samacharsecretary.com

कचरे के ढेर से उगी हरियाली: चरखी दादरी में स्वच्छता की मिसाल

भिवानी. दादरी रोड स्थित नगर परिषद का कचरा निस्तारण केंद्र जो लंबे समय से प्रदूषण और अव्यवस्था का प्रतीक बना हुआ था, अब हरियाली की ओर कदम बढ़ा रहा है। नगर परिषद और श्रीश्याम वेस्ट मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर यहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने की शुरुआत की है। इस पहल के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, जिससे न केवल प्रदूषण कम करने बल्कि क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की उम्मीद जगी है। दादरी का कचरा निस्तारण केंद्र लंबे समय से आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। यहां से उठने वाली दुर्गंध और फैलता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा था। अब ग्रीन बेल्ट विकसित करने की शुरुआत से स्थिति में सुधार की उम्मीद है। लगाए जा रहे पौधे हवा को शुद्ध करने और दुर्गंध को कम करने में सहायक होंगे। यदि यह योजना सही तरीके से लागू होती है, तो क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है और वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलने की संभावना बनेगी। निजी कंपनी ने उठाया जिम्मा, बड़े स्तर पर पौधारोपण ग्रीन बेल्ट विकसित करने का जिम्मा श्रीश्याम वेस्ट मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है, जिसने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी की तरफ से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो स्थानीय जलवायु के अनुकूल हैं। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यह पहल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली योजना है, जिससे कचरा निस्तारण केंद्र को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। वर्षों से उपेक्षित स्थल को हरित क्षेत्र में बदलने की कवायद यह स्थल लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है, जहां कचरे के ढेर और गंदगी आम बात थी। अब इसे हरित क्षेत्र में बदलने की योजना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल हो गई है। ग्रीन बेल्ट बनने से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि क्षेत्र का स्वरूप भी बदलेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना की सफलता पौधों की निरंतर देखभाल और निगरानी पर निर्भर करेगी। यदि प्रयास आधे-अधूरे रहे, तो यह पहल भी अन्य योजनाओं की तरह कागजों तक सीमित रह सकती है। ग्रीन बेल्ट से मिलेंगे बड़े फायदे, लेकिन निगरानी जरूरी ग्रीन बेल्ट विकसित होने से क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम होगा और आक्सीजन का स्तर बढ़ेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। पेड़-पौधे धूल और जहरीली गैसों को अवशोषित कर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं। इसके अलावा यह तापमान को नियंत्रित करने और शोर प्रदूषण कम करने में भी मददगार होता है। हालांकि, इन लाभों को स्थायी बनाने के लिए जरूरी है कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल हो और योजना को गंभीरता से लागू किया जाए, अन्यथा इसका अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएगा। प्रदूषण नियंत्रित करना उद्देश्य  दादरी रोड स्थित कचरा निस्तारण केंद्र को ग्रीन बेल्ट में बदलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण को नियंत्रित करना और वातावरण को स्वच्छ बनाना है। श्रीश्याम वेस्ट मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह परियोजना सफल हो सके और आने वाले समय में क्षेत्र को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। – भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद

अयोध्या में रामलला को सूर्य तिलक, ललाट पर चमकती किरणों के बीच PM मोदी ने किए लाइव दर्शन

