samacharsecretary.com

रायपुर : मुख्यमंत्री का नरहरपुर आगमन पर किया गया आत्मीय स्वागत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आज कांकेर जिले के नरहरपुर पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के पदाधिकारियो और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

पुराने iPhone होंगे नए जैसा! iOS 26 अपडेट से आएंगे धमाकेदार फीचर्स और नया लुक

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है और इसके साथ ही iOS 26 अपडेट की भी घोषणा की थी. कंपनी ने बताया कि आईओएस 26 का स्टेबल वर्जन 15 सितंबर 2025 से सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो जाएगा. इसे पहली बार जून 2025 में WWDC इवेंट में पेश किया गया था. iOS 26 लंबे समय से बीटा टेस्टिंग में था और अब लगभग तीन महीने बाद यह सभी iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा. इसका मतलब है कि अगर आप iPhone 16 या उससे पुराने मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कल से आपके फोन में बड़ा बदलाव नजर आएगा. नया Liquid Glass डिज़ाइन आपके फोन की UI को एक आधुनिक और फ्लूइड लुक देगा. iOS 26 में क्या नया है? आईओएस 26 का सबसे बड़ा बदलाव इसका Liquid Glass इंटरफेस है, जो पूरे सिस्टम को स्मूद और मॉडर्न लुक देगा. इसके अलावा:     Apple Wallet में बड़े विज़ुअल और फंक्शनल बदलाव, जिससे पासेस और ट्रांजैक्शन मैनेज करना आसान होगा.     CarPlay का नया रीडिजाइन इंटरफेस और पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड.     Messages ऐप में नए चैट इफेक्ट्स और AI रिप्लाई सजेशंस. किन iPhones को मिलेगा iOS 26?     iPhone 17 सीरीज     iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max     iPhone 15 सीरीज     iPhone 14 सीरीज     iPhone 13 सीरीज     iPhone 12 सीरीज     iPhone 11 सीरीज     iPhone SE (2nd Gen और इसके बाद के मॉडल) iOS 26 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?     iPhone में Settings खोलें.     General ऑप्शन पर जाएं.     Software Update पर टैप करें.     आईओएस 26 अपडेट दिखने पर Download and Install पर क्लिक करें.     फोन को Wi-Fi से कनेक्ट रखें और बैटरी चार्ज होनी चाहिए. डाउनलोड के बाद फोन अपने आप रीस्टार्ट होकरआईओएस 26 इंस्टॉल कर देगा. अपडेट के बाद आपके पुराने iPhone का इंटरफेस पूरी तरह नया लगेगा और अनुभव अलग होगा. ध्यान दें कि कुछ पुराने मॉडल में AI फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे.

फ्लाईओवर पर मौत की रफ्तार: वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा मेट्रो पिलर नंबर 57 के पास उस वक्त हुआ जब नवजोत सिंह और उनकी पत्नी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे. चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा इस घटना को लेकर वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी और उसके साथ उसका पति भी मौजूद था. बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पहले डिवाइडर से टकराने के बाद बस से जा भिड़ी. हादसे में अधिकारी नवजोत सिंह और उनकी पत्नी घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े. हालांकि कहा जा रहा है कि अधिकारी के बाइक को टक्कर मारने वाली महिला और उसके पति ने मौके पर कैब बुलाई और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन नवजोत सिंह को बचाया नहीं जा सके. वहीं उनकी पत्नी की भी हालत गंभीर है. 17 किलोमीटर दूर अस्पताल क्यों ले गए: परिवार परिवार का आरोप है कि नवजोत को पास के अस्पताल ले जाने के बजाय 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाईफ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी पत्नी की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है. वहीं इस दुर्घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक नवजोत सिंह दिल्ली के हरि नगर के रहने वाले थे और वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी तैनात थे. हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है. क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपित दंपति गुरुग्राम के निवासी हैं. हादसे में वो भी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है.

