samacharsecretary.com

बनारस में निवेश की बड़ी पहल, एमपी सरकार रुद्राक्ष सेंटर में कराएगी इन्वेस्टर्स मीट

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवंबर में वाराणसी में इन्वेस्टर्स मीट कराने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस सिलसिले में रामनगर इंडिस्ट्रयल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रीवा में सीएम मोहन यादव से मिला है। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के साथ अलग-अलग वार्ता कर निवेश के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य कोई भी आवश्यकता के लिए जिला कलेक्टर, औद्योगिक विकास आयुक्त मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे संपर्क में रहने की बात कही। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने हनुमाना के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र को देखा।  इस दौरान मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निदेशक रीवा संभाग यूके तिवारी व पूरी टीम उपस्थित रही। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा, महामंत्री राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रतिष्ठित उद्यमी प्रमोद चौरसिया, अंजनी अग्रवाल, पियूष अग्रवाल आदि शामिल थे। अयोध्या में राम मुस्कुराते हैं, तो मथुरा में कृष्ण क्यों नहीं? – मोहन यादव का सवाल भगवान राम अपने बाल रूप मे अयोध्या में विराज चुके हैं तो वहीं मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर गाहे-बगाहे स्वर उठते रहते हैं। हिंदुओं का मत है कि भगवान राम की तरह मथुरा में भी भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बने,पर अभी यह मामला कोर्ट में है। इस बीच मथुरा पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नया बयान दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं, तो मथुरा में भगवान कृष्ण के मुस्कुराने में क्या गलत है। मुख्यमंत्री वृंदावन में थे। वह अपने कैबिनेट मंत्री राकेश शर्मा द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने और शहीदों को सम्मानित करने के लिए केशव धाम में आयोजित भागवत कथा के समापन समारोह में शामिल हुए थे। इस अवसर पर यादव ने कहा, "हमने अयोध्या में रामलला को मुस्कुराते हुए देखा है… जब रामलला मुस्कुरा रहे हैं, तो कृष्ण कन्हैया भी मुस्कुराएं तो इसमें क्या गलत है?" उन्होंने आगे कहा, "यह भी खुशी का एक कारण होना चाहिए। आवाज तो चारों दिशाओं से आ रही है।" किसी का नाम लिए बिना मोहन यादव ने कहा, "जो बहरे हैं, वे अपने कान ठीक कर लें, जिनकी आंखों में दिक्कत है, वे साफ-साफ देख लें। हम ज्यादा दूर नहीं हैं।" यह ध्यान देने योग्य है कि मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद-श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है। हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और जमीन वापस लेने की माँग कर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष 1968 के समझौते और 1991 के पूजा स्थल अधिनियम (Places of Worship Act) का हवाला देते हुए मस्जिद की कानूनी वैधता का दावा कर रहा है। मोहन यादव ने इस मामले का सीधा जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयानों को इस संदर्भ में देखा जा सकता है।

प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

  मुंबई बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का जल्द ही तीसरा पार्ट फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ आने वाले हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसकी मुख्य वजह परेश रावल थे. दरअसल, उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन बाद में मेकर्स के समझाने के बाद सब ठीक हो गया था. वहीं, अब पहली बार फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई बता दें कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन  ने अपने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा- ‘मुझे और परेश को कभी कोई समस्या नहीं हुई. जहां तक मुझे पता है, अक्षय और परेश को भी कभी कोई दिक्कत नहीं हुई. कुछ और लोग थे, जो परेश पर दबाव बना रहे थे. परेश रावल एक ऐसे इंसान हैं, जैसे आप जानते हैं कि जो लोग डरते हैं कि मैं बीमार हूं और इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं. हालांकि समस्या कोई और है. इसलिए वो डरते हैं, लेकिन हमारे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं हुआ.’ आगे बात करते हुए प्रियदर्शन  ने कहा- ‘अक्षय ने मुझसे कहा, ‘प्रिंस सर, अगर ऐसा होता है, तो होने दो. वरना, रहने देते हैं.’ बस इतना ही. कुछ लोगों ने इसमें मुश्किलें खड़ी की हैं. उनके बारे में बात करना बेकार है, इसलिए मैं बात नहीं कर रहा. उम्मीद करते हैं कि जिंदगी में अच्छा ही हो. ये फिल्म निर्माण है, इस दुनिया में आपके दुश्मन, दोस्त, प्रशंसक, आलोचक, बहुत कुछ होता है. मैं 40 साल कैसे गुजार पाया, मुझे आज भी नहीं पता.’ प्रियदर्शन का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियदर्शन ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत एक स्क्रीप्ट राइटर के रूप में किया था. इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया. उन्होंने 1984 में एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत किया था. इस दौरान वह तमलि, मलयालम और तेलुगु भाषा में फिल्मों का निर्देशन करते रहे. इसके बाद प्रियदर्शन  ने साल 1992 में फिल्म मुस्कुराहट से बॉलीवुड में डेब्यू किया. बॉलीवुड में डेब्यू के बाद उन्हों ने हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, गरम मसाला, भागम भाग, मालामाल वीकली, ढोल, भूलभुलैया जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया है. बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया था.

