samacharsecretary.com

किम जोंग ने ट्रंप को किया नजरअंदाज, अब परमाणु बम बनाने की रफ्तार बढ़ाएगा उत्तर कोरिया

फियोंगयांग नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने न्यूक्लियर मटेरियल बनाने वाली फैक्ट्रियों का दौरा किया और ज्यादा न्यूक्लियर हथियार बनाने की अपील की. किम जोंग उन का यह कदम अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के हालिया एशिया दौरे के दौरान मुलाकात के ऑफर को नजरअंदाज करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है।  किम जोंग उन ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को नहीं छोड़ेंगे और अपने देश को न्यूक्लियर पावर के तौर पर मजबूत करने के लिए बेताब हैं।  कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए)  ने गुरुवार को बताया कि किम ने न्यूक्लियर मटेरियल बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया. इनमें से एक का हाल ही में उद्घाटन हुआ है, जबकि दूसरी का विस्तार किया जा रहा है।  किम ने कहा कि उनका यह ताजा दौरा कोरियन पेनिनसुला पर हर पल मंडरा रहे न्यूक्लियर खतरों के जवाब में नॉर्थ कोरिया की डिफेंस कैपेबिलिटी को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा है।  किम ने बुधवार को एक न्यूक्लियर-पावर्ड इक्विपमेंट प्रोडक्शन बेस और एक न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया।  साल 2010 में अमेरिकी स्कॉलर्स को अपने मुख्य योंगब्योंग न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स में यूरेनियम एनरिचमेंट साइट दिखाने के बाद से नॉर्थ कोरिया ने कुछ ही बार ऐसी साइट्स का खुलासा किया है. नॉर्थ कोरिया ने यह नहीं बताया कि किम ने इस हफ्ते जिन फैक्ट्रियों का दौरा किया, वे कहां स्थित हैं।  इससे पहले जून में भी जब किम के दौरे के दौरान एक यूरेनियम एनरिचमेंट साइट की झलक दिखाई गई थी. इस बीच, किम ने अमेरिका और साउथ कोरिया के खतरों का हवाला देकर न्यूक्लियर प्रोग्राम को सही ठहराया है। 

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म 1 दिसंबर से होंगे शुरू

रायपुर राज्य ओपन स्कूल की ओर से मार्च-अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ 15 जनवरी 2027 तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 से 25 जनवरी तक अवसर राज्य ओपन स्कूल प्रबंधन के अनुसार निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके तहत 18 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक आवेदन फार्म जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्रवेश और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केंद्रों से मिलेगी आवेदन संबंधी जानकारी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदन फार्म परीक्षा के लिए आवेदन फार्म छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यार्थी वेबसाइट से फार्म प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां     1 दिसंबर 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू     15 जनवरी 2027: सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि     18 से 25 जनवरी 2027: 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन     मार्च-अप्रैल 2027: हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं का आयोजन ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा बेहतर अवसर है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह है कि वे आवेदन की सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें और परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।    

जेनसन हुआंग के बाद Nvidia के सेल्स चीफ जय पुरी का नाम भी अफेयर से जुड़ा

नई दिल्ली Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब कंपनी के एक और स्टाफ के चीनी महिला के साथ अफेयर का खुलासा हुआ है. कंपनी के सेल्स चीफ जय पुरी एक ऐसी कंपनी की सीनियर अधिकारी के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, जिस पर चीन में चिप तस्करी का आरोप लग चुका है।  जय पुरी जेनसन हुआंग के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, जय ने कई सालों तक 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर' की वरिष्ठ अधिकारी सेनली चेन को डेट किया।  मौजूदा और पूर्व सहकर्मियों के हवाले से बताया गया है कि ये अफेयर उस दौरान चला, जब कंप्यूटर सर्वर बनाने वाली कंपनी सुपर माइक्रो एनवीडिया की चिप्स हासिल करने के लिए होड़ कर रही थी. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस साल 7 मार्च को जय पुरी और सेनली चेन ने कैलिफोर्निया के बिग सुर में एक समारोह के दौरान शादी कर ली।  चिप तस्करी के आरोपों के बीच नई चर्चा ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब सुपर माइक्रो कंप्यूटर के कर्मचारियों पर चीन में चिप तस्करी करने के आरोप लगे हैं. एनवीडिया के शीर्ष अधिकारियों की क्लाइंट कंपनियों के अधिकारियों के साथ निजी रिश्तों को लेकर अब कंपनी के भीतर और बाहर नए सवाल उठने लगे हैं।  इससे पहले जेनसन हुआंगी को लेकर खुलासा हुआ था कि वो चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ रिलेशनशिप में थे. इस खुलासे के बाद जेनसन को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि बाद में उनकी कंपनी में वापसी हो गई। 

