samacharsecretary.com

PHED की बड़ी पहल: लखीसराय के 23 पंचायतों तक पहुंचेगा साफ गंगाजल, 500 करोड़ की योजना शुरू

लखीसराय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल की है। सतही गंगा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जिले की 23 पंचायतों के 293 वार्ड के लोगों को सीधे गंगा जल उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर के समीप एक संप (जल संग्रहण केंद्र) का निर्माण किया जाएगा। बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड स्थित गंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से गंगा जल को संप तक लाया जाएगा। इसके बाद वहां स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंगा जल को शुद्ध कर पाइप लाइन के जरिए संबंधित वार्डों में निर्मित पानी टंकियों तक पहुंचाया जाएगा। टंकियों से पाइपलाइन के जरिये हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों पर अंकुश लगेगा तथा लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। जिले के सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के 10-10, रामगढ़चौक प्रखंड के दो एवं पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत में गंगा जल से लोगों की प्यास बुझाने की योजना है। निम्न पंचायत व आबादी को लाभान्वित करने की है योजना सूर्यगढ़ा प्रखंड के 10 पंचायत     अलीनगर पंचायत के पांच वार्डों की 3,154 आबादी     कसबा पंचायत के 17 वार्डों की 10,355 आबादी     चौरा राजपुर पंचायत के नौ वार्डों की 6,944 आबादी     बरियारपुर पंचायत के 17 वार्डों की 9,678 आबादी     अरमा पंचायत के 11 वार्डों की 7,365 आबादी     श्रीकिशुन पंचायत के 18 वार्डों की 12,902 आबादी     घोसैठ पंचायत के 12 वार्डों की 9,883 आबादी     लोसघानी पंचायत के 12 वार्डों की 9,436 आबादी     महेशपुर पंचायत के 13 वार्डों की 5,785 आबादी     मदनपुर पंचायत के 14 वार्डों की 7,573 आबादी चानन प्रखंड के 10 पंचायत     जानकीडीह पंचायत के 13 वार्डों की 9,481 आबादी     खुटुकपार पंचायत के 14 वार्डों की 10,178 आबादी     महेशलेटा पंचायत के 15 वार्डों की 11,809 आबादी     लाखोचक पंचायत के 15 वार्डों की 11,735 आबादी     गोड्डीह पंचायत के 15 वार्डों की 11,243 आबादी     संग्रामपुर पंचायत के 13 वार्डों की 9,643 आबादी     मलिया पंचायत के 13 वार्डों की 9,415 आबादी     इटौन पंचायत के 13 वार्डों की 10,986 आबादी     भलुई पंचायत के 13 वार्डों की 10,270 आबादी     कुंदर पंचायत के 15 वार्डों की 12,386 आबादी रामगढ़चौक प्रखंड के दो पंचायत     गेरूआ पुरसंडा पंचायत के 16 वार्डों की 11,922 आबादी     नोनगढ़ पंचायत के 13 वार्डों की 5,066 आबादी पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत     सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव के चार के वार्डों की 2,795 आबादी     परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। श्रीनिवास सिंह, सहायक अभियंता, पीएचईडी, लखीसराय  

IMD की चेतावनी: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश, जानें 22 मार्च का पूरा मौसम अपडेट