 अयोध्या रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह बालक राम का दूसरा सूर्य तिलक है, जिसमें करीब 4 मिनट तक सूर्य की नीली किरणें उनके ललाट पर पड़ती रहीं. इस अलौकिक दृश्य को साकार करने के लिए बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विशेष उपकरणों का निर्माण किया था, जिनका परीक्षण 24 मार्च को ही पूरा कर लिया गया था. रामनवमी के इस विशेष अवसर पर भगवान को पीले रंग के वस्त्र पहनाए गए और जन्मोत्सव के समय गर्भगृह में 14 विशेष पुजारी मौजूद रहे. सूर्य देव की किरणों को दर्पण और लेंस के जरिए परावर्तित कर सीधे रामलला के मस्तक तक पहुंचाया गया।  पीएम मोदी ने किए लाइव दर्शन  बता दें कि PM मोदी ने भी रामलला के दर्शन किए. राम नवमी के अवसर पर उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना की और राम मंदिर में 'सूर्य तिलक' अनुष्ठान देखा. पीएमओ की ओर से एक तस्वीर जारी की गई है जिसमें प्रधानमंत्री लाइव टीवी पर राम मंदिर में हो रहे अनुष्ठान को देख रहे हैं।   सीएम योगी बोले- सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ तिलक  वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम 'सूर्य तिलक' आस्था, आत्मगौरव और अध्यात्म का आलोक है।  बकौल सीएम योगी- 'यह तिलक सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ, भारत के जन-जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प-सूर्य प्रज्वलित कर रहा है. यह भारत को उसकी मूल आत्मा से पुनः जोड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के दिव्य 'सूर्य तिलक' का आलोक 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्पों को दिशा दे रहा है. क्योंकि जहां राम हैं, वहीं राह है, और वहीं भारत उजास बनकर जगमगाता है।  वैज्ञानिकों की मेहनत और राम-त्व का संगम बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने सूर्य की गति का गहन अध्ययन कर ये खास उपकरण तैयार किए हैं. ट्रस्ट के अनुसार, इन उपकरणों की डिजाइन ऐसी है कि अगले 19 सालों तक सूर्य की गति में होने वाले बदलावों के बावजूद किसी छेड़छाड़ की जरूरत नहीं होगी. दोपहर 12 बजे जैसे ही सूर्य की किरणें मंदिर के ऊपरी हिस्से से टकराईं, वे परावर्तित होकर सीधे रामलला के ललाट पर तिलक के स्वरूप में उभर आईं. इस पूरे नजारे को कैद करने के लिए मंदिर परिसर में 6 विशेष कैमरे लगाए गए थे और दूरदर्शन समेत सोशल मीडिया पर इसका सीधा प्रसारण किया गया।  दर्शन के समय में बदलाव और सुरक्षा के इंतजाम रामनवमी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन के समय में विस्तार किया गया है. श्रद्धालु सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।  हालांकि, सूर्य तिलक के विशेष अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए तिलक से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद तक वीआईपी पास के जरिए प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. आरती पास धारकों के लिए ट्रस्ट ने एक अलग लाइन की व्यवस्था की है. आम दिनों में दर्शन का समय सुबह 6:30 से रात 9:30 बजे तक रहता है, लेकिन आज यह उत्सव देर रात तक चलेगा। 

रामायण का नया सरप्राइज: 02 अप्रैल को रिवील होगा ‘राम’ का लुक

मुंबई,  फिल्मकार नमित मल्होत्रा की आने वाली फिल्म रामायण की अगली झलक ‘राम’ 02 अप्रैल को रिवील होगी। रामायण 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो भागों में आने वाली महाकाव्य फिल्म दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है। इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रामायण के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,शुभ राम नवमी।यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, जिससे हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।हम अगली झलक ‘राम’ को 02 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे।आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।” फिल्म रामायण ने रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा, आठ बार ऑस्कर जीत चुकी डीएनइजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही रामायण को एक पाथब्रेकिंग सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में देखा जा रहा है। यह दो भागों में आने वाली फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स पर रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।  

आम आदमी पार्टी का जन समर्थन देख डरी भाजपा रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही- केजरीवाल

भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात, करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल – आम आदमी पार्टी का जन समर्थन देख डरी भाजपा रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही- केजरीवाल – इस बार लोग खेती-घर की बिजली मुफ्त, महिलाओं को एक हजार, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करेंगे- केजरीवाल – हर साल आदिवासी समाज के लिए अरबों रुपए आते हैं, लेकिन कांग्रेस-भाजपा वाले मिलकर खा जाते हैं- केजरीवाल – 30 साल में भाजपा सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल और खेती के लिए पानी तक नहीं दे पाई, इनकी नीयत ही खराब है- केजरीवाल – गुजरात की जनता अपने बारे में सोचे और पंजाब की तरह भाजपा-कांग्रेस पर झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाए- केजरीवाल – कांग्रेस-भाजपा एक ही हैं, कांग्रेस को वोट देते हैं तो वह भी चुनाव बाद भाजपा में चला जाता है- भगवंत सिंह मान – ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दाहोद में ‘विजय विश्वास सभा’ कर भाजपा-कांग्रेस के गठजोड़ पर बोला हमला नई दिल्ली/गुजरात गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने दाहोद में ‘विजय विश्वास सभा’ कर भाजपा और कांग्रेस के गुप्त गठजोड़ पर करारा हमला बोला। सभा में उमड़े जन समूह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर बदलाव करने जा रही है। आम आदमी पार्टी का बढ़ता जन समर्थन देख भाजपा डर गई है और रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही है। उन्होंने कहा कि 30 साल में भाजपा सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल और खेती के लिए पानी तक नहीं दे पाई, क्योंकि इनकी नीयत ही खराब है। इस बार जनता खेती-घर की बिजली मुफ्त, महिलाओं को एक हजार, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करेगी। भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को लूटा और उन पर अत्याचार किया- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट लिया। इन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियों को लूटा है और उनके उपर अत्याचार किया है। गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है। बच्चों के शिक्षा, रोजगार का इंतजाम नहीं है। मजबूरी में बच्चे किसानी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का भी बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर साल अरबों-खरबों आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भेजती है। पिछले 30 साल में आदिवासी समाज के कल्याण के जितना पैसा आया, अगर ये पैसा एक-एक व्यक्ति को सीधे दे देते तो हर व्यक्ति करोड़पति बन जाता। लेकिन आदिवासी समाज के नाम पर आने वाला पैसा भाजपा और कांग्रेस वालों की जेब में चला जाता है।  भाजपा वाले नरेगा का पैसा भी खा गए, हमारे विधायक ने आवाज उठाई तो उसे जेल भेज दिया- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेगा में सबसे गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है। सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं। ये लोग मजदूरों के नाम की इंट्री कर मनरेगा का भी पैसा खा गए। मजदूरों का इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि उनके नाम का अंगूठा लग गया है। ‘‘आप’’ विधायक ने मनरेगा के पैसे की लूट के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने रजिस्टर दिखाने को कहा तो भाजपा सरकार ने उन्हें पकड़ कर जेल में डाल दिया। नरेगा का पैसा चोरी करने वाले भाजपा सरकार के मंत्री को जेल में नहीं डाला गया, क्योंकि वह उपर तक पैसा पहुंचाता है। गरीबों का हक दिलाने के लिए चैतर वसावा तीन महीने जेल में रहे। इसी तरह, नल से जल योजना में अरबों-खरबों रुपए आता है, लेकिन किसी के घर में नल से पानी नहीं आया। भाजपा वाले इसका भी सारा पैसा खा गए। हमारे वोट से ये लोग विधायक-मंत्री बन जाते हैं, लेकिन हमारे बच्चों के लिए एक स्कूल तक नहीं बनवाते- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के वोट से भाजपा-कांग्रेस वाले विधायक और मंत्री बन जाते हैं, इनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं और आम लोगों के बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल भी नहीं है। ये बीमार होने पर विदेशों में इलाज कराने जाते हैं और इन्हीं के बच्चों को विधायकी का टिकट भी मिलता है, लेकिन एक आम आदमी के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। आम आदमी वोट अपने लिए देता है, ना कि इनके लिए देता है। भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समाज के साथ किया। इन्होंने आदिवासी समाज का जल, जंगल और जमीन छीन लिया। पुलिस और वन विभाग वाले भी परेशान करते हैं। आज सबसे ज्यादा एफआईआर आदिवासी समाज के लोगों पर दर्ज है। पंजाब की गुजरात के पास भी झाड़ू चलाकर कांग्रेस-भाजपा का सफाया करने का अच्छा मौका है- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में भी गुजरात जैसा ही हाल था। पंजाब में कांग्रेस, भाजपा और अकाली गठबंधन की दो ही पार्टियां थी। दोनों पार्टियां 5-5 साल बारी-बारी से सरकार बनाते थे और दोनों मिलकर लूटते थे। गुजरात की तरह पंजाब में भी कांग्रेस-भाजपा के संयुक्त धंधे थे। पंजाब के लोग तंग आ गए। इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई। पंजाब के लोगों ने तय कि पुरानी पार्टियों पर झाड़ू चलाकर उन्हें उखाड़ फेंकना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने 117 में 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को पूरी तरह से साफ कर दिया। अब गुजरात के पास भी झाड़ू चलाकर कांग्रेस और भाजपा को साफ करने का अच्छा मौका है। पंजाब में खेती की बिजली मुफ्त है, जबकि गुजरात में किसानों को भारी-भरकम बिल देने पड़ते हैं- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। हमारी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती है, बल्कि गारंटी देती है। बाकी पार्टियां झूठे वादे करती हैं। हम बड़े-बड़े दावे नहीं करेंगे, बल्कि पंजाब में जो करके दिखाया है, वही काम गुजरात में भी करेंगे। पंजाब में किसानों की सरकार है और किसान का … Read more