टैरिफ विवाद के बीच भारत के लिए पॉजिटिव संकेत, ट्रंप की रणनीति में छिपा बड़ा मौका

नई दिल्ली ट्रंप टैर‍िफ पर खबरों की हेडलाइंस देखकर अगर आप भी परेशान हो रहे हों, तो रुक‍िये. इन हेडलाइंस पर मत जाइए, क्‍योंक‍ि जो बातें अब न‍िकलकर सामने आ रही हैं, वो साफ बता रहीं क‍ि ट्रंप का टैर‍िफ भारत के ल‍िए पॉज‍िट‍िव स‍िग्‍नल है. तभी तो इतना भारी टैर‍िफ देखकर भी शेयर मार्केट डरा नहीं और न सिर्फ ग्रीन में खुला, बल्‍क‍ि हर सेक्‍टर में आज उछाल देखने को म‍िल रही है. आख‍िर इसके पीछे स‍िग्‍नल हैं क्‍या? पहली बात समझ‍िए क‍ि ट्रंप टैर‍िफ लगाना क्‍यों चाहते हैं? दरअसल, ट्रंप प्रशासन कह रहा क‍ि भारत-चीन जैसे देश बहुत ज्‍यादा वो प्रोडक्‍ट बनाने लगे हैं और बाजार में उतार रहे हैं, जो अमेर‍िकी कंपन‍ियां भी बनाती हैं. इससे हो क्‍या रहा है क‍ि अमेर‍िकी कंपन‍ियों को मौके कम म‍िल रहे हैं. क्‍योंक‍ि एक तो भारत और चीन के प्रोडक्‍ट सस्‍ते होते हैं और दूसरा उपयोगी भी… ट्रंप भारत से इसल‍िए ज्‍यादा खफा हैं क्‍योंक‍ि भारत सरकार अपनी पीएलआई स्‍कीम के जरिये मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग, ऑटो, गारमेंट्स समेत तमाम सेक्‍टर्स को सीधा फायदा पहुंचा रही है. इससे उनका खर्च कम हो रहा है और खर्च कम मतलब मुनाफा ज्‍यादा. नतीजा माल सस्‍ता पड़ रहा है. माल सस्‍ता का मतलब मार्केट में वही ब‍िकेगा जो सस्‍ता होगा. यही बात ट्रंप को चुभ रही है।  कुछ और वजह हैं जो दे रहीं पॉज‍िट‍िव स‍िग्‍नल ट्रंप के नए टैर‍िफ प्रस्‍ताव में भारत को वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति मिल सकती है. इसके अलावा भारत को अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने, चीन पर निर्भरता घटाने और विदेशी कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए आकर्षित करने का मौका मिल सकता है. जान‍िए कैसे     वियतनाम से सस्‍ता होगा भारत का माल     अमेरिका के नए टैरिफ प्रपोजल में भारत पर 27% शुल्क लगाने की बात है. जबक‍ि हमारे कंपीटीटर वियतनाम पर 35% तक. यानी दोनों देशों के बीच 10 फीसदी का अंतर. भारत बहुत सारी चीजें ऐसी बनाता है ज‍िसका व‍ियतनामी प्रोडक्‍ट से सीधा मुकाबला मार्केट में होता है. जहां मार्जिन का खेल स‍िर्फ प्‍वाइंट्स में होता है, वहां अगर यह 10 फीसदी का अंतर आ जाए तो सोच‍िए भारत को क‍ितना फायदा होगा. अमेरिकी खरीदार भारतीय सप्लायर को प्राथमिकता दे सकते हैं. इससे भारत को नए ऑर्डर मिलने का मौका बनेगा. खासकर टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्‍ट में मोटी कमाई का मौका होगा।  2. चीन भी रह जाएगा पीछे चीन पर 20% तक टैरिफ लगाने की बात है ज‍िसे डील न होने पर 40 फीसदी करने का प्रस्‍ताव है. जबक‍ि भारत पर 17 फीसदी से 25 फीसदी. इस ह‍िसाब से भी भारत का टैर‍िफ चीन के मुकाबले कम होगा. इसके अलावा भारत में बड़ा घरेलू बाजार, स्‍कि‍ल्‍ड लेबर और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के ल‍िए सरकार की ओर से दी जा रही सहायता विदेशी कंपन‍ियों को भारत खींचकर ले आएंगी. ज्‍यादातर कंपन‍ियां चीन से बाहर प्रोडक्‍शन की कोश‍िश करेंगी।  