नई दिल्ली देश के पूर्वी भाग से लेकर उत्तरी भाग तक बारिश- आंधी का प्रचंड प्रहार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 22 मार्च के लिए एक बार फिर से यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफानी हवा की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। वहीं, इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तेज बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल देश के अन्य राज्यों के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा… देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड)     कल यानी 22 मार्च को दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।     मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है और साथ में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।     आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश और तूफान कहर बरपा सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। पूर्वी भारत में मौसम का हाल (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम)     मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 22 मार्च को भी बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है     आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च से 25 मा पश्चिम बंगाल,सिक्किम और ओडिशा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।     22 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 22 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालकाजी, मयूर विहार में बारिश का अधिक प्रभाव दिख सकता है। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा आईएमडी के मुताबिक पूवी उत्तर प्रदेश में कल यानी 22 मार्च को बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। यूपी के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र शामिल हैं। वहीं, कल लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में 22 मार्च को भी बारिश-तूफान मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बिहार के जिन जिलों में बारिश की पूरी संभावना है उनमें पटना, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, खगड़िया, बांका, जमुई और भागलपुर शामिल हैं। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 23 मार्च को बारिश और आंधी की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्र प्रयाग शामिल हैं। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 मार्च को तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें चंबा, लाहौल और स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी शामिल हैं। वहीं, कल मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा आईएमडी के मुताबिक राजस्थान 22 मार्च को राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें जयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बाड़मेर शामिल हैं। वहीं, कल जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर-पूर्वी भारत में मौसम का हाल     मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अगले 5 दिनों तक गरज और बिजली चमकने की संभावना है।     आईएमडी के मुताबिक 27 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; तथा 24 व 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत तटीय आंध्र प्रदेश में 23 मार्च, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 22 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 मार्च को बिजली चमकने की संभावना है। पश्चिम भारत मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 और 24 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।    

सम्राट से RBI गवर्नर की सीधी मीटिंग, सियासी गलियारों में चर्चा तेज—क्या बदलने वाला है कुछ बड़ा?

  पटना  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर से किसी राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कोई बड़ी बात नहीं है। ये रूटीन मीटिंग का हिस्सा माना जाता है। मगर, आरबीआई चीफ ने पटना में न वित्त मंत्री न ही दूसरे डिप्टी सीएम से मुलाकात की बल्कि सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात जरूर हुई। दरअसल, बिहार की राजनीति इस समय उस मोड़ पर खड़ी है, जहां हर छोटी मुलाकात के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच बीजेपी में नए नेता की रेस शुरू है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की पटना विजिट ने सियासी घी का काम किया। RBI चीफ की मुलाकात के निकाले जा रहे मायने आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की, लेकिन उसके तुरंत बाद वे केवल डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे। उन्होंने न तो दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की और न ही राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव से। इस 'चुनिंदा' मुलाकात ने गलियारों में चर्चा छेड़ दी है कि क्या दिल्ली ने अगले सीएम का नाम तय कर लिया है? प्रोटोकॉल से हटकर मुलाकात की हो रही चर्चा सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अगर RBI गवर्नर को शिष्टाचार भेंट करनी ही थी, तो वित्त मंत्री का नंबर सबसे पहले आना चाहिए था। सीएम से मिलने के बाद किसी एक ही डिप्टी सीएम के घर जाना सामान्य प्रक्रिया नहीं मानी जा रही है। जानकार इसे सम्राट चौधरी के बढ़ते कद और केंद्र के 'ग्रीन सिग्नल' के तौर पर देख रहे हैं। विजय सिन्हा और वित्त मंत्री से मुलाकात नहीं बिहार की एनडीए सरकार में विजय कुमार सिन्हा भी समान पद पर हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्त मंत्री हैं। गवर्नर का इन दोनों दिग्गजों से दूरी बनाना और केवल सम्राट चौधरी से मिलना महज इत्तेफाक नहीं लग रहा। सम्राट के पास गृह विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे भावी मुख्यमंत्री की दावेदारी के पक्ष में एक मजबूत तर्क माना जा रहा है। 'समृद्धि यात्रा' में नीतीश बता रहे उत्तराधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों 'समृद्धि यात्रा' पर हैं। इस दौरान कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर गर्मजोशी दिखाते देखा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार खुद भी सम्राट को आगे कर ये संकेत दे रहे हैं कि उनके बाद गठबंधन की कमान किसके हाथों में सुरक्षित हो सकती है?

झारखंड में 250 किलो का मिसाइल बम बरामद, जिंदा विस्फोटक ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका से जुड़ा मामला?

