samacharsecretary.com

शराब प्रेमियों को बड़ा झटका: प्रशासन ने सभी ठेकों को बंद करने का आदेश दिया!

फिरोजपुर  पंजाब सरकार द्वारा 20 से 22 नवंबर, 2025 तक विभिन्न जिलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित चार नगर कीर्तन/यात्राऐं आयोजित की जा रही हैं। इस स्मारक समारोह की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि नगर कीर्तन/यात्रा के मार्ग पर ऐसी कोई गतिविधि न हो जिससे मर्यादा भंग हो। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है कि 20 नवंबर 2025 को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले नगर कीर्तन/यात्रा के दौरान, जिला फिरोजपुर की सीमा के भीतर अंडे, मांस व शराब बेचने वाली दुकानें और अहातें पूरी तरह से बंद रहेंगे।  जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर कीर्तन/यात्रा के दिन इन दुकानों को खुला रखने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की संभावना है और कुछ शरारती तत्व इसका अनुचित लाभ उठाकर शांति और सद्भाव को भंग कर सकते हैं। इसलिए, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक है। यह आदेश वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए जारी किए गया है और आम जनता की सुराक्षा को समर्पित है। 

पंजाब में फिर असफल हुआ ड्रग माफिया, पुलिस ने की करोड़ों की नशीली दवाओं की जब्ती

फिरोजपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जीरकपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। नशे के लिए प्रयोग होने वाली लगभग 5 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं एक ट्रक से जब्त की गईं। ट्रक देहरादून से अमृतसर आ रहा था। दवाई का इस्तेमाल नशे के रूप में बड़े स्तर पर होता है। पुलिस और एनसीबी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सारी दवाएं जब्त की हैं। मामले की जांच चल रही है। पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में है। वहीं, पता लगाया जा रहा है कि यह दवा कहां लेकर जा रही थी। एनसीबी अधिकारी परमजीत सिंह कुंडू इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी को प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के संबंध में लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद टीम ने करीब एक महीने तक इस नेटवर्क की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी। जानकारी मिली थी कि देहरादून से अमृतसर आ रहा एक ट्रक भारी मात्रा में ट्रामाडोल गोलियां है। इस सूचना के आधार पर 200 फीट रोड स्थित पहलवान ढाबे के पास ज्वाइंट नाकाबंदी की गई। संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लाखों ट्रामाडोल गोलियां बरामद हुईं। यह बरामद खेप देशभर में सक्रिय एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। यह नेटवर्क प्रतिबंधित दवाओं को गुप्त रूप से विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता है। एनसीबी पिछले एक महीने से इस नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस कार्रवाई में जीरकपुर पुलिस ने भी सहयोग दिया।

आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला! विधायक बोले— सुरक्षा में बड़ी चूक, जिम्मेदार कौन?

खन्ना  पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता पर हमाले का मामला सामने आया है। नगर पंचायत मलौद के आम आदमी पार्टी पार्षद रछपाल सिंह पाला सोमलखेड़ी के साथ मारपीट की गई है। हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कांग्रेसियों पर इसका आरोप लगाया है। घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मलौद में भर्ती कराया गया। जैसे ही यह सूचना पायल हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और पार्षद का हालचाल जाना। इस अवसर पर विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेसी गुस्से में हैं, जिसके चलते ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विधायक ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी गुंडागर्दी करने की हिम्मत न कर सके। 

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान, सराभा गांव के विकास के लिए मिले 45 करोड़ रुपये

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर शहीदों के प्रति दिखाया सम्मान जो कि सिर्फ दिल में ही नहीं काम में भी होना चाहिए. आजादी के महावीर शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव सराभा (लुधियाना )को पूरी तरह विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रूपये का बड़ा पैकेज घोषित किया है. यह एक सिर्फ सरकारी ऐलान ही नहीं, बल्कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि और उनके सपनों की आगे बढ़ा ने की कोशिश है. यह पैकेज गांव को ‘मॉडल विलेज’ बनाने और यहां आधुनिक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए दिया जा रहा है. सरकार गांव में में चौड़ी सड़क बनाएगी ताकि हवाई अड्डे (हलवाड़ा एयरपोर्ट) तक पहुंचना आसान हों जाए. गांव में पीने का साफ पीना हो इसके लिए 3 करोड़ रूपये रखे गए है. खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव में इंडोर शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड का निर्माण और सुधार भी कराया जायेगा. CM भगवंत सिंह मान ने बताया कि गांव की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण अकादमी बनाई जाएगी, जिससे युवा आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन, पायलेट ट्रेनिंग आदि सीख सकेंगे. इसके लिए एक पुराना MiG-21 लड़ाकू विमान भी प्रदर्शनी और प्रशिक्षण के लिए रखा जायेगा.   पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सराभा सिर्फ पंजाब के नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. 19 साल की उम्र में उन्होंने जो बलिदान दिया, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. इसलिए सराभा गांव को ऐसा विकसित किया जायेगा कि हर बच्चा यहां आकर शहीदों के इतिहास के सीख सके. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस विकास कार्य में सरकार का साथ दें और शहीदों की विरासत को आगे बढ़ाए.  

