं। चंदन सहित कई अन्य लोग उनके इस धंधे में शामिल हैं। ड्रग की डिलीवरी भी लड़कियों से कराई जाती है। ग्राहकों को खास कोड वर्ड देकर डिलीवरी दी जाती थी। शहर के नामचीन पब और लाउंज में ड्रग को शर्ट कहा जाता था, वहीं पीड़िताओं के इस खुलासे के बाद पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अमरीन और चंदन से ड्रग तस्करी के संबंध में भी पूछताछ करेगी। फ्लैट की सर्चिंग में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले बागसेवनिया पुलिस ने अमरीन के फ्लैट से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। इसमें दो मोबाइल फोन हैं। इसके साथ अहमदाबाद में भी पुलिस ने उस स्पॉट का वेरिफिकेशन किया, जहां दोनों पीड़िता का रेप कराया गया। बागसेवनिया पुलिस यासिर की तलाश में अहमदाबाद में दबिश दे रही है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी चंदन और अमरीन पुलिस टीम के साथ ही हैं। पहले मदद करतीं, फिर रईसजादों के सामने परोस देतीं अमरीन और आफरीन ने पुलिस को बताया कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं। पहले मदद के नाम पर घरेलू काम के लिए रखतीं। फिर हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना दिखाकर बड़ी पार्टियों में ले जातीं। वहां उन्हें रईसजादों के आगे परोस दिया करती थीं। चार साल पहले मिसरोद में अमरीन एक स्पा संचालक के संपर्क में आई और स्पा में जॉब करने लगी। मिसरोद के स्पा में हुई चंदन से मुलाकात स्पा में ही जॉब के दौरान उसकी रायसेन के रहने वाले चंदन से मुलाकात हुई। बाद में दोनों ने मिलकर सेक्स रैकेट का संचालन शुरू किया। इस दौरान अमरीन ने अपनी कट्टर शिया विचारधारा का प्रचार कर अपने गिरोह की युवतियों को मुस्लिम बनने के लिए ब्रेनवॉश किया। चंदन का भी धर्मांतरण कराया। शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं पीड़िताओं ने एफआईआर में बताया है कि चंदन यादव सागर रॉयल विला में अमरीन-आफरीन के साथ रहता है। दोनों बहनों के संपर्क में आने के बाद इस्लाम अपना चुका है। अमरीन और आफरीन दोनों पीड़िताओं को गुजरात और मुंबई ले गई थीं। वहां भी उन्होंने अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वे शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव डालती थीं। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं। उनमें कई युवतियों के फोटो भी हैं। पुलिस को अमरीन और आफरीन के देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। उनके गिरोह में चंदन यादव के अलावा बिलाल और यासिर भी काम करते थे। दोनों पीड़िताओं से तीनों युवक कई बार रेप कर चुके हैं। वे किसी को भी वारदात के बारे में बताने पर बदनाम करने की धमकी देते थे। चंदन ने कहा- मुस्लिम बनो, अच्छी जगह शादी कराऊंगा भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- मैं अमरीन के घर काम करती थी। एक दिन चंदन और अमरीन के बीच विवाद हो गया। चंदन नाराज होकर कहीं चला गया। अमरीन ने मुझे कहा कि चंदन को तलाशने चलना है। मैं उसके साथ चली गई। हम दोनों नारायण नगर में रहने वाली चंदन की बहन के घर पहुंचे। वहां चंदन मिला। कुछ देर बाद अमरीन कहीं चली गई। इस दौरान चंदन ने पहली बार मेरे साथ रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदनामी का डर भी दिखाया। … Read more

1 मार्च से बदलेंगे अहम नियम: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से लेकर सिम तक की कीमतों में बदलाव