जमशेदपुर झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई. जहां नदी किनारे भारी भरकम मिसाइल दिखने से सनसनी फैल गई. जब पुलिस ने जांच की, तो बम के जिंदा होने की पुष्टि की गई. यह अमेरिकन मिसाइल बताया जा रहा है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. उसे डिफ्यूज़ करने की तैयारी की जा रही है । जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सुवर्णरेखा नदी किनारे बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम बरामद हुआ. यह घटना पानीपड़ा नागुड़साई गांव के पास की है. जहां ग्रामीण नदी किनारे बालू निकाल रहे थे. खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से लोहे का भारी गोलाकार वस्तु बाहर निकली, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी । 250 किलो का है बम सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सुरक्षित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि यह कोई साधारण वस्तु नहीं बल्कि लगभग 500 पाउंड (करीब 227 से 250 किलोग्राम) वजनी अमेरिकी मिसाइल बम है, जो अभी भी जिंदा अवस्था में है. बम का आकार गैस सिलेंडर जैसा बताया जा रहा है और उस पर ‘AN-M64’ मॉडल नंबर तथा ‘मेड इन अमेरिका’ अंकित है। बम निरोधक टीम को बुलाया गया पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि बम अत्यंत शक्तिशाली और खतरनाक है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची से बम निरोधक दस्ता और सेना की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जो आज मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करेगी. बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह बम अत्यधिक विनाशकारी है और इसे केवल सेना की तकनीकी सहायता से ही निष्क्रिय किया जा सकता है। लंबे समय से बालू के नीचे दबा था विशेषज्ञों का मानना है कि यह बम संभवतः द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है और किसी कारणवश नदी के किनारे मिट्टी और बालू के नीचे दबा रह गया था. इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LPG नहीं तो मोबिल सही! सरायकेला में अनोखे तरीके से तैयार हो रहा गर्मा-गरम नाश्ता

सरायकेला. पूरे देश में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से होटल और रेस्तरां ठप पड़े हैं। मिडिल ईस्ट संकट के कारण सप्लाई चेन चरमरा गई है, तो वहीं सरायकेला के एक होटल मालिक ने बेकार पड़े पुराने मोबिल से चूल्हा जला लिया। न गैस, न लकड़ी, न कोयला फिर भी उनकी भट्टी धधक रही है और ग्राहकों को गर्मागर्म नाश्ता व खाना परोसा जा रहा है। होटल मालिक ने निकाला जुगाड़ पूरे कोल्हान के कई ढाबे, होटल व रेस्टोरेंट में ताले लटकने लगे हैं। कई जगह मेन्यू सीमित कर लकड़ी-कोयले पर निर्भरता बढ़ी है, तो कई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया। लेकिन सरायकेला के इस होटल मालिक ने हार नहीं मानी। उन्होंने वाहनो से निकलने वाले पुराने मोबिल, बैटरी, पंखा व स्लाईन के पाइप का इस्तेमाल कर हीटिंग तकनीक से लौ पैदा कर ली, जिससे नाश्ता बनाना आसान हो गया। एके लीटर जले हुए मोबाइल से 45 मिनट तक भट्टी को आसानी से जलाया जा सकता है। ऐसे करता है काम स्नेक्स एंड चाट नामक होटल के मालिक जितेन कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने से वे लोग परेशानी में पड़ गए थे। फिर उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल वाहनों से निकलने वाले खराब मोबिल को एक डिब्बे में डाला। डिब्बे के नीचे एक छेद किया और सलाईन चढ़ाने वाले पाइप को उस डिब्बे के छेद में लगाया और पाइप के दूसरे हिस्से को भट्टी से बाहर निकलने वाले एक पाइप में जाकर छोड़ दिया। उस पाइप के माध्यम से मोबिल जैसे ही भट्टी के पास पहुंचता है उसमें आग लगा दी गई। फिर इस आग को और बढ़ाने के लिए एक 12 बोल्ड का एक पंखा का इस्तेमाल किया गया। इस पंखे को चलाने के लिए एक 12 वोल्ट की बैटरी लगाई गई। पंखे की हवा एक पाइप के माध्यम से सीधे भट्टी के नीचे जल रही आग के पास जाती है और हवा के माध्यम से आग फैल कर भट्टी के ऊपर रखे कढ़ाई में समोसा, सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाने का काम कर रही है। इतना ही नहीं एक पाइप के माध्यम से एक रेगुलेटर भी लगाया गया है, जो आग को कम बेसी करने में मदद कर रहा है।

Bihar Board 12th Result अपडेट: जल्द आएंगे नतीजे, टॉपर को मिलेगा 2 लाख का इनाम

पटना. बीसीईबी की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे (Live BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Updates) के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें। रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम की घोषणा बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम की घोषणा भी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावेज जरूर प्राप्त कर लें। कितनी मिलेगी प्राइज मनी बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कहां जारी होगा रिजल्ट कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। मेधा दिवस पर सम्मानित किया जाएगा टॉपर्स को मेधा दिवस हर साल 03 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में मेधा दिवस के अवसर पर बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। कहां जारी होगा रिजल्ट बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा। पिछले साल के टॉपर्स के नाम बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में पिछले साल साइंस स्ट्रीम से प्रिया जायसवाल, कॉमर्स स्ट्रीम से रोशनी कुमारी और आर्ट्स स्ट्रीम से अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने राज्य में टॉप किया था। परीक्षा में असफल होने के बाद बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में एक या दो विषय में असफल घोषित किए जाएंगे। वे रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। कंपार्टमेंट में शामिल होकर छात्र अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। कब हुई थी परीक्षा? बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। जल्द घोषित होगा बिहार बोर्ड रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडित का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाने वाला है। ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। रिजल्ट आने के बाद रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्रों को स्कूल से मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावजों को स्कूल से प्राप्त करने होगा।  इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र इन वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com के माध्यम से भी रिजल्ट डाउनलोड सकेंगे।  रोल नंबर रखें तैयार बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवार रिजल्ट आने से पहले अपने रोल नंबर को अवश्य संभालकर रखें। पासिंग मार्क्स बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।  यहां से भी देख सकेंगे रिजल्ट बिहार बोर्ड का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा, results.biharboardonline.com और www.digilocker.gov.in पर भी देख सकेंगे। पिछले साल इस दिन जारी हुआ था रिजल्ट बिहार बोर्ड की ओर से पिछले साल कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को जारी किया गया था। कब जारी होगा रिजल्ट बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च माह के इसी सप्ताह या अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं टॉपर्स के नाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाएगी। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर 'Bihar BSBE Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करना होगा। लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इतने लाख छात्र हुए थे शामिल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में लगभग 28 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों का रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जाकि अब कभी भी जारी किया जा सकता है।

बिहार राजनीति में हलचल: क्या रामनवमी पर BJP घोषित करेगी अपना CM चेहरा?