3. भारत की ओर भागेंगी विदेशी कंपन‍ियां टैरिफ में अंतर का सीधा असर विदेशी खरीदारों के फैसले पर पड़ सकता है. अमेरिका में सामान बेचने वाली कंपनियां सिर्फ उत्पादन लागत नहीं देखतीं. बल्कि आयात शुल्क और डिलीवरी का खर्च भी जोड़ती हैं. जिस देश से सामान मंगाना सस्ता पड़ेगा. वहां से ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है. भारत के लिए यह मौका टेक्सटाइल. इंजीनियरिंग गुड्स. इलेक्ट्रॉनिक्स. ऑटो कंपोनेंट्स और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में बन सकता है।  4. मेड‍िस‍िन इंडस्‍ट्री के ल‍िए पॉज‍िट‍िव मूव भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण पॉजिटिव मेड‍िस‍िन इंडस्‍ट्री में होगा. अमेरिकी प्रस्ताव में कई तरह की दवाओं और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले इनपुट को छूट वाली सूची में रखा गया है. इसमें जेनेरिक दवाओं के तैयार डोज फॉर्म, फार्मास्यूटिकल्स में इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों ड्रग इनग्रेडिएंट और पेटेंट वाली दवाएं शामिल हैं. यह भारत के लिए अहम है क्योंकि अमेरिका जेनेरिक दवाओं का बहुत बड़ा बाजार है. अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक. वहां लिखी जाने वाली जेनेरिक दवाओं में भारत की हिस्सेदारी 47% तक है. जेनेरिक सॉलिड ओरल दवाओं की कुल खुराक में यह हिस्सेदारी 61% तक बताई गई है।  5. भारत में पीएलआई का फायदा लेना चाहेंगी विदेशी कंपन‍ियां अमेरिकी कंपनियां अगर चीन या दूसरे देशों से सामान मंगाने में ज्यादा शुल्क चुकाती हैं तो वे उत्पादन के लिए दूसरे देशों की तलाश करेंगी. भारत इस मौके का फायदा उठा सकता है. भारत सरकार पहले से मेक इन इंडिया और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के जरिए मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है. PLI योजना 14 सेक्टर में लागू है. इसके तहत कंपनियों को अतिरिक्त बिक्री के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाता है. मोबाइल. इलेक्ट्रॉनिक्स. फार्मा. सोलर और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. अमेरिका ने इन्हीं नीतियों पर सवाल उठाए हैं. लेकिन भारत का तर्क है कि इन योजनाओं का मकसद घरेलू मांग पूरी करना।  6. टै‍र‍िफ का रास्‍ता अभी बंद नहीं हुआ सबसे अहम बात, अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ कम रखने का रास्ता बंद नहीं किया है. प्रस्ताव में 25% तक शुल्क की बात है. लेकिन आपसी व्यापार समझौते के तहत इसे 17% तक रखने का विकल्प भी दिया गया है. भारत सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार ने अमेरिकी आरोपों पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है. अब दोनों देशों के बीच बातचीत में बाजार तक पहुंच. औद्योगिक नीतियों और व्यापार संतुलन जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण होंगे. इसलिए भारत के लिए यह सिर्फ टैरिफ का मामला नहीं है. अगर बातचीत से बेहतर शर्तों वाला समझौता होता है तो भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धी स्थिति मिल सकती है। 

