samacharsecretary.com

युवा बने प्रेरणा: जैन तीर्थ दर्शन के लिए पंजाब से राजस्थान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

चंडीगढ़/लुधियाना. श्री मनोवांछित पार्श्वनाथ जैन मंदिर सोसायटी के तत्वावधान में श्री मनोवांछित वल्लभ जैन युवक मंडल की ओर से राजस्थान के जैन तीर्थ स्थलों की यात्रा हेतु जत्था नूरवाला रोड जैन प्रॉपर्टी नजदीक रवाना हुआ। सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का उच्चारण किया। इस अवसर पर  मनोवांछित पार्श्वनाथ जैन मंदिर सोसायटी के चेयरमैन सीए संजीव जैन व अध्यक्ष ललित जैन ने झंडे की रस्म अदा कर बस को रवाना किया। इस दौरान संजीव जैन, ललित जैन ने कहा कि युवक मंडल की ओर से धार्मिक तीर्थ स्थलों के लिए यात्रा करवाना एक प्रशंसनीय पहल है। इससे युवाओं में धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। ऐसे आयोजन के लिए व धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए  युवा वर्ग को आगे आना होगा है। धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाने के सभी मंडल के सदस्य बधाई के पात्र हैं। उपाध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि यात्रा श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ, श्री नवलखा पार्श्वनाथ, श्री स्वयंभू पार्श्वनाथ, सेसली, न्यू पावापुरी, जीरावाला पार्श्वनाथ, श्री नाकौडा जी, 72 जिनालय आदि के लिए भक्त दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान समिति की ओर से संघपति अंकित जैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी चेयरमैन सीए संजीव जैन, अध्यक्ष ललित जैन, उपाध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री विनय जैन (एनके),  कैशियर अविनाश जैन, रोहित जैन, मनीष जैन (हैप्पी), विनोद जैन, सुनीता जैन, मंजुला जैन, रजत जैन, विक्रम जैन (गब्बर), विशाल जैन, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन,  सैक्ट्री विनय जैन (बंटी), कैशियर सुमित जैन, यात्रा संचालक मनीष जैन (डिंपल) आदि उपस्थित थे।  

दुनिया की टॉप क्रिकेट लीग्स में उलटफेर: IPL पिछड़ा, The Hundred और SA20 ने मारी बाजी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से भी नीचे है। WCA ने इस हफ्ते दुनियाभर के पुरुषों के बड़े घरेलू लीग की रैंकिंग जारी की है। इसमें इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' शीर्ष पर है तो दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 दूसरे स्थान पर है। आईपीएल को तीसरी रैंकिंग दी गई है। दावा है कि इस रैंकिंग को खिलाड़ियों की स्थिति, सुरक्षा और पेशेवर मानकों के आधार पर तय की गई है। WCA की इस रैंकिंग में हर लीग को 100 अंक की ओवरऑल रेटिंग की कसौटी पर कसा गया है। इसमें प्लेयर कंडिशंस, प्रोटेक्शन और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को मानक बनाकर रेटिंग दी गई है। रैंकिंग को बनाने में सर्वे फीडबैक और खिलाड़ियों के बेनिफिट डेटा का भी इस्तेमाल किया गया है। WCA की रैंकिंग में इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो उसे खिलाड़ियों के औसत पेमेंट और पेमेंट की विश्वसनीयता के मानकों पर पूरे अंक मिले हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है तो ये स्वाभाविक ही है। हालांकि खिलाड़ियों के अधिकार और उनके प्रोटेक्शन के मानकों जैसे कई श्रेणियों में आईपीएल को कम अंक मिले हैं। रैंकिंग में आईपीएल को कुल 100 में से 62.6 अंक मिले हैं। रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद द हंड्रेड को सबसे ज्यादा 75.2 अंक मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद SA20 को 68 अंक मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग BBL 62.5 अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान की लीग PSL 48 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। बांग्लादेश की क्रिकेट लीग BPL 22.6 अंक के साथ रैंकिंग में दसवें पायदान पर है। डब्लूसीए रैंकिंग (AI से तैयार इन्फोग्राफ) WCA के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम मोफट ने कहा कि डोमेस्टिक लीग के बूम ने क्रिकेट को बढ़ने में मदद की है लेकिन इसमें अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है। मोफट ने कहा, ‘डोमेस्टिक लीग्स का उभार खेल के लिए बहुत ही सकारात्मक है लेकिन इसमें और बेहतर होने की गुंजाइश है। हम चाहते हैं कि हर मान्यताप्राप्त लीग सफल हों और उसमें लोगों को सही तरह की सुरक्षा और मानक मिलें।’ WCA रैंकिंग में दुनिया की टॉप 10 क्रिकेट लीग 1. द हंड्रेड- 75.2 अंक 2. SA20 – 68.0 अंक 3. IPL- 62.6 अंक 4. BBL- 62.5 अंक 5. PSL- 48.0 अंक 6. MLC- 43.0 अंक 7. ILT20- 39.1 अंक 8. CPL- 38.9 अंक 9. अबू धाबी टी10- 30.1 अंक 10- BPL- 22.6 अंक

