samacharsecretary.com

DIG भुल्लर मामले में CBI की नई कार्रवाई, खुल सकते हैं कई राज!

लुधियाना पंजाब पुलिस के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर मामले में सी.बी.आई. ने लुधियाना में छापेमारी की है। इस मामले में सी.बी.आई. की टीम आज सुबह से ही पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार, सी.बी.आई. ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापेमारी की है। आज सुबह से ही घर के अंदर तलाशी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के तार निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर मामले से जुड़े हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोई भी अधिकारी इस बारे में जानकारी साझा नहीं कर रहा है। 

रिंग रोड-एबी रोड के बीच 100 फीट चौड़ी सड़क, एमआर-9 लिंक रोड के लिए तोड़े गए 140 बाधक निर्माण

इंदौर  इंदौर में पहले मास्टर प्लान में शामिल एमआर-9 लिंक रोड को बनाने का काम नगर निगम ने शुरू किया है। इसके लिए मालवीय नगर से रिंंग रोड तक 100 फीट चौड़ी सड़क की जद में आ रहे 140 मकानों को तोड़ा गया। रहवासियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अफसरों ने कहा कि तय मोहलत के बाद अब बाधक हिस्से तोड़ना होंगे। पिछले दिनों रहवासियों ने विधायक रमेश मेंदोला के घर के सामने धरना भी दिया था। इंदौर विकास प्राधिकरण पंद्रह साल पहले चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से अनोप टाॅकिज चौराहा तक सड़क बना चुका है, लेकिन उसके आगे सड़क नहीं बन पाई है। अब एबी रोड से रिंग रोड के बीच सड़क बनाई जा रही है। भविष्य में यह सड़क खजराना से होते हुए बायपास तक बनेगी। चौड़ाई की जद में आ रहे 140 मकानों को पिछले माह नोटिस दिए गए थे और स्वेच्छा से मकान हटाने को कहा गया था। कुछ रहवासियों ने मकान हटा लिए थे। जिन लोगों ने निर्माण नहीं तोड़े, उन्हें नगर निगम के अमले ने जमींदोज कर दिया। पाचं जेसीबी व पोकलेन की मदद से चौड़ाई की जद में आ रहे सभी निर्माण को तोड़ दिया गया। अब नगर निगम अगले माह सड़क बनाने का काम शुरू करेगा। बीच का हिस्सा भी अधूरा एबी रोड से संजय गांधी नगर तक सड़क चौड़ी हो चुकी है, लेकिन 300 मीटर में घनी बस्ती है। जो हट नहीं पाई। इस कारण सड़क पूरी तरह नहीं जुड़ पाई। 300 मीटर में दो सौ से ज्यादा बाधक निर्माण है। रहवासी जमीन के बदले प्लाॅट देने की मांग कर रहे थे। इस कारण अभी तक सड़क अधूरी है।  