राजस्थान में महिलाओं का दबदबा, 26 जिलों में जिला प्रमुख बनकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

जयपुर  ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ भले ही संसद में पारित नहीं हो पाया, लेकिन राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में महिलाओं ने जोरदार बाजी मार ली है. जिला प्रमुखों के लिए 37 जिलों में हुए चुनाव में 26 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख चुनी गई हैं. राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने जिलों में महिलाएं इस शीर्ष पद पर पहुंची हैं. इसमें भी अभी चार जिलों में जिला प्रमुखों का चुनाव होना बाकी है. उन जिलों में जिला प्रमुखों का चुनाव होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है. खास बात है यह कि इनमें तीन तो जेन जी हैं. उनकी उम्र महज 21 और 22 साल की हैं।  युवा नेत्रियों की राजनीतिक में एंट्री से अब राजस्थान में राजनीतिक फिजां बदलने लगी है. जिला प्रमुख का चुनाव होने से पहले बहुत से युवा सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य भी चुनकर आए हैं. 26 महिला जिला प्रमुखों में सबसे छोटी उम्र की जिला प्रमुख जैसलमेर की संतोष कुमारी है. संतोष की उम्र केवल 21 साल 1 महीना और 6 दिन की है. वहीं झालावाड़ की जिला प्रमुख वर्षा झाला भी महज सवा 21 साल की है. जबकि झुंझुंनूं की जिला प्रमुख कोमल भंवरिया 22 साल की है. 26 जिलों की जिला प्रमुख चुनी गई महिलाओं का औसत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है. उसका औसत महज 37 साल आता है।  कई महिला जिला प्रमुख उच्च शिक्षा प्राप्त है इस बार जिला प्रमुख चुनी गई महिलाओं की खास बात है कि इनमें से कई उच्च शिक्षा प्राप्त है. हालांकि बहुत सी जिला प्रमुख राजनीतिक में पहले से सक्रिय परिवारों से है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है. इनमें सबसे कम उम्र की तीनों जिला प्रमुख संतोष कुमारी, वर्षा झाला और कोमल भंवरिया पढ़ाई करते करते या फिर पढ़ाई पूरी करते ही राजनीति में आई हैं. तीनों ही पहली बार राजनीति के मैदान में उतरी और पहली बार में पंचायती राज के जिला स्तरीय शीर्ष पद की कुर्सी पर काबिज हो गईं।  राजस्थान के इन जिलों की कमान आई महिलाओं के पास 01. जैसलमेर – संतोष कुमारी – कांग्रेस 02. झालावाड़ – वर्षा झाला – बीजेपी 03. झुंझुनूं- कोमल भंवरिया – कांग्रेस 04. चूरू- कनिका सिंह – बीजेपी 05. अजमेर- पूजा भंसाली – बीजेपी 06. अलवर- अनिता मीणा – कांग्रेस 07. बीकानेर- निकिता कड़वासरा – कांग्रेस 08. बूंदी- हंसा गुर्जर – कांग्रेस 09. बालोतरा- सुशीला देवी – बीजेपी 10. भरतपुर – रानू बाला – कांग्रेस 11. बांसवाड़ा- रीना रावत- बीएपी 12. प्रतापगढ़- हकरी कुमारी – बीजेपी 13. ब्यावर – ममता गुर्जर- कांग्रेस 14. हनुमानगढ़- रेणु जांगू – कांग्रेस 15. दौसा- बीना बैरवा – कांग्रेस 16. डीग- रेनू सिंह – बीजेपी 17.धौलपुर- अनिशा – कांग्रेस 18.सीकर- सुनीता गिठाला – कांग्रेस 19.टोंक – अलका बैरवा – कांग्रेस 20.सवाई माधोपुर- आशा बैरवा – कांग्रेस 21.संलूम्बर- पुष्पा मीणा – कांग्रेस 22.राजसमंद- सुंदर देवी कीर – कांग्रेस 23.फलौदी- यशवंत कंवर – कांग्रेस 24.पाली- सीता देवी बावरी – बीजेपी 25.जोधपुर- प्रमिला चौधरी – कांग्रेस 26.चित्तौड़गढ़- रतनी देवी – कांग्रेस चार जिलों में अभी जिला प्रमुख का चुनाव होना बाकी है राजस्थान में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है. लेकिन जिला प्रमुख के चुनाव में महिलाएं इस आंकड़े को पार करके काफी आगे निकल गईं. पंचायत चुनाव के तहत प्रदेश के सभी 41 जिलों में चुनाव हो गए हैं. लेकिन जिला प्रमुख के चुनाव अभी केवल 37 जिलों में हुए हैं. कोटा, करौली, श्रीगंगानगर और बारां में जिलों की अभी तक काउंटिग नहीं हो पाई. वहां 18 दिसंबर को कांउटिंग होगी. उसके बाद वहां जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उपप्रधानों का चुनाव होगा. उसके बाद इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।   

