samacharsecretary.com

पीएम मोदी का युवाओं से वर्चुअल संवाद: राजद के कुशासन में बिगाड़ी बिहार की स्थिति

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में बिहार के युवाओं के साथ ऑनलाइन संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले एक कार्यक्रम होना था। लेकिन, सोने पर सुहागा हो गया कि भारत सरकार के आईटीआई के कार्यक्रम के साथ बिहार सरकार के भी कई कार्यक्रम हो गए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नेतृत्व में बिहार का काफी विकास हुआ है। युवा आयोग, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत कई योजना बिहार के युवाओं के बेहतर भविष्य की गारंटी है। आज बिहार के युवाओं के सशक्तिकरण का यह मेगा प्रोग्राम है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार बिहार के नौजवानों और महिलाओं को कितनी प्राथमिकता देती है। आज 21वीं सदी की मांग है कि हम देश की जड़ों को ध्यान में रखें। लोकल टेलेंट, लोकल स्किल, लोकल नॉलेज को तेजी से आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। यह काम देश के आईटीआई कर रहा है। बीते 11 साल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा नौजवान अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षित हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन युवाओं को उनकी स्थानीय भाषाओं में उनकी स्किल सिखाई गई है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भी 10 लाख से ज्यादा छात्र ऑल इंडिया ट्रेड में शामिल हुए। इनमें से 45 टॉपर्स साथियों को मुझे सम्मानित करते का अवसर मिला। इसमें बड़ी संख्या में वो नौजवान शामिल हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। इन्हें देखकर मुझे इनमें लघु भारत नजर आता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की वर्कशॉप है। साल 2014 तक हमारे देश में 10 हजार आईटीआई बने थे। लेकिन, बीते एक दशक में करीब पांच हजार नए आईटीआई बने। यानी देश आजाद होने के बाद 2014 तक 10 हजार और मोदी के आने के बाद नई पांच हजार आईटीआई बने। आज पीएम सेतु योजना का भी शुभारंभ हुआ। यह योजना दुनिया की स्किल डिमांड से भारत के युवा साथियों को जोड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू-राबड़ी राज को याद करते हुए कहा कि दो दशक पहले राजद के कुशासन ने बिहार की हालत खराब कर दी थी। शिक्षा व्यवस्था का हाल ऐसा हो गया था कि मां-बाप को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बाहर भेजना पड़ता था। लेकिन, जनता ने नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को चुना। आज बिहार के बच्चे अपने राज्य में बेहतर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। 'आजकल लोग जननायक शब्द की भी चोरी कह रहे हैं' पीएम मोदी ने कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने युवाओं के कौशल विकास के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। यह विवि बिहार के युवाओं के भविष्य के मील का पत्थर साबित होगा। वहीं पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को जननायक कहने पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों को मैं कहन चाहता हूं कि आप चौकन्ने रहिए आजकल लोग जननायक शब्द की भी चोरी कह रहे हैं। मैं बिहार के लोगों से कहूंगा कि हमारे कर्पूरी ठाकुर जी के लिए जिस जननायक शब्द का उपयोग किया गया उसकी चोरी न हो। कर्पूरी ठाकुर ने समाज में अतुलनीय योगदान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को ब्याज मुक्त कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवाओं का सामर्थ बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार काम कर रही है। राजद-कांग्रेस की सरकार की तुलना में एनडीए सरकार ने शिक्षा का बजट कई गुना बढ़ा दिए हैं। 'कौशल और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं हो सकता है' पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत में ग्रोथ कम थे। रोजगार भी बहुत कम थे। लेकिन, आज भारत दुनिया के टॉप तीन अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। बड़े उद्योग से लेकर हमारे एमएसएमई में अभूतपूर्व बदलाव हुआ। मुद्रा योजना ने करोड़ों युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने में मदद की। पीएम मोदी ने कहा कि हर चीज का विकल्प हो चुका है लेकिन कौशल और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आप सभी युवाओं की शक्ति देश की शक्ति बनेगी।   युवाओं से संवाद करने से पहले पीएम मोदी ने देश भर के चुनिंदा टॉपर्स को सम्मानित किया। इस दौरान वह युवाओं को 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी। वहीं देशभर के एक हजार सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास के लिए पीएम-सेतु योजना का शुभारंभ भी किया। पीएम मोदी के कार्यक्रम में 200 से अधिक आईटीआई जुड़े। इसमें 50 से अधिक बिहार से हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की भी शुरुआत की। इस योजना के तहत युवाओं को दो साल तक हर महीने एक हजार रुपए की मदद दी जाएगी। इससे प्रदेश के करीब पांच लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। आज सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कई योजनाओं की शुरुआत के साथ ही एक ऐतिहासिक पहल ‘पीएम-सेतु’ के शुभारंभ का सौभाग्य मिला। इससे राज्य के मेरे युवा साथियों के लिए अवसरों के कई नए द्वार खुलने वाले हैं। छात्र-छात्राओं ने दिया सरकार को धन्यवाद पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के कई वरिष्ठ मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम में जुड़े। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि आने समय में एक करोड़ लोगों को बिहार सरकार सरकारी नौकरी और रोजगार देगी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ लेने वाली कुमारी संजना ने कहा कि इस योजना के तहत हजार रुपये प्रतिमाह मिलने से काफी लाभ मिला। इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं। वैशाली निवासी अतुल राज ने कहा कि मैंने पटना सायंस कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में मैं सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं।मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ मुझे मिल रहा है। इसके लिए मैं सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी को धन्यवाद दे रहा हूं। सहरसा निवासी शाकिब अहमद ने कहा कि मेरी आर्थिक … Read more

