samacharsecretary.com

लवलीना-ब्रिगेड की चमक, महिला और पुरुष बॉक्सरों ने जीते 8 स्वर्ण पदक

नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय मुक्केबाजों ने चेक गणराज्य में हुए आमंत्रण 56वीं ग्रां प्रि उस्ती नाद लाबेम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीते, जिनमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं। पांच सदस्यों वाली महिला टीम ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रीति पवार (54 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने फाइनल में सर्वसम्मति से जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीते। परवीन हुड्डा (65 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर महिला टीम के शानदार प्रदर्शन को पूरा किया। पुरुष टीम ने भी महिलाओं की तरह सफलता हासिल करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। जादूमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा) और नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक) अपने वर्ग में चैंपियन बने। लवलीना ने फाइनल में इटली की मेलिसा जेमिनी को 5-0 से हराया जबकि प्रीति ने फ्रांस की जेसा मार्सेल को इसी अंतर से मात दी। साक्षी ने फ्रांस की मेसून बौरेग को 5-0 से हराया और प्रिया ने चेक गणराज्य की पसंदीदा खिलाड़ी बारबोरा मैक्सोवा पर शानदार जीत हासिल की। जादूमणि ने फाइनल में इंग्लैंड के अब्दुल बर्टन को 4-1 से हराया जबकि सचिन और अंकुश ने क्रमशः हंगरी के वेरेस रोहलैंड और चेक गणराज्य के फ्लोरियन डेनियल पर 5-0 से बड़ी जीत हासिल की। नरेंद्र ने कड़े मुकाबले वाले हैवीवेट फाइनल में अर्मेनिया के डेविड चालोयन को 3-2 से हराया। आदित्य प्रताप यादव (65 किग्रा) और कपिल पोखरिया (90 किग्रा) को अपने खिताबी मुकाबलों में करीबी हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि सुमित कुंडू (70 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सही उपहार चुनने के नियम और सावधानियाँ

उपहार किसी व्यक्ति के प्रति अपना सम्मान या भावनाओं को व्यक्त करता है. कभी कभी किसी व्यक्ति का सहयोग करने के लिए उपहार दिया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उपहार देने में हमेशा सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि गलत उपहार देने से संबंध खराब हो सकते हैं. सही उपहार से रिश्ते मजबूत होते हैं और स्वयं को भी लाभ होता है. वहीं, उपहारों की पैकिंग भी महत्वपूर्ण मानी जाती है खासतौर से पैकिंग पेपर रंग.   उपहार के लेन-देन में सावधानियां – उपहार में नियमित प्रयोग की जाने वाली वस्तु देना शुभ होता है. – वहीं, सजावटी चीजें कम से कम देनी चाहिए. – श्रृंगार की सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन उसी को दें जिससे रिश्ते करीबी हों. – एक व्यक्ति का दिया हुआ उपहार दूसरे को नहीं देना चाहिए. – प्रेम के मामले में कांच की वस्तुएं या ताजमहल उपहार में ना दें. – इनके अलावा, जहां तक हो सके देवी-देवताओं की मूर्तियां उपहार में ना दें. ये उपहार देना और लेना होता है बेहद शुभ (Good Luck Gifts) चांदी की वस्तुएं- वास्तु और ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा से है. चांदी का कोई सिक्का या बर्तन उपहार में देना या लेना समृद्धि और मानसिक शांति लाता है. दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर- सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति उपहार में देना बहुत शुभ माना जाता है. यह करियर और बिजनेस में तरक्की (Growth) का प्रतीक है. मिट्टी के बर्तन या शोपीस- मिट्टी के बने सजावटी सामान उपहार में मिलने से अटका हुआ धन वापस आता है और घर में स्थिरता आती है. लाफिंग बुद्धा या फेंगशुई आइटम्स- लाफिंग बुद्धा, खुशहाली और आर्थिक संपन्नता लाने वाला माना जाता है. इसे खुद खरीदने के बजाय उपहार में मिलना ज्यादा फलदायी होता है. उद्देश्य के हिसाब से दें उपहार – किसी वरिष्ठ या गुरुजन को कलम या पुस्तक का उपहार दें. – प्रेम के मामले में सुगंध, सुंदर कपड़े या फूल दें. – विवाह के अवसर पर वस्त्र, घर की चीजें या मिठाई जरूर दें. – संतान प्राप्ति के अवसर पर चांदी की कोई छोटी सी चीज जरूर दें. – पति-पत्नी के मामले में घड़ियों का उपहार सर्वोत्तम होता है. – मित्रता के मामले में चॉकलेट या संगीत की कोई चीज दें. – टूटे रिश्ते को जोड़ने के लिए सुगंधित मोमबत्ती और घड़ी दें.