ड्रग्स माफिया पर हरियाणा सरकार की जंग: सिरसा बना ऑपरेशन का ग्राउंड ज़ीरो

चंडीगढ़  हरियाणा में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने अब जंग छेड़ दी है। सिरसा जिले में को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीमों ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाते हुए 67 मेडिकल स्टोरों की जांच की। इनमें से 16 दुकानों को रिकॉर्ड न दिखाने और नियमों के उल्लंघन पर सील कर दिया गया। अभियान की निगरानी खुद राज्य ड्रग्स कंट्रोलर लालित कुमार गोयल ने की, जबकि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पूरे ऑपरेशन पर नज़र बनाए रहीं। अधिकारियों के मुताबिक, सिरसा को सबसे पहले चुना गया क्योंकि यहां नशे का सबसे अधिक प्रचलन है और यह इलाका लंबे समय से ड्रग्स के वितरण का हॉटस्पॉट माना जाता है। इसी वजह से सरकार ने अभियान की शुरुआत सिरसा से की, ताकि नशे के नेटवर्क की रीढ़ तोड़ी जा सके। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभाग के आयुक्त मनोज कुमार के नेतृत्व में 35 सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर और कई जिलों से आए ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर को मिलाकर आठ विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने एक साथ ज़िले के कालांवाली, बडागुढ़ा, डबवाली, रानिया, ऐलनाबाद और सिरसा शहर में छापेमारी की। हर टीम के पास थी हिट-लिस्ट ‘ऑपरेशन क्लीन फार्मेसी’ नाम के इस अभियान में प्रत्येक टीम को उन दुकानों की सूची दी गई थी, जहां प्रतिबंधित या साइकोट्रोपिक दवाओं की बिक्री की आशंका थी। छापेमारी सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और करीब साढ़े छह घंटे तक लगातार जारी रही। अभियान में 67 दुकानों की जांच की गई, 16 दुकानों को सील किया गया, जबकि 15 दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए। एफडीए ने सभी गड़बड़ी वाले प्रतिष्ठानों को शो कॉज नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यालय से सीधी मॉनिटरिंग, मौके पर अधिकारी तैनात अभियान की सीधी निगरानी राज्य ड्रग्स कंट्रोलर लालित कुमार गोयल कर रहे थे। मुख्यालय से असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर्स परविंदर सिंह, करण सिंह गोदारा और राकेश दहिया भी मौके पर मौजूद रहे ताकि कार्रवाई में कोई ढिलाई न रहे। टीमों को साफ आदेश थे कि बिना किसी दबाव के, हर संदिग्ध मेडिकल स्टोर की जांच करो। रिकॉर्ड मांगो, जवाब न मिले तो दुकान सील करो। हिसार, फतेहाबाद और अंबाला अगले निशाने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सिरसा में हुई यह कार्रवाई शुरुआत मात्र है। यह एक तरह की सर्जिकल स्ट्राइक है जो बाकी जिलों में भी जारी रहेगी। हिसार, फतेहाबाद, अंबाला और पानीपत जैसे जिलों में भी अभियान तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को नशे की गिरफ्त से आज़ाद कराना हमारा संकल्प है। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि नशीली दवाओं की बिक्री में कोई भी व्यक्ति या संस्था संलिप्त मिली तो उसके खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा बनेगा नशामुक्त प्रदेश अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ दुकानों की जांच नहीं बल्कि पूरे सप्लाई चेन को खत्म करना है। यानी निर्माता, सप्लायर और खुदरा विक्रेता – तीनों स्तरों पर कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने संबंधित विभागों से संयुक्त टास्क फोर्स बनाने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है ताकि सूचना का आदान-प्रदान और तेज़ी से हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह वक्त चेतावनी का नहीं, कार्रवाई का है। उन्होंने कहा कि नशे के इस जाल को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार आखिरी हद तक जाएगी।

हिंदू संगठन भड़के, तब्लीगी इज्तिमा कमेटी ने बताया दुकान इंकार की खबर गलत

भोपाल  राजधानी भोपाल में होने वाले विश्व स्तरीय मुस्लिमों के आलमी तब्लीगी इज्तिमा से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल पर हिंदू व्यापारियों को दुकानें नहीं देने की बात सामने आई है। इस पर हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे धार्मिक भेदभाव करार दिया है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हर बार शुरुआत इनकी ओर से होती है, और जब हम प्रतिक्रिया देते हैं तो उसे साम्प्रदायिक करार दे दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया  “अब कहां गया सद्भाव और भाईचारा? अगर इज्तिमा में हिंदू दुकानदारों को जगह नहीं दी जा रही है तो यह भेदभाव नहीं तो क्या है?” तिवारी ने कहा कि पिछली बार भी इसी तरह की शिकायतें आई थीं और इस बार फिर से वही स्थिति दोहराई जा रही है। उन्होंने कहा, “हम जब कहते हैं अपनों से व्यवहार, अपनों से त्योहार, अपनों से व्यापार, तो कुछ लोगों को बुरा लगता है। लेकिन अब हालात उनके अपने बनाए हैं। जैसा करोगे, वैसा पाओगे।” उन्होंने आगे कहा कि अगर मुस्लिम संगठन सच में सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते हैं, तो उन्हें सबसे पहले हिंदू व्यापारियों को दुकानें देकर उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा, “सकल संपदा रघुनाथ की है। सब कुछ भगवान का बनाया हुआ है। धर्म सिर्फ सनातन है, बाकी सब पंथ हैं।” चंद्रशेखर तिवारी ने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि “जहां अपमान मिले, वहां जाना ही नहीं चाहिए। प्रभु ने जीव दिया है तो रोटी भी देगा। देश में इतने धार्मिक आयोजन हैं- मठ, मंदिर, कुंभ, नर्मदा तट और कल्पवास जैसे मेलों में भी व्यापार के अनेकों अवसर हैं।”  वहीं इस मामले में तबलीगी इज्तिमा के मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमर हफ़ीज़ का कहना है कि ये सरासर ग़लत है ।इज्तिमा में किसी धर्म जाति के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। हमने पिछले सालों में भी हिंदू भाइयों को दुकानें दी है और इस साल भी हिंदू भाइयों को दुकानें देंगे।