बिना डेटा के भी करें मोबाइल का दमदार इस्तेमाल

इसमें कोई शक नहीं है कि आपको स्मार्टफोन और टैबलेट के बेहतर इस्तेमाल के लिए हमेशा इंटनेट की जरूरत पड़ेगी, लेकिन हर समय आपके डिवाइस में इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के अपने डिवाइस का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं… जीपीएस नेविगेशन आप अक्सर गूगल मैप्स को नेविगेशन के लिए इस्तेमाल करते है, लेकिन दूसरे देश में यात्रा करते वक्त जब आपके पास डेटा सिम नहीं होगा, तब आप क्या करेंगे? और अगर आप प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं और उसका बैलेंस खत्म हो गया तो क्या करेंगे? ऐसे में गूगल मैप्स आपको ऑप्शन देता है, जिसमें आप चुनिंदा एरिया के मैप को डाउनलोड कर ऑफलाइन इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको गूगल मैप्स में उस एरिया को सर्च करना पड़ेगा, जिसके मैप को आप ऑफलाइन इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके बाद आपको डाउनलोड का एक ऑप्शन मिलेगा। मैप डाउनलोड होने के बाद आप इसका इस्तेमाल बिना इंटरनेट के कर सकते हैं। इसके अलावा आप एमएपीएस.एमई, करटा जीपीएस और हेयर मैप्स जैसे ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो ऑफलाइन सर्विस देते हैं। विडियो देखना काफी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल मूवी, टीवी शो और दूसरे विडियो देखने के लिए करते हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी होने पर आप ऐप्स पर अपने मुताबिक विडियो स्ट्रीम कर सकते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे ऐप्स हैं, जो आपको विडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन देते हैं। इस ऑप्शन से आप विडियो को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी देख पाएंगे। यू-ट्यूब विडियो को ऑफलाइन सेव करने का ऑप्शन देता है। इसके लिए आपको विडियो के नीचे एक डाउनलोड लिंक मिलेगा, जहां से आप उस विडियो को ऑफलाइन सेव कर बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी देख सकते हैं। हालांकि आप इस विडियो को किसी दूसरे ऐप पर नहीं चला पाएंगे। नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और एमेजॉन प्राइम कुछ ऐसे ऐप्स हैं, जिन पर आप विडियो डाउनलोड कर ऑफलाइन भी देख सकते हैं। म्यूजिक सुनना प्लेस्टोर पर कुछ ऐसे भी ऐप्स हैं, जो सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऑप्शन सर्विस देते हैं। इन ऐप्स पर आप म्यूजिक ट्रैक्स डाउनलोड कर उन्हें ऑफलाइन भी सुन सकते हैं। आप गाना, विंक, सावन और हंगामा जैसे ऐप्स ट्राई कर सकते हैं। ये ऐप्स आईओएस और एंड्रॉयड के लिए बिल्कुल फ्री हैं। ये ऐप्स हिंदी, इंग्लिश और कुछ रीजनल लैंग्वेज में भी ऑपरेट होते हैं। आप जब भी म्यूजिक ट्रैक सेलेक्ट करेंगे तो आपको इसके आगे डाउनलोड बटन का आइकन मिलेगा। यहां से आप गाने डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि विडियो की तरह इन गानों को भी आप ऐप्स के अंदर ही चला पाएंगे। ये फोन के म्यूजिक प्लेयर पर ऑपरेट नहीं होंगी। आपको यह ध्यान रखना होगा कि इन ऐप्स पर गाने को तो फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है, लेकिन उसे डाउनलोड करने के लिए आपको मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा। मल्टीपेल्यर गेमिंग अगर आप बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के अपने साथ बैठे दोस्तों के साथ मल्टीप्लेयर मोड पर गेम खेलना चाहते हैं तो आप क्या करेंगे? मार्केट में कुछ ऐसे गेम्स हैं, जिन्हें आप ब्लूटूथ कनेक्शन के खेल पाएंगे और इसमें डेटा भी इस्तेमाल नहीं होगा। गेट रियल स्टील: वर्ल्ड रोबोट बॉक्सिंग, वॉरलिंग्स, वर्चुअल टेबल टेनिस जैसे कुछ गेम्स हैं, जिन्हें आप ब्लूटूथ पर मल्टीप्लेयर मोड पर खेल सकते हैं।  

