samacharsecretary.com

भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल की जंग, 22 सितंबर को होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली  हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को मात देकर ट्रॉफी उठाई थी और अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दमदार रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में जापान को 5 ओवर में हराने के बाद, सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा के तूफानी शतक के दम पर बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। फाइनल जीतने वाली टीम को स्वर्ण पदक जबकि उपविजेता को रजत पदक से संतोष करना होगा। कब और कहां खेला जाएगा भारत का गोल्ड मेडल मैच भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट स्पर्धा का यह हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को जापान के निश्शिन शहर में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:00 बजे फेंका जाएगा कहां देख सकेंगे ये मैच भारत में इस ऐतिहासिक मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। डिजिटल दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जो फैंस इस मुकाबले का आनंद बिना किसी शुल्क के उठाना चाहते हैं, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। गोल्ड मेडल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव। श्रीलंका महिला टीम: चमारी अटापट्टू, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी।

भारतीय महिला हॉकी का तूफानी प्रदर्शन, इंडोनेशिया के खिलाफ 17-1 से बड़ी जीत

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 के भारी अंतर से रौंद दिया। अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से पटखनी देने के बाद शोर्ड मारिन की देखरेख में खेल रही भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी एकतरफा जीत है। इस मुकाबले में भारतीय फॉरवर्ड्स ने इंडोनेशियाई डिफेंस की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। गोलों की बरसात, तीन खिलाड़ियों ने जड़ी शानदार हैट्रिक इंडोनेशिया के खिलाफ मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाए रखा। भारत की ओर से दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी-अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने दो-दो गोल दागकर टीम के बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया। वहीं टीम की कप्तान सलीमा टेटे और इशिका ने भी एक-एक गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया को मिला इकलौता गोल पूरी तरह से भारतीय टीम के दबदबे वाले इस मुकाबले में इंडोनेशिया की टीम केवल एक गोल करने में सफल रही। मैच के तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया की इन्नेस आदित्य ने नियर पोस्ट पर भारत की गोलकीपर बिचू देवी को चकमा देते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाला। इसके अलावा पूरे 60 मिनट तक इंडोनेशिया की टीम भारतीय गोलपोस्ट पर कोई खास दबाव नहीं बना सकी। अंक तालिका में भारत का दबदबा मैच के चौथे क्वार्टर में नवनीत कौर ने बॉटम-लेफ्ट कॉर्नर में एक पावरफुल बैकहैंड शॉट दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की इस आसान जीत पर मुहर लगा दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय टीम दो मैचों में छह अंकों और +35 के शानदार गोल अंतर के साथ पूल-बी में टॉप पर पहुंच गई है। हालांकि, ग्रुप स्टेज में आगे भारतीय टीम को कुछ और कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

UP Election 2027: जयंत चौधरी से मिले मोहम्मद शमी, अमरोहा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा; भाई हसीब का नाम भी आया

