samacharsecretary.com

अनूपपुर जिले में गेहूँ उपार्जन 15 अप्रैल से प्रारंभ, 6 केंद्र निर्धारित

अनूपपुर  रबी विपणन वर्ष 2026–27 के अंतर्गत जिले में गेहूँ उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अनीता सोरते से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ क्रय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 6 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दुलहरा समिति के लिए मां शारदा वेयरहाउस BOT 2 बरबसपुर, पटनाकला समिति के लिए कृषि उपज मंडी अनूपपुर, मझगवां (फुनगा) समिति के लिए शारदा फूड प्रोसेसिंग BOT B गोदाम पयारी, धनगवां समिति के लिए सिंह वेयरहाउस छातापटपर, बिजुरी समिति के लिए बतूल वेयरहाउस कोतमा तथा राजेंद्रग्राम समिति के लिए MPWLC गोदाम राजेंद्रग्राम को उपार्जन केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने संबंधित केंद्र प्रबंधकों को किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी उपज निर्धारित मापदंडों के अनुसार साफ-सुथरी एवं अच्छी तरह सुखाकर उपार्जन केंद्रों पर लाएं, ताकि उपार्जन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को मिला रजत पदक, फाइनल में पश्चिम बंगाल से 0-1 से हार

फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार रायपुर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में छत्तीसगढ़ को पराजय का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए हर पल मुकाबले को संतुलित बनाए रखा। हॉफ टाइम तक पश्चिम बंगाल की टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी। छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार आक्रमण कर गोल उतारने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, विभिन्न विभागों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में फाइनल मैच देखने के लिए मैदान में पहुंचे थे।

CG में रद्द 14 ट्रेनों को फिर से शुरू किया, ओडिशा, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को राहत, 7 अप्रैल तक चलेगी सेवाएं

रायगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त किए गए 14 ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनका परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर और रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3, लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। यात्रियों के लिए सलाह रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 से जरूर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

IPL 2026: चेन्नई के गढ़ में पंजाब किंग्स की चुनौती, श्रेयस अय्यर फिट और डेवाल्ड ब्रेविस को मिल सकता है मौका

  चेन्नई आईपीएल 2026 आज का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे चेपॉक के मैदान के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई वर्सेस पंजाब मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला आधे घंटे बाद यानी साढ़े 7 बजे शुरू होगा। चेन्नई की टीम पलटवार करना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार ने उनके नेट रन रेट को काफी नुकसान पहुंचाया है। सीएसकी की नजरें पहली जीत पर होगी। वहीं पंजाब किंग्स लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। श्रेयस अय्यर और एमएस धोनी की होगी वापसी? एमएस धोनी ने ट्रेनिंग तो शुरू कर दी है, मगर उनकी वापसी पर अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन CSK को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में बड़ा बूस्ट मिल सकता है। गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के खेलने को लेकर कोई पक्का वादा नहीं किया, लेकिन ब्रेविस ने मेन ग्रुप से दूर नेट्स में बैटिंग की और आराम से दिखे। वहीं श्रेयस अय्यर के खेलने को लेकर किसी भी चिंता को असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने गेम से पहले दूर कर दिया था। PBKS के लिए अच्छी बात यह है कि उनके कप्तान की कोई हड्डी नहीं टूटी है। असल में, प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह जबरदस्त दिखे और कई गेंदें स्टैंड तक पहुंचाई। संजू सैमसन का सीएसके के लिए पहला होम मैच चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का यह चेपॉक के स्टेडियम पर पहला होम मैच होगा। हालांकि इस मैदान पर उनके आंकड़े निराशाजनक रहे हैं। संजू सैमसन का चेपॉक में औसत सिर्फ 13.16 और स्ट्राइक रेट 105.33 है। CSK vs PBKS हेड टू हेड चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड टक्कर का रहा है। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 16-16 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से पंजाब ने अपना दबदबा दिखाया है। उन्होंने पिछले 7 में से 6 मैच चेन्नई के खिलाफ जीते हैं।

चिराग पासवान का बड़ा बयान, बिहार में जल्द होगा एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का फैसला

  वैशाली महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह एसआईआर (SIR) कार्य में लगे कर्मचारियों को बंधक बनाया गया है, वह वहां की सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। चिराग ने दावा किया कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार वहां स्थापित होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, और यह तभी संभव है जब बिहार भी विकसित होगा। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य के विकास को गति देने में प्रेरणा देते हैं। इधर, बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर इस पर चर्चा जारी है और बहुत जल्द मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। वैशाली महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे थे चिराग पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वैशाली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, कलाकारों और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से चले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए कलाकारों ने बिहार और वैशाली का नाम रोशन किया है, जो सराहनीय है। दरअसल, चिराग पासवान वैशाली महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समापन समारोह में प्रसिद्ध कलाकार अनुप जाटोला की प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, वैशाली के जिलाधिकारी ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का समापन किया।  