भीषण एक्सीडेंट में गई 3 छात्रों की जान, ग्रेटर नोएडा में बुलेट और टैंकर की टक्कर

ग्रेटर नोएडा  दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में रविवार शाम बीटा-2 थाना क्षेत्र के चुहड़पुर अंडरपास के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पानी के टैंकर की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल सवार गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के तीन छात्रों की मौत हो गई. खाना खाने निकले थे तीन दोस्त जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ जब बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के छात्र सागर, कुश उपाध्याय और बरेली सेटेलाइट कॉलोनी के समर्थ पुंडीर बुलेट मोटरसाइकिल से जीबीयू से निंबस सोसाइटी खाना खाने के लिए जा रहे थे. तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. जैसे ही वो चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंचे, सड़क किनारे पेड़ों को पानी देते हुए धीरे-धीरे चल रहे पानी के टैंकर में उनकी मोटरसाइकिल जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. तीसरे ने भी अस्पताल में तोड़ा दम अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सागर और कुश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया. समर्थ पुंडीर की बुआ ग्रेटर नोएडा में ही रहती हैं. उनके अनुरोध पर समर्थ को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे की गहनता से जांच की जा रही है और पानी के टैंकर के चालक और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल इस दर्दनाक हादसे से छात्रों के परिजनों और विश्वविद्यालय में शोक का माहौल है.

घर आया नया मेहमान, तृप्ति डिमरी ने फैंस संग शेयर की खुशी

मुंबई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को एक खुशखबरी दिया है. उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है. जिसकी फोटो भी अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने शेयर किया है. बता दें कि तृप्ति डिमरी  ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लीची नाम के नए मेहमान दिख रहा है. एक्ट्रेस ने अपने परिवार में एक पेट डॉग लीची का स्वागत किया है. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- “हमारा परिवार और बड़ा हो गया है. घर में आपका स्वागत है लीची.” वर्कफ्रंट की बात करें, तृप्ति डिमरी को आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘धड़क 2’ में देखा गया था. इसके अलावा उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करे, तो वह विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ’ रोमियो’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 14 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी भी हैं. इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है.

कहीं कम ना आ जाए संख्या – जाति सर्वे पर हर वर्ग में टेंशन, CM सिद्धारमैया ने बताई हकीकत

