samacharsecretary.com

पत्नी ने सोते पति के कान में डाला उबलता पानी, फिर हथौड़े से किया हमला

ग्वालियर हर बार पति ही जुर्म नहीं करते. कुछ पत्नियां ऐसी भी होती हैं जो अपने पतियों पर जुर्म करती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर से. यहां एक पति पर उसकी पत्नी ने पहले को खौलता हुआ पानी डाल दिया. जलन होने पर पति की नींद खुली. उसने पत्नी का विरोध करना चाहा, मगर पत्नी ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया. पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है. पूरा मामला ग्वालियर जिले के भितरवार कस्बे के वार्ड क्रमांक 3 का है. यहां पर खेती किसानी का काम करने वाला आकाश जाटव मंगलवार की सुबह गहरी नींद सो रहा था. तभी अचानक पत्नी पूजा ने पहले तो अपने पति आकाश के कान में गर्म पानी डाला, जिससे तिलमिलाकर उठे पति आकाश ने इसका विरोध किया. फिर पत्नी पूजा ने भगौने में बचा पूरा खौलता हुआ पानी उसके ऊपर डाल दिया. पत्नी पूजा का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अपने पति पर हथौड़े से वार कर दिया. गर्म पानी से झुलसे और हथौड़े की मार से चोटिल हुए आकाश को परिजन तुरंत भितरवार स्थित स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने वहां आकाश का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है. पति ने लगाए गंभीर आरोप पति के मुताबिक पत्नी उससे आए दिन गालीगलौच और मारपीट करती है. लेकिन इस बार तो उसने हद ही पार कर दी. पहले पत्नी ने सारा सामान बाहर फेंक कर सभी को घर के बाहर ही बैठा दिया. फिर खुद अंदर से चटखनी लगाकर बैठ गई. इसके बाद जब वो लोग बाहर ही सो गए तो पत्नी ने ऐसी हरकत की. ‘मानसिक रूप से बीमार पत्नी’ पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. मगर जब हमने इनके पड़ोसियों से बात की तो पता चला पत्नी पूजा मानसिक रूप से बीमार है. दंपति के दो बच्चे भी हैं. फिलहाल केस की जांच जारी है. पता लगाया जा रहा है कि वाकई पत्नी को कोई बीमारी है या फिर ये सिर्फ मनगढ़ंत कहानी है.  