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच सियासी तिकड़मबाजी भी शुरू होती दिखाई दे रही है, जिसकी एक तस्वीर रविवार को दिल्ली से सामने आई. भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ मुलाकात की. इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. दिल्ली से लेकर अमरोहा तक राजनीति गरमा गई है।  जयंत और मोहम्मद शमी की मुलाकात का कनेक्शन आगामी यूपी चुनाव से बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब अपने सियासी सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं, वे अमरोहा सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा सकते हैं? आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मोहम्मद शमी की मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया. इसके बाद ही सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं, लेकिन सवाल यही है कि क्या सपा के लिए मजबूत मानी जाने वाली अमरोहा सीट को शमी आरएलडी के लिए सियासी उपजाऊ बना पाएंगे? शमी क्या अमरोहा सीट से लड़ेंगे चुनाव? आरएलडी सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से खुद के लिए या फिर अपने भाई के लिए अमरोहा से विधानसभा चुनाव में लड़ने को लेकर बातचीत हुई है. हालांकि, अभी तक दोनों ही तरफ से औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।  मोहम्मद शमी करीब डेढ़ साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं. हाल के वेस्टइंडीज दौरे को लेकर घोषित टीम में उनके नाम की चर्चा तक नहीं हुई. मोहम्मद शमी ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वे भारतीय टीम से बाहर हैं. शमी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं. इसके बाद उनके सियासत में आने की चर्चा हुई।  जयंत चौधरी से रविवार को शमी की मुलाकात ने एक नई सियासी चर्चा को जन्म दे दिया है. मोहम्मद शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे अपने सियासी सफर की शुरुआत गृह जिले से करना चाहते हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की।  सपा का मजबूत गढ़ भेदने का प्लान अमरोहा का इलाका मुस्लिम और जाट बहुल माना जाता है. सपा के महबूब अली लंबे समय से इस सीट से विधायक हैं. 2027 में उनका टिकट सपा से कन्फर्म माना जा रहा है. बीजेपी और रालोद के गठबंधन के तहत अमरोहा सीट जयंत चौधरी के खाते में जा सकती है. ऐसे में आरएलडी को इस सीट से किसी दिग्गज मुस्लिम नेता की तलाश है, जिसके तहत ही वह मोहम्मद शमी से मिली।  सूत्रों की मानें तो मोहम्मद शमी अपने बड़े भाई मोहम्मद हसीब को अमरोहा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं. हसीब ही गांव में रहकर सारा कामकाज देखते हैं और राजनीति में उतरने की वो लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी चाहते हैं कि मोहम्मद शमी खुद अमरोहा से किस्मत आजमाएं।  अमरोहा सीट का सियासी समीकरण अमरोहा विधानसभा सीट पर पहला विधानसभा चुनाव 1957 में हुआ था. वर्तमान में यह सीट सपा के अभेद्य किले में तब्दील हो गई है. महबूब अली इस सीट से 2002 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।  पिछले चार चुनावों से वे सपा के टिकट पर जीते हैं. इससे पहले 2002 में पहली बार वो शराब कारोबारी डीपी यादव की राष्ट्रीय परिवर्तन दल से जीते थे. इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के महबूब अली ने भाजपा के राम सिंह को 71 हजार वोटों से हराया था. महबूब अली को एक लाख 28 हजार 735 और राम सिंह को 57 हजार 699 वोट मिले थे।  अमरोहा विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है, यहां करीब 3.25 लाख वोटरों में से करीब दो लाख मुस्लिम वोटर हैं. इनमें सबसे बड़ी आबादी तुर्क बिरादरी की है, जिससे मोहम्मद शमी आते हैं, इसके अलावा मलिक वोट भी अच्छा खासा है. यहां पांच चुनावों से समाजवादी पार्टी के महबूब अली लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं, वे सपा सरकार में मंत्री भी रहे थे. महबूब अली की मुसलमानों के साथ-साथ हिंदू वोटों पर अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। 

सुचीका तरियाल का शानदार प्रदर्शन, एशियन गेम्स में MMA का पहला भारतीय मेडल पक्का

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं की पारंपरिक 60 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि यह मुकाबला काफी हाई-ड्रामा से भरा रहा। सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ सुचीका ने जबरदस्त संघर्ष किया और मैच को ओवरटाइम तक ले गईं, लेकिन जजों का अंतिम फैसला सिंगापुर की खिलाड़ी के पक्ष में रहा। फैसला सुनते ही सुचीका अपने आंसू नहीं रोक सकीं और काफी भावुक होकर रिंग से वापस लौटीं। जब मैच के बाद रेफरी ने आधिकारिक विजेता की घोषणा के लिए दोनों खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया, तो सुचीका पहले निर्णय से निराश होकर ऊपर जाने के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि, भारतीय कोचों के समझाने के बाद वे अनिच्छा से मंच पर गईं, लेकिन फैसले के बाद आंखों में आंसू लिए वापस लौटीं। गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2026 में बीएमएक्स, टेकबॉल, पैडेल, सर्फिंग और वर्चुअल ताइक्वांडो के साथ-साथ MMA को भी पहली बार शामिल किया गया है। सुचीका ने रविवार को क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया की अलतांचिमेग बायगल्मा को 2-0 से हराकर ही भारत का पदक पक्का कर लिया था। करियर और MMA में वापसी का सफर सुचीका तरियाल ने साल 2017 में मिक्सड मार्शल आर्ट्स में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एमएमए से लगभग सात साल का ब्रेक लिया और इस दौरान जूड़ो व जू-जित्सु में भारत का प्रतिनिधित्व जारी रखा। साल 2024 में उन्होंने ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन के साथ क्रॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। इसके बाद दिसंबर 2024 में बहरीन में आयोजित ब्रेव सीएफ 92 के जरिए उन्होंने पेशेवर एमएमए रिंग में अपनी शानदार वापसी की थी। छेड़छाड़ की घटना से मिली प्रेरणा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली सुचीका की खेल यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है। महज 12 साल की उम्र में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना के बाद उन्होंने आत्मरक्षा के मकसद से जूड़ो सीखना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। सुचीका 8 बार की नेशनल जूड़ो चैंपियन हैं। इसके अलावा उन्होंने 2019 राष्ट्रमंडल जूड़ो चैंपियनशिप और 2019 साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने 57 किग्रा वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां वे बहुत मामूली अंतर से मेडल से चूक गई थीं। खेल के अलावा सुचीका CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात रहीं और बाद में हरियाणा खेल विभाग में जूनियर कोच के रूप में सेवाएं दीं।