  पटना भारतीय जनता पार्टी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्यादा समय देने के विचार में नहीं है। बिहार में इतिहास रचने के लिए वह खरमास के खत्म होने का इंतजार करे, यह भी शायद संभव नहीं हो। और, मौका है रामनवमी का तो तैयारी उसी हिसाब से हो रही है। जी हां, संभव है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने वाली पार्टी इस बार रामनवमी पर बिहार में पहली बार भाजपाई मुख्यमंत्री की शपथ करा ले। इसके लिए अंदर तैयारी है और बाहर माहौल बनाया जाने लगा है। खास बात यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौंकाने वाले नाम-काम से अलग भाजपा अपनी राह खुद तैयार कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्लानिंग कभी भी सामने आ सकती है। रोज चौंका रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए राजी कराया है, यह राज्य का बच्चा-बच्चा जानता है। लेकिन, अब यह भी लोग समझ रहे हैं कि मुख्यमंत्री भाजपा को संशय में डाल रहे हैं। इधर उन्होंने राज्यसभा का नामांकन किया और उधर समृद्धि यात्रा पर निकल गए। राज्यसभा चुनाव के दिन पटना में रहे, लेकिन वोटिंग के दौरान विधानसभा का रुख भी नहीं किया। और तो और, अगले दिन फिर समृद्धि यात्रा पर बिहार के लोगों से मिलने निकल गए। अलग-अलग जिले घूम रहे हैं। इस दौरान वह यह तो बता रहे हैं कि आगे की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, लेकिन यह नहीं कह रहे हैं कि वह बिहार छोड़ने जा रहे हैं। अब तक कई कंधों पर हाथ रख चुके नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, यह उन्होंने कभी नहीं कहा। निशांत के राजनीति में आने पर भी उन्होंने एक बार भी कुछ नहीं कहा। दूसरी तरफ नीतीश समर्थक निशांत के लिए डिप्टी सीएम की कुर्सी पर अड़े हैं। हालांकि, नीतीश कुमार लगातार अलग-अलग संकेत देकर भाजपा को ही संशय में डाल रहे। समृद्धि यात्रा में उन्होंने सबसे ज्यादा भाजपाई डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख आगे की जिम्मेदारी संभालने की बात कही, जबकि भाजपा के अंदर से संघ-विद्यार्थी परिषद् बैकग्राउंड वाले किसी नेता को आगे करने की चर्चा निकल रही है। नीतीश ने सम्राट चौधरी को पसंद बताया है। लेकिन, वह इसके साथ ही बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी व लेसी सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कंधे पर भी इसी अंदाज में हाथ रख चुके हैं। भाजपा की प्लानिंग अब आएगी सामने चैत्र नवरात्र शुरू हो चुका है। पहले बात चल रही थी कि 15 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास के बीच नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण नहीं होगा। लेकिन, अब भाजपा की तैयारी नवरात्र में ही अपने पहले मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने की है। बिहार भाजपा में नेताओं की चर्चा के दौरान अब भी रोज कई मुख्यमंत्री बन रहे हैं और हट रहे हैं, हालांकि नवरात्र का पहला दिन निकलते-निकलते यह कहा जा रहा है कि भाजपा के रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम चर्चा कर ली है। इसपर सर्व-सहमति की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि रामनवमी या उसके अगले दिन नई सरकार का शपथ ग्रहण करा लिया जाएगा। नवरात्र के लिए राजनीतिक माहौल बनाया खरमास बाद नई सरकार की चर्चा चल रही थी। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार राज्यसभा के नए कार्यकाल के लिए अप्रैल में मौजूदा सांसदों का समय पूरा होने तक यहीं जमे रहेंगे। लेकिन, अब नवरात्र शुरू होते ही माहौल बदला है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय के नेताओं की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास यह जानकारी पहुंचा दी गई है कि उन्हें 30 मार्च के पहले ही राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए 14 दिन ही उनके पास निर्णय के लिए बचते हैं। नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता 30 मार्च के पहले ले लेंगे तो उसके बाद उन्हें नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए रखने का विकल्प हो सकता है या नहीं- इसपर भी चर्चा चल रही है। हालांकि इन चर्चाओं के बीच रामनवमी पर शपथ ग्रहण की चर्चा भाजपा में पटना से लेकर दिल्ली तक है।

जमशेदपुर: अस्पताल से चौंकाने वाली घटना, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

रांची जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय मरीज अरशद आलम ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनाई दी तो हुई जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, अरशद आलम को तीन दिन पहले अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकला। कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके की ओर दौड़े। वहां युवक को खून से लथपथ हालत में पाया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नशे की लत से जूझ रहा था युवक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी मां गहरे सदमे में है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।  

गयावासियों को मिली 724 योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण

गयाजी गया जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 724 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 724 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, बिजली और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा न आए। खासतौर पर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के तीन-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, वह सीधे तौर पर आम जनता की जरूरतों से जुड़ी हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़क और जल आपूर्ति की समस्याओं को दूर करने के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई परियोजनाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इन योजनाओं के लागू होने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में वह विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा, वे आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुन सकते हैं, जिससे प्रशासन को जमीनी हकीकत समझने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि ‘समृद्धि यात्रा’ का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को तेज करना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। गया में इस यात्रा के तहत होने वाला यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा गया जिले के लिए विकास के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन कितनी तेजी और प्रभावशीलता से होता है और इसका लाभ आम लोगों तक कितनी जल्दी पहुंचता है।