दबाव में भी चमकी जैस्मीन, बोगी के बाद भी 3 शॉट आगे

नोएडा जैस्मीन शेखर ने जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में हीरो विमेंस प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण में आखिरी दो बोगी के बावजूद 3-अंडर 68 का अच्छा स्कोर किया और एक और राउंड बाकी रहते हुए तीन-शॉट की बढ़त बना ली। जैस्मीन, जिन्होंने 2026 सीजन का पहला लेग जीता था, का पहला राउंड ईवन पार 71 था। दूसरे राउंड में जैस्मीन ने तीन बोगी के मुकाबले छह बर्डी बनाईं और उनका स्कोर 3-अंडर 139 हो गया। रिधिमा दिलावरी, जो इस सीजन में अकेली मल्टीपल विनर हैं, का एक और राउंड अच्छा रहा, जिसमें उन्होंने फ्रंट नाइन में एक बर्डी और एक बोगी बनाया और अपने आखिरी 10 होल्स, जिसमें पूरे बैक नाइन शामिल हैं, को पार किया। अनुभवी नेहा त्रिपाठी (73-70) और अमनदीप द्राल (72-72) तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। नेहा 1-ओवर 143 पर और अमनदीप 2-ओवर 144 पर थीं। संयुक्त पांचवें स्थान पर सात खिलाड़ियों का एक बड़ा ग्रुप है, सभी का स्कोर 3-ओवर 145 था। इस ग्रुप में अनविता नरेंद्र (75-70), सान्वी सोमू (72-73), श्वेता मानसिंह (69-76) और पहले राउंड की लीडर खुशी खानिजाऊ (68-77) शामिल थीं, जो पहले राउंड में 68 के स्कोर के बाद दूसरे राउंड में 77 पर आ गईं। श्वेता, जो पहले दिन के बाद संयुक्त-दूसरे नंबर पर थीं, वह भी दूसरे राउंड में 76 का कार्ड बनाकर फिसल गईं। तीन एमेच्योर, अनुराधा चौधरी (72-73), आराधना मणिकंदन (72-73) और अलीशा दत्त (71-74) भी संयुक्त पांचवें वाले ग्रुप में थीं। उनसे काफी पीछे त्वेसा मलिक (73-76) हैं जो संयुक्त-17वें और विधात्री उर्स (72-79) हैं जो संयुक्त-23वें स्थान पर हैं। कट 153 पर आया और शुरू करने वाले 53 खिलाड़ियों में से 34 खिलाड़ी तीसरा और आखिरी राउंड खेलेंगे। कट मिस करने वाले जाने-माने नामों में सेहर अटवाल और जाह्नवी बख्शी शामिल हैं।  