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स अलर्ट, दिसंबर से लागू होंगे नए नियम, जानें क्या होगा असर

 नई दिल्ली क्या आप भी एसबीआई कार्ड (SBI Card) का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो फिर अलर्ट हो जाएं 1 दिसंबर से आपका खर्च बढ़ने वाला है. दरअसल, एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स के लिए बदलाव (SBI Credit Card Rule Change) लागू होने जा रहे हैं. इनकी जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि नए बदलाव आपके ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल कॉस्ट में इजाफा कर सकते हैं. आइए इन बदलावों और इनके असर के बारे में जानते हैं… SBI कार्ड में कहां बदलाव का असर 1st December Rule Change के बारे में विस्तार से बात करें, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एसबीआई कार्ड की ओर से पहले ही इन बदलावों के बारे में अलर्ट कर दिया गया था और बीते 27 अक्टूबर को शेयर किए गए एक नोटिस के मुताबिक, कुछ ज्यादा कीमत वाले ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजेक्‍शन पर कार्ड होल्डर्स को एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना होगा।  नया चार्ज स्ट्रक्चरएक बिलिंग साइकिल में 30,000 रुपये से ज्‍यादा के ट्रांसपोर्टेशन लेन-देन और 50,000 रुपये से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होगा. यानी SBI Card से जुड़े इन बदलावों का सीधा असर ऐसे कार्ड होल्डर पर पड़ने वाला है, जो अक्सर ट्रांसपोर्टेशन के लिए बड़े पेमेंट करते हैं या फ्यूल पर ज्‍यादा खर्च करते हैं. उन्हें अचानक लगने वाले चार्ज से बचने के लिए अपने ट्रांज़ैक्शन को ट्रैक करना होगा।  इससे ज्यादा खर्च, तो 1% शुल्क दिसंबर महीने की पहली तारीख से लागू होने जा रहे नए नियमों के तहत, SBI Card के जरिए ₹30,000 से ज्‍यादा के हर एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर अब 1% का शुल्क देना होगा. ट्रांजैक्शन की पहचान मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCCs) 4111, 4784 और 4131 के तहत की जाती है, जो खास ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी सर्विस को कवर करते हैं।  आसान शब्दों में समझें, तो अगर कोई एसबीआई कार्ड होल्डर ₹35,000 का एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा पेमेंट करता है, तो उसे ₹350 का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. ₹50,000 के ट्रांजैक्शन पर यह फीस ₹500 लगेगी. यहां ध्यान रहे कि ये शुल्क हर इस तरह के ट्रांसपोर्टेशन लेन-देन पर लागू होगा, पूरे बिलिंग साइकिल की कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू पर नहीं।  पेट्रोल-डीजल पर संभलकर करें खर्च  अगला बदलाव SBI कार्ड यूज़र्स के लिए पेट्रोल-डीजल पर किए जाने वाले खर्च का है. उन्हें अब फ्यूल खर्च पर बारीक नजर रखनी होगी. क्योंकि एलिजिबल फ्यूल ट्रांजैक्‍शन की कुल वैल्यू ₹50,000 से ज्‍यादा होने पर, एसबीआई कार्ड 1 फीसदी का चार्ज लागू कर रहा है. मतदलब बिलिंग साइकिल के दौरान एलिजिबल फ्यूल ट्रांज़ैक्शन का कुल खर्च अगर ₹55,000 है, तो उस लेन-देन की कॉस्ट पर 1% यानी ₹550 का एक्स्ट्रा चार् लागू होगा। 