गैस की किल्लत में बड़ी राहत: झारखंड में पाइपलाइन गैस से चल रही रसोई और कारोबार

रामगढ़. जिले में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति शुरू होने से कई घरों व होटलों में बड़ी परेशानी दूर हुई है। कई होटल संचालकों के लिए शुरू हुई यह सुविधा सहारा बनी है और लगातार पीएनजी कनेक्शन बढ़ रहे हैं, इसके लिए लोग रजिस्ट्रेशन में भी करवा रहे हैं। कई होटल संचालकों ने बेबाक कहा कि जब कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिलना बंद हुआ तो हमलोग अधिक विचलित नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने पीएनजी कनेक्शन करीब डेढ़ माह पहले से ले रखा था। अगर यह कनेक्शन उनके होटल में न होता उन्हें होटल बंद करना पड़ता। यही नहीं होटल में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को खाना कैसे खिलाते यह भी बड़ी समस्या सामने आती। वर्तमान में इंडियन आयल ने शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति कर रही है। करीब तीन सौ घरों व आधे दर्जन होटल में पीएनजी कनेक्शन से खाना तैयार हो रहा है। जानकार बताते हैं कि घरों में 40 प्रतिशत तक गैस का खर्च कम हुआ है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से होटल संचालकों को पीएनजी की 20 प्रतिशत कटौती के आदेश से होटल संचालक सकते में हैं। यही नहीं कई होटलों में डीजे सेट यानी जेनरेटर भी पीएनजी से संचालित किए जा रहे हैं। इससे इनकी काफी समस्या दूर हुई है। वहीं, कई मोबाइल टावरों में जेनरेटर भी पीएनजी से ही चल रहे हैं। इससे डीजल ढोकर टावर तक लाने व जेनरेटर में डालने की परेशानी दूर हुई है। कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी शहर के लगभग सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक इन दिनों कमर्शियल एलपीजी गैस की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। पिछले एक पखवारे से कामर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, इससे शहर के रेस्टोरेंट व्यवसाय पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। कई रेस्टोरेंट संचालकों को मजबूरी में कोयला भट्टी का सहारा ले रहे हैं। कई होटल संचालक ब्लैक में सिलिंडर खरीद अपना काम चला रहे हैं। इससे मुनाफाखोरों की चांदी हैं। वे एक सिलिंडर पर पांच से सात सौ रुपये तक की अतिरिक्त वसूली होटल संचालकों से कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। इससे पूरे शहर के होटल व्यवसाय पर गंभीर प्रभाव पड़ा है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई होटल संचालकों को अपना होटल चलाने के लिए ऊंची कीमतों पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। – मुरारी अग्रवाल, चौपाटी होटल संचालक, रामगढ़। कुछ रेस्टोरेंट्स को हाल ही में पीएनजी गैस पाइपलाइन कनेक्शन मिला है, इससे उनपर एलपीजी संकट का सीधा असर नहीं पड़ा। हालांकि, भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार अब कॉमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए पीएजी गैस की आपूर्ति भी 80 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है। इससे उनकी संचालन क्षमता पर भी असर पड़ेगा। – कमल शर्मा, मारवाड़ी होटल संचालक, रामगढ़। रामगढ़ के रेस्टोरेंट व्यवसायियों की मांग है कि गैस एजेंसियां कम से कम 80 प्रतिशत तक कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि वे अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकें और इस आर्थिक संकट से उबर सकें। वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन ने उन्हें काफी राहत दी है। – सजल चड्ढ़ा, होटल वेव्स संचालक, रामगढ़। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में पौने तीन सौ घरेलु कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा आधा दर्जन रेस्टोरेंट-होटलों में भी कनेक्शन दिए गए हैं। यही नहीं कई होटलों में जेनरेटर आदि भी पीएनजी से ही चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई मोबाइल टावरों को भी डीजी सेट चलाने के लिए कनेक्शन दिए गए हैं। – राहुल साव, पीएनजी इंचार्ज रामगढ़।