महंगाई की मार: गैस संकट के साथ पेट्रोल के दाम बढ़े, पंजाब में नई दरें लागू

चंडीगढ़. LPG की किल्लत से जूझ रहे आम लोगों के लिए अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतें भी चिंता का कारण बन गई हैं। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में लगभग ₹2.30 प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है, जो 20 मार्च 2026 से लागू हो गया है। इसका असर खासतौर पर उन लोगों पर होगा, जो हाई-ऑक्टेन पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं। कंपनियों ने आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, US-ईरान विवाद और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसका बड़ा कारण हो सकता है। वैश्विक स्तर पर भी ईंधन महंगा हो रहा है। वियतनाम में 95-ऑक्टेन पेट्रोल 20% और डीजल 34% महंगा हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और खाड़ी देशों में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों के बाद सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर खासतौर पर एशियाई देशों पर पड़ रहा है। कुल मिलाकर, अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

NCERT विवाद में सरकार की एंट्री: विशेषज्ञ समिति गठित, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी की सुनवाई

नई दिल्ली राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े चेप्टर को फिर से लिखने के लिए तीन सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ समिति का गठन हुआ है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल, जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​और जस्टिस अनिरुद्ध बोस को शामिल किया गया है। सरकार ने ये फैसला एनसीईआरटी की किताब के उस हिस्से पर हुए विवाद के बाद उठाया है, जिसमें 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का जिक्र था। कमेटी के गठन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी तरफ से शुरू की गई सुनवाई को खत्म कर दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने हाल ही में कक्षा 8 के लिए सामाजिक विज्ञान की पुस्तक "एक्सप्लोरिंग सोसाइटीः इंडिया एंड बियॉन्ड" (भाग-2) प्रकाशित की थी। इस पुस्तक में "हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका" शीर्षक से एक पाठ शामिल था। इसमें न्याय व्यवस्था पर विवादित पाठ्य सामग्री थी। यही कारण रहा कि इस अध्याय को लेकर विभिन्न पक्षों से आपत्तियां सामने आईं। स्वयं सुप्रीम कोर्ट ने इस पर आपत्ति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद एनसीईआरटी ने गलती मानते हुए चैप्टर को वापस ले लिया था। एनसीईआरटी के निदेशक और परिषद के सदस्यों ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस अध्याय के कारण उत्पन्न स्थिति के लिए वे बिना किसी शर्त और बिना किसी स्पष्टीकरण के सार्वजनिक रूप से क्षमा चाहते हैं। एनसीईआरटी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि विवादित अध्याय वाली पूरी पुस्तक को वापस ले लिया गया है। यह पुस्तक कहीं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। परिषद ने कहा कि अध्याय के कारण उत्पन्न असुविधा के लिए उन्हें खेद है और वे सभी संबंधित पक्षों की समझदारी की सराहना करते हैं। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि दोबारा लिखा गया चैप्टर तब तक प्रकाशित नहीं किया जाएगा, जब तक डोमेन एक्सपर्ट कमेटी इसकी समीक्षा नहीं कर लेती। इसके बाद, कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया था।