आलोक सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए

लखनऊ  यूपी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में आलोक सिंह पीएसी के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को विशेष सचिव असीम कुमार सिंह की ओर से आलोक सिंह की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि आईपीएस आलोक सिंह नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की गई है। उनका कार्यकाल उनके पद ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। इस आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार (प्रयागराज) राज्ध्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, आयोग के सचिव और कोषाधिकारी प्रयागराज को भेजी गई है। अलीगढ़ जिले में हुआ था आलोक सिंह का जन्म वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। 24 जनवरी 1967 को फुसावली गांव में आलोक सिंह का जन्म हुआ था। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो आलोक सिंह फिजिक्स व मैथमेटिक्स में बीएससी, इकोनॉमिक्स में एमए और मार्केटिंग व फाइनेंस में एमबीए किया है। 10 जिलों में कमान संभाल चुके हैं आईपीएस आलोक 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह 10 से ज्यादा जिलों में कमान संभाल चुके हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के दौरान आलोक सिंह को नोएडा का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वे कानपुर जोर के एडीजी, मेरठ रेंज के आईजी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एयर इंडिया में कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं। आलोक सिंह को इसी साल मई को डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला है। राष्ट्रपति वीरता पद से सम्मानित हो चुके हैं आलोक सिंह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को अगस्त 2021 में राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उसमें आलोक सिंह नोएडा के पुलिस कमिश्नर थे। आलोक सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहते हुए संगठन अपराध पर काबू करने और जिले में आपराधियों पर लगाम लगाने और उल्लेखनीय काम करने के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वह अन्य सेवाओं के लिए भी सम्मानित हो चुके हैं। आलोक सिंह को डीजीपी के सिल्वर और गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इटली और केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से भी पुलिसिंग की ट्रेनिंग ली है।

मध्य प्रदेश में लागू होगी ‘एक नागरिक, एक लॉगिन’ व्यवस्था, 8 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