पर्यटन विभाग का पवेलियन होगा इमर्सिव, डिजिटल और सांस्कृतिक विविधता का दर्पण

डिजिटल स्टोरीटेलिंग, एआर/वीआर डिस्प्ले, ऑटो-नेविगेशन कियोस्क और सेल्फी जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी ब्रज का मयूर नृत्य, सोनभद्र-लखीमपुर के जनजातीय नृत्य, झांसी का बुंदेली नृत्य और लखनऊ घराने की कथक प्रस्तुतियां बटोरेंगी आकर्षण योगी सरकार पर्यटन को बना रही है एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (यूपीआईटीएस-2025) में एक भव्य और आधुनिक पवेलियन प्रदर्शित करेगा। इसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन निवेश संभावनाएं और आर्थिक प्रगति को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इस बार पवेलियन को इमर्सिव और पर्यावरण-अनुकूल रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें डिजिटल स्टोरीटेलिंग, एआर/वीआर डिस्प्ले, ऑटो-नेविगेशन कियोस्क और सेल्फी जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सांस्कृतिक अनुभव के लिए ब्रज का मयूर नृत्य, सोनभद्र और लखीमपुर के जनजातीय नृत्य, झांसी का बुंदेली नृत्य और लखनऊ घराने की कथक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। यूपीआईटीएस-2025 में नीति-निर्माता, वैश्विक निवेशक, कारोबारी, शैक्षणिक प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल सहित पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान राज्य में निवेश और पर्यटन के नए अवसरों पर व्यापक विमर्श होगा। मोबाइल ऐप और ओडीओपी को मिलेगा बढ़ावा पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में एक अहम भागीदार के रूप में प्रस्तुत करना है। पर्यटन विभाग अपने मोबाइल ऐप का प्रचार भी करेगा। ऐप के जरिए आगंतुकों को आध्यात्मिक, बौद्ध, ग्रामीण और वेलनेस पर्यटन से जुड़ी खास यात्राओं की जानकारी मिलेगी। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), हस्तशिल्प, मंदिर वास्तुकला और ग्रामीण पर्यटन के नवाचार भी पवेलियन का हिस्सा होंगे। निवेशकों के लिए पीपीपी-रेडी हेरिटेज प्रोजेक्ट्स, पूंजी सब्सिडी, भूमि आवंटन, टैक्स छूट और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। व्यापार और निवेश के लिए खास इंतज़ाम पवेलियन में आरामदायक लाउंज, बी-टू-बी संवाद के लिए विशेष क्षेत्र और मीडिया किट्स की व्यवस्था होगी। यह मंच निवेशकों, नीति-निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का अवसर देगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन को योगी सरकार ने विकसित भारत 2047 की दृष्टि के केंद्र में रखा है। यूपीआईटीएस केवल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव ही नहीं होगा, बल्कि यह प्रदर्शित करेगा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों और उद्यमियों के लिए कैसे नए द्वार खोल रहा है। समग्र अनुभव प्रदान करेगा पवेलियन प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि यह पवेलियन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक समग्र अनुभव होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नीतिगत संवादों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को प्रतिस्पर्धी वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। उनका कहना है कि इस पहल से रोजगार सृजन होगा, विरासत आय का श्रोत बनेगी और सतत पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हरियाणा CM सैनी ने किया ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ

रोहतक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए ‘‘सेवा पखवाड़ा'' शुरू किया है। केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने दो अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में ‘सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं को नशा मुक्त भारत की दिलाई शपथ दिलाई और मैराथन को हरी झंडी दिखाई। स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक गया। इस दौरान सैनी ने पौधरोपण भी किया। वहीं, मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। भाजपा नेताओं, सहयोगियों और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है। सिंह ने कहा कि उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।   भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत'' के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार को खत्म कर ‘‘विश्वगुरु'' बने। सैनी ने यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार सुबह रोहतक में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे। सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री ने खुद भी श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के तहत मानसरोवर पार्क में पौधरोपण भी किया। बाद में मुख्यमंत्री ने सुभाष चौक से नशा मुक्त हरियाणा की यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों ने प्रधानमंत्री ने भारत को सशक्त बनाने का काम किया है।

शांति व सुरक्षा को लेकर DGP अनुराग गुप्ता ने की समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा पर खास दिशा-निर्देश

रांची  झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय में बीते मंगलवार को अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने की। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उप महानिदेशक (डीआईजी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस की तैयारियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। गुप्ता ने हर जिले के अधिकारियों को त्योहार के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अचानक उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कारर्वाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया गया, जिससे कानून-व्यवस्था में कोई भी खामी न रह जाए। गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए भी खास ध्यान देने को कहा है। अफवाहें फैलने की स्थिति में त्वरित कदम उठाने तथा जानकारी का सही प्रसार करने की रणनीति तैयार रखने का निर्देश दिया गया। इस बैठक के माध्यम से झारखंड पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूर्ण तैयारी होने का भरोसा दिलाया है।  

सीट बंटवारे पर अटका मामला, बिहार में महागठबंधन में फिर दरार?