महज 13 साल की उम्र में एशियन गेम्स चैंपियन बनीं यू जिदी, 200 मीटर बटरफ्लाई में जीता सोना

आइची-नागोया चीन की महज 13 साल की तैराक यु जिदी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. टोक्यो एक्वाटिक्स सेंटर में आयोजित फाइनल में यु जिदी ने 2 मिनट 05.08 सेकंड में नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया. यु जिदी ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में चीन की ओलंपिक चैम्पियन झांग युफेई द्वारा बनाए गए 2:05.57 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, उन्होंने अपनी हमवतन चांग मोहान को तीन सेकंड से ज्यादा के अंतर से पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जापान की मिसा ओकुजोनो ने कांस्य पदक जीता. 12 साल की उम्र में भी रचा था इतिहास यु जिदी का यह पहला बड़ा इंटरनेशनल कारनामा नहीं है, पिछले साल सिंगापुर में हुए विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में महज 12 साल की उम्र में वह पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की तैराक बनी थीं. वह चीन की कांस्य पदक जीतने वाली 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम का हिस्सा थीं. इसके अलावा उन्होंने तीन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चौथा स्थान हासिल किया था. इस साल की शुरुआत में यु जिदी ने 200 मीटर बटरफ्लाई में अमेरिकी ओलंपिक चैम्पियन रेगन स्मिथ को भी हराया था, अब एशियन गेम्स में अपने डेब्यू पर उन्होंने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल के साथ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि यु जिदी अगले महीने ही 14 साल की होंगी, एशियन गेम्स में 200 मीटर बटरफ्लाई उनका पहला व्यक्तिगत इवेंट था और उन्हें अभी दो और व्यक्तिगत इवेंट में हिस्सा लेना है. जीत के बाद भी यु जिदी अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखीं और उन्होंने इसे सिर्फ 'ठीक-ठाक' बताया, उनका मानना है कि वह इससे भी तेज तैर सकती हैं.13 साल की उम्र में एशियन गेम्स चैम्पियन और रिकॉर्ड होल्डर बन चुकी यू ज़िदी पर अब पूरी दुनिया की नजरें हैं.

भारत ने जापान को बुरी तरह हराया, 49-24 की शानदार जीत के साथ Asian Games में कबड्डी अभियान शुरू