डॉक्टर की पत्नी गिरफ्तार, बच्चों की मौत मामले में स्टॉक हेराफेरी का खुलासा

भोपाल  22 मासूमों की जान लेने वाले जहरीले कफ सिरप कांड में लंबे समय से फरार चल रही सहआरोपी ज्योति सोनी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गई। आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति पर साक्ष्य छिपाने और अपराध में सहयोग करने का आरोप है। वह परासिया में अपना मेडिकल स्टोर संचालित करती थी। सोमवार को एसआईटी टीम ने परासिया से उसे गिरफ्तार किया। बैंगलौर और बनारस में काटी फरारी डीएसपी जितेंद्र जाट ने बताया कि फरारी के दौरान ज्योति सोनी बैंगलौर और बनारस में छिपी रही। इसी दौरान उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत के प्रयास भी किए थे। सूचना मिलने पर एसआईटी ने परासिया में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने की कोशिश ड्रग विभाग की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ज्योति सोनी ने फॉर्मासिस्ट सौरभ जैन और न्यू अपना फार्मा संचालक राजेश सोनी के साथ मिलकर जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के स्टॉक में हेराफेरी की और जानकारी छिपाई। तीनों ने डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने की नीयत से साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। इसी आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सौरभ और राजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि ज्योति अब पकड़ी गई है। गिरफ्तारी या सरेंडर? शहर में चर्चा ज्योति की गिरफ्तारी को लेकर परासिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसने स्वेच्छा से सरेंडर किया, जबकि पुलिस का दावा है कि यह गिरफ्तारी है, समर्पण नहीं। एसआईटी अब उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि फरारी के दौरान उसने किनसे संपर्क किया और मामले से जुड़े साक्ष्यों को कैसे नष्ट किया गया। 