अटल कला भवन का निर्माण: जमुई में 19.73 करोड़ की परियोजना, सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि जमुई जिला मुख्यालय में अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिये 19 करोड़ 73 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सम्राट चौधरी ने बयान जारी कर बताया कि अटल कला भवन बनने से जमुई जिले को सांस्कृतिक द्दष्टि से एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक उच्चस्तरीय केंद्र बनेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा साथ ही बल्कि बिहार की कला-संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ कला संस्कृति को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में जमुई में अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ना केवल स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि जिले को सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशेष पहचान दिलाएगी।  

आज झारखंड में तेज़ बारिश की संभावना, नागरिक रहें सतर्क

  रांची मौसम विभाग ने झारखंड में आज से 5 अक्टूबर तक भारी से भारी वर्षा की संभावना को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। इस अवधि में राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है, क्योंकि तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण यह वर्षा प्रणाली सक्रिय हो रही है। समुद्र तल से 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैले इस चक्रवाती परिसंचरण के अगले 12 घंटे में अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। यह सिस्टम 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा तथा उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है, जिसके प्रभाव से झारखंड में भी भारी वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है। 2 अक्टूबर को पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में भारी वर्षा होगी। आज धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी वर्षा देखी जा सकती है। वहीं चतरा, गढ़वा और पलामू में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। आज दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज, चतरा, गढ़वा और पलामू जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। नारंगी चेतावनी वाले क्षेत्रों में भूस्खलन, आपूर्ति एवं परिवहन बाधित होने, फसल और वृक्षों को नुकसान, साथ ही जीवन एवं संपत्ति के नुकसान का जोखिम रहता है। पीले रंग के क्षेत्रों में फसलों को मामूली क्षति और जलजमाव की आशंका है। मौसम विभाग ने सावधानी के तौर पर नदी में मछली पकड़ने और कैंपिंग से बचने, छप्पर वाले मकानों को मजबूत बनाने, भूस्खलन या निचली घाटियों से तुरंत दूर चलने एवं खड़ी ढलानों के पास घर न बनाने की सलाह दी है।

मिथिला की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा झटका, सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली रेल लाइन से बढ़ेगा व्यापार

पटना उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! 2400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली रेलवे लाइन परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना से मिथिला क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 189 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन में कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनमें 4 पुराने स्टेशनों के अलावा 21 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इन नए स्टेशनों में भुटाही, सोनबरसा, सुरसंड, उमगांव, लालमनी और लौकाहीं जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। झा ने कहा कि इस रेलवे लाइन के बनने से भारत और नेपाल के रिश्ते और व्यापार मजबूत होंगे। मिथिला क्षेत्र के चार लोकसभा क्षेत्रों – सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर और सुपौल के लोगों के लिए आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।   इस परियोजना से सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिलों की अर्थव्यवस्था को नए पंख लगेंगे। सुरसंड ट्राइबल एरिया से होते हुए पूरे भारत-नेपाल बॉर्डर को छूते हुए गुजरने वाली इस रेलवे लाइन से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी अभूतपूर्व गति मिलेगी। रेल लाइन के निर्माण से स्थानीय बाजार, छोटे-बड़े उद्योगों और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले पर्यटन को नई गति मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8 अगस्त 2025 को सीतामढ़ी में 2400 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की थी, और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष जोर है, और यह परियोजना तय समय-सीमा में पूरी होगी। डबल इंजन सरकार (केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार) की विकास परियोजनाओं का यह एक बड़ा उदाहरण है। परियोजना के पूरा होने से मिथिला क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध होगा। इस रेलवे लाइन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी के नाते और मजबूत होंगे, और सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर और सुपौल के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव: मौर्य बोले, NDA का रिकॉर्ड तोड़ेगा जीत का आंकड़ा

पटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मौर्य शुक्रवार को पटना पहुंचे, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बिहार की जनता हर सवाल का जवाब वोट से देगी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मौर्य ने आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, ‘‘बिहार की जनता हर सवाल का जवाब वोट से देगी। राज्य के इतिहास में राजग की सबसे बड़ी जीत पहले हो चुकी है, उससे भी बड़ी जीत 2025 में होगी।'' ओवैसी व उद्धव ठाकरे पर जमकर साधा निशाना उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी और केशव मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया है। ‘आई लव मोहम्मद' बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर मौर्य ने कहा कि जनता चुनाव में हर सवाल का जवाब देगी। शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है, जबकि भाजपा जनता के बीच जाकर काम कर रही है। कांग्रेस पर भी बोला हमला कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, जबकि इसी लोकतंत्र ने उन्हें संसद तक पहुंचाया है। विपक्ष के सवालों का जवाब भी जनता अपने वोट से देगी।''

नीतीश कुमार का युवाओं को तोहफा, स्कॉलरशिप में किया बड़ा इज़ाफा

पटना   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले बिहार के छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है. शुक्रवार को शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का ऐलान किया गया है. बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त 4 से 5 अक्टूबर तक बिहार के दौरे पर रहेंगे. इसके बाद बिहार में चुनाव का ऐलान संभव है. क्या कहा गया है नोटिफिकेशन में? शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना से संबंधित तथ्य राज्य के सभी कोटि के प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1ली से 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सहयोग के लिएमुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना की वर्ष 2013 में प्रारंभ की गयी थी. वर्त्तमान आर्थिक और समाजिक परिवेश एवं विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से वर्त्तमान वार्षिक दर में दुगुनी वृद्धि की जा रही है. यह योजना साल 2013 से राज्य में चलाई जा रही है. तब से लाखों छात्र-छात्राओं को इससे लाभ मिलता आ रहा है. लेकिन इस बार छात्रवृत्ति की राशि बढ़ जाने से बच्चों और अभिभावकों की आर्थिक मदद और मजबूत होगी. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक कई परिवारों के लिए यह राहत की खबर है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले लिया गया यह फैसला सरकार की रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है. इससे बड़ी संख्या में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे. खासकर वे माता-पिता, जिनके लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल होता है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा. यह न सिर्फ उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगा बल्कि ड्रॉपआउट दर को भी कम करने में मदद करेगा. महिला रोजगार योजना के तहत दी गई राशि  इससे पहले 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का स्थानांतरण किया. इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए 26 सितम्बर को की गई थी और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है. पहले कितना मिलता था अब कितना मिलेगा?  क्लास वर्तमान अब मिलेगा 1 से 4 600 1200 5 से 6 1200 2400 7 से 8 1800 3600 9 से 10 1800 3600  