आइची-नागोया    भारत ने सोमवार को एशियाई खेल 2026 में अपने पुरुष कबड्डी अभियान की शानदार शुरुआत की और अपने पहले मैच में जापान को 49-24 से हराया। जापान ने बोनस पॉइंट के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की, लेकिन भारत ने तुरंत जवाब दिया और अयान लोचब ने टच पॉइंट से स्कोर बराबर कर दिया। जल्द ही भारत ने मुकाबले पर पूरी तरह से पकड़ बना ली। आशु ने शानदार तीन-पॉइंट की रेड की, जिसके बाद भारत के डिफेंस ने जापानी रेडर को सफलतापूर्वक टैकल किया। इसके बाद एक और रेड पॉइंट मिला, जिससे भारत ने पहला 'ऑल-आउट' किया और 11-2 की बढ़त बना ली।   भारतीय टीम का दबदबा जारी रहा और उन्होंने दूसरा 'ऑल-आउट' करके अपनी बढ़त को 18-2 तक पहुंचा दिया। भारत हाफ-टाइम तक 31-9 की मजबूत बढ़त के साथ आगे था; आशु और देवांक ने रेडिंग में अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि सुनील कुमार और राहुल ने डिफेंस में अहम योगदान दिया। ब्रेक के बाद भी भारत का दबदबा कायम रहा। पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार भी खेल में शामिल हुए और टीम की अटैकिंग ताकत को और बढ़ाया। जापान ने दूसरे हाफ में बेहतर टक्कर दी और 20 से ज़्यादा पॉइंट हासिल किए, लेकिन भारत पूरे समय मुकाबले पर हावी रहा। आखिरकार भारत ने 49-24 से बड़ी जीत हासिल की और एशियाई खेलों में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की।   इस बीच, एशियाई खेल 2026 में भारत के लिए दिन शानदार रहा। भारत ने शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और मेडल जीते, साथ ही एथलीटों ने तैराकी में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और बॉक्सिंग, सॉफ्ट टेनिस और टेबल टेनिस में जीत हासिल की। शूटिंग में, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इससे पहले, रुद्राक्ष और हिमांशु क्रमशः तीसरे और सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे, जबकि पार्थ माने 11वें स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी ने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में, सुचिका तरियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg सेमीफ़ाइनल में सिंगापुर की टेओ हुई हून से हारने के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। बॉक्सिंग में, सुमित ने पुरुषों के 70kg राउंड ऑफ़ 32 मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को हराकर कॉम्पिटिशन में आगे जगह बनाई।   सॉफ्ट टेनिस में, आध्या तिवारी और जय मीना ने कंबोडिया और मंगोलिया के खिलाफ़ अपने मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B मैचों में जीत हासिल की। ​​हालांकि, उन्हें दक्षिण कोरिया के किम येओन-ह्वा और जैक्यू पार्क से हार का सामना करना पड़ा और फिर राउंड ऑफ़ 16 में फिलीपींस की क्रिस्टी सानोसा और शेरविन नुगुइट से भी हार मिली। स्विमिंग में, श्रीहरि नटराज पुरुषों के 50m बैकस्ट्रोक फ़ाइनल में पहुंचे, जबकि ऋषभ दास को रिज़र्व के तौर पर चुना गया। मणि आकाश और गीतेश शाह पुरुषों के 50m फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए, जबकि धनुष सुरेश पुरुषों के 100m ब्रेस्टस्ट्रोक फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने में नाकाम रहे। वुशु में, न्येमन वांगसु महिलाओं के चांगक्वान फ़ाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस में, भारत ने महिलाओं की टीम के ग्रुप F मैच में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। हालांकि, सेपकटकरा में भारत को झटका लगा और पुरुषों की टीम के रेगु ग्रुप B मैच में जापान से हार का सामना करना पड़ा। भारत के खाते में चार सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर 1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज 5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर  