सूर्या की सेना का जलवा: एशिया कप में पाकिस्तान को एकतरफा मात

दुबई  एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. 16वें ओवर में ही भारत ने पाकिस्तान के 128 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई.  पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा था. कुलदीप यादव को 3 सफलता मिली थी. जबकि बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले थे. टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरू से ही आक्रामक मोड में थी. अभिषेक शर्मा के बाद तिलक ने अच्छी पारी खेली. लेकिन एक छोर पर कप्तान सूर्या टिके रहे और उन्होंने नाबाद 47 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिला दी. ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शुभमन गिल का विकेट जल्द गंवा दिया. शुभमन गिल 10 रनों के निजी स्कोर स्टम्प आउट हुए. उनका विकेट सैम अयूब ने लिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन  चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए. सैम अयूब ने उन्हें आउट किया. अभिषेक ने 13 गेंद में 31 रन बनाए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. दोनों के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 13वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब तिलक वर्मा 31 के अपने निजी स्कोर पर आउट हो गए. तब भारत का स्कोर 97 रन था. लेकन एक छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव टिके रहे और उन्होंने नाबाद 47 रन बनाए. छक्के साथ सूर्या ने 16वें ओवर में भारत को जीत दिला दी. No Handshake पर PAK बिलबिलाया… भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, रेफरी पर निकाली भड़ास! भारत ने रविवार (14 स‍ितंबर) को दुबई में एशिया कप 2025 के मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की. इस मैच से को लेकर भारत में ‘बॉयकॉट’ की अपीलें चल रही थीं. वहीं टॉस के दौरान और मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कैप्टन सलमान आगा को नजरंदाज कर द‍िया, और खेल परंपरा के अनुसार एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. कुल म‍िलाकर मैच में No Handshake मोमेंट ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी.  मैच के बाद हुई पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमला का ज‍िक्र किया, सूर्या ने कहा यह जीत 'देश के लिए एक बेहतरीन तोहफा' है. कैप्टन सूर्या ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, और आज की इस जीत को आर्म्ड फोर्सेस को समर्पित करना चाहते हैं.  वहीं पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने पाकिस्तान के ख‍िलाड़‍ियों संग हाथ ने म‍िलाने की वजह भी स्पष्ट की. सूर्या बोले-हमारी सरकार और बीसीसीआई पूरी तरह से एकमत थे.  हमने फैसला लिया कि हम सिर्फ खेल खेलने आए हैं और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट-मैच सेरेमनी में मौजूद नहीं थे.  आख‍िर पाकिस्तानी कप्तान पोस्ट आगा प्रजेंटेशन सेरेमनी में क्यों नहीं गए?  पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि पाकिस्तान के कप्तान समारोह में इसलिए नहीं गए क्योंकि भारतीय टीम का मैच के अंत में 'निराशाजनक' व्यवहार था. हेसन ने कहा- हम साफ तौर पर मैच के अंत में हाथ मिलाने और दोस्ताना बातचीत करने के लिए एक्साइटेड थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  PCB ने रेफरी से दर्ज कराया विरोध  वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने Dawn.com को पुष्टि की कि पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद अख्तर चीमा ने भारतीय टीम के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज कराया है. PCB ने कहा- मैनेजर चीमा ने मैच रेफरी के व्यवहार के खिलाफ भी आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है, क्योंकि उन्होंने दोनों कप्तानों से टॉस के समय हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था  भारत-पाकिस्तान के एश‍िया कप मैच में क्या हुआ  मैच में पहले भारत के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की टीम पहले इनिंग्स में संघर्ष करते हुए सिर्फ 127-9 का स्कोर बना पाई. पाकिस्तान की बुरी हालत में शाहीन अफरीदी ने अंत में आकर 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाज कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए और सिर्फ 19 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी ने भी अच्छा साथ दिया. ऐसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या ने सैम अयूब का विकेट चटकाया. बुमराह ने आसान सा कैच लपका. इसके बाद अगले ही ओवर में बुमराह ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया जब मोहम्मद हैरिस को उन्होंने अपना शिकार बनाया. 6 रन के स्कोर पर ही पाकिस्तान को दूसरा झटका भी लग गया. इसके बाद फरहान और फखर जमान पर पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी थी. लेकिन 8वें ओवर में अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ दिया और अच्छी लय में दिख रहे फखर जमां 17 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने शानदार कैच लपका. इसके बाद 10वें ओवर में अक्षर ने फिर से पाकिस्तान को झटका दिया और कप्तान सलमान आगा को चलता किया. सलमान केवल 3 रन बना सके. इसके बाद 13वें ओवर में कुलदीप ने कमाल कर दिया और पाकिस्तान को दो झटके दिए. पहले हसन नवाज फिर अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद 17वें ओवर में फिर कुलदीप ने फरहान का विकेट झटका. फरहान ने 40 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी.   