डॉ. संजीव कुमार का बड़ा फैसला: जदयू छोड़ राजद में शामिल, एनडीए को टक्कर

 खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 से दल बदल का खेल जारी है। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन यादव जनसुराज में शामिल हो गए थे। आज जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया। वह पिछले कुछ महीनों से अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। राजद के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गोगरी स्थित भगवान उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में डॉ. संजीव पार्टी में विधिवत शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि डॉ. संजीव अपने हजारों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलगी। इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. संजीव का एनडीए से मोहभंग होना पहले से तय था। एनडीए द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों से उनकी लगातार गैरमौजूदगी विशेषकर 27 सितंबर को परबत्ता सम्मेलन और 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से दूरी इस बदलाव के साफ संकेत थे। डॉ. संजीव कुमार अपनी बेबाकी और मुद्दों पर स्पष्ट राय रखने के लिए जाने जाते हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होते हुए भी उन्होंने कई बार किसानों के हक, जमीन विवाद और निर्माण परियोजनाओं में गड़बड़ियों को लेकर अपनी ही सरकार की आलोचना की है। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो डॉ. संजीव पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक डॉ. आरएन सिंह के पुत्र हैं, जिनकी पहचान जदयू के मजबूत स्तंभ के तौर पर थी। ऐसे में अगर डॉ. संजीव राजद में शामिल होते हैं, तो यह जदयू के लिए बड़ा झटका होगा और राजद के लिए परबत्ता तथा खगड़िया जिले में नई राजनीतिक संभावनाओं के द्वार खोल देगा।

सफाई मित्र सम्मान समारोह के साथ खत्म हुआ रांची का स्वच्छता अभियान

रांची झारखंड में रांची नगर निगम ने 17 सितंबर से चलाए गए 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का समापन बीते गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर 'सफाई मित्र सम्मान समारोह' के साथ किया। यह अभियान नगर निगम के संयुक्त प्रयास एवं जनता की भागीदारी से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जलाशयों, सड़कों, पार्क, नालियों आदि की सफाई में सफल रहा। कार्यक्रम रांची नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया जिसमें सफाई मित्रों, सुपरवाइजरों तथा जोनल सुपरवाइजरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सफाई मित्रों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और पीपीई किट भी प्रदान की गई। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उन लोगों की मेहनत और समर्पण को पहचानना था, जो लगातार स्वच्छता बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आज अंतिम दिवस है, परंतु यह सफाई का अंत नहीं है। हमें भविष्य में और बेहतर स्वच्छता बनाए रखने की प्रतिज्ञा करनी होगी ताकि रांची शहर और अधिक स्वच्छ और सुंदर बने। गौरव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी जीवनशैली में शामिल करें और शहर की सफाई में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि कूड़ा कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखना जरूरी है। ऐसा तभी संभव होगा जब हर नागरिक शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी समझे। इस कार्यक्रम में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। पूरे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नगर निगम और जन-भागीदारी के माध्यम से शहर के सभी हिस्सों की सफाई की गई।  

झपटमारी गिरोह पर शिकंजा, झारखंड पुलिस ने 33 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने 26 महिलाओं समेत एक चेन झपटमारी गिरोह के 33 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मोबाइल फोन, चेन और पर्स छीनने जैसे अपराध करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचे थे तथा इस गिरोह में सात पुरुष सदस्य पश्चिम बंगाल के हुगली के निवासी हैं। बिष्टुपुर थाने के प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को कालीबाड़ी मंदिर के पास चेन छीनने की वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के उपरांत पूछताछ के लिए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने दावा किया कि सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों महिलाओं ने सारा सच उगल दिया एवं बताया कि वे एक गिरोह का हिस्सा हैं और यह गिरोह पूजा उत्सव के दौरान अपराध करने के लिए जुगसलाई आया था। दुबे ने बताया कि पुलिस की एक टीम जुगसलाई पहुंची और सात पुरुषों समेत 31 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के काम करने के तौर-तरीके के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर मोबाइल फोन, चेन और पर्स छीनते थे।  

झारखंड में रावण को मिला एक दिन का जीवनदान, 65 फीट ऊंचा पुतला आज होगा दहन

रांची बीते गुरुवार को हुई बारिश ने दशहरे के उत्सव को फीका कर दिया। सिंदरी के ऐतिहासिक शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में दशकों से चली आ रही राम-रावण युद्ध इस साल बारिश की वजह से एक दिन टल गया है। जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर परिसर में आज रावण दहन होगा क्योंकि बीते गुरुवार को लगातार मूसलाधार बारिश से 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला पूरी तरह भीग गया। लोगों का कहना है कि सुबह से ही लोग रावण दहन को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन सुबह से लगातार बारिश के कारण सभी का उमंग फीका पड़ गया है। लोगों ने बताया कि यह सब स्वयं इंद्र देव के हस्तक्षेप के कारण हुआ है। परिसर में खड़े रावण के पुतले को एक दिन का और जीवनदान मिल गया है। शहरपुरा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मौसम को देखते हुए अब रावण दहन कार्यक्रम अगले दिन आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख यह निर्णय लिया गया है।