samacharsecretary.com

झारखंड नगर निकाय चुनाव में JMM ने किया सभी प्रत्याशियों के नामों का एलान

गम्हरिया. झारखंड में निकाय चुनाव (Jharkhand municipal elections) की औपचारिक घोषणा से पहले ही झामुमो ने चुनावी तैयारी प्रारम्भ कर दिया है। इसी क्रम में झामुमो जिला कमेटी की ओर से मेयर और अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दिया है। गम्हरिया स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को एक प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो द्वारा जिले के तीनों निकायों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भुगलु उर्फ डब्बा सोरेन के नाम पर पार्टी की सहमति बनी है। वहीं, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हरिहर लोहार को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सरवर आलम के नाम पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि सभी नामों पर संगठन स्तर पर विचार-विमर्श और सहमति के बाद निर्णय लिया गया है। कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर निकायों में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और विकास कार्यों को गति देना है। आदित्यपुर नगर निगम: वार्डवार प्रत्याशियों की सूची  वार्ड     प्रत्याशी का नाम 1     बनमाली दास 2     फुलकी महतो 3     बंकिम चौधरी 4     सिद्धनाथ सिंह 5     संध्या देवी 6     शंकर मुखी 7     कविता दास 8     अनिता देवी 9     दुर्गा चरण बेसरा 10     सविता सिंह सरदार 11     संजय बेहरा 12     केदारनाथ 13     सुशीला तांती 14     विद्युत लता दास 15     उमेश प्रामाणिक 16     सचिन महतो 17     नीतू शर्मा 18     ललित सरकार 19     अंकित सरकार 20     पार्वती देवी 21     रखीमन हसन 22     चंचल कुमारी 23     जूली महतो 24     अभि मुखी 25     विक्की प्रधान 26     पूजा साहू 27     रिंकी करवा 28     अनीता केराई 29     अर्चना कुमारी 30     विष्णु बावरी 31     हेमलता देवी 32     ज्ञानवी देवी 33     बेला दोराई 34     अंजना सिंह 35     मुन्नी तिऊ कपाली नगर परिषद के वार्डवार प्रत्याशी  वार्ड     प्रत्याशी का नाम 1     चांदनी खातून 2     अब्दुल अंसारी 3     नाजिया परवीन 4     निकहत परवीन 5     नुसरत जहां 6     मोहम्मद नदीम 7     आफरीन शेख 8     तरन्नुम खातून 9     मोहम्मद अमीन 10     फरीदा बेगम 11     अजहर परवीन 12     बबलू महतो 13     मोहम्मद जब्बार 14     नौशाद खान 15     सैयद सलाउद्दीन 16     अजमेरी खातून 17     संतोष कुमार महतो 18     सरवन सिंह 19     राजू मांझी 20     अब्दुल कलाम 31     हिकीम टुडू सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड प्रत्याशी पद / वार्ड     प्रत्याशी का नाम अध्यक्ष     हरी लोहार वार्ड 1     उमेश भोल वार्ड 2     संतोष प्रजापति वार्ड 3     माधुरी पति वार्ड 4     जिमी तिऊ वार्ड 5     गौतम नायक वार्ड 6     बबीता कामिला वार्ड 7     वंदना सिंह वार्ड 8     राकेश रंजन पति वार्ड 9     शंभू आचार्य वार्ड 10     आशीष सरदार वार्ड 11     नेहा सतपति

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली वाली ट्रेनों में 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग बंद

सहरसा. गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर 22 जनवरी से 26 जनवरी तक पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सभी स्टेशनों से दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। रेलवे ने यह रोक लगायी है। यह नियम बिहार सहित दिल्ली के साथ नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर यह निर्णय लागू रहेगा। रेलवे के अनुसार 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली के किसी भी रेलवे स्टेशन पर पार्सल भेजने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसीलिए अन्य स्टेशन पर एक दिन पहले से पार्सल सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अनुसार 26 जनवरी के बाद सुरक्षा स्थिति सामान्य होते ही दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग फिर से शुरू कर दी जाएगी। रेलवे ने यात्रियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करें और रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस अवधि में किसी भी प्रकार का पार्सल चाहे वह व्यावसायिक हो या व्यक्तिगत दिल्ली के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्सल सेवा पर रोक लगने से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा सहित सीमांचल क्षेत्र पटना और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली के बाजारों में माल भेजने के लिए रेलवे पार्सल सेवा पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक सप्ताह के लिए उनका व्यवसाय प्रभावित रहेगा। इन ट्रेनों में होती है दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग 15566/65 ललित ग्राम -सहरसा -नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 15279/80 सहरसा- आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस 12204/03 सहरसा – अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 15529/30 सहरसा – आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस

निशांत को कांग्रेस के न्योते को RJD ने बताया नीतीश का रिप्लेसमेंट

पटना. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने पुस्तैनी गांव पुहंचे और एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद विकास कार्यों की जानकारी ली। उनकी सक्रियता से एक बार फिर पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री पर चर्चा तेज हो गई है। इस मसले पर राजनीति भी गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां उन्हें अपनी पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू करने की सलाह दी है तो राजद ने कहा है कि बीजेपी और जदयू के कुछ नेता समेत आईएएस लॉबी नीतीश कुमार बेटे से रिप्लेस करके कंफर्टेबल जोन में जाना चाहते हैं। बिहार और देश की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री पर बार बार बहस होती है। पार्टी जदयू और बीजेपी के नेता अक्सर यह कहते हैं इसका फैसला खुद निशांत कुमार और नीतीश कुमार को लेना है। पार्टी को इससे कोई ऐतराज नहीं है। कई बार राजनीति में निशांत के प्रवेश के लिए ड्रामे भी हुए। अब घमासान मचता दिख रहा है। रविवार को निशांत अपने पत्रिक गांव पहुंचे और विकास कार्यों जायजा भी लिया। उनकी गतिविधिि के सियासी मायने निकाले गए। कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने कहा कि निशांत कुमार गलत लोगों के बीच फंसे हुए हैं। दरअसल जदयू पर कब्जे की लड़ाई चल रही है। एक खेमा निशांत जी को लाना चाहता है तो दूसरा खुद पार्टी पर कब्जा करना चाहता है। निशांत जी भले आदमी हैं। उनको सलाह देंगे कि वे जदयू छोड़कर काग्रेस पार्टी में आ जाएं। यहां आकर आपनी राजैतिक पारी की शुरुआत करें। कहां सत्तालोलुपों के बीच फंसे हुए हैं। राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा है कि जदयू और बीजेपी के बीच सुपरमेसी की लड़ाई चल रही है। जदयू के गुटों में सुपरमेसी की लड़ाई जारी है। वहीं आईएएस लॉबी नीतीश कुमार को रिप्लेस करने की कर रही है क्योंकि निशांत उनके लिए कंफर्टेबल जोन हैं। जल्द आप देखेंगे कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

10,000mAh बैटरी वाला Realme P4 Power 5G: लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, बजट सेगमेंट में मचाएगा हलचल?

नई दिल्ली Realme का जल्द नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, नया मोबाइल खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना बेहतर होगा क्योंकि Realme P4 Power 5G को 10,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारा जा सकता है. दमदार बैटरी के अलावा इस फोन में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे, ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस हैंडसेट की कीमत लीक हो गई है जिससे इस बात का संकेत मिला है कि ये फोन आखिर किस प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है. इस अपकमिंग फोन के लिए Flipkart पर अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स कंफर्म हो गए हैं. टिप्स्टर Sanju Choudhary ने X पर पोस्ट कर फोन के रिटेल बॉक्स की कीमत लीक की है. पोस्ट शेयर करते हुए फोन के रिटेल बॉक्स की इमेज को भी शेयर किया गया है जिसे देखने से पता चलता है कि फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए (एमआरपी) है, भारत में फोन के बॉक्स की कीमतें आमतौर पर असल रिटेल कीमतों से ज्यादा होती है. इसका मतलब ये है कि इस रियलमी स्मार्टफोन की रिटेल कीमत इससे कम हो सकती है. न केवल कीमत बल्कि पोस्ट में फोन की लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी दी गई है. टिप्स्टर का कहना है कि रियलमी का दमदार बैटरी वाला ये फोन 29 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. रियलमी यूआई 7.0 पर काम करने वाले इस फोन को तीन साल एंड्रॉयड ओएस अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलते रहेंगे. फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से ये दो चीजें तो लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो चुकी हैं. टिप्स्टर के मुताबिक, इस फोन में 6.78 इंच 4डी कर्व एमोलेड डिस्प्ले होगी जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. इसके अलावा हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. 10001 एमएएच बैटरी इस हैंडसेट में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगी.

