samacharsecretary.com

नक्सलियों पर शिकंजा: 10 लाख का इनामी कमांडर सहित दो माओवादी झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े

लातेहार. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस न माओवादियों के जोनल कमाउंर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां व माओवादी सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मृत्युंजय भुईयां पर दस लाख व बबलू राम पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि ऐसी सूचना मिल रही थी कि मृत्युजंय भुईयां अपने दस्ता के इस क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी सूचना पर लगातार छापामारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के लगातार चलने से माओवादियों के दैनिक उपयोग के सामानों की चैन बाधित हो गई। सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन एसपी ने आगे बताया कि पिछले 12 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि मृत्युंजय भुईयां छिपादोहर थाना क्षेत्र क हरिणामाड़ गांव में राशन व सामान लेने आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर छिपादोहर व गारु थाना प्रभारी सशस्त्र बलों का एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने हरिणामाड़ के आसपास छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईया उर्फ दिलीप उर्फ अवधेश जी और माओवादी सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय भुईयां पर लातेहार, पलामू, गढ़वा व राज्य के बार छतीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज हैं, जबकि बबलू राम पर लातेहार, पलामू व गढ़वा जिला में 15 मामले दर्ज हैं। हथियार बरामद  मृत्युंजय भुईयां लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम के चकलवा व बबलू राम बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में हथियार व गोली समेत उग्रवादी दस्ता के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। इसमें एक स्वचलित एके-47 हथियार, एके-47 का मैगजीन व छह जिंदा गोली, इंसास रायफल का 15 पीस गोली, एक वायरलेस सेट, एक लाख 50 हजार रुपये नगद, एक टैब व चार सिम कार्ड तथा नक्सली पर्चा समेत कइ सामग्रियां बरामद की गई है। छापमारी में शामिल अधिकारी इस छापामारी अभियान में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, गारु थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के अलाव पुअनि किशोर मुंडा, सैट 137 व 147 तथा बारेसांढ़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

बिहार के सरकारी स्कूलों में नहीं बंद होगा मिड-डे मील

पटना. राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1 करोड़ 30 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करते रहने का आदेश सभी जिलों को दिया गया है। इस संबंध में मध्याह्न भोजन निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (मध्याह्न भोजन) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी हालत में बच्चों को दोपहर का भोजन बंद नहीं होना चाहिए। प्रारंभिक विद्यालयों में एलपीजी से ही बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनेगा। एलपीजी की आपूर्ति के संबंध में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड से यह बात भी हुई है। इंडियन आयल ने प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों को एलपीजी की सतत आपूर्ति बनाए रखने का आश्वस्त किया है। विनायक मिश्र के मुताबिक एलपीजी की आपूर्ति करने वाली सभी आयल कंपनियों ने कहा है कि राज्य में एलपीजी स्टाक की कोई कमी नहीं है। इसलिए सभी 38 जिलों को पूर्व की भांति विद्यालयों को मध्याह्न भोजन बनाने हेतु गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती रहेगी। मध्याह्न भोजन निदेशक ने यह भी बताया कि आकस्मिक कारण से किसी विद्यालय में एलपीजी खत्म भी हो जाती है तो पूर्व के वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संबंधित विद्यालय में लकड़ी से मध्याह्न भोजन बनेगा और उसे बच्चों को खिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यालय के स्तर से किसी भी जिले को विद्यालयों में लकड़ी से खाना पकाने का निर्देश नहीं दिया गया है। यह विकल्प तो पहले से विशेष परिस्थति में किसी-किसी विद्यालय में यदाकदा अपनाया जाता है।

बिहार में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट: जापानी कंपनी की फंडिंग से बनेंगी 2 मेगा रोड और पुलिस सुविधाएं