बेंगलुरु कर्नाटक में आज से जाति जनगणना की शुरुआत हो रही है। 15 दिनों तक यह सर्वे चलेगा और फिर जल्दी ही रिपोर्ट भी जारी किए जाने की तैयारी है। सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले का उनकी कैबिनेट के ही कुछ सदस्यों समेत बड़े पैमाने पर लोग विरोध कर रहे हैं। लेकिन अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वर्ग की राजनीति करने वाले सिद्धारमैया का कहना है कि वह राहुल गांधी की लाइन पर चल रहे हैं, जिनका कहना है कि जातिगत जनगणना से सही आंकड़े आएंगे और फिर उसके आधार पर योजनाएं बनाने से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने में मदद मिलेगी। राज्य के प्रभावशाली लिंगायत, वोक्कालिगा, कुर्बा, मुस्लिम, जैन और ब्राह्मण समुदाय के लोगों की मीटिंग हुई है। इन बैठकों में शीर्ष नेताओं ने समाज से अपील की है कि वे 15 दिनों तक चलने वाली जातिगत जनगणना में अपनी उपजाति ना बताएं। सिर्फ जाति का ही जिक्र करें ताकि उपजाति बताने से संख्या कम ना नजर आए। एक बार पहले भी सूबे में सर्वे में हुआ था, जिसे लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय की ओर से खारिज किया गया था। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस सर्वे को स्थगित करने की मांग की है या फिर इसे तीन महीने में कराने की मांग की है ताकि कोई खामी न रह जाए। वोक्कालिगा समाज के एक मठ के स्वामी निर्मलानंद ने कहा कि हमें संदेह है कि यह सर्वे सही से होगा। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की आबादी 7 करोड़ हैं और महज 15 दिन में ही सर्वे करने की बात कही जा रही है। इससे पहले तेलंगाना में 65 दिन तक सर्वे चला था, जबकि वहां की आबादी हमारे यहां के मुकाबले आधी यानी करीब 3.5 करोड़ ही है। शुक्रवार को वीरशैव-लिंगायत समाज की हुबली में मीटिंग हुई थी। इस बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि खुद को लिंगायत ही लिखें। उसमें कोई उपजाति ना बताएं। इसके अलावा मुस्लिम, जैन, ब्राह्मण समाज के लोगों की भी मीटिंग हुई। इन बैठकों में प्रस्ताव दिया गया कि अपनी जाति ही लिखें, उपजाति का जिक्र ना करें। जैसे कहा गया कि ब्राह्मण समुदाय के लोग अपनी जाति में ब्राह्मण ही लिखें। कोई उपनाम आदि ना लिखें। इसी तरह जैन समुदाय के लोगों का भी कहना है कि जैन ही लिखा जाए। इसके अलावा मुसलमानों की मीटिंग में कहा गया कि अपना धर्म इस्लाम ही लिखें और जाति के स्थान पर मुस्लिम लिखा जाए। वोक्कालिगा समाज में भी काफी सक्रियता दिख रही है। वहीं डीके शिवकुमार ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

उपवास के दौरान कैसे रहें एनर्जेटिक: नवरात्रि डाइट टिप्स

शारदीय नवरात्र का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी के नौ रूपों की आराधना होती है। भक्तजन इस दौरान पूजा-पाठ करते हैं और उपवास भी करते हैं। कुछ पूरे नौ दिनों का उपवास करते हैं, कुछ नवरात्र के पहले और आखिरी दिन उपवास करते हैं, तो कुछ नौ दिनों तक दिन में सिर्फ एक ही बार अन्न खाते हैं। आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धि के लिए व्रत रखना जरूरी माना जाता है, लेकिन लंबे समय तक उपवास रखने से शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी डाइट (Navratri Diet Tips) ऐसा हो जो आपको भरपूर एनर्जी दे और आपके तन-मन को फिट रखे। आइए जानते हैं कुछ जरूरी डाइट टिप्स जिन्हें अपनाकर आप व्रत के दौरान भी खुद को एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं। हाइड्रेशन है सबसे जरूरी व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसलिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, दही और ताजे फलों के जूस भी पीते रहें। ये न केवल आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेंगे, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी बनाए रखेंगे, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होगी। छोटे-छोटे अंतराल में कुछ न कुछ खाएं अगर आप पूरे दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है और कमजोरी आ सकती है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि हर 2-3 घंटे में कुछ हल्का-फुल्का जरूर लें। आप फल, मेवे, साबुदाना के चिप्स या एक गिलास दूध ले सकते हैं। इससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहेगी। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें व्रत में केवल फलाहार पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, काजू; सीड्स जैसे कद्दू के बीज; और फल जैसे केला, सेब, नाशपाती खाएं। इनमें मौजूद नेचुरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देंगे। सही समय पर सेंधा नमक खाएं अगर आप दिन में एक बार सेंधा नमक वाला खाना खाते हैं, तो उसे सुबह के समय लेना ज्यादा फायदेमंद होगा। दिन के समय शरीर को ज्यादा एनर्जी और सोडियम की जरूरत होती है। सेंधा नमक शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। व्रत खोलते समय रखें सावधानी नौ दिन के व्रत के बाद पेट थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है। ऐसे में व्रत खोलते समय हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाना चाहिए। तली-भुनी या भारी चीजों से परहेज करें। व्रत खोलने के लिए सबसे पहले नारियल पानी, छाछ या फलों का जूस लें। कुछ देर बाद हल्का खाना जैसे फल, दही, या सब्जियों का सूप ले सकते हैं। नवमी के प्रसाद में संयम बरतें नवमी के दिन बनने वाले स्वादिष्ट प्रसाद जैसे पूरी, चना, हलवा आदि देखकर अक्सर लोग ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पेट खराब हो सकता है। इन चीजों को सीमित मात्रा में ही खाएं, खासकर अगर आपने नौ दिनों का उपवास रखा है। साथ ही, प्रसाद लेने के बाद हल्का खाना करें और अगले दिन ही सामान्य खाना-पीना शुरू करें।  