पटना  बिहार में महागठबंधन के हिसाब से तो वोटर अधिकार यात्रा अच्छी रही, लेकिन लगता है कांग्रेस और आरजेडी के बीच रिश्तों को उलझा दिया है. ऐसा लगता है राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच फिर से ठन गई है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी ये सब हुआ था. और, तब सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि जब बात नहीं बन पा रही थी, तब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दखल देना पड़ा था.  सीटों का बंटवारा तभी फाइनल हो सका, जब प्रियंका गांधी और लालू यादव के बीच सीधी बात कराई गई. तब लालू यादव बिहार से बाहर थे, और चारा घोटाले के लिए रांची जेल में सजा काट रहे थे. एक बार फिर बात उसी मोड़ के आस पास आकर अटक गई लगती है.  तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा पर निकलने को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है. और, सीट बंटवारे का मामला फंसे हुए होने के जो कारण माने जा रहे हैं, उनमें से एक ये भी है – हालांकि, सबसे बड़ा मसला है मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कांग्रेस का रुख है.  तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानने का सवाल राहुल गांधी ने तो बस टाल दिया था, लेकिन बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने तो जैसे सिरे से खारिज ही कर डाला है – ऐसे में तकरार तो बढ़नी ही है.     तेजस्वी यादव जैसा बड़ा दिल राहुल गांधी क्यों नहीं दिखा रहे हैं 2025 की शुरुआत से ही राहुल गांधी के करीब करीब हर दौरे में एक बात कॉमन नजर आती है. आरजेडी के मुकाबले कांग्रेस को श्रेष्ठ बताना. जैसे लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी क्षेत्रीय दलों की विचारधारा की बात करते थे. कहते थे, क्षेत्रीय दलों के पास कोई विचारधारा नहीं है. तब अखिलेश यादव निशाने पर थे, और अब तेजस्वी यादव हैं. अखिलेश यादव ने तब आंख भी दिखाई थी, शायद तेजस्वी यादव भी अब वैसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं.   चुनाव तो राहुल गांधी महागठबंधन के साथ ही लड़ने की करते हैं, लेकिन हर कदम पर लगता है जैसे कांग्रेस अकेले मैदान में उतरने जा रही हो. तेजस्वी यादव का बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ने की बात करना भी, राहुल गांधी के व्यवहार का जवाब ही लगती है.  1. बिहार में हुए SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ ही INDIA ब्लॉक के बैनर तले वोटर अधिकार यात्रा निकाला जाना तय हुआ, लेकिन राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा को भी भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा जैसा बना देने की कोशिश की. फर्क बस यही था कि वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और बिहार महागठबंधन के और भी नेता शामिल थे.  फिर भी ऐसा लगा जैसे राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा को हाइजैक कर लिया हो. पूरी यात्रा में राहुल गांधी आगे आगे और तेजस्वी यादव पीछे पीछे नजर आए. कहां प्रशांत किशोर जैसे नेता कांग्रेस को लालू परिवार की पिछलग्गू पार्टी कहा करते थे, और कहां वोटर अधिकार यात्रा में लगने लगा जैसे आरजेडी ही कांग्रेस की पिछलग्गू बन गई हो.  