टी20 के तूफानी स्टार वैभव टेस्ट में भी मचाएंगे धमाल? पनेसर और क्लार्क आमने-सामने

नई दिल्ली भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले के दम पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें एक भी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में टीम के लिए कुछ अहम पारियां खेलकर टेस्ट के लिए भी अपनी दावेदारी ठोकने का काम किया था. हालांकि, अभी भी क्रिकेट के कुछ दिग्गजों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट के खिलाड़ी नहीं हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या वैभव सिर्फ टी20 के स्टार हैं या वे टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी धाक जमा पाएंगे? पूर्व इंग्लैंड स्पिनर मोंटी पनेसर ने वैभव की तकनीक पर सवाल उठाए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क उनके समर्थन में उतर आए हैं. मोंटी पनेसर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मौजूदा बैटिंग तकनीक के सहारे तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे और टेस्ट) में लंबे समय तक कामयाब नहीं हो सकते. पनेसर ने एक पॉडकास्ट पर कहा कि वे वैभव को टेस्ट क्रिकेट में सफल होते नहीं देखते. पनेसर के मुताबिक मौजूदा दौर में हैरी ब्रुक जैसे गिने-चुने खिलाड़ी ही हैं जो टेस्ट और टी20 दोनों फॉर्मेट में टॉप-10 में शामिल हैं. पनेसर का साफ कहा कि वैभव के पास अभी लाल गेंद के क्रिकेट (टेस्ट) के हिसाब से सही तकनीक नहीं है. क्या कहते हैं वैभव के आंकड़े अगर वैभव के आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 में उनका प्रदर्शन किसी सपने जैसा है. उन्होंने सभी टी20 मैचों में 216.32 के तूफानी स्ट्राइक रेट और करीब 43 की औसत से 1670 रन बनाए हैं. लेकिन फर्स्ट-क्लास यानी रेड-बॉल क्रिकेट में उनके आंकड़े थोड़े फीके हैं, जहां उन्होंने 17 पारियों में महज 23.47 की औसत से 399 रन ही बनाए हैं. माइकल क्लार्क ने क्या कहा? दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पनेसर के इस दावे से बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते. क्लार्क का मानना है कि वैभव जैसा प्रतिभावान खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में अपना दबदबा बना सकता है. उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की मिसाल देते हुए कहा कि ये दिग्गज टी20 के खतरनाक बल्लेबाज होने के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट के भी महान खिलाड़ी रहे हैं. क्लार्क के मुताबिक अगर वैभव टेस्ट क्रिकेट में कदम रखते हैं तो उन्हें देखना बेहद रोमांचक होगा, बशर्ते वे खुद टेस्ट क्रिकेट खेलने के इच्छुक हों.

शेफाली के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने बांग्लादेश को 81 रन पर समेटकर मारी फाइनल में एंट्री

आइची-नागोया  भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने रविवार को दूसरा सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदा। भारत ने 196 रनों का टारगेट दिया था। बांग्लादेश की लक्ष्य का पीछा करते हुए हालत खस्ता रही। बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 रनों पर ढेर हो गई। नंदनी शर्मा ने जुएरिया फिरदौस (0) और क्रांति गौड़ ने सोभना मोस्टरी (4) का शिकार किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने 9 और शोरना अख्तर पांच रन बटोरे। दिलारा अख्तर 27 रन बनाकर लौटीं। नाहिदा अख्तर ने चार, शर्मिन अख्तर ने 10 रन जोड़े जबकि राबेया खान का खाता नहीं खुला। इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन जुटाए। शेफाली वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका T20I में पहला शतक है। भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारत का पावरप्ले में स्कोर 72/1 रहा। स्मृति मंधाना छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। मंधाना ने 19 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन जुटाए।मंधाना (4788) महिला टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स (4758) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। गुनालन कमलिनी 3 रन ही जुटा सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में छह चौकों के जरिए 40 रनों का योगदान दिया। उन्होंने शेफाली के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। ऋचा घोष ने 4 गेंदों में दो रन बनाए। बांग्लादेश 81/10 (15.4 ओवर) भारत 195/4 (20 ओवर) भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। बांग्लादेश की प्लेइंग XI: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून। भारत की यही तेवर बरकरार रखने पर नजर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को सेमीफाइनल में भी अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखने चाहेगी। भारत शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से रौंदकर अंतिम चार में पहुंचा था।। भारत एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का मौजूदा चैंपियन है। बांग्लादेश का चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद्द गया था, जिसके बाद उसने अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री मारी। भारत अगर सेमीफाइनल जीता तो फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने इस मैदान पर आयोजित पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में भी रौंदा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी बंगलादेश से टक्कर हुई थी। भारत ने तब बांग्लादेश को आठ विकेट से धूल चटाई थी। भारत ने टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार नौ मैच जीते हैं। यह सिलिसिला हांगझोऊ 2023 में सेमीफाइनल जीत के साथ शुरू हुआ था। भारत ने पिछले हफ्ते महिला एशिया कप में बांग्लादेश को 40 रनों से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में भारत को एक बार फिर युवा स्पिनर श्री चरणी से सानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टर्न और उछाल वाली पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए 10 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नंदनी शर्मा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली। बांग्लादेश टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, जुएरिया फिरदौस, मारुफा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, रबिया खान, रितु मोनी, संजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना।