दाखिल-खारिज आवेदनों पर अब CO की नहीं चलेगी मनमानी

सहरसा. बिहार में जमीन के दाखिल खारिज के आवेदनों को अब सीओ  लटकाकर नहीं  रख सकेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने भूधारियों का दोहन सीओ स्तर से किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान आवेदनों में आपत्ति डालकर लटकाने के मामले अंचल स्तर पर किए जाने की बात भी सामने आई है। सचिव ने समाहर्ताओं को पत्र जारी कर कहा है कि अंचलाधिकारी स्तर से बिना ठोस आधार के स्वतः आपत्ति डाली जाती है, तो इसे कदाचार माना जाएगा। पत्र में सचिव ने लिखा है कि भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में ऑनलाइन दाखिल खारिज के आवेदनों के निष्पादन में कई तरह की अनियमितताएं सामने आई। इसमें निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन कीं किया जा रहा है। आवेदन के आम खास सूचना निर्गत होने के बाद 14 दिनों की नोटिस अवधि में कोई आपत्ति नहीं आती है, तो सीओ स्वयं आधारहीन आपति डालकर इसे सुनवाई में डाल देते हैं। कई मामलों में यह पाया गया कि अंचल स्तर पर असामाजिक तत्व द्वारा बिना आधार या बिना किसी लगाव के आपत्ति दर्ज करा देते हैं। निर्धारित समय सीमा में  निष्पादन होने को जगह जान बुझकर वाद को लंबित रख दिया जाता है। सीओ मौनी बहन ने कहा तथ्यपरक आवेदन के आधार पर निष्पादन लंबित रखा जाता है। अधिकांश आवेदन का निष्पादन ससमय कर दिया जाता है। विभागीय निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाएगा।  14 दिनों में नहीं आए आपत्ति तो सीओ तत्काल आवेदनों का करें निष्पादन  सचिव ने सभी समाप्तांओं को निर्देश दिया है कि अगर आम सूचना प्रकाशित होने के 14 दिनों में कोई आपत्ति आती है तो संबंधित सीओ तत्काल उसका निष्पादन करें। अगर सरकारी खाता या खसरा से संबंधित मामला से सीओ आपनि दर्ज करें अन्य मामाले में बिना ठोस आधार आपत्ति की कदाचार माना जाएगा। वहीं, दूसरा भी कोई व्यक्ति बिना ठोस आधार के आपत्ति डालता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। सभी अंचलाधिकारियों को यह चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी सामने आई तो कठोर अनुसनात्मक कारवाई की जाएगी।

समृद्धि यात्रा पर सीतामढ़ी पहुंचे नीतीश

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। उन्होंने करोड़ों की लागत वाली याजनों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पॉलिटिक्स जॉइन करने पर घमासान छिड़ गया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने पुस्तैनी गांव पुहंचे और एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद विकास कार्यों की जानकारी ली। उनकी सक्रियता से एक बार फिर पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री पर चर्चा तेज हो गई है। इस मसले पर राजनीति भी गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां उन्हें अपनी पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू करने की सलाह दी है। इधर पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले को लेकर बिहार में हंगामा जारी है। सोमवार को इस घटना के विरोध में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने पटना में विरोध मार्च निकाला। बिहार कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरे और उनके हाथों में तख्तियां थीं। इस प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस चीफ राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में न्याय की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पुलिस का रवैया शुरू से ही संदेह के घेरे में रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नीट छात्रा की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। इधर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के डीजीपी और पटना के आईजी खुद इस केस पर नजर रख रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि घटना की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी अपना काम कर रही है। पुलिस को भी इस केस में पूरी छूट दी गई है। इस केस में जो भी दोषी होंगे वो किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