पटना. विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा रोड व पुल प्रोजेक्ट का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। लंबी अवधि से इन दोनों मेगा प्रोजेक्ट क्रमश: एनएच-82 और गंगा नदी पर कच्ची दरगाह से बिदुुपुर छह लेन पुल का निर्माण हो रहा है। एनएच-82 को जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) तथा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल की फंडिंग एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा की गयी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में वाह्य संपोषित याेजना के अंतर्गत 2443 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। जाइका इंटरनेशनल कॉरपोरेशन की फंडिंग जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) के ऋण से एनएच-82 यानी गया-मानपुर-हिसुआ-राजगीर-नालंदा सड़क का निर्माण कराया जा रहा। इसकी लंबाई 93 किमी है। इस प्रोजेक्ट की लागत 2138 करोड़ रुपये है। इस राशि में 1197 करोड़ रुपये की फंडिंग जाइका द्वारा की गयी है। परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की है और इसका निर्माण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा कराया जा रहा। इस प्रोजेक्ट के संबंध में बताया गया कि इस सड़क के 10 वें किमी में एक आरओबी का निर्माण छोड़कर सभी काम को पूरा किया जा चुका है। जो काम शेष है उसे इसी वर्ष जुलाई महीने तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। एडीबी की फंडिंग से बन रहा प्रोजेक्ट एशियन डेवलपमेंट की फंडिंग से बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का निर्माण कार्य अगले माह तक पूरी तरह से कर लिया गया है। एडीबी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 3472.42 करोड़ रुपए की ऋण राशि उपलब्ध करायी है। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत छह लेन पुल बनाया जा रहा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कच्ची दरगाह से राघोपुर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस वर्ष जनवरी 2026 कर इस परियोजना का 93.80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष अप्रैल तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरी तरह से संपन्न कर लिया जाएगा।

रसोई गैस को लेकर झारखंड सरकार की पहल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन शुरू; PNG कनेक्शन के लिए नंबर जारी

रांची. घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलिंडरों की उपलब्धता में आ रही परेशानी और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन गंभीर है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री प्रतिदिन तेल विपणन कंपनियों व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों और आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त ने बैठक की. इसमें उन्हें बताया गया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के तहत शहर में पीएनजी की पहुंच तेजी से बढ़ रही है. 24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन है स्थापित रांची शहर के 24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित है. जिन अपार्टमेंट और सोसाइटी में पहले से पीएनजी पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां रहनेवाले लोग अपने फ्लैट और घर के लिए नया पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं. गेल के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करके कनेक्शन प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं. एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई उपायुक्त ने विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग से कहा कि इसका विशेष ध्यान रखें कि रसोई गैस उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो. एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जीरो टॉलरेंस नीति अपनायी जायेगी. ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर उपभोक्ता अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं. उपभोक्ताओं से उपायुक्त ने अपील की है कि वह पैनिक न करें और अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें, क्योंकि इससे सॉफ्टवेयर पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें. हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत बनायें और किसी भी शिकायत पर त्वरित प्रतिक्रिया दें. बैठक में डीडीसी सौरभ भुवनिया, एसडीओ कुमार रजत सहित तेल विपणन कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे. इन एजेंसी ने भी जारी किये नंबर झलक इंडेन, डोरंडा- 6204801046, 6204801051 एसके गैस सर्विस बारियातू- 7033632177 व 8809313177 वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा- 9430329616 आपकी मदद करेंगे ये दो नंबर 1800-123-121111 : पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने के इच्छुक ग्राहक इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क सकते हैं. 9430328080 : यह ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर है. इस पर एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी दें.

सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, शपथ समारोह में सीएम नीतीश समेत कई गणमान्य रहे शामिल

पटना. बिहार के नए राज्यपाल के रूप में Syed Ata Hasnain ने शनिवार को शपथ ली। वे राज्य के 43वें राज्यपाल बने हैं। पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री Nitish Kumar और दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश K. Vinod Chandran ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कई मंत्री, अधिकारी और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। चार दशक का सैन्य अनुभव सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक सेना में सेवा दी है और कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अपने सैन्य करियर के दौरान वे खास तौर पर रणनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा मामलों की गहरी समझ के लिए जाने जाते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में निभाई अहम भूमिका अपने लंबे सैन्य कार्यकाल में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनके नेतृत्व में सेना ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक पहल भी शुरू की। इन पहलों में युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने के प्रयास शामिल रहे, जिससे उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई। सेना के बाद भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ाव सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी हसनैन राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े रहे। उन्हें National Disaster Management Authority का सदस्य बनाया गया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों में योगदान दिया और नीति निर्माण में भूमिका निभाई। राज्यपाल पद पर नई जिम्मेदारी अब बिहार के राज्यपाल के रूप में उनके सामने संवैधानिक जिम्मेदारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि उनका अनुभव राज्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। मुस्लिम समुदाय से फिर राज्यपाल इससे पहले 25 दिसंबर 2024 को Arif Mohammad Khan को बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। उनके रूप में राज्य को 26 साल बाद मुस्लिम समुदाय से राज्यपाल मिला था। इससे पहले A. R. Kidwai 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। अब सैयद अता हसनैन के राज्यपाल बनने से एक बार फिर मुस्लिम समुदाय से यह पद सुर्खियों में है।