शेफाली वर्मा ने जड़ा पहला T20I शतक, 9 छक्कों के दम पर भारत ने बनाए 195/4

नई दिल्ली  एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने हैं।भारत ने 196 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन जुटाए। शेफाली वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका T20I में पहला शतक है। भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारत का पावरप्ले में स्कोर 72/1 रहा। स्मृति मंधाना छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। मंधाना ने 19 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन जुटाए।मंधाना (4788) महिला टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स (4758) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। गुनालन कमलिनी 3 रन ही जुटा सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में छह चौकों के जरिए 40 रनों का योगदान दिया। उन्होंने शेफाली के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। ऋचा घोष ने 4 गेंदों में दो रन बनाए। भारत 195/4 (20 ओवर)* भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। बांग्लादेश की प्लेइंग XI: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून। भारत की यही तेवर बरकरार रखने पर नजर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को सेमीफाइनल में भी अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखने चाहेगी। भारत शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से रौंदकर अंतिम चार में पहुंचा था।। भारत एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का मौजूदा चैंपियन है। बांग्लादेश का चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद्द गया था, जिसके बाद उसने अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री मारी। भारत अगर सेमीफाइनल जीता तो फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने इस मैदान पर आयोजित पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में भी रौंदा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी बंगलादेश से टक्कर हुई थी। भारत ने तब बांग्लादेश को आठ विकेट से धूल चटाई थी। भारत ने टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार नौ मैच जीते हैं। यह सिलिसिला हांगझोऊ 2023 में सेमीफाइनल जीत के साथ शुरू हुआ था। भारत ने पिछले हफ्ते महिला एशिया कप में बांग्लादेश को 40 रनों से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में भारत को एक बार फिर युवा स्पिनर श्री चरणी से सानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टर्न और उछाल वाली पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए 10 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। मंधाना इतिहास रचने की दहलीज पर भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। उन्हें महिला टी20 क्रिकेट में तिहास सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी के लिए सिर्फ 9 रन चाहिए। फिलहाल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स उनसे आगे हैं। वहीं, बांग्लादेश टीम भारत पर दबाव बनाने के लिए अपने स्पिनरों पर निर्भर रहेगी। बांग्लादेश को अगर भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना है तो नाहिदा अख्तर और रबिया खान जैसी गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वे पिच से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने और भारत के आक्रामक शीर्ष क्रम को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगी। भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नंदनी शर्मा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली। बांग्लादेश टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, जुएरिया फिरदौस, मारुफा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, रबिया खान, रितु मोनी, संजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना।

Team India सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की बढ़ी चिंता, रचिन रविंद्र के कंधे में लगी चोट

नई दिल्ली अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले मेजबान न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है. कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को इस सीरीज से पहले कंधे में गंभीर चोट लगी गई है।  रचिन रविंद्र को कंधे में ये चोट एक प्रमोशनल एड शूट के दौरान लगी, जब वह डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक रचिन का दाहिना कंधा खिसक गया है. ऐसे में अब अगले महीने भारत के खिलाफ रचिन का मैदान पर उतरना मुश्किल है, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है।  परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने रचिन के लिए जताया दुख न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश करते समय रवींद्र सेफ्टी मैट (सुरक्षा गद्दे) पर गलत तरीके से गिर गए. सैंडल ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण चोट थी. हम रचिन को लेकर काफी दुखी हैं और हमारी मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वह पूरी तरह ठीक हों और जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें।  उन्होंने आगे कहा, “हमारे खिलाड़ियों से जुड़े सभी कमर्शियल शूट की तरह ही इस गतिविधि को भी सभी पक्षों की अग्रिम सहमति और उचित सुरक्षा उपायों के साथ तय किया गया था. यह एक एक्सिडेंट है और हम भविष्य में इस तरह के आयोजनों को लेकर अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा जारी रखेंगे।  रचिन को लेकर कोई जोखिम नहीं लेंगी टीम न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम रवींद्र को लेकर सतर्क रुख अपनाएगी, खासकर आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाएगी. वाल्टर ने कहा, “अगले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए, हम रचिन को जल्दबाजी में मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहते. वह अपने रिहैब के लिए बेहतरीन विशेषज्ञों की निगरानी में हैं और हमें जल्द ही उनके टीम में लौटने की उम्मीद है।