स्कूलों में बम की साजिश का पर्दाफाश: बांग्लादेश लिंक से फैला दहशत का जाल

गुरुग्राम साइबर सिटी गुरुग्राम के प्रतिष्ठित 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की साइबर दक्षिण टीम ने मामले में जांच करते हुए गुजरात से उस मुख्य आरोपी को दबोच लिया है, जिसने इस पूरी साजिश के लिए तकनीकी आधार तैयार किया था। पकड़ा गया आरोपी न केवल इस अपराध में शामिल है, बल्कि वह पिछले 9 वर्षों से भारत में अपनी पहचान छुपाकर अवैध रूप से रह रहा था। घटना की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को हुई थी, जब गुरुग्राम के 40 प्रमुख स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक के बाद एक कई धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में बम रखे गए हैं और कुछ ही समय में धमाके होंगे। इस सूचना ने जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में स्कूलों को खाली कराया गया और हजारों बच्चों की जान बचाने के लिए डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोजल टीम और फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। कई घंटों की मशक्कत और सघन तलाशी के बाद जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। यह स्पष्ट हो गया था कि यह शहर में डर का माहौल पैदा करने के लिए की गई एक गहरी साजिश थी। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों मे छुट्टी कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में साइबर थाना दक्षिण में मामला दर्ज किया गया था। गुजरात से दबोचा गया माइकल स्कूल प्रबंधन की शिकायतों पर थाना साइबर दक्षिण में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और आईपी एड्रेस को ट्रैक करते हुए गुरुग्राम पुलिस की टीम गुजरात पहुंची। 19 मार्च 2026 को पुलिस ने सफलतापूर्वक छापेमारी कर आरोपी को अहमदाबाद से काबू किया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सौरभ विश्वास उर्फ माइकल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गोविंदपल्ली पते पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए गए। उसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में बीते काफी समय से रह रहा था। अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। 9 साल पहले डंकी रूट से भारत में प्रवेश पुलिस पूछताछ में जो खुलासे हुए उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। आरोपी सौरभ विश्वास करीब 9 साल पहले अवैध तरीके से जंगल के रास्ते होते हुए वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत आया था। भारत आने के बाद उसने पश्चिम बंगाल में शरण ली और वहां के स्थानीय पते पर फर्जी सरकारी दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर आईडी,पेन कार्ड आदि) बनवा लिए गए। शुरुआती दिनों में उसने दिहाड़ी मजदूरी की, लेकिन 12वीं पास होने और तकनीक में रुचि होने के कारण उसने डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक्स का काम सीख लिया। पिछले पांच वर्षों से वह डिजिटल मार्केटिंग के में एक फ्रीलांसर के रूप में काम कर रहा था, ताकि किसी की नजरों में न आए। 300 ईमेल आईडी और क्रिप्टो करेंसी का खेल सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक के जरिए एक बांग्लादेशी व्यक्ति मामुनूर राशिद निवासी ढ़ाका बांग्लादेश के संपर्क में आया था। राशिद ने उसे भारी मात्रा में जीमेल आईडी उपलब्ध कराने का काम सौंपा। तकनीक का जानकार होने के नाते सौरभ ने एक ही दिन में 300 फर्जी ईमेल आईडी बनाईं और उन्हें वॉट्सऐप के जरिए राशिद को सौंप दिया। इस काम के बदले उसे 250 यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) का भुगतान किया गया। पुलिस की जांच में यह साफ हुआ है कि स्कूलों को धमकी भेजने के लिए उन्हीं ईमेल आईडी में से एक का उपयोग किया गया था। यह मामला अब केवल एक झूठी धमकी का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे साइबर सिंडिकेट का हिस्सा नजर आ रहा है। रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ साइबर एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर थाना दक्षिण में दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि साल 2024 में वह मुख्य आरोपी मामुनूर राशिद के संपर्क में आया था। मामुनूर राशिद ने सौरभ को मेल आईडी बनाने के लिए कहा गया। सौरभ ने ई-मेल आईडी बनाने के बाद वॉट्सऐप के जरिए राशिद को भेजा था। उसके बाद इन मेल आईडी का इस्तेमाल कर जनवरी माह में स्कूलों को दहलाने के लिए धमकी भरी ई-मेल भेजी गई थी। आरोपी सौरभ एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए मामुनूर राशिद के जुड़ा हुआ था। ग्रुप में 50 से ज्यादा लोग जुडे हुए हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस अब साइबर थाना पूर्व में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर लेगी। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस से भी मांगी जाएगी जानकारी साइबर एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि सभी 300 ईमेल आईडी के इस्तेमाल की जांच कर रही है जो आरोपी ने बांग्लादेश भेजी थीं। इसके साथ ही पुलिस पश्चिम बंगाल की पुलिस से भी आरोपी के बारे में जानकारी मांगेगी, ताकि उसके फर्जी दस्तोवेज तैयार करने वाले एजेंटों की भी पहचान कर कार्रवाई करेगी।

राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला: आखिर क्यों छुपाए जा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी?