क्या है Gen-Z वास्तु? LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स से घर में ऐसे लाएं पॉजिटिव वाइब्स और मेंटल क्लैरिटी

आज की Gen-Z सिर्फ ट्रेंड फॉलो नहीं करती है, बल्कि अपने स्पेस को ऐसे डिजाइन करती है, जो उनकी लाइफस्टाइल, माइंडसेट और एनर्जी को दर्शाती है. यही कारण है कि, अब पारंपरिक वास्तु के साथ-साथ Gen-Z वास्तु का कॉन्सेप्ट तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसमें LED लाइट्स, इंडोर प्लांट्स और मिनिमल डेकोर के जरिए पॉजिटिव बाइब्स क्रिएट करने पर फोकस किया जाता है. अगर सही तरीके से इसे इस्तेमाल किया जाए, तो ये चीजें केवल कमरे को सुंदर नहीं बनातीं, बल्कि आपकी मेंटल क्लैरिटी, फोकस और मूड पर भी प्रभाव डालती हैं. Gen-Z वास्तु क्या है? Gen-Z वास्तु कोई धार्मिक या मुश्किल नियमों वाला सिस्टम नहीं है. ये एख प्रैक्टिकल अप्रोच है, जिसमें साइकोलॉजी, एस्थेटिक्स और एनर्जी बैलेंस को मिलाकर स्पेश डिजाइन किया जाता है. इसमें फोकस होता है, माइंड को शांत रखना, प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, नेगेटिविटी कम करना और एक अच्छे वातावरण का निर्माण करना. साफ शब्दों में कहें तो, जो चीज आपको मैंटली बेहतर बनाती है, वही Gen-Z वास्तु है. LED लाइट्स केवल डेकोरेट नहीं, बल्कि मूंड कंट्रोल टूल Gen-Z रूम सेटअप में LED लाइट्स केवल दिखावे के लिए नहीं होतीं, ये आपके मूड और एनर्जी पर सीधे इम्पैक्ट करती हैं.     Warm White LED: आरामदायक औऱ स्लीप के लिए बेहतरीन     Cool White LED: फोकस और प्रोडक्टिविटी में बेहतर सुधार     RGB Lights: क्रिएटिविटी और वाइब के लिए मजेदार कहां लगाएं? बिस्तर के पीछे , स्टडी टेबल के आसपास और दीवार के कॉर्नर या सीलिंग एज पर गलतियां जो काफी आम हैं? बहुत से लोग लाइट्स लगाने के दौरान पूरे कमरे को RGB लाइट्स से भर देते हैं, जिससे दिमाग Calm होने के बजाए overstimulated हो जाता है. इंडोर प्लांट्स- नैचुरल पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स प्लांट्स केवल अच्छा दिखने के लिए नहीं होते, ये आपके स्पेस कोो एनर्जी को बैलेंस करते हैं और एयर क्वालिटी भी सुधारते हैं. कौन से प्लांट्स रखें? Snake Plant: कम रखरखाव और ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करती है. Money Plant: विकास और सकारात्मक का प्रतीक Peace Lily: तनाव कम करने में मददगार कहां रखें?     स्टडी टेबल के नजदीक     विंडो के पास     कमरे के मुख्य द्वार पर Gen-Z वास्तु में रंगों का महत्व? Green- ग्रोथ और हीलिंग Blue- शांति और फोक्स Yellow- एनर्जी और मोटिवेशन इन चीजों को इस्तेमाल में लाने से पहले सच सुनो LED और प्लांट्स लगाने से पहले अगर कमरा बिखरा हुआ है, तो कुछ भी काम नहीं करेगा. सबसे पहले बेकार का सामान हटाओ, जरूरी चीजें रखों और डेली बेसिस पर साफ-सफाई करो. एक बात और LED लाइट्स और प्लांट्स लगाने से किस्मत नहीं बदलती, बल्कि ऐसा करने से आपका मूड बेहतर होता है, फोकस बढ़ता, तनाव कम होता है और जब माइंड सेट सही होता है, तो आपके फैसले भी सही होते हैं. Gen-Z वास्तु कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि स्मार्ट स्पेस डिजाइन का नया तरीका है. LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स का सही इस्तेमाल करके आपके कमरे को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बनाया जाता, बल्कि आपकी सोच और एनर्जी को भी अपग्रेड करता है. अगर असल में फर्क देखना है, तो केवल डेकोरेशन मत करो इंटेंशन के साथ सेटअप करो.

विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर नदावां में अंतरराष्ट्रीय रण, अनंत सिंह ने पूरी की महादंगल की तैयारियां

बाढ़ बिहार केसरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित होने वाले विराट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महादंगल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह दंगल नदावां गांव में आयोजित हो रहा है, जहां कई दशक बाद पारंपरिक कुश्ती की फिर से शुरुआत हो रही है। इस आयोजन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे। लगभग दो कट्ठा जमीन में भव्य अखाड़ा तैयार किया गया है। नदावां गांव के प्रवेश द्वार पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गांव के मुख्य गेट से अंदर आते ही कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। वहीं, आने वाले लोगों के लिए अनंत सिंह के घर के पास खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। तीन देशों के पहलवान लेंगे हिस्सा इस महादंगल में भारत समेत तीन देशों के पहलवान हिस्सा लेंगे। ईरान से हामिद, इरफान और जलाल जैसे नामी पहलवान पहुंच रहे हैं, वहीं जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कई चर्चित पहलवान भी इस दंगल में अपनी ताकत दिखाएंगे। पहलवानों के रहने और खाने का भी पूरा इंतजाम किया गया है। विवेका पहलवान की दिनचर्या थी मिसाल अरविंद पहलवान ने बताया कि विवेका पहलवान की दिनचर्या बेहद खास थी। वह रात 8 बजे भोजन कर सो जाते थे और सोते समय अपने पास 5 से 6 लीटर दूध रखते थे, जिसे वह रात भर में पी जाते थे। वे सिर्फ दो रोटी खाते थे, लेकिन आधा से एक किलो सब्जी जरूर लेते थे। उनकी कसरत भी जबरदस्त थी, एक बार में 8 हजार दंड-बैठक और 2 हजार डिप्स लगाते थे। रात में बादाम का हलवा खाते थे और फिर रोज 10 किलोमीटर दौड़ लगाते थे। इसके बाद अखाड़े में बादाम का शरबत पीकर कुश्ती लड़ते थे। पारंपरिक तरीके से तैयार हुआ अखाड़ा अरविंद पहलवान ने बताया कि अखाड़ा पूरी तरह तैयार है। करीब दो कट्ठा जमीन में बने इस अखाड़े में 4 क्विंटल तेल (25 टीन), 1 क्विंटल हल्दी, गुलाब की पंखुड़ी और नीम के पत्ते मिलाए गए हैं। गुलाब की पत्तियां आसपास के ठाकुरबाड़ी और बाजार से लाई गई हैं, जबकि नीम के पत्ते गांव के बगीचे से लाकर मिट्टी में मिलाए गए हैं। अखाड़े के चारों ओर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है, ताकि रात में भी दर्शक दंगल का आनंद ले सकें। साथ ही पूरे अखाड़े को घेराबंदी कर गेंदा के फूलों से सजाया गया है। स्टेज और वीवीआईपी व्यवस्था भी खास अखाड़े के सामने एक बड़ा स्टेज बनाया गया है और उस तक जाने के लिए अलग रास्ता रखा गया है। नेताओं और वीवीआईपी के सवाल पर अरविंद पहलवान ने कहा कि “हमारे लिए हमारे विधायक अनंत सिंह ही सब कुछ हैं।” लाखों लोगों के लिए भव्य भोजन व्यवस्था आयोजन में आने वाले लोगों के लिए बड़े पैमाने पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार शाम को आए लोगों को खीर खिलाई गई। दंगल के दिन सुबह से ही चावल, दाल, सब्जी और दही का भोज शुरू हो जाएगा, जो दंगल खत्म होने तक चलता रहेगा। लक्ष्मण जी ने बताया कि लाखों लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया है, जिसमें करीब 200 क्विंटल चावल मंगवाया गया है। रहने की भी पूरी व्यवस्था दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए गांव में रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाढ़ के होटलों में भी कमरे बुक कराए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि जो भी लोग आएंगे, वे या तो कुश्ती लड़ेंगे या फिर इस ऐतिहासिक दंगल का आनंद लेंगे और उनकी सेवा के लिए पूरी टीम तैयार है।  