2. तेजस्वी यादव की तरफ से तो राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए भी प्रस्तावित कर दिया गया, लेकिन राहुल गांधी पूरी तरह टाल गए. बल्कि, राहुल गांधी का जवाब सुनकर तो ऐसा लगा जैसे वो चाहते ही न हों कि तेजस्वी को बिहार में विपक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाए.  3. राहुल गांधी के बयान में जो कसर बाकी रह गई थी, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने पूरी कर दी. अव्वल तो पहले भी कृष्णा अल्लावरु भी तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किए जाने पर वैसी ही प्रतिक्रिया देते थे जैसा राहुल गांधी का रिएक्शन था, लेकिन हाल के एक प्रेस कांफ्रेंस में तो चार कदम आगे ही बढ़ गए.  कृष्णा अल्लावरु ने तो अब यहां तक बोल दिया है कि इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद का चेहरा अब बिहार के लोग ही तय करेंगे. निश्चित तौर पर तेजस्वी यादव और लालू यादव के लिए ऐसी बातें बर्दाश्त कर पाना काफी मुश्किल होगा.  फिर तो तेजस्वी यादव का बिहार अधिकार यात्रा शुरू करना जरूरी हो जाता है. और, सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करना भी – तेजस्वी यादव के पास सीटों पर अपनी बात मनवाने का बेहतर तरीका भी यही लगता है. कैसा चल रहा है सीटों के बंटवारे पर मोलभाव 2020 के चुनाव में कांग्रेस को महागठबंधन में 70 सीटें मिली थीं, और चुनाव में कांग्रेस 19 सीटें जीतने में कामयाब हुई. उस चुनाव में आरजेडी ने 2015 में जीती हुई अपनी 10 सीटें सहयोगियों को दी थी, जिनमें दो कांग्रेस को मिली थीं – और वो एक सीट जीतने में सफल भी रही.  2020 के मुकाबले 2015 में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बेहतर पाया गया था. तब 41 सीटों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस ने 27 सीटें जीती थी. लेकिन, 2020 में आरजेडी नेतृत्व को लगा कि महागठबंधन के सत्ता न हासिल करने में कांग्रेस अपने हिस्से की सीटें हार जाना बड़ी वजह रही. चुनाव नतीजे आने के बाद तेजस्वी यादव या लालू यादव तो नहीं, लेकिन आरजेडी नेताओं ने खुल कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला था.  2025 के चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से 70 सीटों पर दावा पेश किए जाने की बात सुनी जा रही है. ऐसी दावेदारी के पीछे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस अपने प्रभाव में हुआ इजाफा मान रही है. इंडियन एक्सप्रेस की  रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस उन 70 सीटों में से 27 अपने लिए अच्छी सीटें मान रही है. 27 सीटों में ही कांग्रेस की जीती हुई 19 सीटें भी शामिल हैं. 8 वे सीटें हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर पर थे, और हार का फासला करीब पांच हजार वोट थे.  दिल्ली की प्रेस कांफ्रेंस में कृष्णा अल्लावरु ने भी कहा था, हर राज्य में अच्छी और खराब सीटें होती हैं. और, ऐसा कभी नहीं होना चाहिए कि एक पार्टी सभी अच्छी सीटों पर चुनाव लड़े, और दूसरी खराब सीटों पर. कृष्णा अल्लावरु का कहना था कि सीटों के बंटवारे के वक्त इस … Read more