सिर्फ कुछ बूंदें और कमाल! क्यूटिकल ऑयल से नाखून बनें खूबसूरत

जब भी नाखूनों के देखभाल की बात आती है तो हमारा सारा ध्यान नेल पॉलिश, उसके शेप या फिर उसकी मजबूती की तरफ ही होता है। लेकिन इन नाखूनों की रक्षा करने वाली स्किन की पतली परत क्यूटिकल्स को हम भूल जाते हैं। नाखूनों के आस-पास का यह छोटा-सा हिस्सा बैक्टीरिया, ड्राइनेस और इंफेक्शन से सुरक्षा देने में एक कवच की तरह काम करता है। क्यूटिकल ऑयल की मदद से इन क्यूटिकल्स को हाइड्रेट रखने से आपके नाखून मजबूत, चमकदार और सेहतमंद बनते हैं। आइए, जानते हैं क्यूटिकल ऑयल नाखूनों की सेहत के लिए इतना अहम क्यों है और इसे कैसे चुन सकते हैं। क्यों जरूरी है क्यूटिकल ऑयल लगाना नियमित रूप से क्यूटिकल ऑयल लगाने से नाखूनों की नमी बनी रहती है, उसमें लचीलापन आता है और नाखून मजबूत होते हैं। खासकर यदि आप ज्यादा नेल पॉलिश या सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे करें इस्तेमाल रूई या फिर छोटे ब्रश की मदद से ऑयल की कुछ बूंदें क्यूटिकल्स पर लगानी है और कुछ मिनटों के लिए अच्छी तरह मसाज करना है। इस तरह चुनें सबसे बेहतर क्यूटिल ऑयल सबसे अच्छा क्यूटिकल ऑयल वो होता है जो स्किन में आसानी से समा जाए। यह पतला होना चाहिए, क्योंकि गाढ़ा ऑयल स्किन के अंदर नहीं जा पाता। वैसे ज्यादातर क्यूटिकल ऑयल में इन अलग-अलग ऑयल्स का कॉम्बिनेशन होता है: तेलों के अलावा क्यूटिकल ऑयल में विटामिन-ई और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। इन बातों का रखें ध्यान     नाखूनों की बेहतर सेहत के लिए हफ्ते में एक या दो बार क्यूटिकल ऑयल लगाएं। सोने जाने से पहले इसे लगाने से ज्यादा बेहतर हाइड्रेशन मिलता है।     आप नेल पॉलिश लगे नाखूनों के ऊपर भी क्यूटिकल ऑयल को लगा सकते हैं इससे चमक बढ़ती है और पॉलिश जल्दी नहीं निकलता।     क्यूटिकल ऑयल हर टाइप के नाखूनों के लिए सही होता है।     मैनीक्योर के बाद भी आप क्यूटिल ऑयल लगा सकते हैं इससे नाखून ज्यादा हेल्दी बने रहते हैं।     नियमित इस्तेमाल से आपको अपने नाखूनों में कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।  

JKविधानसभा में हिंसा, ‘इजरायल मुर्दाबाद’ के नारे, BJP और कांग्रेस के विधायकों के बीच झड़प