मैट्रिक-इंटर फेल और छूटे छात्रों को बड़ा मौका, संपूरक व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

 रांची झारखंड एकेडमिक काउंसिल राज्य में पहली बार मैट्रिक और इंटर की विशेष परीक्षा लेगी. जैक ने साल 2026 की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण होने वाले और परीक्षा में आवेदन पत्र जमा करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए संपूरक, समुन्नत और विशेष परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. JAC वेबसाइट से करें आवेदन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी जैक के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. जैक द्वारा पूर्व में निर्गत यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से आवेदन जमा होगा. इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए विषय की बाध्यता नहीं है. विद्यार्थी चाहे तो सभी विषयों या फिर जिस विषय के अंक से संतुष्ट नहीं हैं, उसकी परीक्षा दे सकते हैं. क्यों ली जा रही है विशेष परीक्षा? साल 2026 की मैट्रिक-इंटर की कुछ परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी. मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ विद्यार्थी अंडर 17 और अंडर 19 की राष्ट्रीय फुटबॉल, हॉकी टीम के लिए चयनित हुए थे. इस कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ले जैक को ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा लेने का निर्देश दिया था. विभाग के निर्देश के अनुरूप जैक द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. मैट्रिक में 20 हजार परीक्षार्थी असफल वर्ष 2026 की मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 20 हजार विद्यार्थी असफल हुए थे. वहीं लगभग 1800 ऐसे विद्यार्थी थे जो आवेदन जमा करने के बाद परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे. वहीं इंटर की परीक्षा में लगभग 26 हजार विद्यार्थी असफल हुए थे. इंटर में विज्ञान संकाय में सबसे अधिक लगभग 15 हजार परीक्षार्थी असफल हुए थे. आज से मैट्रिक और 25 जून से जमा होगा इंटर का फॉर्म मैट्रिक के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 22 जून से 3 जुलाई तक और विलंब शुल्क के साथ 4 से 10 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं इंटर के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 25 जून से सात जुलाई तक और विलंब शुल्क के साथ 8 से 13 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

सुषमा गुप्ता की छुट्टी, हरियाणा बाल कल्याण परिषद में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

चंडीगढ़. हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। राजभवन से जारी आदेशों के तहत सुषमा गुप्ता की मानद महासचिव पद पर नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। इस फैसले को परिषद और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजभवन की बड़ी कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सीधे राज्यपाल सचिवालय के स्तर पर लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद अब हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रशासनिक ढांचे में नए सिरे से जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा। हालांकि, जारी आदेशों में सुषमा गुप्ता को हटाने के कारणों का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन राजभवन की ओर से की गई यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गई है। परिषद में नई नियुक्ति पर नजर मानद महासचिव का पद परिषद के संचालन और विभिन्न बाल कल्याण योजनाओं के समन्वय में अहम माना जाता है। ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि सरकार और राजभवन की ओर से इस पद पर अगली नियुक्ति कब और किसे दी जाती है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद राज्य में बच्चों के कल्याण, शिक्षा, संरक्षण और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करती है। परिषद के मानद महासचिव की भूमिका योजनाओं के क्रियान्वयन, संस्थागत समन्वय और प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

एक्ट्रेस सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने पकड़ा जोर, डायरेक्टर के बयान ने बढ़ाई चर्चा