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को MP में देंगे बड़ी रोजगार सौगात

भोपाल धार जिले के बदनावर क्षेत्र स्थित भैंसोला गांव में स्थापित हो रहे देश के पहले पीएम मित्रा पार्क में अपनी इकाइयां लगाने के लिए टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनियां उत्साहित हैं। वर्धमान, ट्रांइडेट सहित 91 कंपनियों को 1,294 एकड़ भूमि आवंटित भी कर दी गई है। ये कंपनियां 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेंगी, जिससे 72 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। पार्क में निवेश करने के लिए 114 कंपनियों के प्रस्ताव अभी तक प्राप्त हुए हैं। लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला है ठोस बदलाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनियां पीएम मित्रा पार्क में अपनी इकाइयां लगाना चाहती हैं। सरकार निवेशकों को हर तरह की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्क के पूर्ण विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। यह केवल संख्या नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला ठोस बदलाव है।   अभी तक 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव कंपनियां दे चुकी हैं। इन प्राप्त निवेशों से यार्न, फैब्रिक और गारमेंट उत्पादन की संपूर्ण वैल्यू चेन यहीं विकसित होगी, जिससे प्रदेश का टेक्सटाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। यहां कुल 2158 एकड़ भूमि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को भूमिपूजन करने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। किसान मेले किए जाएंगे आयोजित मुख्यमंत्री ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि कृषि आधारित उद्योगों के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग बहुउद्देशीय कृषि मेले आयोजित करें। इनमें किसानों को उनकी फसल सहित अन्य सहायक उत्पादों के विक्रय एवं मार्केटिंग की जानकारियां भी जाएं। पीएम मित्रा पार्क से प्रदेश के कपास और रेशम उत्पादक किसानों की जीवन रेखा बदल जाएगी। छह लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। कपास की खपत स्थानीय स्तर पर ही हो जाएगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और कच्चे माल की सप्लाई की एक पूरी चैन तैयार होगी। 

अर्धकुंभ 2027 की भव्य तैयारी शुरू, अखाड़ों ने किया शाही स्नानों का शेड्यूल जारी

हरिद्वार साल 2027 में हरिद्वार में लगने वाला अर्धकुंभ मेला इतिहास रचने जा रहा है। यह आयोजन केवल तीर्थयात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि साधु-संन्यासियों और अखाड़ों के लिए भी विशेष होगा। पहली बार ऐसा होगा जब अर्धकुंभ में संतों और अखाड़ों के द्वारा तीन भव्य शाही स्नान किए जाएंगे। अखाड़ों की भागीदारी से बदलेगा मेला का स्वरूप अब तक हरिद्वार में आयोजित अर्धकुंभ मेलों में मुख्य रूप से आम श्रद्धालु ही स्नान करते आए थे, क्योंकि उसी वर्ष नासिक या उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता था, जहां अखाड़ों की भागीदारी होती थी। लेकिन इस बार समय में अंतर होने के कारण साधु-संतों की उपस्थिति हरिद्वार में भी देखने को मिलेगी। हरिद्वार में दिखेगा अमृत स्नान का दिव्य दृश्य हरिद्वार में होने वाला यह अर्धकुंभ इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस बार साधु-संन्यासियों के शाही स्नान के भव्य दृश्य भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे। अमूमन अर्धकुंभ के दौरान अखाड़े हरिद्वार की बजाय सिंहस्थ पर्व में हिस्सा लेते हैं, लेकिन 2027 में नासिक का सिंहस्थ जुलाई-अगस्त में आयोजित होगा, जिससे अखाड़ों को दोनों मेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सरकारी तैयारियों का इंतजार फिलहाल सरकार की ओर से शाही स्नानों की आधिकारिक घोषणा बाकी है। जैसे ही तिथियों की औपचारिक पुष्टि होगी, स्नान व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