IMD का अलर्ट: 25 सितंबर से MP में आएगा नया मौसम सिस्टम, भारी बारिश के आसार

भोपाल  मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन बादल छाने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, लेकिन कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 25 सितंबर को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे फिर तेज बारिश होने का अनुमान है।इसके बाद सितंबर अंत से मानसून की विदाई शुरू होगी।बता दे कि रविवार को भोपाल ,नर्मदापुरम, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 25 सितंबर को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम     दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा , भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और से होकर गुजर रही है। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों; एचपी और जेके के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अब म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तटों से सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तृत है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।     25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी एपी के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उससे सटे सिक्किम के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 1 जून से 21 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा सोना खरीदने की प्लानिंग है क्या ? ये है आज 22 सितंबर का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का सोमवार का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट     मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 21% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 24% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 43 .8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 118 प्रतिशत है। अब तक 36.3 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।     सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

हमीदिया अस्पताल में चमत्कार! डेढ़ साल के बच्चे की आंख से निकाला गया चार्जर पिन, सफल सर्जरी से बची दृष्टि

भोपाल  हमीदिया अस्पताल में रविवार को हरदा जिले से आए एक डेढ़ साल के बच्चे की आंख की सर्जरी कर उसे बचाया गया। बच्चे की आंख में खेल-खेल में मोबाइल चार्जर का पिन घुस गया, जिससे उसकी आंख का कार्निया क्षतिग्रस्त हो गया था। माता-पिता बच्चे को लेकर तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां से बच्चे की स्थिति को देखते हुए, उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। उन्होंने शहर के तीन बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन सभी ने इमरजेंसी में सर्जरी करने से इनकार कर दिया। अंत में अभिभावक हमीदिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे की स्थिति को देखते हुए कार्निया स्पेशलिस्ट डा. भारती आहूजा को सूचना दी। उन्होंने बिना देरी किए विभाग में पहुंचकर तत्काल मरीज की जांच की। उसे भर्ती किया गया। इसके बाद सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी गई। करीब छह घंटे में सभी व्यवस्थाएं हुईं, जिसके बाद मरीज की सफल सर्जरी कर उसकी आंख की रोशनी बचाई जा सकी। ऑपरेशन में देरी से रोशनी जाने का था खतरा कार्निया स्पेशलिस्ट डा. भारती आहूजा ने बताया कि बच्चे की जांच में कार्नियल टियर की समस्या देखने को मिली थी। इस स्थिति में सर्जरी देर से होने पर इंफेक्शन का खतरा रहता है, जो आगे चलकर किसी गंभीर परेशानी का कारण बन सकता था। बच्चा सिर्फ डेढ़ साल का है। ऐसे में उसकी सर्जरी के लिए जनरल एनेस्थीसिया देना पड़ा। हमने एनेस्थीसिया विभाग की टीम से मदद मांगी। उनके सहयोग से और नेत्र विभाग व इमरजेंसी विभाग के स्टाफ की मदद से बच्चे की आंख की सर्जरी 20 मिनट में पूरी की गई। बच्चे की आंख में फिलहाल पट्टी बंधी हुई है। दो दिन के बाद इसे खोला जाएगा, जिसके बाद आंखों की अंतिम जांच की जाएगी। रिपोर्ट सही आने के बाद बच्चे को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पिपराइच कांड: CM योगी ने दीपक गुप्ता के परिवार से मुलाकात कर दी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद

पिपराइच पिपराइच इलाके में बीते दिनों पशु तस्करों द्वारा मारे गए युवक दीपक गुप्ता के परिजनों से सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपक गुप्ता के माता-पिता और चाचा को सांत्वना दी और ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक गुप्ता के पिता के कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दीपक के हत्यारों और पशु तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।

नवरात्रि में नेताओं की भक्ति और बयान: CM सैनी ने की पूजा, GST रिफॉर्म को बताया तोहफा

पंचकूला  नवरात्र की शुभ शुरुआत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन में भी हिस्सा लिया। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण 'जय माता दी' के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व समाज में आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व समाज में आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को जीएसटी सुधारों का ऐलान किया था और महज एक महीने के भीतर इसे लागू किया। कई वस्तुओं पर जीएसटी जीरो कर दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर टिप्पणी करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय इंस्पेक्टरी राज चलता था, लोगों के कपड़े तक उतार लिए जाते थे। तब भी खड़गे साहब थे। आज वही कांग्रेस जीएसटी सुधारों का विरोध कर रही है। सैनी ने कहा कि हरियाणा की बात करें, तो 4 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी कम हुआ है। खड़गे और कांग्रेस को तो हर चीज में कमी नजर आती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में धान की खरीद प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है और साथ ही जीएसटी की नई दरें भी लागू हो गई हैं, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है।   राज्यसभा सांसद कार्तिकेय ने भी देवी दर्शन किए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन का लाभ उठाया। मां के दरबार में माथा टेक कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिन पर आज मुझे माता रानी का आशीर्वाद मिला। आपके माध्यम से देशवासियों और प्रदेश वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। इस पर्व को हम एक ऐतिहासिक पर्व बनाएं। कालका के काली माता मंदिर में निर्माण शुरू हो चुका है, उम्मीद करते हैं कि अगले साल कार्यक्रम होगा तो एक भव्य मंदिर होगा। माता के मंदिर में प्रसाद महंगा हुआ पिछले कुछ समय से ड्राई फ्रूट्स की कीमत बढ़ने के कारण इस बार माता मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद महंगा मिलेगा। 100 ग्राम का 50 रुपए वाला पैकेट अब 80 रुपए का मिलेगा। वहीं, 200 ग्राम वाला प्रसाद का पैकेट 100 के बजाय 130 रुपए में मिलेगा। माता मनसा देवी मंदिर के अलावा कालका काली मंदिर में भी इसे लागू किया गया है।दरअसल, 9 सितंबर को सीएम की अध्यक्षता में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में प्रसाद की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया था। 1.80 करोड़ रुपए ड्राई फ्रूट पर खर्च करेगा बोर्ड बोर्ड के मुताबिक 2024-25 के दौरान 1.30 करोड़ का ड्राई फ्रूट्स खरीदा गया था और 1.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 2025-26 के लिए बोर्ड ने 1.80 करोड़ रुपए ड्राई फ्रूट्स पर खर्चने का फैसला लिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए वाटिका बनाई जाएगी। बोर्ड की ओर से एस्टीमेट बनाया जा रहा है, जल्द ही टेंडर कॉल कर काम शुरू किया जाएगा। वाटिका में लाइटिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा सहित कई तरह की सुविधाएं होंगी। मंदिर परिसर में आधा एकड़ में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। d इसके अलावा मंदिर के पास पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कर उसे 'मनसा भवन' नाम दिया जाएगा। यहां बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी बैठेंगे। बोर्ड के कर्मचारियों को चैत्र और आश्विन नवरात्र पर 50% बेसिक सैलरी बोनस दिए जाने का भी फैसला लिया गया है।