आरएसएस पदाधिकारी के बेटे की हत्या का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

फिरोजपुर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी के बेटे की हत्या में कथित रूप से शामिल प्रमुख आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह आरिफके गांव में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरएसएस पदाधिकारी बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की 15 नवंबर को फिरोजपुर में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह साफ नहीं है कि उसे दोनों ने गोली मारी थी या सिर्फ एक सवार ने। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक, गुरसिमरन सिंह उर्फ ​​जतिन काली के आरिफके गांव में सोढ़ीवाला के पास होने की खबर मिली थी। कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने इलाके को घेर लिया। एसएसपी ने कहा, ‘पुलिस दल ने आरिफके के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। उसका पीछा किया गया।' पुलिस के अनुसार पीछा करते समय, गुरसिमरन ने कथित तौर पर पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी, जिससे पुलिस के वाहन का आगे का कांच टूट गया। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई जो गुरसिमरन के पैर में लगी। घायल गुरसिमरन को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने .32 बोर की पिस्तौल से पुलिस पर गोली चलाई।  उन्होंने कहा, ‘हम पता लगा रहे हैं कि क्या यह वही हथियार है जिसका इस्तेमाल नवीन अरोड़ा की हत्या में किया गया था।' बुधवार को, पुलिस ने अरोड़ा की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान हर्ष और कनव के रूप में हुई। मामले में दो और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

केंद्र के साथ विवाद पर CM मान का सख्त रुख, कहा— पंजाब की भावनाएँ आहत न हों

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों पर निर्णय लेने से परहेज किया है, जिनमें नदी जल बंटवारा, पंजाब विश्वविद्यालय का पुनर्गठन और पड़ोसी राज्यों के विवादित दावे जैसे संवेदनशील विषय शामिल हैं. मान का कहना है कि इन्हीं मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद लेकर उन्होंने हाल ही में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पंजाब की चिंताओं को मजबूती से उठाया था. मंगलवार यानी कल फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में पंजाब की चिंताओं को उठाने के एक दिन बाद किया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि केंद्र ने पंजाब से जुड़े जिन 11 मुद्दों को टाल दिया है और बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र से स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब के हितों की अनदेखी न की जाए और राज्य की भावनाओं से भी खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. इतना ही नहीं मान ने यह भी दावा किया कि बैठक में पड़ोसी राज्यों द्वारा पेश किए गए कई प्रस्ताव पंजाब के अधिकारों को सीमित करने वाले थे, जिनका उन्होंने कड़ा विरोध किया. नदी जल विवाद पर मुख्यमंत्री मान ने सुझाव दिया कि बदलते हालात को देखते हुए सिंधु नदी जल संधि की समीक्षा की जानी चाहिए. उनका प्रस्ताव था कि चिनाब नदी से 24 मिलियन एकड़ फीट पानी पंजाब की ओर मोड़ा जाए, ताकि उत्तर भारत के राज्यों में सिंचाई की समस्या का समाधान किया जा सके. दिल्ली प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि पराली जलाने को लेकर पंजाब को बेवजह दोषी ठहराया जाता है, जबकि धान की कटाई में देरी के कारण पराली जलाने की घटनाएं भी देर से होती हैं. मुख्यमंत्री मान ने सुझाव दिया कि नदी जल समझौतों की हर 25 साल में समीक्षा होनी चाहिए, ताकि बदलते हालात अनुसार राज्यों के अधिकार निर्धारित किए जा सकें.