पटना में ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ से युवाओं को मिलेगा नई उड़ान का मंच

पटना. पटना में जल्द ही ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का भव्य शुभारम्भ होने जा रहा है। यह पहल खास तौर पर बिहार के उन युवाओं के लिए है, जो नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इस आयोजन के जरिए राज्य के युवाओं को न सिर्फ प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उन्हें अपने आइडिया को व्यवसाय में बदलने का व्यावहारिक अवसर भी प्राप्त होगा। ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ की सफलता के बाद अगला कदम देशभर में चर्चित डॉक्यूमेंट्री ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ की सफलता के बाद अब अक्टूबर स्काई (October Sky) बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस बार फोकस डॉक्यूमेंट्री से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने और उन्हें सीधे मार्गदर्शन देने पर है। उद्यमिता शिखर सम्मेलन का रूप लेगा आयोजन ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ को एक बड़े उद्यमिता शिखर सम्मेलन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अनुभवी लीडर्स, निवेशक और मेंटर्स शामिल होंगे। इसके साथ ही बिहार सरकार के कई मंत्री, कैबिनेट स्तर के जनप्रतिनिधि और नीति निर्माता भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। स्टार्टअप्स को मिलेगा सीधा मार्गदर्शन और नेटवर्किंग इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य बिहार के स्टार्टअप्स और नवाचार करने वाले युवाओं को सीधे मेंटरशिप और नेटवर्किंग का लाभ देना है। शुरुआती चरण के स्टार्टअप संस्थापक यहां निवेशकों और अनुभवी उद्यमियों से संवाद कर सकेंगे। इससे उन्हें फंडिंग, बिजनेस मॉडल और मार्केट एक्सपोजर से जुड़ी अहम जानकारियां मिलेंगी। नौकरी नहीं, उद्यमिता भी बने करियर विकल्प आयोजकों के अनुसार ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का मकसद युवाओं की सोच को सिर्फ नौकरी तक सीमित न रखना है। इस मंच के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि उद्यमिता भी एक मजबूत और सम्मानजनक करियर विकल्प हो सकता है। राज्य के युवा अपने विचारों और कौशल के दम पर रोजगार देने वाले बन सकते हैं। बिहार में छिपी है अपार प्रतिभा अक्टूबर स्काई की निदेशक नलिनी सिन्हा ने कहा कि ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ डॉक्यूमेंट्री के दौरान यह साफ हुआ कि प्रतिभा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। बिहार के युवाओं में भी नई सोच, नवाचार और आगे बढ़ने की पूरी क्षमता मौजूद है, जिसे सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। पटना को स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में कदम उन्होंने बताया कि ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ पटना को नवाचार और उद्यमिता के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल होगी। यह आयोजन न केवल बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देगा, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए भी प्रेरित करेगा। आत्मनिर्भर बिहार की ओर बढ़ता कदम कुल मिलाकर, ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ बिहार के युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकती है। यह मंच राज्य में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करेगा और बिहार को स्टार्टअप के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश आज सीतामढ़ी में करेंगे 554 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

सीतामढ़ी. समृद्धि यात्रा के चौथे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बेलसंड के चंदौली गांव पहुंच गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद है। वहीं, सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान वे करीब 554 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसमें बागमती नदी पर बना आरसीसी पुल और ढ़ाई किलोमीटर बांध सुदृढ़ीकरण व कालीकरण शामिल हैं। वे विद्यालय परिसर में नक्षत्र वन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न समूहों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले की स्थानीय पुलिस के अलावा मुजफ्फरपुर और वैशाली से करीब ढ़ाई सौ पुलिस अधिकारी और जवान बुलाए गए हैं। जिला और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं। संबंधित मार्ग पर करीब 100 -100 मीटर की दूरी की पर जवान तैनात किए गए हैं। विद्यालय की रंगाई-पुताई के साथ साथ वर्षों से बंद पड़े बस पड़ाव को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बागमती के तटबंध सज-धजकर तैयार है। की भी मरम्मत कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेलसंड को दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। परिसर में कई स्टॉल बनाए जा रहे हैं।