नई दिल्‍ली हर महीने आर्थिक बदलाव होते हैं, जो लोगों की मंथली खर्च को प्रभावित करते हैं. मार्च 2026 में भी कई महत्‍वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं, जिसमें एलपीजी गैस से लेकर सिम और रेलवे टिकट संबंधी नियम शामिल हैं. ये बदलाव आपकी जेब को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं. आइए जानते हैं अगले महीने से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं.  एलपीजी गैस सिलेंडर  हर महीने की शुरुआत में एलपीजी के दाम में बदलाव आता है. पिछले कुछ समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ही बदलाव देखा गया है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर हैं. पिछले महीने कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में लगभग ₹49 तक बढ़ोतरी की थी. इस महीने भी इसमें बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है.   रेलवे टिकट  1 मार्च 2026 से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का नियम बदलने जा रहा है. अब भारतीय रेलवे का पुराना UTS ऐप 1 मार्च से बंद किया जा सकता है, जिसकी जगह पर अब नया RailOne ऐप पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा. इस नए एप पर जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें उपलब्ध होंगी.   सिम बाइंडिंग का नियम सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लेकर आ रही है. इस नियम के तहत आपका WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्‍स अब सीधे आपके सिम से लिंक रहेंगे. अगर आप अपने फोन से सिम निकालते हैं तो ये ऐप्‍स तुरंत काम करना बंद कर देंगे. आप वाई-फाई या किसी अन्‍य नेटवर्क के माध्‍यम से भी इन ऐप्‍स को बिना सिम के ऑपरेट नहीं कर पाएंगे.  UPI पेमेंट  1 मार्च से डिजिटल पेमेंट सिस्टम में सुरक्षा को और मजबूत किया जाने वाला है. बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है.  मिनिमम बैलेंस का नियम देश के बड़े सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंस को लेकर बदलाव करने जा रहे हैं. पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी  लग जाती थी, लेकिन अब एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी.   CNG, PNG और ATF के रेट पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई जहाज में इस्‍तेमाल होने वाले एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) के दामों में बदलाव करती हैं.  उम्‍मीद है कि 1 मार्च से भी इन  नियमों में बदलाव हो सकता है.

गर्मियों का आगाज: मार्च के पहले हफ्ते में गुजरात-महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान, दिल्ली का मौसम जानें

 नई दिल्ली होली से पहले ही गर्मी बढ़ने लगी है. उत्तर भारत से लेकर पश्चिम तक के राज्यों में अधिकतर तापमान सामान्य से ज्यादा और 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मार्च के पहले ही हफ्ते में काफी गर्मी पड़ने वाली है. अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है. IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल-उत्तराखंड के निचले इलाकों में गर्मी बढ़ेगी.बता दें कि कई जगहों पर तापमान पहले से ही सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. इन राज्यों में गर्मी और उमस की चेतावनी     गुजरात में 4 और 5 मार्च को कुछ इलाकों में बहुत गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है.     वीकेंड तक मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है.     महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि गुजरात में अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. दक्षिण भारत में तेज गर्मी, उत्तर में बढ़ेगा पारा मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई शहरों जैसे इरोड, सलेम, मदुरै, अनंतपुर और कर्नूल में तापमान पहले ही 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मध्य भारत में अकोला, अमरावती (विदर्भ) और राजकोट (सौराष्ट्र) में भी पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि उत्तर भारत में अभी गर्मी उतनी तेज नहीं हुई है और पंजाब-हरियाणा में तापमान 35 डिग्री के पार नहीं गया है. हालांकि, पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर और फलोदी जैसे सीमावर्ती इलाके में पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. मार्च के दूसरे पखवाड़े में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है. मार्च के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में इजाफा होगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में ही देश की राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले एक हफ्ते में बादलों की आवाजाही या बारिश की संभावना नहीं है. हिमालय में राहत की बूंदों के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbances) के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 3-4 मार्च 2026 को हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना है.    

‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होगा प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन: मुख्य सचिव

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित समिति कक्ष में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। जनसंपर्क विभाग के सचिव रोहित यादव और आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि रायपुर साहित्य महोत्सव की तरह ही नवा रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल भी तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ वासियों को यहां के लोगों से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन के आयोजन को राज्य और प्रवासियों दोनों के लिए एक बेहतर अवसर बताया। मुख्य सचिव ने समिट में आने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ वासियों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय कार्य करने वालों का होगा सम्मान मुख्य सचिव ने सम्मेलन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं उन्हें सम्मानित करने की भी बात कही। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ियों से यहां के युवाओं का मार्गदर्शन सत्र भी रखा जाये, जिनसे उन्हें लाभ प्राप्त हो। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए प्रवासियों को यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर यदि प्रवासी नागरिक किसी भी सेक्टर में निवेश अथवा कार्य करने की सहमति प्रदान करते हैं तो उनसे एमओयू भी किया जाएगा। सम्मेलन में परोसा जाएगा छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसा जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, स्टेट कैपिटल रीजन के सीईओ अंकित आनंद, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव गृह नेहा चंपावत, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्याम धावड़े, चंदन कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।