जनपरिचय से सभी शासकीय सेवाओं के लिए मिलेगी एकल लॉगिन की सुविधा प्रदेश के लगभग 8 करोड़ नागरिकों को मिलेगा ‘एक नागरिक, एक लॉगिन’ का लाभ शासकीय पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के एकीकरण के लिए 27 नवंबर को भोपाल में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला एनआईसी एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विशेषज्ञ देंगे तकनीकी मार्गदर्शन भोपाल नागरिकों के लिए ऑनलाइन शासकीय सेवाओं का उपयोग आसान बनाने और शासकीय वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप तैयार करने वाले डेवलपर्स के कार्य को सरल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘जनपरिचय-मेरी पहचान’ (राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन-एनएसएसओ) प्लेटफॉर्म पर 27 नवंबर को नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में एनआईसी एवं मंत्रालय के विशेषज्ञों द्वारा लाइव डेमो और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से विभागीय टीमों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न विभागों के पोर्टल एवं मोबाइल ऐप को जनपरिचय प्लेटफॉर्म से एकीकृत करना है, जिससे नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो सकें। कार्यशाला में वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय आईटी टीमें और एप्लीकेशन डेवलपर्स शामिल होंगे। नागरिकों को मिलेगी ‘एक नागरिक, एक लॉगिन’ की सुविधा प्रदेश के विभिन्न विभागीय पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के जनपरिचय प्लेटफॉर्म से एकीकृत होने पर लगभग 8 करोड़ नागरिकों को ‘एक नागरिक, एक लॉगिन’ की सुविधा मिलेगी। इससे नागरिकों को प्रत्येक शासकीय वेबसाइट या ऐप पर अलग-अलग पंजीयन कराने और अनेक पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक एक ही लॉगिन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के एकीकृत पोर्टल एवं ऐप का उपयोग कर सकेंगे। इससे शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं तक त्वरित, सुरक्षित और निर्बाध पहुंच आसान होगी। जनपरिचय प्लेटफॉर्म पर एक बार सत्यापित प्रोफाइल होने से विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन करते समय आवश्यक बुनियादी जानकारी स्वतः उपलब्ध रहेगी। इससे समय की बचत होगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी। आधुनिक सुरक्षा मानकों से युक्त यह प्लेटफॉर्म नागरिकों के डेटा को सुरक्षित रखते हुए त्वरित लॉगिन की सुविधा प्रदान करेगा। ऐप डेवलपर्स और तकनीकी टीमों को भी मिलेगा लाभ जनपरिचय प्लेटफॉर्म विभागीय पोर्टल और मोबाइल ऐप का निर्माण एवं संचालन करने वाले प्रोग्रामर्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और तकनीकी सलाहकारों के लिए भी उपयोगी होगा। इसके माध्यम से डेवलपर्स को प्रत्येक नए ऐप या पोर्टल के लिए अलग यूजर रजिस्ट्रेशन, पासवर्ड रीसेट अथवा ओटीपी आधारित लॉगिन प्रणाली विकसित करने और उसका रखरखाव करने की आवश्यकता नहीं होगी। मानकीकृत एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) की मदद से विभागीय ऐप को जनपरिचय प्लेटफॉर्म से कम समय में जोड़ा जा सकेगा। राष्ट्रीय स्तर पर तैयार प्रमाणीकरण प्रणाली उपलब्ध होने से विभागीय ऐप का एकीकरण सरल होगा और उच्च साइबर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षित प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे सॉफ्टवेयर विकास की गति बढ़ेगी और तकनीकी कार्यभार कम होगा। डेवलपर्स ऐप की मुख्य सुविधाओं और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।  

आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने की सुविधा, ग्वालियर में रविवार को भी खुले रहेंगे केंद्र

ग्वालियर  आधार कार्ड आज हर नागरिक की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराना हो या फिर किसी जरूरी दस्तावेज में पहचान का प्रमाण देना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर में सुधार कराना हो तो लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी समय की होती है। नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी राहत नौकरीपेशा लोग कार्यालय से छुट्टी नहीं ले पाते, तो छोटे कारोबारियों और रोज कमाकर परिवार चलाने वालों के लिए काम छोड़कर आधार केंद्र पहुंचना आसान नहीं होता। कई बार केंद्र बंद मिलने या लंबी कतारों के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। शहरवासियों की इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक अच्छी पहल की है। अब प्रधान डाकघर लश्कर का आधार केंद्र प्रत्येक रविवार को भी खुला रहेगा। यानी अब लोगों को आधार संबंधी काम कराने के लिए केवल कामकाजी दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रविवार की छुट्टी का उपयोग कर वे आसानी से आधार केंद्र पहुंच सकेंगे और अपने जरूरी काम पूरे करा सकेंगे। छुट्टी के दिन निपटा सकेंगे जरूरी काम अभी तक आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को सामान्य कामकाजी दिनों में ही केंद्र पहुंचना पड़ता था। ऐसे में नौकरी करने वाले लोग अक्सर छुट्टी लेने से बचते थे और छोटे दुकानदारों को अपनी दुकान बंद करके जाना पड़ता था। कई परिवारों में बच्चों के आधार कार्ड में संशोधन या नए आधार से जुड़े काम लंबे समय तक टलते रहते थे। अब रविवार को केंद्र खुलने से ऐसे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी, जो सप्ताह के बाकी दिनों में व्यस्त रहते हैं।     आम जनता की आधार संबंधी समस्याओं और जरूरतों को देखते हुए विभाग ने प्रत्येक रविवार को आधार केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया है। शहरवासी अब हर रविवार को प्रधान डाकघर लश्कर पहुंचकर आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवा सकेंगे। – मलखान सिंह लोधी, पोस्टमास्टर 