मुख्यमंत्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्तदान कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षा का माध्यम है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह सबसे बड़ा दान है, जिसे बार-बार किया जा सकता है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा सहित अनेक क्षेत्रों में समृद्ध है। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की पहचान पूरे देश में है। नक्सलवाद जैसी बाधाओं को सुरक्षा बलों के साहस और निरंतर अभियानों से समाप्त किया जा रहा है। जल्द ही बस्तर में विकास की गंगा बहेगी और एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने एनएसएस को समाज को जोड़ने वाला सशक्त विचार बताया। कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का भाव निहित है और रक्तदान सबसे बड़ा दान है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा जीवन का सार है। रक्तदान या शिक्षा—किसी भी माध्यम से सेवा जीवन को यशस्वी बनाती है। कार्यक्रम में आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष देवांगन, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव प्रो. अम्बर व्यास सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित थे।

ईवीएम बैलेट पेपर को अधिक स्पष्ट एवं पठनीय बनाने हेतु आयोग ने संशोधित किए दिशा-निर्देश

पटना बिहार से होगी शुरुआत – पहली बार उम्मीदवारों के रंगीन फोटो होंगे ईवीएम पर क्रम संख्या और अधिक प्रमुख रूप से प्रदर्शित होगी 1. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1961 के अंतर्गत नियम 49बी के तहत, ईवीएम बैलेट पेपर के डिज़ाइन एवं मुद्रण संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। 2. यह पहल उन 28 सुधारात्मक उपायों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिन्हें आयोग ने पिछले 6 माह में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने तथा मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए लागू किया है। 3. अब से, ईवीएम बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के फ़ोटो रंगीन मुद्रित किए जाएंगे। बेहतर दृश्यता के लिए फ़ोटो क्षेत्र का तीन-चौथाई भाग उम्मीदवार के चेहरे से भरा होगा। 4. उम्मीदवारों तथा "नोटा" की क्रम संख्या भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में प्रदर्शित होगी। यह क्रम संख्या 30 फ़ॉन्ट आकार में तथा बोल्ड अक्षरों में होगी ताकि मतदाताओं को और अधिक स्पष्टता मिले। 5. समानता सुनिश्चित करने हेतु सभी उम्मीदवारों एवं "नोटा" के नाम एक ही प्रकार के फ़ॉन्ट और पर्याप्त बड़े आकार में छापे जाएंगे, जिससे उन्हें आसानी से पढ़ा जा सके। 6. ईवीएम बैलेट पेपर 70 जीएसएम कागज़ पर मुद्रित होंगे। विधानसभा चुनावों हेतु निर्दिष्ट आरजीबी मानकों के अनुरूप गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा। 7. संशोधित एवं उन्नत ईवीएम बैलेट पेपर का उपयोग आगामी चुनावों में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी।

मंत्री सारंग ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

’सेवा पर्मो धर्मः’ की भावना के साथ राष्ट्र सेवा व जनकल्याण के लिये कार्य करें युवा : मंत्री  सारंग मंत्री  सारंग ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण में बेटियों ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें: मंत्री  सारंग भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम, भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं खिलाड़ियों द्वारा सेवा कार्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री  सारंग ने स्कूली छात्राओं व खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा धार जिले के भैंसोला में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। रक्तदान: जीवनदान का पवित्र कार्य रक्तदान शिविर में खिलाड़ियों और युवाओं में काफी उत्साह था। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। मंत्री  सारंग ने कहा कि रक्तदान निस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। यह केवल एक मानवीय कर्तव्य नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के दिन खिलाड़ियों ने जिस उत्साह के साथ रक्तदान किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाएँ बनने की प्रक्रिया तेज़ होती है। समय-समय पर रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। रक्तदान करने से आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है। कहा भी गया है "रक्तदान महादान है।" मंत्री  सारंग ने कहा कि खेल और समाजसेवा का यह अनूठा संगम युवाओं को नई दिशा देगा। हमारा उद्देश्य है कि युवा उत्कृष्ट खिलाड़ी के साथ ही समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जब खेल भावना और सेवा भावना मिलती है, तो राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया और भी सशक्त होती है। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं के लिये महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की भी शुरुआत की गई, जिसमें प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से लें प्रेरणा मंत्री  सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का जीवन सेवाभाव और राष्ट्रहित को समर्पित है। गरीब परिवार में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद देश के प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं और आज विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ‘सेवा पर्मो धर्मः’ की भावना के साथ युवाओं को राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। सेवा पखवाड़ा उसी प्रेरणा का प्रतीक है, जो युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश देता है। महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं और महिलाओं ने मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षकों से आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीखीं। यह प्रशिक्षण महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी जगाता है।मंत्री  सारंग ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि बहन-बेटियां हर परिस्थिति में सुरक्षित और सशक्त रहें। इस प्रकार के शिविर उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूत बनाते हैं। सेवा पखवाड़ा में विविध आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग ने सेवा पखवाड़ा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया है। इनमें रक्तदान शिविर, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वृद्धाश्रम और अनाथालय में खिलाड़ियों द्वारा सहयोग और भोजन वितरण, शासकीय अस्पतालों में सेवा कार्य, अनाथाश्रम के बच्चों का स्टेडियम भ्रमण, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान और नमो मैराथन जैसे आयोजन शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से खेल, युवा और समाजहित को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  