17 सितंबर को मिलेगी आराम की दिन! सरकारी छुट्टी पर बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने आगामी छुट्टियों को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार इस साल 17 सितंबर बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय बंद रहेंगे। यह छुट्टी सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए मान्य होगी। जिउतिया पर नहीं मिलेगी छुट्टी हर साल जिउतिया व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश दिया जाता है। यह व्रत इस साल 14 सितंबर को पड़ रहा है। हालाँकि चूंकि 14 सितंबर को रविवार है इसलिए इस दिन स्कूल वैसे ही बंद रहेंगे और महिला शिक्षिकाओं को अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। यह व्रत संतान की लंबी उम्र और कल्याण के लिए निर्जला रहकर किया जाता है। विश्वकर्मा पूजा की तैयारी शुरू विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कल-कारखाने और प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्नाव-सफीपुर मार्ग पर स्थित कब्बाखेड़ा के विश्वकर्मा मंदिर में भी पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां हर साल इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूली बच्चे भी भाग लेते हैं। 17 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।  

सर्वविध कल्याणकारी है रुद्राक्ष-कवच

  शिवपुराण के अनुसार जब तारकासुर के पराक्रम से सभी देवगण त्रस्त हो गये तो वे भगवान रूद्र के पास अपनी दुर्दशा सुनाने तथा तारकासुर से त्राण पाने के लिये गये। भगवान शिव ने उनके दुख को दूर करने के लिये दिव्यास्त्र (अधारे अस्त्र) तैयार करने के लिये सोचा और इस दिव्यास्त्र को तैयार करने में उन्हें एक हजार वर्ष तक अपने नेत्रों को खुला रखना पड़ा। नेत्रों के खुल रहने के कारण जो अश्रु (आंसू) बूंद नीचे गिरे, वे ही पृथ्वी पर आकर रुद्राक्ष के रूप में उत्पन्न हो गये। यूं तो रुद्राक्ष नक्षत्रों के अनुसार सताइस मुखों वाला, कहीं-कहीं इक्कीस मुखों वाला तो कहीं पर सोलह मुखों तक का वर्णन मिलता है। परन्तु चैदहमुखी तक का ही रुद्राक्ष अत्यन्त मुश्किल से प्राप्त होता है। इन सभी रुद्राक्षों की मुख के आधार पर अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। जिस प्रकार समस्त देवताओं में विष्णु नवग्रहों में सूर्य होते हैं, उसी प्रकार वह मनुष्य जो कंठ या शरीर पर रुद्राक्ष धारण किए होता है अथवा घर में रुद्राक्ष को पूजा-स्थल पर रखकर पूजन करता है, मानवों में श्रेष्ठ मानव होता है- देवानांच यथा विष्णु, ग्रहाणां च रविः। रुद्राक्षं यस्य कण्ठं वा, गेहे स्थितोपि वा।। दो मुख वाला रुद्राक्ष, छह मुख वाला रुद्राक्ष तथा सात मुख वाले रुद्राक्ष को एक साथ मोतियों के साथ जड़कर माला के रूप में पहनने से रुद्राक्ष कवच का रूप बन जाता है। यह कवच सभी अमंगल का नाश करता है तथा इच्छानुसार फल प्रदान करने वाला होता है। दो मुख (द्विमुखी) रुद्राक्ष शिवपार्वती का स्वरुप है। यह अर्ध्दनारीश्वर का प्रतीक है। इसको धारण करने से धन-धान्य, सुत आह्लाद आदि सभी वैभव प्राप्त हो जाते हैं। कुंवारी कन्या प्रभुत्व वाली पति प्राप्त करती है तथा बच्चों में अच्छा संस्कार आ जाता है। छह मुख (षड्मुखी) रुद्राक्ष को भगवान कार्तिकेय का स्वरूप माना जाता है। इसका संचालक शुक्र ग्रह है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से वैवाहिक समस्याएं, रोजगारपरक समस्याएं, भूत-प्रेतादिक समस्याएं त्वरित नष्ट हो जाती हैं। किसी भी प्रकार के अमंगल की संभावना नहीं रहती। सात मुख वाला (सप्तमुखी) रुद्राक्ष अनंगस्वरूप एवं अनंक के नाम से प्रसिध्द है। इस रुद्राक्ष का प्रतिनिधित्व शनिदेव करते हैं। इस रुद्राक्ष को धारण करने से शनिदेव की वक्रदृष्टि समाप्त हो जाती है तथा पारिवारिक कलह, दांपत्य जीवन में वैमनस्यता आदि दूर हो जाती है।  एक माला में द्विमुखी रुद्राक्ष, षड्मुखी रुद्राक्ष तथा सप्तमुखी रुद्राक्ष के एक-एक दाने के साथ ही बीच में मोती को गूंथ देने से रुद्राक्ष कवच का निर्माण हो जाता है। इस माला को स्त्री-पुरुष, युवक-युवती कोई भी इसका अभिषेक करके गले में धारण कर सकता है। जो व्यक्ति जिस किसी भी सात्विक भावना से इस रुद्राक्ष कवच को धारण करता है, उसकी कामना अवश्य ही पूरी होती है। किसी भी सोमवार को मोती जड़ित रुद्राक्ष कवच को अपने पूजा स्थल पर रखकर उसका दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल पंचामृत द्वारा अभिषेक कर दिया जाता है। अभिषेक करते समय अभिषेक करने वाले को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। माला का अभिषेक करके अभिषेककर्ता प्रार्थना की मुद्रा में  नमः शिवाय पञ्चाक्षरी मंत्र का एक सौ आठ बार जाप कर लें। अभिषेक करने से पहले भगवान शंकर का एवं कवच का धूप, दीप, पुष्पादि द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा कर लेना भी त्वरित फलदायी होता है। बिल्वपत्र चढ़ाने से भगवन शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। पूरी विधि समाप्त हो जाने पर रुद्राक्ष कवच को गले में धारण कर लें। विद्येश्वर संहिता के अनुसार रुद्राक्ष कवच धारण करने वाले व्यक्ति की कोई भी ऐसी कामना नहीं होती जो पूरी न हो सके। आज के समय में छात्र-छात्रा, गृहिणी, व्यवसायी नौकरीपेशा आदि सभी के लिये यह कवच अत्यंत ही प्रभावशाली सिध्द हो सकता है। कन्या का विवाह, पुत्र की पढ़ाई, आर्थिक सम्पन्नता, निर्भयता आदि के लिए रुद्राक्ष कवच को अवश्य ही धारण किया जाना चाहिये।  