मुंबई  साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर तरफ बस एक ही चर्चा है कि 39 साल की सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं. दिसंबर 2025 में मशहूर फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।  हालांकि, शुरुआत में सामंथा या राज की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियोज ने इन अफवाहों को हवा दे दी. इन वीडियो में सामंथा अपनी नई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी के दौरान अपना बेबी बंप छिपाती नजर नहीं आईं, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस खास मौके पर उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ मौजूद थे।  डायरेक्टर ने प्रेग्नेंसी पर लगाई  मुहर सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहे कयासों पर अब पूरी तरह से विराम लग चुका है. फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी ने खुद 'सिनेमा एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में इस खुशखबरी की पुष्टि की है. उन्होंने बेहद खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'सामंथा की प्रेग्नेंसी बिल्कुल सही समय पर सामने आई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है।  एक पब्लिक इवेंट में सामंथा के बेबी बंप दिखने और बिना किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मीडिया के सामने आने के सवाल पर फिल्ममेकर ने बताया कि यह एक्ट्रेस का बेहद सोच-समझकर लिया गया फैसला था. रिपोर्ट्स की मानें तो साल के आखिर तक सामंथा की डिलीवरी होने की उम्मीद है।  राज और सामंथा की शादी सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की बात करें, तो दोनों ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग सेंटर के पवित्र लिंग भैरवी मंदिर में सात फेरे लिए थे. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने बेहद निजी तरीके से शादी करने का फैसला किया, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।  दोनों की ही है यह दूसरी शादी यह शादी सामंथा और राज दोनों के लिए ही जिंदगी की एक नई शुरुआत है, क्योंकि यह दोनों की ही दूसरी शादी है. इससे पहले डायरेक्टर राज निदिमोरु की शादी श्यामली डे से हुई थी, जबकि सामंथा ने साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य से पहली शादी की थी. चर्चा है कि सामंथा और राज की पहली मुलाकात सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

भारत की महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन, फाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत

 नई दिल्‍ली भारतीय महिला हॉकी टीम FIH हॉकी विमंस नेशंस कप 2025-26 की चैंपियन बन गई है। रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड टीम को 2-0 से हराया। नवनीत कौर (4वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद सुनेलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत के साथ ही टीम की अगले सीजन के FIH हॉकी महिला प्रो लीग में वापसी भी पक्की हो गई लालरेम्सियामी ने फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता, जबकि दीपिका (USA की एशली सेसा के साथ) छह गोल के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहीं। यह भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है। इससे पहले भारत ने 2022 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था। अजेय रही भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत अजेय रहा। पूल A के मैचों में भारत ने USA (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को हराया और फिर सेमीफाइनल में चिली पर 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि को देखते हुए हॉकी इंडिया ने हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। अपने पास रखी गेंद रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम ने शुरुआत में ज्‍यादा समय तक गेंद अपने पास रखी और जल्दी बढ़त बनाने की कोशिश की। हालांकि, मेहमान टीम ने मैच का पहला अहम मौका तब बनाया जब नवनीत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। उन्होंने चौथे मिनट में सेट-पीस से जोरदार हिट लगाकर गोल किया और भारत को बढ़त दिलाई। भारत ने न्यूजीलैंड के डिफेंस के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दीं। उन्होंने पहले क्वार्टर में मिले अपने पांचवें पेनल्टी कॉर्नर से अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। टोप्पो ने दीपिका के तेज शॉट को डिफ्लेक्ट करके गोल में बदल दिया, जिससे 15वें मिनट में भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई। वापसी की कोशिश की दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी की कोशिश करते हुए अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की। मेहमान टीम के पास भी अपनी बढ़त बढ़ाने के कुछ मौके थे। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके चलते हाफ-टाइम तक भारत अपनी दो गोल की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूत डिफेंस दिखाया और मेजबान टीम को गोल करने का कोई साफ मौका नहीं दिया। अपनी तेज गति और आक्रामक खेल से भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के डिफेंस से गलती करवाई, लेकिन नवनीत के रिवर्स हिट को गोलकीपर ने रोक लिया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, सविता ने उस पर हुए हमले को नाकाम कर दिया और भारत की दो गोल की बढ़त बनाए रखी। भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार 2-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