गुरुद्वारा चट्टी पातशाही साहिब में श्रद्धा का सागर, कीर्तन दरबार में शामिल हुए भगवंत मान और केजरीवाल

चंडीगढ़  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस के अवसर पर श्रीनगर के गुरुद्वारा श्री चट्टी पातशाही साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल हुए. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु साहिब जैसा बलिदान इतिहास में नहीं मिलता है. हिन्दू धर्म को बचाने के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया. उन्होंने कहा कि बुधवार को श्रीनगर से यात्रा रवाना होगी और 22 नवंबर को आनंदपुर साहिब पहुंचेगी. सभी से अपील है कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों. इस अवसर पर पंजाब सरकार की पूरी कैबिनेट समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कीर्तन दरबार में शामिल होने पर खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वैसे तो लोग श्रीनगर पर्यटन और काम को लेकर आते हैं. मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मैं पहली बार श्रीनगर आया हूं और इस पवित्र स्थल का दर्शन करने के लिए आया हूं. हम सभी लोग एक पवित्र आत्मा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस पर एकत्र हुए हैं. श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को शहीदों का सरताज और हिंद की चादर कहा जाता है. पूरी दुनिया में किसी भी धर्म में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जैसी शहादत कभी नहीं देखी गई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि किस तरह कश्मीरी पंडितों पर बहुत जुल्म हो रहे थे. कश्मीरी पंडित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पास आनंदपुर पहुंचे और मदद मांगी. हिन्दू लोगों के धर्म को बचाने के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. इतिहास में इस तरह का बलिदान देखने को नहीं मिलता है. उनकी शहादत को हम सभी नमन और उनका सम्मान करते हैं. श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए हैं. मेरी सभी लोगों से अपील है कि आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे. साथ ही, अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शामिल हों. अरविंद केजरीवाल ने कहा यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ाना है. हमें अपने बच्चों को उनकी शहादत के बारे में बताना है. उनकी शहादत सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए, ताकि उनकी शहादत से हम लोगों को प्रेरणा मिले और उनके संदेश के हिसाब से हम अपने जीवन को ढाल सकें. अरविंद केजरीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को श्रीनगर से यात्रा रवाना होगी और 22 नवंबर की रात यह यात्रा आनंदपुर साहिब पहुंचेगी. इस यात्रा की शुरुआत के अवसर पर सीएम भगवंत मान के साथ मुझे भी उपस्थित रहने का मौका मिला. इसके लिए मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं. गुरु साहिब से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी को खूब खुशियां दें, स्वस्थ रखें और आपके परिवार को खुश रखें. ये कुर्बानियां छोटी नहीं हैं- भगवंत मान भगवंत मान ने कहा कि इतिहास की किताबें पढ़ीं तो पता चला कि त्यागमल से तेग बहादुर कैसे बने. बाबा बकाले से गुरु लाडो रे तक का सफर और फिर लखी शाह बनजारा ने अपने घर में आग लगाकर गुरु साहिब के पार्थिव शरीर का संस्कार किया. भाई जैता जी (जिन्हें बाद में भाई जीवन सिंह जी के नाम से जाना गया) ने कितनी कठिनाइयों से शीश दिल्ली से लाकर अमृतसर पहुंचाया. गुरु गोबिंद सिंह जी ने उन्हें किताब भेंट की. ये कुर्बानियां छोटी नहीं हैं. आज की पीढ़ी माध्यम बदलने से शायद इन्हें पूरी तरह समझ न पाए, इसलिए लाइट एंड साउंड शो और यूट्यूब जैसे आधुनिक तरीकों से मर्यादा बनाए रखते हुए अगली पीढ़ी तक इन बलिदानों की जानकारी पहुंचानी चाहिए. भगवंत मान ने आगे कहा कि ऐसी मिसालें दुनिया में कहीं नहीं मिलतीं. शहीदा के सरताज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. पंडित कृपा राम जी के नेतृत्व में जत्था दिल्ली आया और गुरु साहिब ने उनकी अरदास स्वीकार की. भाई सेवा सिंह जी ने विस्तार से बताया और भाई हजेंद्र सिंह जी श्रीनगर वाले तथा भाई बलविंदर सिंह जी रंगीला की कथाएं सुनकर हम बड़े हुए हैं. बचपन में भाई मती दास जी की कथा सुनकर छोटी उम्र में ही दो मंजे जोड़कर स्पीकर लगाकर धार्मिक कीर्तन सुनता था.