अप्रैल के इस हफ्ते बनेगा गजकेसरी और बुधादित्य राजयोग का दुर्लभ संयोग, वृषभ और मिथुन समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अप्रैल के इस हफ्ते में दो राजयोग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे। गुरु जहां मिथुन राशि में रहेंगे वहीं, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे सप्ताह के मध्य में गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं, इस हफ्ते बुध का गोचर मीन राशि में होगा। सूर्य पहले से ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। दोनों की युति गोने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ग्रहों के इस शुभ प्रभाव से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को करियर में सुनहरे अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। आइए जानते हैं साप्ताहिक लकी राशिफल विस्तार से… अप्रैल के इस सप्ताह में दो राजयोग बनने जा रहे हैं। इस हफ्ते के मध्य में गजकेसरी राजयोग और सप्ताह के अंत में बुधादित्य राजयोग बनने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते के मध्य में चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ केंद्र में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहकर गजकेसरी राजयोग रहेगा। वहीं, बुध और सूर्य की युति मीन राशि में होने से बुधादित्य राजयोग प्रभावशाली होगा। ग्रहों की इस स्थिति का लाभ विशेष रुप से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा। ऐस्ट्रॉलॉजर नंदिता पांडेय की गणना के अनुसार, अप्रैल के इस हफ्ते में दो राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को करियर में लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। आइए जानते हैं किन किन राशियों को इस हफ्ते लाभ मिलेगा। विस्तार से पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल। ​वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल :धन लाभ के चांस बनेंगे वृषभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इस हफ्ते आपकी लेइ धन लाभ के चांस बन सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं कामकाज से जुड़ी करेंगे उनसे आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। साथ ही आज किसी न किसी बात को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। लेकिन, पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से आपको अच्छी आर्थिक वृद्धि मिल सकती है। करियर के लिहाज से देखें तो इस हफ्ते आपके द्वारा किए गए वादे पूरे हो सकते हैं। ​मिथुन साप्ताहिक लकी राशिफल :सुखद समाचार मिलेगा मिथुन राशि के लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूती होगी। लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस हफ्ते आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपनी सेहत की तरफ भी ध्यान दे वरना आपका कष्ट बढ़ सकता है। अपनी वाणी में मिठास रखें। नींद के पैटर्न में भी बदलाव आएंगे। इस सप्ताह यात्रा को टाल दे तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। ​कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल :आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। इस हफ्ते घर परिवार में किसी नई शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। इस हफ्ते आप यात्राओं के दौरान आपकी नेटवर्किंग काफी अच्छी रहेगी। यानी आपको कई ऐसा लोगों मिलेंगे जो आपके करियर को नई दिशा दिलाने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी। ​कन्या साप्ताहिक लकी राशिफल : सोच समझकर अपने निर्णय लें कन्या राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। धन लाभ के भी अच्छे चांसेस मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने निवेशों को लेकर काफी ज्यादा बिजी रहेंगे। इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं करेंगे उनके द्वारा आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो सोच समझ कर अगर आप निर्णय लेते हैं तो आपको सुख समृद्धि प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आपके लिए सेलब्रेशन के संयोग बन सकते हैं। ​साप्ताहिक लकी राशिफल : वृश्चिक राशि को कार्यक्षेत्र में मिलेगी उन्नति, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते साझेदारी से किए गए प्रयासों में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में देखें तो इस हफ्ते आपको कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। वहीं, इस हफ्ते आपके परिवारवाले आपकी काफी ज्यादा मदद करेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं से आपको आसानी से सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपकी रिश्तेदारी में कोई महिला आपकी काफी मदद और प्रशंसा करेगी।

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ आंधी का खतरा

 चंडीगढ़  पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  12 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना पंजाब के कुल 22 जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। इनमें से 12 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर में आंधी, बिजली के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 10 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। वहीं बारिश की बात करें तो 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर में कई जगहों पर और गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर व मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। सात अप्रैल से नया विक्षोभ एक्टिव होगा पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किमी ऊंचाई पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और कच्छ के आसपास 1.5 किमी ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) अब इस विक्षोभ से जुड़ गया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। आठ अप्रैल तक बारिश की संभावना।  मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक राज्य में 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 5 और 6 अप्रैल को कुछ अलग-थलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

दतिया विधानसभा सीट पर रिक्तता, कांग्रेस विधायक की विधायकी रद्द, नरोत्तम मिश्रा को दी थी हार