नई दिल्ली आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस आईपीएल सीजन में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। पिछले साल आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने के बाद 14 वर्ष के सूर्यवंशी दुनियाभर में एक क्रिकेट सनसनी के तौर पर उभरे थे। तब से वह लगातार अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस विध्वंसक बल्लेबाज को जितना संभव हो सके मीडिया की चकाचौंध से बचाना चाहते हैं। आईपीएल 2026 में आरआर अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच से करेगी। इस मैच में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है जो अगले हफ्ते 15 वर्ष के होने जा रहे हैं। कप्तान रियान पराग ने कहा है कि वह वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करेंगे और उसे अपने नेचुरल खेल पर फोकस करने देंगे। उन्होंने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर मैं उससे कहूंगा कि वह बहुत ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेस न करे, मीडिया से ज्यादा बातचीत न करे, सिर्फ लुत्फ उठाए।' राजस्थान रॉयल्स की पहचान बन चुके संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आरआर के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। इसे लेकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'इस साल बहुत हाइप होगा और प्रेशर भी जो स्वाभाविक है, लेकिन एक कप्तान के तौर पर मैं उसे (वैभव सूर्यवंशी) से कहूंगा कि वह यशस्वी जायसवाल को प्रेशर लेने दे। जायसवाल दबाव को झेलने में ज्यादा सक्षम हैं। वैभव की भूमिका बस यही रहेगी कि जाओ और हिट करो, कोई फिक्र मत करो।' वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में 206 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी निगाह आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल की 175 रन की सबसे बड़ी पारी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। आईपीएल 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। बाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक अन्य मैच में सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय बल्लेबाज का अब तक का सबसे तेज शतक है। इस तरह वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। आईपीएल 2025 की सफलता के बाद वैभव सूर्यवंशी पीछे मुड़कर नहीं देखे और जिन भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के होश उड़ा दिए। इस साल जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में वैभव सूर्यवंशी की खास भूमिका रही। इंग्लैंड-अंडर 19 के खिलाफ फाइनल में सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की धुरंधर पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 30 छक्के जड़े।  

रेल कनेक्टिविटी का विस्तार: दमदमा साहिब के लिए 1118 करोड़ की नई रेल लाइन मंजूर

चंडीगढ़. केंद्र सरकार ने पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए 1118 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़े रेल प्रोजेक्ट की घोषणा की है और तख्त श्री दमदमा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इस 34 km लंबे रेल प्रोजेक्ट के लिए 1118 करोड़ रुपये की रकम जारी की है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पहले रेलवे डिपार्टमेंट इस प्रोजेक्ट को घाटे का सौदा बता रहा था। इस मसले को सुलझाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बिट्टू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने बहुत पॉजिटिव जवाब दिया और कहा कि "जहां पंजाब का मामला आया, वहां मना नहीं किया जा सकता"। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिट्टू ने गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि तख्त साहिब हमारा है और जिस जगह गुरु साहिब के चरण पड़े हैं, जिसकी वजह से यह देश और धर्म बचा हुआ है, वहां हर हाल में ट्रेन पहुंचनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इस काम के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी, जिसके बाद केंद्र ने 1118 करोड़ रुपये जारी किए हैं। रवनीत बिट्टू ने आगे कहा कि सिखों के चारों तख्त रेलवे से जुड़े हुए हैं। लेकिन तख्त श्री दमदमा साहिब तक ट्रेन नहीं पहुंचती, जिसके बारे में उस समय प्रकाश सिंह बादल ने भी केंद्र से अपील की थी। अब भी बाबा हरसिमरत कौर बादल ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। अब केंद्र ने यह बड़ी मांग मान ली है। उन्होंने सभी पार्टियों, किसानों, आम लोगों और प्रशासन से अपील की कि गुरु साहिब के तख्त के लिए शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सहयोग करें।