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा

RJD-कांग्रेस ने गरीबों के हक पर डकैती डाली, पशुओं का चारा डकारा- सीएम योगी – समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा – सीएम योगी बोले- रामद्रोही विपक्ष ने नरसंहार करवाए, अब माफिया गले लगाते हैं – विपक्ष पर सीएम योगी ने किया तंज, कहा- भगवान का श्राप है कि तुम लोग माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते रहोगे, जनता तुम्हें ठुकराती रहेगी – 2005 से पहले RJD-कांग्रेस ने नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली, गरीबों के हक छीने- सीएम योगी – भागवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस के युवराज अब छठ मैया के बारे में भी प्रश्न खड़ा कर रहे हैं- सीएम योगी – सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है, अब बिहार भी माफिया के खिलाफ यही कार्रवाई करेगा – सीएम योगी ने जनता से की अपील, मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ें समस्तीपुर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीननगर में विपक्ष पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि सभा में 'जय श्री राम' के नारे गूंज उठे। बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी ने RJD-कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वाला, पशुओं का चारा डकारने वाले ये लोग कभी बिहार का हित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार को जंगलराज में बदलकर पहचान के संकट में धकेल दिए। अपहरण उद्योग चलाया, दंगे भड़काए, नरसंहार करवाए। अब माफिया को गले लगाते हैं। सीएम योगी ने विपक्ष को रामद्रोही बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा कि राम हुए ही नहीं, RJD ने राम रथ रोका, समाजवादी ने राम भक्तों पर गोली चलाई। ये लोग परमपिता परमेश्वर की साक्षात प्रतिमूर्ति राम-जानकी के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े करते हैं। ऐसे ही छठ मैया के बारे में भी कांग्रेस के युवराज आज प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। RJD-कांग्रेस ने बिहार के पहचान को किया कलंकित- सीएम योगी RJD-कांग्रेस पर बिहार को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि 2005 से पहले RJD-कांग्रेस ने नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली, गरीबों के हक छीने। गरीब बीमार होता तो तड़पकर मरता, क्योंकि स्वास्थ्य सुविधा नहीं थी। उन्होंने कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा गए, गरीबों का क्या भला करते? सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग बिहार में जातीय सेनाएं खड़ी कर नरसंहार करवाए, अपहरण उद्योग चलाया, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। पर्व-त्योहार दंगों में झोंक दिए। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीएम योगी ने कसा तंज समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जिन लोगों को बार-बार खारिज किया है, वे लोग आज बिहार में आकर कहते हैं कि नाम बदला जा रहा है। सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि हम नाम ही नहीं बदल रहे हैं, हमने तो उत्तर प्रदेश के कार्य के माध्यम से उत्तर प्रदेश का नाम दुनिया के अंदर फिर से स्थापित कर दिया है। आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो गया है, प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन भी होता है। अब तो उत्तर प्रदेश में माफिया को रौंदकर बुलडोजर जब चलता है और माफिया के द्वारा आर्जित आर्थिक संपत्ति को हम लोग गरीबों में बांटने का काम करते हैं। इंडी गठबंधन के पार्टनर समाजवादी पार्टी के लोग बिहार के अंदर भाषण के माध्यम से, बयानों के माध्यम से अपनी चिड़ निकालने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा के बड़े नेता यहां पर खानदानी माफिया को गले लगा कर कहते हैं कि यह तो मजबूत आदमी है। हमने कहा कि भगवान ने तुम्हें यही श्राप दिया है कि जिंदगी भर इन माफियाओं की कब्र पर फातिहा पढ़ते रहोगे, जनता ऐसे ही ठुकराती रहेगी। उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है- सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्नयाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है। वह डरने वाला भी नहीं है। अब तो बिहार भी माफिया के खिलाफ यही कार्रवाई करेगा। हमें बिहार की धरती को ज्ञान की धरती के रूप में पुनर्स्थापित करने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को आगे बढ़ाना है। बिहार के विकास को भारत के विकास के साथ जोड़कर के आगे बढ़ाना है। बिहार के नौजवानों के लिए बिहार के अंदर ही नौकरी और रोजगार की सुविधा उपलब्ध करवानी है। बिहार की माताओं और बहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उनके स्वावलंबन के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। सीएम योगी ने बिहार में एनडीए सरकार के कार्यों की सरहाना की उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार थी, पैसा था तो एक करोड़ 41 लाख माताओं और बहनों के खातों में 10-10 हजार रुपए के अनुसार धनराशि भी चली गई है। यह तो शुरुआत है, शुरुआत। अभी तो इससे भी बड़ा कार्य होना है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज बिहार में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, आईआईएम, आईआईटी, एम्स बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल की संख्या 20 वर्ष पहले केवल दो हॉस्पिटल बिहार में थे, आज 41 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बिहार के अंदर कार्य कर रहे हैं। यही नहीं, 12 करोड़ गरीबों को स्वच्छ ईंधन के रूप में रसोई गैस के कनेक्शन फ्री में। बहनों और भाइयों, यही नहीं, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय भी बना दिया। 4 करोड़ गरीबों के सर को ढकने के लिए एक-एक छत प्रधानमंत्री आवास के रूप में दे दिया गया। तीन करोड़ गरीबों को बिजली के फ्री में कनेक्शन भी दिए गए। मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ें- सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ जाइए। ऐसा कार्य कर दीजिए कि गुलामी के अंश समाप्त हो जाएं। गुलामी के लिए कोई स्थान ही न रहे। हमने इसीलिए फैजाबाद को … Read more

योगी पर बरसाए गए फूल, फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर जनता ने किया स्वागत

सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर बाबा-हिंदू हृदय सम्राट जिंदाबाद के नारे से गूंजा दरभंगा एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी ने विपक्ष को ललकारा बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी को देखकर लोगों में जबरदस्त उत्साह योगी पर बरसाए गए फूल, फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर जनता ने किया स्वागत दरभंगा  बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के अंतिम दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान भारी जनसमूह उमड़ा। लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने योगी योगी, जय श्री राम, भारत माता की जय, मिथिला धाम की जय, माता जानकी की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही। लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद और हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। हाथों में कमल निशान और झंडे थामे लाखों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ चलते हुए एनडीए गठबंधन जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी पर फूल बरसाए, वहीं कई स्थानों पर फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक रोडशो में दरभंगा नगर वासियों ने जो उत्साह दिखाया है, खास तौर पर यहां के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने, इसके प्रति मैं आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। बिहार में सुशासन की सुदृढ़ नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए एनडीए की सरकार फिर से बिहार के अंदर आए, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने संजय जी को फिर से अपना प्रत्याशी बनाकर आपके बीच में उतारा है। लगातार उन्हें आपका आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। फिर एक बार उन्हें अपना आशीर्वाद देकर एनडीए की सरकार बनाने में अपना योगदान दें, इसके लिए मैं आप सभी से अपील करने के लिए आया हूं। आप सभी लोग संजय जी को अपना आशीर्वाद दें। सीएम योगी ने आगे सियावर रामचंद्र की जय और मां जानकी की जय, जय श्री राम के नारे लगाकर लोगों में जोश भर दिया।

प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए 'स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता' हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी संवेदनशील स्थलों पर ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर रोक: मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री का पुलिस को निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर अराजक-अवांछनीय तत्वों की उपस्थिति न हो, बढ़ायें चौकसी, कड़ी कार्रवाई हो कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और विभिन्न मेलों की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की गहन समीक्षा स्नान घाटों पर प्रकाश, सीसीटीवी, फ्लोटिंग बैरियर और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश धान खरीद में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए, किसानों को समय पर भुगतान हो: मुख्यमंत्री गो-आश्रय स्थलों में सुधार और मानदेय कर्मियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान में अब तक मिले 72 लाख से अधिक सुझाव, जनभागीदारी से बनेगा विकास का रोडमैप लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि आगामी पर्व-त्योहारों और मेलों के अवसर पर प्रदेश में 'स्वच्छता सुरक्षा और सतर्कता' सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का कार्य है। प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हर अधिकारी का दायित्व है। भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि स्नान घाटों, मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अराजक या अवांछनीय तत्वों की उपस्थिति किसी भी दशा में न होने पाए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि माहौल पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धाभाव से भरा रहे। मुख्यमंत्री सोमवार देर रात प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, आगामी त्यौहारों की तैयारियों, धान खरीद और स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शासन स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, ददरी मेला (बलिया) और गढ़मुक्तेश्वर मेला (हापुड़) जैसे आयोजनों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों पर लाखों श्रद्धालु घाटों और मेलों में पहुंचते हैं, ऐसे में भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, फ्लोटिंग बैरियर, सीसीटीवी कैमरे, स्वास्थ्य उपकेंद्र, मोबाइल टॉयलेट, खोया-पाया केंद्र और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों का जलस्तर अभी ऊँचा है और प्रवाह तेज है, इसलिए स्नान घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सक्रिय तैनाती के निर्देश देते हुए कहा कि बिना लाइफ जैकेट के कोई भी नाविक या पर्यटक बोटिंग न करे। काशी में देव दीपावली, अयोध्या, प्रयागराज, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बदायूं और बलिया जैसे जिलों में सर्वाधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर ड्यूटी के दौरान ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती कतई न की जाए, ताकि जनसेवा के कार्य में अनुशासन और मर्यादा बनी रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे और किसानों को असुविधा न हो। किसी भी स्तर पर बिचौलियों की भूमिका स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खाद एवं उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता हर जनपद में सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने हाल की वर्षा से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कर बिना विलम्ब क्षतिपूर्ति का भुगतान नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विशेष टीम गठित कर औचक निरीक्षण कराए जाएं। यदि किसी भी क्षेत्र में अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी स्वयं इन स्थलों का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गोवंश को चारा-पानी और चिकित्सा की समुचित सुविधा मिले। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी, रसोइया तथा मानदेय पर कार्यरत कर्मियों को हर माह समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 'विकसित उत्तर प्रदेश @2047' अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 72 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, बिजनौर, गोरखपुर, बरेली, सोनभद्र और गोंडा सहित कई जिलों से लोगों ने विकास के उपयोगी विचार साझा किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाए ताकि उत्तर प्रदेश के विकास का रोडमैप जनता के सुझावों से और सशक्त बने।