श्रीनगर  जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार, 27 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत में ही बड़ा हंगामा शुरू हो गया. उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस (NC) और महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के विधायकों ने सदन में 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए. इसी के साथ, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के बैनर भी लहराए गए. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायकों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बैनर लहराए।  विधानसभा के वेल में विधायकों ने खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर बीजेपी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. हंगामे के बीच में 'अमेरिका हाय-हाय' का शोर भी सुनाई दिया।  काले कपड़े पहनकर आए विधायक नेशनल कांफ्रेंस विधायक तनवीर सादिक ने काले कपड़े पहने हैं और माथे पर कुछ लिखा हुआ है. विधायक ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के खिलाफ हैं. इसके अलावा, बीजेपी विधायक ने 'जम्मू को इंसाफ दो' के नारे लगाए और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर मांग रखी।  आधे घंटे के लिए सदन स्थगित, बुलाने पड़े मार्शल सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक हाथ में पोस्टर लिए नारेबाजी करते नजर आए. स्थिति इतनी बेकाबू हो गई थी कि मजबूरन 20-25 मिनट की कार्यवाही के बाद ही आधे घंटे के लिए सदन स्थगित करना पड़ा. सदन दोबारा से 11.00 बजे शुरू होगा।  हंगामे की शुरुआत इजरायल के खिलाफ नारेबाजी के साथ हुई. सत्ता पक्ष (एनसी, कांग्रेस) के विधायक, पीडीपी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामा इतना बढ़ गया मार्शल तैनात करने पड़े।  नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी के लगे नारे सदन में हंगामे के दौरान बीजेपी और कांग्रेस विधायक आमने सामने आ गए. दोनों दलों के विधायकों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नारे लगाए जाने लगे. मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. अगर मार्शल न आते और बीच-बचाव न कराते तो बात हाथापाई तक पहुंच सकती थी। 

जन्मदिन पर फैंस को तोहफा: राम चरण बने ‘पेड्डी पहलवान’

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म पेड्डी से ‘पेड्डी पहलवान’ लुक हुआ रिलीज हो गया है। फिल्म पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब मेकर्स ने शानदार कंटेंट ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज किया है, जिसमें राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है, और यह इंडस्ट्री के बेहतरीन ट्रांजिशन्स में से एक नजर आता है। पेड्डी पहलवान में राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन काफी यूनिक है। यह उनके फैंस के लिए किसी बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट से कम नहीं है। आरआरआर के बाद उनका यह नया अवतार बेहद एक्साइटिंग लग रहा है। इससे पहले हमने आरआरआर में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा था, और अब एक बार फिर उन्होंने खुद को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया है। यह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन्स में से एक कहने लायक है। वेंकट सतीश किलारु द्वारा उनके बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मिथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज के लिए तैयार है।  

माइग्रेन के मरीज सावधान! इन खाद्य पदार्थों से बढ़ सकता है दर्द

आमतौर पर लोग मानते हैं कि सिरदर्द होने पर चाय या कॉफी का सेवन आराम दिलाता है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि यह माइग्रेन के लिए एक ट्रिगर के रूप में काम करती है। आधे सिर का दर्द अधिकतर लोगों को परेशान करता है। जब भी व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होता है तो इसके लिए वह दवाई लेना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अपने खानपान पर ध्यान दिया है। नहीं न, दरअसल, ऐसी बहुत सी चीजें होती है जो माइग्रेन पीडि़त व्यक्ति की समस्या को बढ़ाती हैं। हालांकि व्यक्ति को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में, जिसे एक माइग्रेन पीडि़त व्यक्ति को अवॉयड करना चाहिए… कॉफी आमतौर पर लोग मानते हैं कि सिरदर्द होने पर चाय या कॉफी का सेवन आराम दिलाता है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि यह माइग्रेन के लिए एक ट्रिगर के रूप में काम करती है। दरअसल, कॉफी में बेहद उच्च मात्रा में पाया जाने वाला कैफीन दिमाग की नसों के काम में रुकावट डालता है। इसकी वजह से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और व्यक्ति को तेज सिरदर्द या आधे सिर में तेज दर्द का अहसास होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने कॉफी इनटेक को धीरे−धीरे कम करने की कोशिश करें। एल्कोहल आपने कई बार नोटिस किया होगा कि एल्कोहल के सेवन के बाद अक्सर लोगों को हैंगओवर हो जाता है और उसके बाद उनके सिर में तेज दर्द होता है। एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों के सेवन के तीन घंटे के भीतर ही वह माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं। इसके कारण दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेज हो जाता है जिसकी वजह से कई बार डिहाईड्रेशन के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ने लग जाती है। ठंडे खाद्य पदार्थ अक्सर कुछ लोगों को एकदम ठंडी चीजें जैसे आईसक्रीम आदि खाने से भी माइग्रेन का दर्द हो सकता है। खासतौर से, अगर आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद या किसी गर्म तापमान के बाद ठंडी चीजें खाते हैं तो यह समस्या काफी बढ़ सकती है। चॉकलेट चॉकलेट खाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कभी−कभी यह समस्या भी पैदा कर देता है, खासतौर से माइग्रेन पीडि़त व्यक्ति के लिए। चॉकलेट में पाया जाने कैफीन और बीटा−फेनीलेथाइलामीन नामक तत्व रक्त वाहिकाओं में खिंचाव पैदा करता है, जिसके कारण व्यक्ति को सिर में दर्द का अहसास होता है। नमक अत्यधिक नमक या बहुत अधिक नमक वाले फूड्स भी माइग्रेन की समस्या को बढ़ाते हैं। इस प्रकार के सॉल्टी व पैकेज्ड फूड में नमक के साथ−साथ कई तरह के हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाए जाते हैं, जो माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं।  