ECI को AAP की बड़ी शिकायत: शिअद के ‘चुनाव चिह्न’ पर रोक लगाने की अपील

चंडीगढ़  आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP ने SAD के चुनाव चिह्न को तुरंत रद्द करने की मांग की है. AAP ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को एक पत्र भी लिखा है जिसमें SAD की उपचुनाव उम्मीदवार कंचनप्रीत कौर पर अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप लगाए गए हैं. AAP का कहना है कि कंचनप्रीत कौर के खिलाफ इमिग्रेशन/फॉरेनर्स एक्ट के तहत FIR दर्ज है. FRRO रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर 2023 के बाद कंचनप्रीत की भारत वापसी का कोई रिकॉर्ड नहीं है. AAP ने आरोप लगाया है कि कंचनप्रीत ने कनाडा आधारित गैंगस्टर की मदद से कवरिंग कैंडिडेट बनीं और चुनाव को प्रभावित किया. मिली जानकारी के अनुसार, कंचनप्रीत कौर के खिलाफ इमिग्रेशन/फॉरेनर्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. कंचनप्रीत के लिव-इन पार्टनर गैंगस्टर अमृतपाल बाठ पर 20 से ज्यादा आपराधिक केस लंबित हैं.   अमृतपाल बाठ पर मतदाताओं को मारने की धमकी देकर SAD के पक्ष में वोट कराने का भी आरोप है. इसके अलावा व्हाट्सऐप कॉल्स से मतदाताओं को डराने-धमकाने के सबूत सामने आए हैं. जिनकी जांच की जा रही है. SAD का चुनाव चिह्न रद्द करने की मांग AAP ने चुनाव आयोग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और SAD के चुनाव चिह्न को रद्द करने की मांग की है. AAP का कहना है कि SAD ने एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाली महिला को चुनाव में उतारकर लोकतंत्र का अपमान किया है.  

गिरता पारा बढ़ा रहा कंपकंपी, उत्तर भारत में फरीदकोट-नारनौल सबसे ठंडे

चंडीगढ़  पंजाब में बुधवार को फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बठिंडा में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंडी रात रही, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 9.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.5 डिग्री सेल्सियस और फिरोजपुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, उसके बाद हिसार में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल और भिवानी में 9 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 9.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 11.7 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के यात्रियों की बल्ले-बल्ले! नकोदर हाईवे अब दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट

पंजाब  जालंधर जिले के कंग साहबू से करतारपुर तक 29 किलोमीटर का सफर करने वाले लोग अब नई हाइवे कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा उठा सकेंगे।  दरअसल, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए जा रहे अमृतसर दिल्ली कटरा एक्सप्रैस वे का काम कई राज्यों व जिलों में अंतिम चरण पर है, जो नए साल पर शुरू हो जाएगा।  नकोदर हाईवे को सीधे दिल्ली–कटरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा। इससे अमृतसर की दूरी काफी कम हो जाएगी और सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा हो सकेगा। ऐसे में अगर कोई दिल्ली, पटियाला, लुधियाना से फिल्लौर होते हुए कंग साहबू की तरफ जाएगा और अमृतसर रूट पकड़ेगा तो 75 किलोमीटर का सफर बच जाएगा। यह लाइन एयरपोर्ट रोड से कनेक्ट है ताकि लोगों को एयरपोर्ट और श्री दरबार साहिब अमृतसर में पहुंचने में आसानी हो। फिल्लौर से जालंधर नहीं आना पड़ेगा अब फिल्लौर के रास्ते जालंधर आने की ज़रूरत नहीं होगी। नया रूट कंग साहब होते हुए सीधे नकोदर हाईवे से जुड़ जाएगा। इससे ट्रैफिक की परेशानी भी कम होगी। 80% काम पूरा, 2026 तक पूरा प्रोजेक्ट तैयार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बताया कि हाईवे का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरी तरह चालू हो जाएगा। 16 गांवों को बड़ा फायदा फिल्लौर के पास से निकलने वाले नए हाइवे के कारण आस-पास के 16 गांवों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। इनमें शामिल हैं: गन्ना पिंड, अकालपुर, प्रतापबुरा, बकापुर, मोवाई, नागरा, रूपोवाल, कंदोला, खुर्द, फरवाला, सैदोवाल, रारा, गुमताली, नवां पिंड, बीर पिंड, लितड़ा, मीरपुर, इन्हें भी होगा फायदा: लुधियाना, जालंधर, नकोदर, करतारपुर के साथ ही दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को फायदा होगा।