पूरी दुनिया आज संकट में, भारत से समाधान की उम्मीद: मोहन भागवत

जबलपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आज पूरी दुनिया संकट में है. दुनिया अपनी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए बहुत उम्मीद से भारत की तरफ देख रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया को भारत से ऐसी अपेक्षाएं इसलिए हैं क्योंकि देश धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलता है. मोहन भागवत ने यह बात  कही. उन्होंने जबलपुर में 'जीवन उत्कर्ष महोत्सव' नाम के एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया.  उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत से अपेक्षाएं हैं क्योंकि भारत धर्म और संस्कृति के रास्ते पर चलता है. उन्होंने संस्कृति का अर्थ नैतिक, सद्गुणी आचरण बताया. विश्व के संकट और भारत की भूमिका… आरएसएस प्रमुख ने कहा कि दुनिया की समस्याओं का समाधान भारत के पास है. उन्होंने बताया कि दुनिया भारत की ओर इसलिए देख रही है क्योंकि भारत अपनी संस्कृति और धर्म के मार्ग पर अडिग रहता है. मोहन भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि संस्कृति का सामान्य अर्थ नैतिक और सद्गुणी आचरण है. उनका मानना है कि जब लोगों में सद्भावना और एक-दूसरे के प्रति गहरा जुड़ाव होता है, तभी वे शालीनता से व्यवहार करते हैं. 'संस्कृति का अर्थ सद्गुणी आचरण…' मोहन भागवत ने इस दौरान संस्कृति के महत्व को भी समझाया. उन्होंने साफ किया कि संस्कृति का मतलब साधारण शब्दों में नैतिक और गुणी व्यवहार होता है. उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा व्यवहार तभी संभव है, जब लोगों के बीच सद्भावना की भावना हो और वे एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हों.

आसमान में बढ़ा खतरा! दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट को बीच में ही उतारना पड़ा, जानें क्या हुआ था?

नई दिल्ली एयर इंडिया की दो अलग-अलग फ्लाइट्स में अचानक तकनीकी खराबी ने यात्रियों को टेंशन में ला दिया। हालांकि एयरलाइन की सतर्कता ने सबको सुरक्षित रखा। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट को भोपाल की तरफ मोड़ना पड़ा, जबकि सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली दूसरी फ्लाइट मंगोलिया के उलानबातार में उतर गई। आइए जानते हैं इन घटनाओं की पूरी कहानी। कल की शाम दिल्ली से बेंगलुरु की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2487 में अचानक एक संदिग्ध तकनीकी समस्या ने सिर उठाया। क्रू ने कोई रिस्क न लेते हुए फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया। शाम साढ़े छह बजे के करीब प्लेन सुरक्षित उतरा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, “जांच चल रही है। इसमें वक्त लगेगा। हम यात्रियों को खाना-पीना दे रहे हैं और जल्द दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करेंगे।” सभी 150 से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने माफी मांगी और कहा कि सुरक्षा सबसे ऊपर है। सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली फ्लाइट की मंगोलिया में लैंडिंग 2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI174 में भी यही दिक्कत आई। क्रू ने रिस्क नहीं लिया और मंगोलिया की राजधानी उलानबातार में लैंडिंग कर ली। प्लेन उतरते ही यात्रियों को बाहर निकाला गया। एयर इंडिया ने होटल बुक किए, खाना दिया और इमिग्रेशन पूरा करवाया। अब वैकल्पिक फ्लाइट से सबको दिल्ली भेजा जाएगा। एयर इंडिया के X पोस्ट में लिखा है, “सुरक्षा के लिए डायवर्शन जरूरी था। असुविधा के लिए खेद है।” दोनों प्लेन की गहन जांच हो रही है। एयर इंडिया का दावा है कि ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं, लेकिन हर बार सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो होता है। यात्रियों का कहना है कि क्रू ने शांति बनाए रखी और पैनिक नहीं होने दिया।