घरेलू गैस की किल्लत से हाहाकार: झारखंड में बुकिंग ठप, एजेंसियों पर भीड़ बेकाबू

गढ़वा झारखंड के गढ़वा शहर में अब घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है। इसके बाद लोग गैस बुक करने के लिए सीधे एजेंसी के नंबर पर फोन कर रहे हैं। इससे शहर के ब्लॉक के पास इंडियन गैस कार्यालय और गोदामों में भारी भीड़ लग गई है। इस भीड़भाड़ और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए वितरक ने जिला प्रशासन से पुलिस सुरक्षा की मांग की। अब पुलिस सुरक्षा के बीच ही गैस का कागजी काम और वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही और कुछ लोग गैस का कालाबाजारी भी कर रहे हैं। वहीं गैस एजेंसी के वितरक अरविंद तूफानी ने कहा कि नियम के अनुसार आने वाले उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं है। नियम का उल्लंघन करने वाले ही दिक्कत में हैं। उन्होंने बताया कि गैस की कमी नहीं है, बस थोड़ी परेशानी होने के कारण पुलिस सुरक्षा मांगी गई है, इसके बाद सब सामान्य हो जाएगा। "जिले में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है" पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी गैस की व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि अभी अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने और भाषण देने में व्यस्त हैं। गढ़वा के डीसी दिनेश यादव ने कहा कि जिले में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जमाखोरी करने वालों या ऊंचे दाम पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

येलो अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

पटना बिहार के कई जिलों में मौसम के तेवर बदल गए हैं। कहीं तेज ठंडी हवाओं ने राहत दी है, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी से उमस कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार से लेकर 17 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी मौसम विभाग ने बिहार के 5 जिलों के लिए आज यानी शुक्रवार अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है। 15 मार्च से बारिश का तांडव मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से एक बार फिर बिहार में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। प्रदेश में दो दिन तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना जताई गई है। 15 और 16 मार्च को बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा एक तरफ बारिश की राहत है, तो दूसरी तरफ तापमान अब भी डरा रहा है। दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का सितम चरम पर है। बुधवार को कैमूर में तापमान 36.8°C दर्ज किया गया, जिसने लोगों को मई-जून वाली गर्मी का अहसास कराया। पटना का पारा भी 34.3°C के पार बना हुआ है। हालांकि, आगामी बारिश से अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की उम्मीद है।

भरी सभा में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई, क्या मिल गया अगले CM का संकेत?

पटना बिहार की विकास यात्रा को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले 5 सालों के लिए एक comprehensive action plan पेश किया है। सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार (12 मार्च) को अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत पूर्णिया और कटिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि केंद्र के सहयोग से राज्य अब विकास की एक नई इबारत लिखने के लिए तैयार है। कटिहार में जनसभा के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब मंत्री लेशी सिंह अपने संघर्षों को याद करते हुए मंच पर ही आंसू नहीं रोक पाईं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अपना पूरा भरोसा जताया। मंच पर सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए सीएम ने यह संदेश दिया कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ विकास कार्यों को गति दे रहा है। ग्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस सरकार की नई रणनीति का सबसे अहम हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करना है। अब राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक 'आदर्श विद्यालय' और एक 'डिग्री कॉलेज' स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर भी सरकार ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रखंड स्तर के अस्पतालों को अब स्पेशलाइज्ड (विशेष) अस्पतालों में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा, गांवों की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों को भी अपग्रेड करने की योजना हैग्रामीण सड़कों को अब दो लेन में बदला जाएगा, जिससे आवागमन सुलभ और तेज हो सके। खेल और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान राजधानी पटना को खेल जगत के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार केवल बुनियादी ढांचा ही नहीं, बल्कि करियर की सुरक्षा भी प्रदान करेगी। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी देने की योजना को प्राथमिकता दी जा रही है। मखाना किसानों के लिए विशेष पहल सीमांचल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले मखाना किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी विशेष रोडमैप तैयार किया गया है। केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से मखाना उत्पादन और उसके बाजार को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।  