सीमा पार से ड्रग्स तस्करी नाकाम: पंजाब पुलिस ने एंटी-ड्रोन सिस्टम से कसा शिकंजा

अमृतसर. पंजाब के बॉर्डर जिलों के गांव पाक तस्करों के निशाने पर हैं, जहां से भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ हथियार  तस्करी की जा रही है। वर्ष 2025 में ही इंडो-पाक बॉर्डर से 1.16 लाख किलो ड्रग्स की तस्करी की गई है। पंजाब पुलिस एंटी ड्रोन सिस्टम से इस तस्करी को कम करने में जुटी हुई है, जिससे ड्रग्स तस्करी के अधिक मामले पकड़ में आ रहे हैं। इससे बरामदी की मात्रा भी बढ़ गई है जो नशे के कारोबार में बड़ी चोट है। रिपोर्ट के अनुसार, ड्रोन के जरिये सीमा पार से ड्रग्स गिराने के मामलों में तेजी आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिले तस्करी के प्रमुख मार्ग बनते जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 47,475 किलो और 2024 में 46,227 किलो ड्रग्स बरामद की गई थी लेकिन 2025 में इसमें भारी उछाल आया और आंकड़ा 1.16 लाख किलो तक पहुंच गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक सीमावर्ती जिलों में ड्रोन के जरिये तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अन्य राज्यों में भी तस्करी के मामले गंभीर  जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2024 में 5,708 किलो और 2025 में 4,491 किलो ड्रग्स पकड़ी गई। गुजरात में 2024 में 20,971 किलो और 2025 में 22,758 किलो बरामद हुई। राजस्थान में कुल बरामदगी ज्यादा होने के बावजूद वहां मामलों में कमी दर्ज की गई है जबकि पंजाब में हालात तेजी से बिगड़े हैं। ड्रग्स के साथ हथियार और जाली नोट भी बरामद एनसीबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पंजाब सीमा से ड्रग्स के साथ-साथ हथियार, गोला-बारूद और जाली नोटों की तस्करी भी बढ़ी है। सीमावर्ती इलाकों से एके-47, एके-56 राइफल, आरडीएक्स और विदेशी हथियार बरामद किए जा रहे हैं, जो सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। एंटी-ड्रोन सिस्टम सरकार ने बढ़ाई निगरानी पंजाब सरकार ने ड्रोन तस्करी पर रोक के लिए तरनतारन से एंटी-ड्रोन सिस्टम की शुरुआत की है। 51.41 करोड़ रुपये से नौ अत्याधुनिक सिस्टम लगाए गए हैं जो ड्रोन और उसके कंट्रोल स्टेशन की लोकेशन ट्रैक कर रियल-टाइम अलर्ट देते हैं। इससे तशा तस्करी के अधिक मामले पकड़ में आ रहे हैं जिससे तस्करी को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे भी तस्करी पर रोक लगाने में काफी हद तक मदद मिल रही है।