‘मोहम्मद’ दीपक को पुलिस सुरक्षा देने की मांग पर HC की नाराजगी, सोशल मीडिया एक्टिविटी पर उठाए सवाल

देहरादून उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कोटद्वार मामले में दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके व्यवहार और मांगों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने दीपक के खिलाफ दर्फ एफआईआर को रद्द करने से इनकार करते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जैसी अपील को दबाव बनाने की रणनीति बताया। कोर्ट ने दीपक को फटकार लगाते हुए पूछा कि एक आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है। कोर्ट ने कहा, इस तरह की मांगों का मकसद जांच को प्रभावित करना और पूरे मामले को सनसनीखेज बनाना है। कोर्ट ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब याचिकाकर्ता खुद एक संदिग्ध आरोपी है तो पुलिस सुरक्षा मांगने के पीछे उसका क्या मतलब है। 26 जनवरी की एक घटना को लेकर मोहम्मद दीपक के खिलाफ दंगा करने, चोट पहुंचाने और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार, वकील अहमद के अपनी दुकान का नाम 'बाबा' रखे जाने पर बजरंग दल के सदस्यों ने आपत्ति जताई थी और मोहम्मद दीपक ने इसका विरोध किया था। इस दौरान बजरंग दल के सदस्यों के साथ दीपक का झगड़ा भी हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। उस दौरान जब दीपक से उनका नाम पूछा गया, तो उन्होंने खुद को 'मोहम्मद दीपक' बताया था। कोर्ट ने दीपक की मांगों पर क्यों उठाए सवाल? बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस राकेश थपलिया ने याचिका की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दीपक कुमार खुद इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी हैं। ऐसे में यह समझ से परे है कि वह पुलिस सुरक्षा की मांग कैसे कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि दीपक सोशल मीडिया के जरिए इस मामले को बेफिजूल में तूल दे रहे हैं। जज ने तीखे लहजे में कहा, आप पर कौन दबाव डाल रहा है? आप सोशल मीडिया पर प्रवचन दे रहे हैं और मामले को सनसनीखेज बना रहे हैं। दीपक ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए जांच अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि एक आरोपी का ऐसी मांग करना न केवल गलत है, बल्कि यह जांच एजेंसी के मनोबल पर असर डालने जैसा है। सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर रोक हाई कोर्ट ने दीपक को सोशल मीडिया पर कमेंट करने से भी रोक दिया है। जस्टिस राकेश थपलियाल साफ किया कि सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी पुलिस की जांच में बाधा डाल सकती है। कोर्ट ने राज्य सरकार की उस दलील पर भी कड़ी नाराजगी जताई जिसमें कहा गया था कि दीपक कुमार जांच में सहयोग करने के बजाय सोशल मीडिया पर व्यस्त हैं। कोर्ट ने दीपक कुमार के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने से इनकार करते हुए पुलिस को अपनी जांच जारी रखने का निर्देश दिया। हालांकि, अदालत ने पुलिस को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे 'अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य' मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, क्योंकि इस मामले में सजा सात साल से कम है।

भयानक सड़क हादसा: पानीपत में टक्कर के बाद वैन में आग, पैर फंसने से नहीं बच सकी युवती

पानीपत. जीटी रोड पर समालखा के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र निवासी सुनील एमजी हेक्टर कार से बहन को लेने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में एक खराब कार खड़ी होने से अपनी गाड़ी रोकी। तभी पीछे से ईको वैन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ईको में सवार लोग उतर ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने ईको को टक्कर मार दी। इससे ईको में आग भड़क उठी। ईको में सवार एक युवती का पैर सीट में फंसे रहने से वह जिंदा जल गई। ईको में सवार अन्य यात्रियों में से करीब 10 लोग बाहर निकल जान बचा सके। ईको में सवार लोग पानीपत से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे थे, जहां उन्हें जुम्मे की नमाज पढ़नी थी। ईको चालक व बस चालक-परिचालक फरार हैं। थाना प्रभारी गुलशन ने बताया मामले की जांच की जा रही है।