बड़ा हादसा झारखंड में, बारात ले जा रही बस की ब्रेक फेल, 9 मृत और 80 घायल

लातेहार झारखंड के लातेहार जिले में बारात ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा महुआडांड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा बंगलाधारा घाटी में हुआ. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी. बस पलट गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में से चार महिलाएं शामिल हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.’’ सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक  वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लातेहार के अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई जबकि गुमला सदर अस्पताल में भी दो लोगों की मौत हुई. गुमला के सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि नौ घायलों को यहां के सदर अस्पताल में रेफर किया गया था जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लातेहार के उपायुक्त को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया.  80 घायल, 32 लोग गंभीर हालत में  उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 20 से अधिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर हालत वाले 32 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा जा रहा है.’’ मृतकों की पहचान रेशांति देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि लातेहार अस्पताल में जिस महिला की मौत हुई, उसकी पहचान की जा रही है. ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे. उसने कहा, ‘‘बस के ब्रेक फेल हो गए. हैंडब्रेक का इस्तेमाल करके और इंजन बंद करके गाड़ी रोकने की कोशिश करने के बावजूद, मैं उस पर नियंत्रण नहीं पा सका और अंततः बस पलट गई.’’

NEET छात्रा मौत कांड: आरोपी मनीष हॉस्टल में रहता था, सेक्स रैकेट चलाने के आरोप से हड़कंप

पटना पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा मौत मामले में गिफ्तार हॉस्टल मकान मालिक मनीष रंजन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वह लड़कियों के हॉस्टल में ही ऊपरी तल्ले पर रहता था। उसका आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस अब हॉस्टल के संचालिका शंभू अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल और उनके दो बेटों की तलाश कर रही है। घटना के बाद से सभी फरार है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की मांग की है। यह भी कहा है कि वह बड़े रसूखदारों को लड़कियों की सप्लाई भी करता था। नीट छात्रा मौत मामले में एक के बाद एक कड़ी खुल रही है। पता चला है कि मकान मालिक मनीष रंजन हॉस्टल के ऊपर एक फ्लैट में रहता था। उसके मकान में नीलम अग्रवाल नाम की महिला अपने पति शंभू अग्रवाल के नाम पर चला थी। उसने केयर टेकर के तौर पर नीतू के बहाल कर रखा था। नीतू ही लड़की को लेकर अस्पताल गई थी। नीलम अग्रवाल के दो बेटे भी हैं जो घटना के बाद से फरार हैं। 13दिनों के बाद भी नीलम अग्रवाल तक पुलिस नहीं पहुंची है। हॉस्टल से अन्य लड़कियां शिफ्ट हो गई हैं। लड़कियों ने बताया कि कभी भी हॉस्टल की सुरक्षा जांच नहीं होती थी। तीन साल से रहने वाली एक लड़की ने बताया कि भी किसी एजेंसी ने वहां आकर जांच पड़ताल नहीं किया। एक बड़ी जानकारी यह मिली है कि पांच जनवरी को जब छात्रा जहानाबाद से पटना आई थी उस दिन मनीष रंजन का मोबाइल लोकेशन भी इसी रूट पर था। पुलिस अब यह छानबीन कर रही है कि यह महज एक संयोग है या साजिश। इस कांड के बाद यह भी खुलासा हुआ है कि पटना में लड़कियों का हॉस्टल चलाने को लेकर कोई निश्चित प्रोटोकॉल का पालन नहीं होता। सैकड़ों की संख्या में हॉस्टल चलाए जा रहे हैं। लेकिन कोई ऑथोरिटी इनकी चेक नहीं करता। संचालक जिस प्रकार से चाहें, अपना हॉस्टल चलाते हैं। पुलिस भी इन्हें लेकर संवेदनशील नहीं दिखती। कई लड़कियों ने बताया कि बदमाश लड़के फब्ती कस कर भाग जाते हैं। उन्हें पकड़ने वाला कोई नहीं है।