बार-बार जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की फटकार, प्रक्रिया का दुरुपयोग मानकर ठोका जुर्माना

चंडीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बिना किसी नए और ठोस आधार के दूसरी बार अग्रिम जमानत मांगने वाले एक आरोपित की याचिका खारिज करते हुए उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि परिस्थितियों में किसी वास्तविक बदलाव के बिना लगातार याचिकाएं दायर करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इससे न्याय व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ पड़ता है। जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने घनश्याम जायसवाल द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश सुनाया। याचिकाकर्ता ने सोहाना थाना, जिला एसएएस नगर (मोहाली) में दर्ज धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं के मामले में अग्रिम जमानत की मांग की थी। इससे पहले भी उसकी अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट 23 अप्रैल 2026 को खारिज कर चुका था। ठोस जानकारी नहीं कर पाए पेश सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि पहली याचिका खारिज होने के बाद ऐसी कौन-सी नई परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, जिनके आधार पर दूसरी अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई योग्य मानी जा सके। हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से कोई ऐसा ठोस बदलाव अदालत के समक्ष नहीं रखा जा सका। हाई कोर्ट ने अपने पूर्व के फैसलों और डिवीजन बेंच के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि केवल औपचारिक या महत्वहीन बदलावों के आधार पर दूसरी या लगातार अग्रिम जमानत याचिका दायर नहीं की जा सकती। अदालत ने स्पष्ट किया कि सह-आरोपी की गिरफ्तारी, किसी अन्य आरोपी को जमानत मिलना, नए दस्तावेज पेश करना या बीमारी जैसे कारण स्वत बदली हुई परिस्थितियां नहीं माने जा सकते। न्यायिक प्रक्रिया का हुआ दुरुपयोग अदालत ने यह भी कहा कि यदि किसी आरोपी ने पहले जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान राहत न मिलने की आशंका के कारण उसे वापस ले लिया हो, तो बाद में उसी आधार पर दोबारा राहत मांगने की अनुमति नहीं दी जा सकती। न्यायालय ने माना कि याचिकाकर्ता ने बिना किसी वास्तविक परिवर्तन के दूसरी याचिका दायर कर न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। इन टिप्पणियों के साथ हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने निर्देश दिया कि यह राशि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन लायर्स फैमिली वेलफेयर फंड, चंडीगढ़ में जमा कराई जाए।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे वीकेंड में दिखाई जबरदस्त वापसी

रिलीज के पहले दिन धीमी शुरुआत करने वाली ‘मैं वापस आऊंगा’ अब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इम्तियाज अली की इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. यही वजह है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई मानी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने अपने पहले रविवार के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया. पहले रविवार को फिल्म की कमाई 2.50 करोड़ रुपये रही थी, जबकि दूसरे रविवार को इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला. अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है. कॉकटेल 2 के बीच भी नहीं टूटा फिल्म का क्रेज शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’ की रफ्तार कम नहीं हुई. कई शहरों में फिल्म के लिए अतिरिक्त शोज बढ़ाए गए हैं, क्योंकि दर्शकों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. जानें ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी फिल्म की कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे स्ट्रोक आता है. वह पाकिस्तान जाने की जिद में होता है और उसकी यादें बार-बार बंटवारे के दौर में लौट जाती हैं. उसका पोता उसके अधूरे किस्सों और यादों को जोड़ने की कोशिश करता है. फिल्म दिखाती है कि सरहदें बनने के कई साल बाद भी इंसानी जज्बात और दर्द खत्म नहीं होते.

नौगई हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री नेताम ने पीड़ितों से की मुलाकात; CBI जांच की मांग तेज

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल अब भी बना हुआ है। इसी बीच मंत्री रामविचार नेताम ने नौगई पहुंचकर मृतक भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री नेताम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, सीबीआई जांच और घटना में शामिल आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की। परिजनों की मांगों को बेहद गंभीरता से सुनते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंत्री नेताम के साथ मौके पर स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और शैलेश शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानिए पूरा मामला ? सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। रेत के अवैध खनन को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 16 जून की देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह को घर के पास घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे और पीछे हाईवा वाहन लगा दिया। फिर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह, योगेंद्र सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह सवार थे। कार सवार भरत सिंह बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह और मयंक किसी तरह बाहर निकले। कार से बाहर निकलते ही सभी की बेदम पिटाई की गई। विरेंद्र के गले पर फरसे से वार किया गया था, गंभीर हालात में उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान विरेंद्र के साथ ही नागेंद्र की भी मौत हो गई। इस मामले 9 लोगों के खिलाफ FIR हुई है। अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक की तलाश की जा रही है।

NDA को राज्यसभा में बड़ा लाभ, बिना मतदान के बढ़ा आंकड़ा; विपक्ष की चिंता बढ़ी

 नई दिल्ली राज्यसभा चुनाव के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ NDA की सीटों का ग्राफ और बढ़ गया है। अब खबर है कि गठबंधन को भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से भी समर्थन मिल गया है। हालांकि, सांसद के लालतलुआंगकिमा ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने इसे लिए कुछ शर्तें भी रखीं हैं। खास बात है कि दो तिहाई बहुमत के मामले में एनडीए जादुई आंकड़े के करीब बढ़ रहा है। समर्थन देने तैयार, पर शर्तें लागू लालतलुआंगकिमा ने कहा कि वह राज्य के विकास और लोगों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन का समर्थन करेंगे। लालतलुआंगकिमा सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के सदस्य हैं। जेडपीएम एक क्षेत्रीय दल है, जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। यह पार्टी न तो NDA और न ही विपक्षी INDIA गठबंधन के साथ है। लालतलुआंगकिमा ने कुल 36 मतों में से 26 वोट हासिल किए थे और विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की जोथानसांगी ह्मार को हराया था। जोथानसांगी को उनकी पार्टी के विधायकों के सभी 10 वोट मिले। जेडपीएम नेता ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वह और पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य रिचर्ड वानलालहमंगाइहा संसद में तटस्थ रहेंगे। लालतलुआंगकिमा ने कहा, 'हम संसद में तटस्थ सदस्य के रूप में रहेंगे। हालांकि, मुद्दों के आधार पर केंद्र सरकार को हमारा समर्थन मिलेगा।' भाजपा और कांग्रेस दोनों ही थे वोटिंग से दूर इस सीट पर हुए चुनाव में तीन विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिनमें भाजपा विधायक के बेइचहुआ और के हराहमो के साथ-साथ कांग्रेस के एकमात्र विधायक सी न्गुनलिआनचुंगा भी शामिल हैं। राल्ते ने बताया कि विधायक डब्ल्यू छुआनावमा स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल पाए। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। अब कितनी हैं NDA की सीटें हाल ही में 27 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनावों में एनडीए ने 19 सीटें अपने नाम की थीं। 245 सीटों वाले उच्च सदन में गठबंधन 152 पर पहुंच गया है। यहां बहुमत का आंकड़ा 164 है। वहीं, अब मिजोरम सांसद के समर्थन के बाद आंकड़ा 153 पर पहुंच गया है। इधर, तृणमूल कांग्रेस के 4 सांसद उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा इन सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर सकती है। मॉनसून सत्र में हो सकती ही बड़ी उथल पुथल खास बात है कि अप्रैल में केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लेकर आई थी, जो पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण पास नहीं हो सका था। दरअसल, संविधान संशोधन से जुड़े विधेयकों को पास कराने के लिए दो तिहाई समर्थन की जरूरत होती है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर NDA जरूरी संख्या हासिल कर लेता है, तो बिल दोबारा पेश किया जा सकता है।