जहरीली शराब का खेल: दो की गई जान, शराब कोचिया समेत दो गिरफ्तार

जांजगीर चांपा शराब पीने से दो युवकों की मौत की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली. एसपी विजय कुमार पांडेय ने आज मामले का खुलासा किया. पुलिस ने दो आरोपी शराब कोचिया भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार किया है. दोनों ने शराब में सुहागा मिलाकर सूरज और मनोज कश्यप को बेचा था, जिसे पीने के बाद दोनों युवकों की मौत हुई थी. एसपी ने बताया शराब पीकर आए दिन विवाद करने से परेशान होकर आरोपी सुरेंद्र टंडन ने हत्या की साजिश रची थी और अपने चचेरे बड़े भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपियों के कब्जे से सुहागा रेपर एवं बड़ा सूजा बरामद किया गया है. ये है पूरा मामला 15 सितंबर को मृतक सूरज यादव एवं मनोज कश्यप निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा दोनों एक साथ शराब लेने के लिए गांव के शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टंडन के पास सुबह करीब 7 बजे पहुंचे थे. शराब खरीदकर एक दुकान से चखना खरीदा और वहीं बैठकर दोनों ने शराब पी. इसके तुरंत बाद दोनों की तबियत अचानक खराब होने से उन्हें तत्काल इलाज के लिए राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. थाना सारंगढ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई की गई. इसकी सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस सक्रिय होकर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बिर्रा पुलिस ने असल मर्ग कायम किया. शराब पीने से दो युवकों की मौत होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. मृतक के परिजनों व गवाहों का बारिकी से कथन एवं पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाया गया. थाना बिर्रा में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया. दोनों युवकों की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई. टीमो ने प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं एवं साक्ष्य के आधार पर प्राप्त सूचना पर संदेही आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन निवासी ग्राम करही को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सभी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया. आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि मृतक सूरज यादव एवं मनोज कश्यप आए दिन मेरे दुकान, घर में आकर शराब पीकर विवाद करता था और पुलिस से पकड़वा देने की बात कहकर धमकी देता था. दोनों युवकों से रोज शराब पीकर वाद विवाद करने से काफी परेशान होकर मैंने अपने चचेरा भाई अनिल टंडन को पूरी बात बताई और हम दोनों ने मिलकर दोनों युवकों को जान से मारने की योजना बनाई. सुरेंद्र ने बताया कि मैंने अपने चचेरे भाई अनिल को अंग्रेजी शराब एवं सुहागा का व्यवस्था करने बोला. 14 सितंबर को शाम करीबन 6 बजे अनिल टंडन ने आरोपी भोला टंडन को एक अंगेजी जिप्सी शराब का पाउवा एवं सुहागा दिया, जिस पर आरोपी भोला राम टंडन ने उक्त शराब में सुहागा को रात्रि में मिलाकर रख लिया था. 15 सितंबर को सुबह जब मृतक मनोज कश्यप एवं सुरज यादव उसके पास शराब लेने आया तो आरोपी भोला टंडन ने योजना के मुताबिक उक्त सुहागा मिले शराब को उनके हत्या करने की नियत से उन्हें बेचा, जिसे पीने से दोनों युवको की तत्काल तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. गिरफ्तार आरोपी     भोला टंडन उर्फ सुरेन्द्र टंडन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 25 साल निवासी करही थाना बिर्रा।     अनिल टंडन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 35 साल निवासी करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा  

ड्रग रैकेट पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन के साथ 5 दबोचे गए

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली में नशे के सौदागरों के खिलाफ एक प्रभावशाली कार्रवाई की है. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 12 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है और पांच कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नशे के काले कारोबार पर एक करारा प्रहार माना जा रहा है. पुलिस को लंबे समय से दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाकों में ड्रग्स की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस ने एक खुफिया ऑपरेशन शुरू किया. कई दिनों की मेहनत और निगरानी के बाद, पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को धराशायी कर दिया. इस कार्रवाई में 3.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी सड़क पर कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो नशे के इस काले धंधे में लिप्त थे। इन तस्करों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन मिली है. इसके साथ ही, पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि तस्करी के तार दिल्ली से बाहर तक जुड़े हो सकते हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के और राज खुल सकें. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है, जो राजधानी को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए चल रही है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य नशे के इस कारोबार को जड़ से उखाड़ना है. यह ऑपरेशन उस दिशा में एक बड़ा कदम है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन कहां से आ रही थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है. साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है.