शिप्रा घाट तक पहुंचने की सड़क पर असमंजस, मास्टर प्लान के बाद एमआर-22 प्रोजेक्ट होल्ड

उज्जैन  सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी घाट तक पहुंचाने के लिए बनाई जाने वाली समानांतर सड़क (एमआर 22) को लेकर अफसर स्थिति स्पष्ट करने को तैयार नहीं है। मास्टर प्लान-2035 के हिसाब से नदी के ग्रीन बेल्ट 200 मीटर बाद प्रस्तावित सड़क को होल्ड कर दिया। अब नई सड़क कहां बनाएंगे, यह तय नहीं कर सके। इस कारण 193 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में लटका है। जबकि मास्टर प्लान के हिसाब से नदी के समानांतर सड़क के लिए यूडीए ने नदी तट से 200 मीटर बाद 30 मीटर चौड़ी सड़क के लिए कई इलाकों में जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी। इसे होल्ड नहीं करते तो अब तक सड़क निर्माण का आधा काम हो जाता, लेकिन मास्टर प्लान में शामिल सड़क के लिए जमीन चिह्नित होते ही ग्रीन बेल्ट के कई अवैध निर्माण इसकी जद में आते दिखाई दिए। इसी के बाद समानांतर सड़क (एमआर-22) प्रोजेक्ट उलझन में पड़ गया। जिम्मेदारों की चुप्पी: यह नहीं बता रहे कि नए प्लान की जरूरत क्यों? 193 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को लेकर सारे जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। वे यह बताने को तैयार नहीं है कि ग्रीन बेल्ट के बाहर मास्टर प्लान में पहले से सड़क प्रस्तावित है तो इस नए प्लान की जरूरत क्यों पड़ी? प्रतिबंधित ग्रीन बेल्ट में रिवर फ्रंट के नाम से अलग से पक्की सड़क का प्लान क्यों बनाया और नदी तट से दूरी क्या रहेगी? ग्रीन बेल्ट में हुए अवैध निर्माण को हटाने के मामले में भी सबने चुप्पी साध रखी है। अफसरों का यही रुख रहा तो शिप्रा नदी का ग्रीन बेल्ट की खत्म हो जाएगा। पूर्वी तट की तरफ सड़क निर्माण शुरू, दूसरी ओर को लेकर बच रहे समानांतर सड़क की निर्माण एजेंसी यूडीए है, इन्होंने नदी के पूर्वी तट की तरफ सड़क का काम शुरू करा दिया है। पश्चिम तट की तरफ शनि मंदिर से लेकर भूखी माता, रणजीत हनुमान, काल भैरव तक बनाई जाने वाली सड़क को लेकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। हालांकि इसके लिए यूडीए ने हाल ही में टेंडर जारी कर दिए, लेकिन टेंडर निकालने वाले यूडीए सीईओ संदीप सोनी एक सप्ताह बाद भी नदी तट से रिवर फ्रंट की दूरी नहीं बता सके। …तो एनजीटी नियमों का उल्लंघन शिप्रा तट से 200 मीटर दूर तक ग्रीन बेल्ट है। जहां पक्के व स्थाई निर्माण प्रतिबंधित हैं। 100 मीटर एरिया तो ‘नो कंस्ट्रक्शन जोन’ है। यहां रिवर फ्रंट के नाम से 30 मीटर चौड़ा पक्का सीसी रोड निर्माण करना एनजीटी नियमों का उल्लंघन होगा। सार्वजनिक हित के लिए आवश्यक होने पर भी पक्की सड़क के बजाय पैवर ब्लॉक या अन्य काम हो सकते हैं।