होमगार्ड भर्ती का शेड्यूल जारी: धनबाद में 6 अप्रैल से परीक्षा, 14 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल

धनबाद. जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए होमगार्ड में जवानों की बहाली आगामी छह अप्रैल से शुरू होगी। बहाली के तहत शारीरिक जांच, लिखित परीक्षा समेत अन्य का आयोजन मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 22 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त सह अध्यक्ष, गृहरक्षक नवनामांकन समिति के की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बताया गया है कि प्रखंडवार गृहरक्षकों के नवनामांकन के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। नवनामांकन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक और अपना मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ दो रंगीन फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। 14,121 अभ्यर्थियों की होगी परीक्षा राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2023 में ही धनबाद जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसी के तहत अब यह बहाली हो रही है। आवेदन पत्रों की स्क्रुटनी करने के बाद 14,121 आवेदन सही पाए गए थे। नवनामांकन के लिए बाघमारा प्रखंड से 1507, बलियापुर से 1327, धनबाद से 390, एग्यारकुंड से 471, गोविंदपुर से 1654, कलियासोल से 1015, निरसा से 492, पूर्वी टुंडी से 923, तोपचांची से 1439, शहरी जनरल 2990 और शहरी तकनीकी के लिए 996 आवेदन सही मिले हैं। फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी करने की मांग झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने किया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि पूर्व में हुई बहालियों में काफी गड़बड़ी हुई थी। फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र का मामला सामने भी आ चुका है और एसीबी जांच भी हुई थी। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त धनबाद से आग्रह किया है कि जो धनबाद जिले के निवासी हैं उनका ही चयन किया जाना चाहिए।

विदेश में बड़ा हादसा: थाईलैंड के जहाज पर हमला, भागलपुर के इंजीनियर की जान गई

भागलपुर. ईरान से इजरायल, अमेरिका के संघर्ष के दौरान भारत आ रहे थाई समुद्री जहाज पर हुए हमले में जिले के सन्हौला प्रखंड के पाठकडीह रानी बमिया निवासी सरयुग प्रसाद सिंह के पुत्र मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में शोक के साथ ही आक्रोश भी देखने को मिला। मृतक के छोटे भाई ई. कृष्णनंदन प्रसाद सिंह स्वजन के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देवनंदन सिंह पत्नी कुमकुम सिंह के साथ मुंबई में रहते थे। वहां घर बना लिए हैं। उनके एक पुत्र क्षितिज कुमार व पुत्री कोमल कुमारी हैं। दोनों बच्चे जर्मनी व जापान में जॉब करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और फिर इसमें हमारे देश का एक सपूत शिकार हो गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। युद्ध को लेकर आक्रोश देवनंदन प्रसाद सिंह काफी मिलनसार थे और जब भी गांव आते थे सभी से मिलते-जुलते थे। छोटा भाई कृष्णनंदन भी इंजीनियर है। जॉब छोड़कर अब घर पर ही रहते हैं। अभी घर पर कोई नहीं है। गोतिया में मायूसी है। ग्रामीण रामकुमार सिंह, मदन सिंह, राम प्रवेश सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए युद्ध को लेकर आक्रोश भी व्यक्त किया। ग्रामीणों की मांग है कि अंतिम दर्शन के लिए शव को गांव लाया जाए। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप कुमार, जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग की है कि उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से भागलपुर लाने की व्यवस्था की जाए। परिवार को मुआवजा देते हुए राजकीय सम्मान के साथ इनका दाह संस्कार हो। नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा सहित एनडीए परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें। सरकार से मांग करने वालों में जिला महामंत्री नितेश सिंह, योगेश पांडे, भाजपा नेता भोला कुमार मंडल, शशि शंकर राय, अभय बर्मन, छठ पटिया मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, कहलगांव विधानसभा के प्रभारी डॉ. रोशन सिंह आदि शामिल हैं।