दतिया  मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधानसभा क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र जारी किया गया है, दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता कोर्ट से सजा मिलने के बाद समाप्त हो गई है. यह आदेश मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किया गया. वहीं आदेश में मध्य प्रदेश विधानसभा में एक स्थान रिक्त घोषित कर दिया गया है. यानी दतिया विधानसभा को रिक्त घोषित कर दिया गया है । विधानसभा सचिवालय का फैसला विधानसभा सचिवालय द्वारा यह निर्णय विधिक नियमों और संवैधानिक प्रावधानों के तहत लिया गया है। सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में सीट को रिक्त घोषित करना अनिवार्य था। मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 22-दतिया से निर्वाचित सदस्य राजेन्द्र भारती के विरुद्ध विशेष न्यायाधीश दिग्विजय सिंह (पीसी एक्ट) ने सीबीआई-09 राउज एवेन्यू जिला न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा 2 अप्रैल, 2026 को अपराध सिद्ध होने के बाद तीन वर्ष का कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।   दतिया विधानसभा को रिक्त घोषित आदेश में आगे कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 10 जुलाई, 2013 के पालन में संविधान के अनुच्छेद 191 (1) (e) सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 के तहत  राजेन्द्र भारती उक्त तारीख 02 अप्रैल, 2026 से विधान सभा की सदस्यता से निरर्हित हो गए हैं. मध्य प्रदेश विधान सभा में एक स्थान रिक्त हो गया है।  विधायक की सदस्यता समाप्ति के लिए क्या है कानूनी प्रावधान? जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के तहत, यदि किसी सांसद या विधायक को किसी अपराध में दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 वर्ष या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो उनकी सदस्यता दोषसिद्धि की तिथि से ही स्वतः समाप्त (अयोग्य) हो जाती है. ये 2013 के सुप्रीम कोर्ट के लिली थॉमस फैसले के बाद से प्रभावी है।  दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में लिली थॉमस बनाम भारत संघ मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8(4) को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. इस धारा के तहत दो वर्ष से अधिक की सजा पाने वाले सांसद या विधायक अपनी अपील लंबित रहने तक पद पर बने रह सकते थे, लेकिन अब सजा सुनाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से सदस्यता समाप्त हो जाती है।  किस मामले में विधायक राजेंद्र भारती की मिली तीन साल की सजा दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने राजेंद्र भारती पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि राजेंद्र भारती को IPC की धारा 120B के साथ IPC की धारा 420/467/468/471 के तहत आपराधिक साजिश के जुर्म का दोषी ठहराया जाता है।  तीन साल की सजा बना कारण दतिया से विधायक रहे राजेंद्र भारती को न्यायालय द्वारा तीन साल की सजा सुनाई गई है। सजा की अवधि दो वर्ष से अधिक होने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त मानी गई। कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, किसी भी जनप्रतिनिधि को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है। इसी आधार पर ने दतिया सीट को रिक्त घोषित किया। उपचुनाव की प्रक्रिया आगे दतिया विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव को लेकर आगे की कार्रवाई द्वारा की जाएगी। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। कानूनी प्रावधान क्या कहते हैं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत यदि किसी विधायक या सांसद को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी प्रावधान के तहत यह कार्रवाई की गई है। सदस्यता समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। वे देर रात विधानसभा पहुंचे और पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाए। प्रदेश में अन्य विधायक भी कानूनी मामलों में घिरे राजेंद्र भारती अकेले ऐसे विधायक नहीं हैं, जो कानूनी उलझनों में फंसे हैं। प्रदेश के कई अन्य विधायक भी अलग-अलग मामलों को लेकर अदालतों में चुनौती का सामना कर रहे हैं।  बीना विधायक निर्मला सप्रे बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे दलबदल कानून को लेकर विवाद में हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने और पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय है। भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद फर्जी सेल डीड मामले में घिरे हैं। हाईकोर्ट के एफआईआर दर्ज करने के निर्देश को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक दिया है और मामले की सुनवाई मेरिट के आधार पर करने को कहा है। विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक कटनी जिले के भाजपा विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक के खिलाफ माइनिंग से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला न्यायपालिका से जुड़े गंभीर आरोपों का है। सारंगपुर से विधायक और मंत्री गौतम टेटवाल राज्यमंत्री और सारंगपुर से भाजपा विधायक गौतम टेटवाल फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में विवादों में हैं। उनके जाति प्रमाणपत्र को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। सेमरिया से विधायक अभय मिश्रा  रीवा जिले की सेमरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर नामांकन के दौरान शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप है। जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करने का निर्णय लिया है। विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा  श्योपुर जिले के कांग्रेस  विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता को लेकर भी विवाद जारी है। हाईकोर्ट ने उनकी विधायकी निरस्त कर भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। फिलहाल उन्हें राहत मिली है, हालांकि मामला अभी लंबित है।