यही है वह पावन स्थल, जहां पांडवों ने किया पितरों का तर्पण और पाया मोक्ष

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित हत्या हरण तीर्थ, पितृपक्ष के दौरान लोक और परलोक के बीच की दूरी को समाप्त कर देता है. यह पवित्र स्थल अनादि काल से पितरों के ऋण से मुक्ति, भटकती आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए जाना जाता है. रामायण और महाभारत काल से चली आ रही परंपराएं इस स्थान को और भी महत्वपूर्ण बनाती हैं. पृथ्वी के मध्य में स्थित पवित्र स्थल यह तीर्थ स्थल हरदोई जिले के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित है. कहा जाता है कि यह स्थान पृथ्वी के मध्य भाग में पड़ता है. मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान यह स्थल लोक और परलोक के बीच की दूरी को मिटा देता है. यहां किए गए कर्मकांड और पूजा-अर्चना सीधे पितरों तक पहुंचती है. यही कारण है कि पितृपक्ष में यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है. हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थ का धार्मिक महत्व रामायण और महाभारत काल से है. वेदों के अनुसार, यह स्थान कभी भगवान शिव की तपोस्थली हुआ करता था.शिव पुराण के मुताबिक, माता पार्वती की प्यास बुझाने के लिए भगवान शिव ने सूर्य देवता से प्राप्त जल को यहां गिराकर एक कुंड का निर्माण किया था. इसी कुंड से देवी पार्वती ने जलपान किया था। महाभारत युद्ध के बाद, पांडवों ने अपने पारिवारिक जनों की हत्या के पश्चात् यहीं पर पितरों का तर्पण किया था.माना जाता है कि इस स्थान पर श्राद्ध और तर्पण करने से अतृप्त आत्माओं को शांति और मोक्ष मिलता है.इसी तरह, भगवान श्री राम ने भी अयोध्या लौटते समय ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए इस कुंड में स्नान किया था, जिसके बाद से यह स्थान मोक्ष प्रदान करने वाले तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध हो गया। नैमिषारण्य से जुड़ा महत्व यह तीर्थ क्षेत्र 88 हजार ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के नजदीक स्थित है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है. नैमिषारण्य को स्वयं वेदों और पुराणों में तप और ज्ञान का केंद्र माना गया है. इसलिए हत्या हरण का अध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व दोनों ही अत्यधिक गहरा है. पितृपक्ष में विशेष महत्व पितृपक्ष के दौरान यहां देश-विदेश से श्रद्धालु अपने पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने आते हैं. मान्यता है कि यहां किए गए दान-पुण्य और स्नान से पितरों की कृपा बरसती है. स्थानीय लेखक पुनीत मिश्रा के अनुसार, यहां का वातावरण पितृपक्ष में मेले जैसा हो जाता है. कुंड के आसपास प्राचीन वृक्ष और पत्थर आज भी इस स्थल की प्राचीनता और दिव्यता का प्रमाण देते हैं.

अदा शर्मा ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज

मुंबई,  हाल ही में अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक वीडियो में अपनी चमकदार त्वचा का राज लोगों के साथ साझा किया। फैंस अदा शर्मा को उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाती हैं। इस वीडियो क्लिप को अदा शर्मा ने शेयर करते हुए लिखा, मेरा स्किनकेयर फॉर्मूला कौन ट्राई करेगा? इस वीडियो में वो गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती दिख रही हैं। इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं। खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था। वीडियो में अदा शर्मा कहती हैं, मैंने इंस्टाग्राम रील्स पर यह हेल्दी रेसिपी देखी। इसके लिए आपको ढेर सारी गाजर चाहिए। गाजर अच्छे से धोने के बाद उसे छील लें। फिर उसके एकदम पतले-पतले टुकड़े बना लें। इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर आपके पास इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने के लिए 6 घंटे हैं, तो इसके लिए 10 मिनट काफी हैं। इसके बाद वो रेसिपी भी बताती हैं। अदा कहती हैं, एक चम्मच शहद, सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और एक नींबू। उसके ऊपर तिल डालें और इसे मिलाकर खाएं। इसे खाने के बाद आप मजबूत हो जाएंगे। आपकी त्वचा चमक उठेगी। सबके साथ शेयर करना न भूलें। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृह राज्य केरल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। यहां पर वो ओणम का त्योहार मनाने गई थीं। इस यात्रा के दौरान वो अपनी सभी मौसियों के यहां एक-एक दिन ठहरी थीं। अभिनेत्री ने उस दौरान रंगोली बनाना भी सीखा और बदले में उन्हें एआई की मदद से तस्वीरों में रंग भरना सिखाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाले दिनों में दो हॉरर हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें से एक में अदा शर्मा एक सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी।